PDA

View Full Version : क्या आप जानते हैँ


Pages : [1] 2

khalid
05-11-2010, 12:44 PM
दोस्तोँ इस सुत्र का मकसद कुछ सामान्य जानकारी देना हैँ

khalid
05-11-2010, 12:48 PM
मध्य काल मेँ पालवाले जहाज पनचक्कियां और हथकरघे उस समय प्रचलित सबसे जटिल मशीनेँ थीँ ।

khalid
05-11-2010, 12:52 PM
ढाका की पारदर्शी मलमल से श्रेष्ठतर कपडा शायद हीँ कहीँ बनाया गया हो

khalid
05-11-2010, 12:56 PM
दिल्ली मेँ स्थित पिटवां लोहे की लाट किसी भी सदी की उत्कृष्ट तकनीकी उपलब्धि से होड ले सकती हैँ

khalid
05-11-2010, 01:00 PM
सिंचाई के लिए प्रयुक्त रहट का पहला विस्तृत विवरण 16 वीँ शताब्दी के बाबरनामा मेँ मिलता हैँ

munneraja
05-11-2010, 01:26 PM
ढाका की पारदर्शी मलमल से श्रेष्ठतर कपडा शायद हीँ कहीँ बनाया गया हो

दिल्ली मेँ स्थित पिटवां लोहे की लाट किसी भी सदी की उत्कृष्ट तकनीकी उपलब्धि से होड ले सकती हैँ

उपरोक्त दौनो आज तक भी लाजवाब हैं
इनकी दौनो की कहीं कोई होड़ में आसपास भी नहीं है
ना ही कोई आज तक ऐसा दोबारा बना सका है

khalid
05-11-2010, 02:16 PM
वस्त्र उधोग के क्षेत्र मेँ चरखे का यांत्रिक उपकरण के रुप बहुत महत्व रहा हैँ

khalid
06-11-2010, 10:36 AM
भारत मेँ चरखे का लिखित उल्लेख इसामी की फुतुह उस सलातीन मेँ मिलता हैँ

khalid
06-11-2010, 10:42 AM
रेशम के कीडे पालने की प्रथा दिल्ली सल्तनत मेँ ही प्रचलित हुई

khalid
06-11-2010, 10:49 AM
13 वीँ शताब्दी मेँ समुद्री जहाजोँ मेँ चुंबकीय कुतुबनुमा का प्रयोग शुरु हो चुका था

khalid
06-11-2010, 10:55 AM
समय सुचक उपकरणोँ का प्रयोग उल्लेखनीय हैँ
फिरोज तुगलक के
फिरोजा बाद मेँ नक्षत्र घडियां एक धुप घडी और एक जल घडी भी लगवाई थी जिसके अनुसार ठीक समय की सुचना दी जाती थी

Sikandar_Khan
06-11-2010, 10:57 AM
नार्वे और डेनमार्क की मुद्रा को क्रोन कहते हैँ ।

khalid
06-11-2010, 10:59 AM
सातवीँ शताब्दी से दसवीँ शताब्दी तक का युग तो भारत तथा अरब जगत के मध्य व्यापारिक संबंधो का स्वर्णकाल कहा गया हैँ

khalid
06-11-2010, 11:03 AM
मुहम्मद बिन कासीम के आक्रमण से भारत के लोँगोँ का अरबोँ से प्रत्यक्ष संपर्क हुआ

khalid
06-11-2010, 11:14 AM
शहनोँ व गुमाश्तोँ का मुख्य कार्य मार्गो की देखभाल करना व सरायोँ को सदैव आबाद बनाए रखना था

khalid
06-11-2010, 11:19 AM
फिरोज तुगलक ने दलाल-ए बाजारहा अर्थात
क्रय-विक्रय पर लगने वाला कर तथा चुंगी ए गल्ला अर्थात अनाजोँ पर लगने वाला कर को समाप्त कर दिया

khalid
06-11-2010, 11:23 AM
गुजरात के शासक सुल्तान अहमद शाह ने 1412 ई. मेँ अहमदाबाद नगर की स्थापना की

khalid
06-11-2010, 11:45 AM
नौका निर्माण का उधोग इस काल मेँ काफी जोँरोँ पर था

khalid
06-11-2010, 11:47 AM
मुल्तान नगर मेँ विदेशी व्यापारी प्रायः आकर रुकते थे

khalid
06-11-2010, 11:53 AM
लाहौर गजनवी शासकोँ की राजधानी रहा था
व्यापारिक दृष्टि से यह नगर गजनी के रास्ते मध्य एशिया से जुडा हुआ था
पुनः रावी के तट पर स्थित होने के कारण यह जल मार्ग से मुल्तान थट्टा भक्खर आदि से जुडा हुआ था

anjaan
06-11-2010, 11:55 AM
भारत, जो कि विश्व के सबसे बड़े देशों में सातवाँ स्थान रखता है, की सभ्यता संसार की सर्वाधिक प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। अनेक पर्वतमालाएँ, अनेक समुद्रतट, विशाल रेगिस्तान आदि भारत को एक विशिष्ट भौगोलिक पहचान प्रदान करते हैं। भारत पूर्व में अरब सागर से, दक्षिण में हिन्द महासागर से, पश्चिम में बंगाल की खाड़ी से और उत्तर दिशा में हिमालय की पर्वतश्रेणियों से घिरा हुआ हैं।

हिमाच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैले हुए भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है। 1 मार्च 2001 के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,028 मिलियन (532.1 मिलियन पुरुष और 496.6 मिलियन स्त्री) थी, जो कि अब तक और भी बढ़ चुकी है।

प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का उद्गम स्थल भारत चार प्रमुख धर्मों, हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म की उद्भव भूमि भी है, जबकि पारसी धर्म, यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म भी इसमें समाहित हैं।

anjaan
06-11-2010, 11:58 AM
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिनु निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल॥
अँग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रवीन।
पै निज भाषा-ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन॥

भारतेन्दु हरिश्चन्द्र यह कविता १९वी शताब्दी में भारत में अंग्रेजी के बड़ते असर पर लिखी थी.. जो आज भी काफी हद तक प्रासंगिक है..

khalid
06-11-2010, 01:12 PM
देवल अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह के रुप मेँ कार्य करता हैँ

khalid
06-11-2010, 01:16 PM
सरसुत आंतरिक व्यपार की दृष्टि से महत्वपुर्ण था
यहाँ सर्वोत्तम प्रकार के चावल पैदा होते थे जिसकी मांग दुर-दुर तक थी

khalid
06-11-2010, 01:29 PM
थट्टा सिँधु नदी के बीच स्थित एक टापु था
यह नगर मुल्तान तथा अन्य नगरोँ से जल मार्ग के द्वारा जुडा था और यहाँ नौकाओँ द्वारा व्यापार होता था

khalid
06-11-2010, 01:32 PM
अजोधन मेँ शेख फरीद की खानकाह थी

khalid
06-11-2010, 01:36 PM
गुजरात मेँ बना सुती कपडा बाहरी देशोँ को निर्यात होता था

khalid
06-11-2010, 01:39 PM
1538 ई. मेँ पुर्तगालियोँ द्वारा हुगली की स्थापना की गई

khalid
06-11-2010, 01:47 PM
सोनार गाँव बँगाल के उत्पादनोँ का निर्यात केन्द्र था

khalid
06-11-2010, 01:53 PM
बयाना नील कन्नोज इत्र एंव थक्कर कडा मानिकपुर चावल गेँहू एंव शक्कर आदि के लिए प्रसिध्द थे

khalid
06-11-2010, 01:58 PM
अरब देशोँ तुर्किस्तान ईरान खाडी के देशोँ से घोडे मंगाए जाते थे
प्रत्येक पचास घोडोँ पर एक वाहक होता था जिसे कशी कहते थे

sam_shp
06-11-2010, 06:53 PM
खालिदभाई आपने बहुत अच्छा ज्ञानवर्धक सूत्र बनाया है,जिसके लिये आप धन्यवाद के पात्र है.....एक सुझाव है की इन जानकारीयो को विस्तृत मे प्रस्तुत कीजियेगा तो और मझा आयेगा.
धन्यवाद.

khalid
07-11-2010, 03:54 PM
प्रणाम शाम भाई
आपका सुझाव बहुत अच्छा हैँ कृप्या आप अपने तरफ से हो सके तो योगदान देने की कृपा करेँ

khalid
08-11-2010, 01:59 PM
अबतक का सबसे ऊँचा पेड आस्ट्रेलिया मेँ उगा एक युक्लप्टिस रहा हैँ
जिसकी ऊंचाई 435 फीट थी

khalid
08-11-2010, 02:02 PM
संसर्ग के बाद काली मकडी मकडे को खा जाती हैँ

khalid
08-11-2010, 02:12 PM
इनसान के पेट मेँ पैदा होने वाले कीडोँ की लंबाई सौ फीट -तीस मीटर - तक हो सकती हैँ

Hamsafar+
08-11-2010, 03:12 PM
कृपया बताएं.....

khalid
08-11-2010, 03:27 PM
कृपया बताएं.....

