PDA

View Full Version : रिकॉर्ड बुक


dipu
26-12-2013, 05:14 PM
किंग्समीड के मैदान पर हो रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय मौजूद हैं।

चेतेश्वर पुजारा ने अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की। फर्स्ट क्लास मैचों में यह उनका लगातार पांचवां 50प्लस रनों का स्कोर है। इससे पहले जोहानिसबर्ग में उन्होंने 153 रन की पारी खेली थी। उन्होंने तमिल नाडु के खिलाफ 28 नवंबर को 269 रन, 21 नवंबर को बंगाल के विरुद्ध 102 रन, और 14 नवंबर को वेस्ट इंडीज के खिलाफ 14 नवंबर को 113 रन बनाए।

quick stat: टेस्ट बैटिंग एवरेज के मामले में चेतेश्वर पुजारा सिर्फ सर डॉन ब्रेडमैन से पीछे हैं। अबतक उन्होंने 69 प्लस के औसत से टेस्ट मैचों में रन बनाए हैं (क्वालिफिकेशन - मिनिमम 1000 रन)।

विजय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना पचासा पूरा किया। उन्होंने 34वें ओवर में जैक कैलिस की गेंद पर चौका जड़कर 50 का आंकड़ा पार किया। विदेशी पिचों पर खेलते हुए यह उनकी दूसरी हाफ सेंचुरी है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 प्लस रनों की साझेदारी हो चुकी है। नवंबर 2001 के बाद से साउथ अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा दूसरे विकेट के लिए की गई यह सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। 16 नवंबर 2001 को पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में राहुल द्रविड़ और दीप दासगुप्ता ने 171 रन जोड़े थे।

रोचक फैक्ट - जनवरी 2012 के बाद यह पहला मौका है जब घर से बाहर किसी भारतीय ओपनर ने हाफ सेंचुरी लगाई है। मुरली से पहले वीरेंद्र सहवाग ने 24 जनवरी 2012 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 62 रन की पारी खेली थी।

पुजारा का रिकॉर्ड

पुजारा ने मुरली विजय के साथ मिलकर टीम को संभाल लिया है। कैलिस के ओवर में चौका लगाकर मुरली ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। उन्होंने रॉबिन पीटरसन की गेंद पर सिंगल लेकर टेस्ट करियर के 1500 रन पूरे किए। इंडिया के लिए 25 या उससे कम की उम्र में 1500 रन बनाने के मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पछाड़ दिया। गांगुली ने इस उम्र में 20 मैच खेलने के बाद 1483 रन बनाए थे। 25 की उम्र में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है जिन्होंने 5177 रन बनाए थे। हालांकि, करियर के पहले 17 टेस्ट मैचों में वे कुल 652 रन बना पाए थे।

dipu
26-12-2013, 05:16 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/12/21/5741_33.jpg

जोहानिसबर्ग में खेले जा रहे पहले टेस्ट का चौथा दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। तीसरे दिन बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही टीम इंडिया की पारी चौथे दिन के पहले सेशन में ही पटरी से उतर गई।

उसके बाद जब साउथ अफ्रीका जब 458 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के 108 रन बना मजबूत स्थिति में थी तो टीम इंडिया ने दो विकेट झटक मुकाबले पर पकड़ बनी ली।

गेंद और बल्ले की इस रोचक जंग के दौरान टेस्ट इतिहास में पहली बार एक रोचक संयोग भी दिखाई दिया। दरअसल तीसरे दिन जहां साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर एबी डिविलियर्स ने गेंद थामी थी वहीं चौथे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने भी गेंदबाजी में हाथ आजमाया।

यह टेस्ट इतिहास का पहला मौका था जब दोनों ही टीमों के विकेटकीपर गेंदबाजी करते नजर आए।

rajnish manga
27-12-2013, 12:59 PM
:bravo:

अच्छी रिपोर्टिंग के लिये धन्यवाद, दीपू जी.

dipu
27-12-2013, 03:47 PM
:bravo:

अच्छी रिपोर्टिंग के लिये धन्यवाद, दीपू जी.

:hello::hello::hello:

dipu
29-12-2013, 07:43 AM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/12/28/2739_1.jpg

अबु धाबी में हुई वनडे सीरीज को जीतकर पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आखिरी वनडे में हाफ सेंचुरी लगाकर उन्होंने इस कारनामे को अंजाम दिया।

मिस्बाह एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।

मिस्बाह ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में 51 रन की पारी खेलकर यह कारनामा किया। उन्होंने 74 गेंदों में 2 चौके व 1 छक्का जड़ते हुए 51 रन बनाए।
कैलेंडर ईयर के किंग

मिस्बाह उल हक ने साल 2013 में टेस्ट और वनडे मिलाकर 20 हाफ सेंचुरी लगाईं। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर द्वारा 2007 में बनाए 19 हाफ सेंचुरी के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया।

एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी लगाने वाले धुरंधर ये रहे-

मिस्बाह उल हक - 20 (2013)
सचिन तेंडुलकर - 19 (2007)
कुमार संगकारा - 18 (2009)
माइक हसी - 18 (2009)
शेन वाटसन - 18 (2010)

dipu
29-12-2013, 07:06 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/12/29/1146_1a.jpg

कैलिस साउथ अफ्रीका के लिए विदाई टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले अपने संन्यास को यादगार बनाने का कारनामा सिर्फ तीन प्रोटीज धुरंधर ही कर पाए।

आखिरी बार 1970 में साउथ अफ्रीका के दो धुरंधरों ने करियर के लास्ट टेस्ट मैच में सेंचुरी लगाई थी। 5 मार्च 1970 को पोर्ट एलिजाबेथ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ली इरविन और बैरी रिचर्ड्स ने करियर के आखिरी मैच में शतक लगाए थे। दोनों ही बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में क्रमशः 102 और 126 रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका के लिए आखिरी मैच में टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले चार धुरंधर ये रहे-

पीटर वान डेर बिल - 125 रन (पहली पारी) - 3 मार्च 1939 - बनाम इंग्लैंड (डरबन)

ली इरविन - 102 रन (दूसरी पारी) - 5 मार्च 1970 - बनाम ऑस्ट्रेलिया (पोर्ट एलिजाबेथ)

बैरी रिचर्ड्स - 126 रन (दूसरी पारी) - 5 मार्च 1970 - बनाम ऑस्ट्रेलिया (पोर्ट एलिजाबेथ)

जैक कैलिस - 115 रन (पहली पारी) - 26 दिसंबर 2013 - बनाम इंडिया (डरबन)

dipu
30-12-2013, 03:17 PM
विदेशी पिचों पर सर्वाधिक टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले विकेटकीपर ये रहे-

एडम गिलक्रिस्ट (2001-2006) - 10 शतक (हाई स्कोर - 204*)

एंडी फ्लावर (1993-2001) - 6 शतक (हाई स्कोर - 232*)

लेस एम्स (1930-1939) - 5 शतक (हाई स्कोर - 149)

