PDA

View Full Version : ऐ मेरे वतन के लोगों :.........


Dr.Shree Vijay
27-01-2014, 08:20 PM
आज से 50 साल पहले आज ही के दिन 27 जनवरी 1963 में
27 जनवरी 1963 दिल्ही के रामलीला मैदान में
सगीतकार श्री सी.रामचंद्र जी एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने
कवि श्री प्रदीप जी का लिखा यह गीत गाया था ।
इस गाने को सुनने के बाद नेहरु जी एवं
समस्त श्रोताओं की ऑंखें भर आई थीं :.........

http://www.nayaindia.com/wp-content/uploads/2013/09/01210.jpg

कवि श्री प्रदीप जी :........

Dr.Shree Vijay
27-01-2014, 08:34 PM
https://lh5.googleusercontent.com/j7c4tkLLcnbSub7Hp_IJl209rLqxBwbFLqWjrnsJFeei=s173-p-no
संगीतकार श्री सी. रामचंद्र जी :........

ऐ मेरे वतन के लोगों एक हिन्दी देशभक्ति गीत है जिसे कवि प्रदीप ने लिखा था और जिसे संगीत सी॰ रामचंद्र ने दिया था। ये गीत चीन युद्ध के दौरान मारे गए भारतीय सैनिकों को समर्पित था। यह गीत तब मशहूर हुआ जब संगीत सी॰ रामचंद्र जी एवं लता मंगेशकर ने इसे नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 27 जनवरी 1963 दिल्ही के रामलीला मैदान में तत्कालीन प्रधानमंत्री पं॰ जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में गाया। इस गाने को सुनने के बाद नेहरु जी एवं सभी श्रोताओ की ऑंखें भर आई थीं :.........

Dr.Shree Vijay
27-01-2014, 08:49 PM
http://www.bbc.co.uk/worldservice/ic/640x360/worldservice/assets/images/2014/01/24/140124140349_kavi_pradeep_640x360_kavipradeep_nocr edit.jpg
कवि श्री प्रदीप जी ने देशभक्ति के कई गीत लिखे :........

गीत के बोल :.........
ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर, वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो, कुछ याद उन्हें भी कर लो
जो लौट के घर न आए, जो लौट के घर न आए...

Dr.Shree Vijay
27-01-2014, 08:52 PM
http://wscdn.bbc.co.uk/worldservice/assets/images/2014/01/24/140124134401_lata_mangeshkar_624x351_latamangeshka r.jpg
श्री लाता जी :........

गीत के बोल :.........

ऐ मेरे वतन के लोगो, ज़रा आंख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुरबानी
ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आंख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुरबानी
तुम भूल न जाओ उनको, इसलिए सुनो ये कहानी
जो शहीद हुए हैं, उनकी, जरा याद करो कुरबानी...

Dr.Shree Vijay
27-01-2014, 08:54 PM
http://images.jagran.com/images/24_01_2014-24kavi1.jpg

गीत के बोल :.........

जब घायल हुआ हिमालय, ख़तरे में पड़ी आज़ादी
जब तक थी सांस लड़े वो... जब तक थी सांस लड़े वो, फिर अपनी लाश बिछा दी
संगीन पे धर कर माथा, सो गए अमर बलिदानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुरबानी...

Dr.Shree Vijay
27-01-2014, 08:59 PM
http://www.livehindustan.com/uploadimage/filephotos/year_2014/month_01/day_04/crammm~04~01~2014~1388819129_storyimage.jpg
बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे संगीतकार श्री सी रामचंद्र जी :.........

गीत के बोल :.........

जब देश में थी दीवाली, वो खेल रहे थे होली
जब हम बैठे थे घरों में... जब हम बैठे थे घरों में, वो झेल रहे थे गोली
थे धन्य जवान वो अपने, थी धन्य वो उनकी जवानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुरबानी...

Dr.Shree Vijay
27-01-2014, 09:03 PM
http://2.bp.blogspot.com/-72KVJHhToUs/TyPOXUuYUoI/AAAAAAAAARU/H7Rug-329mQ/s1600/lata1_f.jpg
श्री लता जी एवं संगीतकार श्री सी रामचंद्र जी :.........

गीत के बोल :.........

कोई सिख कोई जाट मराठा, कोई सिख कोई जाट मराठा,
कोई गुरखा कोई मदरासी, कोई गुरखा कोई मदरासी
सरहद पर मरनेवाला... सरहद पर मरनेवाला, हर वीर था भारतवासी
जो खून गिरा पर्वत पर, वो खून था हिंदुस्तानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुरबानी...

Dr.Shree Vijay
27-01-2014, 09:05 PM
http://images.jagran.com/inext/lata_i5_280913.jpg
कवि श्री प्रदीप जी, श्री लता जी एवं संगीतकार श्री सी रामचंद्र जी :.........

गीत के बोल :.........

