PDA

View Full Version : बढ़ते पेट को कम करने के लिए tips


bindujain
16-07-2014, 09:33 AM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/07/13/8073_1.jpg

bindujain
16-07-2014, 09:34 AM
आजकल सभी लोगों की लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि वे अपनी हेल्थ की ओर ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं। इसके कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, जिनमें से सबसे आम समस्या है पेट बढ़ने यानी मोटापे की। इससे लोग अक्सर परेशान रहते हैं और पेट कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन सबसे पहले यह जानने की जरूरत है कि पेट निकलने के क्या कारण हैं। तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं इसके कारण और इस समस्या से छुटकारा पाने के आसान उपाय।

bindujain
16-07-2014, 09:37 AM
इन कारणों से बढ़ रहा मोटापा...


- आजकल लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं। वो सिर्फ टीवी व कम्प्यूटर के आगे घंटों तक बैठे रहते हैं। इसके कारण उनमें मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है।


- लोग घर का खाना खाने की जगह जंक फूड व बाहर का खाना अधिक खा रहे हैं। कुछ लोग समय की कमी के कारण तो कुछ स्वाद के चलते इनका सेवन कर रहे हैं, जिसके कारण मोटापा बढ़ रहा है।

bindujain
16-07-2014, 09:37 AM
http://news.bbcimg.co.uk/media/images/55656000/jpg/_55656664_obesity_thinks.jpg

bindujain
16-07-2014, 09:38 AM
- भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास इतना भी समय नहीं कि वो एक्सरसाइज के लिए समय निकाल सकें। नतीजतन मोटापा बढ़ता जा रहा है।


- कुछ लोग भूख से ज्यादा खा लेते हैं, तो कुछ डाइटिंग के चक्कर में ठीक से खाना नहीं खाते। इसके कारण मोटापे की समस्या पैदा होती है।


- कई बार लोग जरूरत से ज्यादा तनाव ले लेते हैं। तनाव व अवसाद जैसी समस्या मोटापे को बढ़ाती हैं।

bindujain
16-07-2014, 09:38 AM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/07/13/8077_eat.jpg

bindujain
16-07-2014, 09:38 AM
खान-पान पर दें विशेष ध्यान...


- पेट के फैट को कम करना सही खान-पान पर निर्भर करता है। मैक्रो और माइक्रो न्युट्रिएंट्स के साथ स्वस्थ और संतुलित आहार लें। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि फास्ट फूड व अधिक तैलीय पदार्थों का सेवन न करें। जहां तक हो सके, घर का बना खाना ही खाएं। अगर आपके पास समय कम है, तो कच्चे फल व सब्जी या भाप से पकी सब्जियां खाएं।


- नाश्ता लेना न छोड़ें। इससे पेट में गैस बनती है। इसके अलावा, नाश्ता नहीं करने पर व्यक्ति एक बार में ही ज्यादा खा लेता है। यह पेट में फैट जमा होने का मुख्य कारण है। इसलिए नाश्ते में पौष्टिक आहार शामिल करें।

bindujain
16-07-2014, 09:40 AM
http://www.onlymyhealth.com/imported/images/2013/May/28_May_2013/sabjiya-khao-joshile-ban-jao-bi.jpg

bindujain
16-07-2014, 09:40 AM
- लहसुन, प्याज, अदरक, लाल मिर्च, गोभी, टमाटर, दालचीनी और सरसों फैट कम करने वाले फूड हैं। सुबह-सुबह कच्चा लहसुन और एक इंच अदरक का टुकड़ा खाना अच्छा रहता है। साथ ही, सुबह गुनगुना पानी नींबू का रस और शहद डालकर पीना वजन घटाने में मददगार होता है।


