PDA

View Full Version : गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)


Pages : 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 [53] 54 55 56 57 58

aspundir
20-05-2017, 09:39 PM
. . . मुहब्बत. . .
बस यात्रा की तरह होती है,

और...

शादी . . . विमान यात्रा के समान।



तंग आकर आप बस से तो उतर सकते हैं,
लेकिन
विमान से नहीं...

aspundir
20-05-2017, 09:39 PM
कभी भी अकेलेपन का एहसास सताए तो...
घर की सब lights बंद करके......#horror_movie देखो

कसम से कभी अकेलापन महसूस नही होगा हर वक़्त लगेगा....
कोई पीछे खड़ा है

aspundir
20-05-2017, 09:40 PM
3 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि
.
.
.
.
.
बाहूबली हत्या कांड का पर्दाफाश

aspundir
20-05-2017, 09:40 PM
अब ये अपवाह कौन उडा रहा है कि

बाहुबली ही प्रथम इंसान थे जो चांद पर पहुंचे थे! लेकिन अंग्रेजी अंतर्राष्ट्रीय भाषा होने के कारण अपना नाम अंग्रेजी मे ट्रांसलेट किये थे-
लेकिन नाम का मतलब एक ही था
Arm (बाहू) strong (बली)

aspundir
20-05-2017, 09:41 PM
मोदी जी!
दाल और प्याज सस्ते ना कर सको तो कोई बात नहीं;

पर आप से निवेदन है कि घीया और टिंडे महंगे करवा दो! ये रोज-रोज नही गटके जाते!

aspundir
20-05-2017, 09:41 PM
पत्नी: आलू का पराँठा बना दू आज आपको ?
.
.
पति: नहीं रहने दे ,
मैं इंसान ही ठीक हूँ,
.
बड़ी आई जादूगरनी।।

aspundir
20-05-2017, 09:42 PM
पति - क्या हुआ??
पत्नी - गले में बहुत दर्द हो रहा है..
पति - मैं मार्केट जा रहा हूँ कहो तो गले के लिए कुछ लेता आऊँ…
पत्नी - हाँ.. Necklace लेते आना..

aspundir
20-05-2017, 09:43 PM
Punjabi बहू: क्या मेरी नाक मोटी है?

Punjabi सास: ना मेरा बेटा।

बहू: क्या मैं हाथी जैसी मोटी हूँ?

सास: ना बेटा, तुम तो बिल्कुल Barbie Doll जैसी हो।

बहु: क्या मैं काली हूँ?

सास: ना बेटा तुम तो बहूत प्यारी हो।

बहू: तब फिर सब लोग ये क्यों कहते हैं कि तुम अपनी सास जैसी लगती हो?

सास: लावां जुत्ती, बांदरी जई, काली हभशण, फिट्टे मुँह तेरे, उल्लू दी पट्ठी, भूतणी जी, किद्दां बकवास करदी आ।

aspundir
20-05-2017, 09:43 PM
जोड़ियां आसमान से बनकर आती है..

फिर भी यहाँ जोडियों के हालात देख कर लगता है

काम तो ढंग से वहां भी नहीं होता!!

aspundir
20-05-2017, 09:44 PM
दाम्पत्य गुदगुदी-

शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी पुलकित होकर बोली:

"आप बिलकुल भी नहीं बदले। वैसे के वैसे ही भोले-भाले, वैसे ही शांत, एकदम पहले जैसे ही हैं।"

पति भी भावुक होकर बोल उठा:-

"जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग।
चन्दन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग।।"

(पति का इलाज़ चल रहा है।)

aspundir
20-05-2017, 09:47 PM
*कुछ लोग मेरे पोस्ट को ऐसे ignore करते हैं,*

*जैसे इन्हें रोज...*

*गुलजार और गालिब के पर्सनल मैसेज आते हो..।*

aspundir
20-05-2017, 09:48 PM
चौधरी : भागवान कुत्ता आया है रोटी ले आ इसके लिए।


चौधराइन : रोटी तो ख़त्म हो गई।



चौधरी: फिर लठ ही ले आ , खाली तो नहीं जाने दूंगा इसको।

aspundir
20-05-2017, 09:48 PM
रात को दो शराबियोँ ने तालाब मेँ चांद की परछाई देखि.......

पहला बोला - यह क्या है ?

दूसरा बोला - यह चाँद है.... :o

पहला बोला साले घर चल हम
मजाक मजाक मेँ " चांद "
तक आ गए

aspundir
20-05-2017, 09:49 PM
पुलिस वाला चौराहे पर चैकिंग कर रहा था,
पुलिस वाला – इस नीले बैग में क्या है?
पप्पू – बताते हैं,
पुलिस वाले ने फिर पूछा – अरे क्या है इसमें?
पप्पू – बताते हैं , बताते हैं
पुलिस वाला उसको जीप में डाल के थाने ले गया,
बम की जाँच कमेटी बुलाई गई...
जैसे ही बैग को खोला,
हवलदार – साब इसमें तो बतासे हैं,

पुलिसवाला – साले इसमें बतासे हैं तो इतनी देर से बोल क्यों नहीं रहा?

पप्पू – इत्ती देल से यही तो बता लहा था ती इतमें बताते हैं बताते हैं

aspundir
20-05-2017, 09:49 PM
पत्नी: जिस पंडित ने हमारी शादी कराई थी, वह कई दिनों से बीमार है।

पति: एक ना एक दिन तो उसे उसके कर्मों का फल मिलना ही था!

rajnish manga
21-05-2017, 10:55 AM
दाम्पत्य गुदगुदी-

शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी पुलकित होकर बोली:

"आप बिलकुल भी नहीं बदले। वैसे के वैसे ही भोले-भाले, वैसे ही शांत, एकदम पहले जैसे ही हैं।"

पति भी भावुक होकर बोल उठा:-

"जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग।
चन्दन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग।।"

(पति का इलाज़ चल रहा है।)

जोड़ियां आसमान से बनकर आती है..

फिर भी यहाँ जोडियों के हालात देख कर लगता है

काम तो ढंग से वहां भी नहीं होता!!

मैं दोपहर को बरामदे में बैठा था कि तभी एक अलसेशियन नस्ल का हष्ट पुष्ट लेकिन बेहद थका थका सा कुत्ता कम्पाउंड में दाखिल हुआ. उसके गले में पट्टा भी था. मैंने सोचा जरूर किसी अच्छे घर का पालतू कुत्ता है. मैंने उसे पुचकारा तो वह पास आ गया. मैंने उस पर प्यार से हाँथ फिराया तो वो पूँछ हिलाता वहीं बैठ गया.
.
अगले दिन उसी समय वो फिर आ गया. खिड़की के नीचे एक घंटा सोया और फिर चला गया.
.
उसके बाद वो रोज आने लगा. आता, सोता और फिर चला जाता.
.
मेरे मन में उत्सुकता दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही थी कि इतना शरीफ, समझदार, व्यवहार कुशल कुत्ता आखिर है किसका और कहाँ से आता है?
.
एक रोज मैंने उसके पट्टे में एक चिठ्ठी बाँध दी. जिसमें लिख दिया : आपका कुत्ता रोज मेरे घर आकर सोता है. ये आपको मालूम है क्या?
.
अगले दिन जब वो प्यारा सा कुत्ता आया तो मैंने देखा कि उसके पट्टे में एक चिठ्ठी बँधी हुई है. उसे निकालकर मैंने पढ़ा.
.
उसमे लिखा था : ये एक अच्छे घर का कुत्ता है, मेरे साथ ही रहता है लेकिन मेरी बीवी की दिन-रात की किटकिट, पिटपिट, चिकचिक, बड़बड़ के कारण वो सो नहीं पाता और रोज हमारे घर से कहीं चला जाता है.
.....
अगर आप इजाजत दे दें तो मैं भी उसके साथ आ सकता हूँ क्या ...??

पत्नी: जिस पंडित ने हमारी शादी कराई थी, वह कई दिनों से बीमार है।

पति: एक ना एक दिन तो उसे उसके कर्मों का फल मिलना ही था!

उद्धरित जोक्स के अतिरिक्त भी बहुत से जोक्स कमाल के हैं. Sunday Morning अच्छी गुज़री. बहुत बहुत धन्यवाद, पुंडीर जी.

aspundir
21-05-2017, 03:43 PM
लड़का: मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।

लड़की: शराब छोड़ सकते हो मेरे लिए?

लड़का: हां-हां, बिल्कुल...

लड़की: जाओ... जो इंसान शराब छोड़ सकता है, वो मुझे भी छोड़ सकता है!

aspundir
21-05-2017, 06:53 PM
शक की भी हद हो गई जी .....

पति की ह्दय की सर्जरी होने के बाद पत्नी ने सर्जन से एक ही सवाल पूछा.....

इनके ❤ दिल में कोई दूसरी थी, क्या?!!!

डॉक्टर भी बहुत पहुँचा हुआ था.. बोला... "उसी को तो बायपास किया है ।

Deep_
22-05-2017, 03:06 PM
गणित से परेशान एक विद्यार्थी गुरु जी से:
अगर शून्य की खोज आर्यभट्ट ने की थी,
और आर्यभट्ट का जन्म कलयुग में हुआ,
तो उससे पहले 100 कौरव और
रावण के 10 सर की गिनती किसने की थी?
गुरु जी अवकाश लेकर उत्तर की खोज में भटक रहे हैं.

:giggle: चुटकुला अपनी जगह, बात सोचने जैसी है!

aspundir
22-05-2017, 10:30 PM
टीचर: बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो जरूर पूरी होती है।

पप्पू: रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो आप मेरे सर नहीं ससुर होते।

aspundir
24-05-2017, 09:37 PM
आर्मी ट्रेनिंग के दौरान , अफसर ने पूछा : ‘ये हाथ में क्या है ?’

सुरेश : “सर , बन्दूक है …!”

अफसर : “ये बन्दूक नहीं ! तुम्हारी इज़्ज़त है , शान है , ये तुम्हारी माँ है माँ . !!”

फिर अफसर ने दूसरे सिपाही रमेश से पूछा : “ये हाथ में क्या है ?”

रमेश : “सर , ये सुरेश की माँ है , उसकी इज़्ज़त है , उसकी शान है और हमारी मौसी है मौसी ..!

aspundir
24-05-2017, 09:37 PM
भगवान शिव का त्रिनेत्र (तीसरा नेत्र) क्या है..??
तांडव क्या है??

क्या आपको देखना है ??

आपको बस इतना करना है कि...

अपनी पत्नी से कहना है,

मैं आधा घंटे में आ रहा हूँ,
*तुम तैयार रहना...
*आज हम बाहर खाना खाने जायेंगे

पत्नी को ऐसा कहने के बाद,
*आपको फोन "स्विच ऑफ" कर देना है*

अब तीन-चार घंटे के बाद घर जाना है,
और बड़ी मासूमियत से पूछना है कि,

*खाने में क्या बनाया है..??!!

अब जो खुलेगा...

"उसे ही *"तीसरा नेत्र"* कहते है..

और घर में जो होगा,
उसे ही *" तांडव"* कहते हैं !!!"


नोट ---
यह सब कुछ अपनी जिम्मेदारी पर करे
शारीरिक रुप से कमजोर व्यक्ति ट्राई ना करें जान भी जा सकती है

aspundir
24-05-2017, 09:37 PM
कुछ लड़के ईतने खतरनाक कंवारे होते है....
.
.
.
.
वे ताश खेलते है तो भी उनके पास रानी नहीं आती!

aspundir
24-05-2017, 09:38 PM
राजा के दरबार में एक भिखारी गाना गाने जाता है।
भिखारी बहुत अच्छा गाना गाते है।
राजा कहतें है ईसे सोना दे दो।
भिखारी ओर अच्छा गाने लगता है।
राजा कहतें है ईसे हीरे, मोती और आभुषण दे दो।
भिखारी ओर भी अच्छा गाने लगता है।
राजा कहतें है ईसे हमारा दशांश राजपाट दे दो।
भिखारी घर जा कर पत्नी और बच्चों से यह सब कहता है....सभी बहुत खुश हो जातें है।
.
.
.
लेकिन कई दिनों तक भिखारी तक ईनाम पहूंचता नहीं है। वह राजा के दरबार में जा कर फरियाद करता है।
राजा कहतें है...अरे तुम लेन देन की क्या बात करते हो? तुमने मेरे कानों को खुश किया, बदले में मैने तुम्हारे कानों को खुश किया!

.
.
.
भिखारी बेहोश!
आज वह राजा सरकार है, भिखारी है देश की जनता!

aspundir
24-05-2017, 09:39 PM
कहतें है ईश्वर ने पहले सृष्टि रची फिर थोडा आराम किया।
फिर ईश्वर ने प्राणी रचे बनाए थोडा आराम किया।
फिर ईश्वर ने ईन्सान बनाया और थोडा आराम किया।
फिर ईश्वर ने औरत बनाई....
.
.
.
.
तब से ना ईन्सान को आराम है ना ईश्वर को!

aspundir
24-05-2017, 09:39 PM
कल रात glass में बर्फ डालने के लिए जैसे ही फ्रिज खोला...तो LG रेफ्रीजिरेटर की नयी ऐड याद आ गयी ...

जिसमे ... फ्रिज खोल कर ..आई लव यू ...बोलो तो ...बदले में आई लव यू टू... बोलता है .....

मन किया की ट्राई करे ...मंद मंद मुस्कुराते हुए मैंने ...बर्फ गिलास में डाल के हलके से कहा ..
I Love you ..

बदले में इक..जानी पहचानी .हृदय स्पर्शी ..हदय घातिनी...शरीर को रोम रोम खड़े करने वाली आवाज सुनाई दी ..

"बंद कर दो फ्रिज का दरवाजा ..सुबह से लाइट नहीं थी ..थोड़ी सी बरफ जमी है वो भी पिघल जाएगी ..बच्चों के लिए मैंगोशेक बनाना है ...आग लगे इस कलमुही शराब को ...पचास बार कहा है कम पिया करो ...पता नही फ्रिज में ...कौन सी अम्मा बैठी है जिसको आई लव यू बोल रहे हो ....

aspundir
24-05-2017, 09:40 PM
मुझे कुछ पैसों की जरुरत पड़ी,
मैने अपने भाजपाई मित्र से ब्याज पर मांगे तो उसने पूछा वापस कब दोगे?

मैं बोला, "राम मन्दिर बनने के एक हफ्ते के अंदर आपके पैसे दे दूंगा"

भाजपाई दोस्त भड़क गया, बोला उल्लू बना रहा है क्या?

मैंने पूछा, "कौन?"

aspundir
24-05-2017, 09:41 PM
माँ :- मेरे लाल, तेरी आँखों में क्यों
नमी है..?
.
.
बेटा:- मेरी माँ, तेरे घर में बहू की
कमी है...

aspundir
24-05-2017, 09:41 PM
दुनिया के किसी भी पिता ने अपने पुत्र को पढ़ाई का महत्व इतने सरल तरीके से नहीं बताया होगा —–

“परीक्षा में तेरे द्वारा दिया गया हर ग़लत उत्तर,
तेरे भविष्य में होने वाले हनीमून को,
स्विटज़रलेण्ड से झारखण्ड ले आएगा !

ये ध्यान रखना ।”



लड़का कल रात 11 बजे बैठ गया था अभी तक पढ़ रहा है

aspundir
24-05-2017, 09:42 PM
एक बार ये तीन तलाक़ वाला मामला सुलट जाए....
.
.
.
.
.
.
मैं ये सात जन्मों वाले लफड़े को संयुक्त राष्ट्र संघ तक ले जाने वाला हूं...

aspundir
24-05-2017, 09:43 PM
बीवियां कैसे अपने शौहर के मन की बात समझ लेतीं हैं...एक नमूना देखिए-

पति: देखो, बाहर बारिश हो रही है।

पत्नी: सोचना भी मत, घर में बेसन नहीं है।
प्याज़ बहुत महंगे है और आज बाई भी नहीं आयी है,
इसलिए सारे बर्तन जूठे पड़े हैं।

पति: ok...

पत्नी: और हाँ , अब ये मत कह देना की चलो एक गिलास और आइस दे देना ,
अब बिटियाएँ बड़ी हो गयी है , ये सब अब घर में बिलकुल नहीं चलेगा

और मेरी तरफ तो देखना भी मत,
मेरी कमर मे वैसे ही दर्द हो रहा है

aspundir
24-05-2017, 09:43 PM
संता कूलर शोरुम वाले से:- भईया उषा का कूलर है....?

शोरुम वाला:- हाँ है......

संता:- दे दो वो मंगा रही है...

aspundir
24-05-2017, 09:44 PM
"दुनिया का सबसे बड़ा दुख"

कूलर मे दस बाल्टी पानी डालने के बाद लाइट चली जाये

aspundir
24-05-2017, 09:44 PM
किसी ने क्या खूब लिखा है...
अगर सैलरी ना बढे तो,
.
.
.

