PDA

View Full Version : गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)


Pages : 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 [55] 56 57 58

aspundir
08-10-2017, 07:15 PM
जज: तुमने समाज के लिए कौन सा भला काम किया है?

चोर: साहब, हमारे कारण ही पुलिस और अदालत में लाखों लोगों को नौकरी मिली हुई है।

aspundir
08-10-2017, 09:57 PM
एक मेंढक अपना भविष्य पूछने ज्योतिषी के पास गया।

ज्योतिषी: तुम्हें एक सुंदर लड़की मिलेगी और तुम्हारा दिल ले लेगी।

मेंढक (खुशी से): कहां मिलेगी?

ज्योतिषी: बायॉलजी की लैब में।

aspundir
08-10-2017, 10:01 PM
पत्नी: जब तुम शराब पीकर आते हो तो मेरे बहुत काम आते हो।

पति: कैसे?

पत्नी: कल तुमने शराब के नशे में घर के सारे बर्तन साफ कर दिए।

aspundir
08-10-2017, 10:23 PM
भिखारी: आपके पड़ोसी ने पेट भर कर खाना खिलाया है, आप भी कुछ दीजिए न।

पप्पू: यह लो हाजमोला।

aspundir
12-10-2017, 09:09 PM
बेटा: मां, मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा और आपकी झोलियां खुशियों से भर दूंगा।

मां: पहले ये बोतलें भर और फ्रिज में रख नालायक।

aspundir
12-10-2017, 09:11 PM
पति : कुछ दिनों से बुझी-बुझी सी लग रही हो, डाक्टर को दिखा लो..

महिला : दिखाया था..

पति : फिर ?

पत्नी : *ख़ून* में *शॉपिंग* की *कमी* बताई है !

aspundir
12-10-2017, 09:12 PM
पहले एक ने रैड सिग्नल तोड़ा, पीछे से 5 और ने तोड़ा
पुलिस ने पहले को छोड़कर सभी का चालान काटा।
.
बाकियों ने पूछा.. "इसे क्यों छोड दिया?"
.
इंस्पेक्टर: यह हमारा ही आदमी है ये वापस जाएगा
सिग्नल तोड़ेगा और तुम जैसे 4-5 को फिर फंसवाएगा।
हमें भी टार्गेट पूरे करने होते हैं।

aspundir
12-10-2017, 09:13 PM
भारत में दो नाम हमेशा याद रखे जायेंगे ?

1 झाँसी की रानी.....लक्ष्मीबाई
2 झांसे का राजा.....मोदीभाई

aspundir
12-10-2017, 09:13 PM
पति: आजकल तुम न सिगरेट पीने से रोकती हो, न शराब पीने से, क्या सब शिकायतें खत्म?

पत्नी: नहीं, बीमा वाला परसों ही सब फायदे बताकर गया है।

aspundir
12-10-2017, 09:13 PM
पप्पू: यार ये पत्नियां भी न! हमें जीने नहीं देतीं।

डब्बू: हां, और व्रत पर व्रत रखकर हमें मरने भी नहीं देतीं।

aspundir
12-10-2017, 09:41 PM
सोनू: इतना दुखी क्यों है??

मोनू: यार, जितनी अंग्रेजी मुझे नहीं आती, उससे ज्यादा तो कल रात को एक शराबी बोल रहा था।

aspundir
12-10-2017, 09:41 PM
दुनिया की सारी खुशी एक तरफ और पेट्रोल खत्म होने पर...
.
.
.
बाइक को चोक लगाकर पेट्रोल पंप तक पहुंचाने की खुशी एक तरफ!

aspundir
12-10-2017, 10:27 PM
यमराज (संता से): तुम्हारी कोई आखिरी ख्वाहिश है?
संता:
हाँ है
मैं मनमोहन सिंह को नरेंद्र मोदी की शादी में सलमान खान की पत्नी से बात करते हुए देखना चाहता हूँ

aspundir
13-10-2017, 09:08 PM
सोनू: डॉक्टर साहब मेरा बेटा फ्लैट की चाबी निगल गया है।

डॉक्टर: कितना समय हो गया?

सोनू: 10 दिन हो गए।

डॉक्टर: 10 दिन हो गए और तुम अब लेकर आए हो। इतने दिन कहां थे?

सोनू: मेरे पास इस फ्लैट की एक और डुप्लीकेट चाबी थी और वह आज गुम हो गई।

aspundir
13-10-2017, 09:15 PM
गोलू: तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है?

मोलू: कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर आया था।

गोलू: ...तो आंख और सूजन का क्या संबंध है?

मोलू: मेरी पत्नी का नाम तपस्या है और केक वाले ने केक पर लिख दिया हैप्पी बर्थडे समस्या!

aspundir
14-10-2017, 07:27 PM
पप्पू: ममी, मैं टीवी देखते-देखते पढ़ाई कर लूं?

ममी: हां क्यों नहीं, पर भूलकर भी टीवी ऑन मत करना।

aspundir
14-10-2017, 07:27 PM
पापा- इतने कम मार्क्स! दो थप्पड़ मारने चाहिए।

पप्पू- हां पापा जल्दी चलो, मैंने टीचर का घर भी देखा है।

aspundir
15-10-2017, 06:23 PM
सोनू: इतना परेशान क्यों है?

मोनू: घरवालों ने परेशान कर रखा है।

सोनू: घरवालों ने क्या किया?

मोनू: घर से बाहर रहता हूं तो आवाराकहते हैं और घर में रहता हूं तो निकम्मा कहते हैं!

aspundir
15-10-2017, 06:24 PM
एक सर्वे में पता चला है कि कुछ औरतें अपने बच्चों को तेज...
.
.
.
इसलिए डांटती हैं ताकि पतियों में भी खौफ बना रहे।

aspundir
15-10-2017, 06:25 PM
एक होते हैं गरीब, एक होते हैं बहुत ज्यादा गरीब और...
.
.
.
फिर होते हैं जियो सिम से भी मिसकॉल करने वाले!

aspundir
16-10-2017, 08:05 PM
पति-पत्नी का झगड़ा शांत होने के बाद...

पत्नी: कहां जा रहे हो?

पति: घर छोड़कर जा रहा हूं।

पत्नी: साथ में थैली लेकर जाओ।

पति: थैली क्यों?

पत्नी: अगर मूड बदल जाए तो 2 किलो आलू लेते आना!

aspundir
16-10-2017, 08:06 PM
टीचर: भाईचारा शब्द से कोई वाक्य बनाओ।

पप्पू: मैंने दूधवाले से पूछा कि दूध इतना महंगा क्यों हो गया...

.
...तो उसने कहा कि भाई, चारा महंगा हो गया है!

aspundir
17-10-2017, 08:50 PM
इस दीपावली को...

बिहार वालों की परेशानी: रॉकेट है लेकिन बॉटल नहीं है।

दिल्ली वालों की परेशानी: बॉटल है लेकिन रॉकेट नहीं है।

aspundir
17-10-2017, 08:51 PM
सोनू: क्या कभी मेरी भी गर्लफ्रेंड बनेगी?

मोनू: कभी नहीं बनेगी।

सोनू: ...लेकिन प्यार तो अंधा होता है ना।

मोनू: प्यार अंधा होता है, लड़कियां नहीं!

aspundir
17-10-2017, 08:52 PM
पति: क्यों ना आज बाहर खाना खाया जाए!

पत्नी: तुम्हें भी पता चल गया ना कि मैं खाना बनाते-बनाते थक जाती हूं।

पति: इसका नहीं पता लेकिन मैं बर्तन धोते-धोते जरूर तंग आ गया हूं।

aspundir
18-10-2017, 08:38 PM
सोनू: सच्चा दोस्त कौन होता है?

मोनू: सच्चा दोस्त वह होता है जिसके घर आते ही ममी कहे, आ गया कमीना, इसी ने मेरे बेटे को बिगाड़ रखा है!

aspundir
18-10-2017, 08:39 PM
मजा तो तब आए जब फेसबुक को भी आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाए...
.
.
.
तब पता चले कि जो फेसबुक पर अंजली वर्मा बनी बैठी थी, असल में वह भैरू लाल नाई है।

aspundir
18-10-2017, 08:42 PM
रमेश कई दिनों से बीमार था।

रमेश: ऐसी बीमारी से तो मर जाना ही अच्छा है।

डॉक्टर: हम कोशिश तो पूरी कर रहे हैं!

aspundir
19-10-2017, 10:08 PM
रमेश: यार, मैं टीवी सीरियल्स से बहुत परेशान हूं। इन्हें बैन कर देना चाहिए।

सुरेश: क्या हुआ, भाभी सीरियल ही देखती रहती है क्या?

रमेश: हां यार, अपने ससुराल की कोई टेंशन नहीं है। सिमर के ससुराल की सारी फिक्र है।

aspundir
19-10-2017, 10:08 PM
टीचर: तुम्हारे पास 10 आम हैं। यदि कोई 2 ले ले तो कितने बचेंगे?

गोलू: 10 आम ही बचेंगे क्योंकि मैं दूंगा ही नहीं।

टीचर: अगर कोई जबरदस्ती छीन ले तो?

गोलू: ...तो 10 आम और 1 लाश।

aspundir
19-10-2017, 10:09 PM
पप्पू पहले दिन स्कूल गया।

टीचर: आज स्कूल में तुम्हारा पहला दिन है। कुछ पूछना हो तो पूछ सकते हो।

पप्पू: यहां छुट्टियां कब से शुरू होंगी?

aspundir
19-10-2017, 10:31 PM
पति कमरे में बैठा शराब पी रहा था. यह देखकर पत्नी गुस्से से तमतमा कर बोली –
“आपने तो कहा था कि बिना किसी reason शराब को हाथ भी नहीं लगाएंगे फिर ये सब क्या है ?”
पति – “reason है पगली … reason है …
.
.
अब देखो, दीवाली आ रही है … rocket चलाने के लिए खाली बोतल चाहिए होंगी कि नहीं … ???”

aspundir
20-10-2017, 08:33 PM
कुछ लड़के तो ऐसे बाइक चलाते हैं मानो घर से कहकर निकले हों...
.
.
.
जा रहा हूं, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ लेने!

aspundir
20-10-2017, 08:34 PM
जूते चुराने की रस्म शादियों में तो सालियां करती हैं लेकिन...
.
.
पता नहीं मंदिरों में यह रस्म कौनसे 'साले' निभा जाते हैं।

aspundir
21-10-2017, 02:54 PM
बेगम: प्यास लगी है। कम से कम पानी तो ला दो।
शेख: क्यों न आपको चिकन बिरयानी खिलाऊं?
बेगम: वाह, मुंह में पानी आ गया!
शेख: अब इसी पानी से काम चला लो।

aspundir
21-10-2017, 02:54 PM
टीचर: बेटा बताओ कि बहुवचन किसे कहते हैं?

पप्पू: जब बहू अपने ससुराल वालों को खरी-खोटी सुनाती है तब उसे बहु वचन कहते हैं।

aspundir
21-10-2017, 02:56 PM
अभी चौपाल में देखा कि चार लड़के एक ही बीड़ी पीकर अपना काम चला रहे हैं
और...लोग हैं कि कह देते हैं कि राष्ट्रीय एकता खतरे में है!

rajnish manga
21-10-2017, 11:22 PM
जूते चुराने की रस्म शादियों में तो सालियां करती हैं लेकिन...
.
.
पता नहीं मंदिरों में यह रस्म कौनसे 'साले' निभा जाते हैं।


बहुत बढ़िया.

aspundir
22-10-2017, 09:51 PM
सोनू: क्यों परेशान है?

मोनू: बीवी कहती है कि पीना छोड़ दो तुम्हें मेरी कसम है और...

.
.
दोस्त कहते हैं कि पीना ही पड़ेगा भाभी की कसम है।

aspundir
22-10-2017, 09:52 PM
लड़की: मैं अपने पापा की परी हूं।

लड़का: मैं अपने पापा का पारा हूं।

लड़की: पारा कैसे?

लड़का: मुझे देखते ही उनका पारा चढ़ जाता है।

aspundir
22-10-2017, 09:53 PM
कुछ लोग रेस्ट्रॉन्ट में खाने के बाद सौंफ पर ऐसे टूटते हैं...
.
.
.
मानो बिल के सारे पैसे सौंफ खाकर ही वसूल करेंगे!

rajnish manga
22-10-2017, 11:32 PM
लड़की: मैं अपने पापा की परी हूं।

लड़का: मैं अपने पापा का पारा हूं।

लड़की: पारा कैसे?

लड़का: मुझे देखते ही उनका पारा चढ़ जाता है।

वाह .... बहुत खूब.

aspundir
23-10-2017, 07:43 PM
दारू पीते हुए 3 दोस्त-
पहला दोस्त: भाई, बुलेट से लद्दाख चलेंगे।
दूसरा दोस्त: हां भाई, बिल्कुल चलेंगें।
तीसरा दोस्त: यार, लेकिन अपने पास तो साइकल भी नहीं है!!
पहला दोस्त: कमीने हमें पता था, तू दारू पी ही नहीं रहा, सिर्फ नमकीन खा रहा है।

aspundir
23-10-2017, 08:35 PM
गोलू: तेरे पापा कितने साल के हैं?

मोलू: जितने का मैं हूं।

गोलू: कैसे?

मोलू: अरे, जिस दिन मैं पैदा हुआ था, उसी दिन तो वह पापा बने थे!

aspundir
23-10-2017, 08:36 PM
पापा: तू सिगरेट पीता है?

गोलू: नहीं, मैं तो हाथ भी नहीं लगाता।

पापा: 10 रुपये ले और एक गोल्ड फ्लेक ले आ।

गोलू: पापा, 2 रुपये और दो, 12 की आती है।

उसके बाद गोलू को 3 दिन बाद होश आया!

aspundir
24-10-2017, 10:20 PM
एक ताऊ 10 साल बाद एक मुकदमा जीत गए,
जज - बधाई हो बावा आप केस जीत गए,
ताऊ - शाबाश भगवान तेरी इतनी तरक्की करे कि तू दरोगा बन जाये
जज - रे ताऊ मैं तो जज हूँ जज तो दरोगा से बड़ा होवे है
ताऊ - ना मेरी नजर में तो दरोगा बड़ा है
जज - कैसे
ताऊ - तूने केस खत्म करने में 10 साल लगा दिए
और वो दरोगा शुरू में ही कह रहा था
बाबा 5000 दो मामला अभी रफा दफा कर दूँगा।
(जज बेहोश)

aspundir
25-10-2017, 08:09 PM
टीचर: कल मैं सूरज पर लेक्चर दूंगा। कोई भी क्लास मिस मत करना।

पप्पू: सर, मैं नहीं आ पाऊंगा।

टीचर: क्यों?


