PDA

View Full Version : रहस्य और रोमांच :.........


Dr.Shree Vijay
11-05-2014, 10:23 PM
कुदरत ने धरती के कई स्थानों को रहस्यमय बनाया है।
नजर डालते ही ये नजारे हैरत में डाल देते हैं।
इंसान जब भी धरती की इस बेमिसाल खूबसूरती पर नजर डालता है,
तो वह अचरज, रहस्य एवं रोमांच की एक अनोखी दुनिया में खो जाता है :
*********

Dr.Shree Vijay
11-05-2014, 10:32 PM
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी :

http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/10/6655_1.jpg

प्रकृति के ऐसे करिश्में पहाड़, समुद्र, झील और नदियों के रूप में भी दिखाई देते हैं। इन्हें देखकर लगता है जैसे सारी कायनात यहीं मेहरबान हुई हो। इनमें से कुछ स्थानों के निर्मित होने के पीछे इंसान के क्रिया-कलाप भी हैं। इनके चलते ये स्थान अदभुत रूप में भी सामने आए, जिन्हें लोग जरूर देखने की ख्वाहिश रखते हैं।

तस्वीर में दिखाई दे रहा यह नजारा है फ्लाई गीजर का। यह अमेरिका के नेवेडा स्टेट गेरलैच के पास ब्लैक रॉक डेजर्ट में स्थित है। इसे धरती की बड़ी विचित्रता के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसका बनना एक संयोग है। यह नजारा कुएं की ड्रिलिंग करने के कारण बना है।

एक जियोथर्मल पॉवर कंपनी ने 1964 में यहां कुएं की खुदाई की थी। लेकिन यह पानी जियोथर्मल की जरूरतों के हिसाब से उतना गर्म नहीं था। उस समय इस पानी का तापमान 200 डिग्री से अधिक था। कंपनी ने कुएं को जबसे खुला छोड़ा, तब से यहां गर्म पानी का फव्वारा इसी तरह फूट रहा है :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
11-05-2014, 10:35 PM
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी :

http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/10/6656_2.jpg

2- मैकिनैक फॉल:

हिंदमहासागर में स्थित मॉरीशस एक आइलैंड कंट्री है। यह 100 फीट (30 मीटर) ऊंचा फॉल है, लेकिन इसका कुछ हिस्सा पानी में भी हुआ है। मैकिनैक आइलैंड की आर्क रॉक के पूर्व में यह फॉल करीब 1.5 किलोमीटर में फैला हुआ है। इस वाटर फार्मेशन का पता 16 अगस्त 2007 में लगा था :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
11-05-2014, 10:36 PM
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी :

http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/10/6656_3.jpg

3- माउंट रोरैमा, साउथ अमेरिका:

पृथ्वी पर सबसे पुरानी चट्टानों में से यह एक है। यह करीब दो बिलियन वर्ष पुरानी है। भूगर्भीय हलचल के कारण इसका निर्माण हुआ था :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
11-05-2014, 10:38 PM
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी :

http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/10/6657_4.jpg

4- एओगाशिमा जापान :

जापान के टोक्यो शहर से 200 मील दूर फिलीपींस सागर में ज्वालामुखी से बना द्वीप है। इसका रूप दुनिया को अचरज में डालता है। इसकी लंबाई 3.5 किलोमीटर और चौड़ाई 2.5 किलोमीटर है। इस द्वीप में करीब तीन सौ लोग भी रहते हैं। यहां अंतिम बार विशाल ज्वालामुखी 1781 से 1785 में फूटा था। हालांकि, यहां अभी भी ज्वालामुखीय गतिविधियां दिखाई देती हैं :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
11-05-2014, 10:39 PM
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी :

http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/10/6657_5.jpg

5- फिंगला की गुफा, स्कॉटलैंड :

स्कॉटलैंड के निर्जन द्वीप स्टैफा में फिंगला की गुफा स्थित है। इसका नाम एक महाकाव्य के हीरो के नाम पर पड़ा है, जिसके रचयिता जेम्स मैकफेरसन थे। इसका निर्माण लावा के बहने के कारण हुआ है। वर्ष 1772 में इसकी खोज हुई थी :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
14-05-2014, 12:07 PM
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी :

http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/10/6659_6.jpg

6- भूमिगत नदी, Cenotes Angelit, मैक्सिको :