काम उतना करो कि सैलरी ज्यादा लगे...!!!

aspundir
24-05-2017, 09:45 PM
पत्नी: तुमने शादी से पहले क्यों नहीं बताया कि तुम्हारी रानी नाम की एक और पत्नी है?

पति: मैंने बताया तो था कि तुम्हें रानी की तरह रखूंगा।

aspundir
25-05-2017, 09:06 PM
बगीचे के बाहर एक बोर्ड लगा हुआ था, जिस पर लिखा हुआ था कि, जो आदमी पहले जो फल तोड़ेगा उसे वो फल निगलना होगा. उन लोगों ने बोर्ड नहीं पढ़ा और बगीचे में घुस गए..... मोदी जी ने सबसे पहले एक बेर तोड़ा. तुरंत एक पहरेदार आया और बोला सर अब आप को ये फल निगलना होगा. मोदी जी ने बेर को निगल लिया. थोड़ा आगे जाकर लालू जी ने एक सेब तोड़ा..... पहरेदार बोला सर ये सेब अब आपको निगलना होगा..... लालू जी हँसने और रोने लगे...... पहरेदार - सर आप रो रहे हैं??? हाँ भाई हम इस लिए रो रहा हूँ की एतना बड़ा सेब निगलूं कईसे?? पर सर आप हंस क्यों रहे हैं??? अरे भैया हम इस लिए हंस रहा हूँ कि, केजरीवाल कटहर तोड़ के बईठा है.....

aspundir
25-05-2017, 09:41 PM
रामू: इतना परेशान क्यों है?

श्यामू: मेरा बेटा बाहुबली-2 देखने के बाद से डरा हुआ है।

रामू: तुझे कैसे पता? उसने कुछ बताया तुझे?

श्यामू: हां, कहता है कि मामा के घर नहीं जाऊंगा।

aspundir
27-05-2017, 09:18 PM
रामू: सर, कल से मैं 7 बजे घर चला जाऊंगा।

बॉस: क्यों?

रामू: एक नौकरी से घर नहीं चलता, रात को रिक्शा चलाऊंगा।

बॉस: कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना, मैं भी रात को पावभाजी का ठेला लगाता हूं।

aspundir
27-05-2017, 09:19 PM
एक मुर्गी ने भारत-पाकिस्तान
के बोर्डर पर अंडा दिया...

दोनो देशो के बीच इस बात को
लेकर झगङा हो गया
कि अंडा किसका है,

पाकिस्तानी कहते अंडा
हमारा है
तो भारतीय इस पर अपना हक
जता रहे थे...
.
बाद मे फैसला किया गया कि
जिस भी देश के आदमी दुसरी देश
की औरतो को ज्यादा kiss
करेंगे
अंडा उसी का होगा.. ..
.
पहले भारतीयो की बारी आई
तो भारतीयो ने 400
पाकिस्तानी औरतो को kiss
किया...
.
पाकिस्तानी बोले आपने सिर्फ
400 को किया अब हमारी
बारी है...
तो एक भारतीय जवान
बोला :-
.
.
"अबे ये पकड़ अंडा.... छोटी
छोटी बातों पे बहस नहीं करते

aspundir
27-05-2017, 10:35 PM
मृत्युशय्या पर पड़े जैकब ने अपनी पत्नी सारा को बुलवाया और उससे कहाः

‘प्रिय सारा, मैं अपनी वसीयत करना चाहता हूं. मैं अपने सबसे बड़े बेटे अब्राहम को आधी संपदा देना चाहता हूं. वह बहुत धर्मनिष्ठ इंसान है.’

‘अरे, नहीं, जैकब! अब्राहम को और अधिक संपत्ति की कोई ज़रूरत नहीं है. उसका अपना व्यवसाय है और वह हमारे धर्म को बहुत गहराई से मानता है. तुम जो भी उसे देना चाहते हो वह इसहाक को दे दो, वह ईश्वर के अस्तित्व को लेकर हमेशा पशोपेश में रहता है और उसे दुनिया में सही तरीके से जीने के ढंग सीखने बाकी हैं.’

‘ठीक है. तुम कहती हो तो मैं इसहाक को दे दूंगा. फिर अब्राहम को मैं अपना हिस्सा दे देता हूं.’

‘मैंने कहा न, प्रिय जैकब, अब्राहम को वाकई किसी चीज़ की ज़रूरत नहीं है. तुम्हारा हिस्सा मैं रख लूंगी और उसमें से वक्त-ज़रूरत पर बच्चों की मदद कर दिया करूंगी.’

‘तुम ठीक कहती हो, सारा. अब हम अपनी इज़राइल वाली जमीन की बात कर लेते हैं. मुझे लगता है कि इसे डेबोरा को देना चाहिए.’

‘डेबोरा को! तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है क्या? उसके पास पहले से ही इज़राइल में जमीन है. जमीन-जायदाद के पचड़ों में पड़कर उसकी घर-गृहस्थी चौपट नहीं हो जाएगी? मुझे लगता है कि हमारी बेटी मिशेल की हालत वास्तव में मदद करने लायक है.’

जैकब जैसे-तैसे अपनी ताकत बटोरकर बिस्तर से उठा, और झुंझलाते हुए बोलाः

‘देखो सारा, तुमने उम्र भर बहुत अच्छी पत्नी और आदर्श मां का फर्ज निभाया. मैं जानता हूं कि तुम वाकई हमारे बच्चों की भलाई चाहती हो, लेकिन मुझे बताओ कि मर कौन रहा है, तुम या मैं?’

aspundir
28-05-2017, 05:21 PM
मालिक नौकर से :- आज तुमने रोटी में, ज्यादा घी लगा दिया हैं…
नौकर :- गलती हो गई मालिक, लगता हैं, मैंने आपको अपनी रोटी दे दी हैं

aspundir
28-05-2017, 06:02 PM
पत्नी: हमारी शादी को इतने साल हो गए लेकिन आपने आज तक कुछ नहीं दिया।

पति: अरे, अपना दिल दे दिया है और क्या चाहिए?

पत्नी: नहीं, मुझे सोने की कोई चीज़ चाहिए।

पति: शाम को बाजार से नया तकिया ला दूंगा। खूब मजे से सोना।

aspundir
29-05-2017, 08:01 PM
शादी के दो दिन बाद दूल्हा उस ब्यूटी पार्लर में गया जहाँ से उसकी बीवी ने शादी से पहले मेकअप करवाया था।
उसने पार्लर वाली मैडम को एक
iPhone 7 गिफ्ट किया, thank you बोला और चला आया।
मैडम ने ख़ुशी ख़ुशी iPhone का डब्बा खोला तो उसमें Nokia-1100 पड़ा था। साथ में पर्ची थी ...
*"Same feeling here"*

aspundir
29-05-2017, 08:04 PM
पप्पू: कल से हम कहीं दूसरी जगह मिलेंगे।

गर्लफ्रेंड: क्यों?

पप्पू: तुम्हारी गली के बच्चे बहुत शैतान हैं। कुत्ते पीछे लगाकर कहते हैं कि जब प्यार किया तो डरना क्या!

aspundir
30-05-2017, 07:54 PM
रामू अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर बाजार में घूम रहा था।

श्यामू: यार, इतने साल हो गए तेरी शादी हुए लेकिन आज भी पत्नी से तेरा प्यार देखकर दिल खुश हो गया।

रामू: ऐसा कुछ नहीं है। इसका हाथ छोड़ते ही यह किसी दुकान में घुस जाती है।

aspundir
01-06-2017, 09:04 PM
*मोदी:* मित्रों मेरे गुजरात मे गाय तो गाय बैल भी दूध देता है

*अधिकारी _( पीछे से)_:* सर बैल दुध नही देता है

*मोदी:* मित्रोंऽऽ, गाय घास खाती है कि नही खाती है.
खाती है कि नही खाती ?

*जनता:* खाती है

*मोदी:* गाय घास खाती है तो दुध देती है, तो बैल भी घास खाता है तो उसे भी दुघ देना चाहिये कि नही देना चाहिये?

*जनता:* देना च़ाहिये

*मोदी:* जरा दोनो हाथ उठाकर बताइए देना चाहिये कि नही देना चाहिये

*जनता:* देना चाहिएएएए.....

*मोदी:*भाईयो और बेहनो....
यदी सवासौ करोड़ लोगो का आशीर्वाद मेरे साथ है तो अब बैल को दुध देने से दुनिया की कोई ताकत नही रोक सकती

*जनता:* मोदी मोदी मोदी

aspundir
01-06-2017, 09:05 PM
संता चुपके से नरक से स्वर्ग में घुस गया,

देवताओ ने पकड़ लिया और खूब पीटा,

मार खाने के बाद बड़ी मुश्किल से उठा और बोला.....
.
.
तुम्हारी इन्ही हरकतों की वजह से कोई स्वर्ग नहीं आता ।

aspundir
01-06-2017, 09:05 PM
संस्कारी खुलासा

पति: तूमने मुझमें ऐसा क्या देखा कि तुम शादी के लिए तैयार हो गई

पत्नी: जी मैने एक-दो बार आपको बालकॉनी से बर्तन मांजते हुए देखा था

aspundir
01-06-2017, 09:05 PM
लड़कियो के 2 पसंदीदा काम..
.
पहला: सेल्फ़ी लेना !!
.
.
.
दूसरा: पहली सेल्फ़ी डिलीट कर के फिर
से सेल्फ़ी लेना !!

aspundir
01-06-2017, 09:06 PM
पूरी दुनिया में 200+ देश है,
पर टॉयलेट्स को सिर्फ दो ही श्रेणी में बांटा गया है
*इंडियन* और *वेस्टर्न* !!!

चाहे तो गर्व कर कर सकते है आप , इस बात पर !!! :)

aspundir
01-06-2017, 09:29 PM
फ़ास्ट फ़ूड खाने से आदमी फ़ास्ट नही हो जाता

स्मार्ट फोन रखने से आदमी स्मार्ट नही हो जाता

लेकिन लूज मोशन होने से आदमी लूज जरूर हो जाता है

इसलिए......... गर्मी में खाने पीने का ध्यान रखे।

आपका शुभ चिंतक......

aspundir
01-06-2017, 09:30 PM
पहले रिशतेदारी मैं जाकर लोग-बाग, राम-राम, खैती बाड़ी,काम-धंधे की पूछा करते थे. पर अब
.
.
भीतर बड़ते हीं ऐसा कहते हैं. "बुआ
सैमसंग का चार्जर हैं क्या...?

aspundir
01-06-2017, 09:30 PM
आजकल के बच्चे पढ़ते वक़्त बोर होकर फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर टाइमपास कर लेते हैं।

एक हम लोग थे जो....


कापी के कवर पर चढ़े अख़बार में लड़कियों की तस्वीरों में मूँछ बना-बनाकर गुज़ारा करते थे !!

aspundir
01-06-2017, 09:30 PM
बॉयफ्रेंड के दम पे पिज़्ज़ा खाने वाली
छोरिया शादी के बाद...
.
.
कही पूजा में जाती है तो सूजी का हलवा भी
रुमाल में बांध के लाती है

aspundir
01-06-2017, 09:32 PM
सास बहू को फटकारते हुए बोली-"तुम अपना मुंह बंद रखो! यह तुम्हारा मायका नहीं,ससुराल है।यहाँ तुम्हारी नहीं,मेरी चलेगी।

"बहू प्यार से बोली-"सासु माँ! मायका तो यहाँ आपका भी नहीं है, आपकी भी ससुराल ही है।फिर आपकी क्यों चलेगी?"

aspundir
01-06-2017, 09:33 PM
अब ये भी पति की गलती है
पत्नी :-
मेरी ये समझ में नहीं आता की कई साल से मैं करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही
फिर भी तुम पूर्ण स्वस्थ कैसे रहे हो।
पति :-
मैं बहुत नियम संयम से रहता हूँ इसलिए।
पत्नी :-
मुझे बेवक़ूफ़ समझ रखा है क्या ?
सच सच बताओ वह कौन है
जो तुम्हारे लिए करवा चौथ का व्रत रखती है

aspundir
01-06-2017, 09:40 PM
Pakistani : TV दिखाना
Shopkeepr : सस्ता या महंगा?
Paki : सस्ता ही देदे, 4 जून को तो तोडना ही है I


हिन्दुस्तान Vs पाकिस्तान
4th june 2017

*#ChampionsTrophy 2017

aspundir
02-06-2017, 09:28 PM
एक बहुत बडे शराबी के गाड़ी
के पीछे लिखा हुआ था
?
?
?
?
"दारु पीयो ऐश करो"
"रोटी तो साले कुते भी खाते है

aspundir
02-06-2017, 09:29 PM
आप सभी से निवेदन है कि

आजभोजन मे रोटी अवश्य खाएं

क्योकि
किस्मत वालो को ही

"२ जून की रोटी" मिलती है

aspundir
02-06-2017, 09:29 PM
उत्तर प्रदेश में 12वीं के स्टूडेंट्स इस बात से परेशान हैं कि...
.
.
.
... इस बार पास होने पर लैपटॉप मिलेगा या श्रीमद भगवद गीता?

aspundir
03-06-2017, 11:25 PM
पति: तुमने तो कहा था कि डिनर में दो ऑप्शन होंगे लेकिन यहां तो एक ही सब्जी है।

पत्नी: ऑप्शन तो दो ही हैं।
1. खाना है तो खाओ।
2. नहीं खाना है तो रहने दो!

aspundir
04-06-2017, 08:15 PM
पहले ममी कहती थीं कि बेटा, उठ जा सुबह हो गई है...
.
.
.
और अब कहती हैं कि सो जा सुबह होने वाली है।

ममी वही, सोच नई!

aspundir
06-06-2017, 08:11 PM
इंसान सबसे ज्यादा नर्वस तब होता है, जब...

-
-
-
-
-
-
-

फटा हुआ नोट दुकानदार को देता है और डरता है कि कहीं वह पकड़ न ले...!

aspundir
06-06-2017, 08:11 PM
कब्रिस्तान के आगे दो व्यक्ति बात कर रहे थे-

"कितने आराम से सो रहे हे ये लोग"

उतने में एक मुर्दा खडा हो गया और बोला-

क्यों नहीं सोएंगे, जान दे के जगह ली है।

aspundir
06-06-2017, 08:12 PM
बिहार भी गजब का राज्य है बच्चे टॉप करने के बाद सीधे जेल जाते है और

फेल विधान सभा

aspundir
06-06-2017, 08:12 PM
अगर आप अपनी बीवी के साथ घूमने जाते हो पर चाहते हो की खाने पीने में फालतू का खर्चा न हो तो उससे पूछो.

“क्या खायेगी मोटी.. ??
.
थोड़ी सी गालियां ज़रूर पड़ेंगी पर कसम से पैसे भी ज़रूर बच जायेंगे...

Useful tip for u

aspundir
06-06-2017, 08:13 PM
एक चाईनीझ लड़कीः मै कैसी लग रही हुं?
दुसरी चाईनीस लड़कीः बिलकुल मेरे जैसी!

aspundir
06-06-2017, 08:14 PM
एक लड़का बस में लड़की को बहुत देर से घूर रहा था
.
लड़की :- तुम्हारी बहन नहीं है क्या
.
लड़का :- है
इसीलिए तो देख रहा हूँ
.
लड़की :- क्यों ?
.
लड़का :- मेरी बहन को भाभी चाहिए

aspundir
06-06-2017, 08:43 PM
जैसा की आप जानते है की बंता इंग्लिश सीख रहा था और संता से मदद मांगता रहता था, क्यूंकि वो इंग्लिश में संता को अपना गुरु मानता था
ऐसे ही एक दिन उसने संता से पूछा
बंटा: "संता, यार ये सीनियर और जूनियर का क्या मतलब होता है?"
संता मुस्कुराते हुए: "सिंपल है. जो लोग समुन्दर के नजदीक रहते है वह... सी + नियर = सीनियर"
बंता: "और जूनियर?"
संता: "जो लोग ज़ू के नजदीक रहते है वह... ज़ू + नियर = जूनियर"
बंता: "वाह संता वाह मान गए गुरु तुझे"

aspundir
07-06-2017, 09:25 PM
एक पांजी के लड़के का सिलेक्शन इंडिया टीम में हो गया

सारे खिलाड़ी बेहोश होते-होते बचे.

जब अंपायर के आउट देने पर
वो बौला

खाजा अपनी माँ की कसम
की मैं आउट हूँ...

aspundir
07-06-2017, 09:29 PM
किसी ने धृतराष्ट्र से पुछा - "मैंने सुना है आपके 100 बच्चे हैं। क्या यह सही है?"
धृतराष्ट्र ने कहा- "मैंने भी सुना ही है, देखा मैंने भी नहीं है।"

aspundir
07-06-2017, 09:29 PM
क शराबी सुबह-सुबह atm में गया।

शराबी: Atm में पैसे हैं क्या?

