PDA

View Full Version : सोच अलग काम अलग


ABHAY
08-12-2010, 10:28 AM
अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपका दोस्त कभी भी अपना वजन



घटाने की कोशिश नहीं करेगा। दूसरे को मोटा देख सभी खुद



को पतला समझते हैं।

ABHAY
08-12-2010, 10:30 AM
अपने से योग्य व्यक्ति, बॉस और बुजुर्ग को कभी सलाह



नहीं देनी चाहिए। अगर वह कुछ गलत भी कर रहे हों तो आंखे मूंद



कर निकल जाना चाहिए, ऐश करोगे।

ABHAY
08-12-2010, 10:31 AM
नैतिकता का पाठ बघारनेवाला अक्सर धूर्त होता है।

ABHAY
08-12-2010, 10:32 AM
आज का दिन, आपकी बची हुई जिंदगी का पहला दिन है।

ABHAY
08-12-2010, 10:32 AM
औरत होने का एक फायदा यह भी है कि आपको किसी औरत



से शादी नहीं करनी पड़ती.

ABHAY
08-12-2010, 10:33 AM
औरतें अक्सर हमें महान कार्यों की प्रेरणा देती हैं और उन्हीं को



करने नहीं देतीं।

ABHAY
08-12-2010, 10:34 AM
बातचीत की कला का महान रहस्य है - खामोशी।

ABHAY
08-12-2010, 10:35 AM
व्याकरण की तरह जीवन में भी यह होता है कि अपवादों की संख्या



नियमों से भी बढ़ जाती है।

ABHAY
08-12-2010, 10:36 AM
अगर आप बस पे चढ़ें... या फिर बस आप पे चढ़े...दोनों मर्तबा



टिकट आपका ही कटता है.

ABHAY
08-12-2010, 10:37 AM
वह बेवकूफ है जो शादी करता है, लेकिन जो बेवकूफ से शादी नहीं



करता वह और भी बड़ा बेवकूफ है।

ABHAY
08-12-2010, 10:37 AM
कई बीवियां रखने में एक फायदा है; वे अपने पति से लड़ने की बजाय



आपस में ही लड़ती रहती हैं।

ABHAY
08-12-2010, 10:38 AM
अनुभव हमारे ज्ञान को बढ़ा देता है लेकिन हमारी बेवकूफियों



को कम नहीं करता।

ABHAY
08-12-2010, 10:39 AM
जितनी मेहनत से लोग नरक में जाते हैं, उससे आधी से स्वर्ग में



जा सकते हैं।

ABHAY
08-12-2010, 10:40 AM
सन्त और पापी में केवल यह अन्तर है कि हर सन्त का एक



भूतकाल होता है और हर पापी का एक भविष्य।

ABHAY
08-12-2010, 10:40 AM
जीवन में सबसे ज्यादा आनंद उसी काम को करने में है जिसके



बारे में लोग कहते हैं कि तुम नहीं कर सकते हो।

ABHAY
08-12-2010, 10:42 AM
वही सबसे तेज चलता है, जो अकेला चलता है।

khalid
08-12-2010, 11:56 AM
यह फंडे तो बहुत काम के हैँ याद रखुगाँ
हा हा हा

ABHAY
08-12-2010, 09:34 PM
विवाह के विषय में कुछ सुभाषित (पुरुषों की नज़र से)

कोई व्यक्ति यदि आप की पत्नी को चुरा लेता है, तो उस से बदला लेने का सब से बेहतर तरीका है कि उसे ही रखने दो।
- साचा गिल्ट्री
विवाह के बाद पति पत्नी एक ही सिक्के के दो पहलू बन जाते हैं — वे एक दूसरे का मुँह नहीं देख सकते हैं पर सदा साथ रहते हैं।
विवाह आप के लिए हर तरह से लाभकारी है — यदि अच्छी पत्नी मिली तो सुखी रहेंगे, बुरी मिली तो फिलासफर बनेंगे।
- सुकरात

सफल विवाह में कुछ लेना होता है, कुछ देना। पति का देना और पत्नी का लेना।
नारी हमें महान कार्य करने की प्रेरणा देती है, और उन्हें अंजाम देने से रोकती है।
- ड्यूमास

जीवन का सब से दुष्कर प्रश्न, जिस का मुझे उत्तर नहीं मिल पाया है….. “आखिर नारी चाहती क्या है?”
- फ्रायड

