PDA

View Full Version : साल नया ये गीत नया है...


आकाश महेशपुरी
31-12-2013, 11:57 AM
साल नया ये गीत नया है
॰॰॰

फिर से इक नव वर्ष मिला है
मानव मन को हर्ष मिला है
और इसे आगे ले जायेँ
अबतक जो उत्कर्ष मिला है

संशय के बादल हैँ माना
सफ़र बहुत लगता अनजाना
फिर भी हर्ष मना लो भाई
कल क्या होगा किसने जाना

साल नया ये गीत नया है
सबकुछ मेरे मीत नया है
कष्ट भरे दिन याद करेँ क्योँ
खुशियोँ का संगीत नया है

बहुत सहे इस दिल पर छूरे
हैँ अपने कुछ स्वप्न अधूरे
दिल की आशा बोल रही है
हो सकते हैँ शायद पूरे

रचना- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
...
पता-
वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
09919080399

rajnish manga
01-01-2014, 12:39 PM
:bravo:

नववर्ष के उपलक्ष्य में आपकी इस रचना का हार्दिक स्वागत करते हैं. नव वर्ष में पुरानी बातों को भूल कर नये हर्षोल्लास और नये जोश के साथ अपनी मंज़िल की ओर बढ़ने का संदेश आशान्वित करता है.

आकाश महेशपुरी
05-02-2014, 05:25 AM
बहुत बहुत आभार आदरणीय रजनीश मांगा जी!