मैट प्रायर (2009-2013) - 3 शतक (हाई स्कोर - 131*)

दिनेश रामदीन (2012-2013) - 3 शतक (हाई स्कोर - 126*)

dipu
23-01-2014, 02:31 PM
सबसे तेज बल्लेबाज

विराट कोहली ने अपना बेहतरीन फॉर्म बरकरार रखते हुए 123 रन की पारी खेली। उन्होंने 111 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 123 रन बनाए।

यह विराट के वनडे करियर की महज 119वीं पारी थी। इतनी कम पारियों में 18 शतक लगाने वाले वे वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली द्वारा बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित किया।

सबसे कम पारियों में 18 शतक लगाने वाले धुरंधर ये रहे-

विराट कोहली - 119 पारियां
सौरव गांगुली - 174 पारियां
क्रिस गेल - 184 पारियां

dipu
23-01-2014, 02:33 PM
मार्क वॉ की बराबरी

वनडे मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में विराट कोहली वर्ल्ड रैंकिंग में संयुक्त रूप से 9वें पायदान पर आ गए हैं। विराट ने महज एक शतक के साथ डेसमंड हेयन्स, तिलकरत्ने दिलशान और जैक कैलिस को पीछे करते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वॉ की बराबरी कर ली।

हेयन्स, कैलिस और दिलशान ने अपने करियर में 17-17 वनडे शतक लगाए थे। वहीं मार्क वॉ के खाते में भी 18 शतक दर्ज रहे। कोहली औसत के मामले में मार्क वॉ को पीछे कर गए।

कोहली - 18 शतक - 52.24 औसत - 119 पारियां

मार्क वॉ - 18 शतक - 39.35 औसत - 236 पारियां

विराट से ज्यादा शतक लगाने वाले धुरंधर ये रहे-

सचिन तेंडुलकर - 49
रिकी पोंटिंग - 30
सनथ जयसूर्या - 28
सौरव गांगुली - 22
हर्शेल गिब्स - 21
क्रिस गेल - 21
सईद अनवर - 20
ब्रायन लारा - 19

dipu
23-01-2014, 02:34 PM
गेल का रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 2

विराट ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया। वनडे की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब वे वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे पायदान पर आ गए हैं। उनसे ज्यादा सेंचुरी सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन के खाते में हैं।

दूसरी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांच धुरंधर ये रहे-

सचिन तेंडुलकर - 17
विराट कोहली - 12
क्रिस गेल - 11
सनथ जयसूर्या - 10
सईद अनवर - 10

जीत दिलाने के मामले में भी विराट महज सचिन से पीछे हैं। नेपियर में पहली बार वे दूसरी पारी में शतक लगाते हुए टीम को जीत दिलाने से चूक गए।

दूसरी पारी में जीत दिलाते हुए सर्वाधिक सेंचुरी लगाने वाले धुरंधर ये रहे-

सचिन तेंडुलकर - 14
विराट कोहली - 11
सनथ जयसूर्या - 9
सईद अनवर - 9

dipu
23-01-2014, 02:37 PM
जीत दिलाते हुए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले धुरंधर ये रहे-

सचिन तेंडुलकर - 33
रिकी पोंटिंग - 25
सनथ जयसूर्या - 24
सौरव गांगुली - 18
विराट कोहली - 16

rajnish manga
24-01-2014, 12:23 PM
कोहली के शतक तथा रिकॉर्ड बनाने के क्षेत्र में इनकी अन्य खिलाड़ियों से तुलनात्मक स्थिति पर प्रकाश डालने के लिये दीपू जी का धन्यवाद.

dipu
24-01-2014, 05:46 PM
कोहली के शतक तथा रिकॉर्ड बनाने के क्षेत्र में इनकी अन्य खिलाड़ियों से तुलनात्मक स्थिति पर प्रकाश डालने के लिये दीपू जी का धन्यवाद.





:hello::hello::hello:

dipu
25-01-2014, 06:49 PM
72 वनडे मैचों के बाद सर्वाधिक रन लुटाने वाले टॉप पांच गेंदबाज ये रहे-

अजित आगरकर - 3314 रन

टिम ब्रेसनन - 3235 रन

इशांत शर्मा - 3207 रन

आर अश्विन - 3197 रन

स्टुअर्ट ब्रॉड - 3162

नवेद उल हसन - 3096

Dr.Shree Vijay
26-01-2014, 05:56 PM
मस्त जानकारी भरी रिकार्ड बुक.........

dipu
26-01-2014, 06:18 PM
मस्त जानकारी भरी रिकार्ड बुक.........



:hug::hug:

dipu
05-02-2014, 04:11 PM
चटगांव. श्रीलंकाई धुरंधर कुमार संगकारा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में ट्रिपल सेंचुरी जड़ी है। इस पारी के साथ ही उन्होंने 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक साथ अपना नाम दर्ज करवा लिया।

चटगांव में हुए टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन उन्होंने करियर की पहली ट्रिपल सेंचुरी लगाई। संगकारा ने वीरेंद्र सहवाग से भी ज्यादा तूफानी अंदाज में अपना तिहरा शतक पूरा किया। उन्होंने शाकिब अल हसन के ओवर में लगातार एक चौका और दो छक्के लगाकर 300 का आंकड़ा पार किया। उनके तूफान को 157वें ओवर में नासिर हुसैन ने रोका। हुसैन ने उन्हें लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर सोहाग गाजी के हाथों कैच करवाकर चलता किया।

संगकारा ने अपनी 319 रन की पारी में 482 गेंदों का सामना करते हुए 32 चौके व 8 छक्के जड़े। उनकी इसी शानदारा पारी के दम पर श्रीलंका ने पहली पारी में 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसी पारी के दौरान वे टेस्ट मैचों के 9वें 11 हजारी भी बने।

पहला मैच पारी में 248 रन से जीतने वाली मेहमान श्रीलंका ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। संगकारा की शानदार डबल सेंचुरी के दम पर श्रीलंका ने 500 प्लस रनों का स्कोर बनाया।

संगकारा ने ट्रिपल सेंचुरी लगाकर 9 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया।

dipu
05-02-2014, 04:12 PM
सबसे तेज 11000 रन

अपनी डबल सेंचुरी के दौरान कुमार संगकारा ने करियर के 11000 टेस्ट रन भी पूरे किए। उन्होंने करियर की 208वीं पारी में यह आंकड़ा पार किया।

संगकारा से पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा के नाम था। उन्होंने 25 नवंबर 2005 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में 11000 रन पूरे किए थे। वह उनके करियर की 213वीं पारी थी। संगकारा ने उनसे पांच पारी पहले यह कमाल कर दिखाया।

टेस्ट में सबसे कम पारियों में 11000 रन बनाने वाले धुरंधर ये रहे-

संगकारा - 208वीं पारी

ब्रायन लारा - 213वीं पारी

रिकी पोंटिंग - 222वीं पारी

सचिन तेंडुलकर - 223वीं पारी

राहुल द्रविड़ - 234वीं पारी

जैक कैलिस - 234वीं पारी

dipu
05-02-2014, 04:14 PM
पहले श्रीलंकाई

विदेशी मैदानों पर टेस्ट खेलते हुए ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले संगकारा पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं। कुमार संगकारा ने पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित किया।

