PDA

View Full Version : गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)


Pages : 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 [41] 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58

aspundir
17-12-2014, 05:24 PM
टीचर: पानी क्यों जरूरी है?
नट्टू: मैडम,पानी के बिना इंसान मर जाएगा।
टीचर: कैसे?
नट्टू: बिनापानी के इंसान तैर नहीं पाएगा और जो लोग तैर नहीं पाते हैं, वे डूब कर मर जाते हैं!

aspundir
17-12-2014, 05:24 PM
एक नशेड़ी कब्रिस्तान में बैठकर शराब पी रहा था।
पुलिस: तुम यहां बैठ कर क्या कर रहे हो?
नशेड़ी: अब्बू के लिए दुआ।
पुलिस: अबे लेकिन यह तो किसी बच्चे की कब्र है।
नेशड़ी: साहब अब्बू बचपन में ही मर गए थे ना!

aspundir
17-12-2014, 05:46 PM
एक कबूतर ने संता पर बीट कर दी।

संता: ओए, तेरी मां ने तुझे कच्छा पहनना नहीं सिखाया क्या?

कबूतर: तू कच्छा पहन कर करता है क्या बे?

aspundir
17-12-2014, 05:47 PM
विदेशी ट्रैफिक पुलिस: सर, आप 60 के जोन में 80 की स्पीड पर गाड़ी चला रहे थे।

बनाम
देसी ट्रैफिक पुलिस: क्यूं रे, धीरे न चलती गाड़ी? बड़ी जवानी चढ़ रही है बे!

aspundir
17-12-2014, 07:18 PM
एक बार रजनीकांत ने सोचा कि क्यों न अपने ज्ञान का 0.001% हिस्सा दुनिया से शेयर किया जाए।

बस तभी Google का जन्म हुआ।

aspundir
19-12-2014, 05:23 PM
बच्चा: पापा, एक छोटा सा गेट-टुगेदर रखा है स्कूल में।

पापा: अच्छा, कौन-कौन आएगा?

बच्चा: आप, मैं और प्रिंसिपल।

aspundir
19-12-2014, 07:42 PM
इंटरव्यू में एंट्री
नौकरी के लिए इंटरव्यू चल रहा था। बहुत लंबी लाइन लगी हुई थी। गेट पर लिखा था, ‘अंदर आने के लिए जो सबसे कम शब्द बोलेगा उसे नौकरी दी जाएगी।’ अब किसी ने कहा, ‘मे आई कम इन सर?’ कोई बोला, ‘क्या में अंदर आ सकता हूं?’ किसी ने कुछ तो किसी ने कुछ कहा। तभी मंगलू का नंबर आया। उसने कमरे के अंदर झांका और बोला, ‘घुसूं?’

aspundir
19-12-2014, 07:42 PM
कंजूसी
छुटकू : मम्मी मैं अब समझ गया, बहुत गरीब लोग कैसे होते हैं?
मम्मी : अच्छा कैसे होते हैं?
छुटकू : कल चिंकी ने पचास पैसे क्या निगल लिए, उसके मम्मी-पापा तो हैरान परेशान होकर इधर-उधर भागने लगे।
50 पैसे के लिए उसे तुरंत मोटरसाईकिल पर बैठाकर डॉक्टर के पास ले गए। अरे पचास पैसे ही तो थे!

aspundir
19-12-2014, 07:44 PM
अहम मोबाइलयामि!
यदा-यदा ही मोबाइलस्य ग्लानिर्भवति सिग्नलः।
आउट ऑफ रीच ध्वनि जागृत संशयाः।।
विच्छेदितं संपर्का: कलहं भविष्यति।
तस्मात चार्जिंग एवं रिचार्जिंग कुर्वंतु तुरंतम।।
टच स्क्रीनं नमस्तुभ्यं अंगुलीस्पर्शं क्षमस्वमे।
अखंडितं सेवाः प्रार्थयामि।।
मनसोक्तम् चैटिंगं। हास्यविनोदेन टेक्स्टिंगं।।
शीघ्रम-शीघ्रम फाॅरवर्डिंगं। प्रसन्नाय इष्टमित्राणां।।
अहोरात्रं मेसेजम् करिष्ये।।

aspundir
19-12-2014, 07:48 PM
बंता का बेटा : अपने आप पर सबसे ज्यादा गर्व कब होता है?
संता का बेटा : जब एक्जाम में कुछ नहीं आता और टीचर पीछे से आकर बोलती हैं, कॉपी छुपा लो, पीछे वाला देख रहा है!

aspundir
19-12-2014, 07:49 PM
संता (डॉक्टर से): साहब, मुझे एक समस्या है?
डॉक्टर : क्या?
संता : बात करते वक्त आदमी दिखाई नही देता।
डॉक्टर : अच्छा, ऐसा कब होता है?
संता : फोन करते वक्त!

aspundir
19-12-2014, 08:09 PM
एक टीचर जिसके वंशज राजा रजवाड़े थे, उसने क्लास में एक लड़की से पूछा, ‘क्या हुआ? कल क्यों नहीं आई थी।’
लड़की : सर सर्दी हो गई थी।
टीचर : तो ब्रांडी पी लो।
लड़की : उससे चली जाएगी?
टीचर : हमारे तो राजपाट चले गए, तुम सर्दी की बात करती हो!

aspundir
20-12-2014, 06:14 PM
रोड के बहाने...
ट्रैफिक पुलिस वाले के हत्थेचढ़ने पर कुछ बहाने ऐसे हैं जो
हमारी जुबां पर ही चढ़े हुए हैं तो कुछ हम नए खोज लेते हैं।
बिना हेलमेट पकड़े जाने पर अरे सर हेलमेट लेने ही जा रहा हूं।
हेलमेट पहना हुआ था सर, पीछे गिर गया।
***
जब गाड़ी बहुत धुआं छोड़ रही हो
दादाजी की आखिरी निशानी है सर, प्लीज छोड़ दीजिए।
***
तेजी से गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर
दस्त लगे हैं, कल पकड़ लीजिएगा, आज जाने दीजिए।
बहन को कोचिंग से लेने जा रहा हूं। (क्यों वह कोचिंग से भाग जाएगी क्या?)
अस्पताल जा रहा हूं सर, बहुत जरूरी काम है।
एग्जाम छूट रहा है सर। (फिर भले ही शाम के 7 बजे हों।)
***
सिग्नल तोड़ने पर
गांव से आज ही आया हूं, कभी सिग्नल नहीं देखा।
कलर ब्लाइंड हूं सर। रेड लाइट दिखी नहीं। (पुलिसवाला तो दिखता है ना?)
ब्रेक खराब हैं सर, सिग्नल पर रुकी ही नहीं गाड़ी। (अबे तो अब कैसे रुक गई?)

aspundir
20-12-2014, 06:16 PM
लड़का : मम्मी, आज खाने में क्या बनाया है?
मां : लौकी की सब्जी।
लड़का : क्या यार, हर बार लौकी।
मां : ये नखरे अपनी बीवी के सामने दिखाना। तब तो मुंह से एक शब्द नहीं निकलेगा। जो बनाएगी चुपचाप खा लोगे।
लड़का : अच्छा लाओ लौकी की सब्जी। शादी के बाद...
लड़का : डार्लिंग, आज खाने में क्या बनाया है?
बीवी : लौकी की सब्जी।
लड़का : क्या यार हर बार लौकी।
बीवी : ये नखरे अपनी मां के सामने दिखाना। तब तो मुंह से एक शब्द नहीं निकलेगा। जो बनाएंगी चुपचाप खा लोगे।
लड़का : अच्छा लाओ लौकी की सब्जी।

aspundir
20-12-2014, 06:16 PM
जिंदगी के 7 हिस्से होतेहैं...
1. पढ़ाई
2. खेल
3. मौज मस्ती
4. प्यार
5. शादी
6. ................
7. .................
क्या ढूंढ़ रहे हैं? शादी होने के बाद सब
खत्म! गेम ओवर भाई

aspundir
20-12-2014, 06:18 PM
पति-पत्नी को सिनेमा देखने जाना था। पति घर के बाहर खड़ा इंतजार कर रहा था।
पति : अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में) : चिल्लाना बंद करो। एक घंटे से कह रही हूं कि एक मिनट में आती हूं, समझ में नहीं आता क्या?

aspundir
20-12-2014, 06:19 PM
मंगलू कागज के एक टुकड़े को घूर रहा था।
छगन : क्या देख रहे हो इसमें?
मंगलू : अरे मेरी बीवी ने चिट्ठी भेजी है।
छगन : लेकिन इसमें तो कुछ लिखा ही नहीं है।
मंगलू : हां, आजकल मेरी बीवी से बातचीत बंद है।

Teach Guru
21-12-2014, 08:19 AM
उल्टे जवाब देने के कारण
संता की पिटाई हो गई
और
हाथ फ्रैक्चर हो गया।
दोस्त : हाथ में चोट लग गई क्या?
संता : नहीं भाई फैशन है!

Teach Guru
21-12-2014, 08:20 AM
रेल ड्राइवर संता के इंजन से
भैंस कट गई। उस पर केस
हो गया।
जज : जब यह भैंस कटी तो यह
पटरियों पर थी?
संता : न जी खेत में चर रही थी।
वह तो इंजन की
नीयत खराब हो गई थी।

Teach Guru
21-12-2014, 08:20 AM
रेलवे से निकाले जाने के बाद
संता घड़ी सुधारने का काम
करने लगा।
एक दिन वह घंटाघर की घड़ी
सुधारकर उतर रहा था।
राहगीर : घड़ी खराब हो गई थी क्या?
संता : नहीं,
नजर कमजोर है,
टाइम देखने ऊपर चढ़ा था!

Teach Guru
21-12-2014, 08:20 AM
संता बाल कटवाने गया।
बार्बर : बाल छोटे करने हैं?
संता : क्यों बड़े भी हो सकते हैं क्या?

aspundir
21-12-2014, 12:48 PM
टीचर : एक ऐसा वाक्य बनाओ जिसमें उर्दू, हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी के शब्दों का सही-सही इस्तेमाल हुआ हो।

संता : एक झटके में खड़े होकर - इश्क दी गली विच नो एंट्री।

aspundir
21-12-2014, 12:48 PM
जब अमेरिका में लाइट जाती है तो वे पावर ऑफिस में फोन करते हैं।

जब जापान में लाइट जाती है तो फ्यूज चेक करते हैं।

और जब अपने भारत में लाइट जाती है तो सबसे पहले बाहर निकलकर देखते हैं कि सबकी गई है न... फिर राहत की सांस लेते हैं :)

aspundir
23-12-2014, 05:10 PM
एक स्पेलिंग मिस्टेक की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपी दो दिन में ही बिक गईं।

दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी।

किताब का नाम था-
'एक आइडिया जो आपकी 'वा'इफ बदल दे'

Teach Guru
24-12-2014, 09:39 PM
जिस दिन वो मेरी सलामती की दुआ
करती है..
.
..
.
उस दिन सिगरेट भी साली जेब में टूट जाती है..

Teach Guru
24-12-2014, 09:39 PM
समझ मेँ नहीं आ रहा है कि 'संजय दत्*त' को 'आम्*र्स अँक्*ट' मेँ जेल कि सजा हुई है या फिर 'आराम अँक्*ट' मेँ.. बाँम्*ब ब्*लास्*ट मेँ मारे गये लोगोँ का मजाक बनाया जा रहा है, ईस तरह से कानुन का खिलवाड करके बार बार छुट्*टीयाँ देकर ऊसे 'सजा' दे रहे है या फिर 'मजा' दे रहे है !!

Teach Guru
24-12-2014, 09:39 PM
हद्द है

कांग्रेसी नेता अटल जी को भारत रत्न दिए जाने पर ऐसे हो हल्ला मचा रहे हैं

मानो भारत सरकार उनकी अलमारी में पड़ा भारत रत्न छीन कर अटल जी को देने वाली हैं ।

Teach Guru
24-12-2014, 09:39 PM
*MEN's Depression
- बिज़नेस स्लो चल रहा है ..
- पेमेंट टाइम पे नहीं आ रही है ..
- टेलीफोन /लाइट का बिल भरना है ..
- घरवाली को एनिवर्सरी पे गोल्ड लेके देना है ..
- फैमिली की बाकी डिमांड्स भी पूरी करनी है ...

*WOMEN's Depression*
- टेलर से ड्रेस मंगवाना है ..
- Tv पे जो लॉरिअल की नयी लिपस्टिक दिखाई है , आज शाम मार्किट में उसकी इन्क्वारी करनी है ..
- किटी फ्रंड्स को अपनी नयी Fossil watch दिखानी है ..
- मॉल में 50% Off सेल लगी हुई है , शॉपिंग को जाना है ..
- बच्चो का ओपन डे है ... Uffff कोई ड्रेस ही नहीं समझ में आ रही है ..
- ननद से फ़ोन पे बात करनी है ..
- Tupperware वाली को आज घर पे बुलाना है
- बेटे की रिजल्ट आई है (46%), कामवाली बाई के लिए एक किलो मिक्स मिठाई मांगनी है ..
- आज न जाने पंखुड़ी का क्या होगा ..
- रात को बाहर से क्या मंगाऊँ खाने के लिए ..
- ये मोबाइल की बैटरी भी जल्दी जल्दी डाउन हो जाती है , मैं किसी से ज़्यादा बात भी नहीं करती ..
- यह लैंडलाइन का बिल 2560/- क्यों आया होगा ?
- ये दीपिका /आलिया /करीना /कटरीना इतनी ओवर एक्टिंग क्यों करती हैं ?
- कल मंदिर क्या पेहेनके जाऊँगी ?
- प्रोफाइल Pic. चेंज किये 15 मिनट हो गए हैं .....अभी तक एक भी लाइक या कमेंट क्यों नहीं आया है ..

Teach Guru
24-12-2014, 09:42 PM
झूठ बोलते थे कितना फिर भी सच्चे थे हम ,
ये उन दिनों की बात है ..जब बच्चे थे हम .!!

aspundir
25-12-2014, 07:52 PM
लड़की ने फेसबुक पर स्टेटस डाला, "हाथ
पर मच्छर ने काट लिया’ इस पर आए लड़कों के कमेंट्स -
लड़का 1 : ओह माई गॉड! तुम ठीक तो हो ना, सनशाइन?
लड़का 2 : मैं उस कमीने मच्छर का खून पी जाऊंगा।
लड़का 3 : ऐसे मच्छरों को तो पैदा होने का हक ही नहीं होना चाहिए।
लड़का 4 : तुम मुझे उसका पता बताओ, मैं देखता हूं उसे..
लड़का 5 : प्लीज बेबी, अपना ख्याल रखा करो..
लड़का 6 : मैं अभी आता हूं घर, प्लीज हॉस्पिटल चलो... इंफेक्शन हो सकता है।
लड़का 7 : वो मच्छर पैदा होते ही क्यों नहीं मर गया अब लड़के ने यही स्टेटस फेसबुक पर
डासा, "हाथ पर मच्छर ने काट लिया।’
इस पर आए कमेंट्स...
लड़का 1 : क्यों बे, नाली के पास सो
रहा था क्या?
लड़का 2 : स्साले तू भी उसको काट
लेता, हिसाब बराबर?
लड़का 3 : रजाई ओढ़कर सोया कर बेवकूफ आदमी
लड़का 4 : फटी मच्छरदानी में सोएगा तो यही होगा।

aspundir
27-12-2014, 02:54 PM
पढ़ा-लिखा शिकारी
बंता ने जंगल में शेर पर बंदूक तानी ही थी कि शेर ने फुर्ती से झपट्टा मारकर बंदूक दूर गिरा दी और बंता को एक थप्पड़ मारते हुए कहा, ‘बोर्ड नहीं पढ़ा कि यहां शिकार करना मना है।’
.
.
बंता ने बोर्ड पढ़कर सॉरी कहा और जाने लगा। मगर शेर ने उसे रोक लिया और बोला, ‘ठहरो, अब मैं तुम्हारा शिकार करूंगा।’ बंता घबराते हुए बोला, ‘ऐसे कैसे? बोर्ड के हिसाब से तो शिकार करना मना है ना?’
.
.
शेर ने गुर्राहट भरी मुस्कान के साथ जवाब दिया, ‘लिखा होगा, हमें क्या पता? अपन तो अनपढ़ हैं भाई!’