गार्ड: हां हैं।

शराबी: निकाल लूं क्या?

गार्ड: हां, निकाल लो

शराबी: लाओ पेचकस है क्या?

गार्ड बेहोश।

aspundir
07-06-2017, 09:30 PM
अंग्रेज को मच्छर काट रहे थे...
उसने सारी लाइट बंद कर दी..

तभी रूम में जुगनू आ गया...


अंग्रेज : "o my god...!!!
इंडिया का मच्छर इतना एडवांस है...
साला टार्च लेकर ढूंढ़ रहा है...!!

aspundir
07-06-2017, 09:30 PM
३ साल के कार्यकाल में मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि
.
.
.
.
.
बाहूबली हत्या कांड का पर्दाफाश

aspundir
09-06-2017, 08:57 PM
आज भारतीय मंगल ग्रह पर पहुँच गये, एक दिन में 104 उपग्रह छोड़े

फिर भी पहली बारिश पर लाइट जायेगी ही

इसे कहते हैं नियम मतलब नियम

aspundir
09-06-2017, 08:57 PM
अगर मुझे मोदीजी से मिलने का कभी मौका मिले
तो सबसे पहले मैं यही पूछूँगा....

कि, सर आप......

बिना दारु पिए.......

मन की बात कैसे कर लेते हैं...

aspundir
09-06-2017, 09:00 PM
एक बिहारी ने परीक्षा में 100,000 रूपए में सेटिंग करी ....
.
.
.
.
.
शिक्षा अधिकारी को एडवांस 50000 दे दिए..
बाकि रकम बाद में देने का वादा किया....
.
.
.
.
.
कॉपी चेक होने के बाद शिक्षा अधिकारी ने फ़ोन किया और बाकि रकम की मांग की..
.
.
.
.
.
बिहारी बाकि रकम देने से मुकर गया तो बाबू ने अधिकारी से पूंछा अब क्या करें सर?
.
.
.
.
अधिकारी बोला : साले को टॉप करवा दो...अपने आप भुगतेगा....

aspundir
09-06-2017, 09:01 PM
#gst बिल्कुल आसान शब्दों में ....

Gst होने वाली ' दुल्हन ' है , अधिकारी वर्ग उसके ' घरवाले ' और व्यापारी उसका होने वाला ' दूल्हा ' !
अब जब तक शादी नही हो जाती ( gst लागू नही हो जाती ) तब तक उसके घरवाले दूल्हे को होने वाली दुल्हन के गुण ही बतायेंगे । जैसी ही शादी हुई , उसके बाद अगर दूल्हे ने दुल्हन के नाज नखरे ( नियम कायदे ) न माने , तो दुल्हन के घरवाले दूल्हे का जीना हराम कर देंगे .....।

aspundir
09-06-2017, 09:29 PM
पहले शाहरुख खान *#Fan* लेकर आया...
.
अब सलमान खान *#Tubelight* लेकर आ रहा है...
.
हो ना हो अब आमिर खान *#Bijli_Ka_Bill* लेकर आएगा...!!!!

aspundir
09-06-2017, 09:30 PM
कभी आपने सोचा है कि

शादी के 15 साल बाद
आदमी 45 साल का लगता है और
महिलाए 30 साल की क्यों लगती है,

कभी ध्यान देना दिन में 12 बार पत्नी कहती है,
"हे भगवान् मेरी उम्र मेरे पति को लग जाये । "

कृपा वहीं से आ रही है,!

aspundir
09-06-2017, 09:30 PM
असली खगोलशास्त्री तो
परिवार में ही होते थे -

एक माँ जो बचपन में
चाँद दिखाती थी,

दूसरे पापा जो एक थप्पड़ में
सारा ब्रह्माण्ड दिखा देते थे,

तीसरी पत्नी जो दिन में
तारे दिखाती है !!

ये नासा-वासा तो सिर्फ़ भ्रम है..!!

aspundir
09-06-2017, 09:32 PM
Gst को समझो

मेरे गाँव (रामसरी) में सेठ माणक है जिसकी किराणा की बड़ी दुकान है, उसके ससुर डालमचन्द का डेगाना में हार्डवेयर का बड़ा बिज़नस है,डालमचन्द एक बेटी रामप्यारी जोधपुर ब्याही हुई है। जिनका कपड़े का हॉलसेल व्यापार है। रामप्यारी के देवर प्रभुदास की हनुमानगढ़ में चावल प्रोसेसिग की फक्टरी है । प्रभु के मामा श्याम की बेंगलोर के गरेनाईट की माईन्स है। श्याम के साले गोरधन की मेड़ता में हॉलसेल मेडिकल स्टोर है और गोरधन की बहन अंकिता सूरत में हीरो का व्यापार करती है

तो अंकिता से माणक का क्या रिश्ता है ????
यदि ये सवाल हल कर दिया तो आप gst समझ गये

आप को एक सप्ताह का समय है

aspundir
09-06-2017, 09:33 PM
मोदी सरकार बिल्कुल बवासीर की बीमारी की तरह हो गई है,

दर्द सब भक्तों को है, लेकिन बताना कोई नही चाहता ! ! !

aspundir
09-06-2017, 09:34 PM
एक इंजिनियरिंग छात्र छत पर खड़ा था कि तभी पड़ोस के एक अंकल ने उसे देख लिया।
अंकल: तो बेटा अब आगे क्या सोचा है?
स्टूडेंट: बस अंकल, टंकी भरते ही, मोटर बंद कर दूंगा।

aspundir
10-06-2017, 09:37 PM
स्त्री को अपने पति के पांव क्यों दबाना चाइये इसके पीछे ग्रहो का कारण भी छुपा है ।।

पुरुष के घुटने से लेकर पिन्डली तक का भाग शनि का होता है,तथा स्त्री के कलाई से लेकर अंगुली तक का भाग शुक्र का होता है।जब भी शनि पर शुक्र का प्रभाव पड़ता है धन प्राप्ति का योग बनता है,
*अतः स्त्री को अपने पति के पैर दबाने चाहिए।*

जनहित में जारी..

ये मैसेज भेजने वाला भाई तीन महीने से लापता है। पता चलने पर सम्पर्क न करें, उसको छुपाएं रखें।

aspundir
10-06-2017, 09:37 PM
*आज से 2500 साल पहले* *चाणक्य* *ने बिलकुल सही कहा था,*
*"जब गद्दारों की टोली में हाहाकार हो तो समझ लो देश का राजा चरित्रवान और प्रतिभा संपन्न है और राष्ट्र प्रगति पथ पर अग्रसर है"*




*अब ये मत कहना कि चाणक्य भी bjp के थे...*

aspundir
10-06-2017, 09:44 PM
एक आदमी खड़े-खड़े चाबी से अपना कान खुजा रहा था।
दूसरा व्यक्ति उसे गौर से देखते हुए बोला- भाई साहब, आप स्टार्ट नहीं हो रहे...तो धक्का लगाऊं ?

aspundir
10-06-2017, 09:44 PM
मोदी सरकार में महँगाई इतनी बढ़ गयी है कि 300 रन का स्कोर भी कम पड़ जाता है...
.
.
.
.
कांग्रेस के जमाने में 183 रन पर ही विश्व कप जीत जाते थे…!

aspundir
10-06-2017, 09:45 PM
white money = कमाना मुश्किल

black money = छुपाना मुश्किल

pink money = छुट्टा कराना मुश्किल..

ब्याज पे देने से वापिस आना मुश्किल

: पहले tv पर अमिताभ बच्चन खेलते थे *"कौन बनेगा करोड़पति"* ,

अब मोदी जी खेल रहे हैं *"कैसे बचेगा करोड़पति"* ।

aspundir
10-06-2017, 09:45 PM
GST सार

हे पार्थ, परिवर्तन संसार का नियम है।
जो कल Sales Tax था, आज VAT है, कल GST होगा ।
तुम्हारा क्या गया जो तुम रोते हो ।
जो लिया ग्राहक से लिया ।
जो दिया देश की सरकार को दिया ,
जो बचा वो घर आकर पत्नी (घर की सरकार) को दे दिया ।
तुम्हारे पास तो पहले भी कुछ नही था, अभी भी कुछ नही रहेगा ।

अतएव, हे वत्स, व्यर्थ विक्षोभ एवं विलाप मत करो । निष्काम भाव से कर्म किये जाओ । रण दुन्दुभि बज गई है ।

उठ, आॅख - नाक पोंछ , हे भारत माता के लाल,
वीर योद्धा की तरह हथियार सम्हाल।
गोदाम मे जितना भी है माल है
वो सारा 30 June से पहले पहले निकाल

बाकी बाद मे देखेंगे!

aspundir
10-06-2017, 09:46 PM
रिश्तेदार- रे पप्पूआ, केतना मार्क्स आया ?

पप्पू - ऐ मर्दे रुकिए तनी, थाना में हैं, बाद में बताते हैं

रिश्तेदार- टॉप कर गया का रे

aspundir
10-06-2017, 09:47 PM
आज सलवार दिवस है .....

आज ही के दिन 2011 में .... आधी रात को ....
विदेशों में जमा भारत का (4 लाख करोड़) का कालाधन 1 महीने में वापस लाने का सरकार को अल्टीमेटम देकर आंदोलन कर रहे
बाबा से उद्योग पति बने
*रामदेव*
सलवार पहन कर भागे थे ....

6वें *सलवार दिवस* की सबको हार्दिक बधाई.....!

6 साल बीत गए
अब बाबा को कालाधन वापसी से कोई सरोकार नही है।
अब वे अपने उत्पादों की ब्रांडिंग कर धन कमाने में बिजी है।

चार लाइने रामदेव बाबा के लिए।
नफ़रत के शबब उठी वो ललकार किसकी थी।
हमारे खून को प्यासी, वो तलवार किसकी थी।
हमे बस इतना बता दीजिए रामदेव बाबा जी।
जिसे तुम पहन कर भागे थे,वो सलवार किसकी थी...

aspundir
10-06-2017, 09:58 PM
एक आदमी अपनी बीवी के साथ जेट एयरवेज की फ्लाइट में जा रहा था
कुछ देर बाद एयर होस्टेस उसके पास आयी और पूछा
"सर क्या आप अपग्रेड करना पसंद करेंगे?"
आदमी ने मुस्कुराते हुए हाँ बोली और अपनी बीवी की तरफ देखते हुए बोला
"उठ ना.. बैठने दे उसको"

aspundir
11-06-2017, 09:28 PM
शादी के वक़्त आपने बहुत से लड़को को लड़की के माता पिता से ये कहते हुए सुना होगा की
"मैं आपकी बेटी को शादी के बाद बहुत खुश रखूँगा"
पर क्या कभी किसी लड़की को कुछ ऐसा लड़के के माता पिता को कहते हुए सुना है?
"नहीं ना, क्यूंकि औरते कभी झूठ नहीं बोलती"

aspundir
11-06-2017, 09:32 PM
वर्कर खेलते है football

मैनेजर खेलते है Tennis

सी. ई. ओ. खेलते है Golf

मोरल :जितना आपका स्टेटस बढ़ता जाएगा उतनी आपकी बॉल छोटी होती जाएगी.

हमारी शख्सियत का अंदाज लगाओ हमने तो बचपन से *कंचे* ही खेले हैं

aspundir
11-06-2017, 09:32 PM
जब फेसबुक भी आधार से लिंक हो जाएगा,

तब लोगो को पता चलेगा कि जिस सुनीता से महीनों रात भर चेटिंग कर रहे थे
वो तो असल मे भेरूलाल लुहार था

aspundir
11-06-2017, 09:32 PM
दूध वाले हडताल करते हें तो दूध सडक पर फेंक देते हैं।

टमाटर वाले हडताल करते हैं तो टमाटर सडक पर फेंक देते हैं।

न जाने बैंक वालों को कब अक्ल आयेगी?

aspundir
11-06-2017, 09:33 PM
अगर आप toothpaste की ad को ध्यान से देखे तो आप हर dentist के गले मे
एक stethoscope पाएंगे ....

:
:
:
:
:
:

साला दुनिया का एक ऐसा dentist बता दो जो stethoscope से दातों की धड़कन सुनता हो !!

इसलिये ही कहता हूँ ..
पैसे से तो सिर्फ किताबे खरीदी जा सकती है,
ज्ञान तो मेरे मेसेज से ही मिलेगा....!!!!!

aspundir
11-06-2017, 09:33 PM
अभी-अभी, मैंने Google में "BANK" टाइप किया,
.
.
.
बैलेंस में से, 3 रुपया काट लिया...

RBI का नया आदेश

बैंक में पड़े पैसे को याद भी किया तो स्मरण टैक्स लगेगा।

aspundir
11-06-2017, 09:33 PM
अभी मैंने खुद को शीशे में देखा तो पता चला,*





*कि*






*दुनिया में मासूम लोग आज भी ज़िंदा है !!*

aspundir
11-06-2017, 09:34 PM
भारत के लोगो ने अपने वित्त मंत्री को
एक नया नाम दिया

मिस्टर अरुण जेबलुटली

aspundir
11-06-2017, 09:34 PM
क्या आप जानते हैं ?

दिमाग शरीर का सबसे मुख्य भाग होता है। यह चौबीसों घण्टे बिना रुके काम करता रहता है।

यह जन्म से काम चालू करता है और तब तक करता रहता है जब तक कि....

.... शादी नही हो जाती।

aspundir
11-06-2017, 09:35 PM
भारत में नि:स्वार्थ ज्ञान बांटने वाली 5 महान यूनिवर्सिटीज़ ये हैं:
1. नाई की दुकान
2. पान का ठेला
3. दारू पिया हुआ आदमी
4. ट्रेन का जनरल डिब्बा
5. वॉट्सऐप

aspundir
12-06-2017, 08:43 PM
संता पप्पू के साथ सड़क पे जा रहा था
अचानक सामने ठेका देख के पप्पू को समझाने के लिए संता बोला
संता: "बेटा ज़िन्दगी में कभी शराब ना पीना, वरना वो जो आगे 4 आदमी जा रहे है ना वो 8 नज़र आएंगे"
पप्पू सामने देख के हैरान होके बोला: "मगर पापा. वो तो सिर्फ 2 आदमी ही है"

aspundir
13-06-2017, 08:40 PM
आज कल टीवी के सभी चैनल्स पर इतने धार्मिक सीरियल्स आते हैं...
.
.
.
कि टीवी की तरफ पैर कर सोने में भी डर लगता है, कहीं भगवान बुरा न मान जाएं।

aspundir
14-06-2017, 09:24 PM
प्राचीन काल में लोग अपनी नींद, भोजन, परिवार और अन्य सांसारिक सुखों को त्यागकर पहाड़ों पर जाते थे।
.
.
.

आजकल वे फेसबुक पर ऑनलाइन आ जाते हैं।

aspundir
15-06-2017, 08:54 PM
एक बार चूहों से तंग आकर मैं पड़ोस की दवाई की दूकान पर गया और बोला
में: "भाई चूहे मारने की दवाई देना"
दुकानदारर: "घर लेकर जाओगे?"
मैं: "नहीं, चूहे लेकर आया हूँ यही दे देते है"

aspundir
15-06-2017, 08:55 PM
अब तो हद हो गयी यारो....।।।

लडकी वालो ने यह.कहते हुए.
रिश्ता ठुकरा दिया...।

कि तेरे गांव मे

जियो का टावर नहीं हैं...
म्हारी लड़की बोर हो जागी

aspundir
15-06-2017, 09:43 PM
लड़का: तुम्हारी उम्र कितनी है?

लड़की: 20 साल।

लड़का: 3 साल पहले भी तुमने यही कहा था।

लड़की: देखा, हम लड़कियां जुबान की कितनी पक्की होती हैं!

aspundir
16-06-2017, 09:47 PM
सोनू गुलाब जामुन खा रहा था।

मोनू: अकेले-अकेले खा रहा है। मुझे भी टेस्ट करा।

सोनू ने मोनू को एक गुलाब जामुन दिया।

मोनू: बस, एक ही देगा?