मैँ समझा नहीँ मित्र
कृप्या थोडा खुलकर लिखेँ

Hamsafar+
08-11-2010, 03:29 PM
मैँ समझा नहीँ मित्र
कृप्या थोडा खुलकर लिखेँ

थोडा क्या पूरा ही खोल.....
मित्र आपके सूत्र का नाम था "क्या आप जानते है " उसी सन्दर्भ में लिख दिया कृपया बताएं !

khalid
08-11-2010, 03:35 PM
थोडा क्या पूरा ही खोल.....
मित्र आपके सूत्र का नाम था "क्या आप जानते है " उसी सन्दर्भ में लिख दिया कृपया बताएं !

ओह ,
मैँ समझ नहीँ पाया आप किया बताने कह रहेँ हैँ

Hamsafar+
08-11-2010, 07:16 PM
खालिद जी आपने बहुत ही रोचक जानकारी दी है, एक निवेदन है आपसे कृपया बुरा नहीं मानना , यदि पसंद न हो तो कचरे के डिब्बे में दाल देना...आप खबरों के साथ चित्र भी दे... तो सोने पे सुहागा

khalid
08-11-2010, 08:16 PM
खालिद जी आपने बहुत ही रोचक जानकारी दी है, एक निवेदन है आपसे कृपया बुरा नहीं मानना , यदि पसंद न हो तो कचरे के डिब्बे में दाल देना...आप खबरों के साथ चित्र भी दे... तो सोने पे सुहागा

इसमेँ बुरा मानने वाली बात कहाँ हैँ मित्र
आपको सुत्र पसन्द आया हार्दिक धन्यवाद
मित्र मैँ चित्र पोस्ट नहीँ कर पाउँगा

Hamsafar+
08-11-2010, 08:17 PM
इसमेँ बुरा मानने वाली बात कहाँ हैँ मित्र
आपको सुत्र पसन्द आया हार्दिक धन्यवाद
मित्र मैँ चित्र पोस्ट नहीँ कर पाउँगा

kya koi samashya ha, mene aaj hi abhisays ji se baat ki hai, wo aapki baat awasya manege...

khalid
08-11-2010, 08:36 PM
kya koi samashya ha, mene aaj hi abhisays ji se baat ki hai, wo aapki baat awasya manege...

मित्र मैँ फोरम मेँ मोबाईल से लाँग इन रहता हुँ इसलिए सम्भव नहीँ हैँ

khalid
13-11-2010, 08:04 PM
हाथोँ की उंगलियोँ के नाखुन पैरोँ से तेज बढतेँ हैँ

khalid
13-11-2010, 08:07 PM
साठ साल की उम्र तक अधिकतर लोँगोँ मेँ आधे से अधिक टेस्ट बड्स खत्म हो जाते हैँ

khalid
13-11-2010, 08:10 PM
एक व्यक्ति की आइब्रो मेँ औसतन 550 बाल होतेँ हैँ

भारतीय
14-11-2010, 05:42 AM
खालिद भाई ! क्या आप जानते हैं कि : हिन्दी लिखते समय अगर किसी वर्ण(अक्षर) पर कोई भी मात्रा लगी हो तो उस पर चन्द्र बिन्दु नहीं केवल अनुस्वार का ही प्रयोग किया जाता है।
(इस गुस्ताखी के लिए क्षमा)

भारतीय
14-11-2010, 05:46 AM
क्या आप जानते हैं कि मनुष्य के फ़ेफ़ड़ों में भी स्वाद ग्रन्थियाँ होती हैं !
Taste receptors and not taste buds
a group of taste receptors is called taste-bud

YUVRAJ
14-11-2010, 05:55 AM
आहा हा हा हा :lol:
खालिद भाई जी क्लास लग गयी जरा विचार करें। …:)
खालिद भाई ! क्या आप जानते हैं कि : हिन्दी लिखते समय अगर किसी वर्ण(अक्षर) पर कोई भी मात्रा लगी हो तो उस पर चन्द्र बिन्दु नहीं केवल अनुस्वार का ही प्रयोग किया जाता है।
(इस गुस्ताखी के लिए क्षमा)

भारतीय जी … :boring:
फ़ेफ़ड़ों नहीं लिखते हिन्दी मे… बल्कि फेफड़ों लिखा जाता है।
क्या आप जानते हैं कि मनुष्य के फ़ेफ़ड़ों में भी स्वाद ग्रन्थियाँ होती हैं !
Taste receptors and not taste buds
a group of taste receptors is called taste-bud

YUVRAJ
14-11-2010, 05:59 AM
सच है वो भी चारगुना तेजी से खालिद भाई जी …:)
हाथोँ की उंगलियोँ के नाखुन पैरोँ से तेज बढतेँ हैँ

भारतीय
14-11-2010, 06:15 AM
आहा हा हा हा :lol:
खालिद भाई जी क्लास लग गयी जरा विचार करें। …:)


भारतीय जी … :boring:
फ़ेफ़ड़ों नहीं लिखते हिन्दी मे… बल्कि फेफड़ों लिखा जाता है।

मेरे हिन्दी राइटर पर यदि एफ़ का बटन दबाते हैं तो फ़ लिखा जाता है और यदि पी+एच दबाते हैं तो फ लिखा जाता है। अधिकतर मैं फ़ का ही प्रयोग करता हूँ लेकिन साथ ही मैं स्वीकार करता हूँ कि मुझे निश्चित तौर पर यह पता नहीं है कि "फ़ेफ़ड़ों" सही है या "फेफड़ों"

YUVRAJ
14-11-2010, 06:23 AM
आहा हा हा हा … :lol:
भारतीय जी … क्या आप जानते हैं ! ओह आप तो नहीं जानते। फिक्र की बात नहीं अब जान लें।
उर्दू के लिए फ़ लिखा जाता है और हिन्दी के लिये फ...:think:

भारतीय
14-11-2010, 06:29 AM
भाई ए वी एफ़ जी,
मेरे ख्याल से नुक्ता (अक्षर के नीचे बिन्दी) हिन्दी में भी प्रयोग किया जाता है। फ़िर भी मैं अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए इस विषय में और जानकारी प्राप्त करने का यत्न करूंगा।

YUVRAJ
14-11-2010, 06:34 AM
भारतीय जी …:)
बहुत ही सही सोच है और आप धन्यवाद के पात्र हैं। इस से सम्भवतः हम सभी का भला होगा।
धन्यवाद।

भारतीय
14-11-2010, 07:03 AM
मैंने अभी विश्व-अन्तर्जाल पर इस विषय में खोज की तो मिलाजुला परिणाम आया
निम्न स्थल पर कुछ चर्चा की गई है इस विषय में, आप भी देखें।
http://groups.google.com/group/hindi/msg/20603f740c01eabe

भारतीय
14-11-2010, 07:09 AM
xxxxxxxxxxxx

YUVRAJ
14-11-2010, 07:19 AM
सही कहाँ है सुयश जी ने कि नुक्ते का प्रयोग करने के लिए उर्दू का ज्ञान आवश्यक है। आगे देखें शायद फोरम परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी इस विषय पर अपने विचार प्रकट करें। जहाँ तक हमारा विचार है कि हिन्दी में "फिर" सही है न कि "फ़िर"।
धन्यवाद।

khalid
15-11-2010, 11:07 AM
गोल्फ बाँल मेँ 336 गड्डे होते हैँ ।

khalid
15-11-2010, 11:11 AM
शीतल पेय पेप्सी मेँ पेप्सिन नामक तत्व हुआ करता था जिस पर उसका नाम रखा गया

khalid
15-11-2010, 11:15 AM
इनसान की आँख उसके जन्म के समय से एक ही आकार आकार की होती हैँ
लेकिन नाक और कानोँ का आकार समय के साथ बढता हैँ ॥

khalid
15-11-2010, 05:52 PM
पोलर भालु की चमडी का रंग काला होता हैँ

khalid
15-11-2010, 05:56 PM
ताजे नारियल के अंदर का तरल पदार्थ किसी आपात स्थति मेँ रक्त प्लाजमा के स्थान पर काम आ सकता हैँ

khalid
15-11-2010, 06:03 PM
दाऐँ हाथ से काम करने वाले व्यक्ति को मुँह मेँ दाऐँ ओर से खाना चबाने की आदत होती हैँ और बाऐँ हाथ से काम करने वाले व्यक्ति को बाईं ओर

