PDA

View Full Version : इंडोनेशिया में सौन्दर्य प्रतियोगिता


rajnish manga
19-09-2013, 12:08 PM
इंडोनेशिया में सौन्दर्य प्रतियोगिता

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=30607&d=1379574391 (http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=30607&d=1379574391)

इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक ऐसी सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें सिर्फ़ मुस्लिम महिलाएँ ही भाग ले सकेंगी।

इस सौन्दर्य प्रतियोगिता के फ़ाइनल में बीस महिलाएँ पहुँची हैं, जो ईरान, मलेशिया, ब्रुनेई, बंगलादेश, नाइजीरिया और इण्डोनेशिया की प्रतिनिधि हैं। इन महिलाओं को सौन्दर्य प्रतियोगिता के फ़ाइनल दौर तक पहुँचने के लिए कुरान के सूर पढ़कर दिखाने पड़े और मुस्लिम पोशाकों में मंच पर आकर अपनी सुन्दरता का परिचय देना पड़ा।

इण्डोनेशिया में वर्ष 2013 की विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसका बहुत से इण्डोनेशियाई मुसलमानों ने विरोध किया है।

dipu
27-10-2013, 06:36 AM
great