PDA

View Full Version : अगर आप होते


pankaj bedrdi
29-11-2010, 08:32 PM
अगर आपको एक दिन के लिए भारत के प्रधानमंत्री बना तो आप क्या करोगे कृपया आप अपना राय दे

khalid
29-11-2010, 08:45 PM
अगर आपको एक दिन के लिए भारत के प्रधानमंत्री बना तो आप क्या करोगे कृपया आप अपना राय दे

हकीकत की दुनिया मेँ एक दिन मेँ कुछ नहीँ हो सकता हैँ
अगर बन गए तो सिर्फ पार्लियामेँट घुम कर देख सकते हैँ

YUVRAJ
29-11-2010, 08:47 PM
आहा हा हा हा …:lol:
सारे भ्रष्टाचारी नेताओं का नौरंगे से स्वागत करता …;)
अगर आपको एक दिन के लिए भारत के प्रधानमंत्री बना तो आप क्या करोगे कृपया आप अपना राय दे

pankaj bedrdi
29-11-2010, 09:35 PM
मै अगर प्रधानमंत्री होता तो सारे सरकारी खजाना लुट लेता और ....क्यो सारा माल अपना

pankaj bedrdi
30-11-2010, 08:34 AM
क्या भाइ और कोइ प्रधानमंत्री नही बनेगा

inder singh
04-12-2010, 10:35 AM
अगर में pm बनता तो कोशिश करता की कुछ corruption को कम कर सकूँ और सरकारी कर्चारियों से कम करवा सकू, सेल फ़ोकट की सलारी लेते है

pankaj bedrdi
15-12-2010, 09:19 PM
क्यो भाई प्रधानमंत्री बनो

VIDROHI NAYAK
15-12-2010, 09:36 PM
हकीकत की दुनिया मेँ एक दिन मेँ कुछ नहीँ हो सकता हैँ
अगर बन गए तो सिर्फ पार्लियामेँट घुम कर देख सकते हैँ
वाह अत्यंत तार्किक ज़वाब है आपका ! ऐसे ज़वाबो की प्रतीक्षा रहती है !

madhavi
16-12-2010, 04:42 AM
मैं अगर एक दिन के लिए प्रधान मंत्री बन जाऊँ तो :
सबसे पहले प्रधानमंत्री, सभी मंत्री, सभी उच्च पद प्राप्त सरकारी कर्मचारियों की मुफ़्त सुविधाओं को तुरन्त बन्द करूंगी।
सरकारी कर्मचारियों का वेतन उनके द्वारा दर्शाई गई उत्पादकता से जोड़ूंगी।
सभी प्रकार के अनुदानों में आधे से ज्यादा कमी करूंगी।
जीवन यापन के लिए अति आवश्यक वस्तुओं को छोड़ कर अन्य सभी वस्तुओं पर खर्च कर लगाकर इस कर की छूट आयकर में दिलवाऊंगी। आयकर की दरें कम करूंगी। आयकर दाताओं को वृद्धावस्था पेंशन उनके द्वारा अदा किए गए कर के अनुपात में दिलवाऊंगी।
कम्पनियों के उत्पादों पर कम्पनी के लाभ की उचित सीमा 10-20% लागत पर निश्चित करूंगी।

madhavi
16-12-2010, 04:45 AM
प्रशासन से जुड़ा कोई सदस्य यदि इसे देख रहा है तो निवेदन है कि मेरी प्रविष्टि संख्या 9 को मिटा दिया जाए।

Hamsafar+
16-12-2010, 08:59 AM
कोई फायदा नहीं जिसको सत्ता और पावर मिलेगी , वो सबसे पहले खुद का घर भरेगा, क्योंकि फिल्म "नायक " की तरह हकीकत में कुछ नहीं होने वाला. हां सिर्फ दिलासा....

pankaj bedrdi
22-12-2010, 06:16 PM
कोई फायदा नहीं जिसको सत्ता और पावर मिलेगी , वो सबसे पहले खुद का घर भरेगा, क्योंकि फिल्म "नायक " की तरह हकीकत में कुछ नहीं होने वाला. हां सिर्फ दिलासा....