जयवर्धने ने 16 नवंबर 2009 को इंडिया के खिलाफ अहमदाबाद में 275 रन की पारी खेली थी। संगकारा ने उनके स्कोर को पीछे छोड़ दिया।

विदेशी पिचों पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों द्वारा टॉप पांच टेस्ट स्कोर ये रहे-

कुमार संगकारा - 312* (चटगांव, बांग्लादेश)

महेला जयवर्धने - 275 (अहमदाबाद, इंडिया)

संगकारा - 270 (बुलावायो, जिम्बाब्वे)

अरविंदा डिसिल्वा - 267 (वेलिंगटन, न्यूजीलैंड)

सनथ जयसूर्या - 253 (फैसलाबाद, पाकिस्तान)

dipu
05-02-2014, 04:15 PM
लारा की बराबरी

कुमार संगकारा के करियर की यह 9वीं डबल सेंचुरी रही। टेस्ट मैचों में 9 डबल सेंचुरी लगाने वाले वे पहले श्रीलंकाई और वर्ल्ड के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा डबल सेंचुरी सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन ने लगाई थीं।

संगकारा ने इस दोहरे शतक के साथ ही कैरेबियाई दिग्गज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

टेस्ट में सर्वाधिक 200 प्लस रनों की पारियां खेलने वाले धुरंधर ये रहे-

सर डॉन ब्रैडमैन - 12

कुमार संगकारा - 9

ब्रायन लारा - 9

वैली हेमंड - 7

महेला जयवर्धने - 7

dipu
05-02-2014, 04:21 PM
10वें खिलाड़ी

घर से बाहर खेलते हुए ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले संगकारा 10वें खिलाड़ी हैं। यह कारनामा सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन ने ही किया है। उन्होंने 2 बार विदेशी पिचों पर तिहरा शतक जड़ा।

घर से बाहर खेलते हुए 300 प्लस रन की पारी खेलने वाले धुरंधर ये रहे-

सर डॉन ब्रैडमैन - 334 (लीड्स, 11 जुलाई 1930) और 304 (लीड्स, 20 जुलाई 1934)

हनीफ मोहम्मद - 337 (ब्रिजटाउन, वेस्ट इंडीज) - 17 जनवरी 1958

वैली हेमंड - 336* (ऑकलैंड, न्यूजीलैंड) - 31 मार्च 1933

मार्क टेलर - 334* (पेशावर, पाकिस्तान) - 15 अक्टूबर 1998

क्रिस गेल - 333 (गाले, श्रीलंका) - 15 नवंबर 2010

एंडी संधम - 325 (किंग्सटन, वेस्ट इंडीज) - 3 अप्रैल 1930

कुमार संगकारा - 319 (चटगांव, बांग्लादेश) - 4 फरवरी 2014

हाशिम अमला - 311* (ओवल, इंग्लैंड) - 19 जुलाई 2012

बॉब सिंपसन - 311 (मेनचेस्टर, इंग्लैंड) - 23 जुलाई 1964

वीरेंद्र सहवाग - 309 (मुल्तान, पाकिस्तान) - 28 मार्च 2004

dipu
11-02-2014, 03:12 PM
वर्तमान बांग्लादेशी प्लेयिंग इलेवन में 9 बल्लेबाज ऐसे हैं जिनके खातों में टेस्ट सेंचुरी दर्ज है। मैच शुरू होने से पहले यह संख्या 7 थी, लेकिन पहली पारी में इमरुल कईस और शमसूर रहमान के शतकों के बाद इक्वेशन बदल गई।

तमीम इकबाल - 4 शतक

मोमिनुल हक - 2 शतक

शाकिब अल हसन - 2 शतक

मुश्फिकर रहीम - 2 शतक

नासिर हुसैन - 1 शतक

महमूदुल्लाह - 1 शतक

सोहाग गाजी - 1 शतक

इमरुल कईस - 1 शतक

शमसूर रहमान - 1 शतक

dipu
25-03-2014, 06:09 PM
Arjun Awards for cricket All –Time ( Imp for Entrance/Interview )
________________________________

1. 1961— Saleem Durani
2. 1964—Mansur Ali Khan Pataudi
3 1965— Vijay Manjrekar
4 1966 —Chandu Borde
5 1967— Ajit Wadekar
6 1968— E.A.S. Prasanna
7 1969— Bishan Singh Bedi
8 1970— Dilip Sardesai
9 1971— Srinivasaraghavan Venkataraghavan
10 1972— Eknath Solkar
11 1972— B.S. Chandrashekhar
12 1975— Sunil Gavaskar
13 1976— Shanta Rangaswamy
14 1977-78—Gundappa Vishwanath
15 1979-80—Kapil Dev Nikhanj
16 1980-81—Chetan Chauhan
17 1980-81—Syed Kirmani
18 1981— Dilip Vengsarkar
19 1982— Mohinder Amarnath
20 1983— Diana Edulji
21 1984—Ravi Shastri
22 1985— Shubhangi Kulkarni
23 1986—Mohammad Azharuddin
24 1986—Sandhya Agarwal
25 1989— Madan Lal
26 1993— Manoj Prabhakar
27 1993—Kiran More
28 1994— Sachin Tendulkar
29 1995— Anil Kumble
30 1996— Javagal Srinath
31 1997— Ajay Jadeja
32 1997— Sourav Ganguly
33 1998—Rahul Dravid
34 1998—Nayan Mongia
35 2000— B.K. Venkatesh Prasad
36 2001— VVS Laxman
37 2002— Virender Sehwag
38 2003— Harbhajan Singh
39 2003— Mithali Raj
40 2005—Anju Jain
41 2006— Anjum Chopra
42 2009—Gautam Gambhir
43 2010—Jhulan Goswami
44 2011— Zaheer Khan
45 2012— Yuvraj Singh
46 2013— Virat Kohli

dipu
06-04-2014, 10:53 AM
टीम इंडिया के नए मास्टर ब्लास्टर विराट कोहली ने बेहतरीन 72 रन की पारी के दम पर इंडिया को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में विराट का बल्ला ऐसा दहाड़ा कि उसके आगे डेल स्टेन जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज भी दुबक गए।

कोहली के बल्ले का खौफ कुछ ऐसा रहा कि अपनी किफायती बॉलिंग के लिए मशहूर स्टेन महज 3.1 ओवरों में 36 रन लुटा बैठे। टूर्नामेंट में विकेट लेने के एक्सपर्ट रहे इमरान ताहिर ने 4 ओवरों में 30 रन लुटाए, तो वेयन पार्नेल ने 3 ओवरों में 33 रन खर्च कर दिए। यही नहीं, साउथ अफ्रीकी टीम ने मैच में 9 अतिरिक्त रन भी दिए।

खेल के किसी भी फॉर्मेट में टीम को जीत दिलाते हुए विराट की यह 45वीं 50 प्लस रनों की पारी थी। महज 25 साल की उम्र में 40 या उससे ज्यादा 50 प्लस पारियां खेलने वाले (जीत दिलाते हुए) वे दुनिया के महज चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर हैं, जिन्होंने 26वां बर्थडे केक काटने से पहले 53 फिफ्टी प्लस पारियां जीत दिलाते हुए खेलीं।

आंकड़े इस प्रकार से हैं-

53 (21 सेंचुरी, 32 फिफ्टी) - सचिन तेंडुलकर

45 (19 सेंचुरी, 26 फिफ्टी) - विराट कोहली

42 (11 सेंचुरी, 31 फिफ्टी) - जैक कैलिस

40 (15 सेंचुरी, 25 फिफ्टी) - ग्रीम स्मिथ

37 (10 सेंचुरी, 27 फिफ्टी) - एबी डिविलियर्स

क्या सचिन से आगे निकलेंगे विराट?