जमीन के अंदर बहने वाले पानी से बने गड्ढ़े Cenotes Angelita एक संरचना है। मैक्सिको की यह नदी हाइड्रोजन सल्फेट से भरपूर है। इसका वाटर समुद्र के नमकीन पानी से भारी है। यह बॉटम अपना फ्लो स्वयं ही बना लेता है :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
14-05-2014, 06:30 PM
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी :

http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/10/6660_7.jpg

7- हिडन बीच, मैक्सिको :

यह हिडन बीच प्रकृति ने नहीं, बल्कि सेना के एक विस्फोट से बना था। यह विस्फोट साल 1900 की शुरुआत में किया गया था। द्वीपों से घिरे इस स्थान को एक नेचर पार्क की मान्यता दी गई है। यहां केवल 50 की सुरंग से तैरते हुए पहुंचा जा सकता है :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
04-06-2014, 07:30 PM
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी :

http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/10/6660_8.jpg

8- लेक नैट्रान, तंजानिया :

यह साल्ट लेक तंजानिया के उत्तरी क्षेत्र के पास स्थित है। यहां पास से केन्या का बार्डर भी लगता है। यह तीन मीटर से अधिक गहरी नहीं है। झील से साल्ट और मिनरल्स नैट्रोन का उच्चस्तरीय वाष्पीकरण होता है। इसका झील का तापमान 60 डिग्री (140फे.) तक बढ़ जाता है। झील का लाल रंग इसमें मौजूद जीवाणुओं के कारण होता है, जबकि अन्य जीव इसके पानी में एक बार डूबने के बाद पत्थर में तब्दील हो जाते हैं। इस झील में बहुत तेज वाष्पीकरण होता है :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

rajnish manga
04-06-2014, 10:22 PM
धरती पर एक से एक आश्चर्यजनक स्थान भरे पड़े हैं, एक से एक अजूबा हमारी आँखों के सामने आता रहता है. रहस्य और रोमांच की यह यात्रा जारी रहनी चाहिए.

rafik
05-06-2014, 09:35 AM
दुनिया में कुदरत के कई रहस्य है

soni pushpa
06-06-2014, 06:13 PM
Very nice...........................

Dr.Shree Vijay
11-06-2014, 05:32 PM
धरती पर एक से एक आश्चर्यजनक स्थान भरे पड़े हैं, एक से एक अजूबा हमारी आँखों के सामने आता रहता है. रहस्य और रोमांच की यह यात्रा जारी रहनी चाहिए.

दुनिया में कुदरत के कई रहस्य है

very nice...........................


आप सभी मित्रो का प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार.........

Dr.Shree Vijay
11-06-2014, 09:12 PM
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी :

http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/10/6662_9.jpg

9- अफ्रीका की आंख, मॉरिटानिया :

नार्थ वेस्टर्न अफ्रीका में मॉरिटानिया नाम एक छोटा देश है। यहां सहारा मरुस्थल में एक 24 मील की परिधि में यह संरचना बनी हुई है। इसका प्राकृतिक रूप बेहद प्रभावी है। लंबे समय तक वैज्ञानिक मानते रहे हैं कि यह संरचना विशाल उल्कापिंड के कारण बनी होगी :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
11-06-2014, 09:13 PM
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी :

http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/10/6655_10.jpg

10- लिटविस लेक (plitvice lakes) क्रोएशिया :

दक्षिण पूर्वी यूरोप और क्रोएशिया में अपनी तरह यह सबसे बड़ा plitvice national park है। यहां हजारों साल से चूने के पत्थरों से बहता यह पानी नेचुरल डेम, खूबसूरत झीलें, गुफाएं और झरने तैयार करता है :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Swati M
12-06-2014, 09:39 PM
अतिसुन्दर.

Dr.Shree Vijay
08-07-2014, 10:09 PM
अतिसुन्दर.

