PDA

View Full Version : पूर्वी अफ्रीका का एक प्यारा सा देश तंजानिë


soni pushpa
16-05-2015, 02:49 AM
आपने फिलमी अवार्ड शो में कई बार दक्षिणी अफ्रीका को देखा होगा ,कई बार क्रिकेट खेलते खिलाडियों के साथ आपने केन्या के मैदान देखे होंगे , ईदी अमिन के जुल्मो की कहानिया आपने यूगांडा के इतिहास में पढ़ी होंगी किन्तु इन देशो के बीच एक पूर्वी अफ्रीकन देश के बारे में शायद बहुत सारे लोगो को कुछ नहीं पता . ईस्ट अफ्रीका का यह देश तंजानिया है जिसे पहले तांगानिका कहा जाता था इस देश की आज़ादी के बाद इसका नाम तंज़ानिया रखा गया . जिसके बारे में हमारे भारत के बहुत कम लोग जानते हैं तंजानिया के उत्तरी भाग में इथोपिया , केन्या और यूगांडा नामक देश आते हैं



खासकर के उत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में लोग इस देश से अनभिज्ञ है ... गुजरात के लिए नहीं कहूँगी की लोग नहीं जानते इस देश के बारे में क्यूंकि यहाँ हजारो की संख्या में गुजराती लोग रहते हैं (अब तो कुछ कुछ मुंबई और साउथ इंडिया के लोग भी आ रहे हैं .पर बहुत कम मात्रा में .) तंजानिया एक बहुत खूबसूरत देश हैं यहाँ के संग्रहालय और प्रकृतिक सुन्दरता देखते बनती है तंजानिया की राजधानी दारेसलाम है जो की भूमध्य रेखा पर स्थित है इस वजह से यहाँ (दारेसलाम में ) गर्मी हुआ करती है



किन्तु तंजानिया में हिमालय के बाद का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पर्वत किलिमंजारो है .जो अरुशा शहर के निकट है
किलिमंजारो पर्वत का नयनरम्य दृश्य जो मन को मोह लेता है

दारेसलाम से 650 किलोमीटर की दुरी पर स्थित अरुशा शहर किलिमंजारो की तलहटी में बसा हुआ है


यहाँ से गोरोंगोरो नेशनल पार्क जाया जा सकता है जहाँ जिराफ , तेंदुए , शेर हाथी सुतुर्मुर्ग और जेबरा जैसे कई अलग अलग जाती के वन्य प्राणियों को देखने , लोग यूरोप और अमेरिका से यहाँ आते हैं , और प्राक्रतिक सौंदर्य के साथ जानवरों को देखने का लुत्फ़ उठाते हैं .

यहाँ का एक दूसरा ..मोसी नामक छोटा सा शहर है जिसके ३० किलोमीटर की दुरी पर स्थित है .किलिमंजारो क्रिच्चियन मेडिकल सेंटर. विश्व विख्यात है


तंजानिया को 7 प्राकृतिक आश्चर्यों का देश माना जाता है जो की इस प्रकार से है 1--माउन्ट किलिमंजारो 2--सेरेंगेटी 3--

Ngorongoro Crater ... 4...Selous Game Reserve 5-Gombe Stream National Park 6--Ruaha National Park--7--Kitulo National Park
यहाँ के लोग हरेक धर्म को बेहद सम्मान पूर्ण दर्जा देते है. हरेक धर्म के लोग हैं यहाँ और बड़े प्यार से सब रहते हैं जात पात को लेकर मनमुटाव या भेदभाव नहीं होते यहाँ |.यहाँ गुरुद्वारे है , हिन्दू के सनातन मंदिर है, स्वामीनारायण मंदिर हैं और इस्लाम धर्म के अनेक मस्जिद भी है और क्रिश्चियंस के गिरिजाघर(church ) भी हैं

यहाँ के लोग काले होते है किन्तु बहुत भोले होते हैं . और यहाँ पर स्वाहिली भाषा बोली जाती है किन्तु इंग्लिश गुजराती हिंदी भी बोली जाती है . हिंदी गुजराती भाषा हिन्दुस्तानी लोग बोलते हैं यहाँ की स्कुलो में स्वाहिली और इंग्लिश सिखलाई जाती है कुल मिलाकर तंज़ानिया एक बहुत ही प्यारा देश है ..यहाँ की mudra को शीलिंग कहा जाता है ..