aspundir
27-12-2014, 03:00 PM
मेहनती बहू
रिश्तेदार : तुम्हारी बहू कैसी है?
सास : बहुत मेहनती है, दिन रात लगी रहती है। कैंडी क्रश के 268 लेवल पर पहुंच चुकी है। फेसबुक पर पांच हजार फ्रेंड्स और दस हजार फॉलोवर हैं। 68 ग्रुप की एडमिन है, 16 पेज चला रही है। सोच रही हूं बादाम देने लगूं तो और तरक्की करेगी!

aspundir
27-12-2014, 03:02 PM
सैंटा: क्रिसमस के लिए क्या चाहिए?
संता: ड्रैगन चाहिए।
सैंटा: यह नहीं हो सकता। कुछ और मांग लो।
संता: एक प्यारी सी, क्यूट वफादार गर्लफ्रेंड दिला दो।
सैंटा: बता किस रंग का ड्रैगन चाहिए...

aspundir
27-12-2014, 03:02 PM
लड़की : पापा ने हमारी शादी के लिए एक शर्त रखी है।
लड़का : क्या?
लड़की : तुम्हें कांग्रेस का टिकट लेकर चुनाव जीतकर दिखाना होगा।
लड़का : अच्छा बहन, मैं चलता हूं।

aspundir
27-12-2014, 03:03 PM
चिंटू : मंगलयान को इतना दूर क्यों भेजा। रामपुर के जंगल में ही भेज देते।
गोलू : जंगल में क्यों?
चिंटू : अरे जंगल में मंगल होता है न।

aspundir
27-12-2014, 03:04 PM
पिंकू : वह कौन सी उंगली है जिसमें हड्*डी नहीं होती।
स्वीटी : पागल ऐसी कोई उंगली होती ही नहीं है।
पिंकू : अरे होती हैं ना, हैंड ग्लव्स की उंगलियां!

aspundir
27-12-2014, 03:05 PM
दिल्ली में इतना कोहरा है कि आज एक चोर ने महिला समझकर कुत्तेकी चैन खींच ली!

aspundir
27-12-2014, 03:05 PM
संजय दत्त किस्मत के धनी हैं। बाहर रहें तो फिल्मों में रोल और जेल के अंदर रहें तो पैरोल।

aspundir
27-12-2014, 03:06 PM
गांधीजी ने कहा था रिश्वत लेना ‘अन्याय’ है लेकिन हमारे
अफसर और नेता समझे कि रिश्वत लेना ‘अन्य आय’ है।

Deep_
27-12-2014, 06:07 PM
गांधीजी ने कहा था रिश्वत लेना ‘अन्याय’ है लेकिन हमारे
अफसर और नेता समझे कि रिश्वत लेना ‘अन्य आय’ है।
:bravo: :iagree: :bravo:

aspundir
28-12-2014, 04:51 PM
संता एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया लेकिन उसे खाना पसंद नहीं आया।
संता (मैनेजर से) : आपके यहां तो ऐसा बेकार खाना बनता है जिसे कोई कुत्ता भी नहीं खा सकता।
मैनेजर (वेटर से) : साहब के लिए ऐसा खाना लाओ जिसे कुत्ता भी खा सके।

aspundir
28-12-2014, 06:50 PM
एक टोपी बेचने वाला पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। कुछ बंदर उसकी टोपियां उठाकर ले गए। टोपीवाले को अपने दादा की सुनाई कहानी याद आ गई और उसने अपनी टोपी भी उतारकर फेंक दी।
.
.
एक बंदर आया। उसने टोपी उठाई और एक थप्पड़ मार कर बोला- तुझे क्या लगता है, कहानी सुनानी सिर्फ तेरे दादाजी को आती थी।

aspundir
28-12-2014, 07:06 PM
एक बार एक भूत कटिंग करने कटिंग सलून में गए.


नाई : बाद में आओ …………. अभी मैं बीजी हू.


भूत कुछ बोला जो सुनकर नाई बेहोश हो गया.


भूत बोला : सर रख के जा रहा हू …………… कटिंग और शेविंग करके रखना…….. बाद में ले जाउंगा

aspundir
28-12-2014, 07:07 PM
पप्पू की क्लास में टीचर ने बच्चो को समझाते हुए बोला.


टीचर: "बच्चो, गरीबों से हमेशा प्यार से पेश आना चाहिए"


पप्पू एक दम से बोला: "अच्छा, अब समझा"


टीचर: "क्या?"


पप्पू: "तभी पापा नौकरानी को गले लगाते है, मम्मी दूधवाले को और दीदी ड्राईवर को

aspundir
30-12-2014, 06:37 PM
पति--आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे ।
पत्नि--हमारे यहाँ भैंस का दूध आता है नागिन का नहीं. https://ci5.googleusercontent.com/proxy/imYRiQ7lHIUYFUc9AHjjU2lQ-waZ0J7Jrs5RQYyGGyzYNX2W1v2SrFVYxx1z8tfz7WAvDQ77-4ISc88_ottk7e2tBFo9cm4j0YsbAi3dZfeqLDDAQC2Yb9IlFK1 GdOKuGne7l0blzpp8KNh4-U3n=s0-d-e1-ft#http://forum.lovelimes.com/images/smilies/xicon_e_biggrin.gif.pagespeed.ic.S5c4tuntMz.png

aspundir
30-12-2014, 06:38 PM
एक पागल भैंस के ऊपर बैठकर घूम रहा था।
दूसरा पागल बोला: तुझे पुलिस पकड़ेगी।
पहला पागल: क्यों?
दूसरा पागल: अबे हेल्मेट नहीं पहना।
पहला पागल: अबे नीचे देख, four व्हीलर है।

aspundir
30-12-2014, 08:59 PM
बेटा अपने पिता से पूछ रहा था कि उन्होंने यह बेशुमार दौलत कैसे कमाई?
पिता: शादी के शुरुआती दिनों की बात थी। मेरे पास सिर्फ 50 रु. थे। मैंने उन रुपयों से कुछ सेब खरीदे और बेच दिए। अगले दिन मैंने दोबारा वही किया और ऐसा कई दिनों तक चलता रहा।
बेटा: अच्छा फिर?
पिता: बस फिर ससुर जी नहीं रहे और उनकी सारी जायदाद हमें मिल गई!

aspundir
30-12-2014, 09:00 PM
बॉस (मैनेजर से): तुमने कंपनी में घोटाला किया है, इसलिए तुम्हें नौकरी से निकाला जाता है।
मैनेजर: सर इससे कंपनी का नुकसान बढ़ जाएगा।
बॉस: कैसे?
मैनेजर: सर मैंने नौकरी में रहते हुए अपना फ्लैट, कार और बीवी के गहने बनवा लिए हैं। अब नया मैनेजर रखेंगे तो वह भी इन सबका इंतजाम घोटाला करके ही करेगा और कंपनी को फिर नुकसान होगा।

aspundir
30-12-2014, 09:00 PM
सोनिया जी का भाषण "समझने" के लिए आपके पास इन शब्दों की लिस्ट होनी अति आवश्यक है !!!
चातिसघर = छत्तीसगड़
नर - मादा = नर्मदा
गर्भ = गर्व
तेल लगाना = तेलंगाना
मैला..वो = महिलाओ
सीको = सिक्खों
माद्ध्य प्रदिश = मध्यप्रदेश
सिरप = सिर्फ
भून अत्या = भ्रूण हत्या
बजे से = वजह से
पराज = फर्ज़
किलाप = खिलाफ़
गिलोत = गेहलोत
नेता गन = नेता गण
कुशी = ख़ुशी
मशुर = मशहूर
चेतो = क्षेत्रो
लाब = लाभ
संस्तव = संस्थाओ
स्वाम सयता समु = स्वयं सहायता समूह
आतिक संस्तव = आर्थिक संस्था
पाबावी = प्रभावी
हमें गर्भ है-----हमें गर्व है
.......... !!!

aspundir
30-12-2014, 09:02 PM
जनवरी मे आगाज होता है नववर्ष का, पति-पत्नी के बीच बिगुल बज जाता है संघर्ष का!
.
मकर संक्रांति पर पत्नी तिल का ताड़ बनाकर लताड़ती है,
छब्बीस जनवरी को पति की छाती पर अपना झंड़ा गाड़ती है!
.
इसी बीच फ़रवरी आती है..महाशिवरात्रि महापर्व पर पत्नी अपने ब्रत का असर मांगती है,
पति के सामने ही भगवान से दूसरा वर मांगती है!
.
मार्च मे होली..रंगों की ठिठोली, तब तो भगवान ही रखवाला होता है,पत्नी लाल पीली..
पति का मुह काला होता है!
.
अप्रैल मे अप्रैल फूल..
मई मे मजदूर दिवस..जून मे जून ख़राब होती है..
जुलाई के सावन भादो खलते है, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस..
पति के मन में आज़ाद होंने के अरमान पलते हैं!
.
सितम्बर में गणपति बप्पा मोरया..
गण के साथ पति लगा है, इसलिए बिसर्जन हो रिया!
.
अक्टूबर में डांडिया
का नजारा सीधा सट्ट है, पति पत्नी नाच रहे हैं दोनों के हाथ में लट्ठ है!
.
लट्ठ की दहशत कुछ करने नहीं देती है, पत्नी जीने नहीं देती है..
करवाचौथ करके मरने नहीं देती है!
.
नवम्बर में बीवी बच्चे और बाजार मिलकर लूटते हैं, दीपावली के सारे पटाखे
पति की खोपड़ी पर फूटते है!
.
अंत में दिसंबर..
बेटा कुछ कर! पति क्रिसमस पर चर्च में जा कर माथा टेकता है,
वहां भी ईसा मसीह को सूली पे टंगा देखता है!
.
ईसा ईश्वर
पति परमेश्वर..दोनों की एक ही गति एक ही नियति..
समझ जाता है पति!!
.
सारे गम भूल जाता है..
फिर से हैप्पी न्यू इअर के झूले में झूल जाता है!
.
ये भारतीय पति पत्नी के प्यार का बवंडर है!
हर वर्ष का शाश्वत दाम्पत्य कलेंडर है!!
आपका न्यू ईयर हैप्पी हो.

aspundir
31-12-2014, 05:15 PM
पति: पुरातत्व विभाग वालों काे औरत का हजारों साल पुराना जबड़ा मिला है।
पत्नी: वाह, उन्हें कैसे पता चला कि जबड़ा औरत का है?
पति: वह अब भी चल रहा है।

aspundir
31-12-2014, 05:15 PM
टीचर: लिखो दुनिया गोल है।
स्टूडेंट: आप बोल रहे हैं इसलिए लिख रहा हूं वर्ना मेरे हिसाब से तो दुनिया बहुत घटिया है।

aspundir
31-12-2014, 05:23 PM
संता ने एक खूबसूरत महिला को देखकर ठंडी आह भरी और बोला,
.
.
.
.
.
.
.
.
काश, ये मेरी मां होती तो मैं भी इतना खूबसूरत होता।

aspundir
31-12-2014, 05:57 PM
बेटी : "पापा मैंने आपको झूठ बोला, मैं तो नए साल के सेलिब्रेशन के लिए अपने दोस्तों के साथ लोनावला में हूं "
.
.
पापा : "बेटी ये सच अपनी मम्मी को बता, मैं तो खुद मीटिंग का बोल कर डांस बार में बैठा हूं।"

aspundir
31-12-2014, 05:57 PM
"कौन "कमबख्त" कहता है, लड़के सोचते कम हैं"
.
.
लड़की एक बार मुस्करा कर तो देखे शादी से लेकर बच्चों तक के नाम सोच लेते हैं..!!

aspundir
31-12-2014, 06:00 PM
संता खिड़की के पास गया और खिड़की को नीचे धकेलने लगा लेकिन खिड़की बंद नहीं हुई ।
तभी अचानक एक बूढ़ा जो सामने की सीट पर बैठा था, खिड़की के पास आया और एक झटके मे
ही खिड़की को बंदकरते हुए संता से बोला, "बेटा कुछ खा लिया करो"
.
थोडी देर बाद
संता की बीवी संता से बोली, मुझे गर्मी लग रही है वो खिड़की खोल दो ।
संता खिडकी के पास गया और खिड़की खोलने का प्रयास किया लेकिन इस बार भी संता असफल रहा ।
तभी वही बूढ़ा उठा और एक झटके में खिड़की खोलते हुए वही बात दोहराई, "बेटा कुछ खा लिया करो"
.
संता को इस बात से शर्म महसुस हुई और उसने बदला लेने की सोची ।
.
संता उठा और ट्रेन रुकने वाली चैन को पकड़कर ऐसे हाव भाव करने लगा कि मानो वह चैन
को खींचना चाहता हो ।
.
.
तभी वही बूढ़ा उठा और झट से चेन खींच दी और वही बात बोला, "बेटा कुछ खा लिया कर" .
ट्रेन रुक गई और टीटीई ने बिना कारण चेन खींचने पर बूढ़े को पकड़ लिया ।
.
जब टीटीई बूढ़े को पकड़कर ले जा रहा था तो बूढ़ा गुस्से मे संता की और देखने लगा ।
.
तभी संता मुस्कुराते हुए बोला, "ताऊ जी थोड़ा कम खाया करो।

aspundir
02-01-2015, 06:16 PM
एक पति उन लोगों से बहुत चिढ़ता था जो उसके हिसाब से बहुत बोलते थे। हाल ही में उसने गर्व से अपनी पत्नी से कहा कि उसने सुना है कि पुरुष एक दिन में 2200 शब्द इस्तेमाल करते हैं, जबकि औरतें 4400....
पत्नी बोली, "ऐसा इसलिए है, क्योंकि औरतों को अपनी हर बात दोहरानी पड़ती है, जो वे अपने पति से कहती हैं।
पति: "क्या कहा फिर से कहना!'

aspundir
02-01-2015, 06:16 PM
जमीन से जुड़ा
एक बार मंगलू ससुराल गया और जमीन पर बैठ गया
सास : बेटा जमीन पर क्यों बैठे हो? ऊपर सोफे पर बैठ जाओ।
मंगलू : नहीं मैं यहीं जमीन पर ठीक हूं।
सास : अरे इतना अच्छा सोफा तो है।
मंगलू : सोफे पर तो गरीब लोग बैठते हैं।
सास : मतलब? कैसे?
मंगलू : सोफे की कीमत 25 हजार रुपए और जमीन के प्लॉट की कीमत 25 लाख रुपए।

aspundir
02-01-2015, 06:17 PM
मूर्ख ट्रक ड्राइवर
टप्पू और पप्पू ने ढाबे के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी की और अंदर पहुंचने के बाद वहां खाना खा रहे ट्रक वाले की थाली से रोटी उठाकर खाने लगे। ट्रक वाले ने कुछ नहीं कहा। वह शांति से उठा और बिल देकर बाहर चला गया। उसके जाने के बाद पप्पू और टप्पू हंसने लगे।
टप्पू : हाहा.. कितना बेवकूफ ट्रक वाला था।
पप्पू : हाहा.. और कितना डरपोक भी। कुछ बोल ही नहीं पाया। तभी वेटर बोला, ‘हाहा.. और कितना अनाड़ी ड्राइवर भी था। बाहर आप दोनों की स्कूटर को रौंदता हुआ चला गया। अब कीजिए हाहा!

aspundir
02-01-2015, 06:39 PM
पत्नी-“इतने लेट कैसे हो गए, क्या अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे ?”
पति-“कभी तो शक मत किया कर, शादी की पहली रात से ही शकीली निगाहों से देखती हो …”
पत्नी-“तो फिर 7 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात के 10 बजे घर आ रहे हो ?”
पति-“बात ये हुई थी कि एक आदमी का 1000 रुपए का नोट गुम हो गया था … ”
पत्नी-“अच्छा …तो तुम क्या ढूंढने में मदद कर रहे थे ?”
पति-“नहीं … मैं उस नोट के ऊपर खड़ा था !”
पत्नी-“लाओ कहां है वो नोट?”
पति-“ये ले 100 रूपए!”
पत्नी-“सिर्फ100!बाकी 900 कहां गए?”
पति-“असल में एक लड़की ने मुझे नोट उठाते हुए देख लिया था तो उसे फिल्म दिखानी पड़ी, बर्गर खिलाना पड़ा और फिर उसे अपनी बाइक पर घर छोड़ कर आया…तब जाकर तुम्हारे लिए ये 100 रुपए बचाकर ला पाया हूं…
सोचा तुम्हारी पानी-पूरी का इंतजाम हो जाएगा…तुम्हें बहुत पसंद है न?
पत्नी-“आप मेरा कितना ख्याल रखते हो और मैं हूं कि बेवजह आप पर शक कर रही थी… !!!”

