PDA

View Full Version : सड़क पर बिखरे 12 करोड़ रुपए,


DevRaj80
25-12-2014, 08:15 PM
जब हांगकांग की सड़क पर बिखरे


12 करोड़ रुपए,


लूटकर घर ले गए लोग

DevRaj80
25-12-2014, 08:20 PM
जब हांगकांग की सड़क पर बिखरे 12 करोड़ रुपए, लूटकर घर ले गए लोग


हांगकांग। क्रिसमस से एक दिन पहले हांगकांग की एक सड़क पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक वैन से 2 मिलियन डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपए) के नोट बिखर गए।

DevRaj80
25-12-2014, 08:23 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/12/25/6775_note-1.jpg




हांगकांग। क्रिसमस से एक दिन पहले हांगकांग की एक सड़क पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक वैन से 2 मिलियन डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपए) के नोट बिखर गए।


शहर के वैन चाई में ग्लूकस्टर रोड पर दोपहर के वक्त एक बैंक वैन से लाखों रुपए के नोट बिखर गए। सड़क पर नोट गिरते ही वहां से गुजर रहे दर्जनों लोग वाहन रोककर नोट बटोरने लगे। जब तक पुलिसकर्मी वहां पहुंचते, कई लोग हजारों डॉलर समेटकर रफूचक्कर हो चुके थे।

पुलिस के अनुसार, वैन से तीन कैश बॉक्स गिरे थे, जिसमें 15.23 मिलियन हांगकांग डॉलर्स (2 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स) थे।

पुलिस विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए स्टेटमेंट दिया, "जिस भी व्यक्ति के पास चुराए गए नोट हैं, उन्हें बैंक को लौटा दे। वर्ना उनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया जाएगा।"

पुलिस ने बताया, गुरुवार सुबह करीब आधा मिलियन डॉलर लौटाए जा चुके हैं। सीरियल नंबर्स के आधार पर नोटों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस की चेतावनी के बाद नोट लौटाने वालों में 10 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

कैश ट्रांसपोर्ट वैन चलाने वाली सिक्युरिटी कंपनी ने इस घटना पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया है। वहीं, स्थानीय मीडिया के अनुसार, खराब दरवाजे के कारण यह घटना हुई। डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद वैन में बैठे स्टाफ को नोट गिरने की जानकारी मिली।

DevRaj80
25-12-2014, 08:25 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/12/25/6776_note-2.jpg

DevRaj80
25-12-2014, 08:27 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/12/25/6777_note-3.jpg

DevRaj80
25-12-2014, 08:28 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/12/25/6780_note-4.jpg

DevRaj80
25-12-2014, 08:32 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2014/12/25/6782_note-5.jpg


मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने नोटों की गडि्डयां बॉक्स में रखी।