बहुत अच्छा जबाब दिये आपने

munneraja
22-12-2010, 06:20 PM
प्रशासन से जुड़ा कोई सदस्य यदि इसे देख रहा है तो निवेदन है कि मेरी प्रविष्टि संख्या 9 को मिटा दिया जाए।
ऐसी क्या खता हो गई है ??

aksh
22-12-2010, 07:18 PM
मैं अगर प्रधान मन्त्री बनूँगा तो सबसे पहले तो बड़े मंत्री मंडल को मिलने वाले सुविधायें कम कर दूंगा. कुछ ऐसी व्यवस्था करूंगा कि केवल वही लोग चुनाव लड़ सकें जो वाकई में समाज के सेवक हैं ना कि वो लोग जो दबंग और रसूख वाले हैं. आई ए एस और दूसरी सरकारी भारतियों को बंद करूंगा और इनकी जगह पर अच्छे संस्थानों से निकले हुए स्टुडेंट्स को डाइरेक्ट भर्ती करने की व्यवस्था करूंगा. हर फील्ड के मास्टर ही उस फील्ड को संभालें ऐसी भी व्यवस्था करूंगा. जब तक देश में बेरोजगारी की समस्या है एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों को नौकरी नहीं देने की लिए पक्की व्यवस्था कर दूंगा क्योंकि कुछ परिवार तो ऐश की जिंदगी जी कर अपने फर्ज को भूले हुए हैं और कुछ परिवार कंगाली की वजह से कुछ भी करने की स्थिति में ही नहीं रह जाते. हर उच्च अधिकारी को कांच की ऑफिस में बैठने की व्यवस्था करूंगा ताकि सारे समय काम ही हो रिश्वत नहीं ली जा सके. शिकायत करने वाले को सुरक्षा और तुरंत कार्यवाही होने का भरोसा रहे ऐसी व्यवस्था करूंगा और झूठी शिकायत करने वाले को कड़ी सजा का प्रावधान भी रखूंगा. बलात्कार और भ्रष्टाचार के मुक़दमे खुली अदालत में चलेंगे और इन मामलों में कड़ी से कड़ी और शीघ्र से शीघ्र सजा मिले ऐसी व्यवस्था करूंगा. और सबसे अंत में मैं ऐसी व्यवस्था करूंगा कि मैं कम से कम पांच साल प्रधान मंत्री रहूँ और इन कार्यक्रमों को अच्छी तरह से लागू कर सकूं. धन्यवाद.

madhavi
22-12-2010, 07:29 PM
ऐसी क्या खता हो गई है ??
असल में हुआ यूँ : मैंने एक प्रविष्टि की, उसका क्रम था 9, उसमें कुछ गलती थी, मैंने नई प्रविष्टि की तो उसका क्रम हुआ 10, क्सके बाद प्रविष्टि संख्या 11 में मैंने प्रविष्टि 9 हटाने की प्रार्थना की। किसी अधिकार प्राप्त सदस्य ने प्रविष्टि 9 तो हटा दी लेकिन प्रार्थना नहीं हटाई। अब सही प्रविष्टि का क्रम बन गया 9 और प्रार्थना वहीं की वहीं !

madhavi
22-12-2010, 07:42 PM
अक्ष का उत्तम विचार :
जब तक देश में बेरोजगारी की समस्या है एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों को नौकरी नहीं देने की लिए पक्की व्यवस्था कर दूंगा क्योंकि कुछ परिवार तो ऐश की जिंदगी जी कर अपने फर्ज को भूले हुए हैं और कुछ परिवार कंगाली की वजह से कुछ भी करने की स्थिति में ही नहीं रह जाते.

pooja 1990
29-12-2010, 07:50 AM
agar me ek din ke liye pm ban jau to kisi mantri se usi din shadi kar lugi or as se rahugi. . .dd

YUVRAJ
29-12-2010, 08:04 AM
ahaa haa haa haa ...:lol:

:clap:...:clap:...:clap:...:bravo:agar me ek din ke liye pm ban jau to kisi mantri se usi din shadi kar lugi or as se rahugi. . .dd

manish walia
13-12-2011, 04:03 PM
अगर आपको एक दिन के लिए भारत के प्रधानमंत्री बना तो आप क्या करोगे कृपया आप अपना राय दे
Sabse pehle ek agreement banwaunga jiske tehad us ek din se agle paanch saalo tak koi mujhe hata na sake. age ka kam next day se hoga.

ammyrodrics
24-01-2012, 04:10 PM
Kya bat hai bhai!