abhisays
02-01-2015, 08:21 PM
बहुत ही बढ़िया चुटकुले हैं. पुंडीर जी. साझा करने के लिए धन्यवाद.

rajnish manga
03-01-2015, 11:27 AM
बेटी : "पापा मैंने आपको झूठ बोला, मैं तो नए साल के सेलिब्रेशन के लिए अपने दोस्तों के साथ लोनावला में हूं "
.
.
पापा : "बेटी ये सच अपनी मम्मी को बता, मैं तो खुद मीटिंग का बोल कर डांस बार में बैठा हूं।"

एकदम लेटेस्ट जोक्स पेश करने के लिए आपका शुक्रिया, पुंडीर जी.

aspundir
04-01-2015, 12:53 PM
एक महिला ने कुत्ता पाल लिया.
महिला ने उसे ट्रेनिंग देनी शुरू की पर कुत्ता सीखने के बजाय भौं-भौं करता रहता …
तंग आकर उसके पति ने कहा – “तुम इस कुत्ते को कभी कुछ नहीं सिखा पाओगी … !”
पत्नी बोली – “ऐसा नहीं है … धीरज रखने से सब कुछ होता है .. अब देखो न ! जब हमारी शादी हुई थी तो शुरू-शुरू में तुम मेरा कहा मानते थे क्या ? बोलो ?”

aspundir
04-01-2015, 12:59 PM
एक साहित्यप्रेमी bank manager ने एक दिन फुर्सत के क्षणों में एक नए-नए भर्ती हुए clerk से पूछा –
“विलियम शेक्सपिअर को जानते हो …?”
Clerk – “नहीं सर … कौन सी branch में काम करते हैं वो ?”
.
.
.
और फिर उस दिन के बाद manager ने उस clerk से cheques और drafts के अलावा और कोई बात नहीं की …

aspundir
04-01-2015, 02:48 PM
मंगलदास : बॉलीवुड में भी भ्रष्टाचार है यार।
छगन : वह कैसे?
मंगलदास : आज जब हर दूसरा आदमी पेन ड्राइव में लेकर फिल्में देख रहा है तो ये फिल्में करोड़ों कहां से कमा रही हैं?

aspundir
04-01-2015, 02:49 PM
गोलू : आज तो 5 रुपए के 3 संतरे मिल गए।
पिंकी : वह कैसे?
गोलू : 5 रुपए का एक उसने दिया, एक मैं उठाकर भाग गया और एक उसने मुझे फेंक के मारा, तो वह भी उठा लाया।

aspundir
04-01-2015, 02:49 PM
पत्नी : आज खाने में क्या बनाऊं, इटैलियन, इंडियन, कॉन्टिनेंटल या चाइनीज?
पति : पहले तुम बना लो, नाम शक्ल देखकर रखेंगे।

aspundir
04-01-2015, 02:52 PM
पत्नी की रोज रोज की झिक-झिक से परेशान पप्पू अपना सामान बांधते हुए बोला अब तो मैं तेरे साथ एक पल भी नहीं रहूंगा ..
.
.
पप्पू रेलवे स्टेशन गया, पप्पू ट्रेन में चढ़ने लगा तभी आकाशवाणी हुई "इसमें मत चढ़, ये पटरी से उतर जाएगी "
.
.
.

पप्पू एयरपोर्ट गया वो प्लेन में चढ़ने लगा कि आवाज आई इसमें मत चढ़ ये क्रैश हो जाएगा।"

पप्पू ने बस में जाने की सोची के फिर आवाज आई"इसमें मत चढ़ ये खाई में गिर जाएगी।"
.
.

.
पप्पू गुस्से से बोला-:"कौन है यार?"
.
.
.
आवाज आई -:" मैं फरिश्ता हूं !"
.
.
.
पप्पू रोते हुए बोला -: महाराज, जब मैं घोड़ी पर चढ़ रहा था और पत्नी के साथ 7 फेरे लगा रहा था, तब आपका गला बैठ गया था क्या ..?

aspundir
04-01-2015, 02:55 PM
मंगलदास : यार मेरी बीवी मुझे छोड़ के चली गई।
छगन : तू जरूर उससे प्यार नहीं करता होगा।
मंगलदास : अरे सगी बहन जैसा रखता था मैं उसे!

aspundir
04-01-2015, 02:55 PM
सेठानी (नौकरानी से) : क्यों महारानी जी आज आने में इतनी देर क्यों लगा दी?
नौकरानी : सेठानी जी मैं सीढ़ियों से गिर गई थी।
सेठानी : तो क्या उठने मे इतनी देर लगती है?

aspundir
04-01-2015, 02:57 PM
अब बनाओ नियम
दो वकील अपनी वकालत की ड्रेस में एक होटल में गए और कुछ ड्रिंक्स ऑर्डर किया। इसके बाद उन्होंने अपने ब्रीफकेस खोले और उनमें से टिफिन निकालकर पराठे खाने लगे। वेटर आया और उसने कहा कि साॅरी सर, हमारे होटल का नियम है कि आप यहां खुद का लाया हुआ खाना नहीं खा सकते हैं। वकीलों ने उसे घूर कर देखा और अपने टिफिन बदल लिए। अब बनाओ नियम और कानून।

aspundir
04-01-2015, 02:58 PM
कैसी नौकरी?
लड़की वाले (लड़के से) : बेटा क्या करते हो?
लड़का : जी मैं एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट में हूं।
लड़की वाले (खुश होकर) : कौन-सी कंपनी में बेटा?
लड़का : जी फेसबुक पर 4-5 पेजेस और वॉट्सएप पर 8 ग्रुप का एडमिन हूं।

aspundir
04-01-2015, 05:06 PM
कुछ लोग रेलवे फाटक पर बिना सब्र किए बैरियर के नीचे से बाइक निकाल ले जाते हैं।

ये वे लोग हैं, जिनकी डिलिवरी हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो गई थी।

aspundir
05-01-2015, 06:59 PM
एक मॉडर्न लड़की और सिविल इंजीनियर लड़का डेट पर गए…
.
लड़के ने कैंडिल लाइट डिनर की तैयारी कर रखी थी, और
सोच रखा था कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो उसे प्रपोज कर देगा…
डेट पर मिलने के थोड़ी देर बाद…
.
लड़की ने शर्माते हुए पूछा- ये प्यार क्या होता है….???
.
लड़के ने सोचा इंप्रेशन जमाने का यही मौका है…
.
उसने जवाब दिया- प्यार
का रिश्तादो इंसानों में
वही होता है जो सीमेंट और रेत के बीच
पानी का होता है, फर्ज करो…
.
लड़का = सीमेंट
लड़की = रेत
प्यार = पानी
.
अब अगर सीमेंट और रेत को आपस में मिला दिया जाए
तो वो स्ट्रांग नहीं होंगे लेकिन अगर इसमें पानी मिक्स
कर दिया जाए तो कोई इनको जुदा नहीं कर सकता…
लड़के का यह जवाब सुन लड़की हंसते हुए बोली…
“कमीने तू शक्ल से ही मजदूर लगता है…”

aspundir
05-01-2015, 07:01 PM
एक आदमी गाडी लेकर जा रहा था पर उसके पास गाड़ी के कागजात नहीं थे.
एक जगह पुलिस वाले ने पकड़ लिया.
आदमी बोला – “सर आपको जो लेना हो वो ले लें पर आगे जाने पर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
पुलिस वाला बोला – “ठीक है, आगे अगर कोई पुलिस वाला रोके तो कह देना – ‘तोता’. फिर वो तुम्हें जाने देगा!”
आदमी ने पुलिस वाले को पैसे दिए और आगे चल दिया.
अगली चेकपोस्ट पर पुलिस ने फिर रोका।
उसने कहा ‘तोता’ तो पुलिस ने कहा ‘ठीक है जाओ’.
अगले दिन जब आदमी गाड़ी से वापिस लौटा तो पुलिस ने फिर रोका।
आदमी ने सोचा कि कल ‘तोता’ कहकर छूट गया था तो आज भी छूट जाऊंगा.
उसने पुलिसवाले से कहा – “तोता!”
पुलिसवाले ने कहा – “गाड़ी साइड में लगा दे ! आज ‘तोता’ नहीं ‘कौआ’ है !!!”

aspundir
05-01-2015, 07:02 PM
फेसबुक छोटे बच्चे के डायपर की तरह है।

होता कुछ नहीं, लेकिन हर 5 मिनट में चेक करना पड़ता है।

Deep_
05-01-2015, 07:15 PM
:gm::gm:
यह मेरा पसंदीदा सुत्र है....मै रोज नए अपडेट की राह तकता हुं!

nimashree
06-01-2015, 06:53 AM
फेसबुक छोटे बच्चे के डायपर की तरह है।

होता कुछ नहीं, लेकिन हर 5 मिनट में चेक करना पड़ता है।



बहुत बढ़िया. :bravo:

aspundir
06-01-2015, 06:07 PM
लडकियां पिंक कलर की लिपस्टिक के 20 शेड्स में भी आसानी से अंतर बता सकती हैं।

और लड़के शैम्पू की जगह कंडिशनर से नहा लेंगे और बाथरूम से निकलकर चिल्लाएंगे- साला कौन लाया यह शैम्पू? झाग ही नहीं है साले में।

aspundir
06-01-2015, 07:19 PM
आजकल सबसे ज्यादा डर किससे लगता है?
वॉट्सएप में नए जॉइन होने वाले मेंबर से। सारे पुराने मैसेज, ऑडियो और वीडियो भेजता है
और साथ में बोलता है, ‘जल्दी फॉर्वर्ड करो, मार्केट में नया है।’ अब उसको कौन समझाए
कि नया तो तू है भाई।

aspundir
06-01-2015, 07:38 PM
मेरा एक दोस्त जिसकी शादी अभी दो ही हफ्ते पहले हुई थी आज ऊपर देख कर गालियां दे रहा था। लगता है उसे यकीन हो गया है कि जोड़ियां ऊपर से ही बन कर आती हैं।

aspundir
06-01-2015, 07:39 PM
हर भारतीय पत्नी जिंदगी में कम से कम एक बार तो अपने पति को यह उलाहना जरूर देती
है, ‘भगवान का शुक्र करो कि मेरे जैसी सीधी-सादी पल्ले पड़ी है। कोई तेज-तर्रार मिलती
न तो अकल ठिकाने आ जाती!’ इसके बाद पति बेचारा पूरा दिन इसी डरावनी कल्पना में
निकाल देता है कि अगर यह सीधी-सादी है तो फिर तेज-तर्रार कैसी होती होगी?

aspundir
06-01-2015, 07:46 PM
एक महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर कार रोकी।
.
.
.
तभी एक भिखारी शीशे के पास आकर भीख मांगने लगा, लेकिन महिला उसे देखकर चौंक गई और सोच में पड़ गई। कुछ देर सिर खुजलाने के बाद वह बोली, 'मैंने पहले कभी तुम्हें देखा है।'
.
.
.
भिखारी मैडम,मैं 'इनोसेंट राज' आपका फेसबुक फ्रेंड।

aspundir
06-01-2015, 07:46 PM
चिंटू: अगरतुम्हें तबेले में भैंसें गिननी हों, तो कैसे गिनोगे?
पिंकू: पहले सब भैंसों के सींग गिनूंगा, फिर उन्हें दो से भाग कर दूंगा

aspundir
06-01-2015, 07:46 PM
पत्नी (गन स्टोर में) : जीमुझे अपने पति के लिए एक रिवाल्वर खरीदना है।
दुकानदार: जीआप अपने पति की पसंद बताइए, ब्रांड वगैरह।
पत्नी: किसीभी कंपनी की चलेगी। बस वे दो गोलियों में ही ढेर हो जाएं।

aspundir
06-01-2015, 07:47 PM
बबलू: यारडबलू, परीक्षाएं और गर्लफ्रेंड एक जैसी ही होती हैं।
डबलू: वह कैसे?
बबलू: दोनोंमें ही ढेर सारे सवाल होते हैं, जिनमें से ज्यादातर समझ में नहीं आते। दोनों को ही जरूरत से ज्यादा समझाना पड़ता है और नतीजा फिर भी एक ही होता है - फेल।

aspundir
08-01-2015, 06:26 PM
संता ने जोर से अपने बॉस के कैबिन का दरवाजा खोला और बॉस के सामने रखी कुर्सी पर बिना पूछे ही बैठ गया।
इससे पहले की बॉस कुछ कहते, वह चिल्लाते हुए बोलने लगा – ‘बहुत हो गया सर। मैं पिछले आठ साल से आपकी कंपनी में काम कर रहा हूं। कभी छुट्टी नहीं ली,कभी काम गड़बड़ नहीं किया। लेकिन इस सबके बदले मुझे क्या मिला? अब मैं सीधे-सीधे आपसे कुछ कहना चाह रहा हूं। मुझे मालूम है कि कंपनी के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं लेकिन मैं आपको बता दूं कि अब तीन कंपनियां लगातार मेरे संपर्क में हैं और मेरे पीछे पड़ी हैं। इसलिए अब आपको मेरी सैलरी बढ़ा देनी चाहिए।’
बॉस ने संता की पूरी बात सुनी। उन्हें थोड़ा गुस्सा आया लेकिन तीन कंपनियों का सुनकर बॉस ने सोचा कि एक अच्छा कर्मचारी कहीं चला न जाए, इसलिए उन्होंने संता की पांच फीसदी सैलरी बढ़ा दी।
कुछ दिन बाद बॉस ने संता से पूछा – ‘वे तीन कंपनियां कौन-सी थीं जो तुम्हारे पीछे पड़ी थीं?’
संता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया – ‘सर बिजली कंपनी,पानी की सप्लाई करने वाली कंपनी और टेलीफोन कंपनी ! दरअसल मैंने इनके बिल नहीं भरे थे !’

aspundir
08-01-2015, 07:01 PM
स्कूल में टीचर ने बच्चों को होमवर्क दिया। "कल सभी बच्चे ऐसी कहानी सुनाएंगे जिससे कोई सबक मिलता हो।’ अगले दिन गोलू ने क्लास में कहानी सुनाई, "मेरे पापा जंग लड़ रहे थे। उनके हेलीकॉप्टर को दुश्मनों ने गिरा दिया। वह शराब की एक बोतल के साथ पहले ही हेलीकॉप्टर से कूद गए लेकिन बॉर्डर के पार दुश्मनों के इलाके में जा गिरे। दुश्मनों के 100 फौजियों ने उन्हें घेर लिया। पापा ने गटागट शराब की बोतल पी और अपनी बंदूक संभाल ली। फिर उन्होंने तड़ातड़ गोलियां चलाकर दुश्मन के सत्तर फौजी मार डाले। फिर गोलियां खत्म हो गईं तो उन्होंने बंदूक पर लगी किर्च से दुश्मन के बीस फौजी मार गिराए। फिर निहत्थे ही बाकी के दस फौजी मार गिराए और टहलते हुए बॉर्डर पारकर अपने इलाके में आ गए।
टीचर भौंचक्का-सा गोलू का मुंह देखने लगा, फिर बोला, "कहानी बढ़िया है, लेकिन इससे हमें सबक तो कोई नहीं मिलता।’ "मिलता है न।’ गोलू शान से बोला।
"क्या सबक मिलता है?" टीचर ने पूछा। "यही कि पापा टुन्न हों तो उनसे पंगा नहीं लेना चाहिए।’ गोलू ने जवाब दिया।

aspundir
08-01-2015, 07:02 PM
पत्नी (कराहते हुए) : आह....
पति : क्या हुआ?
पत्नी : गले में दर्द हो रहा है।
पति : मैं बाजार जा रहा हूं। गले के लिए कुछ ले आऊं?
पत्नी : एक हीरों का हार लेते आना।

aspundir
08-01-2015, 07:03 PM
बॉस (छगन से): आज तुम फिर आधे घंटे देर से आए हो। क्या तुम्हें मालूम नहीं है कि यहां पर काम कितने बजे से शुरू होता है?
छगन : मालूम नहीं सर। दरअसल मैं जब भी यहां आता हूं, लोग काम करते हुए ही मिलते हैं।