- खाने में फाइबर युक्*त भोजन लें। यह आपके शरीर को कोलेस्*ट्रॉल से बचाता है। साथ ही, फाइबरयुक्*त आहार शरीर की एक्*सट्रा कैलोरी को भी बर्न करता है

bindujain
16-07-2014, 09:40 AM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/07/13/8075_2.jpg

bindujain
16-07-2014, 09:41 AM
- घंटों वर्कआउट करने या दौड़ने के बजाय थोड़े समय के लिए एक्टिव एक्सरसाइज करें। यह फैट को कम करने में काफी कारगर होता है।


- पानी की बोतल हमेशा साथ रखें और थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहें। एक व्यक्ति को​ दिन में 8 से 10 गिलास पानी की जरूरत होती है। हालांकि, यह आपके वजन और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। काम के दौरान बीच-बीच में जूस लेना भी फायदेमंद है।


- वजन को संतुलित रखने के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। हर किसी के लिए 6 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। अगर बहुत ज्यादा या बहुत कम सोते हैं, तो इससे वजन बढ़ सकता है।

bindujain
16-07-2014, 09:41 AM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/07/13/5878_pachimo.jpg

bindujain
16-07-2014, 09:41 AM
पश्चिमोत्तानासन...


पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं। इसके बाद हथेलियों को घुटनों पर रखकर सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर उठाएं व कमर को सीधा कर ऊपर की ओर खींचे। अब सांस निकालते हुए आगे की ओर झुकें व हाथों से पैरों के अंगूठों को पकड़कर माथे को घुटनों पर लगा दें। यहां घुटने मुड़ने नहीं चाहिए और कोहनियों को जमीन पर टिकाने की कोशिश करें। आंखें बंद कर सांस को सामान्य रखते हुए यथाशक्ति रोक दें। फिर सांस भरते हुए वापस आ जाएं।

bindujain
16-07-2014, 09:42 AM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/655x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/07/13/5875_dhanu.jpg

bindujain
16-07-2014, 09:42 AM
धनुरासन...


पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। दोनों पैर आपस में एक-दूसरे से जुड़े रहें। दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें। घुटनों और पंजों के बीच में एक फुट का अंतर रखकर दोनों पैरों के टखनों को हाथों से पकड़ें। हाथों के सहारे दोनों पैरों के घुटने, जांघ और धड़ को सुविधानुसार ऊपर उठाएं। सांस को सहज रखें। इस स्थिति में कुछ देर रुक कर वापस पहले वाली स्थिति में आएं।

bindujain
16-07-2014, 09:43 AM
भुजंगासन...


भुजंग को इंग्लिश में कोबरा कहते हैं। यह आसन फन फैलाए एक सांप जैसा पॉस्चर बनाता है, इसलिए इसका नाम भुजंगासन रखा गया है। इसके लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अब दोनों हाथ के सहारे शरीर के कमर से ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं, लेकिन कोहनी आपकी मुड़ी होनी चाहिए। हथेली खुली और जमीन पर फैली हो। अब शरीर के बाकी हिस्सों को बिना हिलाए-डुलाए चेहरे को बिल्कुल ऊपर की ओर करें। कुछ समय के लिए इसी पॉस्चर में रहें।

bindujain
16-07-2014, 09:44 AM
कपालभाति....


ध्यान के किसी भी आसन में बैठ जाएं। दोनों हथेलियों को घुटनों पर ज्ञानमुद्रा में रखें। आंखों को हल्का बंद करें। नासिका से एक हल्के झटके से श्वास बाहर निकालें और नासिका द्वारा सहज श्वास अंदर लें। यह कपालभाति की एक आवृत्ति है। इसकी 25 आवृत्तियों का एक चक्र करें। एक चक्र के बाद दो-तीन गहरी श्वास लेकर दूसरे चक्र का अभ्यास करें। धीरे-धीरे चक्रों की संख्या बढ़ाते जाएं।

rafik
16-07-2014, 11:17 AM
बढ़ते पेट को कम करने के लिए आपने बहुत अच्छी जानकारी दी है ,धन्यवाद मित्र

Blossomsweet
06-11-2014, 02:30 PM
Less eat food and low eat calories
Do exercise daily and take healthy food and strictly avoid oily food.