सोनू: हां, क्योंकि बाकी सबका भी टेस्ट एक जैसा है।

aspundir
17-06-2017, 05:19 PM
लड़कियां 300 रुपये की एक सैंडल खरीद के लाएंगी और पूरे घर मे कहती फिरेंगी कि शॉपिंग करके आ रही हूं।
और लड़के हजार रुपये की दारू पीकर आते हैं, फिर भी चुप-चाप सो जाते हैं।
सादा जीवन, उच्च विचार।

aspundir
17-06-2017, 05:19 PM
जवानी उम्र ही ऐसी होती है कि…
मोहल्ले की किसी भी लड़की की शादी हो जाए तो…
लगता है कि मेरे साथ धोखा हो गया…!!

aspundir
17-06-2017, 05:20 PM
एक बस में ताऊ सफर कर रहे थे। तभी साथ वाले मुसाफिर ने बीड़ी जलाई और धुंआ ताऊ की ओर छोड़ दिया। ताऊ कुछ नहीं बोले। अचानक खिड़की से आई तेज हवा के कारण बीड़ी से एक चिंगारी निकली और ताऊ की नई कमीज जल गई। ताऊ फिर भी शांत रहे।
यह सब देख रहे मुसाफिर को शर्म आ गई और सोचा, कितना सब्र वाला नेक इंसान है। माफी मांगने के अंदाज में मुसाफिर ने पूछा, किस गावं के हो ताऊ?
ताऊ: क्यूं? अब गांव भी फूंकेगा के?

aspundir
17-06-2017, 05:20 PM
पति- इस जीवन से मैं तंग आ गया हूं! हे प्रभु मुझे उठा ले।
पत्**नी- नहीं भगवान, मेरे पति से पहले मुझे उठा ले।
पति- हे प्रभु, मैं अब अपनी मर्जी को वापिस लेता हूं, तू इसकी ही सुन ले।

aspundir
17-06-2017, 05:20 PM
सत्य वचन
शादीशुदा मर्दों के लिए ‘अजी सुनते हो…’ का वही मतलब होता है जो बिग बॉस के घर में रहने वालों के लिए ‘बिग बॉस चाहते हैं…’ का होता है।

aspundir
17-06-2017, 05:21 PM
लड़का: Viber यूज करती हो…?
लड़की: उफ, ये अनपढ़ लड़के भी न। बुद्धू Viber नहीं, Viper होता है… और मैं कभी-कभी यूज करती हूं जब पानी ज्यादा हो, वरना पोछा ही लगाती हूं।
लड़का: हा हा हा हा हा हा हा हा हा। बस कर पगली रुलाएगी क्या…?

aspundir
17-06-2017, 05:21 PM
मैंने एक दिन मंदिर की दानपेटी में एक सिक्का डालकर भगवान से एक अच्छा दोस्त मांगा।
.
.
.
.
.
तब भगवान तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा और बोले- एक रुपये में ऐसा ही मिलेगा।

aspundir
17-06-2017, 05:22 PM
‘कानून’ बेस्ट सेल्फी क्लिक कर सकता है, क्योंकि…कानून के हाथ बहुत लम्बे होते हैं।

aspundir
17-06-2017, 05:22 PM
लड़की: क्या तुम मेरे लिए चांद ला सकते हो?लड़का गया और हाथ में आइना छिपाकर ले आया। उसने लड़की से आंखें बंद करने को कहा, और आइने को लड़की के हाथ पर रख दिया।
लड़का: अब आंख खोलो।
लड़की (इमोशनल होते हुए): How Romantic! तुम्हें मेरा चेहरा चांद जैसा लगता है?
लड़का: नहीं, मैंने तो आइना इसलिए रखा था, ताकि तू देख सके कि जिस थोबड़े से चांद मांग रही है, उसे कभी आइने में देखा भी है?

aspundir
17-06-2017, 05:23 PM
डॉक्टर: वी आर सॉरी। ऑपरेशन के वक्त मेरे ग्लव्स आपके पेट में रह गए। दोबारा ऑपरेशन करना पड़ेगा।
.
.
.
पप्पू: पागल है क्या? ये ले 20 रुपये, नया ले लियो भाई…

aspundir
17-06-2017, 05:23 PM
संता काफी दिनों के बाद पार्क में घूमने गया। लौटकर उसने अपनी पत्नी से कहा, जानती हो, आजकल लोग मुझे भगवान मानने लगे हैं!पत्नी: तुम्हें कैसे पता?
संता: आज जब मैं पार्क में घूमने गया तो लोग मुझे देखकर बोले- हे भगवान, तुम फिर आ गए!

aspundir
17-06-2017, 05:23 PM
अगर आपकी पत्नी 2 सिम कार्ड वाला फोन यूज करती है तो केवल ‘वाइफ’ नाम से ही सेव करें। वाइफ-1 और वाइफ-2 नाम से कभी न सेव करें।आईसीयू में भर्ती एक पति की सलाह- पतिहित में जारी।

aspundir
17-06-2017, 05:24 PM
गर्लफ्रेंड: जानू, मुझे भूल जाओ। मेरी शादी अमेरिका में एक अमीर लड़के से तय हो गई है।बॉयफ्रेंड: चलो कोई बात नहीं, जो होना था सो हो गया। बस तुम एक आईफोन 6 भेज देना वहां से। सुना है वहां सस्ता मिलता है।

aspundir
17-06-2017, 05:24 PM
वैज्ञानिकों ने बुद्धिमत्ता मापने की नई इकाई का पता लगाया है, जिसका नाम है भट्ट इकाई।इसके अधिकतम स्तर को आर्य भट्ट का नाम दिया गया है, और न्यूनतम स्तर को आलिया भट्ट का

aspundir
17-06-2017, 05:24 PM
एक करोड़पति मर गया, और ऊपर पहुंचकर स्वर्ग का दरवाजा खटखटाने लगा।चित्रगुप्त: कौन हो तुम?
आत्मा: मैं धरती पर करोड़पति था। मुझे स्वर्ग में प्रवेश चाहिए।
चित्रगुप्त: स्वर्ग में रहने लायक तुमने कौन सा काम किया है?
आत्मा: एक बार मैंने भूखी भिखारिन को 2 रुपये दिए थे। (कुछ सोचकर) और एक बार मेरी कार से टकराकर घायल हुए एक बच्चे को एक रुपया दिया था।
चित्रगुप्त: और कुछ किया?
आत्मा: और कुछ तो याद नहीं आता।
चित्रगुप्त (यमराज से): भाई, क्या करें इसका?
यमराज: इसके तीन रुपये लौटा दो, इसे नरक ले जाता हूं।

aspundir
17-06-2017, 05:25 PM
अपनी बीवी के डर से खुद के घर में किया गया झाड़ू-पोछा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में शामिल नहीं किया जाएगा।

aspundir
17-06-2017, 05:25 PM
वह लड़की आज भी गर्मी में मर रही है।
जिसे एक बार बोला था
.
.
.
तुम इस स्वेटर में कटरीना लगती हो।

aspundir
17-06-2017, 05:25 PM
अध्यापक: भोजपुरी में अनुवाद करो।दिल के टुकड़े-टुकड़े करके मुस्कुरा के चल दिए…
छात्र: करेजवा के बुकनी-बुकनी कर के दांत चियार के चल देहलू…

aspundir
17-06-2017, 05:25 PM
दोस्तों को मैसेज करने से बेहतर है कि किसी कुत्ते को पत्थर मार लो। .
कम से कम जवाब तो देता है।

aspundir
17-06-2017, 05:26 PM
एक कॉम्पिटिशन में दोनों से एक सवाल पूछा गया कि 8 का आधा कितना होगा? रजनी ने सवाल सुनने से पहले ही कहा: 4आलिया: डिपेंड करता है
यदि हॉरिजॉन्टल हाफ करो तो ‘0‘ और वर्टिकल करो तो ‘3‘
रजनीकांत लॉस्ट आलिया रॉक्स
बड़ा आया रजनीकांत!

aspundir
17-06-2017, 05:26 PM
सभी सुखी पति गजनी के आमिर खान की तरह होते हैं।बीवी की सुनते हैं,
समझते हैं,
और
15 मिनट के बाद सब भूल जाते हैं…

aspundir
17-06-2017, 05:26 PM
एक दबंग आदमी ट्रेन के एसी कोच में आराम से ड्रिंक कर रहा था। उसने अटेंडेंट को बुलाकर 100 रुपये का नोट देते हुए कहा: जा जल्दी से थोड़ा बर्फ और ले आ। आखिरी पैग लगाना है।अटेंडेंट: साहब, अब और बर्फ नहीं मिल सकता।
दबंग आदमी: क्यों नहीं मिल सकता?
अटेंडेंट: साहब, डिसूजा साहब की डेड बॉडी तो पिछले स्टेशन पर ही उतर गई।

aspundir
17-06-2017, 05:27 PM
एक गाने ने पूरी जिंदगी बयां कर दी-5-15 साल: नैनों में सपना 15-25 साल: सपनों में सजना 25-35 साल: सजना पे दिल आ गया 35-75 साल: क्यूं सजना पे दिल आ गया???

aspundir
17-06-2017, 05:27 PM
एक दोस्त को 3 बार कॉल किया। उसने फोन नहीं उठाया।मैंने उसे एसएमएस किया- शाम को दारू पार्टी कर है, तू आएगा क्या?
अब वह मुझे 8 बार कॉल कर चुका है, और मैं फोन नहीं उठा रहा

aspundir
17-06-2017, 05:28 PM
ता हाथ में ब्लेड मार रहा था।बीवी: यह क्या कर रहे हो जी?
संता: डेटॉल की शीशी टूट गई है। यह बेकार हो जाए, उससे पहले ही यूज कर लेना चाहिए। ला, तेरी अंगुली भी काट दूं।

aspundir
17-06-2017, 05:28 PM
जिंदगी में तीन बातें कभी किसी को नहीं बतानी चाहिए।1)
2)
3)
नहीं बतानी, मतलब नहीं बतानी। किसी को भी नहीं।

aspundir
17-06-2017, 05:29 PM
शिक्षकः ओसामा की 5 बीवी हैं और 20 बच्चे, और लालू की एक बीवी और 12 बच्चे तो बताओ दोनों में से बेहतर कौन है?संताः सर, स्कोर तो ओसामा का ज्यादा है पर स्ट्राइक रेट लालू की बेहतर है।

aspundir
17-06-2017, 05:38 PM
पप्पू: तुम जेल में कैसे आए?

टप्पू: छोटी सी रस्सी चुराने के अपराध में।

पप्पू: लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है?

टप्पू: रस्सी के सिरे पर भैंस भी तो बंधी हुई थी।

aspundir
19-06-2017, 07:34 PM
एक दुकानदार अपने ग्राहक की शादी में गया और एक लिफाफा पकड़ाकर आ गया।

दूसरे दिन ग्राहक ने सभी लिफाफे खोले।

दुकानदार के लिफाफे में एक हिसाब की पर्ची निकली-
पिछला बकाया= 845
शादी के जमा- 100
टोटल बाकी= 745

aspundir
19-06-2017, 07:44 PM
सोनू: बचपन में ममी की बात सुनी होती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

मोनू: क्या कहती थीं ममी?

सोनू: जब बात सुनी ही नहीं तो मुझे क्या पता!

aspundir
20-06-2017, 09:54 PM
सोनू: अगर तुम्हारी पैंट में 2000 का नोट मिले तो क्या सोचोगे?

मोनू: यही कि कहीं मैंने अपने पापा की पैंट तो नहीं पहन ली!

aspundir
20-06-2017, 10:09 PM
एक लड़का और लड़की शादी करना चाहते थे, पर उन्हें डर था के लड़की के माँ बाप प्रेम विवाह के लिए नहीं मानेंगे.
लड़की ने इस मामले में अपने घरवालों से बात करी, लेकिन वो तो एक ही बार में मान गए.
लड़का ये सुनकर हैरान होगया. उसने लड़की से पूछा,
लड़का: "डार्लिंग तेरे घर में सब कैसे मान गए हमारी शादी क लिए."
लड़की ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया,
लड़की: "कुछ नहीं, एक प्रश्न का जवाब दिया और मान गए."
लड़का: "ऐसा क्या पूछा उन्होंने?"
लड़की: "उन्होंने पूछा लड़का क्या कर रहा है. मैंने कहा पेट के अंदर लात मार रहा है."

aspundir
21-06-2017, 08:46 PM
अच्छा हुआ कि बाहुबली के जमाने में मोबाइल नहीं थे...
.
.
.
.
वरना बाहुबली और भल्लालदेव के रथ पर भी oppo और vivo वाले होर्डिंग्स टांग देते!

aspundir
22-06-2017, 09:22 PM
वोट्सएप के चपेट मे आए हुए नौजवानों ने GST का नया मतलब निकाला है....

G- Good Night
S- Sweet Dreams
T- Take Care

aspundir
22-06-2017, 09:38 PM
International yoga day special...

हमने दो समूह बनाए-
एक को योग करवाया,
दूसरे को जिम करवाई,

लेकिन बिस्तर पर लेटकर वाट्सएप चलाने वाले ज्यादा खुश नजर आए !

aspundir
22-06-2017, 09:39 PM
एक लड़का 2 रुपये का सिक्का उछाल कर दांतों से पकड़ने का मुज़ाहिरा कर रहा था. आखिरी मर्तबा जब उसने ये हरकत की तो सिक्का उसकी हलक में चला जाता है और उसका दम घुटना शुरू हो जाता है उसके माता पिता मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर देते हैं ....

उनकी आवाज़ सुनके कुरता पजामा और ऊपर से सदरी पहने एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति लड़के के पास आया, और लड़के की गर्दन पकड़ के पहले आराम से और फिर ज़ोर ज़ोर से थपकी दी.....लड़के ने खांसते खांसते उलटी कर दी और सिक्का हलक से बाहर आ गया .....

लड़के के माता पिता की आँखों में ख़ुशी के आंसू आ गए और पिता ने अपने लड़के को गले लगाते हुए उस मदद करने वाले को निहायत ही एहतिराम से देखा और बोला
"ऐ रहमत के फ़रिश्ते क्या आप डॉक्टर हैं?"
तो उन्होंने जवाब दिया -

" नहीं भाई, मैं भारत का वित्तमंत्री अरुण जेटली हूँ और ये सब मेरी ट्रेनिंग का हिस्सा है कि किस तरह अवाम के हलक से पैसा निकालना है ।"

aspundir
22-06-2017, 09:40 PM
*एक कबूतर को तराजू में वजन करके पालो और एक किलो मक्का लाकर उसको 10 दिन में पूरी खिला दो लेकिन उसकी बींठ (पोटी) को रोजाना इकट्ठी करो और 10 दिन बाद आप उसको तोलो!*
*अब आप ये देखो की एक किलो मक्का थी और अब बींठ पोटी कितनी आई आप देखोगे की सिर्फ 200ग्राम ही निकली!*
*और कबूतर में वजन सिर्फ 100 ग्राम ही बढ़ा!*
*एक किलो मक्का की एवज में*
*क्या आपको समझ आया की 700 ग्राम मक्का का वजन कहा गया???*
*नही समझ आया ना" तो फिर आपको gst क्या खाक समझ आएगा???*

aspundir
22-06-2017, 09:40 PM
एक बच्चे ने प्रश्न पूछा....

मेरी तो बोलती बंद हो गई....

अगर योग करने से रोग नही
होता…

तो फ़िर बाबा रामदेव पतंजली
की इतनी दवाइया क्युं बेचता
है.....??

aspundir
22-06-2017, 09:41 PM
जीत्तो: ; सरदारजी तुस्सी एक ही msg 2 2 बार क्यूँ भेजदे हो?

सरदारजी: ; ले करदी ना पागलो वाली गल। ओ जित्तो एक तू रख ले ते दुज्जा forward कर दे इस वास्ते।

जित्तो: ; ते फिर तुस्सी 3 बार भेजा करो।

सरदारजी: ;ओ क्यों?

जित्तो: ; ओजी फेर एक को delete भी तो करना होन्दा है

aspundir
22-06-2017, 09:42 PM
पत्नी कुछ भी कहे तो
गर्दन को दो बार ऊपर से नीचे करें ,

*ये सर्वश्रेष्ट योग है,*

यह योग न सिर्फ आपको बीपी, अनिद्रा, बेचैनी, चिढ़चिढ़ापन इत्यादि रोगों से बचाता है बल्कि यह योग आपके खुशहाल जीवन की कुँजी है....

नोट : *गर्दन को कभी भी दाँये से बाँये न घुमावें, ये जान लेवा हो सकता है*.....

aspundir
22-06-2017, 09:44 PM
सावधान दोस्तों खासकर शादीसुदा मित्र ध्यान से पढ़ें ........