पप्पू: मेरी ममी इतनी दूर नहीं जाने देगी।

aspundir
25-10-2017, 08:10 PM
कुछ लोगों का प्यार भी सरकारी कामों की तरह होता है...
.
.

ना तो फाइल आगे बढ़ती है और ना ही मामला बंद होता है!

aspundir
25-10-2017, 08:43 PM
एक बार एक पिता अपने पुत्र के कमरे के बहार से निकला तो देखा,
कमरा एकदम साफ़।
नयी चादर बिछी हुई
और उसके उपर रखा एक पत्र।
इतना साफ़ कमरा देखकर पिता अचम्भित हो उठा।
उसने वो पत्र खोला।
उसमे लिखा था।
प्रिये पिता जी,
मैं घर छोड़कर जा रहा हूँ।
मुझे माफ़ करना।
आपको मैं बता देना चाहता हूँ मैं दिव्या(वर्मा अंकल की बेटी) से प्यार करता था
लेकिन दोनों परिवार की दुश्मनी को देखते हुए मुझे लगा आप सब हमारे रिश्ते के लिए तैयार नहीं होंगे।
दिव्या आपको या मम्मी को पसंद नहीं क्यूंकि वो शराब पीती है।
लेकिन आप सब नहीं जानते शराब पीने वाला कभी झुठ नहीं बोलता।
मैं सुबह में जल्दी इसलिए निकला क्यूंकि मुझे उसकी जमानत करनी थी
वो रात कुछ दोस्तों के साथ चरस पीती पकड़ी गयी थी और सबसे पहले उसने मुझे फ़ोन किया।
क्या ये प्यार नहीं? वो आपको और मम्मी को गालियाँ देती रहती है उसको सास ससुर पसंद नहीं इसलिए हम सबके लिए ये ही अच्छा है हम अलग रहे।
रही बात मेरी नौकरी नहीं है तो उसका भी इंतज़ाम दिव्या ने कर लिया है उसने मुझे पॉकेट मारना सिखा दिया।
उपर से उसके दोस्तों का अपना ड्रग्स सप्लाई का बिज़नस भी है।
वो भी सिख ही लूँगा।
अपनी लाइफ तो सेट है पापा।
बस आपका आशीर्वाद चाहिए।
आपका प्यारा बेटा सुमित।
पेज के अंत में लिखा था: PTO
पिता ने अपने कापते हाथो से पत्र पलटा तो उसपर लिखा था।
“चिंता न करो सामने वालो के यहाँ मैच देख रहा हूँ।
बस ये बताना था कि मेरे रिजल्ट से भी बुरा कुछ हो सकता है।
इसलिए थोड़े में संतोष करो।
Side table में रिजल्ट पड़ा है। Sign कर देना कॉलेज में जमा करना है।”

aspundir
25-10-2017, 08:43 PM
आलिया भट्ट एक दुकान में गयी..
आलिया : 2 BHK का क्या भाव है ?
दुकानदार: ये रेडीमेड कपड़ों की दुकान है..
आलिया : लेकिन बाहर तो लिखा है “Flat 70% Off”..दुकानदार कोमा में है।
GST क्या है?
आलिया भट्ट: “Goodnight Sweetdreams Takecare”
संता :-आज फिर मुझे आलिया भट्ट को किस करने को दिल कर रहा है ।
बंता:-क्या ??????तुम आलिया को पहले किस कर चुके हो?
संता:- नहीं, एक बार पहले भी दिल किया था !

aspundir
25-10-2017, 08:45 PM
arjun : hey alia , तुम्हारा account hacked हो गया…..
alia : कौन सा account?
arjun : bank account
alia : thank God… 1 सेकंड के लिए मैंने सोचा FB Account
Alia Bhatt – Safola oil तो दे दिया भईया … इसके साथ का गिफ्ट नहीं दिया ….
Shopkeeper – इसके साथ कोई गिफ्ट नहीं है….
Alia – उल्लू मत बनाओ इसमें लिखा है “Cholesterol Free”
Varun – तुम खाली पेट कितने सेब खा सकती हो ?
Alia – मैं 6 सेब खा सकती हूँ।
Varun – गलत , तुम सिर्फ 1 सेब खा सकती हो क्यूंकि जब तुम दूसरा खाओगी तो तुम्हारा पेट खाली नहीं होगा !
Alia: Wow superb joke. मैं अपने दोस्तों को बताऊंगी। ….
Aliya to Shraddha – तुम खाली पेट कितने सेब खा सकती हो ?
Shraddha – मैं 10 सेब खा सकती हूँ।
Alia – पागल … 6 बोलती तो मस्त joke सुनाती !!
Rajnikant vs Alia.
Question to both in a competition.
What is half of 8?
Rajni: 4
Alia: Depend करता है… अगर horizontally half करो तो ”0” और vertically करो तो ”3”
Rajnikant still unconcious…!!!
Alia bhatt: Hey dad, what plans for weekend ?
Mahesh bhatt: Income Tax Returns.
Alia bhatt: Hey first part कब रिलीज़ हुआ था ?
SBI Bank: हमारा बैंक आपको बिना interest के loan दे रहा है…..
Alia bhat: अगर देने में interest ही नहीं है तो क्यों दे रहे हो ? नहीं चाहिए ….
Alia bhatt और varun dhawan रास्ते पर जा रहे थे … उन्हें 1000 का नोट मिला……
Alia – अब हमें क्या करना चाहिए ?
Varun- हम 50:50 रख लेंगे
Alia- और बाकी के 900 का क्या ?



Alia reading newspaper..
News: “Indian athlete lost gold medal in long jump”
Alia comments:Idiot !! Who told him to wear gold medal while jumping!!!
Deepika Padukone : मेरे पास तुम्हारे से ज्यादा Fans है ….
Alia Bhatt: No Big deal, मेरे घर में AC है….
News: Yakub Hanged.
आलिया: एक बार Restart करके देखो। फिर Hang नहीं होगा।
मेले मे घोषणा हुई….. एक बच्चा मिला है, जिन का है , आकर ले जायें . . . . . .
Alia Bhatt भीड़ से: मुझे भी दिखाओ, मुझे भी दिखाओ. . . जिन का बच्चा कैसा होता है . . .
गुर्जर आंदोलन के बीच आलिया भट्ट ने फोन पर कर्नल बैंसला से पूछा,
“आपको Reservation चाहिये तो on-line करा लो… इसके लिए Railway Track उखाडने की क्या जरूरत है?”



महेश भट्ट: पेट्रोल के भाव बढ़ गए।
आलिया भट्ट: तो बंद कर दो क्राइम पेट्रोल देखना सावधान इंडिया देखो अच्छा आता है।
और इन्हीं सब ख़बरों के बीच आलिया भट्ट और राहुल गाँधी ये समझ नही पा रहे हैं कि…
जब सलमान के पास खेत ही नहीं हैं तो वो दो दिन के लिए बेल लेकर करेंगे क्या?
भारतीय वैज्ञानिकों ने बुद्धिमत्ता को नापने के लिए भट्ट नामक इकाई विकसित कर ली है.
उच्चतम इकाई – आर्यभट
न्यूनतम इकाई – आलियाभट्ट
Reporter to Alia, Can U tell what is 3×4??
Alia : It’s easy, Answer is 12 And What is 4×3 ???
Alia : Very simple.. It’s 21!

aspundir
25-10-2017, 08:46 PM
एक बात पूछनी थी आपसे…
ये जो सरकार ने 200 का नया नोट निकाला है
इसके लिये कोई फोर्म भरना पड़ता है क्या ?
.
.
.
.
साला अभी तक नहीं आया मेरे पास…

aspundir
26-10-2017, 07:49 PM
सोनू: इस साल छुट्टियों का क्या प्लान है?

मोनू: ज्यादा कुछ नहीं, पिछले साल यूरोप नहीं गए थे। इस साल अमेरिका नहीं जाएंगे।

aspundir
26-10-2017, 07:52 PM
इन बाबाओं की वजह से गुफाएं इतनी बदनाम हो चुकी हैं कि अब तो...
.
.
.
शेर भी गुफा में जाने से डरता है कि कहीं कोई बाबा ना बैठा हो!

aspundir
26-10-2017, 07:54 PM
पुलिस: हमने तुम्हें चारों ओर से घेर लिया है।

चोर: चलो तो फिर गरबा खेलते हैं।

aspundir
27-10-2017, 09:16 PM
एक महाशय अपना कुत्ता बेच रहे थे.
खरीददार – “यह कुत्ता वफादार तो है ना भाई ?”
महाशय – “इससे वफादार कुत्ता तो आपको पूरे शहर में नहीं मिलेगा साहब ! इससे पहले तीन बार इसे बेच चुका हूँ मगर हर बार भागकर सीधा मेरे पास ही वापस आ जाता है !!!”

aspundir
27-10-2017, 09:16 PM
एक साहब सुबह-सुबह ऑफिस जाने के लिए बस में चढ़े तो कंडक्टर ने मुस्कुराते हुए पूछा – “कल रात ठीक-ठाक घर पहुँच गए थे सर ?”
साहब – “क्यों ? कल रात को मुझे क्या हुआ था ?”
कंडक्टर – “टुन्न थे आप !”
साहब (गुस्से से) – “ये तुम कैसे कह सकते हो ? मैंने तो तुमसे बात तक नहीं की थी ?”
कंडक्टर – “ऐसा है सर जी, कल जब आप बस में बैठे हुए थे तो एक मैडम बस में चढीं थी और आपने उठकर उन्हें सीट ऑफर की थी !”
साहब – “तो ? लेडीज को सीट ऑफर करना गुनाह है क्या ???”
कंडक्टर – “गुनाह तो नहीं है सर, पर उस समय बस में केवल आप दो ही पैसेंजर थे !!!”

aspundir
27-10-2017, 09:17 PM
पत्नी – “सुनो जी, अगर आपके बाल इसी तरह से झड़ते रहे तो देखना एक दिन मैं आपको छोड़कर चली जाऊंगी !”
.
.
.
पति – “हे भगवान ! और मैं मूरख अब तक इनको बचाने की कोशिश कर रहा था !!!”

aspundir
27-10-2017, 09:17 PM
ये बताइये कि इन दोनों में से आप किस पर हँसेंगे …?
ग्राहक : एक कोलगेट देना …
दुकानदार : कौनसा ?
ग्राहक : पेप्सोडेंट !

aspundir
28-10-2017, 08:01 PM
जब दुकानदार कहता है कि आपको ज्यादा नहीं लगाएंगे...
.
.
.
तो एक बात हमेशा याद रखना कि इसमें 'चूना' शब्द Silent होता है।

aspundir
28-10-2017, 08:07 PM
एक-दो बादाम खाकर गाणित के सभी फॉर्म्यूले याद रहते थे
.
.
.
अब मुट्ठीभर बादाम खाने के बाद भी बीवी का जन्मदिन याद नहीं रहता है।

ऐसा लगता है कि बादाम नकली आने लगा है।

aspundir
29-10-2017, 06:22 PM
रात में बिजली ना आने पर ज्यादा शोर ना करें और सरकार को ना कोसें...
.
.
.
क्योंकि अच्छे दिनों का वादा हुआ था, अच्छी रातों का नहीं।

aspundir
29-10-2017, 06:24 PM
आजकल के लड़कों की पैंट की चैन भले ही खुली रह जाए लेकिन...
.
.
मोबाइल में पैटर्न ऐसा लगाते हैं मानो कालेधन का सारा राज इसी में छिपा हो!

aspundir
30-10-2017, 07:58 PM
लड़का बाइक से लड़की के सामने जोर से गिरा और शर्मिंदगी से फौरन खड़ा हो गया।
लड़की: omg! आपको लगी तो नहीं...?

लड़का: नहीं तो, मैं बाइक से रोज़ ऐसे ही उतरता हूं।

aspundir
30-10-2017, 07:58 PM
सास: जमाई राजा, अगले जन्म में क्या बनना चाहेंगे?

जमाई: जी, छिपकली बनूंगा!

सास: वह क्यों?

जमाई: क्योंकि... आपकी बेटी सिर्फ छिपकली से ही डरती है!

aspundir
30-10-2017, 07:59 PM
एक मक्खी की शादी एक मच्छर से हो गई। अगले दिन मक्खी बहुत रोई।

मक्खी की बहन ने पूछा- क्या हुआ?