aspundir
08-01-2015, 07:10 PM
एक बार कंजूस संता ट्रेन से सफर कर रहा था। वह जल्दी में टिकट नहीं ले पाया और ट्रेन आ गई। उसे पता नहीं क्या सूझा कि उसने प्लेटफॉर्म पर पड़ा एक पुराना टिकट उठा लिया और उसे पानी में डुबोकर जेब में आराम से रख लिया।
.
.
.
ट्रेन चल पड़ी और आधे घंटे बाद जब टीसी के आने की हलचल सुनाई दी तो उसने जेब से दो पेन निकालकर दोनों हाथों में एक-एक पेन लेकर टिकट को पेन से पकड़ लिया।
.
.
.
टीसी-हां टिकट, टिकट दिखाओ अपना..संता वैसे ही पेन से पकड़कर टीसी को दूर से ही टिकट दिखाने लगा।
टीसी को बड़ा अजीब लगा।
टीसी (गुस्से से) - ये क्या बेहूदा हरकत है, अच्छे से टिकट क्यों नही दिखाते?
संता-कैसे छुएं इसे.. टॉयलेट में गिर गया था।
टीसी-दूर रखो इसे, न जाने कहां-कहां से आ जाते हैं।

aspundir
08-01-2015, 07:13 PM
लड़का- I Love You
लड़की बोली: मैं तो इतनी सुंदर भी नहीं हूं तुम्हें तो मुझसे भी सुंदर कोई मिल सकती है, मैं ही क्यूं?
लड़का: बस तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो?
लड़की: अरे पागल अपने पीछे देखो मुझसे भी ज्यादा सुंदर लड़की पीछे आ रही है?
लड़का पीछे मुड़ा लेकिन वहां कोई नहीं था।
लड़का: यहां तो कोई नहीं है?
लड़की: बेटे यह तो तेरा टेस्ट था, जिसमें तू फेल हो गया। अगर तू मुझसे सच्चा प्यार करता
तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता?
मोरल:- लड़कियां बहुत तेज होती हैं।
लड़का :ओह !!! तो ठीक है। मैं ये हीरे की अंगूठी वापस कर देता हूं दुकान में।
लड़की :- पैकेट खोलती हुए... ओह डार्लिंग !!! क्या अब मैं तुमसे मजाक भी नहीं कर सकती ....
पैकेट खोलने के बाद ..लेकिन ये तो खाली है...!
लड़का:- यह तो तेरा टेस्ट था, जिसमें तू फेल हो गई। अगर तू मुझसे सच्चा प्यार करती तो
कभी पैकेट खोल के नहीं देखती ...
Now Get Lost .. It's Over
मोरल :- जो लड़की जितनी तेज होती है उसकी Waat उतनी जल्दी लगती है।

aspundir
10-01-2015, 05:36 PM
एक शादीशुदा पुरुष अनमना सा था।
दोस्तों ने पूछा – “क्या हुआ ?”
शादीशुदा पुरुष – “कुछ नहीं यार तुम्हारी भाभी से थोड़ी कहा-सुनी हो गई …”
.
.
जबकि उस बेचारे ने सिर्फ सुनी थी … कहा कुछ नहीं था !!!

aspundir
10-01-2015, 05:49 PM
एक कंजूस आदमी कह रहा था-

हम लोग आलू का परांठा बनाने के बाद उसमें से आलू निकाल लेते हैं, क्योंकि परांठा तो बन गया, अब आलू क्यों वेस्ट करें! दूसरा परांठा बनाने के काम आएगा।

aspundir
11-01-2015, 07:59 PM
गोलू : तुमने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए?
मोनू : सैलून वाले के पास तीन रुपए खुल्ले नहीं थे तो मैंने कहा तीन रुपए के और काट दे!

aspundir
11-01-2015, 07:59 PM
मंगलदास पहली बार एक बड़ी होटल में रहने गया। वेटर ने उसे सामान लेकर अपने पीछे आने को कहा।
वेटर : चलिए अंदर।
मंगलदास : अबे पागल समझा है क्या? मैं नहीं रहूंगा इस कमरे में। पैसा इतना लिया और कमरा इतना छोटा?
वेटर : अबे गधे, अंदर तो चल। ये लिफ्ट है।

aspundir
11-01-2015, 08:08 PM
हर इंसान की जिंदगी में तीन डॉल होती हैं -
उसकी बेटी - बार्बी डॉल
उसकी गर्लफ्रेंड - बेबी डॉल
और उसकी पत्नी - डांवा‘डोल’

aspundir
11-01-2015, 08:09 PM
मिस कॉल थ्योरी -
पांच मिसकॉल, पांच अलग-अलग दोस्तों के -
आपने एक पार्टी मिस कर दी है।
पांच मिसकॉल, आपके बेस्ट फ्रेंड के -
वह कहीं घूमना चाहता है।
पांच मिसकॉल, आपकी गर्लफ्रेंड के -
वह बात करना चाहती है।
पांच मिसकॉल, आपकी पत्नी के -
अब आपकी वाट लगने वाली है!

aspundir
11-01-2015, 08:10 PM
दुनिया के तीन सबसे मासूम चेहरे
1) सोता हुआ बच्चा
2) उधार मांगने वाला आदमी
3) हमारे माता-पिता के सामने बैठा हुआ हमारा दोस्त

aspundir
11-01-2015, 08:12 PM
बेटा : पापा आप इंजीनियर कैसे बन गए?
पापा : बेटा उसके लिए दिमाग ही जरूरत होती है।
बेटा : तभी पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बन गए?

aspundir
11-01-2015, 08:12 PM
गोलू : मम्मी हमारी टीचर को भूल जाने की बीमारी है।
मम्मी : वह कैसे बेटा?
गोलू : कल टीचर ने खुद बोर्ड पर लिखा ‘महाभारत’ और फिर हमसे ही पूछने ही लगी कि बताओ महाभारत किसने लिखी है।

DevRaj80
11-01-2015, 08:14 PM
लड़का- I Love You
लड़की बोली: मैं तो इतनी सुंदर भी नहीं हूं तुम्हें तो मुझसे भी सुंदर कोई मिल सकती है, मैं ही क्यूं?
लड़का: बस तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो?
लड़की: अरे पागल अपने पीछे देखो मुझसे भी ज्यादा सुंदर लड़की पीछे आ रही है?
लड़का पीछे मुड़ा लेकिन वहां कोई नहीं था।
लड़का: यहां तो कोई नहीं है?
लड़की: बेटे यह तो तेरा टेस्ट था, जिसमें तू फेल हो गया। अगर तू मुझसे सच्चा प्यार करता
तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता?
मोरल:- लड़कियां बहुत तेज होती हैं।
लड़का :ओह !!! तो ठीक है। मैं ये हीरे की अंगूठी वापस कर देता हूं दुकान में।
लड़की :- पैकेट खोलती हुए... ओह डार्लिंग !!! क्या अब मैं तुमसे मजाक भी नहीं कर सकती ....
पैकेट खोलने के बाद ..लेकिन ये तो खाली है...!
लड़का:- यह तो तेरा टेस्ट था, जिसमें तू फेल हो गई। अगर तू मुझसे सच्चा प्यार करती तो
कभी पैकेट खोल के नहीं देखती ...
Now Get Lost .. It's Over
मोरल :- जो लड़की जितनी तेज होती है उसकी Waat उतनी जल्दी लगती है।

:bravo::bravo::bravo::bravo:

पुंडीर जी बहुत धन्यवाद

aspundir
11-01-2015, 08:15 PM
दादाजी : बेटा पानी ले आ।
पहला पोता : मैं नहीं जा सकता, गेम खेल रहा हूं।
दूसरा पोता : रहने दो दादाजी, इससे मत कहो। यह तो है ही बदतमीज। आप तो खुद ही जाकर ले आओ। और एक गिलास मेरे लिए भी ले आइएगा।

aspundir
11-01-2015, 08:16 PM
ठाकुर साहब के यहां मेहमान आए तो वे अंदर से बंदूक निकाल के ले आए और हवा में ही दो गोलियां चला दीं। मेहमान भौंचक्का सा देखता रहा। फिर उसने पूछा, ‘भाईसाहब ये दो गोलियां क्यों चलाईं?’
ठाकुर साहब : चाय वाले को दो चाय बोली हैं!

aspundir
11-01-2015, 08:59 PM
इंटरव्यूअर: तुमने अपनी पिछली जॉब क्यों छोड़ दी?

संता: कंपनी ने ऑफिस शिफ्ट कर लिया और मुझे नए ऑफिस का पता नहीं दिया।

anmolarora
12-01-2015, 05:59 PM
बहुत खूब

Nand Kumar
12-01-2015, 09:10 PM
nice jokes

Nand Kumar
12-01-2015, 09:11 PM
very
good

aspundir
13-01-2015, 05:39 PM
पति रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर गया। उसने महसूस किया कि बाहर बहुत ठंड थी।

वह वापस आकर रजाई में घुसकर बीवी से बोला- बाहर बहुत ठंड हो रही है।

बीवी (नींद में): और वह पागल वॉक पर गया है।

aspundir
13-01-2015, 05:40 PM
चिंटू (लड़की से) : हैलो, आप कहां रहती हैं?
लड़की : एमजी रोड।
चिंटू : इतनी खूबसूरत होकर भी आप रोड पर रहती हैं। मेरे घर चलिए!

aspundir
13-01-2015, 05:41 PM
पिता (बेटे से) : आज तुम्हारा हिस्ट्री का पेपर था न? कैसा गया?
बेटा : बहुत ही बेकार।
पिता : क्यों? क्या तुमने पहले से तैयारी नहीं की थी?
बेटा : तैयारी तो बहुत की थी, लेकिन मैं क्या करता, उसमें मेरे जन्म से पहले के ही सवाल थे।

aspundir
13-01-2015, 05:41 PM
नीलू : तुम्हारी बेटी की सगाई को दो साल हो गए हैं फिर शादी में इतनी देर क्यों कर रही हो?
संगीता : क्या बताऊं बहन, लड़का वकील है, जैसे ही शादी की तारीख आती है, वह कोई बहाना बनाकर आगे की तारीख मांग लेता है।

aspundir
13-01-2015, 05:41 PM
टीचर : 1869 में क्या हुआ था?
गोलू : गांधी जी का जन्म।
टीचर : गुड। बैठ जाओ।
टीचर (मोनू से) : बताओ 1872 में क्या हुआ था?
मोनू : जी, गांधी जी तीन साल के हो गए थे।

aspundir
13-01-2015, 05:42 PM
पिंकी (स्वीटी से) : ऐसा क्यों कहते हैं कि पति और पतंग में कोई खास फर्क नहीं होता?
स्वीटी : क्योंकि दोनों को जरा भी ढील दोे तो उड़ने लगते हैं!

aspundir
13-01-2015, 05:42 PM
एक पायलट ने प्लेन में ही शराब पी ली। फिर अचानक से कॉकपिट से बाहर आया और
जोर से चिल्लाया, ‘किसी को पता है इसे कैसे उड़ाते हैं?’
सभी यात्री डर के मारे चौंक गए। तभी एयरहोस्टेस आई और पायलट के हाथ से पतंग छीन ली!

aspundir
13-01-2015, 05:50 PM
बीवीअपने पति से झगड़ा कर रही थी। पति ने तंग आकर सास को मैसेज किया, 'आप का प्रोडक्ट मेरे मुताबिक नहीं है। मैं इसे लौटाकर आपसे एक्सचेंज की डिमांड करता हूं।'
थोड़ी देर बार सास का जवाब आया, 'वारंटी खत्म हो चुकी है। रिफंड या एक्सचेंज की ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है। प्रोडक्ट की परफॉर्मेंस अच्छी करने के लिए उसे कुछ दिन आराम दें। कुछ खर्चा करें। और अब वैसे भी कंपनी ने नया प्रोडक्ट बनाना बंद कर दिया है।'
जमाई शॉक्स, सास रॉक्स!

aspundir
13-01-2015, 05:50 PM
एकबार मंगलू ने अपने सबसे अच्छे दोस्त को घर पर डिनर के लिए न्यौता दिया। उसने अपने दोस्त को शाम सात बजे का समय दिया लेकिन इस बारे में बीवी को नहीं बताया। शाम को जब दोस्त आया तो उसे देखते ही बीवी ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
बीवी: मेरेबाल देखो, मैंने मेकअप भी नहीं किया। घर की हालत देखो, मैं अभी तक नाईट सूट में हूं और मैं आज रात खाना नहीं बना सकती। क्या सोच के तुमने अपने दोस्त को बुला लिया, जरा भी अक्ल नहीं है तुम्हें...
मंगलू: अरेजानू वो शादी करने की सोच रहा था और मैंने उसे एक डेमो देने का वादा किया था!

aspundir
13-01-2015, 07:50 PM
विदेशी फिल्मों के नाम
ओशन्स 11
ओशन्स 12
ओशन्स 13

बॉलिवुड फिल्मों के नाम
कोई मिल गया
कृष
कृष 3

साउथ इंडियन फिल्मों के नाम
जीने नहीं दूंगा
अगले जन्म में भी नहीं जीने दूंगा
पैदा ही नहीं होने दूंगा

Deep_
13-01-2015, 10:14 PM
पिंकी (स्वीटी से) : ऐसा क्यों कहते हैं कि पति और पतंग में कोई खास फर्क नहीं होता?
स्वीटी : क्योंकि दोनों को जरा भी ढील दोे तो उड़ने लगते हैं!
उत्तरायण के दिनों मे पतंग के चुटकुले पेश करने के लिए धन्यवाद!

Teach Guru
14-01-2015, 10:18 AM
संक्रांति स्पेशल

अपनी पत्नी का फोटो पतंग पर चिपकाएं और उसे अपनी अँगुली पे नचाने का आनंद उठायें ...!!

aspundir
14-01-2015, 05:22 PM
पत्नी ने मायके से पति को फोन किया – “कैसे हो ?”
पति - “ठीक हूँ …”
पत्नी - “मेरी याद आती है तब क्या करते हो ?”
पति - “तुम्हारी पसंदीदा आइसक्रीम ‘ केसर पिस्ता’ खा लेता हू या ‘अमूल नट्स’ खा लेता हूँ … और मेरी याद आने पर तुम क्या करती हो ?”
पत्नी - “मै भी ‘बेगपाइपर’ का क्वाटर और तीन सिगरेट पीकर एक रजनीगंधा खा लेती हूँ …!!!”

aspundir
14-01-2015, 05:23 PM
मिर्ची का स्वभाव भी पुरुषों की तरह तेज होता हे
,
,
,
,
,
,
,
,
,
लेकिन मिर्ची चाहे कितनी ही तेज हो
औरतें चीर फाङकर अचार बना ही लेती है

Deep_
14-01-2015, 09:31 PM
संक्रांति स्पेशल

अपनी पत्नी का फोटो पतंग पर चिपकाएं और उसे अपनी अँगुली पे नचाने का आनंद उठायें ...!!

:bravo: वाकई स्पेशियल है!

aspundir
16-01-2015, 07:24 PM
एक दिन एक मेकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर और एक कंप्यूटर इंजीनियर एक ही कार में शहर में घूम रहे थे, अचानक ही कार कुछ टूटने कि आवाज़ के साथ एक दम से बंद हो गई।
मेकेनिकल इंजीनियर ने कहा "मुझे लगता हैं चेसिस राड टूट गई हैं।"
केमिकल इंजीनियर ने कुछ सोचकर कहा "मुझे लगता हैं, इंजन को पर्याप्त गैस नहीं मिल पा रही हैं। "
इलेक्ट्रिक इंजीनियर बोला "कहीं स्पार्क हुआ होगा, कुछ गड़बड़ लगती हैं गाड़ी के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में। "
तीनों मुड़े पीछे बैठे कम्प्यूटर इंजीनियर की तरफ, और उससे पूछा "तुमको क्या लगता हैं"
तो कंप्यूटर इंजीनियर ने कहा "मुझे लगता हैं कि हम सभी को गाड़ी से बाहर निकल के दोबारा अन्दर बैठ जाना चाहिए, ताकि गाड़ी रिस्टार्ट हो सके।"

aspundir
16-01-2015, 07:43 PM
एक बेहद शैतान और बातूनी बच्चा था जिससे उसके गुरूजी भी खौफ खाते थे | एक बार स्कूल का इंस्पेक्शन (निरीक्षण ) हुआ | गुरूजी ने शैतान बच्चे को खासतौर से समझाया कि देख कुछ बोलना नहीं, चुप चाप मैं जो कहूं वो करना | बच्चा बोला ठीक है गुरूजी |

निरीक्षण के दिन गुरूजी ने बच्चों से कहा: बच्चों मेरी टोपी के ऊपर निबंध लिखो |

सब बच्चे जल्दी जल्दी लिखने लगे | पर शैतान बातूनी बच्चा गुरूजी की ओर ताकते हुए सर खुजाता रहा | गुरूजी ने चाहा कि उसपर ध्यान न दें मगर उनको पूछना ही पड़ा : क्या हुआ ? लिखते क्यों नहीं?