भारतीय
15-11-2010, 07:11 PM
प्रिय जितेन्द्र गर्ग जी,
शायद मैंने किसी ब्लॉग का लिन्क दे दिया हो लेकिन मेरी मंशा किसी ब्लॉग का विज्ञापन करने की नहीं थी।

khalid
18-11-2010, 05:59 AM
ईरान व ट्रांस आक्सियाना के शहरोँ मेँ हथियार बनाने के कई केन्द्र थे
जहाँ भारत के अतिरिक्त अन्य देशोँ को इन हथियारोँ का निर्यात होता था

khalid
18-11-2010, 06:02 AM
मार्कोपोलो ने किरमान मेँ बनी तलवारेँ का उल्लेख किया हैँ
य तलवारेँ भारत से आयातित इस्पात से ही बनाई जाती थीँ

khalid
18-11-2010, 06:23 AM
मुहम्मद तुगलक के काल मेँ सैयद अबुल हसन अल इबादी राज्य के पैसोँ से अस्त्रोँ का व्यापार करता था

khalid
18-11-2010, 06:27 AM
इब्ने बतुता भी अपने ऊँटो पर तीर लादकर भारत लाया था

khalid
18-11-2010, 06:30 AM
इल्तुतमिश के दरबार मेँ चीनी व्यापारियोँ द्वारा तुर्की दास लाने का उल्लेख मिलता हैँ

khalid
18-11-2010, 06:33 AM
अदन तथा मिस्त्र से बराबर दासोँ का व्यपार होता रहता था

khalid
18-11-2010, 07:25 AM
अलाउद्दीन खिलजी के काल मेँ खिताई एंव तुर्की दास लडकोँ तथा लडकियोँ के आयात का प्रसंग मिलता हैँ

khalid
18-11-2010, 07:30 AM
अनेक ग्रन्थोँ मेँ किपचाक रुस तथा ईराक से भी दासोँ का आयात किए जाने का वर्णन हैँ

khalid
18-11-2010, 10:03 AM
तारीखे तबरिस्तान मेँ अमुल नामक स्थान पर भारतीय व्यापारियोँ द्वारा विभिन्न किस्म के वस्त्रोँ को क्रय करने का उल्लेख हैँ

khalid
18-11-2010, 10:05 AM
अलसी नामक कपडा महँगा था .....

khalid
18-11-2010, 10:07 AM
ईरान से भारत मे लँगूर आता था

YUVRAJ
18-11-2010, 10:15 AM
अहा हा हा हा :lol:
और अँगूर कहाँ से आते हैं खालिद भाई जी …:p
ईरान से भारत मे लँगूर आता था

khalid
18-11-2010, 10:31 AM
अहा हा हा हा :lol:
और अँगूर कहाँ से आते हैं खालिद भाई जी …:p

हम्म्म्म
भाई इसबारे मेँ रिसर्च चल रहा हैँ पता लगते हीँ आपको खबर कर देगेँ
हा हा हा:think:

Hamsafar+
18-11-2010, 10:33 AM
हम्म्म्म
भाई इसबारे मेँ रिसर्च चल रहा हैँ पता लगते हीँ आपको खबर कर देगेँ
हा हा हा:think:

इसका तो मुझे भी इंतज़ार रहेगा मतलब रिसर्च का ....
कुछ भी कहो पर सूत्र है लाजवाब !!:bravo::bravo:

khalid
18-11-2010, 10:40 AM
विदेशी व्यपारी भारत मेँ काफी मात्रा मेँ सोना लाते थे जिसके बदले मेँ वे यहाँ से दवाइयाँ जडी बुटियाँ आदि ले जाते थे

Hamsafar+
18-11-2010, 10:49 AM
विदेशी व्यपारी भारत मेँ काफी मात्रा मेँ सोना लाते थे जिसके बदले मेँ वे यहाँ से दवाइयाँ जडी बुटियाँ आदि ले जाते थे

अब वो सोना कहा है? खालिद भाई बताओ जल्दी मैं इनकम टेक्स डिपार्टमेंट में सूचना दे दूंगा , फिर मत कहना (मजाक )

khalid
18-11-2010, 10:52 AM
इब्ने बतुता लिखता हैँ कि भारत आने वाले विदेशी यात्रियोँ द्वारा भेँट मेँ लाई गई वस्तुओँ मेँ सुखे मेवे प्रमुख थे

khalid
18-11-2010, 11:10 AM
मार्कोपोलो के यात्रा वृतांत से तांबे चांदी तुतिया आदि के आयात का पता चलता हैँ

khalid
18-11-2010, 11:12 AM
अरब यात्रियोँ ने हिन्दुस्तान मेँ बनी तलवारोँ की प्रशंसा की हैँ

khalid
18-11-2010, 11:17 AM
बाबरनामा मेँ भारतीय श्वेत सुती वस्त्रोँ की प्रशंसा की गई हैँ

khalid
18-11-2010, 11:23 AM
भारत मेँ बनी शक्कर व मिश्री का निर्यात सिँघ के रास्ते अनेक अरब देशोँ को होता था

khalid
18-11-2010, 11:29 AM
लाहौर और बयाना नील के लिए बहुत प्रसिध्द थे

khalid
18-11-2010, 11:34 AM
ईरान के शासक गजन खाँ के प्रधानमंत्री रशीदुद्दीन द्वारा भारत भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जडी बूटियाँ प्राप्त करना था

munneraja
18-11-2010, 11:56 AM
ईरान के शासक गजन खाँ के प्रधानमंत्री रशीदुद्दीन द्वारा भारत भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जडी बूटियाँ प्राप्त करना था
यूं भी भारतीय मसाले और जड़ी बूटियाँ विश्व प्रसिद्ध हैं

khalid
18-11-2010, 12:56 PM
यूं भी भारतीय मसाले और जड़ी बूटियाँ विश्व प्रसिद्ध हैं

बिल्कुल ठीक दादा
भारत से गर्म मसाले जल तथा थल दोनोँ मार्गो से विदेशोँ को निर्यात होते थे

Hamsafar+
18-11-2010, 12:58 PM
बिल्कुल ठीक दादा
भारत से गर्म मसाले जल तथा थल दोनोँ मार्गो से विदेशोँ को निर्यात होते थे

खालिद भाई अब क्या ये सिस्टम बंद होगया है ?

khalid
18-11-2010, 12:59 PM
भारत मेँ उत्पन्न नींबु तथा संतरोँ का विदेशोँ मेँ काफी नाम था

khalid
18-11-2010, 01:15 PM
खालिद भाई अब क्या ये सिस्टम बंद होगया है ?

हाँ क्योँ कि भारत मेँ मिलावटी सामान ज्यादा बिकता हैँ

munneraja
18-11-2010, 03:19 PM
बिल्कुल ठीक दादा
भारत से गर्म मसाले जल तथा थल दोनोँ मार्गो से विदेशोँ को निर्यात होते थे
अनुज
जहां तक मेरा ज्ञान है
अब भी भारतीय मसाले विश्व भर में पसंद किये जाते हैं .

madhavi
19-11-2010, 05:11 AM
” Years before IBM launched the personal computer in 1981, Xerox had already successfully designed and used PCs internally… but decided to concentrate on the production of photocopiers. Even Ken Olson, founder of Digital Equipment Corporation, said in 1977, “There is no reason anyone would want a computer in their home.”

ABHAY
19-11-2010, 06:18 AM
अनुज
जहां तक मेरा ज्ञान है
अब भी भारतीय मसाले विश्व भर में पसंद किये जाते हैं .