मास्टर ब्लास्टर के 53 पारियों के वर्ल्ड रिकॉर्ड से विराट महज 8 पारियां दूर हैं। उनके पास 4 नवंबर 2014 तक का समय है। 5 नवंबर को वे अपना 26वां बर्थडे मना लेंगे। इस दौरान उन्हें सिर्फ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल और इंग्लैंड टूर मिलेगा, जिसमें वे ये 8 पारियां खेल सकते हैं। 5 नवंबर तक यदि वे ऐसा नहीं कर पाते तो वे सचिन से पीछे ही रह जाएंगे।

dipu
06-04-2014, 10:53 AM
नॉटआउट किंग भी हैं विराट

टेस्ट, वनडे और टी-20 में जीत दिलाते हुए नॉटआउट 50 प्लस पारियां खेलने के मामले में विराट नंबर 1 बन चुके हैं। 25 या उससे कम की उम्र में उनसे अधिक नॉटआउट पारियां जीते हुए मैचों में किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं खेलीं।

विराट जीत दिलाते हुए रिकॉर्ड 19 पारियों में 50 या ज्यादा रन बनाते हुए नाबाद रहे हैं।

25 या उससे कम की उम्र के नॉटआउट धुरंधर ये रहे-

विराट कोहली - 19
युवराज सिंह - 16
जैक कैलिस - 14
सचिन तेंडुलकर - 14
एबी डिविलियर्स - 13

dipu
06-04-2014, 10:53 AM
एवरेज में अव्वल विराट

टी-20 इंटरनेशनल में 500 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली का बैटिंग एवरेज सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने इस हाफ सेंचुरी के साथ ही इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया।

विराट ने 26 मैचों की 24 पारियों में 43.63 के औसत से 829 रन बनाए हैं।

टी-20 में बेस्ट बैटिंग एवरेज वाले धुरंधर ये रहे (आधार - मिनिमम 500 रन) -

विराट कोहली - 43.63
आरोन फिंच - 41.25
माइक हसी - 37.94
केविन पीटरसन - 37.93
मिस्बाह उल हक - 37.52

dipu
06-04-2014, 10:58 AM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/04/03/7734_1.jpg

बांग्लादेश में हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में नित नए कारनामे हो रहे हैं। सबसे पहले नीदरलैंड्स की टीम ने मजबूत इंग्लैंड को हराकर अपना दमखम दिखाया। श्रीलंका ने उससे पहले नीदरलैंड्स को कुल 39 के योग पर ऑलआउट कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंकाई स्पिनर रंगना हेराथ ने ऐसा कमाल किया जिसे देख सभी दंग रह गए। उन्होंने कुल 3 रन देते हुए न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें कोई हैट्रिक शामिल नहीं थी। सराहनीय बात यह भी रही कि वह उनका टूर्नामेंट में पहला मैच था। मौका मिलते ही हेराथ ने जोरदार पंच लगाया और खुद को साबित कर दिखाया।

क्रिकेट वर्ल्ड में ऐसे कई रिकॉर्ड और आंकड़े हैं जो फैन्स को हैरान करते रहते हैं। हेराथ टी-20 इंटरनेशनल में कुल 3 रन देकर 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज तो बने, लेकिन ओवरऑल क्रिकेट में उनसे पहले कैरेबियाई दिग्गज कर्टनी वॉल्श इससे भी बड़ा कमाल कर चुके हैं।

वॉल्श का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वेस्ट इंडीज के स्टार पेसर रहे कर्टनी वॉल्श ने 3 दिसंबर, 1986 को श्रीलंका के खिलाफ मैच में ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था जिसकी बराबरी करना काफी कठिन है। शारजाह में हुए उस वनडे में उन्होंने कुल 1 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया था।

वॉल्श की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम कुल 55 रन के योग पर ऑलआउट हो गई थी। वह मैच वेस्ट इंडीज की टीम 193 रन से जीती थी।

इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स मिलाकर बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस इस प्रकार से हैं-

1 रन देकर 5 विकेट - कर्टनी वॉल्श, वेस्ट इंडीज - 3 दिसंबर 1986 (वनडे)

2 रन देकर 5 विकेट - अर्नी टोशैक, ऑस्ट्रेलिया - 28 नवंबर 1947 (टेस्ट)

3 रन देकर 6 विकेट - जर्मेन लॉसन, वेस्ट इंडीज - 8 दिसंबर 2002 (टेस्ट)

3 रन देकर 5 विकेट - रंगना हेराथ, श्रीलंका - 31 मार्च 2014 (टी-20)

Dr.Shree Vijay
06-04-2014, 05:19 PM
arjun awards for cricket all –time ( imp for entrance/interview )
________________________________

1. 1961— saleem durani
2. 1964—mansur ali khan pataudi
3 1965— vijay manjrekar
4 1966 —chandu borde
5 1967— ajit wadekar
6 1968— e.a.s. Prasanna
7 1969— bishan singh bedi
8 1970— dilip sardesai
9 1971— srinivasaraghavan venkataraghavan
10 1972— eknath solkar
11 1972— b.s. Chandrashekhar
12 1975— sunil gavaskar
13 1976— shanta rangaswamy
14 1977-78—gundappa vishwanath
15 1979-80—kapil dev nikhanj
16 1980-81—chetan chauhan
17 1980-81—syed kirmani
18 1981— dilip vengsarkar
19 1982— mohinder amarnath
20 1983— diana edulji
21 1984—ravi shastri
22 1985— shubhangi kulkarni
23 1986—mohammad azharuddin
24 1986—sandhya agarwal
25 1989— madan lal
26 1993— manoj prabhakar
27 1993—kiran more
28 1994— sachin tendulkar
29 1995— anil kumble
30 1996— javagal srinath
31 1997— ajay jadeja
32 1997— sourav ganguly
33 1998—rahul dravid
34 1998—nayan mongia
35 2000— b.k. Venkatesh prasad
36 2001— vvs laxman
37 2002— virender sehwag
38 2003— harbhajan singh
39 2003— mithali raj
40 2005—anju jain
41 2006— anjum chopra
42 2009—gautam gambhir
43 2010—jhulan goswami
44 2011— zaheer khan
45 2012— yuvraj singh
46 2013— virat kohli