ज़ान्जीबार तंजानिया का टापू है जो मसालों केलिए विश्व विख्यात है पूरी दुनिया में ५०% से भी जयादा लौंग यहीं से निर्यात किया जाता है .. जहा लौंग , इलायची , जायफल , तेजपत्ता दालचीनी मुख्य रूप से उगाई जाती है और इन चीजो का निर्यात भी किया जाता है विश्व के अन्य देशो को .जान्जीबार में कई जगह देखने लायक है और घुमने लायक है , ये टापू चारो और से समुद्र से घिरा हुआ है दारेसलाम से बोट द्वारा डेढ़ से दो घंटे में जंजीबार पहुंचा जा सकता है और प्लेन में १५ मिनिट में हम दारेसलाम से जान्ज़िबार पहुँच सकते है दारेसलाम से प्लेन और बोट के द्वारा जाया जा सकता है

जहा आधुनिक सज्जा से सज्ज नई नई होटल्स भी हैं आप वहां इंडियन फ़ूड अफ्रीकन फ़ूड का लुत्फ़ उठा सकेंगे .. यदि आप जंजीबार जाएँ तो वहां के लौंग के बगीचे देखने जरुर जाइये इसे स्पाइस टूर कहा जाता है वो जरुर लीजियेगा . क्यूंकि वहां के लोग आपका भावभीना स्वागत करेंगे वो आपको जरुर बेहद पसंद आएगा .और भी अनेक जगह हैं ज़ांज़ीबार में जिसके लिए आपको वहां जाना होगा और जाकर ही उस अद्भुद आनंद का अनुभव करना होगा

rajnish manga
16-05-2015, 08:56 AM
पूर्वी अफ्रीका में स्थित तंजानिया नामक देश के इतिहास एवम् भूगोल और पर्यटक स्थलों के बारे में आपने संक्षेप में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी पेश की है. बहुत बहुत धन्यवाद, सोनी जी. यदि कुछ map और विशेष स्थानों के चित्र भी दे दें तो बहुत अच्छा रहता.

soni pushpa
16-05-2015, 01:29 PM
पूर्वी अफ्रीका में स्थित तंजानिया नामक देश के इतिहास एवम् भूगोल और पर्यटक स्थलों के बारे में आपने संक्षेप में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी पेश की है. बहुत बहुत धन्यवाद, सोनी जी. यदि कुछ map और विशेष स्थानों के चित्र भी दे दें तो बहुत अच्छा रहता.

बहुत बहुत धन्यवाद , जी मैंने बहुत try की पर तस्वीरें नहीं दे पाई यहाँ इस ब्लॉग में क्षमाप्रार्थी हूँ .. मैंने शब्द नगरी में भी यह ब्लॉग दिया है जिसमे आप तंज़ानिया का map और तस्वीरें दी हैं उसे देख सकोगे ... इतने ध्यान से इस देश के बारे में आपने पढ़ा और अपने कमेंट्स दिए इसके लिए बहुत आभारी हूँ भाई ..

rajnish manga
18-05-2015, 10:35 AM
आपके इस सुंदर प्रयास के लिए मेरा आभार स्वीकार करें, बहन. आपके द्वारा visit किये गए उधर के अन्य स्थानों के बारे में भी हम अवश्य जानना चाहेंगे.

soni pushpa
20-05-2015, 02:12 PM
आपके इस सुंदर प्रयास के लिए मेरा आभार स्वीकार करें, बहन. आपके द्वारा visit किये गए उधर के अन्य स्थानों के बारे में भी हम अवश्य जानना चाहेंगे.