जी हा दादा भारतीय मसाले का पुरे विश्व भर में जोरो तोर से लोग पसंद करते है खास करके भारत से बाहर के लोग तो इसके दीवाने होते है सिर्फ महक से ही लार टपकने लगता है !

jai_bhardwaj
19-11-2010, 11:44 PM
विश्व के इतिहास में २१ मार्च २००८ को अनोखा महापर्व मनाया गया / इस दिन हिन्दुओं ने होली, मुसलमानों ने ईद-ए-मिलाद, पारसियों ने नौरोज़, इसाईयों ने गुड फ्राईडे और यहूदियों ने पर्व प्यूरिम एक साथ मनाया था /
:cheers::party:

याहू डाट काम का नाम पहले 'जेरीज गाईड टु वर्ल्ड वाईड वेब' था जिसे अप्रैल १९९४ में बदल कर वर्तमान नाम दिया गया था /
:iagree:

jai_bhardwaj
19-11-2010, 11:52 PM
प्रेमचंद ने अपने लेखन की शुरुआत उर्दू में नवाबराय नाम से किया पर बाद में अपनी रचनाओं को अधिक पाठकों तक प्रेषित करने के उद्देश्य से उन्होंने प्रेमचंद के नाम से हिंदी में लेखन आरम्भ किया था /
:iagree:

बाबर अपने समय में सामान्य रूप से बोली जाने वाली फारसी भाषा में प्रवीण था किन्तु उसकी मातृभाषा चागताई थी और उसने अपनी आत्मकथा 'बाबरनामा' चागताई में ही लिखी है /

jai_bhardwaj
20-11-2010, 12:02 AM
चन्द्रबरदाई को हिंदी का पहला कवि और उनकी रचना पृथ्वीराज रासो को हिंदी की पहली रचना बनने का गौरव प्राप्त है /
:cheers::party:

घर घर में गाई जाने वाली आरती 'ॐ जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम शर्मा थे /
:bravo::hi:

jai_bhardwaj
20-11-2010, 12:15 AM
कालिदास के गीतिकाव्य 'ऋतुसंहार' के छः अध्यायों में उत्तर भारत की छः ऋतुओं की विस्तृत व्याख्या की गयी है /

jai_bhardwaj
20-11-2010, 12:20 AM
पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार १९६५ में मलयालम कवि गोविन्द शंकर कुरूप को दिया गया था /
:party:

साहित्य अकादमी पुरस्कार सन १९५४ से हर वर्ष भारतीय भाषाओं में साहित्य की उत्कृष्ट कृतियों को दिया जाता है /
:bravo:

' भारत रत्न ' नामक सम्मान की स्थापना २ जनवरी १९५४ को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गयी थी /
:hi:

jai_bhardwaj
20-11-2010, 10:46 PM
भारत की पहली कार्टून पत्रिका 'शंकर्स वीकली' का प्रकाशन कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लई ने १९४८ से १९७५ तक किया /
:party::party:

सांप सीढ़ी के खेल की खोज भारत के संत ज्ञान देव ने १३वी शताब्दी में 'मोक्षपथ' के नाम से किया था /
:bravo::bravo:

jai_bhardwaj
20-11-2010, 10:48 PM
हिंदी साहित्य के मूर्धन्य स्तम्भ विष्णु प्रभाकर ९७ वर्ष तक जिए और अपने पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को दान कर गए /

:hi::hi::hi:

मई 1826 में कलकत्ता से साप्ताहिक संस्करण में प्रकाशित 'उदन्त मार्तंड' हिंदी का प्रथम समाचार पत्र था /
:bravo::bravo:

jai_bhardwaj
20-11-2010, 10:49 PM
मंगलकारक 'स्वस्तिक' शब्द सु+अस+क से बना है / 'सु' का अर्थ है अच्छा, 'अस' का अर्थ है सत्यता अथवा अस्तित्व और 'क' का अर्थ है करने वाला /

:hi::hi:
भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज की अभिकल्पना पिंगली वेंकैया नामक एक युवक ने सन १९२१ में की थी /

:hi::hi:

jai_bhardwaj
20-11-2010, 10:50 PM
हिन्दीके सुप्रसिद्ध गद्यकार बालकृष्ण भट्ट द्वारा रचित 'नूतन ब्रह्मचारी' हिंदी का सर्वप्रथम उपन्यास था /
:gm::gm:

१९३४ में 'मजदूर' नाम से निर्मित फिल्म की पटकथा प्रसिद्द कहानीकार प्रेमचंद ने लिखी थी /
:gm::gm:

jai_bhardwaj
20-11-2010, 10:51 PM
हिंदी साहित्य में डी.लिट. की उपाधि प्राप्त करने वाले डा. पीताम्बर दत्त बडथ्वाल पहले भारतीय विद्यार्थी बने /
:party::party:

हिन्दू आस्था की प्रतीक 'रामायण' का पठन पाठन मात्र भारत में ही नहीं किया जाता बल्कि थाईलैंड में भी किया जाता है / वहाँ इसे 'रामाकिन' के नाम से जाना जाता है /
:hi::hi:

jai_bhardwaj
20-11-2010, 10:52 PM
विश्व के सबसे पहले विश्वविद्यालय का निर्माण भारत में नालंदा नगर में ७०० वर्ष ईसा पूर्व किया गया था /
:gm::gm:

संस्कृत साहित्य का अधिकतर साहित्य पद्य में रचा गया है जबकि अन्य भाषाओं का साहित्य गद्य के रूप में मिलता है /
:hi::hi:

Sikandar_Khan
21-11-2010, 08:46 AM
भारत मे पोलो खेल का प्रचलन तुर्कोँ ने किया था

ndhebar
21-11-2010, 08:58 AM
* होली केवल एक पर्व ही नहीं संगीत की एक विधा भी है। लोक संगीत के साथ साथ होली को शास्त्रीय या उप-शास्त्रीय संगीत में ध्रुपद, धमार, ठुमरी या चैती के रूप में भी गाया जाता है।

* जांजगीर के विष्णु मंदिऱ भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसका गर्भगृह खाली है वहाँ कोई प्रतिमा नहीं है।

jai_bhardwaj
21-11-2010, 10:19 PM
बीजगणित, त्रिकोणमिति और आंकलन जैसी गणित की अलग अलग शाखाओं का जन्म भारत में हुआ है /
:hi::hi::hi:

शल्य चिकित्सा का प्रारम्भ २६०० वर्ष पूर्व भारत में हुआ था / अनेक प्राचीन ग्रंथों में गुरु सुश्रुत और उनके शिष्यों-शिष्याओं द्वारा आँखों को मोतियाबिंदु से मुक्त करने, प्रसव कराने, हड्डियाँ जोड़ने, पथरी निकालने, अंगो को सुन्दर बनाने और मस्तिष्क की चिकित्सा में शल्य क्रिया करने के उल्लेख मिलते हैं /
:hi::hi::hi:

jai_bhardwaj
21-11-2010, 10:20 PM
भारत विश्व में सर्वाधिक डाकघरों वाला देश है /
:hi::hi::hi:

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व में सातवाँ और जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा बड़ा देश है /
:hi::hi::hi:

jai_bhardwaj
21-11-2010, 10:21 PM
नौकायन कला का आविष्कार भारत में लगभग ६००० वर्ष पूर्व सिन्धु घाटी में हुआ था /
:hi::hi::hi:

'पाई' का मूल्य सबसे पहले ६वी शताब्दी में भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा ज्ञात किया गया था /
:hi::hi::hi:

jai_bhardwaj
21-11-2010, 10:22 PM
भारत स्थित तक्षशिला विश्वविद्यालय के प्रारम्भिक दिनों (ईसा से ७०० वर्ष पूर्व) में अनेको विषयों में अध्ययन करने वाले लगभग १०५०० छात्रों की संख्या तब सर्वाधिक थी /
:hi::hi::hi:

कमल के फूल को भारत के अलावा वियतनाम का भी राष्ट्रीय पुष्प होने का गौरव प्राप्त है /
:hi::hi::hi:

jai_bhardwaj
21-11-2010, 10:24 PM
यूनाईटेड किंगडम में लगभग ८५०० भारतीय भोजनालय हैं जो इस देश के समस्त भोजनालयों का १५% है /
:party::cheers::party:

बनारस विश्व का ऐसा सर्वाधिक पुराना नगर है जो अपने प्राचीनतम स्थान पर निरंतर आज तक बसा हुआ है /
:bravo::bravo:

jai_bhardwaj
21-11-2010, 10:25 PM
जैसलमेर विश्व का एकमात्र ऐसा अनोखा किला है जिसमे नगर की लगभग एक चौथाई आबादी ने अपना निवास बना लिया है /
:gm::gm::gm:

जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वितीय द्वारा १७२४ में निर्मित जंतर मंतर विश्व की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है /
:gm::gm::gm:

ABHAY
21-11-2010, 11:57 PM
बहुत ही अच्छा जा रहे है कुछ अयसा बताये की जो अदभुत हो और जादुई हो और सच

ndhebar
22-11-2010, 05:52 AM
* महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली वंदना जोशी को रंगोली बनाने में महारत हासिल है। वह पानी के ऊपर रंगोली बनाने वाली विश्व की पहली महिला हैं और वह दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली बनाकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।