सुंदर जानकारीया.....

dipu
15-04-2014, 03:09 PM
आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम है। आरसीबी ने 23 अप्रैल 2013 को पुणे वारियर्स के खिलाफ मैच में 263/5 रन का स्कोर बनाया था।

टी-20 क्रिकेट के इतिहास का यह सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई और क्रिस गेल की विस्फोटक पारी के दम पर बेंगलुरु टीम ने 2007 में श्रीलंका द्वारा बनाए 260/6 रन के स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था।

टी-20 क्रिकेट में टॉप 5 स्कोर इस प्रकार से हैं-

263/5 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (23 अप्रैल 2013)

260/6 - श्रीलंका (14 सितंबर 2007)

254/3 - ग्लूसेस्टरशायर (26 जून 2011)

250/3 - समरसेट (27 जून 2006)

248/6 - ऑस्ट्रेलिया (29 अगस्त 2013)

dipu
15-04-2014, 03:10 PM
रन मशीन रैना

इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड इंडिया के सुरेश रैना के नाम है। रैना ने 99 मैचों की 95 पारियों में 35.02 के औसत से 2802 रन बनाए हैं। उनके खाते में 1 सेंचुरी और 18 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज ये रहे-

सुरेश रैना - 2802
रोहित शर्मा - 2513
क्रिस गेल - 2512
गौतम गंभीर - 2471
सचिन तेंडुलकर 2334

इस साल रैना के पास आईपीएल में 3000 रन पूरे करने का मौका है।

dipu
17-06-2014, 07:42 PM
कुमार संगकारा की सेंचुरी की सुपर हैट्रिक के दम पर श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रा करवा लिया। ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर हुए मैच के आखिरी दिन श्रीलंका को 390 रन का टारगेट मिला था। जवाब में मैच की आखिरी बॉल डाले जाने तक श्रीलंका ने 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए और मैच बचा लिया।

संगकारा ने 61 और ओपनर कौशल सिल्वा ने 57 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। जेम्स एंडरसन ने 25 रन देकर 4 विकेट झटके। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 43 रन के खर्च पर तीन बल्लेबाजों को चलता किया, वहीं क्रिस जॉर्डन को दो विकेट मिले।

पहली पारी में नाबाद 200 रन की पारी खेलने वाले जो रूट 'मैन ऑफ द मैच' रहे।

संगकारा की हैट्रिक

36 साल के कुमार संगकारा ने मैच की पहली पारी में सेंचुरी लगाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। टेस्ट में यह उनकी सेंचुरी लगाते हुए लगातार तीसरी पारी रही। इससे पहले संगकारा ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में 319 व 105 रन की पारी खेली थी। संगकारा ने टेस्ट सेंचुरी की हैट्रिक तो लगाई ही, साथ ही उन्होंने हैट्रिक की हैट्रिक भी पूरी की।

2010 से 2014 के बीच खेले मैचों में यह कारनामा उन्होंने रिकॉर्ड तीसरी बार किया है। इस दौरान कोई अन्य बल्लेबाज लगातार तीन टेस्ट सेंचुरी नहीं लगा सका। संगकारा से पहले साउथ अफ्रीका के हाशमि अमला ने फरवरी 2010 में तीन शतक लगाए थे।

यह स्पेशल हैट्रिक लगाकर संगकारा ने सचिन तेंडुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों को पीछे कर दिया। यही नहीं, लॉर्ड्स के मैदान पर सेंचुरी लगाने का कारनामा कर उन्होंने सचिन, लारा और पोंटिंग समेत कई दिग्गजों की छुट्टी कर दी।

संगकारा की सुपर हैट्रिक इस प्रकार से रही -

पहली हैट्रिक

137 रन - बनाम इंडिया - 2 दिसंबर 2009
103 रन - बनाम इंडिया - 18 जुलाई 2010
219 रन - बनाम इंडिया - 26 दुलाई 2010

दूसरी हैट्रिक

142 रन - बनाम बांग्लादेश - 8 मार्च 2013
105 रन - बनाम बांग्लादेश - 8 मार्च 2013
139 रन - बनाम बांग्लादेश - 16 मार्च 2013

तीसरी हैट्रिक

319 रन - बनाम बांग्लादेश - 4 फरवरी 2014
105 रन - बनाम बांग्लादेश - 4 फरवरी 2014
147 रन - बनाम इंग्लैंड - 12 जून 2014

Dr.Shree Vijay
17-06-2014, 09:14 PM
Thanks for updates.....

dipu
21-06-2014, 09:35 AM
बिन्नी का अद्भुत रिकॉर्ड:

जबान बांग्लादेश के खिलाफ सुरेश रैना की कप्तानी में वनडे सीरीज खेलने उतरी टीम इंडिया बेशक युवा हो लेकिन अब तक उसने दो वनडे मैचों में जो इस टीम ने किया है उससे भविष्य के लिए उम्मीदें जरूर जग गई हैं। पहले वनडे में जहां बल्लेबाजों ने कमाल दिखाया वहीं दूसरे वनडे में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। वहीं, दूसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट को एक ऐसी सफलता और उम्मीद भी मिली जो शायद अतुल्नीय है। हम बात कर रहे हैं उस युवा ऑलराउंडर की जिसने फीफा विश्व कप के दिनों में भी क्रिकेट के जरिए सुर्खियां बटोर ली हैं।
भारत के महानतम पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के बेटे व युवा ऑलराउंडर के रूप में आइपीएल और घरेलू क्रिकेट के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले स्टुअर्ट बिन्नी ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी धमाल मचा दिया। बिन्नी ने बांग्लादेश के खिलाफ 4.4 ओवर में महज 4 रन देकर 6 विकेट चटका डाले। नतीजतन महज 105 रन के अपने स्कोर की रक्षा करने उतरी टीम इंडिया ने बांग्लादेश को महज 17.4 ओवर में 58 रन के अंदर ही ढेर कर दिया। पूरी मेजबान टीम में सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके और पांच बल्लेबाज तो शून्य पर ही पवेलियन लौट गए।
बिन्नी का अद्भुत रिकॉर्ड:
बिन्नी ने मिथुन अली (26), कप्तान मुशफिकर रहीम (11), महमुदुल्लाह (0), नासिर होसैन (5) और मशरफे मुर्तजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया और इस दौरान अपने 4.4 ओवर में उनके दो ओवर मेडन भी रहे। भारत की तरफ से वनडे इतिहास का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी साबित हुआ। इससे पहले ये रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम पर था जिन्होंने 1993 में 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे। वहीं, ये गेंदबाजी प्रदर्शन विश्व वनडे इतिहास का नौवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। आइए एक नजर डालते हैं टॉप-10 वनडे गेंदबाजी प्रदर्शन पर..
खिलाड़ी, बनाम, विकेट/रन, साल
1. चामिंडा वास (श्रीलंका), जिंबाब्वे, 8/19, 2001
2. शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान), वेस्टइंडीज, 7/12, 2013
3. ग्लेन मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया), नमीबिया, 7/15, 2003
4. एंडी बिकेल (ऑस्ट्रेलिया), इंग्लैंड, 7/20, 2003
5. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), भारत, 7/30, 2000
6. वकार यूनिस (पाकिस्तान), इंग्लैंड, 7/36, 2001
7. आकिब जावेद (पाकिस्तान), भारत, 7/37, 1991
8. विंसन डेविस (वेस्टइंडीज), ऑस्ट्रेलिया, 7/51, 1983
9. स्टुअर्ट बिन्नी (भारत), बांग्लादेश, 6/4, 2014
10. अनिल कुंबले (भारत), वेस्टइंडीज, 6/12, 1993