कुछ दिन पहले मेरे पास एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई ।
यह किसी दिब्या शर्मा के नाम से थी ।
अमूमन मेरे पास पुरुषों की रिक्वेस्ट तो आती रहती हैं...
मगर इस बार एक सुकन्या ने रिक्वेस्ट भेजी थी सो चौंकना स्वभाविक था ।

एक्सैप्ट करने से पहले मैने आदतन उसकी प्रोफाइल को चैक किया
तो पता चला अभी तक उसकी मित्रता सूची में कोई भी नहीं है ।
शक हुआ कि कहीं कोई फेक तो नहीं है ।फिर सोचा नहीं...., हो सकता है
फेसबुक ने इस यूजर को नया मानते हुए इसे मेरे साथ मित्रता करने के लिए सज्जेस्ट किया हो
प्रोफाइल फोटो नदारद देखकर मैनें अंदाजा लगाया शायद नई हो
और उसे फोटो अपलोड करनी नहीं आती या फिर वो संकोची हो सकती है ,खैर मैनें रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली ।
सबसे पहले उसकी ओर से धन्यवाद आया फिर मेरे हर स्टेटस को लाईक और कमेंटस मिलने शुरू हो गए ।

मैं अपने इस नए कद्रदान को पाकर बेहद खुश हुआ, सिलसिला आगे बढ़ा और
अब मेरी निजी जिंदगी से संबधित कमेंटस आने लगे । मेरी पसंद नापसंद को पूछा जाने लगा ।
अब वो कुछ रोमांटिक सी शायरी भी पोस्ट करने लगी थी.
एक दिन मोहतरमा ने पूछा : क्या आप अपनी बीवी से प्यार करते हैं ?
मैनें झट से कह दिया : हाँ.
वो चुप हो गई ।

अगले दिन उसने पूछा : क्या आपकी मैडम सुंदर है ?
इस बार भी मैने वही जवाब दिया :हाँ बहुत सुंदर है ।
अगले दिन वो बोली : क्या आपकी बीवी खाना अच्छा बनाती है?
" बहुत ही स्वादिष्ट" मैनें जवाब दिया ।
फिर कुछ दिन तक वो नजर नहीं आई ।

अचानक कल सुबह उसने मैसेज बाक्स में लिखा "मैं आपके शहर में आई हूँ
क्या आप मुझसे मिलना चाहेंगे"
मैनें कहा : जरूर
"तो ठीक है आ जाइये सिने गार्डन में मिल भी लेंगे और मूवी भी देख लेंगे" ।
मैनें कहा नहीं- "मैडम आप आ जाइये मेरे घर पर, मेरे बीवी बच्चे आपसे मिलकर खुश होंगे ।
मेरी बीवी के हाथ का खाना भी खाकर देखियेगा ।
बोली : नहीं, मैं आपकी मैडम के सामने नहीं आऊँगी ,आपने आना है तो आ जाओ ।

मैंने उसे अपने यहाँ बुलाने की काफी कोशिश की मगर वो नहीं मानी ।
वो बार बार अपनी पसंद की जगह पर बुलाने की जिद पर अड़ी थी
और मैं उसे अपने यहाँ ।
वो झुंझला उठी और बोली : ठीक है मैं वापिस जा रही हूँ । तुम डरपोक अपने घर पर ही बैठो ।
मैनें फिर उसे समझाने का प्रयास किया और सार्वजनिक स्थल पर मिलने के खतरे गिनायें पर वो नहीं मानी ।
हार कर मैंने कह दिया : मुझसे मिलना है तो मेरे परिवार वालों के सामने मिलो नहीं तो अपने घर जाओ ।
वो ऑफलाइन हो गई । शाम को घर पहुँचा,तो डायनिंग टेबल पर लज़ीज खाना सजा हुआ था ।
मैनें पत्नी से पूछा: कोई आ रहा है क्या खाने पर ?
हाँ, दिब्या शर्मा आ रही है ।

क्या !!
वो तुम्हें कहाँ मिली तुम उसे कैसे जानती हो?
"तसल्ली रखिये साहब,
वो मैं ही थी, आप मेरे जासूसी मिशन के दौरान परीक्षा में पास हुए.
आओ मेरे सच्चे हमसफर, खाना खायें, ठंडा हो रहा है ...







टाईम रहते पत्नी का मोबाईल चेक नहीं किया होता तो आज यह पोस्ट करने लायक ना होता ।
Men will be men

aspundir
22-06-2017, 09:45 PM
पति बाल कटवाकर घर लौटा और पत्नि से बोला :
" देखो मै तुमसे दस साल छोटा लगता हूं या नहीं ?"
हाजिर जवाबी पत्नि बोली :
"मुंडन करवा लेते, ऐसा लगता अभी अभी पैदा हुए हो"

aspundir
24-06-2017, 08:13 PM
एक गाँव में Rexona नाम की एक सुदंर लड़की रहती थी उसकाे Chinthol नाम के लड़के से प्यार हो गया Margo एवं Hamam Cinthol के माता पिता थे और Nirma एवं Wheel Rexona के माता-पिता थे Cinthol मेरा Life boy हाेगा इस कल्पना से Rexona बहुत खुश थी नाम की Rexona की बुआ ने मध्यस्थि करके दोनों का विवाह तय किया था Rexona एवं Cinthol दोनों ही बहुत खुश थे और Medimix गाँव के Santoor टाकीज़ के सामने स्थित Fair and Lovely उद्यान में दोनों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुअा Lux Dove Dettol Savlon Tide इन सभी को विवाह में बुलाया गया था नव विवाहित अपने स्वप्न नगरी के PEARS बंगले में सुख पूर्वक रह रहे थे 25 साल बाद उन्हे एक बेटी पैदा होती है जो इन सबका जीना हराम कर देती है उसका नाम पतंजलि

aspundir
24-06-2017, 08:13 PM
पत्नी जी ने बड़े प्यार से कहा कि आइये आपके सर मैं तेल डाल देती हूं

.पति की खुशी का ठिकाना न रहा और खुशी खुशी बैठ गए ।
.
हद तो तब हो गयी जब वो सर पर तेल डालकर चली गयी और दूसरे काम में लग गयी
.
पति ने पूछा कि "ये क्या है ?
जल्दी से आओ न , तेल टपक रहा है "
.
पत्नी जी का सनसनाता जवाब सुनकर पति बेहोश है
.
''आज शनिवार है, पंडित जी ने बताया है कि शादी के दिन से ही तुम पर शनि चढ़ा हुआ है ! अपने प्रिय देवता पर तेल चढ़ाओ।''
.
अब तुम्हीं मेरे मंदिर , तुम्ही मेरी पूजा , तुम्हीं देवता हो,... वाला गाना याद आ गया ?? बस !!!! चढ़ा दिया !!!

पति मन में : अच्छा हुआ..ससुरे ने नारियल फोड़ने का नहीं बोला ....

aspundir
24-06-2017, 08:31 PM
सोनू: तू पढ़ता क्यों नहीं है?

मोनू: बाबूजी कहते थे कि शिक्षा सबका हक है।

सोनू: तो इसका क्या मतलब?

मोनू: ज्यादा पढ़ाई करके किसी का हक क्यों मारूं!

aspundir
24-06-2017, 08:36 PM
इसका जवाब तो गूगल के पास भी नहीं होगा कि...

जब लड़कियां अकेले में छींक मारती हैं तो सॉरी किसे बोलती हैं!

aspundir
24-06-2017, 08:53 PM
एक बार एक नया शादीशुदा जोड़ा बाजार में घूम रहा था.
एक बाबा ने उन्हें अपनी तरफ बुलाते हुए पत्नी से पूछा
बाबा: "क्या तुम अपने पति के भविष्य के बारे में जान-ना चाहती हो?"
बीवी: "भविष्य छोड़िये, आप इनके अतीत के बारे में बताइये. उसे सुनने के बाद ही इसका भविष्य तय करुँगी"

aspundir
25-06-2017, 09:21 PM
रमेश पहली बार पत्नी को लेने ससुराल गया। वहां खाने को पकवान बनाए गए।

सास ने पूछा: आपको कौन सी डिश पसंद है दामाद जी?

रमेश (शरमाते हुए): जी, Tata Sky.

aspundir
25-06-2017, 09:22 PM
अकबर- बीरबल से।
वादा कर बीरबल कि तेरी शादी होगी तो।
.
तेरी बीवी को kiss मैं करूँगा पहले ।.
.
बीरबल – बिलकुल हुजुर पर मेरी भी एक शर्त है ।
अकबर- क्या.??? शर्त है ।



बीरबल- मैं शादी आपकी बहन से करूँगा .।।
अकबर आज तक होश में नहीं आया

aspundir
25-06-2017, 09:22 PM
जिन्दगी एक जंग है,
जबतक बीवी संग है.

सीता से प्यार किया तो राम बन गये
राधा से प्यार किया तो श्याम बन गये
जबरदस्ती प्यार किया तो आशाराम......बन गये. ,. और कीसी से प्यार नहीं किया तो बाबा रामदेव बन गए

aspundir
25-06-2017, 09:23 PM
एक मानसिक रिसर्च के लिये सर्वे हुआ जिसमे शादी शुदा पुरुषों और स्त्रियों को कुछ अंग्रेजी की पंक्तियों को ट्रान्स्लेट करना था .
उसमे से एक थी "I love you too"

स्त्रियोंने इसका अनुवाद किया "मैं भी तुमसे प्यार करती हूँ "

और

पुरुषों ने इसका अनुवाद किया "मैं तुमसे भी प्यार करता हूँ"

aspundir
25-06-2017, 09:27 PM
जिस देश में लोगो को शौच कहा करनी है
ये भी tv में एडवरटाइज के जरिये समजाना पड़ता है




उस देश के लोगो को gst के फायदे किसी का बाप भी नही समजा सकता

aspundir
25-06-2017, 09:27 PM
सभी को शपथ लेते हुए देख आडवाणी जी सीट से खड़े हो गए

तभी अमित शाह ने पीछे से कहा आपका नंबर नही है....


आडवाणी - मुतण भी ना जाऊ के गंजे ।

aspundir
26-06-2017, 08:38 PM
शिक्षक :- युवाओ कहा धर्म से कैसे जोडा जाए
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
पप्पू:- मंदिर मे wi-fi लगवाकर।

aspundir
26-06-2017, 08:38 PM
मोबाइल की खोज अमेरिका ने की

सिमकार्ड की खोज जापान ने की

और मिसकोल की खोज भारत की लड़कियों ने की।

aspundir
26-06-2017, 08:38 PM
पहले राजनाथ, फिर आदित्यनाथ, अब रामनाथ !

सारे नाथ bjp में

विपक्षी अब अनाथ ही रहेंगे क्या ?

aspundir
26-06-2017, 08:39 PM
रेकिंग न्यूज़.....

मोदी जी जल्द ही एक नई योजना लोकार्पित करने वाले है ...

अब *आडवाणी जी* के नाम से
पूरे देश मे जगह-जगह

*प्रतीक्षालय*

बनेंगे ...

aspundir
26-06-2017, 08:40 PM
संता की बेटी चिंकी कितनी होशियार, स्मार्ट और खूबसूरत भी है,
तो लड़के उसको अक्सर ऑफर्स मारते रहते है.
ऐसी ही एक दिन कॉलेज में एक लड़के ने चिंकी को पटाने के लिए उस से पूछा
लड़का: "आपके कितने भाई है?"
चिंकी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया
"तुम्हे मिला के 2 "

aspundir
26-06-2017, 09:57 PM
परीक्षा में बैठे एक दुखी स्टूडेंट की शायरी...

प्यासी निगाहों से जलता रहा मेरी चाहत की दीया...
.
.
.
कुछ तो बता दे यार, मैंने अभी शुरू भी नहीं किया।

aspundir
26-06-2017, 09:59 PM
मोदी:
तुम हमको 3 लाख रुपये दो,
हम तुम्हें 15 दिन के बाद लोटा देंगे।

15 दिन के बाद भक्त बोला,
"लाओ साहेब हो गए 15 दिन"।

मोदी बोले : ये लो।

भक्त:
ये तो लोटा है?
मोदी:
हम भी तो यही बोले थे कि 'लोटा' देंगे।

aspundir
27-06-2017, 08:57 PM
हमारे बचपन के संस्कार ही हैं कि घर में हवन होते समय घर के लड़के मंत्र भले ना बोल पाएं...
.
.
.
लेकिन स्वाहा इतनी ज़ोर से बोलते हैं कि सारी पापी आत्माएं आवाज सुनकर ही मर जाती हैं।

aspundir
27-06-2017, 08:58 PM
अब तसल्ली है.!!
Pm भी सिंगल..
Cm भी सिंगल..
Tata भी सिंगल..
सलमान खान, योगी ,राहुल, ममता,माया
और तो और
बाबा रामदेव भी सिंगल !!
निगाहें अब उस हरामखोर को ढूँढ रही है,
जिसने कहा था :-
*'हर सफल आदमी के पीछे एक औरत होती है'*

उस बेवकुफ के चक्कर मे ..
हमने शादी कर ली,,,,,

aspundir
27-06-2017, 09:00 PM
दुनिया की सबसे समझदार बीवियाँ कहाँ पायी जाती हैं ?????
.

.
.
.
स्टार प्लस पर.....

aspundir
28-06-2017, 07:48 PM
एक बार 300 पागल Ship मेँ जा रहे थे..
:
Ship डूबी नही,
फिर भी सब मर गए..
:
कैसे..?

बीच समंदर मे Ship बिगड़ गयी थी,
साले धक्का देने उतर गए थे...!!!

aspundir
28-06-2017, 07:49 PM
लड़की कुर्ती सिलवाने टेलर् के
पास गई।
टेलर से बोली :
" भैया कुर्ती का बाजू
नेट वाला लगाना।

टेलर : " मैडमजी !
2G या 3G ya.......jio "

aspundir
28-06-2017, 07:56 PM
उन डॉक्टरों पर 420 का केस चलना चाहिए...

जो 'अरे कुछ नहीं होगा कहकर' पूरा इंजेक्शन घुसेड़ देते थे।

aspundir
28-06-2017, 09:15 PM
अगर किसी को भी मेरे मैसेज से कोई शिकायत है

या अच्छे नही लगते तो आपको पूरा हक

है कि अपने.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
. . . . . . . . pc या laptopको अपने नज़दीकी दीवार पे ज़ोर से मारकर तोड़ दें


क्योंकि आपकी खुशी से बढ़कर और कुछ नही है मेरे लिए।

aspundir
28-06-2017, 09:43 PM
एक महिला ने jio के कस्टमर केयर पे फोन करके गुस्साते हुए कहा कि पिछले तीन घंटे से आपकी कम्पनी का इंटरनेट नहीं चल रहा है बताइये मैं क्या करूँ..??

दिल को छू जाये कुछ ऐसा जवाब दिया कस्टमर केयर वाले ने..

"बहनजी तब तक कुछ घर के काम ही कर लो

aspundir
28-06-2017, 10:20 PM
अगर बारिश हो तो
बारिश में नहाती युवतियां;

अगर गर्मी हो तो
धूप में तपती युवतियां;

अगर एग्जाम हो तो
परीक्षा देती युवतियां;

अगर ट्रैफिक हो तो
जाम में फंसी युवतियां;

अगर मौसम अच्छा हो तो
मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां;

साला अखबार वालों को पता नहीं कभी हम लड़के नजर क्यों नही आते।

aspundir
28-06-2017, 10:21 PM
एक बार संता शाम को घर आया, टी. वी. चालू किया और सोफे पर बैठते ही जीतो से बोला, "इससे पहले की शुरू हो जाये जल्दी से मेरे लिए चाय लेकर आओ।"

जीतो को कुछ अजीब लगा पर वो चाय बना कर ले आई।

चाय पीते-पीते संता दोबारा जीतो से बोला, "इससे पहले शुरू हो जाये, मेरे लिए कुछ खाने के लिए भी लेकर आओ।"

जीतो को थोड़ा गुस्सा आया पर उसने संता को कुछ खाने के लिए भी दे दिया और वापस अपने काम में लग गयी।

थोड़ी देर बाद संता दोबारा बोला, "इससे पहले की शुरू हो जाये, यह बर्तन उठाओ यहाँ से।"

जीतो का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया और संता पर चिल्लाते हुए बोली, "मैं तुम्हारी कोई नौकरानी नहीं हूँ, जो मुझ पर इस तरह अपना हुकुम चला रहे हो। जब से आओ कुछ न कुछ हुकुम किये जा रहे हो जैसे यहाँ कोई तुम्हारा गुलाम है।"

संता उठा और गहरी सांस लेते हुए बोला, "लो शुरू हो गया।"

aspundir
28-06-2017, 10:23 PM
एक बै शगाई आले लड़का देखण आ रे थे।

लड़की के बाप ने लड़के के दादा ते पुछेया: चौधरी शाब, छोरा कौथी (किस) जमात में पढ़ै सै?

ताऊ: भाई, न्यूं तै बेरा ना अक कौथी में पढ़ै सै, पर छोरा पूरी सौ जमात पढ़ रहया सै।

"सौ जमात? न्यूं किक्कर चौधरी?"

"भाई आठ जमात तै म्हारे गाम के श्कूल (Middle School) में पाश करी। फेर बड्डे श्कूल (High School) में दस जमात (Matric) पाश करी। अठारह जमातां तो यो हो गी।"

"ओर बाकी?"