* हिन्दू मापन प्रणाली में श्रीमद्भग्वदगीता के अनुसार "सहस्र-युग अहर-यद ब्रह्मणो विदुः", अर्थात ब्रह्मा का एक दिवस = 1000 महायुग = 4 अरब 32 खरब सौर वर्ष,का होता है।

ndhebar
22-11-2010, 05:54 AM
* राजस्थान में सुंधा माता नामक एक ऐसा पर्वत है जहाँ खंडित मूर्तियों को रखना पवित्र माना जाता है।

* लोकप्रिय आरती ओम जय जगदीश हरे के रचयिता पं. श्रद्धाराम शर्मा या श्रद्धाराम फिल्लौरी थे।

ABHAY
22-11-2010, 10:32 AM
* राजस्थान में सुंधा माता नामक एक ऐसा पर्वत है जहाँ खंडित मूर्तियों को रखना पवित्र माना जाता है।

* लोकप्रिय आरती ओम जय जगदीश हरे के रचयिता पं. श्रद्धाराम शर्मा या श्रद्धाराम फिल्लौरी थे।

क्या बात है निसंत भाई मजा आ गया क्या आप जानते है की राजगीर में एक जलासंद का गुफा है आज तक वो गुफा कोई भी नहीं खोल पाया

ndhebar
22-11-2010, 06:28 PM
क्या बात है निसंत भाई मजा आ गया क्या आप जानते है की राजगीर में एक जलासंद का गुफा है आज तक वो गुफा कोई भी नहीं खोल पाया
राजगृह मेरा गृह जिला है, मैं नालंदा जिले से ही हूँ

kuram
24-11-2010, 10:09 AM
bahut achhi jaankaari

munneraja
24-11-2010, 12:05 PM
bahut achhi jaankaari
खुशामदीद बन्धु
सुखद आश्चर्य

ndhebar
26-11-2010, 05:25 AM
* भारत का सबसे बड़ा रसोईघर पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर का है। यहाँ भगवान जगन्नाथ को महाप्रसाद जिसे अब्धा कहा जाता है, चढ़ाने के लिए लगभग ५०० रसोइये लगे हैं। छप्पन प्रकार के भोग तैयार करने के लिए ३०० सहयोगी इन रसोईयों की सहायता करते हैं।

* मध्य प्रदेश के साँवेर नामक स्थान पर स्थित भगवान हनुमान का एक विशेष मंदिर उलटे हनुमान के नाम से मालवा क्षेत्र में प्रसिद्ध है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि इसमें हनुमानजी की उलटी मूर्ति स्थापित है।

ndhebar
26-11-2010, 05:29 AM
* इन्दिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित हज टर्मिनल मुख्य रूप से मुसलमानों के वार्षिक हज यात्रा के दौरान होने वाली भारी आवाजाही को देखते हुए बनाया गया था जिसमें भारतीय मुसलमान मध्यपूर्व की (खासकर सऊदी अरब में स्थित मक्का और मदीने की) यात्रा करते हैं।

* पतंजलि ने पाणिनि के अष्टाध्यायी पर अपनी टिप्पणी लिखी जिसे महाभाष्य का नाम दिया।

kuram
26-11-2010, 03:50 PM
अनुज
जहां तक मेरा ज्ञान है
अब भी भारतीय मसाले विश्व भर में पसंद किये जाते हैं .

mdh मसाला कंपनी का पूरा नाम " महाशियाँ दी हट्टी" है

kuram
26-11-2010, 03:58 PM
टीपू सुलतान ने मिसाईल को इन्नोवेट किया था.

kuram
26-11-2010, 04:00 PM
मुर्गा अगर गर्दन ऊंची नहीं करे तो बांग नहीं दे सकता

kuram
29-11-2010, 11:27 AM
कोलगेट कम्पनी ने अपनी खपत बढाने के लिए टूथ पेस्ट की ट्यूब का मुंह चौड़ा किया था और यह सुझाव दिया था कम्पनी की मीटिंग में एक ऑफिस बॉय ने. लक्स साबुन की कोस्ट कटिंग करने के लिए उसके कवर की लेयर कम की गयी थी और कवर पेपर की छपाई भी आधी कर दी थी.

kuram
29-11-2010, 11:51 AM
कंडोम का प्रयोग सैनिक अपनी गन में धूल मिटटी को रोकने के लिए भी करते है और कई जगह मजदूर इसको उंगलियों पे चढ़ाकर काम करते है

kuram
29-11-2010, 11:54 AM
कंगारू शब्द का शाब्दिक अर्थ वहां की एक स्थानीय भाषा में होता है " में नहीं जानता"

khalid
01-12-2010, 06:50 AM
तेरहवीँ सदी के पहले दशक मेँ उत्तर भारत मेँ तुर्की शासन की स्थापना से पहले देश के अंदर और बाहर आर्थिक गतिविधियोँ की एक सतत परंपरा थी

khalid
01-12-2010, 06:54 AM
सोने चाँदी जैसी अमुल्य धातुओँ की कमी के परिणाम स्वरुप मिश्र धातुओँ के सिक्कोँ के भारी संख्या मेँ पाऐ जाने से यह संकेत मिलता हैँ कि विनियम माध्यम के रुप मेँ मुद्रा का भारी प्रचार प्रसार था

khalid
01-12-2010, 08:43 AM
सोने चाँदी ताँबे और मिश्र धातु के सिक्को का अत्यधिक प्रचलन सल्तनत काल मेँ ही दिखाई पडता हैँ

khalid
01-12-2010, 08:46 AM
कुतुबुद्दीन ऐबक के काल मेँ दीनार दिरहम ताथा अन्य मिश्र धातु के सिक्कोँ का व्यापक प्रचलन था

khalid
01-12-2010, 10:53 AM
इल्तुतमिश को दिल्ली सल्तनत की व्यवस्थित मुद्रा प्रणाली शुरु करने का श्रेय दिया जाता हैँ

khalid
01-12-2010, 10:56 AM
इल्तुतमिश ने चाँदी का टंका और मिश्र धातु का जीतल प्रचलित किया
चाँदी के टंका वजन एक तोला होता था

jai_bhardwaj
02-12-2010, 01:19 AM
भारत विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक और उपभोक्ता देश है / यहाँ पर विश्व की तीस प्रतिशत चाय उत्पन्न होती है और उसकी पच्चीस प्रतिशत यही पर खप जाती है /

आम के उत्पादन में भारत विश्व में पहले स्थान पर है / यहाँ पर प्रतिवर्ष लगभग २३ लाख हेक्टेयर क्षेत्र में १३ लाख मीट्रिक टन आम उत्पन्न किया जाता है /

विश्व में नीबू के उत्पादक देशों में भारत का नाम सर्वोपरि है /

jai_bhardwaj
02-12-2010, 01:21 AM
'भारतीय रेल' कर्मचारियों की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी संस्था है जिसमे दस लाख से अभी अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं /


सन १८९६ तक भारत ही एक मात्र ऐसा देश था जहाँ से सारे विश्व को हीरों की आपूर्ति की जाती थी /


भारत में ५०० से अधिक वन्यप्राणी अभयारण्य हैं जिसमे से २८ बाघ संरक्षण के लिए आरक्षित हैं /

jai_bhardwaj
02-12-2010, 01:24 AM
१९८२ में भारतीय सेना द्वारा लद्दाख घाटी में सुरु और ड्रास नदीके बीच निर्मित बेली ब्रिज विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई में बना पुल है /

विश्व का सर्वोच्च क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चैल शहर में समुद्र की सतह से २४४४ मीटर की ऊंचाई पर स्थित है /

पटना से हाजीपुर तक गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु दुनिया का सबसे लंबा एक ही नदी पर बना सड़क पुल है /

jai_bhardwaj
02-12-2010, 01:25 AM
जलेबी भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ईरान के साथ लगभग सभी अरब देशों में बड़े चाव से खाई जाती है /