बच्चा सर खुजाते खुजाते बोला : गुरूजी, लिख तो रहा हूँ, पर एक बात समझ में नहीं आ रही |

गुरूजी: क्या?

बच्चा: मैली कुचैली में छोटी इ की मात्रा लगेगी या बड़ी ई की ?

aspundir
16-01-2015, 07:44 PM
एक लड़की को इंग्लिश बोलने का जुनून सवार हो गया।

वह ऑटो में बैठकर जा रही थी, तभी एकदम से धूल भरी हवा का एक झोंका आया।

लड़की के मुंह से निकला...

'ओह माय भगवान, रेता!!!'

aspundir
16-01-2015, 07:47 PM
आंटी (फोन पर) : बेटा मम्मी हैं?
गोलू : एक मिनट बुलाता हूं।
मम्मी.....मम्मी : किसका फोन है?
गोलू : फोन तो अपना ही है, उसपर किसी का कॉल आया है।

aspundir
16-01-2015, 07:47 PM
टीचर : यह तुम्हारे साथ छोटा बच्चा कौन है?
मोनू : मैडम यह मेरा छोटा भाई शराफत है। आप ने ही कहा था न कि कल शराफत के साथ स्कूल आना।

aspundir
16-01-2015, 07:49 PM
एंड्रॉयड के नाम
मुझे ये एंड्रॉयड के नए-नए वर्जन के नाम आजतक समझ में नहीं आए-कपकेक, डोनट, क्लेयर, फ्रोजन योगर्ट, जिंजर ब्रेड, हनीकॉम्ब, आइसक्रीम सेंडविच, जैलीबीन, किटकैट, लॉलीपॉप....
अब क्या रखेंगे - रसगुल्ला, रसमलाई, रसभरी, गुलाबजामुन?

aspundir
16-01-2015, 07:51 PM
मास्टर जी स्कूल से घर लौटते समय नदी किनारे बैठ गए और अपने वेतन का हिसाब लगाने लगे। उन्होंने अभी लिखना शुरू ही किया था कि अचानक पेन नदी में जा गिरा। मास्टर जी परेशान हो गए कि आज ही नया पेन खरीदा था, अब दस रुपए का नुकसान हो गया। तभी नदी से एक परी निकली और उसने मास्टर जी की उदासी का कारण पूछा। कारण जानकर परी नदी के अंदर गई और एक चांदी का पेन लेकर निकली। मास्टर जी ने कहा, ‘मैं गरीब मास्टर हूं। मेरे पास इतना महंगा पेन कैसे आएगा।’ परी नदी में गई और सोने का पेन ले आई। मास्टर जी ने फिर इनकार कर दिया। अब परी मास्टर जी का पेन लेकर आई। मास्टर जी खुशी-खुशी बोले, ‘हां यही मेरा पेन है।’ परी मास्टर जी की ईमानदारी से खुश हुई और तीनों पेन दे दिए।
घर जाकर मास्टर जी ने पत्नी को सोने-चांदी के पेन दिखाए तो उसे भरोसा नहीं हुआ कि कोई परी ऐसे पेन दे सकती है। साबित करने के लिए पत्नी को लेकर मास्टर जी फिर नदी किनारे गए। वहां पूरी घटना सुनते समय मास्टर जी की पत्नी नदी में गिर गई। फिर परी प्रकट हुए और मास्टर जी से उदासी का कारण पूछा। मास्टर जी ने जब बताया कि उनकी पत्नी गिर गई तो परी नदी से सबसे पहले सनी लियोनी को निकालकर ले आई। मास्टर जी उसे देखते ही बोले, ‘हां यही मेरी पत्नी है!’ परी नाराज हो गई, ‘दुष्ट मास्टर अब कहां गई तेरी ईमानदारी?’ मास्टर जी ने जवाब दिया, ‘अभी आप सनी लियोनी लाई हैं। मैं मना करूंगा तो आप प्रियंका चोपड़ा ले आएंगी। फिर मना करूंगा तो आप मेरी पत्नी ले आएंगी और फिर खुश होकर तीनों मुझे दे देंगी। यहां एक पत्नी नहीं संभलती, मैं तीन कैसे संभालूंगा! सो सोचा, सनी से ही काम चला लूंगा और इस ठंड में आप भी डुबकियां लगा-लगाकर थक गई होंगी। जाइए आराम कीजिए!’

aspundir
17-01-2015, 05:13 PM
लड़के ने लड़की को आंख मारी।

लड़की: मैं ऐसी-वैसी लड़की नहीं हूं।
लड़का: वह तो ठीक है, लेकिन चेक करना हमारा फर्ज बनता है।

aspundir
17-01-2015, 05:32 PM
लड़के ने लड़की को आंख मारी।

लड़की: मैं ऐसी-वैसी लड़की नहीं हूं।
लड़का: वह तो ठीक है, लेकिन चेक करना हमारा फर्ज बनता है।

aspundir
17-01-2015, 06:38 PM
लड़की गोलगप्पे खा रही थी।
.
.
.
20 -25 खा लिए होंगे।
.
.
.
.
फिर उसने ब्वॉयफ्रेंड से पूछा - "10 और खा लूं ?"
.
बॉयफ्रेंड झल्ला कर बोला - "नागिन ! खा ले!"
.
लड़की ने bf को जम कर उलटे हाथ का एक चांटा रसीद दिया !
.
"नागिन किसको बोला बे?"
.
.
.
"अरे मारती क्यों है? मैंने कहा-ना गिन, खा ले!

aspundir
17-01-2015, 06:42 PM
दादी के पास सो रहे पप्पू ने की कुछ मजेदार बातें........

पप्पू: दादी मुझे नींद नहीं आ रही तो चलो हम बातें करते हैं।
.
.
दादी: ठीक है।
.
.
पप्पू: दादी क्या हम हमेशा 5 ही रहेंगे आप, मां, पापा बहन और मैं?
.
.
दादी: नहीं बेटा आपकी शादी हो जाएगी तो हम 6 हो जाएंगे।
.
.
पप्पू: फिर बहन की शादी हो जाएगी और वो चली जाएगी तो हम फिर पांच हो जाएंगे।
.
.
दादी: फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो हम फिर से 6 हो जाएंगे।
.
.
पप्पू: दादी फिर आप मर जाओगी तो हम फिर से 5 हो जाएंगे।
.
.
दादी: सो जा पकाऊ कुत्ते, मेरा दिमाग मत खा। मैं तेरी शादी की बात कर रही हूं और तू
मुझे शमशान भेजने की प्लानिंग कर रहा है....

aspundir
19-01-2015, 06:20 PM
नट्टू: एक durex देना।

दुकानदार: तुम शर्मा जी के बेटे हो ना?

नट्टू (खांसते हुए): अंकल, torex देना। दवा का नाम भी नहीं निकल रहा ठीक से गले से।

aspundir
19-01-2015, 06:36 PM
संता को सिनेमा हॉल के बाहर एक भिखारी मिला।
.
भिखारी: अल्लाह के नाम पर कुछ दे दे बाबा, 2 दिन से भूखा हूं। पास फूटी कौड़ी भी नहीं है।
.
संता ने उसे 100 का नोट दिखाते हुए पूछा, क्या तुम्हारे पास 50 रुपए हैं?
.
भिखारी (खुशी से): हां!
.
संता: तो साले, पहले उसे खर्च कर जाकर।

aspundir
19-01-2015, 06:55 PM
जिसके सभी शौक हर लिए जाएं, उसे ‘शौहर’ कहते हैं।

aspundir
19-01-2015, 06:55 PM
इतिहास गवाह है कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान को यमराज से वापस छीन लिया था। मतलब साफ है.. आदमी को उसकी बीवी से कोई नहीं बचा सकता।

Deep_
19-01-2015, 10:36 PM
डुग्गुः पापा दादाजी कहां पैदा हुए थे?
पापाः दार्जिलींग में।
डुग्गुः और दादी?
पापाः वह नैनीताल में।
डुग्गुः आपका जन्म कहां हुआ था?
पापाः में अमृतसर में।
डुग्गुः मम्मी का?
पापाः चंदीगढ में बेटा।
डुग्गुः और मेरा दिल्ली मे...है ना?
पापाः हां बेटा!
डुग्गुः तो हम सब यहां मुंबई में ईकठ्ठा कैसे हो गए!!!

aspundir
20-01-2015, 07:39 PM
पापा : बेटा, अपनी शादी में किस-किस को बुलाओगे?
बेटा : जिसने मुझे अपनी शादी में बुलाया था।
पिता : अच्छा, बेटा मुझे तो बुलाओगे न?
बेटा : ज्यादा सयाने मत बनो पापा, आपने मुझे अपनी शादी में बुलाया था क्या?

aspundir
20-01-2015, 07:45 PM
या लोहार
एक लोहार काफी बूढ़ा हो गया था। उसने सोचा कि उसे अपने साथ किसी आदमी को काम पर रख लेना चाहिए। तब उसने छगन को बुलाया और अपने साथ काम पर रख लिया। छगन उससे हर काम से पहले उसके बारे में पूछ लेता। बूढ़ा काफी चिड़चिड़ा और सख्त स्वभाव का था। उसने छगन से कहा कि वह ज्यादा सवाल न पूछा करे, बस जितना कहा जाए, उसे चुपचाप किया करे। एक दिन लोहार ने जलती हुई भट्टी से लोहा निकाला और पत्थर पर रख दिया। उसने हथौड़ा उठाया और छगन को पकड़ाया और कहा, ‘जब मैं अपना सिर हिलाऊं तो इसे पूरे जोर से मार देना।’ और बस तब से शहर के लोग किसी नए लोहार की तलाश में है।

aspundir
20-01-2015, 07:46 PM
लड़की वाले: लड़का क्या करता है?
लड़के वाले : लकड़े का व्यापार है। टिंबर मर्चेंट है।
लड़की वाले : अच्छा फिर तो जंगल के जंगल खरीदता होगा।
लड़के वाले : जी नहीं।
लड़की वाले : तो क्या थोक व्यापारी है?
लड़के वाले : जी नहीं, चांदनी चौक में दातून बेचता है।

aspundir
20-01-2015, 08:38 PM
जीवन में 3 चीजें किस्मत वालों को ही मिलती हैं-

1. सच्चा दोस्त

2. सच्चा प्यार

और

3. परीक्षा में फेल होने के बाद चुपचाप बैठने वाले रिश्तेदार।

aspundir
20-01-2015, 08:39 PM
पप्पू: पापा, स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुझे नाटक में एक रोल मिला है।

पापा: क्या रोल है?

पप्पू: पति का।

पापा: बेवकूफ, डायलॉग वाला कोई रोल नहीं था क्या?

aspundir
20-01-2015, 08:40 PM
दुनिया में 2 तरह के लोग हैं।

एक वे हैं, जो बिलकुल वही करते हैं, जो उनकी बीवियां करने को कहती हैं।

और दूसरी तरह के लोगों की प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है।

aspundir
20-01-2015, 08:42 PM
पत्नी (पति के बर्थडे पर): क्या गिफ्ट दूं?

पति: गिफ्ट रहने दे। बस कभी-कभी प्यार से देख लिया कर, इज्जत किया कर, और तमीज से बात कर लिया कर।

पत्नी (एक मिनट सोचकर): नहीं, मैं तो गिफ्ट ही दूंगी।

aspundir
20-01-2015, 08:45 PM
पत्नी: फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?

पति: बहन है।

पत्नी: तो फिर इतनी धीमी आवाज में किसलिए बात कर रहे हो?

पति: तेरी है, इसलिए।

aspundir
20-01-2015, 08:45 PM
गर्मियों में ठंडी हवा के लिए मांगी गई दुआ अब सर्दियों में कबूल होते हुए देखकर यकीन हो गया है कि...

ऊपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं।

aspundir
20-01-2015, 08:46 PM
पूरा विश्व सहमा हुआ है।

सभी की निगाहें बस एक शख्स पर टिकी हैं।

सभी बस इस बात को लेकर चिंतित हैं...

कि कहीं ओबामा भारत आकर बीजेपी न जॉइन कर लें।

aspundir
20-01-2015, 08:54 PM
पत्नी: मेरी हिम्मत तो देखो, मैंने तुम्हें देखे बिना तुमसे शादी कर ली।

पति: और मेरी हिम्मत देखो कि मैंने तुम्हें देखने के बाद भी तुमसे शादी कर ली।

aspundir
20-01-2015, 09:01 PM
आलू की शादी पत्ते वाली गोभी से हो गई।
सुहागरात के बाद सुबह आलू थक कर बाहर आया।
दोस्तों ने पूछा: कैसी रही सुहागरात?
.
.
.
.
आलू ने कहा: मत पूछो यार! घूंघट उठाते-उठाते सुबह हो गई।

aspundir
20-01-2015, 09:11 PM
अगर आप अपने दिमाग की जांच करना चाहते हैं, तो यह उपाय अपनाएं-

एक गाय के सामने खड़े हो जाएं। अगर गाय आपके पास आती है, तो समझें कि दिमाग में भूसा भरा है।

और अगर गाय दूर चली जाती है, तो समझें कि दिमाग खाली है।

aspundir
20-01-2015, 09:16 PM
पतिः आज सब्जी में नमक कुछ ज्यादा लग रहा है।

पत्नीः नमक बिल्कुल ठीक है, सब्जी थोड़ी कम थी।

aspundir
20-01-2015, 09:22 PM
लोग कुछ दिन सिगरेट-शराब पीते हैं और आदत लग जाती है।

हमको देखो...

हम बचपन से पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन आज तक आदत नहीं लगी।

इसे कहते हैं आत्म-संयम।

aspundir
20-01-2015, 09:27 PM
हम रोज आपको मेसेज क्यों भेजते हैं?

मस्ती के लिए?

नहीं

टाइमपास के लिए?

नहीं

हम रोज आपको मेसेज इसलिए भेजते हैं, ताकि आपकी पढ़ने की क्षमता बढ़े।

क्योंकि पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया। ;)

aspundir
20-01-2015, 09:29 PM
एक टैलंट हंट में पूछा गया सवाल-

अगर आपकी शादी जुड़वां बहनों में से किसी एक से हो जाए, तो कैसे पहचानेंगे कि आपकी वाइफ कौन सी है?

बेस्ट आंसर: हम क्यों पहचानें!!

aspundir
20-01-2015, 09:30 PM
ई गोला पर आमिर खान और सैफू की दुई-दुई शादी हुइ गई, अउर हमरी एक भी नहीं।

कौनो हमरी फिरकी ले रहा है, हमरे सारे कॉल रांग नंबर पर जा रहे हैं।
-सलमान खान

emptymind
20-01-2015, 09:30 PM
अगर आप अपने दिमाग की जांच करना चाहते हैं, तो यह उपाय अपनाएं-

एक गाय के सामने खड़े हो जाएं। अगर गाय आपके पास आती है, तो समझें कि दिमाग में भूसा भरा है।

और अगर गाय दूर चली जाती है, तो समझें कि दिमाग खाली है।
वाह.... वाह.... क्या बात कही है।
एकदम यही उपाय मैंने अपने ऊपर आजमाया था....
और गाय मुझसे दूर चली गई थी।

emptymind
20-01-2015, 09:33 PM
एक टैलंट हंट में पूछा गया सवाल-

अगर आपकी शादी जुड़वां बहनों में से किसी एक से हो जाए, तो कैसे पहचानेंगे कि आपकी वाइफ कौन सी है?

बेस्ट आंसर: हम क्यों पहचानें!!

बुड़बक.....
"एक पर एक मुफ्त" का ऑफर मिला है - और उसे छोड़ दे।

aspundir
20-01-2015, 09:41 PM
हर सफल आदमी के पीछे एक औरत होती है।

और अगर एक से ज्यादा औरतें हुईं तो उस सफल आदमी की कहानी 'सावधान इंडिया' में दिखाते हैं।

aspundir
20-01-2015, 09:43 PM
बंटी (मेहमान से) : ठंडा पियेंगे या गरम।

मेहमान (खुश होकर) : दोनों ही ले आइए ।

बंटी (नौकर से) : एक ग्लास फ्रीजर से और एक ग्लास गीजर से पानी ले आओ।

aspundir
20-01-2015, 09:50 PM
ग्राहक: तुम्हारी भैंस कितना दूध देती है?

दूधवाला: 5 किलो।

ग्राहक: इसमें से कितना बेच लेते हो?