"भाई रे, बाकी ब्याशी (B.Sc) जमातां उसनै हिशार के जाट कालेज ते पाश करी। न्यू हो गया पूरा सैंकड़ा।"

aspundir
28-06-2017, 10:24 PM
आज सुबह मेरे पड़ोस में रहने वाले बंगाली बाबू मेरे घर आये और बोले, "आज हमारे घर भोजन है। आप भी आइएगा।"

मैंने भी माँ से कह दिया कि मेरा खाना मत बनाना।

11 बजे मैं पहुँच गया बंगाली बाबू के घर पर। वहाँ 4-5 बंगाली ढोलक बाजा लिए वहाँ मौजूद थे, दोपहर 2 बजे तक साले न जाने क्या क्या गाते रहे।

फिर बंगाली बाबू खडे होकर बोले, "आज का भोजन समाप्त हुए, कोल फिर भोजन है टाईम से आ जाना। आपका बहुत बहुत धोन्यबाद।"

साले के भजन के चक्कर मुझे भोजन नहीं मिला।

aspundir
28-06-2017, 10:25 PM
कुदरत ने औरतों को हसीन बनाया;
खूबसूरती दी;
चाँद सा चेहरा दिया;
हिरनी सी आँखे;
मोरनी सी चाल;
रेशम जैसे बाल!
कोयल जैसे मीठी आव़ाज!
फूलों सी मासुमियत दी;
गुलाब से होंठ;
शहद सी मिठास दी;
प्यार भरा दिल दिया;
फिर जुबान दी;
और फिर इन सबका सत्यानाश हो गया।
जब भी इन्होंने अपना मुंह खोला, बस हर वक़्त टे टे टे टे टे टे टे टे टे...

aspundir
28-06-2017, 10:27 PM
संता ने बंता को थप्पड़ मार दिया।
बंता ने तुरंत कड़े शब्दों में इसकी निंदा कर दी।

संता ने बंता को फिर थप्पड़ मारा।
बंता ने और कड़े शब्दों में इसकी निंदा कर दी।

संता ने बंता को फिर से थप्पड़ मारा।
बंता ने और कड़े शब्दों में इसकी निंदा की और इन हरकतों से बाज आने की चेतावनी जारी कर दिया।

संता ने बंता को फिर थप्पड़ मारा।
बंता ने इसे निंदनीय कृत्य निरूपित किया और कहा कि यह हमला संता के हताशा का परिचायक है।

संता ने बंता को फिर से थप्पड़ मारा।
अबकी बार बंता ने अपने चारों ओर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश जारी कर दिया, और दो टूक शब्दों में संता को बता दिया कि यह हमला कायराना हरकत है।

संता ने बंता को फिर से थप्पड़ मारा।
अबकी बार बंता ने फौरन मीटिंग बुला कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी कर दिया और संता को उचित समय पर कार्यवाही की चेतावनी दी।

संता ने बंता को फिर से थप्पड़ मारा।
अबकी बार बंता अपने सुरक्षा कर्मियों को संता के घर के चारों तरफ तैनात की हमले के लिए तैयार रहने का निर्देश देता है।

संता माहौल को भांप कर बंता को शांति वार्ता के लिए नियंत्रण देता है।

अगले दिन बंता संता की बीवी के लिए सूट का कपड़ा, शाल तथा बच्चों के लिए मिठाई लेकर शांतिवार्ता के लिए पहुंच जाता है, वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होती है।

बंता सीना फुलाकर वापस आ जाता है।

अगले दिन बंता को फिर थप्पड़ पड़ता है और मेरे पास घटना का वर्णन करने के लिए शब्द खत्म हो गये, लेकिन सिलसिला जारी है।

aspundir
28-06-2017, 10:27 PM
एक आदमी एक गाड़ी के ऐक्सिडेंट का चश्मदीद गवाह था। उसे अदालत बुलाया गया। वकील और गवाह के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हुआ।

वकीलः क्या तुमने सच में ऐक्सिडेंट देखा?

गवाहः जी हां।

वकीलः जब ऐक्सिडेंट हुआ, तो तुम उस जगह से कितनी दूरी पर खड़े थे?

गवाहः 30 फुट और सवा 6 इंच।

वकीलः क्या तुम बता सकते हो कि तुम इस दूरी को इतनी प्रमाणिकता से कैसे कह सकते हो?

गवाहः क्योंकि जब ऐक्सिडेंट हुआ, तो मैंने उसी वक्त उस दूरी को इंच टेप से नाप लिया था। मैं जानता था कि कोर्ट में कोई बेवकूफ वकील इस प्रश्न को जरूर पूछेगा।

aspundir
28-06-2017, 10:28 PM
एक आदमी नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाने गया। जब नाई उसके चेहरे पर ब्रश से बढ़िया क्रीम से उतना ही बढ़िया झाग बना रहा था तो उस आदमी ने अपने चेहरे के पिचके गालों की ओर इशारा करते हुए बोला, "मेरे गालों के इस गड्ढे के कारण दाढ़ी बढ़िया नहीं बन पाती और कुछ बाल छूट जाते हैं।"

आगे से नाई बोला, "कोई बात नहीं, मेरे पास इसका इलाज है।" उसने पास के दराज में से लकड़ी की एक छोटी से गोली निकाली और उसे देते हुए बोला, "इसे अपने मुँह में मसूड़ों और गाल के बीच रख लो।"

उस आदमी ने वह गोली मुँह में रख ली जिससे उसका गाल फूल गया और नाई ने उसकी अब तक की सबसे शानदार, सबसे बढ़िया दाढ़ी बनाई।

गोली उसके मुह में ही फंसी हुई थी, इसलिए उस आदमी ने कठिनाई से बोलते हुए पूछा, "यदि यह गोली गलती से उसके पेट में चली जाए तो?"

नाई बोला, "कोई बात नहीं। कल लेते आना, जैसे कि बहुत से लोग अब तक लेते आए हैं।"

aspundir
28-06-2017, 10:29 PM
यदि कबीर जिन्दा होते तो आजकल के दोहे यह होते:

नयी सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात;
बेटा कहता बाप से, तेरी क्या औकात;

पानी आँखों का मरा, मरी शर्म औ लाज;
कहे बहू अब सास से, घर में मेरा राज;

भाई भी करता नहीं, भाई पर विश्वास;
बहन पराई हो गयी, साली खासमखास;

मंदिर में पूजा करें, घर में करें कलेश;
बापू तो बोझा लगे, पत्थर लगे गणेश;

बचे कहाँ अब शेष हैं, दया, धरम, ईमान;
पत्थर के भगवान हैं, पत्थर दिल इंसान;

पत्थर के भगवान को, लगते छप्पन भोग;
मर जाते फुटपाथ पर, भूखे, प्यासे लोग;

फैला है पाखंड का, अन्धकार सब ओर;
पापी करते जागरण, मचा-मचा कर शोर;

पहन मुखौटा धरम का, करते दिन भर पाप;
भंडारे करते फिरें, घर में भूखा बाप।

aspundir
28-06-2017, 10:31 PM
एक लोहार काफी बूढ़ा हो गया था उसने सोचा कि उसे अपने साथ किसी आदमी को काम पर रख लेना चाहिए।

तब उसने संता को बुलाया और अपने साथ काम पर रख लिया संता उससे हर काम से पहले उसके बारे में पूछ लेता।

बूढ़ा काफी चिढ़चिढ़ा और सख्त स्वभाव का था उसने संता को कहा कि वह ज्यादा सवाल मत पूछा करे जो उसे कहा जाये उसे चुपचाप किया करे।

एक दिन लोहार ने जलती हुई भट्टी से लोहा निकाला और और सन्दान पर रख दिया उसने हथौड़ा उठाया और संता को पकड़ाया और कहा जब मैं अपना सिर हिलाऊँ तो इसे पूरे जोर से मार देना।

और बस तब से शहर के लोग किसी नए लोहार की तलाश में है।

aspundir
28-06-2017, 10:31 PM
एक बार एक आदमी सड़क किनारे बैठ कर बीड़ी पी रहा था, तभी वहां संता आता है और उस आदमी से कहता है, "भाई, नशा करना छोड़ दो और मेरे साथ चलो मै तुम्हे दिखाता हूँ ज़िन्दगी कितनी खूबसूरत है!"

उस आदमी ने बीड़ी फेंक दी और संता के पीछे चल दिया!

थोड़ी और आगे जाने के बाद संता को और उस आदमी को एक पठान मिलता है जो की पेड़ के नीचे बैठ कर चरस पी रहा होता है, उसको देख संता उससे भी कहता है,"भाई, नशा करना बुरी बात है, मेरे साथ चलो मैं तुम्हें दिखाता हूं कि ज़िन्दगी कितनी खूबसूरत है!"

पठान भी चरस फेंकता है और संता के पीछे-पीछे चल पड़ता है!

थोड़ी और आगे जाने के बाद संता को बंता दिखाई देता है, जो की शराब पी रहा होता है, बंता को देख संता उससे भी कहता है, " देखो भाई नशा करना बुरी बात है, मेरे साथ चलो मैं तुम्हें दिखाता हूं कि ज़िन्दगी कितनी खूबसूरत है!"

संता की बात सुन बंता अपना पैग मेज पर रख देता है और संता को पीटने लगता है!

यह सारा तमाशा देख पठान को गुस्सा आ जाता तो वह बंता से कहता, "तुम क्यों इस नेक इंसान को पीट रहे यह तो तुम्हारे भले के लिए ही कह रहा है!"

पठान की बात सुन बंता जवाब देता है, "भला-वला गया भाड़ में, इस साले ने कल भांग पीकर मुझे भी ऐसे ही 3 घंटे तक सारे शहर में पैदल घुमाया था!"

aspundir
28-06-2017, 10:33 PM
पड़ोस में सत्यनारायण कथा की आरती हो रही थी।

आरती की थाली मेरे सामने आने पर, मैंने अपनी जेब में से छाँट कर कटा फटा दस रूपये का नोट कोई देखे नहीं, ऐसे डाला।

वहाँ अत्याधिक ठसा-ठस भीड़ थी।

मेरे कंधे पर ठीक पीछे वाली आंटी ने थपकी मार कर मेरी ओर 2000 रूपये का नोट बढ़ाया।

मैंने उनसे नोट ले कर आरती की थाली में डाल दिया।

मुझे अपने 10 रूपये डालने पर थोड़ी लज्जा भी आई।

बाहर निकलते समय मैंने उन आंटी को श्रद्धा पूर्वक नमस्कार किया, तब उन्होंने बताया कि 10 का नोट निकालते समय 2000 का नोट मेरी ही जेब से गिरा था। जो वे मुझे दे रही थी।

बोलो सत्यनारायण भगवान की जय!

aspundir
28-06-2017, 10:36 PM
क्यों बीवी के जन्मदिन का तोहफ़ा हर साल का सबसे बड़ा सवाल होता है। आइए जानते हैं:

तोहफे में घड़ी दी
बीवी: समय देखने से क्या मिलेगा... मेरा समय तो तभी से खराब हो गया जब मैंने तुमसे शादी करी।
पति Shocked

तोहफे में गह़ना दिया
बीवी: फालतू पैसों की बर्बादी करी... पुरानी डिजाइन के है। वैसे भी मैं कौन सा कुछ पहन पाती हूँ... आखिरी बार तो तुम्हारी साली की शादी में 2 महिने पहले पहने थे।
पति Confused

तोहफे में मोबाइल दिया
बीवी: मेरे पास तो पहले से हैं, और वैसे भी तुम्हारा वाला ज्यादा अच्छा है।
पति: ठीक हैं, तो मैं बदल कर मेरे जैसा ला देता हूँ।
बीवी: रहने दो, महंगा होगा। वैसे भी मुझे उसके फंक्शन्स समझ नहीं आते।
पति फिर चिंतित

तोहफे में परफ्यूम दिया
बीवी: ये नहीं नहाने वालों के चोचले हैं... और ये मुझे देकर साबित क्या करना चाहते हो?
पति का सिर चकराया

तोहफे में रेशमी साड़ी दी
बीवी: ये कौन पहनता है आजकल? कभी कभार किसी त्योहार या शादी ब्याह में पहनेंगे फिर रखी रहेगी।
पति के दिमाग का दही

तोहफे में सूट दिया
बीवी: फिर पैसों की बर्बादी... इतने सारे सूट पड़े पड़े सड़ रहे हैं। इसको भी रखने का सिर दर्द ले आए...
पति के सिर मे दर्द

तोहफे में गुलदस्ता दिया
बीवी: ये फूल पत्ती में क्यों पैसे बहा आए? इससे अच्छे फूल तो बाहर गमले में लगे है।

पति बाहर गमले से फूल ले आया
बीवी: ये क्यों तोड़ दिया? दिखने में कितने अच्छे लगते थे और वैसे भी मैंने इसे कल सुबह की पूजा के लिए छोड़ा था।
पति का हाल खराब

तोहफे में कुछ नहीं दिया
बीवी: आज क्या दिन है?
पति: सोमवार
बीवी: ऊहुँ... तारीख?
पति : 18 जूलाई
बीवी: तो?
पति: तो, हैप्पी बर्थडे!
बीवी: बस! मेरा तोहफ़ा कहाँ है?
पति बेहोश

पत्नी पीड़ित संघ द्वारा जनहित में जारी!

aspundir
28-06-2017, 10:43 PM
4 नंबर और हम!
4 दिनों का प्यार ओ रब्बा बड़ी लंबी जुदाई।

4 दिनों की चाँदनी फिर अँधेरी रात।

4 किताबें तो पढ़ ली, अब 4 पैसे भी कमा लो।

आखिर हमारी भी 4 लोगों में इज़्ज़त है।

ये बात 4 लोग सुनेंगे तो क्या कहेंगे कि 4 दिन की आई बहु ने ये कमाल कर दिया।

4 दिन तो घर में टिक के बैठ जाती।

तुम से क्या 4 कदम भी नहीं चला जाता?

वो आई और 4 बातें सुना कर चली गयी।

4 बोतल वोडका काम मेरा रोज़ का।

aspundir
28-06-2017, 10:44 PM
कार से किसी शादी मे जा रहे थे। रास्ते में कार पंक्चर हो गयी। बेचारा पति उतरा और स्टेपनी बदलने के काम पर लग गया। पत्नी भी उतरी और भुनुर भुनुर करने लगी।

सुनिये उसका भुनुर भुनुर:

देख कर तो चला ही नही सकते हो

नुकीले पत्थर पर ही गाड़ी चढा दी

पंक्चर तो हुआ ही डेंट भी लगा दिया

पता नही कैसे ड्राईवर हो

बीवी को बिठाकर भी रफ चलाते हो

जरूर नजर इधर उधर होगी

पता नही किसने तुमको लाईसेंस दिया

एक काम ठीक से कर नही सकते

पता नहीं स्टेपनी ठीक है भी कि नहीं

अब शादी मे भी देर से पहुँचेंगे

सोंचा था मेरी नयी साड़ी से सब जलेगी

अब तो वरमाला के बाद ही पहुँचेंगे

तुमसे तो मेरी कोई खुशी देखी नही जाती

अरे बड़े अजीब आदमी हो

कुछ कहोगे भी कि गूँगे ही बने रहोगे

मेरी तो किस्मत ही फूटी थी कि तुम मिले

बोलते बोलते बेचारी कांपने भी लगी

इतने में एक साइकिल सवार आकर रूका और पूछा, "भाई साहब कुछ मदद करूँ?"

पति: भाई तू इस मैडम से थोड़ी देर बात कर ले तो मैं ये स्टेपनी लगा लूँ।

aspundir
28-06-2017, 10:46 PM
पति: अजी सुनती हो?

पत्नी: नहीं, मैं तो जनम से बहरी हूँ। बोलो?

पति: मैंने ऐसा कब कहा?

पत्नी: तो अब कह लो, पूरी कर लो एक साथ कोई भी हसरत अगर अधूरी रह गयी हो।

पति: अरी भाग्यवान!

पत्नी: सुनो एक बात... अब मुझे भाग्यवान तो कहना मत, फूट गए नसीब मेरे तुमसे शादी करके और कहते हो भाग्यवान हूँ।

पति: एक कप चाय मिलेगी?

पत्नी: एक कप क्यों? लोटा भर मिलेगी और सुनो किसको सुना रहे हो? मैं क्या चाय बना के नहीं देती?

पति: अरे यार कभी तो सीधे मुँह बात...

पत्नी: बस... आगे मत बोलना, नहीं आता मुझे सीधे मुँह बात करना। मेरा तो मुँह ही टेढ़ा है, यही कहना चाहते हो ना?

पति: हे भगवान!

पत्नी: हाँ... माँग लो भगवान जी से एक कप चाय। मैं चली नहाने, और सुनो मुझे शैम्पू भी करना है देर लगेगी। बच्चों को स्कूल से ले आना मेरे अकेले के नहीं हैं।

पति: अरे ये सब क्या बोलती हो?