थी खून से लथ - पथ काया, फिर भी बंदूक उठाके
दस - दस को एक ने मारा, फिर गिर गए होश गंवा के
जब अंत समय आया तो.... जब अंत-समय आया तो, कह गए के अब मरते हैं
खुश रहना देश के प्यारो... खुश रहना देश के प्यारो
अब हम तो सफ़र करते हैं... अब हम तो सफ़र करते हैं

Dr.Shree Vijay
27-01-2014, 09:11 PM
http://static.ibnlive.in.com/pix/labs/sitepix/01_2013/lata_260113.jpg
श्री लता जी :.........

गीत के बोल :.........

क्या लोग थे वो दीवाने, क्या लोग थे वो अभिमानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुरबानी
तुम भूल न जाओ उनको, इसलिए कही ये कहानी
जो शहीद हुए हैं, उनकी जरा याद करो कुरबानी
जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद की सेना... जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद की सेना..
जय हिंद, जय हिंद जय हिंद, जय हिंद जय हिंद, जय हिंद...

Dr.Shree Vijay
27-01-2014, 09:27 PM
M39a7GbNsLA

Aye Mere Watan Ke Logo Lata Mangeshkar
Music C.Ramchandra, Lyrics Kavi Pradeep.......

Dr.Shree Vijay
13-02-2014, 05:58 PM
https://fbcdn-sphotos-f-a.akamaihd.net/hphotos-ak-ash3/t1/s403x403/1546418_587572571321120_1924278546_n.jpg

Dr.Shree Vijay
21-02-2014, 10:39 PM
http://static.ibnlive.in.com/pix/labs/sitepix/01_2014/lata_mod-630.jpg

Dr.Shree Vijay
12-03-2014, 05:58 PM
`ऐ मेरे वतन के लोगों` के 51 साल पूरे, मंच पर साथ दिखें मोदी और लता :

http://znn.india.com/hindi/upload/2014/1/27/modi-234.jpg

मशहूर देशभक्ति गीत, ऐ मेरे वतन के लोगों... के स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए सोमवार को मुंबई में समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एक मंच पर साथ-साथ दिखेंगे।

उम्मीद की जा रही है कि इस बार लता मंगेशकर, मोदी की मौजूदगी में मशहूर देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों...गीत को भी गायेंगी। आज करीब एक लाख लोग एक साथ यह गीत गायेंगे।इस मौके भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इस मौके पर लता को सम्मानित करेंगे। मुंबई के महालक्ष्मी रेसकॉर्स में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का आयोजन शहीद गौरव समिति (एसजीएस) द्वारा किया गया है।

इस मौके पर लता मंगेशकर के साथ जंग के नायकों और उनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया जायेगा। लता ने 27 जनवरी, 1963 को पहली बार ऐ मेरे वतन के लोगों... गाया था, तो देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू समेत कई लोगों की आंखें नम हो गयी थीं।

ऐ मेरे वतन के लोगों एक हिन्दी देशभक्ति गीत है जिसे कवि प्रदीप ने लिखा था और जिसे संगीत सी॰ रामचंद्र ने दिया था। ये गीत चीन युद्ध के दौरान मारे गए भारतीय सैनिकों को समर्पित था।

यह गीत तब मशहूर हुआ जब लता मंगेशकर ने इसे नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडि जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में गाया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Dr.Shree Vijay
27-03-2014, 09:54 PM
rLpwueTS6LI

Aye Mere Watan Ke Logon Songs 51st Anniversary | Lata Mangeshkar, Narendra Modi.......

Dr.Shree Vijay
09-04-2014, 05:34 PM
http://media2.intoday.in/aajtak/images/stories/012013/ae_merewatan_320_012613071756.jpg

Dr.Shree Vijay
25-05-2014, 05:53 PM
http://4.bp.blogspot.com/-niCiV7WEGqM/UuaYGnkE1mI/AAAAAAAAFbo/mXLPwROJ27w/s1600/29454949.cms.jpeg

Dr.Shree Vijay
25-05-2014, 05:53 PM
http://static.ibnlive.in.com/pix/labs/sitepix/01_2013/lata_260113.jpg

Dr.Shree Vijay
25-05-2014, 05:54 PM
http://images.jagran.com/images/15_01_2014-latamodi15.jpg

Dr.Shree Vijay
27-07-2014, 09:18 PM
कारगिल विजय दिवस:
वे 10 फिल्में जो दिलाएं वीर जवानों की याद :

http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/07/26/0285_untitled-4.jpg

'लाइन ऑफ कंट्रोल' :

कारगिल विजय दिवस :

'लाइन ऑफ कंट्रोल' पर हज़ारों भारतीय जवान और पाकिस्तानी सेना। दोनों तरफ से धुआंधार गोलीबारी, ज़मीन पर गिरती लाशें और उनकी चीखें। यह दृश्य है भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध का। यह युद्ध आज ही के दिन 26 जुलाई, 1999 को लड़ा गया था।