मक्खी बोली: मैंने रात को ऑलआउट चलाया और तेरे जीजा चल बसे।

aspundir
31-10-2017, 08:19 PM
पप्पू अंडरवेअर लेने दुकान पर गया।
दुकानदार ने उसे 300 रुपये का अंडरवेअर दिखाया।
रकम सुनकर पप्पू बोला- रोज पहनने वाला दिखाओ, पार्टीवेअर नहीं चाहिए।

aspundir
31-10-2017, 08:20 PM
सोनू और मोनू शराब के नशे में रेल की पटरियों के बीच चलते चले जा रहे थे।
सोनू- हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं।
मोनू- अरे सीढ़ियां तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितनी नीचे लगी हुई है।

aspundir
31-10-2017, 08:20 PM
मनोज अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया।
लड़की के पिता- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुजारे।
मनोज- अंकल, बस इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं।

aspundir
31-10-2017, 08:34 PM
लड़कों और लड़कियों में कितना फर्क है
लड़को पर फिल्म बनी
एक था टाइगर
और लड़कियों पर फिल्म बनी
एक थी डायन

aspundir
31-10-2017, 08:35 PM
शादीशुदा ज़िन्दगी खुशहाल बनानी हो तो
पहले दिल की सुनें और फिर दिमाग़ की,
लेकिन
करें वही जो पत्नी कहे

aspundir
31-10-2017, 08:35 PM
मेहमानों से ड्राई फ्रूट बचाने का आसान तरीका
सोफा और टेबिल की दूरी बढ़ा दीजिये

aspundir
31-10-2017, 08:42 PM
एक व्यापारी एक शराबखाने में गया वह बार में बैठा और उसने एक स्कॉच का पैग मंगवाया पैग पीने के बाद उसने अपनी कमीज की जेब में देखा, और उसने स्कॉच का एक और पैग मंगवाया।
उसने इसे पीने के बाद फिर अपनी जेब में देखा और एक और स्कॉच का ऑर्डर किया।
आखिर बार वाले ने पूछ ही लिया, “अरे दोस्त! मैं तुम्हें पूरी रात शराब पिलाऊंगा पर तुम मुझे बस इतना बता दो की जब तुम ड्रिंक मँगा रहे हो, उससे पहले अपनी जेब में क्या देख रहे हो?”
तो उस शराबी ने कहा,”मैं अपनी पत्नी की फोटो को देख रहा हूँ, जब वो मुझे अच्छी दिखने लगेगी, तब मैं समझूंगा की अब घर जाने का समय हो गया है।”

aspundir
31-10-2017, 08:43 PM
आज का ज्ञान:
अगर कोई छोरी आपको घास नहीं डालती तो निराश ना हों,
आप इंसान हैं गधे नहीं!

aspundir
01-11-2017, 10:08 PM
रमेश की छत, ठीक उसकी मेज के ऊपर टपक रही थी।

रमेश: मेरी छत टपक रही है।

मिस्त्री: आपको कब पता चला?

रमेश: कल रात को, जब मेरा पेग तीन घंटे तक खत्म नहीं हुआ।

aspundir
01-11-2017, 10:09 PM
राजा: कहां जा रही हो?

रानी: दिखता नहीं क्या, नहाने जा रही हूं।

राजा: ...लेकिन मोबाइल लेकर?

रानी: फिर बाल्टी भरने तक क्या करूं?

aspundir
01-11-2017, 10:10 PM
पति: प्यास लगी है, पानी ले आओ।

पत्नी: क्यों न आज पनीर दो प्याजा खिलाऊं?

पति: वाह, मुंह में पानी आ गया।

पत्नी: बस इसी पानी से काम चला लो।

aspundir
01-11-2017, 10:16 PM
मुम्बई से अपने बेटे की शादी के लिए लखनऊ पहुचे एक साहब तीन दिन से देख रहे थे कि दावत में उनको अंडे खाने को दिए गए।
पर चौथे दिन अचानक उनका सब्र टूट गया और उन्होंने पूछ ही लिया:
.
.
.
भाई ये अंडे तो अपनी जगह ठीक हैं पर इनके वालिद कहाँ हैं उनसे भी मुलाक़ात कराईये।
ये होती है लखनवी तहजीब

aspundir
03-11-2017, 09:20 PM
सोनू: यार ये लड़कियां भी अजीब होती हैं।

मोनू: कैसे?

सोनू: रियल में कोई लाइक करे तो घबरा जाती हैं और फेसबुक पर कोई लाइक ना करे तो बौखला जाती हैं।

aspundir
03-11-2017, 09:21 PM
रमेश: आपकी फी कितनी है?

डॉक्टर: पहली बार के 100 रुपये और दूसरी बार फ्री है।


रमेश: मुझे लगता है कि मैं दूसरी बार आया हूं।

डॉक्टर: ...तो फिर तुम वही दवा जारी रखो, जो मैंने पिछली बार दी थी।

aspundir
03-11-2017, 09:21 PM
मोलू: मेरे पापा बहुत डरपोक हैं।

गोलू: कैसे?


मोलू: जब भी सड़क पार करते हैं तो मेरी उंगली पकड़ लेते हैं।

aspundir
03-11-2017, 09:22 PM
सोनू बर्फ का टुकड़ा हाथ में लेकर गौर से देख रहा था।

मोनू: क्या कर रहा है?

सोनू: देख रहा हूं कि लीक कहां से कर रहा है!

aspundir
03-11-2017, 09:23 PM
एंप्लॉयी: सर, मैंने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया फिर भी 200 रुपये सब्सिडी आ गई।


बॉस: वह सब्सिडी नहीं बल्कि तुम्हारा इन्क्रीमेंट है।

aspundir
03-11-2017, 09:40 PM
एक बार एक पुजारी और वकील मर गए और दोनों स्वर्ग के दरवाजे पर खड़े हो गए, यमदूत ने उन दोनों को अन्दर भेजा और दोनों अन्दर चले गए।
अन्दर एक और यमदूत खड़ा था जो उन दोनों को उनके कक्ष तक ले गया।
पहले पुजारी को उसके कक्ष तक छोड़ा जो एक छोटा सा कमरा था जिसमें एक बिस्तर और छोटा सा डैस्क लगा था पुजारी ने यमदूत को धन्यवाद कहा और यमदूत वकील को लेकर उसके कक्ष कि तरफ चल पड़ा।
जब वो दूसरे कक्ष के पास पहुँचा तो ये एक बहुत बड़ा कमरा था जिसमे डबल बेड, एक बड़ी अलमारी, किताबों से भरा हुआ रैक और एक सुन्दर औरत और भी बाकि सभी प्रकार की सुविधाओं से वो कमरा भरा हुआ था।
वकील ने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आया कि आपने पुजारी को एक छोटा सा कमरा दिया और मुझे सारी सुविधाओं से भरा ये इतना बड़ा कमरा?
इस पर यमदूत बोला,”साहब हमारे पास यहाँ स्वर्ग में बहुत से पुजारी है पर वकील आप पहले हैं इसलिए।”

aspundir
04-11-2017, 08:26 PM
पत्नी: पंडित जी, मेरे पति हमेशा लड़ते ही रहते हैं। घर की सुख-शांति के लिए कौनसा व्रत रखूं?

पंडित जी: मौनव्रत रखा करो!

aspundir
04-11-2017, 08:27 PM
इंटरव्यूअर: आप कितने भाई-बहन हैं?

मोनू: 5


इंटरव्यूअर: आपका नंबर कौनसा है?

मोनू: सर, मेरा नंबर तो जियो का है।

aspundir
04-11-2017, 08:27 PM
कुछ लोग इतने सिंगल होते हैं कि उनके...
.


पास ताश खेलते वक्त बेगम भी नहीं आती!

aspundir
04-11-2017, 08:40 PM
पति दूध पीकर - छीः ये कैसा दूध है ?
बीवी - वो केसर ख़त्म हो गया था जी...
तो मैंने आपकी जेब से...
'विमल पान मसाला' डाल दिया क्योंकि...
इसके दाने -दाने मे है केसर का दम।

aspundir
04-11-2017, 08:47 PM
भूगोल पढ़ाने वाली एक मैडम बहुत दुबली पतली थी
उसकी पोस्टिंग एक गांव में हो गई
एक दिन वो क्लास में बच्चों से प्रश्न पूछ रही थी
बताओ बच्चों
धरती घूमती हुई क्यों नजर आती है
एक लड़के ने बताया
मैडम जी कुछ खा लिया करो बिना खाए स्कूल आओगी तो धरती ऐसे ही घूमती नजर आएगी |

aspundir
04-11-2017, 08:47 PM
एक मुर्गा मालिक को खिङकी से बैठा देख रहा था
मालिक बहुत बीमार था
मालिक की पत्नी उसके बगल में बैठी थी।
पत्नी बोली आपको बहुत तेज़ बुखार है
मै आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूँ
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उङ गये
मुर्गा बोला बहन जी
एक बार पेरासिटामोल दे कर भी देख लो।

aspundir
05-11-2017, 04:58 PM
शादी में एक डीजे वाला बेहोश होते-होते बचा जब एक लड़की ने आकर कहा...
.


.
भैया कोई पतंजलि का रीमिक्स बजाइए जो कानों के लिए हेल्दी हो!

aspundir
05-11-2017, 04:59 PM
यह बात बिल्कुल सच है कि भारत के अधिकतर लोग दहेज के खिलाफ हैं...
.


.
लेने के नहीं देने के!

aspundir
05-11-2017, 05:01 PM
लड़की के पिताजी: मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक पागल के साथ गुजारे!


सोनू: इसीलिए तो मैं इससे शादी करके साथ ले जाना चाहता हूं।

aspundir
06-11-2017, 06:25 PM
पापा: तेरे रिजल्ट का क्या हुआ?

सोनू: टीचर ने कहा है कि पास होने में एक साल और लगेगा।


पापा: साल तो चाहे 2 लगा ले लेकिन फेल मत होना।

aspundir
06-11-2017, 06:26 PM
कुछ लड़के तो फेसबुक पर सिर्फ इसलिए दुखभरी शायरी पोस्ट करते रहते हैं...
.
.

ताकि लोगों को गलतफहमी रहे कि इनकी भी कोई गर्लफ्रेंड है!

aspundir
06-11-2017, 06:27 PM
इस संसार में सिर्फ एक पानवाला ही है जो हमसे पूछकर...
.

.
चूना लगाता है बाकी तो बिना पूछे ही चूना लगा देते हैं!

aspundir
06-11-2017, 06:43 PM
ऑपरेशन टेबल पर लेटा हुआ मरीज़
डॉक्टर साहब, हॉस्पिटल में कब तक रुकना पड़ेगा ??
डॉक्टर: ऑपरेशन ठीक हुआ तो एक सप्ताह...
नहीं तो आधा घण्टा !!!

aspundir
07-11-2017, 06:25 PM
गोलू: ममी, मैं सोता हुआ कैसा लगता हूं?

ममी: बहुत प्यारा लगता है!


गोलू: ...तो फिर रोज सुबह मुझे उठाती क्यों हो?

aspundir
07-11-2017, 06:26 PM
पप्पू: एक काला बल्ब देना।

दुकानदार: काला बल्ब क्यों?

पप्पू: दोपहर में सोने के लिए अंधेरा करना है!

aspundir
07-11-2017, 06:58 PM
एक आदमी अपनी पत्नी के व्यवहार से बहुत खिन्न रहता था परन्तु उसकी सुन्दरता के बोझ तले दबा रहता था.
एक दिन बोला – “यह ठीक है कि तुम बहुत सुन्दर हो, हजारों में एक मानी जा सकती हो लेकिन मेरी समझ में नहीं आता कि जब भगवान ने तुम्हें इतना रूप दिया तो अकल क्यों नहीं दी ?
पत्नी – “भगवान ने मुझे रूप इसलिए दिया ताकि तुम मुझसे शादी कर सको … और मुझे अकल इसलिए नहीं दी ताकि मैं तुमसे शादी कर सकूं … !!”

aspundir
07-11-2017, 06:58 PM
पत्नी – ‘तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी तुम मुझसे खूब प्यार करोगे …?’
.
.
पति – ‘अब मुझे क्या पता था कि मेरी शादी तुम्हारे साथ ही हो जायेगी … !!!’

aspundir
07-11-2017, 06:59 PM
एक हिन्दुस्तानी अपने अमेरिकन दोस्त के बुलावे पर अमेरिका घूमने गया.
एक दिन वे एक दूकान में गए वहाँ अमेरिकन ने चुपके से चार चॉकलेट चुरा कर जेब में रख लीं.
बाहर आकर अमेरिकन ने हिन्दुस्तानी से कहा- ‘देखा मैं कितना स्मार्ट हूँ … वहाँ से ये चार चॉकलेट ले आया और किसी को पता भी नहीं चला !’
हिन्दुस्तानी बोला- ‘इसे स्मार्टनेस नहीं, चोरी कहते हैं … स्मार्टनेस क्या होती है मैं तुम्हें दिखाता हूँ. चलो वापस उसी दूकान में !’
दोनों फिर उसी दूकान में पहुंचे.
हिन्दुस्तानी ने जोर से आवाज देकर वहाँ मौजूद लोगों से कहा – ‘क्या आप लोग जादू देखना चाहते हैं … ?’
सभी लोगों ने कहा – ‘हाँ’
हिन्दुस्तानी – ‘ठीक है फिर मुझे एक चॉकलेट दो …’
उसे चॉकलेट दी गई और वह उसे खा गया. फिर उसने दूसरी चॉकलेट मांगी और उसे भी खा गया. इसी तरह वह चार चॉकलेट खा गया.
लोगों ने पूछा – ‘इसमें जादू कहाँ है ?’
हिन्दुस्तानी बोला – ‘चारों चॉकलेट मेरे दोस्त की जेब में से निकाल लो … !!!’

aspundir
08-11-2017, 07:46 PM
बुलेट ट्रेन तो उन देशों के लिए है जहां टाइम की कमी है...
.
.


हमारे देश में तो कहीं jcb लगी हो,उसे देखने के लिए आधा गांव चला आता है!

aspundir
08-11-2017, 07:47 PM
गोलू: पापा, एक बात बतानी है। इससे आपको सदमा भी लग सकता है!

पापा: मुझे भी एक बात बतानी है।तुझे भी सदमा लग सकता है!


गोलू: मुझे फेसबुक पर एक लड़की से प्यार हो गया है।

पापा: वह मेरी ही फेक आईडी है।

aspundir
09-11-2017, 07:12 PM
पत्नी: सिर्फ मेरे लिए ही पान क्यों ले रहे हो? अपने लिए भी ले लो।

पति: मैं बिना पान खाए भी चुप रह सकता हूं!

aspundir
09-11-2017, 07:12 PM
सिर्फ सच्चा दोस्त ही आपको दो काम की बातें बताता है...

1. अंडा नॉनवेज नहीं होता!

2. बियर, दारू नहीं होती!

aspundir
09-11-2017, 07:52 PM
टीचर ने क्लास में पप्पू से पूछा
"ताज महल के बाद भारत में प्यार की बची दूसरी बड़ी निशानी कोन सी है?"
पप्पू मुस्कुराते हुए
"जी राम रहीम की गुफा"

aspundir
09-11-2017, 08:03 PM
नोटबंदी के बाद भी सोशल मीडिया पर उससे जुड़े कई जोक्स महीनों तक ट्रेंड करते रहे. आज एक साल पूरा होने पर हम आपको एक बार फिर वही जोक्स पढ़वा रहे हैं. यादें ताज़ा हो जायेंगी, हँसी तो आएगी ही आएगी.