हार्दिक आभार भाई,.. जी जरुर मेरी कोशिश रहेगी की तंजानिया के सभी स्थानों के बारे में यहाँ सब लिख सकूँ .जितने भी चित्र दिए हैं वो सफारी पार्क के हैं और ज़ान्जीबार के दृश्य हैं

rafik
26-05-2015, 09:23 AM
बहुत अच्छी जानकारी.आगे भी जानकारी शेयर करते रहे !
बहुत अच्छॆ सूत्र के लिये धन्यवाद !

soni pushpa
26-05-2015, 09:56 PM
बहुत अच्छी जानकारी.आगे भी जानकारी शेयर करते रहे !
बहुत अच्छॆ सूत्र के लिये धन्यवाद !





जी भाई .. जरुर , बहुत बहुत धन्यवाद .........

rajnish manga
31-05-2015, 11:07 AM
http://www.afriline.net/controls/images/tanzania-safari-guides-and-kilimanjaro-climbing-routes-3278-2.jpg


यह किलिमंजारो पर्वत का नयनरम्य दृश्य है जो मन को मोह लेता है (चित्र व विवरण सोनी पुष्पा जी के सौजन्य से)

rajnish manga
31-05-2015, 11:15 AM
तंज़ानिया के वन्य जीवन की दृश्यावली


https://ci4.googleusercontent.com/proxy/1RcxGXXcIH450YeVwHlmuRAR-p0NcULt6eX_iW6SvUqWpPcA77gWBV_M4cPIouYQZHnBI674khY NVRJugNZiS8AfORCCmJFp1_U5_2JqH4gxsl1RPvOimLd9dgbcG RsUkDhi4P2t1CDqzKhK1rmwL-GKsuohaOLwWHgLr5kUtRI=s0-d-e1-ft#https://encrypted-tbn0.gstatic.com/images?q=tbn:ANd9GcSk5fB7KhUCU5jvMnCiLKpHV2sAKB0K2 g6PHxYvXJUP5GGCNwlj7w^https://ci4.googleusercontent.com/proxy/imNeFt_M0a-tRqiEwltrTfMRLxDHlVXdNVhAXcwJoJwo1Usz91Ah5gpHIJ7qi 7je_IT-sPwfsRwBmykjZhOYF-UOEbNqTJBdjfivAGNHoX6cOyChQvQaAek91DncYTahBiU943Hs ydFW7bFyIgByElxysJ5b3D8LySxN5p2o=s0-d-e1-ft#https://encrypted-tbn3.gstatic.com/images?q=tbn:ANd9GcTdFC_-jv7nEdtAVyOfOr6kb6-bGwycWlMEj4STA7q45vamTmux



https://ci4.googleusercontent.com/proxy/k3_lTQCvVs6363M81rZNnRuCJHa090Guv5Sx0YzXuhKLR_84Uu LlsJfPds9D_wQpDksqvlA8DhIq2TfL61Oi30ZYJzYeQOPmY-U3uEnXtYgDgk4iMy--e3jHtHimAklMmMtTJ_Bk09eEYtF9R6EBG_0wCEXRZHOkRQPmGO EX7Sk=s0-d-e1-ft#https://encrypted-tbn1.gstatic.com/images?q=tbn:ANd9GcQiFp8RA2zl8Q_esK-vqWnCj-ofHJ9iDpk3Dw1R_9-QjMLqE33Mwg^https://ci5.googleusercontent.com/proxy/IzEsg5AHky3A6HbryvWn2qe7q8Nfm8ybDPLdAMbDeog--PT8P1vpcLZ-73H99REedpusA87P5sEIDb6OnGc1vhLj_YztrPSjQzDu1g_EmE _XRgyeGc_8C3r84BzjXTYK1BTh1NK7j-urMHlgtt5N-qZN-ZSGmVu2xGjT_mBV=s0-d-e1-ft#https://encrypted-tbn3.gstatic.com/images?q=tbn:ANd9GcTYOEhD3cCtb-kd3E36Hix9itykF_K-DPPFi0GnEJic3AGtaFWR

rajnish manga
31-05-2015, 11:26 AM
http://www.letstravelradio.com/podcasts/2008/9-25/images/tanzania-map.jpg^http://ts2.mm.bing.net/th?id=JN.PeloLKnOGXFoOkLvZQabPA&pid=1.1


http://platform.bing.com/geo/REST/v1/Imagery/Map/Road/-6.192479,34.584961/4?ms=520,255&heid=239&key=AsSOKo7OOz5VAtfAj0rjgaXlhCrCZI6PGbLj7GCH8IW2HU alyg4BVhqA0z77PRCj&c=hi-IN&ur=IN&fmt=png&od=2 (http://www.bing.com/maps/default.aspx?encType=1&where1=Tanzania&cp=-6.30689716339111~34.8539276123047&qpvt=where+is+tazania&FORM=MIRE)