dipu
15-11-2014, 06:17 PM
दुनिया की सबसे तेज पिचों में शुमार वाका ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में खेली 80 रन की पारी के दौरान उन्होंने सबसे तेज 7000 वनडे रन पूरे करने का कीर्तिमान अपने नाम किया।

गांगुली ने 24 अक्टूबर, 2001 को केन्या के खिलाफ पार्ल में हुए वनडे में यह कीर्तिमान बनाया था। उन्होंने कुल 174 पारियों में 7000 वनडे रन पूरे किए थे। डिविलियर्स ने 13 साल बाद कुल 166वीं पारी में 7000 का आंकड़ा पार कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

2 फरवरी 2005 को वनडे करियर का आगाज करने वाले डिविलियर्स ने 76 गेंदों में 4 चौके व 1 छक्का जड़ते हुए 80 रन बनाए थे। 61वां रन लेते ही उन्होंने गांगुली को पछाड़ दिया।

विराट कोहली तोड़ सकते हैं डिविलियर्स का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली वर्तमान में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जो डिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। कोहली 137 पारियों में 6069 रन बना चुके हैं। 7000 रन का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें कुल 931 रनों की दरकार है।

विराट का वर्तमान औसत 51.43 का है। यदि उनकी लय बरकरार रहती है तो वे अगली 18 पारियों में 7 हजारी बन जाएंगे। डिविलियर्स के रिकॉर्ड और विराट के वर्तमान आंकड़ों के बीच 29 पारियों का अंतर है।

dipu
08-01-2015, 02:08 PM
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान विराट कोहली ने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। गुरुवार को उन्होंने यहां नाबाद 140 रन बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह कप्तान के तौर पर शुरुआती तीन पारियों में तीन शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में एडिलेड टेस्ट में टीम की कमान संभालते हुए कोहली ने उस मैच में 115 और 141 रनों की पारी खेली थी। कोहली इस सीरीज में कुल चार शतक लगा चुके हैं। कोहली ने धोनी की कप्तानी में खेले गए मेलबर्न टेस्ट में 169 रन बनाए थे।

dipu
08-01-2015, 02:09 PM
अपनी शतकीय पारी के दौरान कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में किसी एक सीरीज में सबसे अधिक 619 रन बनाने के राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया। विराट कोहली अब तक 639 रन बना चुके हैं। द्रविड़ ने 2003 में चार मैचों की सीरीज में 123 के औसत से एक शतक की मदद से 619 रन बनाए थे। उसी साल वीवीएस लक्ष्मण ने चार मैचों में 494 रन जुटाए थे।

10 में से छह शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
विराट कोहली टेस्ट करियर में अब तक कुल 10 शतक लगाए हैं, जिसमें से छह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शतक लगाने के मामले में विराट ने सुनील गावसकर, वेस्ट इंडीज के क्लाइव लॉयड, गोवर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

* इंग्लैंड के जैक हॉब्स : 9
* इंग्लैंड के वैली हेमंड : 7
* न्यूजीलैंड के हर्बर्ट सुटक्लिफ : 6
* इंडिया के सचिन तेंडुलकर : 6
* क्लाइव लॉयड/गावसकर/गोवर/विराट कोहली : 5

गावसकर के रिकॉर्ड की बराबरी की
विराट कोहली ने एक सीरीज में चार शतक लगाने का कारनामा किया। उनसे पहले सुनील गावसकर ने 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 4 शतक लगाए थे। इस सीरीज में गावसकर ने 774 रन बनाए थे। यह किसी भी भारतीय द्वारा एक सीरीज में बनाए गए सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है। इसके बाद गावसकर ने 1978-79 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे।

एक सीरीज में सर्वाधिक शतक: सर क्लाइड वैलकॉट के नाम हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
वेस्ट इंडीज के वैलकॉट के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने 1955 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच शतक लगाए थे। डॉन ब्रैडमैन ने एक सीरीज में चार शतक बनाने का कारनामा तीन बार किया है। उन्होंने 1932 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 1948 में इंडिया के खिलाफ और 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही सीरीज में चार-चार शतक लगाए।

खिलाड़ी देश खिलाफ शतक कब
सर क्लाइड वैलकॉट वेस्ट इंडज ऑस्ट्रेलिया 5 1955
डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका 4 1931-32
मोहम्मद युसूफ पाकिस्तान वेस्ट इंडीज 4 2006
जैक कैलिस साउथ अफ्रीका वेस्ट इंडीज 4 2003-04
स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया भारत 4 2014-15
विराट कोहली भारत ऑस्ट्रेलिया 4 2014-15

dipu
08-01-2015, 02:20 PM
सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट में 84 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 10 नवंबर 2000 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में पहली बार कप्तानी संभाली थी।

महेंद्र सिंह धोनी ने 11 अप्रैल 2008 को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहली बार कप्तानी की थी। कानपुर में हुए उस मैच में उन्होंने कुल 32 रन बनाए थे। हालांकि, डेब्यू टेस्ट के बाद धोनी ने लगातार पांच पारियों में हाफ सेंचुरी लगाई थी।

इंडिया के लिए कप्तानी डेब्यू मैच में सेंचुरी लगाने वाले धुरंधर ये रहे -

विजय हजारे - 164* रन - 2 नवंबर 1951 - बनाम इंग्लैंड, नई दिल्ली

सुनील गावसकर - 116 रन - 24 जनवरी 1976 - बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड

दिलीप वेंगसरकर - 102 रन - 25 नवंबर 1987 - बनाम वेस्ट इंडीज, दिल्ली

विराट कोहली - 107 रन* - 11 दिसंबर 2014 - बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड

dipu
08-01-2015, 02:21 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/01/08/1701_41.jpg

dipu
08-01-2015, 02:22 PM
डिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में भी सेंचुरी लगा कर उन्*होंने इस टेस्ट मैच में 256 रन बनाए। बतौर कप्तान डेब्यू मैच में इतना रन कभी किसी ने नहीं बनाया। उन्होंने 46 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। बतौर कप्तान डेब्यू मैच में न्यूजीलैंड के ग्राहम डाउलिंग ने 22 फरवरी 1968 में इंडिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में 244 रन (239+5) बनाए थे।