गांधारी और कुंती बातें कर रही थीं.
गांधारी – मैंने आज अपने 100 पुत्रों को बैंक भेजा. वहाँ से वो 2000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 2 लाख रुपये बदलवा लाये.
कुंती – `बस ! मेरे पांडव तो द्रोपदी से शादी का कार्ड दिखाकर 2.50 लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 12.50 लाख रुपये बदलवा लाये.

aspundir
09-11-2017, 08:04 PM
ससुर ने दामाद को फोन लगाया
ससुर – हम तुम्हारे अकाउंट में 15 लाख रूपये
डलवा रहे हैं
दामाद – मगर क्यों ?
ससुर – दहेज़ समझ के रख लो
दामाद – मगर शादी को तो 10 साल हो चुके हैं
ससुर – अरे बोनस समझ के रख लो
नहीं तो दहेज़ का केस लगा देंगे…

aspundir
09-11-2017, 08:05 PM
एक बैंक की कतार में…
एक लड़की ने लड़के से पूछा….
‘क्या आप मेरे लिए
2500 रूपये निकाल सकते हैं….’
.
लड़का: कर दी ना दिल तोड़ने वाली बात…
अरे पगली! तू बस हाँ कह दे…
ढाई-ढाई लाख दोनों निकलवा लेंगे…

aspundir
10-11-2017, 06:04 PM
किसी को ऑनलाइन देखते ही...
.
.

ऑफलाइन हो जाना ही डिजिटल नफरत है!

aspundir
10-11-2017, 06:05 PM
पत्नी: तुम्हें मैं कितनी अच्छी लगती हूं?

पति: बहुत अच्छी लगती हो।


पत्नी: फिर भी कितनी?

पति: इतनी कि मन करता है, तुम्हारे जैसी एक और ले आऊं!

aspundir
11-11-2017, 07:20 PM
पप्पू : तुझे तैरना आता है?

डब्बू : नहीं?

पप्पू : तुझसे तो अच्छा कुत्ता है, जो तैर सकता है।

डब्बू : तुझे आता है?

पप्पू : हां।

डब्बू : ...तो तुझमें और कुत्ते में क्या फर्क है?

aspundir
11-11-2017, 07:21 PM
एक ताजा रिसर्च से पता चला है कि महिलाएं अपने बच्चों को जोर से इसलिए डांटती हैं ताकि...
.

.
पतियों में खौफ बना रहे।

aspundir
13-11-2017, 05:21 PM
इंटरव्यूअर : मैं तुमसे सिर्फ एक ही सवाल पूछूंगा। बताओ जिंदगी में क्या खोया है और क्या पाया है ?

स्मार्ट लड़का: सर, जिससे मिठाई बनती है तो खोया है और जो चारपाई में लगा होता है वो पाया है।

aspundir
13-11-2017, 05:22 PM
राहुल गांधी किसानों से मिलने गए।

राहुल : ये आपके पैर खेत में गंदे क्यों हो जाते हैं?


किसान : साब, मिट्टी है खेत में इसलिए गंदे हो जाते हैं।

राहुल : ओह, चिंता मत करो। हमारी सरकार आई तो पूरे खेत में फर्श बनवा देंगे।

aspundir
13-11-2017, 05:23 PM
लड़का : आपके पास इतनी बड़ी कार है!
लड़की : हां, हम अमीर हैं।
लड़का : अरे, इतना महंगा मोबाइल भी है!
लड़की : हां, हम अमीर हैं।
लड़का : इतना महंगा सोने का हार भी है!
लड़की : हां, हम अमीर हैं।
लड़का : हमारे साथ गाड़ी में बैठो।
लड़की : क्यों?
लड़का : हम चोर हैं।

aspundir
13-11-2017, 05:38 PM
“प्यार” एक ऐसी चीज़ है जो अगर …
लड़का समझ जाए तो लड़की नहीं समझती
और …
अगर लड़की समझ जाए तो लड़का नहीं समझता
और अगर …
दोनों समझ जाएँ तो ये दुनिया नहीं समझती ….

aspundir
13-11-2017, 05:39 PM
रमेश को हाथों के नाखून चबाने की बुरी आदत थी.
उसके माता-पिता ने उसकी आदत छुडाने के लिए उसे बाबा रामदेव के योग आश्रम में भेज दिया.
तीन महीने बाद जानते हो रमेश को कितना फायदा हुआ ?
???
अब वह अपने पैरों के नाखून भी आसानी से चबा सकता है … !!!

aspundir
14-11-2017, 05:35 PM
एक लड़की किडनैप हुई और उसे सिर्फ एक ही टेंशन थी...
.


कि पापा कहीं बिना मेकअप वाली फोटो पुलिस और मीडिया को न दे दें।

aspundir
14-11-2017, 05:36 PM
टीचर: मैं जो पूछूं उसका जवाब फटाफट देना।
संजू: जी सर

टीचर: भारत की राजधानी बताओ ?
संजू: फटाफट
टीचर अभी तक संजू को पीट रहा है।

aspundir
15-11-2017, 06:43 PM
पूरे विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां...
.



प्याज-लहसुन खाने से पापा लगता है, दूसरों के पैसे खाने से नहीं!

aspundir
16-11-2017, 04:44 PM
अमीर लोग शादी के फौरन बादहनीमून पर चले जाते हैं और...
.


मिडिल क्लास लोगों के पीछे 6 महीने तक टेंटवाला पड़ा रहता है कि 20 प्लेटें और 6 जग पूरे कराओ!

aspundir
16-11-2017, 04:47 PM
सोनू: इतनी गहराई से क्या सोच रहा है?

मोनू: एक लड़की ने बड़े प्यार से भैया बोल दिया है।

सोनू: इसमें सोचने की क्या बात है?

मोनू: मुझे उसकी शादी की चिंता होने लगी है!

aspundir
17-11-2017, 05:12 PM
दुनिया में उर्दू के बाद सिर्फ होटल का...
.
.
मेन्यू कार्ड ही है जिसे हम दाएं से बाएं पढ़ते हैं!

aspundir
17-11-2017, 05:13 PM
करके बड़े-बड़े वादे , तोड़ देती हो बार-बार...
.
यह बताओ तुम माशूका हो या मोदी सरकार!

aspundir
17-11-2017, 05:13 PM
शराबियों की एक समस्या यह भी है कि किसी दुकान पर सिर्फ चिप्स मांग लें...

.
तो दुकानदार कहता है कि आज फिर प्रोग्राम है क्या?

aspundir
18-11-2017, 08:48 PM
एक आदमी ऑफिस के लिए तैयार खड़ा था और निकलने से पहले अपनी पत्नी को किस करना चाहता था. परन्तु अपने बेटे की वजह से वह यह कर नहीं पा रहा था, क्योंकि वो भी उसी कमरे में खेल रहा था.
उसने अपने बेटे से कहा – “बेटा Balcony में खड़े हो जाओ और colony में क्या चल रहा है वो देख के बताता रह …”
;
:
बेटा शुरू हो गया : शर्मा जी सब्जी ला रहे है ,
वर्मा जी स्कूटर स्टार्ट कर रहे है ,
बच्चे क्रिकेट खेल रहे है ,
शुक्ला जी अपनी दुकान संभाल रहे है ,
:
:
पिंटू के मम्मी -पापा Kiss कर रहे है .
आदमी : तुझे कैसे पता ???
:
:
बेटा : पिंटू भी Balcony में खड़ा है… !!!

aspundir
18-11-2017, 08:49 PM
एक बाबा जी प्रवचन दे रहे थे – “ज़िन्दगी में बहुत सी चीज़ों के लिए आदमी चाहता है कि वे देर से हों मगर वे जल्दी हो जाती हैं और बहुत सी चीज़ें चाहता है कि जल्दी हों मगर वे देर से होती हैं … कोई भक्त इसका एक उदाहरण दे सकता है ?
एक भक्त बोला – “जी बाबाजी … शादी और तलाक़ !!!”

aspundir
18-11-2017, 08:50 PM
एक सेल्स मैनेजर बहुत परेशान दिखाई दे रहा था.
डिस्ट्रीब्यूटर ने पूछा – “क्या हुआ सर … ? कोई परेशानी है ?
सेल्स मैनेजर :- “क्या बताऊँ भाई, मैं 6 महीने से tour पर था और आज घर पहुंचा तो पता चला कि बीवी pregnant हो गई है !!!”
डिस्ट्रीब्यूटर :- “अब आपको पता चला कि जब बिना order के माल आता है तो कैसा लगता है ???”

aspundir
19-11-2017, 06:30 PM
भिखारी: 5 रुपये का सवाल है बाबा!
पप्पू: पूछो, शायद मुझे आता हो।

aspundir
19-11-2017, 06:31 PM
डब्बू दिल्ली में अपने दोस्त पप्पू से मिलने आया...

डब्बू: कुछ भी कहे रहे है लोग, कहां है दिल्ली में स्मॉग?

पप्पू: अरे भाई ! तू किधर देख के बात कर रहा है। मैं तेरे पीछे खड़ा हूं।

aspundir
20-11-2017, 06:03 PM
सोनू: क्या कर रहा है?

मोनू: मुंगफली खा रहा हूं।


सोनू: अकेले-अकेले!

मोनू: ...तो 5 रुपये में क्या भंडारा करूं!

aspundir
20-11-2017, 06:04 PM
पापा: आज तूने कौनसा अच्छा काम किया है?

पप्पू: एक आदमी बस के पीछे दौड़ रहा था। मैंने उसके पीछे अपना कुत्ता..

.
.
छोड़ दिया। कुत्ते के डर के कारण वह और तेज दौड़ा और बस पकड़ ली।

aspundir
20-11-2017, 06:04 PM
मरीज: मुझे एक अलग सी बीमारी हो गई है।

डॉक्टर: क्या?


मरीज: मेरी पत्नी बोलती है तो मुझे कुछ सुनाई नहीं देता।

डॉक्टर: यह कोई बीमारी नहीं बल्कि भगवान की कृपा है!

aspundir
21-11-2017, 05:32 PM
रमेश अपने बेटे को मार रहा था।

सुरेश: इतना क्यों मार रहा है इसे?


रमेश: कल इसका रिजल्ट आने वाला है।

सुरेश: ...तो आज क्यों मार रहा है?

रमेश: कल मैं किसी काम से गांव जा रहा हूं। यहां नहीं रहूंगा!

aspundir
21-11-2017, 05:33 PM
सोनू: कहां हो?

गर्लफ्रेंड: तुम्हारे दिल में।


सोनू: ठीक है। वहां बाकी लड़कियों से झगड़ा मत करना!

aspundir
21-11-2017, 05:33 PM
सोनू: तुमने मुझे कोई लोन दिया है क्या?

लड़की: नहीं तो, क्या हुआ?


सोनू: पता नहीं क्यों, तुम्हारी तरफ मेरा इंट्रेस्ट बढ़ता ही जा रहा है!

aspundir
22-11-2017, 06:43 PM
आज का मजेदार ज्ञान...

कई लोगों के पापों का घड़ा तो इसलिए नहीं भरता....


.
क्योंकि उसमें छेद करने का पाप भी वही करते हैं!

aspundir
22-11-2017, 06:44 PM
सोनू: अगर आज एकलव्य जिंदा होता तो गुरु द्रोणाचार्य को अंगूठा नहीं देता।

मोनू: क्यों?


सोनू: ...क्योंकि बिना अंगूठे उसका आधार कार्ड नहीं बनता और उसे जियो सिम भी नहीं मिलती।

aspundir
22-11-2017, 07:02 PM
बॉस: अरे वाह, नया शर्ट! कहां से खरीदा?

सोनू: खरीदा नहीं है, भाई ने गिफ्ट किया है।


बॉस: थैंक गॉड, मुझे लगा कि मैं सैलरी ज्यादा देने लगा हूं!

aspundir
23-11-2017, 07:19 PM
पत्नी: मैं इसे पिछले 3 साल से लगातार पहन रही हूं, फिर भी इसकी फिटिंग वैसी की वैसी ही है!



पति: भगवान से डरो, यह शॉल है।

aspundir
23-11-2017, 07:20 PM
मोबाइल की आदत का आलम ऐसा है कि घरवाले भी जल्दी नहीं उठाते।
.

.
वे भी जानते हैं कि रजाई से निकाल दिया को लड़का मोबाइल में घुस जाएगा!

aspundir
23-11-2017, 08:33 PM
5 साल का बच्चा – “आय लव यू माँ !”
माँ – “आय लव यू टू बेटा !”
.
16 साल का बेटा – “आय लव यू माँ !”
माँ – “बेटा, मेरे पास पैसे नहीं हैं …”
.
25 साल का बेटा – “आय लव यू माँ !”
माँ – “कौन है वह ? कहां रहती है ?”
.
35 साल का बेटा – “आय लव यू माँ !”
माँ – “बेटा तुझे पहले ही समझाया था उस लड़की से शादी मत करना !”
.
और …
.
55 साल का बेटा – “आय लव यू माँ !”
माँ – “बेटा, मैं किसी भी कागज़ पर साइन नहीं करूंगी !!!”

aspundir
23-11-2017, 08:34 PM
पति गुस्से में बडबड़ाता हुआ अपने फ्लैट में घुसा.
पत्नी – “क्या हुआ ?”
पति – “मेरा अपार्टमेंट के मैनेजर से झगड़ा हो गया !”
पत्नी – “क्यों ?”
पति – “वो कमीना अपने दोस्तों से कह रहा था कि इस अपार्टमेंट रहने सारी महिलाओं से उसकी सेटिंग है .. सिर्फ एकको छोड़कर !”
पत्नी – “hmmm … एक को छोड़कर ! … वो जरूर थर्ड फ्लोर पर रहने वाली मिसेज गुप्ता होगी ! इस पूरी बिल्डिंग में वही सबसे ज्यादा नकचढ़ी है !!!”

aspundir
23-11-2017, 08:34 PM
गीत-संगीत की महफ़िल चल रही थी.
एक गायक ने जैसे गाना खतम किया, श्रोताओं में से आवाज़ आई – once more ! once more !
गायक ने फिर से गाना शुरू कर दिया. फिर जैसे ही गाना खतम हुआ, आवाज़ आने लगी – once more ! once more !
गायक ने फिर से गाना गाया. तीन-चार बार ऐसे ही हुआ तो गायक ने श्रोताओं से कहा – “मेरे प्यारे श्रोताओं, मैं आप लोगों का प्यार समझता हूँ, पर यहाँ और भी कलाकार आए हैं उनको भी अपनी कला दिखाने का मौका दीजिए … ”
एक पहलवान टाइप श्रोता उठकर खड़ा हुआ और बोला – “जब तक तू ठीक से नहीं गायेगा तुझे ही गाना पड़ेगा !!!”

aspundir
24-11-2017, 08:24 PM
एक कंजूस ने मिठाई की दुकान खोली।

हेल्पर के लिए अखबार में ऐडदिया...


