PDA

View Full Version : नेताओं की "इश्किया"


bindujain
04-05-2014, 07:25 AM
नेताओं की "इश्किया"

bindujain
04-05-2014, 07:25 AM
http://img.patrika.com/PatrikaImage/Articles/Fiza-Chand03-05-2014-05-29-99T.jpg

bindujain
04-05-2014, 07:26 AM
चांद और फिजा:-

हरियाणा के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और राज्य की अतिरिक्त महाधिवक्ता अनुराधा बाली ने सार्वजनिक तौर पर अपने प्रेम का इजहार करके शादी कर ली थी। दोनों ने इस्लाम धर्म कबूल करके शादी की थी। अनुराधा बाली ने अपना नाम फिजा रख लिया था और चंद्रमोहन चांद मोहम्मद बन गए। चंद्रमोहन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे हैं। फिजा से शादी करने के लिए चंद्रमोहन ने अपने बीवी, बच्चों को भी छोड़ दिया था। शादी के कुछ महीनों के बाद ही दोनों में टकरार इतनी बढ़ गई कि अनुराधा बाली एक दिन अपने घर में मृत पाई गई। -

bindujain
04-05-2014, 07:26 AM
http://img.patrika.com/PatrikaImage/Articles/shashi-tharoor-sunanda-pushkar03-05-2014-05-29-99T.jpg

bindujain
04-05-2014, 07:27 AM
शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर:-

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही। कश्मीर की रहने वाली सुनंदा पुष्कर की शशि थरूर के साथ तीसरी शादी थी। सुनंदा के दूसरे पति की मौत के बाद उसने शशि थरूर से 2010 में शादी की। इनकी प्रेम कहानी में तब एक नया मोड़ आया जब पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ शशि थरूर के रिश्तों को जोड़ा गया। इसकी वजह से सुनंदा काफी दुखी रहती थी। बाद में दिल्ली के एक होटल में सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। -

bindujain
04-05-2014, 07:27 AM
http://img.patrika.com/PatrikaImage/Articles/bhanwari-devi-mahipal-maderna03-05-2014-05-29-99T.jpg

bindujain
04-05-2014, 07:27 AM
महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी:-

राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और नर्स भंवरी देवी के अवैध संबंधों की सीडी बाहर आने के बाद इस प्रेम कथा का खुलासा हुआ था। कुछ दिनों बाद भंवरी की हत्या के बाद महिपाल को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी -

bindujain
04-05-2014, 07:28 AM
http://img.patrika.com/PatrikaImage/Articles/amarinder-singh-aroosa-alam03-05-2014-05-30-99T.jpg

bindujain
04-05-2014, 07:28 AM
अमरिंदर सिंह-अरूषा आलम:-

पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेसी नेता अमरिंदर सिंह और पाकिस्तान की पत्रकार अरूषा आलम के बीच संबंधों की खबर आई थी। जिसके बाद कथित रिश्ते पर सफाई देने के लिए पाकिस्तान की 50 वर्षीय पत्रकार आलम ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सफाई देते हुए अरूषा ने कहा था कि उनके अमरेंद्र सिंह के साथ केवल दोस्ताना संबंध हैं और ये दोस्ती आगे भी रहेगी। सिंह और आलम की मुलाकात 2004 में हुई थी, उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान गए हुए थे। -

bindujain
04-05-2014, 07:29 AM
http://img.patrika.com/PatrikaImage/Articles/amarmani-tripathi-madhumita-shukla03-05-2014-05-30-99T.jpg

bindujain
04-05-2014, 07:29 AM
अमरमणि त्रिपाठी और मधुमिता:-

इस प्रेम कहानी का खुलासा 2003 में कवियत्री मधुमिता की उसके घर में गोली मारकर हत्या होने के बाद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मधुमिता गर्भवती थी। जांच में पता चला कि तत्कालीन सरकार में मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी से मधुमिता के संबंध थे।


-

bindujain
04-05-2014, 07:29 AM
http://img.patrika.com/PatrikaImage/Articles/NTR-laxhmi-parvathii03-05-2014-05-31-99T.jpg

bindujain
04-05-2014, 07:30 AM
एनटीआर और लक्ष्मी पार्वती:-

आंध्रप्रदेश के तीन बार सीएम रह चुके नंदमुरी तारका रामाराव ने 70 साल की उम्र में तेलुगू लेखिका लक्ष्मी पार्वती के साथ शादी का फैसला किया था। एनटीआर के इस फैसले से उसके दोस्त और परिवार वाले हैरान थे। लक्ष्मी जब एनटीआर की जीवनी लिख रही थी तभी उनमें मोहब्बत हो गई। एनटीआर के परिवार वालों ने लक्ष्मी को कभी अपनाया नहीं

bindujain
04-05-2014, 07:31 AM
http://img.patrika.com/PatrikaImage/Articles/ND-tiwari-ujjwala03-05-2014-05-31-99T.jpg

bindujain
04-05-2014, 07:31 AM
एनडी तिवारी और उज्जवला:-

रोहित शेखर ने 2008 में अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए दावा किया था कि कांग्रेस के दिग्गज नेता एनडी तिवारी उसके पिता हैं। जिसके बाद तिवारी की डीएनए जांच के लिए जबरन नमूने लिए गए थे। जांच में तिवारी रोहित के जैविक पिता साबित हुए। बाद में एनडी तिवारी ने सार्वजनिक रूप से रोहित को अपना बेटा मान लिया था। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री शेर सिंह की बेटी उज्जवला और एनडी तिवारी की 1960 में मुलाकात हुई थी। उज्जवला कॉलेज प्रोफेसर थी तो एनडी यूथ कांग्रेस नेता थे। 1979 में रोहित का जन्म हुआ। ताजा जानकारी के अनुसार दोनों ने अब लिव इन में रहने का फैसला किया है

bindujain
04-05-2014, 07:32 AM
http://img.patrika.com/PatrikaImage/Articles/Digvijay-singh-Amrita-rao03-05-2014-05-40-99T.jpg

bindujain
04-05-2014, 07:32 AM
दिग्विजय सिंह और अमृता राय:-

हाल ही में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और टीवी एंकर अमृता राय के अफेयर की खबरें मीडिया में आई। साथ ही दोनों की कुछ निजी तस्वीरें भी लीक हुई। इसके तुरंत बाद दिग्विजय ने अमृता से अपने प्यार की खबरों की पुष्टि कर दी।

rafik
05-05-2014, 09:44 AM
बहूत खूब

swati12
05-06-2014, 08:05 PM
Isme hindi me kaise likhte hain ?

bindujain
02-07-2014, 10:14 PM
Isme hindi me kaise likhte hain ?

http://hindi.changathi.com/

इस लिंक पर जाईये और आसानी से हिंदी लिखिए

rajnish manga
03-07-2014, 09:59 AM
पिछले 10 - 12 वर्षों में हमारे नेताओं के कारण अखबारों की सुर्खियाँ रहे लगभग सभी सेक्स स्कैंडल इस सूत्र में बिना नमक मिर्च लगाये प्रस्तुत किये गये हैं. इस प्रकार की रिपोर्टिंग प्रशंसा के योग्य है. धन्यवाद.