डेब्*यू मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले इंडिया के इकलौते कप्तान
सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान रहे हैं, लेकिन विराट ने धमाकेदार डेब्यू से इन सभी को पीछे कर दिया है। गांगुली ने बतौर कप्तान डेब्यू पर 84 रन की पारी खेली थी, वहीं धोनी पचासा तक नहीं लगा सके थे।

ऑस्ट्रेलिया में ट्विन सेंचुरी का रिकॉर्ड
विराट कोहली से पहले वेस्ट इंडीज के रोहन कन्हाई ने ऑस्ट्रेलिया में ट्विन सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने 27 जनवरी 1961 में खेले गए मैच में 117 व 115 रन की पारियां खेली थीं। संयोग से वह मैच भी एडिलेड में खेला गया था।

dipu
08-01-2015, 02:23 PM
बतौर कप्*तान पहले मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी अब विराट कोहली ही हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड विजय हजारे के नाम था, जिन्होंने 1951 में 164 रन (दोनों प*ारियों में) बनाए थे।

dipu
08-01-2015, 02:24 PM
विराट ने ट्विन सेंचुरी लगाने का कारनामा 26 साल 38 दिन की आयु में किया। टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाने वाले वे दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।



http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/01/08/1702_44.jpg

dipu
10-01-2015, 06:05 PM
ऑस्ट्रेलियाई टीम सिडनी क्रिकेट मैदान पर हुए चौथे टेस्ट के आखिरी दिन चौथी पारी में रिकॉर्ड 349 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के 7 विकेट ही चटका सकी। भारत यह मैच ड्रा कराने में सफल रहा। एडिलेड और ब्रिस्बेन में हुए शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज 2-0 से हथियाने में सफल रही। शुरुआती दोनों मैच गंवाने के बाद भारत आखिरी दोनों मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रहा।चार मैचों में बने 5740 रन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई चार मैचों सीरीज में पांच हजार 740 रन बने। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बल्लेबाजों ने चार मैचों की सीरीज में पांच हजार से अधिक रन बनाए। इसमें सर्वाधिक रन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के नाम रहे। उन्होंने सर्वाधिक 769 रन बनाए।

dipu
10-01-2015, 06:05 PM
* सीरीज के हर मैच में दोनों टीमों की पहली पारी 400 में अधिक रन बने।
* स्टीवन स्मिथ (769 रन) चार मैचों की किसी भी सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
* सीरीज के दौरान अश्विन ने 100 विकेट और एक हजार रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वे 9वें भारतीय हैं।
* विराट एक सीरीज में चार शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने। उनसे पहले सुनील गावसकर के नाम यह रिकॉर्ड था।
* क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि एक टेस्ट सीरीज में दो कप्तानों ने मिलकर 7 शतक लगाए। कप्तान के तौर पर विराट ने तीन और स्मिथ ने चार।
* 23 साल बाद किसी भारतीय ओपनर ने ऑस्ट्रेलिया में एक पारी के दौरान 250 से अधिक गेंदें खेलीं। 1992 में रवि शास्त्री के बाद लोकेश राहुल ने अब 262 गेंदें खेली।

rajnish manga
10-01-2015, 09:51 PM
भारत-ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट क्रिकेट टेस्ट सिरीज़ की नवीनतम जानकारियों के लिए आपका धन्यवाद, दीपू जी.

DevRaj80
11-01-2015, 07:43 PM
बेहतरीन सूत्र दीपू जी

dipu
14-01-2015, 03:52 PM
बेहतरीन सूत्र दीपू जी

:hello::hello::hello::hello:

dipu
14-01-2015, 03:59 PM
एक मैच की एक इंनिंग की बेस्ट बॉलिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ के नाम है। उन्होंने नामिबिया के खिलाफ फरवरी, 2003 में 7 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर सात बल्लेबाजों के स्टंप्प उखाड़े थे। इस दौरान उनके चार ओवरों में नामिबिया का कोई भी बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सका था, यानी ये ओवर्स मेडन रहे थे।

dipu
19-01-2015, 05:17 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/01/18/0499_150.jpg

dipu
19-01-2015, 05:18 PM
एक जनवरी, 2014 को जब कोरी एंडरसन ने शाहिद आफरीदी के 37 गेंदों का रिकॉर्ड तोड़ा था, उस वक्त क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना था कि यह रिकॉर्ड हाल फिलहाल में नहीं टूटने वाला है। रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका के कप्तान डिविलियर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 31 गेंदों में 100 रन जड़ डाले। यानी कोरी एंडरसन का रिकॉर्ड 1 साल 17 दिन में ही टूट गया।

dipu
19-01-2015, 05:18 PM
रिकॉर्ड 16 छक्के
डिविलियर्स ने अपनी पारी के दौरान वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने हर गेंदबाज को छक्के लगाए। जब वह आउट हुए तब तक उन्होंने 44 गेंदों में 149 रन ठोक दिए थे। इस दौरान 9 चौके और 16 छक्के लगाए थे। बता दें कि यह एक पारी में लगाया गया सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड है। उन्होंने रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।

इस नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद अब यह सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि वे कौन से खिलाड़ी हैं, जो इस नए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं? सबसे पहले तो एबी डिबिलियर्स का ही नाम आता है, जो फिलहाल वनडे फाॅर्मेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। हालांकि, कुछ दूसरे क्रिकेटर भी हैं, जिनमें इस रिकॉर्ड को तोड़ने का माद्दा है।

dipu
22-02-2015, 08:27 PM
0 World Cup matches won by India against South Africa before this game. This was their first win against them in four matches.

130 Runs South Africa lost the match by - the heaviest of their nine defeats while chasing in the World Cup, beating their 83-run loss to Australia in 2007.

0 Number of times South Africa have won chasing a target of 300 or more against India in ODIs out of four attempts. Overall, South Africa have a win-loss record of 4-15 in such chases.

137 Runs scored by Shikhar Dhawan - the highest individual score against South Africa in a World Cup, beating 134 not out by Stephen Fleming in 2003. Including Dhawan's there have been only nine hundreds against South Africa in World Cups. This was also Dhawan's highest score in ODIs. Dhawan had scored 216 runs on this tour in ten innings before the World Cup. He has already scored 210 in two innings in this World Cup.

3 Number of India openers to start World Cups with back-to-back fifty-plus scores, including Dhawan. Sachin Tendulkar and Sourav Ganguly are the others to do it. Ganguly scored 66 and 89 against Bangladesh and Bermuda, respectively, in 2007. Tendulkar had scores of 127*, 70, 90 and 137 in his first-four innings in the 1996 World Cup.

85 Runs conceded by Wayne Parnell in this innings - the most by a South African bowler in a World Cup match, beating Shaun Pollock's 83 runs against Australia in 2007. Parnell's 85 runs were also the second-highest conceded by a bowler from a Test team against India in World Cups. James Anderson's 91 in the last World Cup in the tied game are the highest.