दो महीने से भी ज्यादा समय तक चले इस युद्ध में भारत ने अपने 500 से ज्यादा जवान खोए थे। इस युद्ध के जरिए पाकिस्तान महत्वपूर्ण पहाड़ी चोटियों पर कब्जा कर लेह-लद्दाख को भारत से जोड़ने वाली सड़क का नियंत्रण हासिल करना चाहता था, ताकि सियाचिन ग्लेशियर पर भारत की स्थिति को कमजोर कर राष्ट्रीय अस्मिता के लिए खतरा पैदा किया जा सके।

आज इस कारगिल विजय दिवस को याद करते हुए हम आपके लिए भारतीय सिनेमा की वे 10 फिल्में लेकर आए हैं, जो इंडियन आर्मी पर आधारित हैं। यह फिल्में घर-परिवार से दूर बॉर्डर पर मौजूद इन जवानों द्वारा दिए गए बलिदान के बारे में आम लोगों को बहुत कुछ सिखाती हैं :.........


दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
27-07-2014, 09:20 PM
कारगिल विजय दिवस:
वे 10 फिल्में जो दिलाएं वीर जवानों की याद :

http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/07/26/0292_war_3.jpg

'हकीकत (1964)' :

चेतन आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बलराज साहनी और धर्मेंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म को 1965 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड में दूसरी बेस्ट फीचर फिल्म से नवाज़ा गया था :.........


दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
02-08-2014, 11:34 PM
कारगिल विजय दिवस:
वे 10 फिल्में जो दिलाएं वीर जवानों की याद :

http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/07/26/0351_war_10.jpg

'ललकार (1972)' :

इस फिल्म में वर्ड वॉर- II के दौरान बर्मा में भारतीयों सैनिकों और जापानी आक्रमणकारियों के बीच युद्ध को दर्शाया गया है। यह फिल्म रामाआनंद सागर द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, राजेंद्र कुमार, माला सिन्हा, कुमकुम, नाज़िर हुसैन और टुन-टुन जैसे सितारों ने काम किया है :.........


दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

rajnish manga
03-08-2014, 12:02 AM
यह सूत्र देशभक्ति को समर्पित है. इसकी एक एक पोस्ट हर भारतवासी को प्रेरणा देने वाली है. मैं इस सूत्र की जितनी तारीफ़ करूँ, कम है. कृपया इसे जारी रखें.

Dr.Shree Vijay
07-08-2014, 10:26 PM
यह सूत्र देशभक्ति को समर्पित है. इसकी एक एक पोस्ट हर भारतवासी को प्रेरणा देने वाली है. मैं इस सूत्र की जितनी तारीफ़ करूँ, कम है. कृपया इसे जारी रखें.



इतनी सुन्दर प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार.........

Dr.Shree Vijay
07-08-2014, 10:28 PM
कारगिल विजय दिवस:
वे 10 फिल्में जो दिलाएं वीर जवानों की याद :

http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/07/26/0349_war_7.jpg

'आक्रमण (1975)' :

यह फिक्शन फिल्म 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध को लेकर बनाई गई है। इसमें संजीव कुमार, राकेश रोशनस रेखा और फरीदा ज़लाल ने मुख्य भूमिका निभाई है :.........


दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
09-08-2014, 05:59 PM
कारगिल विजय दिवस:
वे 10 फिल्में जो दिलाएं वीर जवानों की याद :

http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/07/26/0350_war_8.jpg

'विजेता (1982)' :

यह फिल्म एक लड़के की जिंदगी पर आधारित है, जो आगे चलकर एक बहादुर एयर फोर्स पायलट बनता है। इस लड़के का किरदार कुणाल कपूर ने निभाया है। इस फिल्म में रेखा और शशि कपूर ने भी मुख्य भूमिका अदा की है :.........


दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
11-08-2014, 09:54 PM
कारगिल विजय दिवस:
वे 10 फिल्में जो दिलाएं वीर जवानों की याद :

http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/07/26/0290_war_2.jpg

'बॉर्डर (1997)' :

जे पी दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में एक माना जाता है। 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर बनी इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, तबु, पूजा भट्ट, सुदेश बैरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, राखी गुलज़ार और जय किशन श्राफ जैसे कई जाने-माने कलाकार थे :.........


दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
19-08-2014, 09:46 PM
कारगिल विजय दिवस:
वे 10 फिल्में जो दिलाएं वीर जवानों की याद :

http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/07/26/0348_war_5.jpg

'एलओसी कारगिल (2003) ' :

2003 में आई ये फिल्म 1999 के भारत-पाक कारगिल युद्ध पर आधारित थी। इस फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ़ अली ख़ान, सुनील शेट्टी, संजय कपूर, अभिषेक बच्चन, अक्षय खन्ना, आशुतोष राना, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, रवीना टंडन, महिमा चौधरी और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकारों ने काम किया है :.........


दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)