मानचित्र में तंज़ानिया सहित पूर्वी अफ्रीका के प्रमुख देशों की स्थिति

soni pushpa
01-06-2015, 01:47 PM
https://ci5.googleusercontent.com/proxy/fmrv5qrgnmpprew0xcfr3ygwudywqt5s8-afsy54xyyrtrrwrlin45muitwvnqpxj4midqwlxj9o_8kfyxcd s8pk6ofgsrzkfw8vsznov8jf7n1jnzbf2iz-5wfpwsb6wsii6scmewt7aajrejx-ygfazv7iuujycvjolj2t=s0-d-e1-ft#https://encrypted-tbn3.gstatic.com/images?q=tbn:and9gcqgaywblnxpfkhsy8awqrzawlqsy-d52j4og9df-mjitpj44zgr


यह किलिमंजारो पर्वत का नयनरम्य दृश्य है जो मन को मोह लेता है (चित्र व विवरण सोनी पुष्पा जी के सौजन्य से)


जी भाई एइसे बहुत सारे चित्र हैं किन्तु यहाँ से पता नहीं क्यूँ नहीं जा रहे इस लेख के पेज पर ..बहुत बहुत धन्यवाद भाई ... यहाँ के वन्य प्राणी और समुद्र के किनारे का सुन्दर् नयन रम्य दृश्य देखते बनता है इतना अच्छा है ... बहुत बहुत आभार भाई ...

rajnish manga
07-06-2015, 06:30 PM
http://www.tanzaniatourismonline.net/images/gallery/12.jpg

rajnish manga
07-06-2015, 06:32 PM
http://www.tanzaniatourismonline.net/images/gallery/7.jpg

rajnish manga
07-06-2015, 06:33 PM
http://www.tanzaniatourismonline.net/images/gallery/4.jpg

rajnish manga
07-06-2015, 06:35 PM
http://www.tanzaniatourismonline.net/images/gallery/15.jpg

rajnish manga
07-06-2015, 06:37 PM
http://www.tanzaniatourismonline.net/images/gallery/17.jpg

rajnish manga
07-06-2015, 07:04 PM
http://www.alltouristattractions.org/ala/2012/07/Tarangire-National-Park-in-Tanzania.jpg

तंज़ानिया स्थित तरंगिरे राष्ट्रीय अभयारण्य का एक दृष्य

rajnish manga
07-06-2015, 07:19 PM
http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=33533&stc=1&d=1433737319


तंज़ानिया के मूल निवासियों के जीवन का एक दृष्य

rajnish manga
07-06-2015, 07:20 PM
http://www.cheapflightsforafrica.co.uk/blog/wp-content/uploads/2010/07/tanzania2.jpg


एक स्थानीय बच्चा

soni pushpa
07-06-2015, 07:48 PM
http://www.cheapflightsforafrica.co.uk/blog/wp-content/uploads/2010/07/tanzania2.jpg


एक स्थानीय बच्चा

बहुत बहुत धन्यवाद भाई इस सूत्र को आगे बढाने के लिए ....ये जो लोग चित्र में दिखाई दे रहे हैं उन्हें मसाई कहा जाता है जो बहुत निडर होते हैं ...

कहा जाता है ये लोग आदिवासियों जैसे होते हैं जो आज भी उनकी प्राचीन संकृति को ही अपनाएं हुए हैं यहाँ के बड़े शहरों में तो अब बहुत पढ़लिखकर लोग आगे बढ़ गएँ है किन्तु गांवों में अब भी इनकी पुरानी परम्पराएँ बरक़रार है

rafik
08-06-2015, 12:04 PM
:bravo::bravo::bravo::bravo:

soni pushpa
08-06-2015, 11:57 PM
:thanks::thanks::thanks:: bhai............