PDA

View Full Version : तैयार हो रहे हैं 14 नए 'सचिन'


dipu
14-01-2014, 10:14 AM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2014/01/10/7091_1.jpg

dipu
14-01-2014, 10:15 AM
साल 2014 क्रिकेटप्रेमियों के लिए बहुत खाली-खाली सा लग रहा है। टेस्ट से लेकर टी-20 क्रिकेट की पिच तक एक धुरंधर की कमी लगभग सभी को खल रही है। वह स्टार क्रिकेटर हैं सचिन तेंडुलकर।

पिछले साल नवंबर में सचिन ने खेल के हर फॉर्मेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। देखते ही देखते उनके संन्यास को भी दो महीने गुजर चुके हैं। वैसे तो समय के चक्र के अनुरूप हर खिलाड़ी को एक न एक दिन रिटायरमेंट लेना ही पड़ता है। सचिन ने भी प्रकृति के उसी नियम का पालन किया, लेकिन उनके फैन्स इससे मायूस हैं।

दिग्गजों की विदाई के साथ कोई न कोई नई उम्मीद की किरण जरूर दिखती है। इंडिया के साथ यही हुआ है। टीम इंडिया विराट कोहली में अपने अगले सचिन को तलाश रही है।

सचिन की ही तरह ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, श्रीलंका के कुमार संगकारा और साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस ने भी क्रिकेट के किसी न किसी मैदान को सूना कर दिया।

आज हम आपको बता रहे हैं उन नए सितारों के बारे में जिन्होंने अपने परफॉर्मेंस से इन दिग्गजों की जगह भरने के संकेत दिए हैं। पिछले पांच सालों में 25 से कम की उम्र के उन खिलाड़ियों को इस 'नेक्सट सचिन' लिस्ट में शामिल किया गया है जिन्होंने तेंडुलकर की तूफानी रफ्तार से रन बनाने का प्रयास किया है।

dipu
14-01-2014, 10:20 AM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2014/01/10/5617_2.jpg

इंडिया

विराट कोहली

25 साल की उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज। सभी फॉर्मेट्स में खेले 163 मैचों में 48.55 के औसत से बना चुके हैं 7089 रन। लगा चुके हैं 22 शतक और 39 हाफ सेंचुरी।

dipu
14-01-2014, 10:22 AM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2014/01/10/5621_2nd-pic.jpg

चेतेश्वर पुजारा

टेस्ट मुकाबलों में मिला दम दिखाने का मौका। सभी फॉर्मेट्स में खेले 19 मैचों में बनाए 61.65 के औसत से 1603 रन। लगाए हैं 6 शतक और 4 अर्धशतक।

dipu
14-01-2014, 10:24 AM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2014/01/10/5621_3.jpg

इंग्लैंड

एलिस्टर कुक

25 से कम की उम्र में मिली इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी। सभी फॉर्मेटेस्ट के 32 मैचों में बनाए 50.17 के औसत से 2358 रन, जिसमें 8 शतक और 9 अर्धशतक शुमार हैं।

इयोइन मॉर्गन

इंग्लैंड के मिडल ऑर्डर के धुरंधर ने 104 मैचों में 39.97 के औसत से 3318 रन बनाए, जिसमें पांच शतक और 20 अर्धशतक शुमार रहे।

जो रूट

इंग्लैंड के उभरते बल्लेबाज रूट ने 2012 में डेब्यू किया था। महज एक साल के समय में उन्होंने 39 मैचों में 39.80 के औसत से 1672 रन बनाए। उनके खाते में 2 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं।

dipu
14-01-2014, 10:27 AM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2014/01/10/5622_4.jpg

पाकिस्तान

उमर अकमल

हार्ड हिटिंग बल्लेबाज उमर अकमल ने 26वां बर्थडे मनाने से पहले 157 मैच खेले, जिनकी 157 पारियों में उन्होंने 33.57 के औसत से 4466 रन बनाए। अकमल के खाते में 2 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।