.
हेल्पर चाहिए, योग्यता: डायबिटीज अनिवार्य

aspundir
24-11-2017, 08:25 PM
सोनू: लेटर किसे लिख रहा है?

मोनू: सरकार को लिख रहा हूं। कुछ पूछना है।


सोनू: क्या पूछना है?

मोनू: यही कि बुलेट ट्रेन में भी पंखे के ऊपर जूते रखने की सुविधा मिलेगी या नहीं !

aspundir
24-11-2017, 08:27 PM
पप्पू अपने दोस्त के घर गया।

दोस्त की ममी: समझा अपने दोस्त को, यह 11 बजे सोकर उठता है।

पप्पू: क्यों रे, क्या करता है इतनी जल्दी उठकर?

aspundir
24-11-2017, 09:08 PM
रामलाल बहुत उदास था. उसके दोस्त कन्हैयालाल ने उदासी का कारण पूछा.
रामलाल – “क्या बताऊँ यार, तीन हफ्ते पहले मेरे एक दूर के रिश्ते के चाचाजी गुजर गए … मेरे लिए 50 लाख रुपये छोड़ गए…”
कन्हैयालाल – “तो इसमें उदास होने वाली कौनसी बात है यार ?”
रामलाल – “आगे तो सुनो … चाचाजी के गुजरने के एक हफ्ते बाद मेरे एक दूर के फूफाजी भी गुजर गए और मेरे लिए 25 लाख छोड़ गए…”
कन्हैयालाल – “अबे तो तुझे तो खुश होना चाहिए …”
रामलाल – “पूरी बात तो सुन … पिछले हफ्ते गाँव में मेरे दादाजी भी गुजर गए और मेरे लिए 1 करोड़ की जायदाद छोड़ गए …”
रामलाल – “साले तू तो मालामाल हो गया फिर मुंह लटकाए क्यों बैठा है ?”
रामलाल – “तो और क्या करूँ ? ये वाला पूरा हफ्ता खाली निकल गया…. कोई भी नहीं मरा ….. !!!”

aspundir
24-11-2017, 09:08 PM
एक वकील साहब को यह देखकर बड़ी हैरत हुई कि अंदर कमरे में बैल कोल्हू खींच रहा है और तेली बाहर बैठा चिलम पी रहा है.
वकील साहब ने पूछा – “अगर बैल रुक जाए तो तुम्हे पता ही नहीं चलेगा !”
तेली बोला – “चलेगा वकील साहब. बैल रुक जाएगा तो उसके गले में बंधी घंटी की आवाज़ भी रुक जायेगी ना …”
“हूँ …”. वकील साहब ने एक मिनट सोचा और फिर बोले – “मान लो अगर बैल एक जगह खड़ा होकर सिर हिलाता रहे तो घंटी तो बजती रहेगी और तुम समझते रहोगे कि बैल चल रहा है ?”
“हमारे बैल ने वकालत नहीं पढ़ी है साहब …” – तेली ने चिलम का धुंआ उड़ाते हुए बेफिक्री से कहा.

aspundir
24-11-2017, 09:09 PM
एक आदमी बारिश में भीगते हुए ठिठुरता हुआ जा रहा था.
एक लड़की जो छाता लेकर जा रही थी, बोली – “आप चाहें तो मेरे छाते के नीचे आ सकते हैं …!”
आदमी – “नहीं बहनजी, मैं ठीक हूँ …!” कहकर आगे बढ़ गया.
आप सोच रहे होंगे … कितना शरीफ आदमी था !
जी नहीं … दरअसल पीछे-पीछे बीवी आ रही थी.

aspundir
24-11-2017, 09:09 PM
एक औरत अपने बॉय-फ्रेंड के साथ बाज़ार में घूम रही थी कि तभी उसका पति मिल गया.
पति ने बॉय-फ्रेंड को पीटना शुरू कर दिया.
औरत – “मार साले को … अपनी बीवी को कभी घुमाने ले जाता नहीं और दूसरों की को ले आता है !”
तभी बॉय-फ्रेंड को जोश आ गया और वह पति को पीटने लगा.
औरत – “मार साले को ! खुद तो कभी घुमाने ले जाता नहीं और दूसरों को भी नहीं घुमाने देता … !”

aspundir
25-11-2017, 07:08 PM
सोनू: मेरे मोबाइल चार्जर और मेरी हालत एक जैसी है।

मोनू: ऐसा कैसे?

सोनू: मैं सारा दिन फोन में घुसा रहता हूं और चार्जर मेरे फोन में!

aspundir
25-11-2017, 07:09 PM
सोनू पेड़ पर चढ़ रहा था।

मोनू: पेड़ पर क्यों चढ़ रहा है?

सोनू: आम खाने के लिए!

मोनू: ...लेकिन यह तो सेब का पेड़ है।

सोनू: अरे, आम मेरी जेब में है!

aspundir
26-11-2017, 08:28 PM
किराएदार: अंकल, आपके मकान में तो चूहे ही चूहे दौड़ते हैं।

मकान मालिक: ...तो इतने से किराए में आपको घोड़ों की रेस कहां से दिखाऊं!

aspundir
27-11-2017, 09:10 PM
टीचर: बताइए, तिनके का बहुवचन क्या है?
पप्पू: झाड़ू

aspundir
27-11-2017, 09:12 PM
एक तोता कार से टकरा गया, तो उस कार वाले ने उसे उठा कर पिंजरे में डाल दिया ।
दूसरे दिन जब तोते को होश आया तो वह बोला, आइला जेल! कार वाला मर गया क्या?

aspundir
27-11-2017, 09:24 PM
पति सारी रात गायब रहने के बाद सुबह जब घर पहुंचा, तो पत्नी ने गुस्से से कहा, अब सुबह के 7 बजे क्यों आए हो?
पति ने जवाब दिया- नाश्ता करने के लिए

aspundir
28-11-2017, 06:43 PM
आकाश: भाई थर्ड ईयर का रिजल्ट आ गया क्या?
राहुल: हां और अब तमीज से बात करो।

आकाश: क्यों?
राहुल: क्योंकि अब मैं तेरा सीनियर हूं।

aspundir
28-11-2017, 06:44 PM
दुकानदार: कैसा सूट दिखाऊं मैडम?
महिला: ऐसा कि पड़ोसन तड़प-तड़पकर दम तोड़ दे।

aspundir
29-11-2017, 05:34 PM
पत्नी: यह बंदूक लेकर दरवाजे पर क्यों खड़े हो?
पति: शेर का शिकार करने जा रहा हूं।
पत्नी: तो जा क्यों नहीं रहे हो?
पति: बाहर कुत्ता खड़ा है।

aspundir
29-11-2017, 05:35 PM
राहुल बाल कटवाने के लिए गया...
नाई ने पूछा: बाल छोटे करने हैं क्या?
राहुल: बड़े कर सकते हो तो कर दो।

aspundir
30-11-2017, 09:31 PM
डॉक्टर: आपके सामने के दांत कैसे टूट गए?
पप्पू: पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर: तो रोटी खाई क्यों?
पप्पू: नहीं खाई, इसलिए तो दांत टूट गए।

aspundir
30-11-2017, 09:32 PM
टीचर ने एक लड़के से कहा, तुम मेरी कक्षा में बैठकर बातें क्यों कर रहे थे?
पप्पू: मैं बातें कैसे कर सकता हूं सर, मैं तो सो रहा था।

aspundir
01-12-2017, 07:20 PM
बीवी से परेशान पति बाबा (https://navbharattimes.indiatimes.com/topics/%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE) के पास गया।

पति : बाबा, मेरी बीवी बहुत परेशान करती है। कोई हल बताओ, क्या करूं?

बाबा: बेटा, अगर बीवी का कोई हल होता, तो आज मैं बाबा न होता।

aspundir
01-12-2017, 07:20 PM
पागलखाने के इंचार्ज ने पागल (https://navbharattimes.indiatimes.com/topics/%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A4%B2) से कहा: आप ठीक हैं इसलिए आपको छोड़ा जा रहा है। मगर अफसोस, कल जिस पागल को आपने स्विमिंग पूल में डूबने से बचाया था, आज उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पागल: उसने खुदकुशी नहीं की, वह तो मैंने उसे सूखने के लिए लटकाया था।

aspundir
01-12-2017, 07:21 PM
मैं अपनी गर्लफ्रेंड (https://navbharattimes.indiatimes.com/topics/%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%AB%E0%A 5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A1) को अपना आईफोन (https://navbharattimes.indiatimes.com/topics/%E0%A4%86%E0%A4%88%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8)देखन े नहीं देता। इसके दो कारण हैं।
.
.

.
पहला- मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है।

दूसरा- मेरे पास आई-फोन नहीं है।

aspundir
02-12-2017, 07:34 PM
आने वाली कड़ाके की ठंड को देखते हुए
केन्द्र सरकार का एक बड़ा फैसला,

'नहाए हुए व्यक्ति को छूनेवाला व्यक्ति...
.
.
.
भी नहाया हुआ माना जाएगा!'

aspundir
02-12-2017, 07:35 PM
टीचर: सोनू, बताओ ए के बाद क्या आता है?


सोनू ने काफी देर सोचने के बाद कहा: क्या बोलती तू...

aspundir
03-12-2017, 05:37 PM
हमारे देश में सड़क भले ही तीसरे दिन उखड़ जाए...
.
.

लेकिन स्पीड ब्रेकर पता नहीं कौनसे मटीरियल के होते हैं!

aspundir
03-12-2017, 05:37 PM
अधिकतर महिलाएं तीन बार शॉपिंग के लिए जाती हैं। एक बार पसंद करने...
.
.

दूसरी बार खरीदने और तीसरी बार कलर चेंज करवाने के लिए!

aspundir
03-12-2017, 05:38 PM
आज का मजेदार ज्ञान...

गाड़ी मांगकर ले जाने वाले लोग पेट्रोल डलवाएं या ना डलवाएं...
.


लेकिन ज्ञान जरूर देकर जाते हैं कि गाड़ी सर्विस मांग रही है!

aspundir
03-12-2017, 06:58 PM
एक दिन पप्पू का पेट खराब था.
उसी दिन उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे अपने घर डिनर पर बुलाया.
पप्पू के साथ गर्लफ्रेंड का पूरा परिवार डाइनिंग टेबल पर बैठ गया.
गर्लफ्रेंड के पिता ने पप्पू से कहा – “शुरू करो बेटा …”
अचानक पप्पू के पेट में गुड़गुड़ शुरू हो गई और फिर – “pooooo..” की आवाज आई.
सभी लोगों ने पप्पू की तरफ देखा फिर पप्पू की कुर्सी की बगल में बैठे अपने कुत्ते टॉमी की तरफ देखा.
गर्लफ्रेंड के पिता – “टॉमी, ये सब क्या है ? चलो हटो यहाँ से !”
कुत्ता वहीं बैठा रहा. पप्पू मन ही मन खुश हुआ कि चलो किसी को पता नहीं चला और इल्जाम कुत्ते पर आ गया.
दो मिनट बाद फिर – “pooooo…”
गर्लफ्रेंड के पिता गुस्से से कुत्ते से बोले – “टॉमी, चल भाग यहाँ से …”
पप्पू फिर मन ही मन खुश हुआ …
परन्तु उसका पेट आज कुछ ज्यादा ही खराब था.
दो मिनट बाद तो फिर – “pooo … poooo … poooo…”
अब तो गर्लफ्रेंड के पिता का गुस्सा फट पडा – “टॉमी हरामखोर !!! गया नहीं तू अभी तक ?? जब वो तेरे ऊपर पॉटी कर देगा तभी हटेगा क्या वहाँ से कमीने ???”

aspundir
03-12-2017, 06:59 PM
एक दिन टीवी पर ‘शराबी’ पिक्चर देखते हुए पत्नी बोली – “अमिताभ बच्चन कितने अच्छे एक्टर हैं …. शराब न पीकर भी पिए हुए की कितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं !”
यह सुनकर मैं मन ही मन सोचने लगा – “अब इस पगली को कौन समझाए कि ‘शराब न पीकर पिए हुए’ की एक्टिंग से ज्यादा मुश्किल है ‘शराब पीकर न पिए हुए’ की एक्टिंग करना … !!!”

aspundir
03-12-2017, 07:00 PM
एक आदमी की कार एक रात पार्किंग से चोरी हो गई. अगले दिन देखा तो कार पार्किंग में उसी जगह खड़ी थी.
गाड़ी के अन्दर एक लिफाफा मिला जिसमें एक माफीनामा था, “माँ की तबियत अचानक बिगड़ जाने से उन्हें फ़ौरन बड़े हॉस्पिटल लेकर जाना आवश्यक था. रात में न तो एम्बुलेंस आई और न ही टैक्सी, इसलिए मजबूरन आपकी गाड़ी बिना इजाजत लेकर जाना पड़ा. आपको तकलीफ हुई इसके लिए खेद है. गाड़ी में पेट्रोल जितना था उतना ही है. आपकी गाड़ी का इस्तेमाल किया इसके एवज में आज रात की ‘गब्बर इज बैक’ मूवी की टिकटें आपके पूरे परिवार के लिए इस पत्र के साथ रखी हैं. मुझे बड़े दिल के साथ माफ़ करिए.”
पत्र में लिखी कहानी ओरिजिनल जैसी लगने और गाड़ी सही सलामत मिल जाने से परिवार शांत हो गया और रात को सिनेमा देखने गया. उन्होंने आराम से बैठकर फिल्म देखी.
देर रात फिल्म देखकर घर पहुंचे तो पाया कि घर का दरवाजा टूटा हुआ था और घर का सारा कीमती सामान चोरी हो चुका था. बाहर टेबल पर एक पत्र रखा था जिस पर लिखा था, ‘फिल्म पसंद आई कि नहीं … बाय द वे, गब्बर इज बैक !!!’

aspundir
03-12-2017, 07:25 PM
एक दिन रोहित को एसएमएस आया कि ...