:thanks:

Dr.Shree Vijay
08-07-2014, 10:15 PM
जानिए, भारत के 10 रहस्यमय स्थानों से जुड़ी अचरजभरी बातें :

http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/09/9625_9.jpg

1 -लद्दाख का द कोंग्का ला दर्रा :

भारत की गिनती विश्व में सबसे रहस्यमय देशों में से एक में की जाती है। प्राचीन काल में यह ज्ञान-विज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र था। इसके अलावा, दुनियाभर के लोग भारत में तंत्र-मंत्र को देखने व जानने के लिए खींचे चले आते थे। यह सिलसिला आज तक बरकरार है। हालांकि, समय के साथ-साथ दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदला है औऱ वे अब इसे तंत्र-मंत्र का देश नहीं, बल्कि तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था में से एक मानने लगे हैं। आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ अविश्वसनीय तथ्यों से अवगत करा रहे हैं...

1 -लद्दाख का द कोंग्का ला दर्रा : दुनिया के उन इलाकों में है, जिसके बारे में बहुत कम जानकारी मिल पाई है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण हिमालय क्षेत्र में होना है। यह भारत और चीन की सीमा पर पड़ता है। यह दोनों देशों के बीच सैन्य-विवाद का विषय बन चुका है। यह नो-मैन्स लैंड घोषित है। दोनों देश इस पर नजर रखते हैं, लेकिन कोई भी देश इस क्षेत्र में पेट्रॉलिंग नहीं करता है। स्थानीय निवासियों और यात्रियों का दावा है कि यूएफओ यानी उड़न तश्तरी का देखा जाना इस क्षेत्र में आम बात है। भारत और चीन दोनों ही देश को इस संबंध में जानकारी है और वे एक-दूसरे से सूचनाएं प्रदान करती है। यहां तक कि गूगल अर्थ ने भी इस तरह की घटनाओं का जिक्र किया है :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
16-07-2014, 09:59 PM
जानिए, भारत के 10 रहस्यमय स्थानों से जुड़ी अचरजभरी बातें :

http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/09/9619_1.jpg

2- जुड़वा बच्चों का गांव :

केरल का कोडिन्ही ऐसा ही एक गांव है। यहां जुड़वां बच्चों का जन्म होना आम बात है। इस गांव में लगभग 2,000 परिवार रहते हैं और सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस गांव में 250 जुड़वां बच्चे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस एरिया में 350 से अधिक जुड़वां बच्चे हैं। प्रति वर्ष जुड़वां बच्चों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। इसके पीछे के कारणों को अभी तक कोई नहीं जान सका है। भारत में जुड़वां बच्चों का जन्म एक दुर्लभ बात होती है। एक अनुमान के अनुसार, भारत में, प्रति 1000 बच्चों में 4 जुड़वां बच्चे होते हैं। कोडिन्ही में 1000 पर यह आंकड़ा 45 है :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
16-07-2014, 10:01 PM
जानिए, भारत के 10 रहस्यमय स्थानों से जुड़ी अचरजभरी बातें :

http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/09/9619_2.jpg

3- जोधपुर के आकाश में गूंजी रहस्यमय आवाज :

18 दिसंबर, 2012 को जोधपुर के आकाश में ऐसी ही एक अनोखी घटना घटी। इस घटना में, जोधपुर के आकाश में सोनिक बूम की तरह एयरप्लेन क्रैश करने की आवाज सुनाई पड़ी। हालांकि, यह एक प्राकृतिक घटना थी और इसका आवाज ऐसे लग रहा था, जैसे कि कोई भयानक विस्फोट हुआ हो। वहां के नागरिक इस आवाज से काफी चिंतित हो गए थे और अपने अगल-बगल के लोगों से चर्चा कर रहे थे। हालांकि, यह बात स्पष्ट हो गई कि जोधपुर के आकाश में कोई प्लेन उड़ नहीं रहा था और न ही कोई विस्फोट हुआ था। जोधपुर बूम का स्रोत अभी तक लोगों को पता नहीं चल सका है। इस तरह की घटना यूनाइटेड किंगडम से लेकर टेक्सास तक पूरे विश्व में हुई थी :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
16-07-2014, 10:04 PM
जानिए, भारत के 10 रहस्यमय स्थानों से जुड़ी अचरजभरी बातें :

http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/09/9619_3.jpg

4- भारत के 9 रहस्मय लोग :