दूधवाला: यही कोई 12 किलो।

Deep_
20-01-2015, 10:28 PM
पूरा विश्व सहमा हुआ है।

सभी की निगाहें बस एक शख्स पर टिकी हैं।

सभी बस इस बात को लेकर चिंतित हैं...

कि कहीं ओबामा भारत आकर बीजेपी न जॉइन कर लें।


आलू की शादी पत्ते वाली गोभी से हो गई।
सुहागरात के बाद सुबह आलू थक कर बाहर आया।
दोस्तों ने पूछा: कैसी रही सुहागरात?
.
.
.
.
आलू ने कहा: मत पूछो यार! घूंघट उठाते-उठाते सुबह हो गई।

पतिः आज सब्जी में नमक कुछ ज्यादा लग रहा है।

पत्नीः नमक बिल्कुल ठीक है, सब्जी थोड़ी कम थी।

बंटी (मेहमान से) : ठंडा पियेंगे या गरम।

मेहमान(खुश होकर) : दोनों ही ले आइए ।

बंटी (नौकर से) : एक ग्लास फ्रीजर से और एक ग्लास गीजर से पानी ले आओ।

एक से बढ़ कर एक! :bravo:

aspundir
21-01-2015, 07:50 PM
मंगलू ने नया लैपटॉप लिया। खुश होकर घर गया, लेकिन शाम को ही गुस्से में वापस दुकानदार के पास पहुंच गया।
मंगलू- यह लैपटॉप बेकार है। इसमें पुराने कम्प्यूटर की फाइलें कॉपी ही नहीं हो रहीं।
दुकानदार- यह तो हो ही नहीं सकता। यह एकदम लेटेस्ट लैपटॉप है।
क्या आप बता सकते हैं कि आप कम्प्यूटर से लैपटॉप में फाइल कैसे कॉपी कर रहे थे।
मंगलू दुकानदार को अपने घर ले गया। उसने अपना कम्प्यूटर चालू किया और माउस से राइट क्लिक करके फाइल कॉपी की।
फिर कम्प्यूटर से माउस निकाला और लैपटॉप में लगा दिया और राइट क्लिक करके बोला, 'देखो, पेस्ट का ऑप्शन ही नहीं रहा!' दुकानदार वहीं बेहोश हो गया।

aspundir
21-01-2015, 07:52 PM
जब आपको एक औरत पसन्द करती है,
तब आप एक पति हैं !
जब आपको बहुत सारी औरतें पसन्द करती हैं,
तब आप एक आदर्श व्यक्ति हैं !
जब आपको हजारों औरतें पसन्द करती हैं,
तब आप एक लीडर हैं !
और जब आपको शहर की पूरी औरतें पसन्द करती हैं,
तब आप एक पानीपूरी वाले हैं !

aspundir
21-01-2015, 07:53 PM
एक भोपाली दामाद अपनी ससुराल लखनऊ गया..
वो लखनऊ की तहज़ीब और तमीज़ के बारे में सुन सुन के पक गया था...
तभी सास आई और पूछा!!:- क्या बैँगन शरीफ पका लूँ या आप मियां आलू नोश फरमाएंगे या फिर भिन्डी मोहतरम खाना पसंद करेंगे ?
भोपाली दामाद बोला : मैं गुनहगार बंदा हूं। इनके काबिल कहां। कोई बेगैरत सा मुर्गा पका लें !!

aspundir
21-01-2015, 07:55 PM
राजा हरिशचन्द्र ने अपनी छाती पर केजरीवाल जी के नाम का टैटू गुदवा रखा था। नहाने के बाद शीशे के सामने खड़े होकर हरिशचंद्र जब भी सरसों का तेल लगाते थे, तो छाती पर गुदा केजरीवाल जी का टैटू देखकर उन्हें ईमानदार बने रहने की प्रेरणा मिलतीं थी।
.
ऑफिस से घर जाते समय एक बार ट्रैफिक सिग्नल रेड लाइट पर अटक गया, तो केजरीवाल जी सारी रात सिग्नल पर ही खड़े रहे।
.
केजरीवाल जी इकलौते आदमी हैं जो दूधवाले को दूध में डाले गए पानी के पैसे भी अलग से देते हैं।
एक बार टीवी एंकर ने कहा-‘कहीं जाइएगा नहीं’ और तभी लाइट चली गई…इसके बाद केजरीवाल जी दो दिन तक टीवी के आगे बैठे रहे।
.
बचपन में बहुत शरारत करने वाले एक बच्चे के गले में उसके मां-बाप ने केजरीवाल जी के नाम का ताबीज़ डाला था आगे चलकर वो बच्चा संस्कारी आलोकनाथ बाबूजी के नाम से जाना गया।
.
कमरे में अकेले होने पर भी छींक आने पर वो ‘सॉरी’ कहना नहीं भूलते।
.
कम लोग जानते हैं कि खुद पर अंडा फेंकने वाले लोगों के नाम पूछकर केजरीवाल जी उनके घर जाकर अंडों के पैसे देकर आते हैं।
.
एक बार एक कार्यकर्ता ने केजरीवाल जी पर फेंके गए टमाटर को ऑमलेट में डाल दिया तो केजरीवाल जी ने उसके सामने पार्टी छोड़ने या उल्टी कर ऑमलेट निकालने की शर्त रख दी थी।
.
ये जानने के लिए ‘मेरे मन में क्या है’…केजरीवाल ने अपने खिलाफ ही एक आरटीआई लगा रखी है।
.
वो आरोपी को कभी छोड़ते नहीं। एक बार एक बिल्ली उनकी रसोई में भगोने से दूध पी गई थी। केजरीवाल जी ने उसका स्कैच जारी कर इंटरनेट पर डाल दिया था और आज उसके खिलाफ कड़कड़डूमा कोर्ट में मुआवज़े के लिए केस चल रहा है।
.
कम लोग जानते हैं कि सत्य जल्द ही एक किताब लिख रहा है जिसका शीर्षक है-केजरीवाल के साथ मेरे प्रयोग!

aspundir
21-01-2015, 07:56 PM
प्रेमिका का बाप आशिक लड़के से-अगर मेरी बेटी से शादी करना चाहते हो तो एक सवाल का जवाब दो..

प्रेमिका का बाप : "Lofer " और "Offer" में क्या फर्क है ??
.
लड़का : Very सिंपल सर जी,

अगर लड़का "I LOVE YOU "बोले तो "Lofer" और लड़की बोले तो " Offer "

aspundir
23-01-2015, 05:47 PM
शादी के बाद पत्नी कैसे बदलती है जरा गौर फरमाएं।
पहले साल-अजी मैंने कहा खाना खा लीजिए, काफी देर हो गई है, आपने कुछ खाया नहीं।
दूसरे साल-अजी खाना तैयार है। लगा दूं?
तीसरे साल-खाना बन चुका है। जब खाना हो तब बता देना।
चौथे साल-खाना बनाकर रख दिया है। मैं बाजार जा रही हूं, खुद ही निकाल कर खा लेना।
पांचवें साल-मैं कहती हूं आज मुझसे खाना नहीं बनेगा, होटल से ले आओ।
छठवें साल-जब देखो खाना-खाना। अभी सुबह ही तो खाया था।

और अब शादी के बाद पति कैसे बदलते हैं यह भी देख लीजिए।
पहले साल-जानूं संभलकर वहां गड्ढा है।
दूसरे साल-अरे यार देखकर, वहां गड्ढा है।
तीसरे साल-दिखता नहीं, वहां गड्ढा है।
चौथे साल-अरे बेवकूफ देखकर चलो, वहां गड्ढा है।
पांचवें साल-अंधी हो क्या, गड्ढा नहीं दिखता?
छठवें साल-अरे वहां कहां मरने जा रही है, गड्ढा तो इधर है।

aspundir
23-01-2015, 05:53 PM
प्रिय पत्नी,
फरवरी 2015 में क्रिकेट वर्ल्ड कप प्रारम्भ हो रहा है इसलिए तुम्हारे लिए कुछ नियम।

1. वर्ल्ड कप तक रिमोट सहित टी वी सिर्फ मेरा रहेगा।

2. तुम्हारे सभी दोस्तों, सहेलियों, रिश्तेदारों आदि को बोल दो कि वर्ल्ड कप ख़त्म होने तक कोई विवाह ना करे, पूजा जैसे अन्य कार्यक्रम ना रखे, मरे तक नहीं, क्योंकि मैं कहीं जानेवाला नहीं।

3. बीच बीच में फालतू के सवाल पूछना नहीं।

4. उसके पैर में बॉल लगी तो वो आउट कैसे हुआ?

5. वो किस देश का है ? वो देश कहां है?
मुझे कुछ मालूम नहीं। तुम्हे बचपन में भूगोल अच्छी तरह पढ़ना चाहिए था।

6. ये 'खान' कहां का है ? अपने यहां का है या पाकिस्तान का?
ऐसे बेकार प्रश्न करना नहीं, उनके कपड़ों पर पढ़ना।

7. मेरे और टी वी के बीच से गुजरना नहीं। अगर बहुत जरूरी हो तो छोटे बच्चे जैसे घुटनों पर चलते हैं, वैसे चलते हुए जाना।
8. वो इतना गोरा क्यों दिखता है?
ईईई, वो कितना काला है। ऐंसे बीच बीच में चिल्लाना नहीं, तुम्हारे रिश्तेदारों से सब ठीक ही दिखते हैं।

9. ये क्रिक्रेट मैच है। यहां हर दो दिन में बहुएं और पति बदलते नहीं रहते। 6-6 बार तलाक हो चुकी बीवियां नहीं होतीं। एक से प्रेम और दूसरे से शादी करतीं चालू आइटम यहां नहीं होतीं। ढेर सा भड़कदार मेकअप कर खी-खी करने वाली बूढी सासें यहां नहीं होती।
मुझे ये खेल देखना अच्छा लगता है, बस।

(वर्ल्ड कप समाप्त होने पर)
तुम्हारा पति।

aspundir
23-01-2015, 05:57 PM
जब एलेक्जेंडर बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया तब उन्हें रजनीकांत के तीन मिस्ड कॉल मिले थे।
***
रजनीकांत काफी पहले ही मंगल पर घूम कर आ चुके हैं और इसलिए वहां जीवन नहीं है।
***
कुछ जादूगर पानी पर चल लेते हैं, लेकिन रजनीकांत तो जमीन पर तैर लेते हैं।
***
एक बार रजनीकांत ने घोड़े की ठुड्डी पर लात मार दी थी और आज हम जिराफ देख रहे हैं। ***
रजनीकांत बर्फ के टुकड़ों को आपस में रगड़कर आग निकाल लेते हैं।
***
एक बार रजनीकांत को बेहद जहरीले रैटल स्नेक ने काट लिया। तीन दिन के भयानक दर्द के बाद.... आखिकार सांप मर गया!

aspundir
23-01-2015, 05:58 PM
अकेले पीने में सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि बाद में अंग्रेजी किसके साथ बोलें?

aspundir
23-01-2015, 05:59 PM
आशावादी : गिलास आधा भरा है।
निराशावादी : गिलास आधा खाली है।
मम्मी : ये गिलास यहां किसने रखा?

aspundir
23-01-2015, 06:00 PM
टीचर (एग्जाम में) : तुम लिख क्यों नहीं रहे हो?
गोलू : मैम कुछ आ नहीं रहा।
मैम : कुछ तो आ रहा होगा।
गोलू : हां, रोना आ रहा है।

aspundir
23-01-2015, 06:00 PM
लड़की : तुम इतना उदास क्यों हो? (लड़के ने लड़की को पूरी बात बताई)
लड़की : ओह तभी तुमने मेरे नए नेल-पॉलिश पर ध्यान नहीं दिया।

aspundir
23-01-2015, 06:02 PM
स्वीटी ने इलेक्ट्रेशियन मंगलू को फोन किया।
स्वीटी : मैंने आपको चार दिन पहले फोन किया था कि हमारी डोरबेल खराब है। आप अब
तक नहीं आए।
मंगलू : जी मैं तो रोज आता हूं और डोरबेल
बजाता हूं, लेकिन कोई दरवाजा ही नहीं खोलता।

aspundir
23-01-2015, 06:02 PM
गोलू : तुम्हारा कुत्ता बहुत शरारती है। इसे सुधारते क्यों नहीं?
मोनू : यार, धैर्य रखो। याद नहीं तुम्हें ठीक करने में मुझे कितने दिन लगे थे?

aspundir
24-01-2015, 04:29 PM
एक साहब अपनी काम वाली बाई से ही शादी कर लेते हैं। .
.
शादी के बाद पतिदेव : काम के लिए बाई रख लेते हैं।
.
पत्नी : नहीं चाहिए
.
पतिदेव : "क्यों....!!!!
.
पत्नी : क्यों क्या मैं तुम्हारी आदतें नहीं जानती हूं?

aspundir
24-01-2015, 04:30 PM
पति बिना कुछ बताए घर से गायब
.
30 दिन बाद वापस आया तो बीवी बोली : मैं आपके गम में बीमार पड़ गई थी,
मर जाती तो ???
.
पति : तो मैं कौन शमशान की चाबी साथ ले गया था।

aspundir
24-01-2015, 04:32 PM
संता : क्या तुम्हें किसी नारी को देखकर यह इच्छा नहीं होती की काश मैंने शादी न की होती और मैं कुंवारा होता?
.
.
बंता : होती है होती है, हर बार होती है, बार बार होती है बहुत तेज होती है. .
.
.
संता : कौन है वो स्पेशल? किसे देखकर तुम्हें इतनी ज्यादा इच्छा होती है भाई?
.
.
बंता : यार, मेरी बीवी को देखकर।

aspundir
24-01-2015, 04:32 PM
एक बार संता अपनी बीवी के साथ बस में जा रहा था। उसने कंडक्टर से कहा, ‘डेढ़ टिकट दे दो। आधा मेरे लिए और एक मेरी बीवी के लिए।'
कंडक्टर : मूंछें आ गईं हैं और अभी भी हाफ टिकट लेगा। तेरा पूरा टिकट लगेगा।
संता : फिर मेरा पूरा टिकट दे दो और बीवी की हाफ। उनकी तो मूंछें नहीं हैं।

aspundir
24-01-2015, 04:34 PM
एक बार पति अपनी पत्नी को एक एसएमएस भेजता है और उसमें लिखता है, ‘जानू आज मुझे घर पहुंचने में देर हो जाएगी, इसलिए तुम जरा मेरे सारे गंदे कपड़े धोकर रखना और मेरे घर पहुंचने से पहले मेरा मनपसंद खाना बनाकर रखना।’ कुछ देर बाद वह फिर अपनी पत्नी को एक और एसएमएस करता है, जिसमें वह लिखता है, ‘जानू एक और बात है जो मैं तुम्हें बताना भूल गया। मेरी कंपनी ने मेरी सैलरी बढ़ा दी है। इसलिए मैं सोच रहा हूं कि इस महीने के आखिर में तुम्हें एक नई गाड़ी दिला देता हूं।’ पति जैसे ही यह एसएमएस भेजता है, तुरंत दूसरी तरफ से पत्नी का जवाब आता है, ‘वाह यह तो बड़ी अच्छी खबर है, तुम सच बोल रहे हो ना?’ पत्नी का एसएमएस पढ़ पति जवाब भेजता है, ‘नहीं मैं तो बस यह चेक कर रहा था कि तुम्हें मेरा पहला एसएमएस मिला या नहीं!’

aspundir
25-01-2015, 04:36 PM
गर्लफ्रेंड:-"जानू तुम बहुत बदल गए हो, कल रात मेरे मैसेज का रिप्लाई भी नही किया।
ब्वॉयफ्रेंड-"नही जानू, काम में बिजी था।
गर्लफ्रेंड:-"दो-तीन दिन से तुम काम का बहाना बना रहे हो मुझसे कुछ छुपा रहे हो?
ब्वॉयफ्रेंड-"नही जानू,थोड़ी टेंशन है।
गर्लफ्रेंड:-"नहीं तुम हमेशा मुझसे अपनी टेंशन छुपाते हो,मुझे बताओ क्या प्रोबलम है हम दोनों मिलकर सलूशन निकालेंगें।
ब्वॉयफ्रेंड- "तो ले सुन...बायलर पंप का वायरिंग टेम्प बहुत जल्दी-जल्दी बढ़ रहा है। उसमें अब नॉर्मल साउंड भी आ रहा है,लुबरिकेंट ऑयल प्रेशर तो सही है मुझे लगता है डिस्चार्ज वॉल्व पूरी तरह से ओपन नही हो रहा है। लेकिन कंट्रोल रुम में फीडबैक तो ओपन का आ रहा है, लगता है c&i का प्रॉब्लम है।
गर्लफ्रेंड:-"ओके जानू, मैं जाती हूं मां बुला रही है।

aspundir
25-01-2015, 04:41 PM
पति मार्केट में एक खूबसूरत लड़की से बोला:- "क्या मैं थोड़ी देर आपसे बात कर सकता हूं?
.
.
.
लड़की:- पर मैं तो आपको जानती भी नहीं.. !
.
.
.
पति अनजान लड़की से:- "जानता तो मैं भी आपको नहीं हूं...
.
.
लड़की:-... "फिर? लड़का:- "मेरी बीवी खो गई है, आपकी मदद चाहिए?
.
.
.
लड़की:- "मैं कैसी मदद कर सकती हूं?
.
.
लड़का:- "दरअसल... मैं जब भी किसी खूबसूरत लड़की से बात कर रहा होता हूं..
.
.
.
तो मेरी बीवी पता नहीं कहां से आ जाती है!

aspundir
27-01-2015, 05:31 PM
पनवाड़ी और कमला का अफेयर चल रहा था।
एक दिन कमला के पिता पान की दुकान पर जाकर बोले- कमला पसंद है?