131.66 Ajinkya Rahane's strike rate in his innings of 79 - the best by a No. 4 against South Africa in a World Cup innings of 50 or more. This was only the sixth fifty by a No. 4 against South Africa in World Cups.

3 Number of century partnerships India's second wicket has put together against South Africa in four World Cup games. Their last three partnerships have been 127, 125 and 130. Mohammad Azharuddin and Sanjay Manjrekar had added 78 runs in 1992, the lowest in the list.

3 Number of times India have had two century partnerships against South Africa in ODIs including this match. Two of them have come in the World Cups. India's first and second wickets put together century partnerships in the previous World Cup game against South Africa in 2011. Overall, there have been only nine such instances against South Africa, with the last three involving India.

5 Centuries by India's openers in ODIs in Australia including Dhawan's in this match. Three of them have come at the MCG and two on this tour. Rohit Sharma also got a hundred against the hosts in the recent triangular series.

307 India's total in this match - the second-highest against South Africa in World Cups. Australia had scored a mammoth 377 for 6 against them in the 2007 World Cup, which is the highest.

1 Wickets R Ashwin had taken against South Africa in ODIs before the match and had given away 216 runs in bargain. He took 3 for 41 in this game bringing his average down to 64.25 against them. This was only the second instance of an Indian offspinner taking three or more wickets in a World Cup match and both have come against South Africa. Harbhajan Singh took 3 for 53 against them in the previous World Cup.

44 for 0 India's score in the batting Powerplay - only four runs short of the best score by any team against South Africa during the overs 36-40 outside Asia since 2010. Sri Lanka had scored 48 for 0 against them in 2012.

6 Number of openers who have been run out for a duck in World Cups, including Rohit Sharma in this match. The last such batsman was Charles Coventry of Zimbabwe against New Zealand in 2011 . Incidentally, of the six openers, three are from Zimbabwe and two from New Zealand.

dipu
24-02-2015, 02:40 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/665x317/web2images/www.bhaskar.com/2015/02/24/gayle_1424768952.jpg

dipu
26-02-2015, 05:11 PM
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पहली बार क्रिकेट के महाकुंभ में हिस्से लेने आई है और आज उसने स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में ही उसे 1 विकेट से हराकर बेहद रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है.
लेकिन अफगानिस्टान टीम ने जितने कम मार्जिन से ये जीत दर्ज की है. ऐसा क्रिकेट विश्वकप के 40 साल के इतिहास में महज़ 5वीं बार हुआ है.
पहली बार साल 1975 में वेस्टइंडीज़ की टीम ने बर्मिंघम में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया.
दूसरी बार साल 1987 में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज़ से साल 1975 का बदला लिया. पाकिस्तान ने लाहौर में खेले गए मुकाबले में विंडीज़ टीम को 1 विकेट से हराया था.
तीसरी बारी साल 2007 में बेहद करीबी और रोमांचक मुकाबला खेला गया साउथ अफ्रीकी और श्रीलंकाई टीम के बीच. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 209 रनों का पीछा करते हुए 1 विकेट से जीत दर्ज की.
चौथी बार महज़ 1 विकेट से जीतने का ये कारनामा भी साल 2007 में ही हुई. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए इस करीबी मुकाबले में इंग्लैंड ने 300 रनों का बड़ा टार्गेट 1 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया.
पांचवी बार ये कारानामा आज अफगानिस्तान की टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ कर के दिखा दिया.

dipu
03-03-2015, 05:02 PM
साउथ अफ्रीका क्रिकेट रिकॉर्ड की जब भी बात होती है तो हाशिम अमला का नाम सबसे पहले आता है। 3 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में भी अमला ने कई रिकॉर्ड बना डाले। इस मैच में 159 रन की शानदार पारी खेलते हुए उन्होंने वनडे में ना सिर्फ अपने 20 शतक पूरे किए, साथ ही सबसे कम पारियों में इतने शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। अमला ने भारत के स्टार बैट्समैन विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड बनाया।

http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/03/03/amla-1_1425369522.jpg

159 रन की इनिंग के साथ ही बनाईं 20वीं सेन्चुरी
आयरलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए मात्र 128 गेंदों पर 159 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 4 छक्के भी जड़े। इस शानदार इनिंग के साथ ही उन्होंने अपने वनडे करियर की 20वीं सेन्चुरी लगाई।
तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
वनडे में सबसे कम इनिंग्स में 20 शतक लगाने का रिकॉर्ड अब हाशिम अमला के नाम है। उन्होंने 108 पारियों में 20 शतक लगाए। इसके साल ही अमला ने भारत के विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले सबसे कम 133 पारियों में 20 शतक लगाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम था।

dipu
04-03-2015, 05:25 PM
वेस्ट इंडीज के खिलाफ एबी डिविलियर्स द्वारा बनाए गए 66 गेंदों में नाबाद 162 रन भले ही वनडे में टॉप 10 इनिंग्स में शामिल नहीं हैं, लेकिन उनकी यह पारी इन टॉप 10 पारियों से कहीं बेहतर है। अपनी टीम के लिए ये सभी पारियां काफी उपयोगी साबित हुई हैं, लेकिन टीम को सबसे अधिक लाभ डिविलियर्स ने पहुंचाया। डिविलियर्स की स्ट्राइक रेट इन सभी बल्लेबाजों से बहुत अधिक है। टॉप 10 में शामिल सभी बल्लेबाज अपनी टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे थे। उनके सामने टिककर खेलने के लिए पूरे 50 ओवर थे, लेकिन डिविलियर्स पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए। वे उस वक्त बैटिंग करने आए, जब उनके पास प्लानिंग करने के लिए बहुत कुछ नहीं बचा था। आइए, हम आपको बताते हैं, क्या थी डिविलियर्स की स्ट्राइक रेट और टॉप 10 इनिंग्स में शामिल बैट्समैन ने किस स्ट्राइक रेट से अपनी टीम के लिए खेला था।

dipu
04-03-2015, 05:26 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/03/02/ab-de-villiers-strike-a_1.jpg

dipu
04-03-2015, 05:26 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/03/02/ab-de-villiers-strike-b_1.jpg

dipu
04-03-2015, 05:27 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/03/02/ab-de-villiers-strike-c_1.jpg

dipu
04-03-2015, 05:27 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/03/02/ab-de-villiers-strike-d_1.jpg

dipu
04-03-2015, 05:28 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/03/02/ab-de-villiers-strike-e_1.jpg

dipu
04-03-2015, 05:28 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/03/02/ab-de-villiers-strike-f_1.jpg

dipu
04-03-2015, 05:29 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/03/02/ab-de-villiers-strike-h_1.jpg

dipu
04-03-2015, 05:29 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/03/02/ab-de-villiers-strike-h-a.jpg

dipu
04-03-2015, 05:30 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/03/02/ab-de-villiers-strike-i_1.jpg

dipu
04-03-2015, 05:31 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/03/02/ab-de-villiers-strike-j_1.jpg

dipu
04-03-2015, 05:31 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2015/03/02/ab-de-villiers-strike-k_1.jpg