गुझिया उत्तर भारत में होली के अवसर पर बनायी जाती हैं किन्तु दक्षिण भारत मे दीपावली के अवसर पर बनायी जाती हैं /

khalid
02-12-2010, 10:08 AM
दिल्ली मेँ टेका की कीमत 48 जीतल थी
जीतल का वजन 32 रत्ती होता था

khalid
02-12-2010, 10:12 AM
नासिरुद्दीन महमुद के समय मेँ चाँदी के सिक्कोँ मेँ बढोत्तरी शुरु हो गई

khalid
02-12-2010, 10:15 AM
बरनी के विवरण मेँ भी तेरहवीँ सदी के अंतिम दशक मेँ सोने और चाँदी की कमी का उल्लेख किया गया हैँ

khalid
02-12-2010, 10:19 AM
बारहवीँ और तेरहवीँ शताब्दी मेँ चोल साम्राज्य के पतन के ठीक बाद होयसलोँ पांडयोँ तथा चोलोँ के बीच संघर्ष शुरु हो गया

khalid
02-12-2010, 10:21 AM
आन्ध्र के मोत्तुपल्ली जैसे महत्वपूर्ण बंदरगाह का पतन हो गया

khalid
02-12-2010, 10:26 AM
चोल साम्राज्य के स्थान पर चार परस्पर युद्धरत राज्योँ देवगगिरि के यादव वारंगल के काकतीय द्वार समुद्र के होयसल तथा मदुरई के पांडयोँ का उदय हुवा

Bond007
05-12-2010, 12:41 AM
शानदार जानकारियाँ हैं khalid ji|

khalid
05-12-2010, 05:40 AM
शानदार जानकारियाँ हैं khalid ji|

हार्दिक आभार भाई आपका

Kumar Anil
05-12-2010, 04:36 PM
टाइम पत्रिका ने वर्ष 1982 का मैन ऑफ द ईयर पुरस्कार कम्पयूटर को दिया था ।

Kumar Anil
05-12-2010, 04:42 PM
वाशिँगटन डी सी स्थित डिपार्टमेन्टल स्टोर दि मॉल वेटिकन सिटी का 1.4 गुना है ।

khalid
08-12-2010, 10:07 AM
तुर्को द्वारा चरखे या हाथ वाले करघे का आयात किया था
परंतु भारतीय करघे के माध्यम से भी सुंदर और बारीक सूत काटा जा सकता था

khalid
08-12-2010, 10:09 AM
भारतीय कपडोँ की रंगाई दुनियाभर मेँ सर्वश्रेष्ठ थी

khalid
08-12-2010, 10:13 AM
नील वृक्षोँ के छाले से निकाले गए रंग तथा कृमिज ( कीडोँ से निकाले गए ) रंग चटकीले और पक्के होते थे

khalid
08-12-2010, 12:49 PM
कपडा उधोग मेँ धुनाई बुनाई रंगाई के साथ साथ सिलाई भी विशिष्ट व्यवसाय थी

khalid
08-12-2010, 12:52 PM
आंध्र तथा कर्नाटक मेँ तेल उत्पादन एक महत्वपुर्ण उधोग था

khalid
08-12-2010, 12:57 PM
तेल निकालने वालोँ को चक्रिक के रुप मेँ तथा तेल व्यपारियोँ का तेलकियोँ के रुप मेँ उल्लेख किया गया हैँ

khalid
08-12-2010, 01:00 PM
तिल अलसी और अरंडी से तेल निकाला जाता था

khalid
08-12-2010, 01:03 PM
बैलुर ( कर्नाटक ) के 13 वीँ सदी के अभिलेख मेँ नारियल का तेल निकालने का उल्लेख हैँ

khalid
08-12-2010, 01:06 PM
बैसबड तेल व्यापार का प्रमुख केन्द्र था

khalid
08-12-2010, 01:11 PM
पत्तु पत्तु नामक ग्रंथ मेँ कोल्हु द्वारा गन्ने का रस निकालने एवं तदुपरांत कडाहोँ मेँ उसे गर्म करके भुरे रंग की चीनी बनाने का उल्लेख मिलता हैँ

kuram
08-12-2010, 01:27 PM
ही ही ही - सांप के कान नहीं होते और घोडा खड़े खड़े ही सोता है चींटी अपने से छ: गुना ज्यादा वजन उठा सकती है हाथी को हर चीज तीन गुनी बड़ी दिखती है.

khalid
09-12-2010, 10:18 AM
बारहवीँ शताब्दी के लेखक विञानेश्वर द्वारा रचित मिताक्षरा मेँ गन्ने का रस निकालने तथा तेल निकालने के लिए मशीनेँ लगाने का एकाधिकार राज्य का स्वीकार किया हैँ

khalid
09-12-2010, 10:22 AM
पुर्तगाली यात्री बार्थेम और बार्बोसा दोनोँ ने शक्कर उत्पादन का उल्लेख किया हैँ

khalid
09-12-2010, 10:25 AM
दस्तकारोँ के संयुक्त वर्ग को कम्मलर कहा जाता था

khalid
09-12-2010, 10:29 AM
बारहवीँ शताब्दी के चालुक्य राजा सोमेश्वर ने अपनी पुस्तक मनसोल्लास मेँ सोने के खनन विञान के बारे मेँ लिखा हैँ

khalid
09-12-2010, 11:54 AM
सन 1504 मेँ पहली घडी का आविष्कार जर्मनी मेँ पीटर हेनलिन ने किया था

khalid
09-12-2010, 12:00 PM
पहली बार कलाई पर घडी वैञानिक ब्लेज पास्कल
1622 . 1662 ने बाँधी थी उन्होने उस जमाने मेँ जेब मेँ रखने वाली घडी को एक धागे के साथ अपनी कलाई पर बाँधा था

khalid
09-12-2010, 12:06 PM
सन 1656 क्रिस्टियन हाएगेँस
ने पेंडलुम का अविष्कार किया था जिसमेँ घडियोँ के समय बताने की क्षमता मेँ सुधार हुआ था

khalid
11-12-2010, 07:56 AM
मुहम्मद तुगलक के शासन काल मेँ दक्षिण भारत मेँ होने वाले विद्रोह के फलस्वरुप 1335 ई. मेँ माबर ( मदुरा ) की सल्तनत और 1336 ई. मेँ विजय नगर साम्राज्य की स्थापना हुई

khalid
11-12-2010, 07:59 AM
कृष्णदेव राय की पुस्तक आमुक्तमाल्यद मेँ उसके राजनीतिक विचारोँ को संग्रहित किया गया हैँ

khalid
11-12-2010, 08:13 AM
13 वीँ शताब्दी के बाद विदेशी व्यपारिक संबंधो का पुनरुत्थान हुआ
इसके परिणामस्वरुप अनेक विदेशी यात्रियों ने दक्षिण भारत की यात्रा की
इनमेँ इतालवी यात्री निकोलो कांटी ( 1414-19 ई.) अरब का सौदागर अब्दुर्रज्जाक ( 1441-44 ई. ) चीनी यात्री माहुआन ( 1451 ई. ) प्रसिध्द पुर्तगाली नाविक एंव सेना नायक वास्को द गामा ( 1498 से 1538 ई. ) पुर्तगाली अधिकारी बार्बोसा ( 1508 ई. ) पायस एंव नुनिज ( 1520-1537 ई. ) आदि प्रमुख थे

khalid
11-12-2010, 08:18 AM
दक्षिण भारत मेँ सुती वस्त्र का बडे पैमाने पर उत्पादन होता था
बारीक मलमल छीँट और विभिन्न प्रकार के रेशमी कपडोँ का भी उत्पादन किया जाता था

khalid
11-12-2010, 08:22 AM
छीँट लट्ठा छपे हुए कपड़ोँ एंव उत्तम कोटि के मलमल को मुख्यतः विदेश व्यापार के लिए उत्पादन किया जाता था

khalid
11-12-2010, 08:27 AM
कंपनी के आलेखोँ मेँ जिस कपडे को सेल्ला पट्टु अर्थात सेल्ला या सालेम पुरी नाम उल्लेखित किया गया हैँ
वह मसाला व्यापार मेँ व्यापार विनिमय की प्रधान वस्तु थी

khalid
11-12-2010, 08:34 AM
घटिया किस्म के कपड़े को चिहलिस कहा जाता था
दक्षि के शिला लेँखो मेँ पट्टावली पट्ट का प्रायः उल्लेख आता हैँ
इसे पटौला भी कहा जाता हैँ
छींट या बारीक छापे वाले कपडे को विचित्रा कहा जाता था

amol
11-12-2010, 07:25 PM
बप्पी लाहिड़ी ने केवल १६ वर्ष की आयु में एक बंगला फ़िल्म 'दादू' में संगीत दिया था जिसमें तीनों मंगेशकर बहनों (लता, आशा, उषा) से उन्होने गाने गवाए थे।

VIDROHI NAYAK
12-12-2010, 12:58 PM
आज़ाद भारत में सदन में बज़ट आज़ादी के ५० वर्षों तक शाम के पांच बजे तक पारित होता रहा ...क्योंकि शाम के पांच बजे लन्दन में सदन की शुरुवात होती थी और वहां लगभग दिन का ११:३० बजता था !