पत्नी: क्यों झूठ बोल दिया क्या? मैं क्या दहेज़ में ले कर आयी थी इनको?

पति: अरे मैं कहाँ कुछ बोल रहा हूँ?

पत्नी: अरे मेरे भोले बाबा, तुम कहाँ बोलते हो? मैं तो चुप थी। बोलना किसने शुरू किया? बताओ?

पति: अरे मैंने तो एक कप चाय मांगी थी।

पत्नी: चाय मांगी थी या मुझे बहरी कहा था? क्या मतलब था तुम्हारा? "अजी सुनती हो?" का क्या मतलब था बताओगे?

पति: अरे श्रीमती जी, कभी तो मीठे से बोल लिया करो।

पत्नी: अच्छा? मीठा नहीं बोली मैं कभी तो ये दो-दो नमूने क्या पड़ोसी के हैं? देख लिया है बहुत मीठा बोल कर। बस अब और मीठा बोलने कि हिम्मत नहीं है मेरी।

पति: भूल रही हो मैडम।

पत्नी: क्या भूल रही हूँ?

पति: अरे मुझे बात तो पूरी करने दो। मैं कह रहा था कि पति हूँ तुम्हारा।

पत्नी: अच्छा... मुझे नहीं पता था। सूचना के लिए धन्यवाद।

पति: अरे नहीं चाहिए मुझे तुम्हारी चाय। बक बक बंद करो।

पत्नी: अरे वाह! तुम्हें तो बोलना भी आता है। बहुत अच्छे, चाय पी के जाओ। बाद में नहा लूँगी।

पति: गज़ब हो तुम भी। पहले तो बिना बात लड़ती हो फिर बोलती हो चाय पी के जाओ।

पत्नी: तो क्या करूँ? तुम लड़ने का मौका कहाँ देते हो? लड़ने का मन करे तो क्या पड़ोस में लड़ने जाऊँ?

नोट - पत्नियों के अधिकारों का हनन ना करें और उन्हें लङने का मौका अवश्य दें।

aspundir
28-06-2017, 10:49 PM
एक बार एक आदमी अपने घर के पीछे पेड़ लगाने कि लिए गढ्ढा खोद रहा था कोई 2 फुट खोदने के बाद उसे एक दीपक मिला उसने उसे बाहर निकाला और उसे साफ़ करने लगा अचानक ही उससे एक जिन्न प्रकट हो गया और कहने लगा मैं तुम्हारी तीन इच्छाएँ पूरी कर सकता हूँ!

उस आदमी ने कहा ये तो बहुत अच्छा है!

जिन्न ने कहा तुम मुझे पहले ये बताओ तुम सबसे ज्यादा नफरत किससे करते हो, उस आदमी ने कहा कि मैं अपने पड़ोस में रहने वाले वकील से सबसे ज्यादा नफरत करता हूँ जिन्न ने कहा देखो तुम्हारी जो भी तीन इच्छाएँ होगी या जो भी तुम मांगोगे वकील को उसका दुगना मिलेगा!

उस आदमी ने जल्दबाजी में जिन्न से कहा कि उसे 1 करोड़ रूपए दे दो जिन्न ने कहा ठीक है पर वकील को दो करोड़ मिलेंगे!

उस आदमी ने अपनी दूसरी इच्छा भी जल्द ही मांग ली उसने जिन्न से कहा कि उसे एक बहुत बड़ा बंगला नौकरों के साथ चाहिए जिन्न ने कहा मिल जायेगा पर वकील को दो बंगले मिलेंगे वो भी नौकरों के साथ!

अब उस आदमी कि आखिरी इच्छा बची थी उस आदमी ने सोचा कि मैं जो भी मांग रहा हूँ वकील को उसका दुगना मिल रहा है बड़े सोच विचार के बाद उसने जिन्न से कहा कि मेरी आखिरी इच्छा ये है कि आप मुझे मार मार कर अधमरा कर दो!

aspundir
28-06-2017, 10:50 PM
कुछ मज़ेदार तथ्य!
1. भारत एक ऐसा देश है जो कई स्थानीय भाषाओ द्वारा विभाजित है और एक विदेशी भाषा द्वारा एकजुट है ।

2. भारत मे लोग ट्रैफिक सिग्नल की रेड लाइट पर भले ही ना रुके लेकिन अगर एक काली बिल्ली रास्ता काट जाए हो हजारो लोग लाइन में खड़े हो जाते है। अब तो लगता है ट्रैफिक पुलिस में भी काली बिल्लियों की भर्ती करनी पड़ेगी।

3. चीन अपनी सरकार की वजह से तरक्की कर रहा है और भारत में तरक्की ना होने का सबसे बड़ा कारण उसकी अपनी सरकारें ही रही हैं।

4. भारत का मतदाता वोट देने से पहले उम्मीदवार की जाति देखता है, न कि उसकी योग्यता। अब इन लोगों को कौन समझाये की भाई तुम देश के लिए नेता ढूंढ रहे हो, न कि अपने लिए जीजा।

5. भारत एक ऐसा देश है जहाँ एक्टर्स क्रिकेट खेल रहे है, क्रिकेटर्स राजनीति खेल रहे है, राजनेता पोर्न देख रहे है और पोर्न स्टार्स एक्टर बन रहे है।

6. भारत में आप जुगाड़ से करीब-करीब सब कुछ पा सकते है।

7. हम एक ऐसे देश में रहते है जहाँ नोबेल शांति पुरस्कार मिलने से पहले लगभग कोई भारतीय नहीं जानता था कि कैलाश सत्यार्थी कौन है। लेकिन अगर एक रशियन टेनिस खिलाडी हमारे देश के एक क्रिकेटर को नही जानती तो ये हमारे लिए अपमान की बात है।

8. भारत गरीब लोगो का एक अमीर देश है। भारत की जनता ने दो फिल्मों, बाहुबली और बजरंगी भाईजान, पर 700 करोड़ खर्च कर दिए।

9. भारत में किसी अनजान से बात करना खतरनाक है, लेकिन किसी अनजान से शादी करना बिलकुल ठीक।

10. हम भारतीय अपनी बेटी की पढ़ाई से ज्यादा खर्च बेटी की शादी पे कर देते है।

11. हम एक ऐसे देश में रहते है जहाँ एक पुलिसवाले को देखकर लोग सुरक्षित महसूस करने के बजाए घबरा जाते है।

12. हम भारतीय हेलमेट सुरक्षा के लिहाज से कम, चालान के डर से ज्यादा पहनते है।

aspundir
28-06-2017, 10:53 PM
बंता मछलियाँ पकड़ने में काफी माहिर था और बड़ी बड़ी मछलियाँ पकड़ने के लिए मशहूर था, एक दिन वो बड़ी सी मछली पकड़कर टोकरी में लेकर घर की तरफ आ रहा था तभी मत्स्य अधिकारी ने उसे रोका और पूछा क्या तुम्हारे पास मछली पकड़ने का लाइसेंस है!

बंता ने जवाब दिया: लाइसेंस? कैसा लाइसेंस? लाइसेंस की तो कोई जरुरत ही नहीं है ये तो मेरी पालतू मछली है!

पालतू मछली? मत्स्य अधिकारी ने पूछा!

बंता ने जवाब दिया: जी हाँ सर 'पालतू' हर रात को मैं इसे इस झील में डाल देता हूँ और थोड़ी देर के बाद मैं एक सीटी बजाता हूँ और ये कूदकर झील के किनारे पर आ जाती हैं और टोकरी में डालकर घर ले जाता हूँ!

ये तो तुम मेरा सरेआम बेवकूफ बना रहे हो मछली ऐसा कर ही नहीं सकती!

बंता ने अधिकारी से कहा: आप ये चाहते हैं कि मैं आपको ये सब करके दिखाऊँ!

मत्स्य अधिकारी ने उत्सुकता से कहा: बिल्कुल जरुर देखना चाहूँगा!

बंता ने मछली को पानी में डुबो दिया और वहीँ खड़ा हो गया थोड़ी देर वहीँ रुकने के बाद मत्स्य अधिकारी ने बंता से कहा: फिर?

बंता: फिर क्या?

अधिकारी ने पूछा: तो तुम अपनी मछली को वापिस नहीं बुला रहे हो!

बंता ने कहा: मछली?... कौन सी मछली?

aspundir
29-06-2017, 09:36 PM
कल मेरा एक जिगरी यार मुझ से नाराज़ हो गया..... बेतहाशा नाराज़ ।।।

गलती मेरी ही थी .....वजह भी बड़ी वाजिब थी।

बात ये हुई कि उनकी पत्नी यानी हमारी प्रिय भाभी जी दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। फीमर नामक अस्थि टूट गयी थी।

एक प्रसिद्ध अस्थिरोग विशेषज्ञ से संपर्क व परामर्श हुआ।

आपरेशन होगा ये तय हो गया।
दोस्त टेंशन में था ।

मैंने पूछा खर्चा तो काफ़ी हो जाएगा ना ?

हां... दोस्त ने सर हिलाया।।

मैंने फिर पूछा : लाखों में?

दोस्त ने फिर हाँ कहा.....।

बस यहीं मैं गड़बड़ कर बैठा ..... जब मज़ाक में ..... दोस्त का टेंशन दूर कर के उसे हंसाने के लिए मुंह से निकल गया कि ......इतने में तो दूसरी आ जाती यार ।।

मेरा दोस्त भड़क गया ।

यार का गुस्सा होना तो बनता ही है....ऐसे टेंशन वाले माहौल में..... हो भी गया और
दांत भींच के बोला " स्साले .... कमीने......

अब बता रहा है जब

50% एडवांस जमा करवा दिये हैं

निष्कर्ष : *हर एक कमीने दोस्त का दोस्त भी कमीना होता है.....*,
*अपने सच्चे दोस्त की बात दिल पे नहीं लेता है.....*


just enjoy the spirit of friendship......

aspundir
29-06-2017, 09:46 PM
लड़की: अपना फोटो भेजना।

लड़का: क्यों?

लड़की: ज्यादा खुश मत हो, छोटे भाई को डराकर सुलाना है।

aspundir
01-07-2017, 06:50 PM
*इनकम टैक्स* ने एक नेताजी को नोटिस भेजा ::
आपने पिछले साल क्या कमाई की, उसका हिसाब दीजिए... और उसका टैक्स जुर्माने के साथ जमा कीजिए...???

*नेता ::*
पिछले साल मेरी कमाई हुई 1000 जूते, 5000 सड़े अंडे, 10000 गालियाँ । बताईए... इनमें कितनी आपको बतौर टैक्स भेजूँ..?

*इनकम टैक्स ::*
ढ़ाई लाख तक छूट है.... और खाईए.....!!!!!*

aspundir
01-07-2017, 07:21 PM
साउथ इंडियन फिल्मों में विलन के पास अगर परमाणु बम भी हो तब भी...
.
.
.
हीरो लड़ने के लिए नारियल काटने वाला छुरा ही लेकर आएगा।

aspundir
02-07-2017, 03:52 PM
1000 लड़कियां सदमे से मर गई और 500 कौमा में चली गई क्युंकि किसी ने अफवाह फैला दी थी कि
GST मतलब Girls Selfie Tax.

aspundir
02-07-2017, 03:55 PM
पत्नी- बाहर इतनी बारिश है तो घर आने में लेट क्यों हुए???

पति- वहाँ भीगी हुई साड़ियों कि एक्सिबिशन लगी थी वो देख रहा था।

पत्नी- ( खुश होते हुए) तो मेरे लिए कितनी लाये???

पति- नही ला पाया, सब लेडीज़ ने पहनी हुई थीं।

aspundir
02-07-2017, 03:55 PM
टीचर: शाबाश सोनू, मुझे खुशी है कि तुम्हें इतने अच्छे नंबर मिले, आगे भी ऐसे ही अच्छे नंबर लाना।

सोनू: अच्छा सर, लेकिन आप भी पेपर भाई साहब के प्रेस में छपवाते रहिएगा।

aspundir
02-07-2017, 09:47 PM
*मना नहीं कर सकती पुलिस किसी को पीने से ग़ालिब,*

क्योंकि......

पंजाब पुलिस वाले के कंधे पर लिखा है
(pp)-पी पी.........

हरयाणा पुलिस
(hp)- हमेशा पी ........

दिल्ली पुलिस
(dp) -डेली पी........

राजस्थान पुलिस
(rp)-रोज पी......

मध्यप्रदेश पुलिस
(mp)-मजे में पी........

अरुणाचल पुलिस
(ap) अहिस्ता, अहिस्ता पी.....

गुजरात पुलिस
(gp) जी भर के पी......

​और सबसे खास​ ----

उत्तरप्रदेश पुलिस
(up)- उतरने के बाद फिर से पी ............


सबसे खास
​महाराष्ट्र पोलिस​
(mp)- ​मरने तक पी

aspundir
02-07-2017, 09:47 PM
पत्नी पति से-
जी आपको याद है कि जब आप मुझे देखने आऐ थे तब मैने किस रंग की साडी पहनी थी?

पति-नही......

पत्नी-इसका मतलब की आप मुझे प्यार नहीं करते....

पति-अरे एसी बात नहीं है...
जब कोई पटरी पर लेटने जाता है तब वो ये थोड़ी देखता है की ट्रेन शताब्दी है या राजधानी ......

aspundir
02-07-2017, 09:48 PM
शादी से पहले लड़के ने लड़की से
वादा किया था
- मैं तुझे *चाँद तारे* दूँगा ।

लड़की ने शादी कर ली......

एक बच्चा हो गया....

नाम रख दिया *ताराचंद*
प्राण जाये पर वचन न जाये

aspundir
02-07-2017, 09:48 PM
एक बार टीचर ने संता से पूछा,
टीचर: "5-5 = कितने हुए"
संता चुप रहा कुछ ना बोला
टीचर: "अरे बाबा, समझो, अगर तेरे पास 5 भटूरे है और मैं तेरे 5 भटूरे ले लू, तो तेरे पास क्या बचेगा?"
सांता: "छोले."
टीचर अभी तक कोमा में है.

aspundir
03-07-2017, 08:05 PM
सब्जी की टोकरी में हर व्यक्ति सब्जी छांटता है ....



और मजे की बात ये है की फिर भी पूरी सब्जी बिक जाती है..!!

aspundir
03-07-2017, 08:06 PM
पत्नीः आप मुझे कितना प्यार करते हो ?
पतिः 72%
पत्नीः 100% क्युं नहीं !!?
पतिः 28% gts कट रहा है ना पगली !

aspundir
03-07-2017, 08:21 PM
हम भारतीयों की एक खास आदत है...
.
.
.
जब भी कोई चीज़ साफ करनी हो तो हम एक गन्दा कपड़ा मांगते हैं!

aspundir
04-07-2017, 07:33 PM
जज :- *क़त्ल किसने किया?*
आरोपी :- *मैने कत्ल किया।*

जज :- *लाश कहां है?*
आरोपी :- *लाश मैने जला दी*

जज :- *वो जगह दिखाओ*
*जहां लाश जलाई थी*

आरोपी :- *मैने सारी जमीन खोद दी*

जज :- *खोदी हुई मिट्टी कहां है?*
आरोपी :- *उसकी मैने ईंटे बना दी*

जज :- *तो वो ईंटे दिखाओ*
आरोपी :- *मैने उनसे मकान बना*
*लिया।*

जज :- *वो मकान कहां है?*
आरोपी :- *भूकंप से गिर गया।*

जज :- *तो मलबा कहां है?*
आरोपी :- *वो मैंने बेच दिया।*

जज :- *किसको बेचा?*
आरोपी :- *पड़ोसी को*

जज :- *पड़ोसी को बुलाओ*
आरोपी :- *वो मर गया*

जज :- *किसने मारा?*
आरोपी :- *मैने मारा।*

जज :- *तो लाश किधर है?*
आरोपी :- *लाश मैने जला दी*

जज :- *अबे उल्ले के पट्ठे, तूने मर्डर किया है या सर्जिकल स्ट्राइक किया है, हत्या को कबूल भी किये जा रहा है और कोई सबूत भी नही दे रहा मोदी का चेला है क्या ??।*

aspundir
04-07-2017, 07:34 PM
*पत्नी* - सुनो में *दो घण्टे* के लिए बाहर जा रही हूं , आपको कुछ चाहिए ???

*पति* - नही बस *इतना ही काफी है* !!!

aspundir
04-07-2017, 07:35 PM
पति बहुत उदास सा घर लौटा तो पत्नी ने पूछ लिया।
"क्या बात है? यह मुंह क्यों लटका हुआ है?"
पति: "आज हमारे कारखाने में शॉर्ट सर्किट हो गया जिसकी वजह से सारे मजदूर मर गए।"
पत्नी: "अल्लाह ... खैर ...करें लेकिन आप कैसे बच गए?"
पति: '' मैं थोड़ी देर के लिए बाहर गुटखा खाने गया था। "
पत्नी: "चलो तुम्हारी जान बच गई।"
पति: "मालिक ने मरने वाले मजदूरों के घर वालों को 10 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।"

पत्नी (जलकर) आग लगे तुम्हारे गुटके को हज़ार बार कहा है कि गुटखे न खाया करो ... लेकिन नहीं माने .... गए न हाथ से 10 लाख ..... "

aspundir
04-07-2017, 07:36 PM
केवल दो तरह के आदमी
स्त्रियों को नही समझ पाते...