भारत के 9 ऐसे लोग हैं जो पश्चिमी देशों के लिए आज तक एक रहस्य बने हुए हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस तरह के शक्तिशाली सोसाइटी की नींव सम्राट अशोक ने 273 ई.पू. में रखा था। इस सोसाइटी का निर्माण कलिंग के युद्ध में 1 लाख से अधिक लोगों की मौत के बाद हुआ था। इन सभी 9 लोगों के पास ऐसी सूचनाएं थीं, जो गलत हाथों में जाने पर खतरनाक हो सकती थी। इस किताब में प्रोपगंडा सहित माइक्रोबायोलॉजी से संबंधित किताबें थी। कुछ के बारे में कहा जाता है कि इसमें गुरुत्वाकर्षण और टाइम ट्रैवल के सिद्धांत के विपरीत गुप्त बातें दर्ज थीं। ये 9 लोग पूरे विश्व में फैले थे। सबसे आश्चर्य की बात है कि इनमें से सभी भारतीय नहीं थे। इन लोगों में से 10 वीं शताब्दी के पोप सिल्वेस्टर II और विक्रम साराभाई का नाम आता है। विक्रम साराभाई ने ही भारतीय स्पेस प्रोग्राम की नींव रखी थी :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
16-07-2014, 10:07 PM
जानिए, भारत के 10 रहस्यमय स्थानों से जुड़ी अचरजभरी बातें :

http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/09/9620_5.jpg

6- कुलधरा :

500 वर्षों से अधिक समय से कुलधरा में 1,500 परिवार रहा करते थे। एक रात वे सभी गायब हो गए। वे न तो मरे और न ही उनका अपहरण किया गया था, उन लोगों ने गांव छोड़ा था। इसके पीछे की क्या कारण थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। लोग तमाम तरह के किस्से-कहानियां सुनाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार बाद में, कुछ लोगों ने इस गांव पर अपना अधिकार करने की चेष्टा की लेकिन वे सारे लोग मारे गए :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Swati M
26-07-2014, 06:25 PM
सुंदर जानकारी

Dr.Shree Vijay
01-09-2014, 08:53 PM
सुंदर जानकारी

http://www.orkugifs.com/en/images/thanks-for-the-comment_1457.gif

Dr.Shree Vijay
01-09-2014, 08:59 PM
जानिए, भारत के 10 रहस्यमय स्थानों से जुड़ी अचरजभरी बातें :

http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/09/9621_6.jpg

7- हिमालयन वंडर :

हिमालय के नजदीक लद्दाख में एक बहुत ही आश्चर्यचकित करने वाला पहाड़ी है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह चुंबकीय गुणों से युक्त है। अगर आप अपनी कार को सड़क किनारे पार्क करते हैं तो यह पहाड़ी की चोटी पर पहुंचकर न्यूट्रल हो जाता है। यह 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से नीचे की ओर अपने आप चलता चला जाता है। गाइड के अनुसार यह एक सुपरनेचुरल घटना है और इसे स्थानीय लोग हिमालयन वंडर कहते हैं :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
01-09-2014, 09:01 PM
जानिए, भारत के 10 रहस्यमय स्थानों से जुड़ी अचरजभरी बातें :

http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/09/9622_7.jpg

7- हिमालयन वंडर :

कई पौराणिक कथाओं में माउंटेन को देवों का प्राकृतिक निवास माना जाता है। इस बात में कोई आश्चर्य नहीं कि हिमालय पर्वत श्रृंखला का स्थान सभी पर्वतों से अलग है। यहां प्राचीन काल से साधु-संत कठिन तपस्या करते रहे हैं :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
01-09-2014, 09:02 PM
जानिए, भारत के 10 रहस्यमय स्थानों से जुड़ी अचरजभरी बातें :

http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/09/9622_7.jpg

8- हिमालयन वंडर :