क्या आप अन्ना हजारे के साथ हैं?

रोहित ने जवाब भेजा...

नहीं, मैं तो घर पर हूं...

कुछ काम था क्या...???

aspundir
04-12-2017, 05:36 PM
संता एक बार शिकार करने चला गया और साथ में अपनी पत्नि जीतो और सास को भी ले गया!
एक शाम को जंगल में बहुत गहरा अँधेरा था सब कुछ शांत था और जीतो अपनी माँ को इधर उधर ढूंढने लगी, जब उसे अपनी माँ कहीं भी नहीं नजर आयी तो उसने संता को बताया कि माँ पता नहीं कहाँ है!
तब संता ने अपनी राइफल उठाई और बाहर निकल गया संता ने थोड़ी सी शराब भी पी रखी थी वो जहाँ ठहरे थे पहले उन्होंने उसके चारों ओर ढूंढा पर उन्हें संता की सास कहीं नहीं मिली फिर वे दोनों जंगल में काफी दूर आ गए!
तभी जीतो की नजर सामने अपनी माँ पर पड़ी उसकी माँ के बिल्कुल सामने शेर था!
वह घबराते हुए संता से कहने लगी अब हमें क्या करना चाहिए?
संता ने कहा कुछ नहीं! शेर खुद ही इस झंझट में फंसा है, अब इसे खुद ही इस झंझट से बाहर निकलना है!

aspundir
04-12-2017, 05:37 PM
एक बार एक आदमी अपने घर के पीछे पेड़ लगाने कि लिए गढ्ढा खोद रहा था कोई 2 फुट खोदने के बाद उसे एक दीपक मिला उसने उसे बाहर निकाला और उसे साफ़ करने लगा अचानक ही उससे एक जिन्न प्रकट हो गया और कहने लगा मैं तुम्हारी तीन इच्छाएँ पूरी कर सकता हूँ!
उस आदमी ने कहा ये तो बहुत अच्छा है!
जिन्न ने कहा तुम मुझे पहले ये बताओ तुम सबसे ज्यादा नफरत किससे करते हो, उस आदमी ने कहा कि मैं अपने पड़ोस में रहने वाले वकील से सबसे ज्यादा नफरत करता हूँ जिन्न ने कहा देखो तुम्हारी जो भी तीन इच्छाएँ होगी या जो भी तुम मांगोगे वकील को उसका दुगना मिलेगा!
उस आदमी ने जल्दबाजी में जिन्न से कहा कि उसे 1 करोड़ रूपए दे दो जिन्न ने कहा ठीक है पर वकील को दो करोड़ मिलेंगे!
उस आदमी ने अपनी दूसरी इच्छा भी जल्द ही मांग ली उसने जिन्न से कहा कि उसे एक बहुत बड़ा बंगला नौकरों के साथ चाहिए जिन्न ने कहा मिल जायेगा पर वकील को दो बंगले मिलेंगे वो भी नौकरों के साथ!
अब उस आदमी कि आखिरी इच्छा बची थी उस आदमी ने सोचा कि मैं जो भी मांग रहा हूँ वकील को उसका दुगना मिल रहा है बड़े सोच विचार के बाद उसने जिन्न से कहा कि मेरी आखिरी इच्छा ये है कि आप मुझे मार मार कर अधमरा कर दो!

aspundir
04-12-2017, 05:39 PM
एक बार संता शाम को घर आया, टी. वी. चालू किया और सोफे पर बैठते ही जीतो से बोला, “इससे पहले की शुरू हो जाये जल्दी से मेरे लिए चाय लेकर आओ।”
जीतो को कुछ अजीब लगा पर वो चाय बना कर ले आई।
चाय पीते-पीते संता दोबारा जीतो से बोला, “इससे पहले शुरू हो जाये, मेरे लिए कुछ खाने के लिए भी लेकर आओ।”
जीतो को थोड़ा गुस्सा आया पर उसने संता को कुछ खाने के लिए भी दे दिया और वापस अपने काम में लग गयी।
थोड़ी देर बाद संता दोबारा बोला, “इससे पहले की शुरू हो जाये, यह बर्तन उठाओ यहाँ से।”
जीतो का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया और संता पर चिल्लाते हुए बोली, “मैं तुम्हारी कोई नौकरानी नहीं हूँ, जो मुझ पर इस तरह अपना हुकुम चला रहे हो। जब से आओ कुछ न कुछ हुकुम किये जा रहे हो जैसे यहाँ कोई तुम्हारा गुलाम है।”
संता उठा और गहरी सांस लेते हुए बोला, “लो शुरू हो गया।”

aspundir
05-12-2017, 08:27 PM
हिन्दी भी सरल नहीं है, आजकल के बच्चों के लिए:
टीचर–रामस्वरूप बीमार था, फलस्वरूप मर गया
सब लोग इसका अंग्रेजी में अनुवाद करो।
पप्पू–मास्टर साहब अगर बीमार रामस्वरूप था, तो फलस्वरूप क्यों मरा?
टीचर–मूर्ख! इसका मतलब है रामस्वरूप बीमार हुआ, परिणामस्वरुप मर गया।
पप्पू–ले अब तीसरा मर गया। साला जो बीमार है वो क्यों नहीं मर रहा?

aspundir
05-12-2017, 08:31 PM
एक कंजूस अपने बेटे को पीट रहा था।
पड़ोसी–क्यों पीट रहे हो बच्चे को?
कंजूस–मैंने इसको कहा कि 1-1 सीढी
छोड़कर चढ़, चप्पल कम घिसेगी।
नालायक 2-2 सीढ़ी छोड़कर चढ़ा,
पाजामा फाड़ दिया।

aspundir
05-12-2017, 08:32 PM
शेर और शेरनी पेड़ के नीचे बैठे थे।
इतने में अचानक एक हिरन का बच्चा उनके
सामने से तेजी से भागता हुआ निकल गया।
शेरनी–ये क्या था?
शेर–फास्ट फूड।

aspundir
06-12-2017, 07:04 PM
लड़का – प्रोफाइल पिक में बड़ी गोरी लग रही हो …
लड़की – थैंक्स …
लड़का – कौनसा सॉफ्टवेयर यूज करती हो ???
*लड़का Blocked*

aspundir
06-12-2017, 07:04 PM
एक बुजुर्ग व्यक्ति के दिल का ऑपरेशन होने वाला था.
ऑपरेशन उनका दामाद करने वाला था जो कि उस हॉस्पिटल का सबसे बड़ा सर्जन था.
जैसे ही दामाद सर्जन ऑपरेशन करने आया, बुजुर्ग बोले – “बेटा, मुझे तुमसे कुछ कहना है … जैसा कि तुम जानते हो कि तुम्हारी सास का मेरे अलावा दुनिया में और कोई नहीं है इसलिए अगर इस ऑपरेशन के दौरान मुझे कुछ हो जाए तो तुम्हारी सास को तुम्हें अपने घर में ही रखना होगा … उनका ख़याल रखना !”
कहने की जरूरत नहीं, ऑपरेशन सौ फ़ीसदी सफल रहा !!!

aspundir
06-12-2017, 07:05 PM
लड़की – आजकल क्या कर रहे हो ?
लड़का – पीएचडी …
लड़की – अरे वाह ! डॉक्टरेट !
लड़का – नहीं पगली … पिज़्ज़ा हट डिलीवरी !!!

aspundir
06-12-2017, 07:05 PM
अपने घर में आदमी सिर्फ 2 कारणों से खुश रहता है …
पहला …
या तो बीवी नहीं हो
दूसरा …
या फिर बीवी नई हो !!!

aspundir
06-12-2017, 07:05 PM
Police Inspector – जिस कार ने आपको टक्कर मारी उसका रंग और नंबर क्या था ?
Man – सर, रंग और नंबर तो याद नहीं, हाँ उस गाडी को जो मैडम चला रहीं थीं उनकी साड़ी का कलर पीला और बॉर्डर लाल रंग का था, कानों में मोती के झुमके थे, गले में सोने का लॉकेट था, दायें हाथ में घडी और … और हाँ उनकी ठोड़ी पर एक छोटा सा तिल भी था !!!

aspundir
07-12-2017, 09:40 PM
पप्*पू को एक अनजान नम्बर से मैसेज आया
उसने अपने सब दोस्तों से वो मैसेज पेपर पे लिखवाया
दोस्*त: ये तू क्*या कर रहा हैं।
पप्*पू: सबकी लिखावट मैसेज की लिखावट से मैच करने के लिये

aspundir
07-12-2017, 09:40 PM
एक बच्चा अपनी माँ से बुरी
तरह से पीटने के बाद,
अपने पापा से पूछता है
आप कभी पाकिस्तान गए हो
पापा: नहीं बेट
बेटा: कभी अफगानिस्तान गए हो?
पापा: नहीं बेटा
बेटा: तो फिर यह आतंकवादी कहाँ से लाये

aspundir
12-12-2017, 07:14 PM
मरीज: डॉक्टर साहब, मैं आपसे रोज 50 रुपये की दवाई लेता हूं लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा।


डॉक्टर: आज तुमको 40 रुपये की दवाई देता हूं। इ ससे तुम्हें 10 रुपये का फायदा होगा!

aspundir
12-12-2017, 07:15 PM
दुनिया में मां से बड़ा अलार्म क्लॉक कोई नहीं है!

7 बजे उठाने को कहो तो 6 बजे उठा देती है, यह कहते हुए कि 8 बज गए हैं!

aspundir
12-12-2017, 07:30 PM
गप्पू: देखो, वह लड़की मुझे देखकर मुस्कुरा रही है।

गर्लफ्रेंड: वह तो सिर्फ मुस्कुरा रही है।जब मैंने पहली बार देखा था तो 5 मिनट तक हंसी ही नहीं रुकी थी।

aspundir
12-12-2017, 07:31 PM
पत्नी: आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं। हमारे दो तौलिए चोरी हो गए।

पति: कौन से?

पत्नी: वही जो हम शिमला के होटल से उठा लाए थे।

aspundir
12-12-2017, 07:42 PM
एक लड़की ने ऑटो चलाने के पोज में फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर पोस्ट किया।

अगले दिन एक पेज पर उसका फोटो मिला, साथ में लिखा था...

अपने गरीब मां बाप के लिए ऑटो चलाने वाली बहन के लिए कितने लाइक!

aspundir
12-12-2017, 07:44 PM
टीचर: बताओ बंदर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

सोनू: मंकी।

टीचर: तुमने किताब में देखकर बताया ना?

सोनू: नहीं सर, मैंने तो आपको देखकर बताया।

aspundir
12-12-2017, 08:05 PM
पप्पू: तुमने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर डायमंड रिंग क्यों दी? वह तो कार चाहती थी न।

डब्बू: हां, पर मैं नकली कार कहां से लेकर आता?

aspundir
12-12-2017, 08:12 PM
टीचर: एस्कलेटर को हिंदी में क्या कहते हैं?

चीकू: मैं ठहरा रहा जमीं चलने लगी!

aspundir
12-12-2017, 08:12 PM
टीचर: अगर राय साहब को ढूंढना हो तो कहां जाना चाहिए?

पप्पू: चाय की दुकान पर क्योंकि जहां चाय वहां राय!

aspundir
12-12-2017, 08:13 PM
सोनू: आज तो फेसबुक ने बचा लिया।

मोनू: क्यों, क्या हुआ?

सोनू: आज बीवी का बर्थडे था और मुझे पता भी नहीं था!

aspundir
13-12-2017, 07:12 PM
टीचर – बच्चो एक बार रजनीकांत हवाई जहाज से स्विट्ज़रलैंड के ऊपर से गुजर रहे थे और उनका पर्स वहाँ गिर गया.
बच्चे – फिर क्या हुआ मैडम ?
टीचर – वह स्थान आज स्विस बैंक के नाम से जाना जाता है

aspundir
13-12-2017, 07:13 PM
रजनीकांत- आज मेरे कुत्ते ने अंडा दिया है …
अमिताभ बच्चन – कुत्ते कब से अंडे देने लगे भाई ?
रजनीकांत – ये अपना स्टाइल है … मैंने अपनी मुर्गी का नाम ‘कुत्ता’ रखा है

aspundir
13-12-2017, 07:14 PM
एक बार नासा के पास एलियंस का सन्देश आया. एक एलियन घबराई हुई आवाज में बोला – “हमने 2 संदिग्ध इंसान देखे हैं …”
नासा – “कौन ?”
एलियन – “साबू .. जुपिटर पर और दूसरा रजनीकांत … मंगल पर !!!”

aspundir
13-12-2017, 07:14 PM
टीचर – रजनीकांत की फिल्म “रोबोट” से क्या सीखने को मिलता है ?
स्टूडेंट – यही कि लड़की इंसान का ही नहीं, मशीन का दिमाग भी खराब कर सकती है … !!!

aspundir
13-12-2017, 07:15 PM
टीचर – अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए ?
स्टूडेंट – चुपचाप खुजाकर सो जाना चाहिए … अब आप कोई रजनीकांत तो हो नहीं जो मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे !!

aspundir
13-12-2017, 07:15 PM
“न्यूटन का प्रश्न- पांच के बीच में चार कैसे लिखोगे?
चीन ने कहा- चुटकुला
जापान बोला- असंभव
रजनीकांत का जवाब- f(iv)e ”

aspundir
13-12-2017, 07:15 PM
एक किसान ने अपने मक्के के खेत में कौवे उड़ने के लिए रजनीकांत की तस्वीर चिपका दी नतीजा यह हुआ कि कौवे अगले ही दिन मक्की के वे दाने भी वापस ले आए, जो वे पिछले साल लेकर गए थे.

aspundir
13-12-2017, 07:16 PM
रजनीकांत – हैलो, मैं रजनीकांत बोल रहा हूँ.
लड़का – हां पता है… बोलिए?
रजनीकांत – तुझे कैसे पता की मैंने कॉल किया है..?
लड़का – मोबाइल स्विच ऑफ था मेरा!