Hamsafar+
28-12-2010, 12:35 PM
भारतीय सँस्कृति व सभ्यता विश्व की पुरातन में से एक है।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:35 PM
भारत दुनिया का सबसे पुरातन व सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:35 PM
भारत ने शून्य की खोज की। अंकगणित का आविष्कार 100 ईसा पूर्व भारत मे हुआ था।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:36 PM
हमारी संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी मानी जाती है। सभी यूरोपीय भाषाएँ संस्कृत पर आधारित मानी जाती है।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:36 PM
सँसार का प्रथम विश्वविद्यालय 700 ई. पू. तक्षशिला में स्थापित की गई थी। तत्पश्चात चौथी शताब्दी में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:37 PM
5000 वर्ष पूर्व जब अन्य संस्कृतियां खानाबदोश व वनवासी जीवन जी रहे थे तब भारतीयों ने सिंधु घाटी की सभ्यता में हड़प्पा संस्कृति की स्थापना की।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:37 PM
महर्षि सुश्रुत सर्जरी के आविष्कारक माने जाते हैं। 2600 साल पहले उन्होंने अपने समय के स्वास्थ्य वैज्ञानिकों के साथ प्रसव, मोतियाबिंद, कृत्रिम अंग लगाना, पत्थरी का इलाज और प्लास्टिक सर्जरी जैसी कई तरह की जटिल शल्य चिकित्सा के सिद्धांत प्रतिपादित किए।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:37 PM
ब्रिटिश राज से पहले तक भारत विश्व का सबसे समृद्ध राष्ट्र था व इसे, 'सोने की चिड़िया' कहा जाता था।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:38 PM
आधुनिक भवन निर्माण पुरातन भारतीय वास्तु शास्त्र से प्रेरित है।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:38 PM
कुंग फू मूलत: एक बोधिधर्म नाम के बोद्ध भिक्षु के द्वारा विकसित किया गया था जो 500 ई के आसपास भारत से चीन गए।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:38 PM
वाराणसी अथवा बनारस दुनिया के सबसे प्राचीन नगरों में से एक है। महात्मा बुद्ध ने 500 ई. पू. बनारस की यात्रा की थी। बनारस विश्व का एकमात्र ऐसा प्राचीन नगर है जो आज भी अस्तित्व में है।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:39 PM
सबसे प्राचीन उपचार प्रणाली आयुर्वेद है। आयुर्वेद की खोज 2500 साल पहले की गई थी।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:39 PM
बीजगणित की खोज भारत में हुई।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:39 PM
रेखा गणित की खोज भारत में हुई थी।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:40 PM
शतरंज अथवा अष्टपद की खोज भारत मे हुई थी।

ABHAY
28-12-2010, 12:40 PM
बढे चलो और दो दिन बाद यहाँ से निकल चलो ह आहा हः अ हा :bravo::bravo::bravo::bravo::bravo:

Hamsafar+
28-12-2010, 12:40 PM
हिन्दू, बौद्ध, जैन अथवा सिख धर्मों का उदय भारत में हुआ।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:40 PM
कम्प्यूटर के लिए सबसे उपयुक्त भाषा भी संस्कृत ही मानी है।

Hamsafar+
28-12-2010, 12:41 PM
बढे चलो और दो दिन बाद यहाँ से निकल चलो ह आहा हः अ हा :bravo::bravo::bravo::bravo::bravo:
ओये भाई आपका थैंक्स बटन कहा गायब हो गया ???:omg:

ABHAY
28-12-2010, 12:44 PM
ओये भाई आपका थैंक्स बटन कहा गायब हो गया ???:omg:

पता नहीं क्या हुआ भाई लगता है गरबर है

Hamsafar+
28-12-2010, 12:53 PM
पता नहीं क्या हुआ भाई लगता है गरबर है
आ गया भाई... ये लो थैंक्स

khalid
28-12-2010, 02:02 PM
ओये भाई आपका थैंक्स बटन कहा गायब हो गया ???:omg:

लो मैँने दे दिया ........?

Hamsafar+
28-12-2010, 02:05 PM
लो मैँने दे दिया ........?
आप भी लो "थैंक्स "

khalid
28-12-2010, 10:15 PM
भाप से चलने वाली पहली रेल का निर्माण
राँबर्ट स्टीफेँस ने 1829
मेँ किया था और ट्रेन का नाम राँकेट रखा था

khalid
28-12-2010, 10:20 PM
दुनिया का पहला पिकअप ट्रक 1886
मेँ गाँटलिब डेमलर ने किया था
डेमलर ने 1885 मेँ
दुनिया की पहली मोटरसाइकिल भी बनाई थी

Sikandar_Khan
04-02-2011, 11:39 PM
इस गांव में 65 साल से छोटा कोई नहीं!

स्पेन में एक गांव ऐसा भी है जहां 65 साल से छोटा कोई भी व्यक्ति नहीं है। इस गांव में आखिरी बार 40 साल पहले एक बच्चे का जन्म हुआ था। यहां के निवासियों की औसत आयु 70 साल के करीब है। स्पेन का यह छोटा का गांव ओलमेडा डे ला कास्टा स्पेन के एक तरह से भुला दिए गए कोने में विलुप्ति के कगार पर पड़ा है। इस गांव के निवासी स्पेन के सबसे पुराने निवासियों में आते हैं।

हालात यह है कि गांव में जमीन की कीमत नीलामी में 1700 पाउंड (करीब एक लाख 1900 रुपए) आंकी गई।

गांव में मात्र 15 परमानेंट निवासी रहते हैं। इनमें भी सबसे कम उम्र का 65 साल है। मैड्रिड के कास्टीला ला मांचा से करीब 100 मील ईस्ट में सूखे से इलाके में बसा यह गांव स्पेन के सबसे वृद्ध गांव के रूप में दर्ज है।

82 साल के आरटुरो रेगाचो माटियो का कहना है कि यह मेरी जवानी के दिनों में काफी अलग जगह थी। 16वीं सदी में बने चर्च के आगे बच्चों के खेलने का मैदान था। 1940 में यहां 500 लोग रहते थे। काम के सिलसिले में लोग धीरे धीरे बाहर जाने लगे और लौट कर कभी नहीं आए।

1973 में गांव का स्कूल बंद कर दिया गया। पिछले चार दशकों में गांव की आबादी में काफी गिरावट आई है। खाली पड़े गांव के दर्जनों मकान ढह गए तो कई ढहने के कगार पर हैं।