पनवाड़ी जोश में आकर बोल पड़ा- जी, पसंद है... और वह भी मुझे पसंद करती है।

aspundir
27-01-2015, 05:32 PM
एक टीचर बच्चों को अच्छी आदतों के बारे में बता रही थी।

उसने एक बच्चे से पूछा, अगर गलती से तुम्हारा पैर एक वृद्ध महिला पर पड़ गया तो क्या करोगे?

बच्चा: सॉरी बोलूंगा मैडम।

टीचर: बहुत अच्छा अगर वह खुश होकर तुम्हें चॉकलेट दे तो फिर?

बच्चा (तपाक से): दूसरे पैर पर चढ़ जाऊंगा, ताकि एक और चॉकलेट मिले।

aspundir
27-01-2015, 05:33 PM
सोनिया उस वक्त सकपका गईं, जब हालचाल जानने के बाद ओबामा उनसे पूछ बैठे- और आपके लड़के की कहीं जॉब लगी?

aspundir
27-01-2015, 05:34 PM
जूता चुराई एक ऐसी रस्म है,

जो सालियां शादी के वक्त अदा करती हैं...

लेकिन, समझ नहीं आता...

कि मन्दिर के बाहर यह रस्म कौन से साले अदा कर जातें हैं???

aspundir
27-01-2015, 05:34 PM
पता है ओबामा आगरा क्यों नहीं गए...?
दरअसल, अमेरिका से चलते वक्त उनके डॉक्टर्स ने उनका फिर से चेकअप किया और कहा..
.
.
.
सबकुछ ठीक है अब आपको आगरा जाने की जरूरत नहीं है।

aspundir
27-01-2015, 05:35 PM
ओबामा को आगरा का ताज देखने का इतना अफसोस नहीं है, उन्हें अफसोस है कि वो मिशेल को इंडिया आकर केजरीवाल का चर्चित धरना नहीं दिखा सके।

aspundir
27-01-2015, 05:37 PM
पत्नी: तुम सारी दुनिया में भी ढूंढ़ लो, तो भी तुम्हें मुझ जैसी दूसरी नहीं मिलेगी।

पति: तुम क्या समझती हो? मैं दूसरी बार भी तुम जैसी ही ढूंढ़ूंगा। हद हो गई!!!

aspundir
27-01-2015, 05:40 PM
आखिर पत्नी क्या है..?
फौजी: सारे दुश्मन हमसे डरते हैं और हम बीवी से !
मोची: मैं जूतों की मरम्मत करता हूं और बीवी मेरी !
टीचर: मैं कॉलेज में लेक्चर देता हूं और घर में बीवी से सुनता हूं !
ऑफिसर: मैं ऑफिस में बॉस हूं और घर में बीवी का नौकर !
जज: मैं कोर्ट में फैसला सुनाता हूं और घर में इंसाफ के लिए तरसता हूं !
दुकानदार : मैं दुनिया को बनाता हूं फिर घर में पत्नी मुझे बनाती है !
डॉक्टर : मैं दुनिया को ठीक करता हूँ और घर में बीवी मुझे ठीक करती है !
फेसबुकिया : मैं दुनिया को पकाता हूं और घर में बीवी मुझे पकाती है !
अकाउंटेंट : मैं दुनिया का हिसाब रखता हूँ और बीवी मेरा हिसाब बराबर करती है !
{फैसला आपके हाथ में है.. कुंवारे रहो खुश रहो no wife easy life}
जो शादी कर चुके हैं वो सब्र करें

aspundir
27-01-2015, 05:49 PM
मां: उठ जा कम्बख्त। देख, सूरज कब का निकल आया है।

बेटा: तो क्या हुआ मां! वह सोता भी तो मुझसे कितना पहले है।

aspundir
27-01-2015, 05:52 PM
ब्रेकिंग न्यूज!!!

मोदी जी के भाषण के बाद ओबामा बीजेपी में शामिल।

बीजेपी में प्रवेश के बाद उनका नया नाम- ओमप्रकाश बालकृष्ण माथुर (ओबामा)

aspundir
27-01-2015, 05:53 PM
एक युवक और युवती साइकिल से जा रहे थे, तभी उनकी टक्कर हो गई।
युवक: अरेजरा संभलकर किनारे चलिए मैडम जी?
युवती: क्यों,सड़क क्या आपके पिताजी की है?
युवक: जी नहीं, सड़क तो आपके पिताजी की है पर मुझे दहेज में मिली है।

aspundir
27-01-2015, 05:54 PM
मंगलदास रोज सुबह पेड़ पर चढ़कर बैठ जाता था। पूछो क्यों?
बेचारा एमबीए करके पागल हो गया था। अपने आप को 'ब्रांच' मैनेजर समझता था।

aspundir
27-01-2015, 05:56 PM
बीजेपी द्वारा किरन बेदी को दिल्ली की सीएम कैंडिडेट के तौर पर प्रॉजेक्ट करने के बाद कांग्रेस मंदिरा बेदी को सीएम कैंडिडेट बनाने पर विचार कर रही है। क्योंकि...

1 mb= 1024 kb

aspundir
27-01-2015, 05:59 PM
वॉचमैन को पैसे देने से अच्छा है कि...

अपने बेटे को 3g कनेक्शन दिलवा दो।

रात भर जागता रहेगा

aspundir
27-01-2015, 06:00 PM
सलमान के सपने में हिरण,

और केजरी के सपने में किरण,...

दोनों की नींद उड़ी हुई है

aspundir
27-01-2015, 06:08 PM
लड़की (शर्माते हुए): यह प्यार क्या होता है?

लड़का (इमोशनल होते हुए): 2 इंसानों के बीच प्यार का रिश्ता ठीक वैसा है, जैसा कि रेत और सीमेंट के बीच पानी। लड़का सीमेंट है, लड़की रेत है और प्यार हो गया पानी।

लड़की: मतलब?

लड़का (और इमोशनल होते हुए): अगर सीमेंट और रेत को आपस में मिलाएंगे तो वे मिल तो जाएंगे, लेकिन उनमें वह मजबूती नहीं होगी। लेकिन, उनमें पानी मिला देने से उनका जोड़ बहुत मजबूत हो जाता है।

लड़की (हंसते हुए): कमीने, तू शक्ल से ही मिस्त्री लगता है।

aspundir
27-01-2015, 06:11 PM
एक बार रजनीकांत केबीसी खेलने गए।

अमिताभ: कंप्यूटर जी, रजनीकांत जी से पहला सवाल पूछिए।

कंप्यूटर: मैं लाइफलाइन यूज करना चाहता हूं।

aspundir
27-01-2015, 06:12 PM
सभी सुखी पति गजनी के आमिर की तरह बिहेव करते हैं।

बीवी की सुनते हैं,
समझते हैं,

और

15 मिनट बाद सब भूल जाते हैं...

Deep_
27-01-2015, 07:03 PM
एक युवक और युवती साइकिल से जा रहे थे, तभी उनकी टक्कर हो गई।
युवक: अरेजरा संभलकर किनारे चलिए मैडम जी?
युवती: क्यों,सड़क क्या आपके पिताजी की है?
युवक: जी नहीं, सड़क तो आपके पिताजी की है पर मुझे दहेज में मिली है।


वॉचमैन को पैसे देने से अच्छा है कि...

अपने बेटे को 3g कनेक्शन दिलवा दो।

रात भर जागता रहेगा

मां: उठ जा कम्बख्त। देख, सूरज कब का निकल आया है।

बेटा: तो क्या हुआ मां! वह सोता भी तो मुझसे कितना पहले है।

:bravo:

aspundir
28-01-2015, 06:02 PM
सब्जीवाला लगातार सब्जी पर पानी छिड़क रहा था...

पानी छिड़कते-छिड़कते काफी देर हो गई।



काफी देर से खड़े कस्टमर ने कहा...

'भाई साहब, अगर भिंडी को होश आ गया हो तो एक किलो दे दो'

aspundir
28-01-2015, 06:42 PM
एक डॉक्टर का सवाल-टूथ ब्रश कितने समय बाद रिटायर किया जाता है।
चाइनीज-एक हफ्ता
ब्रिटिश-एक महीना
अमेरीकन- तीन महीने
भारतीय- इंडिया में तो टूथ ब्रश कभी भी रिटायर नहीं होता।
डॉक्टर-वो कैसे?
भारतीय-इंडिया में टूथ ब्रश सब से पहले दांत साफ करने के काम आता है, फिर हेयर कलर करने के काम आता है, उसके बाद मशीन की सफाई के काम आता है और जब उसके बाल गिर जाते है तो पाजामें में नाड़ा डालने के काम आता है।

aspundir
28-01-2015, 06:49 PM
शिक्षा अधिकारी (छात्र से)-राजा जनक के दरबार में शिव जी का धनुष किसने तोड़ा ?
छात्र-सर, मुझे नहीं मालूम, मैंने नहीं तोड़ा।
शिक्षा अधिकारी (अध्यापक से)-अच्छा जरा आप ही बताइए।
अध्यापक-जी हमें नहीं पता , प्रिंसिपल साहब से पूछ लीजिए।
शिक्षा अधिकारी (प्रिंसिपल साहब से)-आप ही बताइए।
प्रिंसिपल-श्रीमान क्यों बात को बढ़ाते हो। किसी बच्चे ने तोड़ दिया होगा। आप तो हमसे उसके पैसे ले लीजिए और मामला खत्म कीजिए।

aspundir
28-01-2015, 06:52 PM
एक बार एक डॉक्टर और इंजीनियर ने एक-दूसरे के सामने अपनी स्मार्टनेस दिखाने का मन बनाया...
डॉक्टर एक दुकान में गया और फिर वापस आया उसने अपने इंजीनियर दोस्त को अपनी जेब दिखाते हुए कहा- देखो मैं उस दुकानदार की 3 चॉकलेट्स चुरा लाया और उसे कुछ पता भी नहीं चला!
इंजीनियर-हो गया...तेरा वाला हो गया...अब देख
अब इंजीनियर अपने डॉक्टर दोस्त को लेकर दुकान में गया और दुकानदार से बोला-
भैया एक चॉकलेट देना----
इंजीनियर ने चॉकलेट खा ली----
फिर इंजीनियर ने कहा भैया एक चॉकलेट देना----
इंजीनियर ने चॉकलेट खा ली-------
2 चॉकलेट्स खाने के बाद उसने एक और मांगी और तीसरी भी खा ली....
दुकानदार-जनाब ये क्या मजाक है,लाइए पैसे...
इंजीनियर-कैसे पैसे?
दुकानदार-अरे मेरी 3 चॉकलेट्स के पैसे...
इंजीनियर-अगर मैं आपकी चॉकलेट्स लौटा दूं तो...!
दुकानदार-ये भी चलेगा...
इंजीनियर-तो डालिए मेरे दोस्त की जेब में हाथ और देखें जादू....
और वाकई दुकानदार को डॉक्टर की जेब में 3 चॉकलेट्स मिल गईं....

aspundir
29-01-2015, 05:58 PM
संता अपनी टूटी टांग का इलाज कराने अस्पताल गया।
वहाँ उसने देखा कि बगल वाले बेड पर लेटे आदमी की दोनों टांगे टूटी हुई हैं।
संता ने उससे पूछा – “अरे ! आपकी क्या दो बीवियां हैं ???”

aspundir
29-01-2015, 08:13 PM
संताः जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिए, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है। उसके नाक से और कान से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।

ऑपरेटरः आप किस जगह पर हैं? कृपया वह बता दीजिए।

संताः कनॉट प्लेस में।

ऑपरेटरः आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिए? आगे से कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटरः सर क्या आप को मेरी आवाज आ रही है?

दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई

ऑपरेटरः सर प्लीज, जवाब दीजिए? क्या आप मुझे सुन रहे हैं?

संताः हां-हां माफ करना, मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती थी, इसलिए मैं उसे घसीटकर मिंटो रोड पर ले आया हूं। आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।

aspundir
29-01-2015, 09:20 PM
संता और उसकी पत्नि दोनो सो रहे थे, रात के दो बजे पत्नि के मोबाइलपर मैसेज टोन
बजी ............
.
.
संता चौँक कर उठा!
मोबाल देखा तो...........!
Beautiful लिखा देख कर अपनी पत्नि को उठाया .
पूछा कि ये क्या है ? ? ? ?
पत्नी भी हड़बड़ाहट मेँ उठी...!
सोचा अब 45 साल की उम्र मेँ कौन beautiful कहेगा भला !
जब मोबाइल देखा तो झल्लाकर पति को बोली चश्मा लगा कर मोबाईल हाथ मेँ लिया करो
ये beautiful नहीं बल्कि
.
.
.
चार्जिगं मे लगे फोन पर batteryfull
लिखा है . . !!!

aspundir
29-01-2015, 09:24 PM
राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर संता ओबामा को अमेरिका बधाई देने पहुंचा...
ओबामा ने उसका शानदार स्वागत किया ...


बाद में दोनों एक होटल में डिनर के लिए गए...
जहां ओबामा ने संता से पूछा...
ओबामा : संता जी आप खाने में क्या लेंगे....


संता: बड़े आदर के साथ कहता है... जो आप लेंगे।


ओबामा : वेटर से़, मेन्यू लाना...


इस पर संता ने भी कहा... मुझे भी मेन्यू लेना है...!!!

aspundir
29-01-2015, 09:28 PM
एक आदमी को मच्छर ने दिन में काटा।
आदमी-यार अब दिन में भी काट रहे हो?
मच्छर- क्या करूं भाई, घर में मां-बाप बीमार हैं, बहन जवान है और लड़के वालों ने दहेज में एक लीटर खून मांगा है।

aspundir
29-01-2015, 09:29 PM
नरेश : घर में शासन कैसे चलाएं, नामक पुस्तक से तुम्हें कुछ फायदा हुआ?
मंगलू : नहीं यार।
नरेश : क्यों? मंगलू : पत्नी ने मुझे कभी किताब पढ़ने ही नहीं दी।

aspundir
29-01-2015, 09:30 PM
रामदास ने कपड़े की नई दुकान खोली थी। उसने रात में एक सपना देखा कि एक ग्राहक 10 मीटर कपड़ा मांग रहा है। खुश होकर उसने थान से कपड़ा फाड़ना शुरू किया। तभी पत्नी जाग गई और चिल्लाई, ‘अरे चादर क्यों फाड़ रहे हो?’ रामदास नींद में बुदबुदाया, ‘कमबख्त दुकान में भी पीछा नहीं छोड़ती।’

aspundir
29-01-2015, 09:30 PM
एक बार एक फौजी छुट्टी पर अपने घर गया। वहां जाकर उसने एक भैंस खरीद ली। नई जगह आकर भैंस कुछ डरी रहती थी। फौजी उसे जब खोले वह भागने लगती थी। उसकी यह हरकत देखकर फौजी भैंस को पीटने लगा। तभी फौजी की पत्नी बोली, भैंस को पीटो मत, नहीं तो दूध नहीं देगी। फौजी बोला मुझे दूध नहीं चाहिए अनुशासन चाहिए अनुशासन।

aspundir
30-01-2015, 07:51 PM
ट्रेन में चेतावनी लिखी थी-

बिना टिकट सफर करने वाले यात्री होशियार!!!