aspundir
13-12-2017, 07:36 PM
सुबह सुबह पत्नी ने कहा: ‘सुनो, मेरे लिए नाश्ता बना दो.’
पति उठा और बाहर जाने लगा…….
पत्नी: ‘अरे, कहां चल दिये?’
पति: ‘अपने वकील के पास, मुझे तुमसे तलाक लेना है.’
पति वकील के घर गया और थोड़ी ही देर में वापस आकर नाश्ता बनाने लगा.
पत्नी: ‘क्यों ? वकील साहब नहीं मिले क्या ?’
पति: ‘वकील बर्तन मांज रहा है….’

aspundir
13-12-2017, 07:37 PM
एक महिला पुलिस स्टेशन में…
महिला: ‘इंस्पेक्टर साहब, कब मिलेंगे मेरे पति ? आज 4 दिन हो गए हैं कोई खबर नहीं है उनकी.’
इंस्पेक्टर: ‘मिलेंगे मिलेंगे, जल्द ही मिल जाएंगे. देखिए, कल ही हमें हाईवे के पास से उनके मोजे मिले हैं, वो हमने अपने खोजी कुत्ते को सुंघाए हैं. बस कुत्ते के होश में आते ही हम खोज फिर से शुरू कर देंगे !!!’

aspundir
13-12-2017, 07:37 PM
एक जगह रामकथा चल रही थी. अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई…
‘भाई पवन अरोड़ा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, वंदना भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है.
तल्लीनता से राम कथा सुन रहे भाई पवन अरोड़ा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे.
तभी महिलाओं में बैठीं वंदना भाभी चिल्लाईं, ‘अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो. मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि राम कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए.’

aspundir
13-12-2017, 07:40 PM
शिक्षक – हिंदी की पहली साइलेंट मूवी का नाम बताओ ?
होनहार छात्र – जब मूवी साइलेंट ही है तो आप कैसे कह सकते हैं कि वह हिंदी की ही है ???

aspundir
13-12-2017, 08:08 PM
पति – पत्नी बर्तन की दूकान में झगड़ रहे थे.
पत्नी-” ये वाला स्टील का गिलास लो”।
पति-“नहीं, ज़रा और बड़ा गिलास लेंगे” !
पत्नी – “मैं कहती हूँ ये वाला लो … ”
दुकानदार अनुभवी आदमी था. पति से बोला – “साहब, मेरी मानिए तो मैडम जो कह रही हैं वही वाला ले लीजिये न ?”
पति झुंझला कर बोला – “अरे भैया, तुम्हें तो बेचने की पड़ी है. इस छोटे से गिलास में मेरा हाथ घुसता नहीं है, मैं इसे माँजूंगा कैसे ?

aspundir
13-12-2017, 08:09 PM
दो दोस्त थे. उनमें आपस में बड़ा प्रेम था और दोनों ही क्रिकेट खेलने के बड़े शौक़ीन थे.
अचानक एक दिन एक दोस्त बहुत बीमार पड़ गया और मरणासन्न स्थिति में पहुँच गया.
दूसरे दोस्त ने कहा – “देख भाई, लगता है तू अब मरनेवाला है…लेकिन जब तू स्वर्ग पहुँच जाये तो मुझे सपने में ये जरूर बताना कि स्वर्ग में क्रिकेट होता है या नहीं ?”
कुछ दिन बाद बीमार दोस्त मर गया.
मरने के सात दिन बाद दूसरे दोस्त ने सपना देखा. सपने में मरा हुआ दोस्त उससे कह रहा था – “दोस्त, मेरे पास तुम्हे देने के लिए दो ख़बरें हैं, एक अच्छी और एक बुरी. अच्छी खबर ये है कि स्वर्ग में क्रिकेट खेला जाता है …..और बुरी खबर ये है कि अगले सन्डे के मैच में तुम्हे बॉलिंग करनी है … !!”

aspundir
13-12-2017, 08:09 PM
एक प्रोफेसर साहब कक्षा में जीवों के व्यव्हार के सम्बन्ध में पढ़ा रहे थे.
इसके लिए उन्होंने एक चूहे के एक तरफ रोटी और दूसरी तरफ चुहिया रखी. फिर जैसे ही चूहे को छोड़ा वह सीधा रोटी की तरफ लपका.
दूसरी बार उन्होंने रोटी हटाकर उसकी जगह चावल रखे. इस बार भी चूहा चुहिया की तरफ न जाकर चावलों पर टूट पड़ा.
इस तरह प्रोफ़ेसर ने खाने की कई चीज़ें बदल-बदल कर चूहे के पास रखी और हर बार चूहा खाने की चीज़ों की तरफ ही गया. चुहिया की तरफ उसने देखा भी नहीं.
प्रोफ़ेसर ने छात्रों को निष्कर्ष समझाया – “इससे साबित होता है कि भूख ही सबसे बड़ी ज़रूरत है…दूसरी जरूरतें उसके आगे कुछ भी नहीं..”
छात्रों के बीच में से एक आवाज़ आई – “एक बार चुहिया भी बदल कर देख लेते सर…. हो सकता है यह चुहिया उसकी बहिन हो … !!!”

aspundir
13-12-2017, 08:10 PM
अदालत में एक मुक़दमे की जिरह के दौरान ……
वकील ने कटघरे में खड़ी खूबसूरत युवती से पूछा – “परसों रात तुम कहाँ थी ?”
युवती – “अपने पड़ोसी के साथ डेट पर गई थी.”
वकील ने दूसरा सवाल पूछा- “और कल रात ?”
युवती- “मेरे एक दूसरे पड़ोसी के साथ.”
वकील ने धीरे से पूछा- “और आज का तुम्हारा क्या प्रोग्राम है ?”
दूसरा वकील चिल्लाया- “ऑब्जेक्शन मी लॉर्ड! यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है … !!!”

aspundir
13-12-2017, 08:33 PM
एक औरत कोमा में चली गई . . .
पति मुर्दा समझ के जलाने चला
रास्ते में अर्थी एक खम्भे से टकरा गई
और
औरत को होश आ गया … और उसे वापस घर ले आये ..!!
एक साल बाद औरत सच में मर गई .
सब लोग राम -नाम सत्य बोलते जा रहे थे …
लेकिन…!!!
पति की जुबान पर एक ही बात थी …
खम्भा बचा के …!!
खम्भा बचा के …!!
खम्भा बचा के …!!

aspundir
13-12-2017, 08:34 PM
शादी के 2 दिन बाद आदमी उसी ब्यूटीपार्लर में गया जहां उसकी बीवी को दुल्हन बनाया गया था.
आदमी ने पार्लर वाली मैडम को iphone X का एक डिब्बा दिया और थैंक्स बोलकर चला आया.
आदमी के जाने के बाद मैडम ने ख़ुशी ख़ुशी डिब्बा खोला तो देखा कि उसमें पुराना Nokia 1100 रखा हुआ था. उसके नीचे एक चिट्ठी रखी हुई थी जिस पर लिखा था –
“SAME FEELINGS…”

aspundir
13-12-2017, 08:34 PM
आदमी (अपने कवि दोस्त से) – क्यों भाई, आजकल कोई कविता नहीं लिख रहे हो ? क्या हुआ है ?
कवि – नहीं भाई, जिस लड़की के लिए लिखता था, उसकी शादी हो गई.
आदमी – फिर तो विरह रस में कविता और भी अच्छी बनेगी न भाई ?
कवि – तू समझ नहीं रहा भाई … उसकी शादी मुझसे ही हुई है !!

aspundir
13-12-2017, 08:35 PM
एक M. R. (Medical Representative) एक डॉक्टर की बेटी से प्यार करता था. एक दिन हिम्मत करके उसने डॉक्टर से उसकी बेटी का हाथ माँगा पर डॉक्टर ने इनकार कर दिया.
कुछ दिनों बाद डॉक्टर ने अपनी बेटी की शादी एक डॉक्टर लड़के से करवा दी. परन्तु शादी के कुछ ही दिनों बाद वह डॉक्टर लड़का मर गया.
M. R. ने फिर डॉक्टर के सामने उसकी लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन डॉक्टर ने फिर मना कर दिया.
कुछ महीनों बाद डॉक्टर ने अपनी बेटी की शादी एक इंजीनियर से करवा दी लेकिन कुछ दिनों बाद इंजीनियर भी मर गया.
M. R. ने फिर शादी की इच्छा प्रकट की लेकिन डॉक्टर नहीं माना.
फिर डॉक्टर ने अपनी बेटी की शादी एक टीचर से करवा दी लेकिन कुछ दिनों में वह भी भगवान को प्यारा हो गया.
अंत में डॉक्टर ने खिसियाकर अपनी बेटी की शादी उसी M. R. से करवा दी.
महीना गुजर गया, छह महीने गुजर गए, धीरे धीरे साल भी गुजर गया लेकिन M. R. नहीं मरा.
इसी इंतज़ार में एक दिन डॉक्टर साहब खुद ही गुजर गए और यमराज के पास पहुंचे. जाते ही उन्होंने यमराज से पूछा – “आपने मुझसे मेरे तीन दामादों को छीन लिया लेकिन यह M. R. क्यों नहीं मरा ?”
यमराज गुस्से से बोले – “तो हम क्या करें ? वह जहाँ की कहकर जाता है वहाँ मिलता ही नहीं है ….
TP (Tour Program) में लिखा होता है सिवनी जा रहा हूँ, पर जाता है बालाघाट !
TP में लिखा होता है भोपाल, पर जाता है जबलपुर … !
हम तो अब तक यही सोच रहे हैं कि इसे पकड़ें तो कहाँ पकड़ें ???”

aspundir
14-12-2017, 07:32 PM
सोनू: एक बात समझ नहीं आती।

मोनू: कौनसी बात?

सोनू: सारी पार्टियां भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं तो फिर भ्रष्टाचार करता कौन है?

aspundir
14-12-2017, 07:32 PM
किसी भी दोस्त से पैसे उधार मांगो तो कहता है, भाई 2 घंटे पहले बोलता।
.

.
जैसे 2 घंटे पहले तो वह वर्ल्ड बैंक का चेयरमैन रहा हो!

aspundir
14-12-2017, 07:42 PM
पप्पू: मेरे पास मोबाइल है, फेसबुक है, इंस्टाग्राम है, ट्विटर है। तुम्हारे पास क्या है?
गप्पू: मेरे पास 'और भी काम हैं'!

aspundir
14-12-2017, 07:44 PM
सोनू 15 मिनट में ही पेपर छोड़कर जाने लगा।

टीचर: क्या हुआ, जवाब नहीं आता क्या?

सोनू: यह बात नहीं है। मैं जिसके भरोसे आया था, वह खुद मुझसे पूछ रहा है।

aspundir
15-12-2017, 07:24 PM
आजकल कुछ लोग गुड मॉर्निंग का मेसेज भेजकर दोबारा सो जाते हैं।
.
.

.
ऐसे लोगों के चक्कर में अपनी नींद ना खराब करें।

aspundir
15-12-2017, 07:25 PM
मां की ममता का कोई तोड़ नहीं है। बच्चा गुम हो जाए तो रोती है..
.
.

और अगर अपने आप घर आ जाए तो पिटाई करती है।

aspundir
15-12-2017, 07:26 PM
लोग कुछ दिन सिगरेट पीते हैं और उन्हें आदत लग जाती है।
.
.

.
एक हम हैं जो बचपन से पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन आज तक आदत नहीं लगी!

aspundir
15-12-2017, 08:27 PM
आज सुबह न्यूज़पेपर में एक पैम्फलेट निकला जिस पर लिखा था – “क्या आप शराब पीते हैं ? फ़ौरन 9xxxxxxxxx पर कॉल करें … हम आपकी मदद कर सकते हैं.”
पत्नी पीछे पड़ गई कि फ़ौरन कॉल करके बात करो.
आखिर मैंने कॉल किया…
वो एक शराब की नई दूकान खुली थी, उसका ऑफर था ..
“2 बोतल के साथ 1 बोतल फ्री !!!”
सच कहता हूँ, ख़ुशी के मारे आँसू निकल आये.

aspundir
15-12-2017, 08:28 PM
एक आदमी बार में बैठा शराब पीते पीते कागज़ पर कुछ गुणा भाग कर रहा था और पागलों की तरह हँस रहा था.
बाजू की टेबल पर बैठे आदमी ने पूछा – “भाई, इतने खुश क्यों हो ?”
उस आदमी ने कहा – “आजकल मेरी पत्नी डाइटिंग पर है और पिछले 5 दिनों में उसने 4 किलो वजन घटा लिया है !”
बाजू वाला बोला – “तो इसमें इतना हंसने की क्या बात है ?”
आदमी बोला- “भाईसाहब, अभी अभी मैंने कैलकुलेट किया है कि अगले 4 महीनों में वह पूरी तरह से गायब हो जायेगी… हा हा हा !!!”

aspundir
15-12-2017, 08:28 PM
इंग्लैंड के एक गांव में तीरंदाजी की प्रतियोगिता हो रही थी.
तीन नकाबपोश आदमी उसमें भाग लेने के लिए आये.
पहले नकाबपोश ने तीर चलाया जो टारगेट के ठीक सेण्टर में जाकर लगा. उसने अपना नकाब हटाया और अपना परिचय दिया – “आई एम … रोबिन हुड !”
अब दूसरे नकाबपोश ने तीर चलाया जो रोबिन हुड के तीर के ठीक बगल में जाकर लगा. उसने भी अपना नकाब हटाया और परिचय दिया – “आई एम … विलियम टेल !”
अब तीसरे नकाबपोश की बारी थी. उसने तीर चलाया जो टारगेट से बहुत दूर जाकर गिरा. उसने भी अपना नकाब हटाया और बोला – “आई एम … सॉरी !!!”

aspundir
15-12-2017, 08:30 PM
हरियाणवी ताऊ अपने घर के बरामदे में बैठे हुए थे. तभी एक कुत्ता वहाँ आया.
ताऊ (ताई से) – “कुत्ता आ गया … एक रोटी ल्या !”
ताई – “रोटी तै कोन्या !”
ताऊ – “अच्छा ! न्यूं कर, रोटी नई सै तै लाठी ल्या … दरवाजे से खाली नई जाण देणा !!!”

