PDA

View Full Version : ग़ज़ल- लौटेँगे क्या जाने वाले


आकाश महेशपुरी
04-01-2014, 05:44 PM
ग़ज़ल- लौटेँगे क्या जाने वाले
॰॰॰

इतना प्यार लुटाने वाले
लौटेँगे क्या जाने वाले

नाते तोड़े सच बोला तो
सच मेँ यार जमाने वाले

तन्हाई ने साथ निभाया
रूठे साथ निभाने वाले

कंगाली पे हँसते हो तुम
रोओगे मुस्काने वाले

दम्भ न करना रब के आगे
ऐ दुनिया मेँ आने वाले

वे लम्हेँ 'आकाश' कहाँ हैँ
खुशियोँ के पैमाने वाले

ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
पता-
वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
09919080399

rajnish manga
11-01-2014, 01:43 PM
इतना प्यार लुटाने वाले
लौटेँगे क्या जाने वाले

तन्हाई ने साथ निभाया
रूठे साथ निभाने वाले

वे लम्हेँ 'आकाश' कहाँ हैँ
खुशियोँ के पैमाने वाले

ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri





:bravo:

छोटी बहर में बहुत अच्छी ग़ज़ल कही गई है. उपरोक्त शेर विशेष रूप से प्रभावित करते हैं.

आकाश महेशपुरी
05-02-2014, 05:15 AM
ग़ज़ल आपको अच्छी लगी, लिखना सार्थक हुआ। सादर धन्यवाद्।