यह चेतावनी पढ़कर संता बोला, वाह जी वाह! और हमने टिकट लिया, तो हम बेवकूफ???

manishrathod
31-01-2015, 09:35 AM
bahut shandar........ Maza aa gaya. Thanks

aspundir
31-01-2015, 05:29 PM
एक टीचर बच्चों को अच्छी आदतों के बारे में बता रही थीं। उन्होंने मोनू से पूछा, 'अगर गलती से तुम्हारा पैर एक वृद्ध महिला के पैर पर पड़ गया तो क्या करोगे?'

मोनू: सॉरी बोलूंगा मैडम।

टीचर: बहुत अच्छा। अब अगर वह खुश होकर तुम्हें चॉकलेट दे तो फिर क्या करोगे?

बच्चा (तपाक से) : दूसरे पैर पर चढ़ जाऊंगा, ताकि एक और चॉकलेट मिले।

aspundir
31-01-2015, 05:30 PM
मंगलू अपनी बीवी की कब्र पर पंखे से हवा कर रहा था और जोर-जोर से रोए जा रहा था। किसी ने पूछा, 'इतना क्यों रो रहे हो? बहुत ज्यादा प्यार करते थे क्या?'

मंगलू बोला, 'अरे काहे का प्यार! बीवी कह गई थी मेरी कब्र की मिट्टी सूखने के बाद ही दूसरी शादी करना। पता नहीं कौन साला रोज दो बाल्टी पानी डाल जाता है?'

aspundir
31-01-2015, 05:34 PM
गोलू: आज मैडम ने एक सवाल पूछा जिसका जवाब सिर्फ मुझे ही पता था।

पिता: अरे वाह मेरे प्यारे बेटे, क्या सवाल था?

गोलू: सवाल था, उनकी टेबल की दराज में मरा हुआ चूहा किसने रखा?

aspundir
31-01-2015, 05:34 PM
एक लंबा-तगड़ा और बहुत मोटा व्यक्ति दर्जी की दुकान पर पहुंचा। दर्जी ने बड़ी मेहनत से नाप लिया और हांफते हुए बोला, 'पांच सौ रुपए सिलवाई लगेगी।'

आदमी: फोन पर तो पचास रुपए बोले थे।

दर्जी: वह शेरवानी का रेट बताया था, शामियाने का नहीं।

aspundir
31-01-2015, 05:35 PM
चिंटू को स्कूल के बाहर एक भिखारी ने रोका।

भिखारी: एक रुपए का सवाल है बेटा।

चिंटू: वह पीछे गणित के मास्टर साहब रहे हैं, उन्हीं से पूछ लो!

aspundir
31-01-2015, 05:36 PM
आज का ज्ञान :
दोस्त और बीवी को कभी विश्वास दिलाने की जरूरत नहीं होती। दोस्त कभी शक नहीं करता और बीवी कभी यकीन नहीं करती।

aspundir
31-01-2015, 05:38 PM
पति (दर्द से कराहते हुए) : सुनो, मुझे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है। शायद हार्ट अटैक आया है। जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ।
पत्नी : ठीक है, जल्दी से मुझे आपके मोबाइल का पासवर्ड बताओ, मैं अभी कॉल करती हूं।
पति : चलो रहने दो। अब थोड़ा-थोड़ा ठीक लग रहा है। शाम को दिखा देंगे!

aspundir
31-01-2015, 05:39 PM
पति : प्लीज, क्रिकेट वाला चैनल लगा दो।
बीवी : नहीं लगाना।
पति (गुस्से में) : अच्छा, मैं भी देख लूंगा!
बीवी (गुस्से में) : क्या देख लोगे?
पति : यही चैनल जो तुम देख रही हो।

aspundir
31-01-2015, 05:48 PM
सत्संग उसी संत का सार्थक है जिसके पंडाल में गर्म पोहा-जलेबी और अदरक वाली चाय बंटती हो … . . . वर्ना ज्ञान तो आजकल फेसबुक और वाट्सएप पर भी बंटता है !!!

aspundir
31-01-2015, 08:16 PM
मोदी सरकार का 9वां महीना चल रहा है।

किसी भी समय 'विकास' हो सकता है ;)

aspundir
02-02-2015, 06:31 PM
पत्नी(वकील पति से) : तुम इतने सालों से वकालत कर रहे हो। मुझे यह बताओ कि उम्र कैद से बड़ी सजा क्या होती है?
वकील पति : वही तो काट रहा हूं।

aspundir
02-02-2015, 06:33 PM
पत्नी: मैं जो भी काम करती हूं, उसमें पूरी तरह डूब जाती हूं।
पति: अच्छा, तो तुम कुआं क्यों नहीं खोदतीं?

Deep_
03-02-2015, 11:15 AM
ट्रेन में चेतावनी लिखी थी-

बिना टिकट सफर करने वाले यात्री होशियार!!!

यह चेतावनी पढ़कर संता बोला, वाह जी वाह! और हमने टिकट लिया, तो हम बेवकूफ???


गोलू: आज मैडम ने एक सवाल पूछा जिसका जवाब सिर्फ मुझे ही पता था।

पिता: अरे वाह मेरे प्यारे बेटे, क्या सवाल था?

गोलू: सवाल था, उनकी टेबल की दराज में मरा हुआ चूहा किसने रखा?

आज का ज्ञान :
दोस्त और बीवी को कभी विश्वास दिलाने की जरूरत नहीं होती। दोस्त कभी शक नहीं करता और बीवी कभी यकीन नहीं करती।

पति (दर्द से कराहते हुए) : सुनो, मुझे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है। शायद हार्ट अटैक आया है। जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ।
पत्नी : ठीक है, जल्दी से मुझे आपके मोबाइल का पासवर्ड बताओ, मैं अभी कॉल करती हूं।
पति : चलो रहने दो। अब थोड़ा-थोड़ा ठीक लग रहा है। शाम को दिखा देंगे!

पत्नी: मैं जो भी काम करती हूं, उसमें पूरी तरह डूब जाती हूं।
पति: अच्छा, तो तुम कुआं क्यों नहीं खोदतीं?

:laughlaugh:

aspundir
03-02-2015, 08:04 PM
संता- मैंने पिछले 20 सालों में एक बात नोट की है।
बंता- वह क्या?
संता- साला जब भी फाटक बंद होता है तब ट्रेन जरूर आती है।

aspundir
03-02-2015, 08:14 PM
एक इंजीनियर को जॉब नही मिली तो उसने क्लिनिक खोला और बाहर लिखा।
तीन सौ रूपये मे ईलाज करवाये ईलाज नही हुआ तो एक हजार रूपये वापिस….
एक डॉक्टर ने सोचा कि एक हजार रूपये कमाने का अच्छा मौका है वो क्लिनिक पर गया और बोला मुझे किसी भी चीज का स्वाद नही आता है।
इंजीनियर : बॉक्स नं.२२ से दवा निकालो और ३ बूँद पिलाओ नर्स ने पिला दी
मरीज(डॉक्टर) : ये तो पेट्रोल है।
इंजिनियर : मुबारक हो आपको टेस्ट महसूस हो गया लाओ तीन सौ रूपये।
डॉक्टर को गुस्सा आ गया, कुछ दिन बाद फिर वापिस गया पुराने पैसे वसूलने
मरीज(डॉक्टर) :साहब मेरी याददास्त कमजोर हो गई है
इंजिनियर : बॉक्स नं. २२ से दवा निकालो और ३ बूँद पिलाओ।
मरीज (डॉक्टर) : लेकिन वो दवा तो जुबान की टेस्ट के लिए है।
इंजिनियर : ये लो तुम्हारी याददाश्त भी वापस आ गई लाओ तीन सौ रुपए।
इस बार डॉक्टर गुस्से में गया
डॉक्टर-मेरी नजर कम हो गई है।
इंजीनियर- इसकी दवाई मेरे पास नहीं है। लो एक हजार रुपये।
डॉक्टर-यह तो पांच सौ का नोट है।
इंजीनियर- आ गई नजर। ला तीन सौ रुपये …!!!

aspundir
04-02-2015, 06:06 PM
बंता और उसकी गर्लफ्रेंड फिल्म देखने गए तो इंटरवल में एक बच्चा उनके पीछे से पॉपकॉर्न फेंकने लगा..
.
.
.
बंता मजे लेते हुए-अच्छा सुमन ये बताओ ये बच्चे कैसे होते हैं?
.
.
गर्लफ्रेंड-चुप,ये क्या पूछ रहे हो?
.
.

बंता-बताओ न प्लीज..
.
.
गर्लफ्रेंड-नहीं पता,....... अब दोबारा मत पूछना..
.
.

बंता-अरे बेवकूफ इतना भी नहीं पता..??
.
.

बच्चे शरारती होते हैं..!!!
.
.
मोरल-पुरुषों के बारे में महिलाएं हमेशा गलत ही सोचती हैं..
पहले सवाल को समझना तो चाहिए!!!

aspundir
04-02-2015, 06:08 PM
मौन-मोहन और बोमामा एक बीयर बार में बैठ कर किसी बात पर बहस कर रहे थे। तभी संता वहां पहुंचा और उसने बहस का विषय पूछा।
मौन-मोहन ने कहा, "हम दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि 1.4 करोड़ पाकिस्तानियों और सनी लियोनी को साथ में उड़ा दें।"
संता ने चौंकते हुए पूछा, "सनी लियोनी को क्यूं उड़ाना चाहते हैं आप लोग?
मौन-मोहन ने बोमामा से कहा, "देखा, मैंने कहा था न कि किसी को 1.4 करोड़ पाकिस्तानियों की फ़िक्र नहीं है।"

aspundir
04-02-2015, 06:09 PM
एक बार संता एक पार्टी में गया। पार्टी में उसकी निगाह एक सुन्दर सी लड़की पर टिक गई तो वह उसे बड़े गौर से देखने लगा।
.
.
जब काफी देर तक उसने लड़की को ताड़ना बंद नहीं किया तो लड़की उसके पास आई और उससे बोली," क्या आप मेरे चेहरे से एक चीज़ हटा सकते हैं?"
.
.
संता ख़ुशी से," ओह जी क्यों नहीं आप तो बस हुकुम करो क्या हटाना है।"
लड़की: अपनी कुत्ते जैसी नज़र...!!

aspundir
04-02-2015, 06:09 PM
पुराने जमाने में जब कोई अकेला बैठकर हंसता था, तो लोग कहते थे कि इसपर कोई भूत-प्रेत का सांया है..!!

.

.
आज कोई अकेले में बैठकर हंसता है तो कहते हैं....
मुझे भी send कर दे भाई......!!!

aspundir
04-02-2015, 06:10 PM
एक डॉक्टर साहब पार्टी में गए। अपने बीच शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को पाकर लोगों ने उन्हें घेर लिया। किसी को जुकाम था तो किसी के पेट में गैस, इसलिए सभी मुफ्त की राय लेने के चक्कर में डॉक्टर के पास पहुंच गए। शिष्टाचारवश डॉक्टर साहब किसी को मना नहीं कर पा रहे थे। उसी पार्टी में शहर के एक नामी वकील भी आए हुए थे। मौका मिलते ही डॉक्टर साहब वकील साहब के पास पहुंचे और उन्हें एक ओर ले जाकर बोले, ‘यार! मैं तो परेशान हो गया हूं, सभी फ्री में इलाज कराना चाहते हैं। तुम्हें भी ऐसे लोग मिलते हैं क्या?’ वकील ने जवाब दिया, ‘हां बहुत मिलते हैं।’ डॉक्टर ने पूछा, ‘तो फिर उनसे कैसे निपटते हो?’ वकील बोला, ‘बिल्कुल सीधा तरीका है। मैं उन्हें सलाह देता हूं, जैसा कि वे चाहते हैं। बाद में उनके घर बिल भिजवा देता हूं।’यह बात डॉक्टर साहब को कुछ जम गई, अगले रोज उन्होंने भी पार्टी में मिले कुछ लोगों के नाम बिल बनाए और उन्हें भिजवाने ही वाले थे कि तभी उनका नौकर अंदर आया और बोला, ‘साहब, कोई आपसे मिलना चाहता है।’ डॉक्टर ने पूछा, ‘कौन है?’ नौकर ने जवाब दिया, ‘वकील साहब का चपरासी है, कहता है कल रात पार्टी में आपने वकील साहब से जो राय ली थी, उसका बिल लाया है।’

aspundir
04-02-2015, 07:17 PM
आलिया ने अखबार में पढ़ा कि पुलिस ने 80 किलो हेरोइन पकड़ी है।

फिर क्या था...

आलिया चिल्ला पड़ीं- शिट यार, सोनाक्षी पकड़ी गई!!

aspundir
04-02-2015, 08:21 PM
डॉक्टर- आई एम सॉरी। ऑपरेशन के वक्त रबड़ के दस्ताने आपके पेट में रह गए। दोबारा ऑपरेशन करना पड़ेगा।

संता- अबे पागल है क्या? ये ले 20 रुपए। नया ले ले...

aspundir
04-02-2015, 08:21 PM
बैंक से एक लड़की को क्रेडिट कार्ड के लिए फोन आया।

लड़की ने जवाब में कहा- नो थैंक्स, अभी तो मेरे पास बॉयफ्रेंड है।

aspundir
05-02-2015, 08:47 PM
ग्रैजुएशन के बाद एक स्टूडेंट अपनी गर्लफ्रेंड को घर ले आया।

पिताजी ने पूछा- यह कौन है?

बेटा- कैंपस सिलेक्शन।

aspundir
06-02-2015, 05:59 PM
शादियों में 3 तरह के नाचने वाले लोग होते हैं।

1. एक तो वे जो भांगड़ा स्पेशलिस्ट होते है

2. दूसरे वे जो नागिन स्पेशलिस्ट और

3. तीसरे वे जिनको देख पता नहीं चल पाता कि नाच रहे हैं या माता आई है।

aspundir
06-02-2015, 06:00 PM
संता- सूइसाइड नहीं करने को लेकर स्पीच दे रहा था

सूइसाइड नहीं करना चाहिए। सूइसाइड डरपोक, बुज़दिल और कायर लोग करते हैं। सूइसाइड करने से तो बेहतर है कि जहर खा लो।

aspundir
06-02-2015, 06:01 PM
सीना तानकर एक दोस्त उपदेश दे रहा था- लोहा लोहे को काटता है और जहर जहर को।

इस बीच पीछे से आकर उसे एक कुत्ते ने काट लिया।

aspundir
06-02-2015, 06:03 PM
ओबामा- बताओ राहुल, यदि तुम्हें 5 मिनट के लिए भारत का प्रधानमंत्री बना दिया जाए तो तुम क्या करोगे?
राहुल- हम मैगी बनाएंगे।
ओबामा- मैगी क्यों?
राहुल- क्योंकि, 5 मिनट में तो मैगी ही बन सकती है।
ओबामा- यदि तुम्हें 5 साल के लिए भारत का प्रधानमंत्री बना दिया जाए तो क्या करोगे?
राहुल- 5 साल के लिए हम नहीं बनेंगे।
ओबामा- क्यों?
राहुल- इतनी मैगी कौन खाएगा???

aspundir
06-02-2015, 06:08 PM
एक आदमी एक दिन घर पर कोई डीवीडी देख रहा था और जोर से चीखने लगा... नहीं ई ई ई ई ई... घोड़े से मत उतर...पागल मत उतर। कुत्ते की मौत मरेगा साले।

वाइफ पॉपकॉर्न लाते हुए- क्या देख रहे हो?

आदमी- हमारी वेडिंग डीवीडी!

aspundir
06-02-2015, 06:10 PM
लड़की- आपका वैलंटाइंस डे पर क्या प्लान है?

लड़का- 14 को सोऊंगा 15 को भारत-पाकिस्तान का मैच है।

लड़की- तू सिंगल ही मरेगा कमीने ।

aspundir
06-02-2015, 06:16 PM
संता- सोच, यदि कोई चाइनीज़ लड़की तेरा मन चुरा ले तो तू इसे क्या कहेगा?

बंता- मनचूरियन

aspundir
06-02-2015, 06:17 PM
पति- शादी से पहले तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड्स थे?
बीवी सिर नीचे किए चुप रही
पति चिल्ला कर- इस खामोशी को मैं क्या समझूं?
पत्नी- हाय रब्बा, चिल्ला क्यों रहे हो? गिन ही तो रही हूं।

aspundir
06-02-2015, 06:18 PM
बीवी ने बड़े प्यार से पति के गले में बाहें डाली और पूछा मैं कैसी लग रही हूं जी?
पति ने कहा- बिल्कुल वैसी ही जैसे शिवजी के गले में लिपटी नागिन।