कई पौराणिक कथाओं में माउंटेन को देवों का प्राकृतिक निवास माना जाता है। इस बात में कोई आश्चर्य नहीं कि हिमालय पर्वत श्रृंखला का स्थान सभी पर्वतों से अलग है। यहां प्राचीन काल से साधु-संत कठिन तपस्या करते रहे हैं :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
01-09-2014, 09:04 PM
जानिए, भारत के 10 रहस्यमय स्थानों से जुड़ी अचरजभरी बातें :

http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/09/9623_8.jpg

9- घोस्ट कैट :

भूतबिल्ली औऱ घोस्ट कैट एक रहस्यमयी मॉन्सटर है। इसके बारे मे भारत के कई हिस्सों विशेषकर पुणे के निवासियों के बीच कई तरह की कहानियां प्रचलित है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एक अजीब तरह का जीव है जो कभी बिल्ली तो कभी कुत्ता तो कभी और नेवला का वेष बदल लेता है। एक प्रत्य़दर्शी के अनुसार यह काफी मोटा-चौड़ा औऱ लंबे पूंछ वाला जीव है। इसका रंग काला है तथा चेहरा कुत्ता की तरह और पीठ नेवला की तरह है। यह लंबा जंप करने में सक्षम है। अगर कोई पकड़ने की कोशिश करता है तो यह छलांग लगाकर पेड़ पर पहुंच जाता है :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

Dr.Shree Vijay
01-09-2014, 09:05 PM
जानिए, भारत के 10 रहस्यमय स्थानों से जुड़ी अचरजभरी बातें :

http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/05/09/9618_10.jpg

10- शांति देवी :

शांति देवी का जन्म 1930 में एक खुशहाल परिवार में दिल्ली में हुआ था। हालांकि, वह ज्यादा समय तक खुश नहीं रह सकी। जब वह चार साल की थी तब से जिद्द करने लगी कि उसके माता-पिता कोई और हैं। उसने दावा किया कि एक बच्चे को जन्म देते समय उसकी मृत्यु हो गई थी और अपने पति तथा परिवारजनों के बारे में काफी जानकारियां दी थी। शांति देवी के पिता ने उसके दावों के बारे में जब पता किया तो वे सारे वे सच निकले। एक युवा महिला जिसका नाम लुडगी देवी था की मौत बच्चे को जन्म देते समय हो गई थी। उन्हें और ज्यादा आश्चर्य तो तब हुआ जब उन्हें शांति देवी ने समय और शहर एकदम सटीक बताया था। जब वह अपने पूर्वजन्म के पति से मिली तो उसने उसे पहचान लिया और अपने बच्चे को उसकी मां की तरह प्यार करने लगी। इसके अलावा कई ऐसी बातें हुई जिसे सैकड़ों वैज्ञानिकों औऱ स्कॉलरों द्वारा कभी गलत साबित नहीं किया जा सका :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... (http://www.bhaskar.com)

soni pushpa
05-09-2014, 06:42 PM
हमारा देश कई अज़ायाबियों से भरा पड़ा है , पर सबको सब मालूम नही होताजिसके बारे में आपने उनमे से दस को यहाँ बताकर हम जैसे लोगो का ज्ञान बढाया है ....अभिनन्दन के साथ बहुत बहुत धन्यवाद डॉ श्री विजय जी .....

soni pushpa
05-09-2014, 06:45 PM
धन्यवाद डा. श्री विजय जी ,मन के साथ इतना कहूँगी की बहुत रोचक सत्य से आपने हमे अवगत करायाहै ....

Arvind Shah
05-09-2014, 08:16 PM
अद्भुत जाकारीयां !

Deep_
06-09-2014, 03:31 PM
अदभुत सुत्र!
कृपया रोचक अपडेट जारी रखें!

Swati M
08-09-2014, 08:11 PM
अचरज भरी जानकारी

emptymind
08-09-2014, 11:49 PM
बहुत अच्छी जानकारी है।