aspundir
15-12-2017, 08:31 PM
हरियाणवी ताऊ अपने घर के बरामदे में बैठे हुए थे. तभी एक कुत्ता वहाँ आया.
ताऊ (ताई से) – “कुत्ता आ गया … एक रोटी ल्या !”
ताई – “रोटी तै कोन्या !”
ताऊ – “अच्छा ! न्यूं कर, रोटी नई सै तै लाठी ल्या … दरवाजे से खाली नई जाण देणा !!!”

aspundir
15-12-2017, 08:33 PM
एक आदमी ने नई कार खरीदी और सोचा कि चलकर बीवी को सरप्राइज दिया जाए.
वह कार लेकर घर पहुंचा और दरवाजे से ही आवाज लगाते हुए बोला – “डार्लिंग, ज़रा बाहर आओ .. देखो आज तुम्हारा बरसों पुराना सपना सच हो गया !”
इतना सुनते ही बीवी छाती पीटते हुए दौड़ती हुई बाहर आई और चिल्लाई – “हाय, हाय सासू माँ को क्या हो गया …. ???”

aspundir
17-12-2017, 08:00 PM
पति अपनी पत्नी को अंग्रेजी पढ़ा रहा था।

पत्नी (दोपहर में): चलो डिनर (https://navbharattimes.indiatimes.com/topics/%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A4%B0) कर लो।

पति: दिन के खाने को लंच (https://navbharattimes.indiatimes.com/topics/%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%9A) कहते हैं।
पत्नी: यह कल रात का बचा हुआ खाना ही है।

aspundir
17-12-2017, 08:04 PM
पप्पू कढ़ी-चावल खा रहा था। तभी कढ़ी-चावल पर मक्खी आकर बैठ गयी।

पप्पू ने उस मक्खी को बड़े प्यार से पकड़ा और ऊपर उठाकर अपने मुंह के पास लाकर बोला- हट जा पगली, यह वह नहीं है जो तू समझ रही है।

aspundir
17-12-2017, 08:05 PM
लड़का: I Love U
लड़की: लेकिन मैं किसी और से प्यार करती हूं।
.
लड़का: ओके, कोई बात नहीं। मेरे लिए तो तुम्हारी खुशी ही सबसे बड़ी चीज है।
.
.
इस कहानी से शिक्षा मिलती है कि जहां और कुछ नहीं कर सकते, वहां डायलॉग तो अच्छा मार ही देना चाहिए।

aspundir
17-12-2017, 08:09 PM
दो लड़के थे. एक इंजीनियर बन गया और एक डॉक्टर.
इंजीनियर को जॉब नही मिली तो उसने क्लिनिक खोला और बाहर लिखा।
तीन सौ रूपये मे ईलाज करवाये ईलाज नही हुआ तो एक हजार रूपये वापिस….
एक डॉक्टर ने सोचा कि एक हजार रूपये कमाने का अच्छा मौका है वो क्लिनिक पर गया और बोला मुझे किसी भी चीज का स्वाद नही आता है।
इंजीनियर : बॉक्स नं.२२ से दवा निकालो और ३ बूँद पिलाओ नर्स ने पिला दी
मरीज(डॉक्टर) : ये तो पेट्रोल है।
इंजिनियर : मुबारक हो आपको टेस्ट महसूस हो गया लाओ तीन सौ रूपये।
डॉक्टर को गुस्सा आ गया, कुछ दिन बाद फिर वापिस गया पुराने पैसे वसूलने
मरीज(डॉक्टर) :साहब मेरी याददास्त कमजोर हो गई है
इंजिनियर : बॉक्स नं. २२ से दवा निकालो और ३ बूँद पिलाओ।
मरीज (डॉक्टर) : लेकिन वो दवा तो जुबान की टेस्ट के लिए है।
इंजिनियर : ये लो तुम्हारी याददाश्त भी वापस आ गई लाओ तीन सौ रुपए।
इस बार डॉक्टर गुस्से में गया
डॉक्टर-मेरी नजर कम हो गई है।
इंजीनियर- इसकी दवाई मेरे पास नहीं है। लो एक हजार रुपये।
डॉक्टर-यह तो पांच सौ का नोट है।
इंजीनियर- आ गई नजर। ला तीन सौ रुपये …!!!

aspundir
17-12-2017, 08:09 PM
एक महिला घर पर अकेली थी तभी दरवाजे पर दस्तक हुई.
उसने दरवाजा खोला तो देखा कि एक अनजान आदमी खड़ा था.
देखते ही बोला – “अरे, आप तो बहुत ही खूबसूरत हैं …!”
महिला ने घबराकर दरवाजा बंद कर दिया.
फिर इसके बाद वह आदमी रोज़ आने लगा. दरवाजे पर दस्तक देता, महिला दरवाजा खोलती और वह कहता – “आप बहुत ही खूबसूरत हैं …!”
महिला घबराकर पट से दरवाजा बंद कर लेती …
जब ऐसा 5 – 6 दिनों तक लगातार हुआ तो महिला ने यह बात अपने पति को बताई.
पति बोला – “तुम चिंता मत करो, आज मैं पूरे दिन घर पर ही रहूँगा. जब वह आए तो तुम दरवाजा खोलकर उससे पूछना कि वह चाहता क्या है ? मै दरवाजे के पीछे छुपा रहूँगा और मौका मिलते ही उसे दबोच लूँगा !!!”
जैसे ही वह आदमी आया तो पति दरवाजे के पीछे छुप गया. महिला ने दरवाजा खोला.
आदमी – “आप तो वाकई बेहद खूबसूरत हैं !”
महिला – “हाँ, मुझे पता है मै खूबसूरत हूँ, तो ? आपको क्या चाहिए ?”
आदमी – “बहनजी, यही अहसास अपने पति के अंदर जगाईए ना … ताकि वो मेरी पत्नी का पीछा करना छोड़ दें !!!”

aspundir
17-12-2017, 08:10 PM
एक बार एक आदमी ने गांव वालों से कहा कि वह 100 रु. में एक बंदर खरीदेगा। यह सुनकर सभी गांव वाले नजदीकी जंगल की और दौड़ पड़े और वहां से बंदर पकड़-पकड़ कर 100 रु. में उस आदमी को बेचने लगे। कुछ दिन बाद यह सिलसिला कम हो गया और लोगों की इस बात में दिलचस्पी कम हो गई।
फिर उस आदमी ने कहा कि वह एक बंदर के लिए 200 रु. देगा। यह सुनकर लोग फिर बंदर पकड़ने में लग गए, लेकिन कुछ दिन बाद मामला फिर ठंडा हो गया। अब उस आदमी ने कहा कि वह बंदरों के लिए 500 रु. देगा, लेकिन क्योंकि उसे शहर जाना था उसने इस काम के लिए एक असिस्टेंट नियुक्त कर दिया।
500 रु. सुनकर गांव वाले बदहवास हो गए। लेकिन पहले ही लगभग सारे बंदर पकड़े जा चुके थे इसलिए उन्हें कोई हाथ नहीं लगा। तब उस आदमी का असिस्टेंट उनसे आकर बोला, “आप लोग चाहें तो सर के पिंजरे में से 400-400 रु. में बंदर खरीद सकते हैं। जब सर आ जाए तो 500-500 रु. में बेच दीजिएगा।’ गांव वालों को यह प्रस्ताव भा गया
और उन्होंने सारे बंदर 400-400 रु. में खरीद लिए।
अगले दिन न वहां कोई असिस्टेंट था और न ही कोई सर, बस बंदर ही बंदर।

aspundir
19-12-2017, 06:28 PM
गर्लफ्रेंड: चलते वक्त तुम्हारा जूता बहुत आवाज करता है। शायद यह चोरी का है!

सोनू: अगर ऐसा होता तो कोट और पैंट से भी ऐसी आवाज आती।

aspundir
19-12-2017, 06:30 PM
टीचर: कोई चीज बताओ जिसका नाम लंबा हो।
सोनू: रबड़।

टीचर: यह तो बहुत छोटा नाम है।
सोनू: ...लेकिन इसे खींचकर जितना चाहे लंबा कर सकते हैं।

aspundir
19-12-2017, 06:30 PM
पप्पू: दिन में सूरज ना निकले तो क्या होगा?
गप्पू: बिजली का बिल बढ़ जाएगा!

rajnish manga
20-12-2017, 11:17 AM
हर सुबह आपके मजेदार जोक्स पढ़ कर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और दिल खुश हो जाता है.
बहुत खूब.

aspundir
20-12-2017, 06:46 PM
गुजरात की जनता बहुत समझदार है।अमित शाह ने 150 सीटें मांगी थीं और...


.
.
जनता ने कुल 182 सीटों का 28%gst (51) सीटें काटकर 99 सीटें दे दीं।

aspundir
20-12-2017, 06:47 PM
कुछ लोग बालों में शैंपू लगाने के बाद बचा हुआ झाग शरीर पर लगाकर...
.
.
.
ऐसे खुश होते हैं, मानो करोड़ों का नुकसान होने से बचा लिया हो।

aspundir
20-12-2017, 07:36 PM
एक लड़की ने नए नए बने अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया. गलती से फोन किसी अन्य लड़के को लग गया.
लड़की: हेल्लो डार्लिंग !
लड़का: ओह जानू कैसी हो?
लड़की: अभी क्या कर रहे हो?
लड़का: तुम्हारी तस्वीर देख रहा हूँ …. कहीं और दिल ही नहीं लग रहा आज कल.
लड़की: पर मैंने तो तुम्हे कोई अपनी तस्वीर दी ही नहीं ?
लड़का: अरे मेरे दिल में छपी है बरसों से !
लड़की: पर हम तो परसों ही मिले हैं?
लड़का: तुम्हारे बिना हर एक पल बरसों की तरह है पिंकी … !
लड़की: पिंकी? ये पिंकी कौन है मैं तो निशा हूँ !
लड़का: तुमसे बात करके मैं सब भूल जाता हूँ …
लड़की: तुम अजय बोल रहे हो ना?
लड़का: घर वाले समीर बुलाते हैं लेकिन वो गलत हो सकते हैं तुम नहीं !
लड़की: यह 98265xxxxx है ना?
लड़का: अब तक नहीं था पर अब से यही है !!!

aspundir
20-12-2017, 07:37 PM
हिन्दी सिनेमा के मशहूर खलनायक अजीत एक बार भारत-पाक क्रिकेट मैच देख रहे थे. पाकिस्तान को जीतने के लिए 3 गेंदों में 18 रनों की जरूरत थी.
कपिल देव बॉलिंग कर रहे थे और इमरान खान बैटिंग.
अजीत – “रॉबर्ट, कपिल से जाकर कहो कि एक बाउंसर डाल दे और इमरान को आउट कर दे …”
रॉबर्ट – “ओके बॉस …”.
रॉबर्ट कपिल के पास गया और अजीत का सन्देश सुनाया. कपिल ने सिर हिलाया और अगली गेंद बाउंसर डाली. पर इमरान ने उस पर छक्का जड़ दिया.
अजीत – “रॉबर्ट, अब कपिल से कहो कि एक खतरनाक योर्कर डाले और इसे आउट करे …”
रॉबर्ट फिर कपिल के पास गया और कपिल ने योर्कर गेंद फेंकी. लेकिन इमरान ने फिर छक्का जड़ दिया.
अब केवल 1 गेंद बची थी और 6 रन चाहिए थे.
रॉबर्ट – “बॉस, अब कपिल से जाकर क्या कहना है ?”
अजीत – “अब कपिल से कुछ मत कहना … अब इमरान से जाकर कहो कि उसकी माँ और बीवी हमारे कब्जे में है … !”

aspundir
20-12-2017, 07:37 PM
सुनील को हार्ट-सर्जरी के लिए ऑपरेशन-थियेटर ले जाया जा रहा था. अंदर जाने के पहले उसने अपनी पत्नी से कहा – “मुझे वचन दो कि अगर मुझे कुछ हो गया तो तुम उसी डॉक्टर से शादी कर लोगी जो मेरा ऑपरेशन करने जा रहा है ?”
पत्नी – “ऐसा क्यों कहते हो जी ?”
सुनील – “तो तू क्या चाहती है कि मैं उस डॉक्टर को माफ कर दूँ … ?”

aspundir
20-12-2017, 07:39 PM
नेवी में नए-नए भर्ती हुए एक जवान की रायफल गुम हो गई. ऑफिसर ने उसे कहा कि रायफल की कीमत उसकी तनख्वाह में से वसूल की जायेगी.
जवान ने दलील दी – “अगर मैं सरकारी गाड़ी लेकर कहीं जाऊं और वह चोरी हो जाये तो क्या मुझे उसकी भी कीमत चुकानी पड़ेगी ?”
ऑफिसर – “तुम्हें हर उस चीज़ की कीमत चुकानी पड़ेगी जिसे तुम गुम करोगे !”
जवान – “आज मुझे समझ में आया कि डूबते हुए जहाज के साथ कप्तान क्यों डूब जाता है … !!!”

aspundir
20-12-2017, 07:42 PM
एक बिजनेसमैन ने फाइव स्टार होटल में अपने ग्राहकों के लिए आलीशान पार्टी रखी..
सबको एक हॉल में बिठाया गया
तभी एक घोषणा हुई …
2 रुपये में अनलिमिटेड ब्रेकफास्ट https://s.w.org/images/core/emoji/2.3/svg/2615.svg….
सब लोग खा कर आराम से बैठ गए…
वहां दूसरी घोषणा हुई
1 रुपये में अनलिमिटेड लंच ….
सब लोगों के साथ और लोग भी वहां पहुंचे पूरा हॉल एकदम फुल
सब लोगों ने भरपेट खाया
शाम को….
वहां तीसरी घोषणा हुई
50 पैसे में अनलिमिटेड डिनर ….
सब लोगो ने एक साथ भर पेट खाना खाया…
तभी फिरसे घोषणा हुई..
25 पैसे में अनलिमिटेड स्वीट डिश
बस फिर तो लोग टूट जैसे ही पड़े
अभी वो खा ही रहे थे …..
तभी एक और घोषणा हुई
हाजमोला की गोली 500 रुपये में …
अभी लोगों ने गोलियाँ खरीदी ही थी
तभी एक और जबरदस्त घोषणा हुई
Toilet जाने के 1000 रूपये… !!!