जो लोग बाहर काम धंधे पर चले गए उन्होंने भी अपने परिवार के लोगों को धीरे-धीरे अपने पास बुलाना ही मुनासिब समझा। पिछले महीने ही यह गांव उस वक्त सुर्खियों में आया जब नैशनल स्टेस्टिक के आंकड़े सामने आए।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:43 AM
मास्टर कार्ड के नाम से प्रसिद्ध क्रेडिट कार्ड का
ओरिजिनल (वास्तविक) नाम मास्टर चार्ज था।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:44 AM
नील आर्मस्ट्राँग ने सबसे पहले अपना बाँया पैर चंद्रमा पर रखा था।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:45 AM
आपने क्या कभी गौर किया है कि फोन के कुंजी पटल यानि कीबोर्ड में 1 और 0 की संख्या वाली कुंजियों में दूसरा कोई अक्षर लिखा नही होता है। ऐसा इसलिये होता है कि इन दो नंबरों को “फ्लैग” नंबर माना जाता है यानि कि ये स्पेशियल सर्विस जैसे कि इमरजेंसी या आपरेटर की सर्विस के लिये ऐसे रखे जाते हैं।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:46 AM
धार्मिक राज्य (या नगरी कहें?) वेटिकन दुनिया का सबसे छोटा देश है
इसका क्षेत्रफल 0.2 वर्ग मील है और इसकी आबादी लगभग 770 है।
इनमें से कोई भी इसका परमानेंट नागरिक नही है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:49 AM
अंग्रेजी वाक्य “The quick brown fox jumps over the lazy dog” में अंग्रेजी शब्दावली (Alphabet) के सभी अक्षर आते हैं।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:50 AM
धरती के गुरुत्वाकर्षण (earth’s gravity) के कारण
पर्वतों का 15,000 मीटर से ऊंचा होना संभव नही हैं।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:51 AM
दुनिया के सारे महाद्वीपों (continents) के नामों (अंग्रेजी में अगर उच्चारित करें) के अंत में वही अक्षर (अंग्रेजी का) आता है जिससे वो शुरू होते हैं।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:52 AM
रोम दुनिया का वो शहर है जिसकी आबादी ने सबसे पहले
1 मीलियन का आंकड़ा पार किया था।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:54 AM
विश्व के इतिहास में २१ मार्च २००८ एक ऐसा दिन था जब हिंदुओं की होली, ईसाइयों का गुड फ्राइडे, मुसलमानों का ईद-ए-मीलाद, पारसियों का नौरोज़ और यहूदियों का पर्व प्यूरिम एक ही दिन मनाए गए।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:56 AM
दुनिया में चीनी का वार्षिक उत्पादन १३.४ मीट्रिक टन होता है
जब कि नमक का २१ करोड़ टन, यानी चीनी से डेढ़ गुना ज़्यादा।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:57 AM
मधुमक्खी के एक छत्ते में २०,००० से ८०,००० तक मधुमक्खियाँ हो सकती हैं।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:58 AM
नील नदी की लंबाई (६५० कि.मी.) पृथ्वी की त्रिज्या (६४०० कि.मी.) से भी अधिक है। अभी नए अनुसंधानों से पता लगा है कि आमेजन इससे भी ज्यादा लंबी नदी है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 08:59 AM
२६ अप्रैल २००८ को जोहानेसबर्ग में खेले गए अफ़्रीकन कनफ़ेडरेशन कप फ़ुटबॉल मैच का सबसे सस्ता टिकट १००,०००,००० ज़िंबाब्वे डॉलर का था।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:00 AM
संयुक्त अरब इमारात की जनसंख्या में प्रवासी नागरिकों का प्रतिशत 85 है,
जिनमें 40 प्रतिशत लोग भारतीय हैं।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:01 AM
कर्नाटक के हरिहर नगर स्थित हरिहरेश्वर मंदिर की प्रतिमा आधी विष्णु और आधी शिव के रूप में हैं।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:02 AM
मधुमक्खी के कान नहीं होते। इसकी कमी को उसके शक्तिशाली एंटिना स्पर्श से पूरा करते है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:03 AM
याहू डॉट कॉम का नाम पहले "जेरीज गॉइड टू वर्ल्ड वाइड वेब" था अप्रैल १९९४ में इसे बदल कर याहू डॉट कॉम कर दिया गया।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:03 AM
आलू की खेती में विश्व में तीसरा स्थान रखने वाला भारत
१६वीं शती से पहले इसके विषय में जानता तक नहीं था।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:04 AM
कि गुड़हल की दो सौ से अधिक प्रजातियाँ होती है
और इसका उपयोग केश-तेल से लेकर चाय तक अनेकों वस्तुओं में होता है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:05 AM
भारत का सबसे बड़ा हीरा ग्रेट मुग़ल जब १६५० में गोल कुंडा की
खान से निकला तो इसका वजन ७८७ कैरेट था।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:05 AM
विश्व में पक्षियों की ८६५० प्रजातियाँ हैं जिसमें से १२३० भारत में पाई जाती हैं।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:06 AM
सदा-बहार पौधा बारूद जैसे विस्फोटक को पचाकर उन्हें निर्मल कर देता है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:07 AM
मुग़ल उद्यान, दिल्ली में अकेले गुलाब की ही २५० से अधिक प्रजातियाँ हैं।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:07 AM
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रतिदिन इतना प्रसाद बँटता है
कि ५०० रसोइए और ३०० सहयोगी रोज़ काम करते हैं।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:08 AM
मध्य प्रदेश के साँवेर गाँव में स्थित हनुमान जी का मंदिर उलटे हनुमान के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें स्थापित मूर्ति का सिर नीचे और पैर ऊपर हैं।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:08 AM
कालिदास के गीति काव्य ऋतुसंहार के छै सर्गों में उत्तर भारत की छै ऋतुओं का विस्तृत वर्णन किया गया है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:10 AM
२६ नवंबर को मुंबई में आतंक का निशाना बने लियोपोल्ड कैफ़े का प्रारंभ १९८१ में तेल की दूकान के रूप में हुआ था।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:11 AM
बिच्छू की लगभग २००० जातियाँ होती हैं
जो न्यूजीलैंड व अंटार्कटिक छोड़कर विश्व के सभी भागो में पाई जाती हैं।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:11 AM
घर घर में गाई जाने वाली आरती ओम जय जगदीश हरे के रचयिता पं. श्रद्धाराम शर्मा थे।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:11 AM
सन २००८ के लिए हिन्दी का साहित्य अकादमी पुरस्कार सुप्रसिद्ध लेखक गोविंद मिश्र को प्रदान किया गया है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:12 AM
पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार १९६५ में मलयालम कवि गोविन्द शंकर कुरुप को दिया गया था।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:13 AM
कुम्हड़े की प्रजाति मैक्सिमा का वजन ३४ किलोग्राम सो भी अधिक होता है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:14 AM
बाबर अपने समय की सामान्य रूप से बोली जाने वाली भाषा फ़ारसी में प्रवीण था, पर उसकी मातृभाषा चागताई थी और उसने अपनी आत्मकथा बाबरनामा चागताई में ही लिखी।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:15 AM
गौरैया एक ऐसा पक्षी है जो पालतू न होने
पर भी मनुष्य के आसपास ही रहना पसंद करता है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:15 AM
राजस्थान में सुंधा माता नामक एक ऐसा पर्वत है
जहाँ खंडित मूर्तियों को रखना पवित्र माना जाता है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:16 AM
रायपुर स्थित नगर-घड़ी में हर घंटे बजने वाले गजर के लिए छत्तीसगढ़ की 24 लोक-धुनों को संयोजित किया गया है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:17 AM
भारतीय मसालों के लोकप्रिय निर्माता और निर्यातक प्रतिष्ठान एम.डी.एच. का पूरा नाम महाशियाँ दी हट्टी है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:17 AM
चंदबरदाई को हिंदी का पहला कवि और उनकी रचना पृथ्वीराज रासो को हिंदी की पहली रचना होने का गौरव प्राप्त है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:20 AM
एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को यह नाम होमियोपैथी के जनक जर्मन चिकित्सक सैम्युएल हैनीमैन ने सुझाया था। जिसे बाद में अमेरिकन मेडिकल एसोसियेशन ने अपनाया।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:20 AM
नीदरलैंड के लोग दुनिया में सबसे ऊँचे होते हैं।
यहाँ पुरुषों की औसत ऊँचाई पाँच फ़ुट साढ़े ग्यारह इंच है,
लेकिन दक्षिणी नीदरलैंड में यह औसत एक इंच कम है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:21 AM
यदि आप ध्वनि की गति से तेज़ चलने वाले विमान कांकॉर्ड में लंदन से न्यूयॉर्क के लिए चलें तो वहाँ उस समय से भी दो घंटे पहले पहुँच जाएँगे जब आप चले थे।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:21 AM
सापों की कोई ५९०० प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनमें से ७२५ के पास विषदंत होते हैं तथा २५० प्रजातियाँ ऐसी हैं जो एक ही दंश में मनुष्यों को मार देने की क्षमता रखती हैं

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:22 AM
प्रेमचंद ने अपने लेखन का प्रारंभ उर्दू में नवाबराय नाम से किया, पर बाद में अधिक पाठकों तक पहुँचने के लिए वे हिंदी में प्रेमचंद नाम से लिखने लगे।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:23 AM
इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व पहली बार 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। 1927 में यह पहली बार 14 जनवरी को मनाया गया था। इससे पहले मकर संक्रांति 13 जनवरी को मनाई जाती थी।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:23 AM
जर्मनी का क्षेत्रफल भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान से थोड़ा अधिक है तथा जनसंख्या तीसरे क्रम के राज्य बिहार के बराबर, पर जर्मनी का सकल घरेलू उत्पाद भारत का तीन गुना है।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:24 AM
रोम के तानाशाह जूलियस सीज़र ने ईसा पूर्व ४५वें साल में जब जूलियन कैलेंडर की स्थापना की, उस समय विश्व में पहली बार १ जनवरी को नए साल का उत्सव मनाया गया।

Sikandar_Khan
08-02-2011, 09:25 AM
विश्व में मछलियों की कम से कम २८,५०० प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिन्हें अलग अलग स्थानों पर कोई २,१८,००० भिन्न नामों से जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संगठन (आई यू सी एन) के मुताबिक कम से कम ११७३ प्रजातियों पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है।