PDA

View Full Version : दोहे - ध्यान रखे जो वक्त का


आकाश महेशपुरी
15-09-2013, 06:09 AM
पाँच दोहे- आकाश महेशपुरी
...
1-
ध्यान रखे जो वक्त का, रहता है खुशहाल।
जो इससे है चूकता, दुख भोगे तत्काल।।

2-
कुछ कहने से पूर्व ही, कर लेँ सोच विचार।
ऐसा ना हो बाद मेँ, बढ़ जाए तकरार।।

3-
हिन्दू-मुस्लिम से बड़ा, अपना भारत देश।
ये लड़ते तो देश के, दिल को लगती ठेस।।

4-
यह भी तो अच्छा नहीँ, भरना केवल पेट।
कर लेते हैँ जानवर, भी भोजन से भेँट॥

5-
कैसी उसकी सोच है, कैसा है इंसान।
छोटी-मोटी बात से, हो जाती पहचान॥

दोहे - आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
. . . . . . . . . . . . . . . . . . .
पता-
वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
09919080399

rajnish manga
15-09-2013, 02:48 PM
[QUOTE=आकाश महेशपुरी;374432]
पाँच दोहे- आकाश महेशपुरी
...
कुछ कहने से पूर्व ही, कर लेँ सोच विचार।
ऐसा ना हो बाद मेँ, बढ़ जाए तकरार।।

हिन्दू-मुस्लिम से बड़ा, अपना भारत देश।
ये लड़ते तो देश के, दिल को लगती ठेस।।

दोहे - आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri [QUOTE]

आपके सभी दोहे बहुत अच्छे हैं, मित्र. उक्त दो दोहे विशेष रूप से पाठक को प्रभावित करने वाले हैं.

internetpremi
15-09-2013, 08:14 PM
अच्छा लगा।
आगे और भी लिखते और यहाँ पोस्ट करते रहें।
शुभकामनाएं