' कुंवारे' और 'विवाहित'

और जिन्होंने समझ लिया वो बेचारे 'साधू' बन गए...!!!

aspundir
04-07-2017, 07:36 PM
*एक औरत अपनी पड़ोसन से " तूने अगर मेरे पति पे डोरे डाले तो मैं शायद तेरे को माफ भी कर दूं ,*

*लेकिन अगर तूने मेरी कामवाली बाई की तरफ ज़रा सी भी नज़र की तो तेरी पूरी दुनिया तबाह कर दूंगी*

*यह समझ लेना बस तू*

aspundir
04-07-2017, 07:37 PM
लड़की: आटा है?

दुकानदार: *पतंजलि* का है

लड़की: मुझे *आशीर्वाद* चाहिए

दुकानदार: सदा सुहागन रहो

aspundir
04-07-2017, 07:37 PM
Aunty- अरे बेटा तुम तो बड़े हो गए..
..
..
लड़का- हाँ Aunty और कोई option ही नहीं था..!!

aspundir
04-07-2017, 07:39 PM
कुछ लडकियां गोलगप्पे खाने पहुंची

गोलगप्पे वाले ने एक मटके से पानी दिया
कहा ये पुदीने का पानी है
फिर दूसरे मटके से पानी दिया कहा ये हींग का पानी है

इस तरह चार मटकों से चार तरह के पानी वाले गोलगप्पे खिला दिये।

तभी एक लड़की बोली भय्या वो पाँचवे मटके के पानी के गोलगप्पे दो ना!

गोलगप्पे वाले ने पाँचवे मटके का पानी भर कर गोलगप्पे खिलाये तो लड़कियाँ बोलीं ये किस चीज का पानी है ये तो सबसे टेस्टी है

गोलगप्पे वाला बोला ये किसी चीज का पानी नहीं है बात ये है कि.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
मैं चाट बनाने के बाद उस मटके में हाथ धोता हूँ

aspundir
04-07-2017, 07:39 PM
Teacher- रावण के पास ऐसी कौन सी कला थी जो और किसी के पास पास नहीं थी???.

Student – वो अकेला ही दस लड़कियों को kiss कर सकता है।.

Teacher- तू .सुधर जा..कुत्ते और तू स्कूल ही मत आया कर

aspundir
04-07-2017, 07:39 PM
रामू आंखों के डॉक्टर के पास गया।

रामू: डॉक्टर साहब, मैं चश्मा लगाकर पढ़ तो सकूंगा न?

डॉक्टर: हां, बिल्कुल।

रामू: थैंक यू डॉक्टर साहब! आपने एक अनपढ़ आदमी की जिंदगी बना दी।

aspundir
05-07-2017, 09:25 PM
यदि आपका वजन पृथ्वी पर 100 किलोग्राम है तो मंगल ग्रह पर यह 38 किलोग्राम होगा..

और चाँद पर बस 16.6 किलोग्राम

मतलब...

आप मोटे बिलकुल नहीं हैं, बल्कि आप गलत ग्रह पर है।

-खाना न बदले, ग्रह बदल ले।
isro

aspundir
05-07-2017, 09:25 PM
पत्नीः चलो आज बाहर खाना खाने चलते है।
पतिः आज घर पर नहीं खाना?
पत्नीः क्युं ? कभी मेरा मन नहीं करता तुम्हें कुछ अच्छा खिलाने को ?

aspundir
05-07-2017, 09:25 PM
भारतीय महिलाओं का अब नया डायलाॅग :
.
सब्जी लाने से लेके पाकिस्तान को हराने तक का सभी काम अब हमें ही करना पडता है.....

aspundir
05-07-2017, 09:26 PM
लड़की का बाप लड़के से : काम धन्धा क्या करते हो

लड़का : अंकल मैं बिजनेस करता हूँ

लड़की का बाप : Gst के बारे मे क्या जानते हो मुझे भी कुछ समझाओ

लड़का : देखो अंकल शादी नही करनी तो सीधा सीधा मना कर दो ऐसे घुमाओ मत...

aspundir
05-07-2017, 09:27 PM
ऐ खुदा , मेरे वो तमाम गुनाह माफ करना...
जिनकी वजह से मेरी शादी रुकी हुई है...

नोट --- शादी शुदा लोग ' रुकी ' शब्द हटा कर पढ़ें ।

aspundir
05-07-2017, 09:27 PM
देश की सबसे बड़ी अंधश्रद्धा…
.
..
..

*शादी कर दो लड़का सुधर जायगा…*

और
दुसरी अंधश्रद्धा.....



*लड़का शादी के पहले बहुत अच्छा था, शादी के बाद ही बिगड़ा*

*और तीसरी अंधश्रद्धा*





*हमारी बेटी तो गऊ है*

aspundir
05-07-2017, 09:27 PM
पति पत्नी चोरी के बारे में बात कर रहे थे।

पति : जो चोरी करता है वह बाद में बहुत
पछताता है।

पत्नी रोमांटिक अंदाज़ में बोली : और तुमनें
शादी से पहले जो मेरी नींदें चुराई थीं मेरा
दिल चुराया था उनके बारे में क्या ख़याल है?


पति : कह तो रहा हूँ, जो चोरी करता है वह
बाद में बहुत पछताता है...!!!

aspundir
05-07-2017, 09:28 PM
पति जैसे ही घर पहुँचा, पत्नी ने लातों-घूँसों से पीटना शुरू कर दिया…

बुरी तरह से पिटने के बाद पति ने जब पिटाई का कारण पूछा तो पत्नी बोली –
“पड़ोस वाले शर्माजी का अपनी पड़ोसन के साथ चक्कर चल रहा है ।”

पति – तो उसमें मुझे क्यों पिटा तुमने ?

पत्नी – ताकि खौफ़ कायम रहे…

aspundir
05-07-2017, 09:28 PM
एक लड़की अपनी फोटो खिंचवाने गयी और वहां जाकर जो उसने कहा वो सुनकर तो
फोटोग्राफर पागल हो गया.
.
.
लड़की: भाई साहब मेरी पासपोर्ट साइज फोटो खींच दो, लेकिन उसमें मेरी नई चप्पलें भी आनी चाहिए..



फोटोग्राफर भी छत्तीसगढ़ी था...
बोला उकड़ू बैठ जा

aspundir
05-07-2017, 09:28 PM
एक सहेली दूसरी से :
कल मेरे हाथ से 25 लाख फिसल गए ।

दूसरी सहेली आश्चर्य से : कैसे भला ??

पहली सहेली : कल मेरे पति छज्जे से फिसलते फिसलते बच गए ।

aspundir
05-07-2017, 09:29 PM
पति - क्या हुआ??
पत्नी - गले में बहुत दर्द हो रहा है..
पति - मैं मार्केट जा रहा हूँ कहो तो गले के लिए कुछ लेता आऊँ…
पत्नी - हाँ.. Necklace लेते आना..

aspundir
05-07-2017, 09:29 PM
बीवी : मैं तुमसे बहुत नाराज़ हूँ ....

पति :अरे ? अब मैंने क्या कर दिया ?

बीवी : तुमने Sorry बोलकर, मेरे लड़ाई के मूड का सत्यानाश कर दिया ...

aspundir
05-07-2017, 09:30 PM
शराबी की बीबी की व्यथा ---
पहले ठीक था.... रोड पर ही पड़े हुए मिल जाते थे...
अब ढूँढने के लिए 500 मीटर अंदर जाना पड़ता है

aspundir
05-07-2017, 09:30 PM
पति-आजकल तुम
ना सिगरेट पीने से रोकती हो,
ना शराब पीने से,
क्या सब शिकायतें ख़त्म?

पत्नी- नहीं, lic वाला परसों ही सब फायदे बता कर गया है!

aspundir
05-07-2017, 09:32 PM
एक पण्डित जी
एक दिन एक बच्चे से उलझ गये ।

बच्चे ने भी एक प्रश्न दाग दिया कि,
"वो कौन-सी वस्तु है, जो कभी अपवित्र नहीं होती......?"

पण्डित जी टोपी उतार कर पसीने-पसीने हो गये, मगर, उस बच्चे के प्रश्न का जवाब नहीं दे पाये ।

आखिर, हार मान कर बोले, चल तू बता ।

बच्चे ने कहा कि कभी न अपवित्र होने वाली वस्तु है,

टैन्ट हाउस के गद्दे, जिसे......

हिन्दू,-मुसलमान से ले कर पण्डित, चमार, डोम और भंगी तक इस्तेमाल करते हैं ।
ये गद्दे मैयत से लेकर पूजा पण्डाल तक और धार्मिक कथा से ले कर उठावनी तक हर मौके पर बिछते हैं ।

इनको कोई सुतक भी नहीं लगता ।

बाराती भी इन गद्दों पर सोम-रस पीने के बाद वमन करते हैं ।

छोटे बच्चों को सुविधानुसार इन पर पेशाब करा दिया जाता है ।

इतना ही नहीं, इन पर बिछी चादरों से जूते भी चमका लियेे जाते हैं ।

हद तो तब होती है, जब हलवाई इन चादरों में पनीर का चक्का लटका देता है ।

उसी पनीर से क्या मजे का मटर-पनीर बनता है....

पण्डित चारों खाने चित था.....!!

aspundir
05-07-2017, 09:32 PM
चॉकलेट वोकलेट खाती होगी तुम्हारी वाली,
मेरी वाली तो, माथा खाती है.

aspundir
05-07-2017, 09:32 PM
लड़का : क्या तुम मुझसे pyar करती हो ?
लड़की : नहीं.
.
लड़का : तो अपनी सहेली से पूँछ ले एक बार
शायद वो करती हो थोड़ा बहुत....

aspundir
05-07-2017, 09:33 PM
एक टीचर ने बच्चे से पूछा - स्कूल क्या है ?
.
बहुत ही शानदार जवाब मिला .
स्कूल वो जगह है .. . . .
जहां पर हमारे बाप को लूटा जाता है और हमें कूटा जाता है ..!

aspundir
05-07-2017, 09:34 PM
भाभी ने अपने देवर का मोबाइल देखा ,...

फ़ोनबुक में लड़कियों के नाम यूँ सेव थे,.....

पड़ोसन की बच्ची,.

न्यू बच्ची,.

पुरानी बच्ची,.

सामने वाली बच्ची,.

ऊपर वाली बच्ची,.

कॉलेज वाली बच्ची,.

इन्शुरन्स वाली बच्ची,.

हॉस्पिटल वाली बच्ची,...

भाभी को excitement हुई कि मेरा
number
किस नाम से save होगा ?.....

भाभी ने अपना number डायल किया तो
लिखा था,....

"सुअर की बच्ची"..............
.
.
.
.
.
.
.
.
.
देवर ICU में भर्ती है

aspundir
05-07-2017, 09:34 PM
एक युवक ने सिगरेट का पैकेट ख़रीदा

चेतावनी लिखी थी - धूम्रपान से दस्त हो सकते है।

वापिस दुकान पर गया "ये कौन सा पेकेट दे दिया भाई !!!??
वो कैंसर वाला ही दे

aspundir
05-07-2017, 09:35 PM
पप्पू सड़क पर जा रहा था .
कि तभी एक चिडि़या उसके सिर पर बीट करके उड़ गई!!!!! . .
रूमाल से सिर साफ करते हुए
पप्पू बोला - भगवान का लाख लाख शुक्र है
कि उसने गाय भैंसों को उड़ने के लायक नहीं बनाया..!!

aspundir
05-07-2017, 09:35 PM
आज बैंक की लाइन में एक बन्दे ने इतिहास की सबसे खतरनाक धमकी दे डाली.......

उसने कहा मुझे पहले अंदर जाने दो वरना अगली बार फिर मोदी को वोट दे दूंगा......

और सब ने रास्ता खाली कर दिया...।

aspundir
05-07-2017, 09:36 PM
लड़की स्कूटी से लड़के के सामने जोर से गिरी

और शर्मिंदगी से फौरन खड़ी हो गयी

लड़का : ओह माई गॉड, आपको लगी तो नहीं ?

लड़की : नहीं मै स्कूटी से ऐसे ही उतरती हूँ।

aspundir
05-07-2017, 09:36 PM
इंसान:- भगवान लड़कियां
हमेशा प्यारी होती हैं पर
बीवी क्यों इतनी खतरनाक
होती है

भगवान:- क्योंकि लड़कियां
मै बनाता हूँ और उन्हें बीवी
तुम बनाते हो, तुम्हारी समस्या।
तुम ही झेलो

aspundir
05-07-2017, 09:37 PM
लड़की: "भैया, एक्टिवा का ब्रेक खराब हो गया है."
मैकेनिक: "ब्रेक तो ठीक है मैडम,
आपके सैंडल घिस गए हैं। " इसलिए गाड़ी नही रुक पा रही..

aspundir
05-07-2017, 09:37 PM
दिवाली पर नोटबंदी |
ईद पर gst |

"सबका साथ सबका विकास"

अब है क्रिसमस का इंतज़ार...

aspundir
05-07-2017, 09:38 PM
*और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं*

श्रीमती जी ने पूछा: "इस बार एनिवर्सरी पर क्या गिफ्ट दे रहे हो?"
मैंने पूछा: " क्या एनिवर्सरी इसी महीने है?"

*और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं*

समझ ही नहीं आया क्या हुआ?



श्रीमती जी ने कहा: "क्यों न आज बाहर खाना खाएं?"

और मैंने खाने की टेबल बाहर बरामदे में लगा दी।

*और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं*

पता नहीं क्या हुआ?



श्रीमती जी ने कहा: "क्या इस साल मैं उम्मीद रखूं कि गर्मी की छुट्टियों में हम कहीं चलेंगे?"
मैंने कहा: "उम्मीद रखो। उम्मीद तो कभी छोड़नी नहीं चाहिए!"

*और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं*

मैंने तो पॉज़िटिव रिप्लाई दिया था!!



मैंने किताब में पढ़ा था पत्नी के खाने की तारीफ करो।
सो मैंने कहा: "तुमने आज बहुत बढ़िया सब्ज़ी बनाई है। आज कुछ अलग ही स्वाद है!"

*और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं*

(बिटिया ने बताया कि सब्ज़ी पड़ोस वाली आंटी दे गई थी। अब मेरी क्या गलती थी? क्या मैं अंतर्यामी था?"


मैं वजन करने वाली डिजिटल मशीन लेकर आया था। उसके इंस्ट्रक्शन बुकलेट में लिखा था: "Step on it gently, otherwise the glass may break."
जब श्रीमती जी वजन करने के लिए चढ़ने लगी तो मैंने सावधान किया:
"आराम से चढ़ना, वरना मशीन टूट जाएगी"

*और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं*

अब क्या सावधान करना भी गलत है?



आन मिलो सजना फ़िल्म का गाना चल रहा था: "वहीं जहां कोई आता जाता नहीं।"
श्रीमती जी रोमांटिक मूड में बोली:
"क्यों न हम दोनों आज कहीं ऐसी जगह चलें *जहां कोई आता जाता नहीं*"

मैं उसे कांग्रेस भवन ले गया।
*और श्रीमती जी नाराज़ हो गईं*

अब मेरी क्या गलती?

aspundir
05-07-2017, 09:38 PM
कंजूस लड़की दुकानदार से :- ऐसा साबुन दो..
जो कम घिसे और नहाने के बाद
चेहरे पे लाली लाये |
,
,
,
,
दुकानदार नौकर से :- मेडम को एक ईट का टुकड़ा दे दो..|

aspundir
05-07-2017, 09:39 PM
जज - भाई , तुम्हे तलाक क्यों चाहिए ?

अर्जदार - जज साहब , मेरी बीवी मुझसे लहसुन छिलवाती है , प्याज कटवाती है , बर्तन धुलवाती है !

जज - हां तो उसमे क्या है , लहसुन छिलने से पहले थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छिल जाएगा । प्याज काटने से पहले थोड़ी देर उन्हें फ्रीजर में रख दिया करो इससे काटते टाईम आँखों में जलन नहीं होगी । बर्तन धोने से पहले उन्हें पानी से भरे टब में दस मिनट भिगो दिया करो आसानी से साफ़ हो जायेंगे । कपड़े सर्फ़ में भिगोने से पहले सादे पानी में भिगो लिया करो दाग आसानी से निकलेंगे और हाथों को भी तकलीफ नहीं होगी ।