अहमद शहजाद

पाकिस्तान के ओपनर अहमद शहजाद भी उनकी टीम के लिए उभरते सितारे हैं। उन्होंने 2009 से 2014 के बीच 29.98 के औसत से 1919 रन बनाए हैं। उनके खाते में 4 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं।

नासिर जमशेद

पाकिस्तान के एक और उभरते युवा बल्लेबाज हैं नासिर जमशेद। 2009 से 2013 के बीच उन्होंने 54 मैचों की 56 पारियों में 1454 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले।

dipu
14-01-2014, 10:28 AM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2014/01/10/5623_5.jpg

बांग्लादेश

तमीम इकबाल

बांग्लादेश के नई उम्मीद बनकर उभरे हैं तमीम इकबाल। 2009 से 2013 के बीच इस बांग्लादेशी धुरंधर ने 114 मैचों में 35.95 के औसत से 4710 रन बनाए। तमीम के खाते में 7 सेंचुरी और 32 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं।

शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन उन खिलाड़ियों में शुमार हैं जिन्होंने इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक जैसे धुरंधरों से ज्यादा रन बनाए हैं। 2009 से 2012 के बीच खेले 102 मैचों की 114 पारियों में उन्होंने 37.15 के औसत से 3864 रन बनाए हैं। उनके खाते में 5 सेंचुरी और 28 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं।

मुश्फिकर रहीम

रहीम भी बांग्लादेशी क्रिकेट को नई उम्मीदें दे रहे हैं। 2009 से 2013 के बीच खेले 125 मैचों में उन्होंने 31.42 के औसत से 3802 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक और 19 अर्धशतक शुमार हैं।

dipu
14-01-2014, 10:31 AM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2014/01/10/5623_6.jpg

ऑस्ट्रेलिया

स्टीव स्मिथ

एशेज में सेंचुरी लगाकर इस कंगारू ने अपना दमखम दिखा दिया। 2010 से 2014 के बीच खेले 70 मैचों में स्टीव स्मिथ 3 सैकड़े और 5 पचासों समेत 1637 रन बना चुके हैं।

dipu
14-01-2014, 10:34 AM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2014/01/10/5624_7.jpg

साउथ अफ्रीका

क्विंटन डि कॉक

टीम इंडिया की हालत टाइट करने वाले प्रोटीज युवा बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक भी 'नेक्स्ट सचिन' लिस्ट में शुमार हैं। अबतक उन्हें कुल 26 मैच खेलने का मौका मिला है, लेकिन उन्हीं मैचों में 41.65 के औसत से 4 शतक लगाकर उन्होंने अपना दमखम दिखा दिया।

dipu
14-01-2014, 10:35 AM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2014/01/10/5624_8.jpg

न्यूजीलैंड

केन विलियमसन

युवा बल्लेबाज केन विलियमसन न्यूजीलैंड की डूबती नैया के खेवनहार हैं। 2010 से 2014 के बीच खेले 91 मैचों में उन्होंने 34.41 के औसत से 3338 रन बनाए, जिसमें 7 सेंचुरी और 18 अर्धशतक शामिल रहे।

rajnish manga
14-01-2014, 11:51 AM
दीपू जी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने पुराने क्रिकेट खिलाड़ियों की जगह लेने जा रहे नये खिलाड़ियों के बारे में (सचित्र व आंकड़ों सहित) शानदार जानकारी प्रदान की. बड़ी बात यह है कि यह खिलाड़ी विश्व भर के क्रिकेट खेलने वाले देशों का प्रतिनिधित्व करते है.

dipu
14-01-2014, 11:55 AM
दीपू जी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने पुराने क्रिकेट खिलाड़ियों की जगह लेने जा रहे नये खिलाड़ियों के बारे में (सचित्र व आंकड़ों सहित) शानदार जानकारी प्रदान की. बड़ी बात यह है कि यह खिलाड़ी विश्व भर के क्रिकेट खेलने वाले देशों का प्रतिनिधित्व करते है.








:iagree::iagree::hello: