PDA

View Full Version : मेरा भारत महान


bindujain
10-08-2014, 07:13 AM
आइए जानते हैं उन 8 रोचक और बड़े काम के अविष्कारों के बारे में जिनका श्रेय भारत को जाता है।

bindujain
10-08-2014, 07:13 AM
http://navbharattimes.indiatimes.com/photo/30895982/Flush-Toilets.jpg

bindujain
10-08-2014, 07:14 AM
फ्लश टॉइलट का पहली बार प्रयोग करीब 4000 साल पहले सिंधु घाटी सभ्यता के समय किया गया था। उस समय ये अधिकतर घरों में हुआ करते थे और एक सफिस्टिकेटेड सीवेज मेकनिज़म से जुड़े हुए थे। सिंधु घाटी सभ्यता हाइड्रॉलिक इंजिनियरिंग के मामले में काफी आगे थी।

bindujain
10-08-2014, 07:15 AM
http://navbharattimes.indiatimes.com/photo/30895997/button.jpg

bindujain
10-08-2014, 07:15 AM
पहली बार मोहनजोदड़ो में सजावट के उद्देश्य से बटन का उपयोग किया गया था। 2000 ईसा पूर्व सिंधु घाटी सभ्यता में इनके उपयोग की बात सामने आई है

bindujain
10-08-2014, 07:15 AM
http://navbharattimes.indiatimes.com/photo/30895963/Shampoo.jpg

bindujain
10-08-2014, 07:16 AM
जिसे आज हम शैंपू कहते हैं, वह असल में शब्द 'चांपो' से बना है। जी हां, सही पहचाना, चांपो से ही बना है 'चंपी', मतलब तेल से सिर पर मालिश करना। मुगल काल में बंगाल के नवाब सिर की मालिश के लिए जिस तेल का उपयोग करते थे, उसे चांपो कहा जाता था। इसी चांपो ने आगे चलकर शैंपू का रूप ले लिया।

bindujain
10-08-2014, 07:16 AM
http://navbharattimes.indiatimes.com/photo/30895989/Snakes-and-Ladders.jpg

bindujain
10-08-2014, 07:17 AM
बचपन में जो सांप-सीढ़ी खेला है, उसका उद्भव भी भारत में ही हुआ था। बाद में यह खेल इंग्लैंड और यूएसए तक पहुंचा

bindujain
10-08-2014, 07:17 AM
http://navbharattimes.indiatimes.com/photo/30895974/ruler.jpg

bindujain
10-08-2014, 07:17 AM
रूलर्स भी पहली बार 1500 ईसा पूर्व सिंधु घाटी सभ्यता में ही उपयोग किए गए थे। इस सभ्यता की खुदाई में मिले हाथी दांत के बने रूलर्स पर दशमलव के हिस्सों की शुद्ध माप उस समय के उन्नत विज्ञान की गवाही देती है।

bindujain
10-08-2014, 07:18 AM
http://navbharattimes.indiatimes.com/photo/30895956/plastic-surgery.jpg

bindujain
10-08-2014, 07:18 AM
भारत में प्लास्टिक सर्जरी के प्रमाण 2000 ईसा पूर्व भी मिलते हैं।

bindujain
10-08-2014, 07:19 AM
http://navbharattimes.indiatimes.com/photo/30895942/chess.jpg

bindujain
10-08-2014, 07:19 AM
भारत में चेस मतलब शतरंज को पहले चतुरंग नाम से खेला जाता था। इसकी शुरुआत गुप्तकाल में हुई थी

bindujain
10-08-2014, 07:19 AM
http://navbharattimes.indiatimes.com/photo/30895949/ink.jpg

bindujain
10-08-2014, 07:21 AM
भारत की कई पुरानी सभ्यताओं में अलग-अलग समय पर स्याही का उपयोग लिखने के लिए किया जाता था। इन सभ्यताओं ने न केवल स्याही की खोज की, बल्कि स्याही तैयार भी की थी। इस बात के भी प्रमाण मिले हैं कि पुराने समय में मोर पंख या लकड़ी की कलम को स्याही में डुबोकर पेन की तरह यूज किया जाता था।

तो है न देश और अपनी सभ्यता पर गर्व करने लायक बात!

rafik
11-08-2014, 10:06 AM
एक बेहतरीन जानकारी ,मेरा भारत महान है !