हमारा वार्तालाप हुआ — मैंने कुछ शब्द कहे, और उस ने कुछ पृष्ठ कहे।
“कुछ लोग मुझ से हमारे सफल दांपत्य जीवन का राज़ पूछते हैं। हम हर सप्ताह में दो बार रेस्तराँ जाने का समय निकालते हैं — कैंडल-लाइट डिनर, कुछ संगीत, कुछ नाच। वह हर मंगल जाती है, मैं हर शुक्र।”
- हेनरी यंगमैन

“मैं आतंकवाद से नहीं ड़रता। मैं दो साल तक शादीशुदा रहा हूँ।”
- सैम किनिसन

“बीवियों के बारे में मेरी हमेशा किस्मत ख़राब रही है। पहली मुझे छोड़ कर चली गई, और दूसरी नहीं गई।”
- पैट्रिक मरे

यह सही है कि सब लोग आज़ाद और बराबर जन्म लेते हैं, पर कुछ लोग शादी कर लेते हैं!

विवाह एक ऐसी विधि है जिस के द्वारा आप यह मालूम करते हैं कि आप की पत्नी को किस तरह का व्यक्ति दरकार था।
विवाह को आनन्दमय रखने के दो राज़
1. जब आप गलत हों तो गलती मान लें
2. जब आप सही हों तो चुप रहें

ABHAY
08-12-2010, 09:35 PM
^
- नैश
उपर का सेस

मेरी पत्नी को बस दो शिकायतें हैं — पहनने को कुछ नहीं है, और कपड़ों के लिए अलमारियाँ काफी नहीं हैं।
मैं शादी से पहले क्या करता था? …. जो जी में आता था।
- हेनरी यंगमैन

मेरी पत्नी और मैं बीस साल तक बहुत खुश रहे। फिर हमारी मुलाकात हुई।
- रॉडनी डेंजरफील्ड

एक अच्छी पत्नी हमेशा अपनी ग़लती के लिए अपने पति को माफ कर देती है।
- मिल्टन बर्ल
शादी एक अकेला ऐसा युद्ध है जिस में आप अपने शत्रु के साथ सोते हैं।
- अनाम

“मैं ने अपनी पत्नी से कई वर्षों से बात नहीं की। मैं बीच में नहीं टोकना चाहता था।”
- रॉडनी डेंजरफील्ड

arvind
09-12-2010, 01:58 PM
ब्लड डोनर बनने के पहले तस्दीक़ कर लीजिये कि आप ब्लड ओनर हैं.

arvind
09-12-2010, 02:00 PM
पत्नियों की एक विशेषता यह भी होती है कि जो कुछ वे स्वयं को चालाक जाहिर करके प्राप्त नहीं कर पातीं, वही वे स्वयं को मूढ़ जाहिर करके प्राप्त कर लेती हैं.

arvind
09-12-2010, 02:00 PM
शादी लॉटरी की तरह होती है........ बस हार जाने पर आप टिकट फाड़कर नहीं फेंक सकते !

arvind
09-12-2010, 02:01 PM
अपनी उम्र को आधा करके बताना, अपने कपड़ों की कीमत को दोगुना करके बताना और सहेली की उम्र में पांच साल जोड़कर बताना, दुनिया की अनपढ़ से अनपढ़ महिला भी इतना गणित तो जानती ही है।

arvind
09-12-2010, 02:02 PM
समय सबसे महान शिक्षक है, परंतु यह अपने किसी भी शिष्य को जिंदा नहीं छोड़ता ।

arvind
09-12-2010, 02:03 PM
आपकी दिलचस्पी भूतकाल के बजाय भविष्य में होनी चाहिए, क्योंकि आपको अपनी शेष जिंदगी वहीं बितानी है।

arvind
09-12-2010, 02:03 PM
आदमी उतना बेवकूफ कभी नहीं बनता जितना उस वक्त जब कि वह किसी और को बेवकूफ बना रहा होता है।

arvind
09-12-2010, 02:04 PM
प्रेम भूख से नहीं, कब्ज से मरता है।

arvind
09-12-2010, 02:05 PM
किताबों का बाहुल्य हमें अज्ञानी बना रहा है।

arvind
09-12-2010, 02:06 PM
पैसे के मामले में सबका मजहब एक है।

arvind
09-12-2010, 02:06 PM
हमें जीना चाहिए और सीखना चाहिए; लेकिन जब हमारा सीखना खत्म होता है तब जीने के लिए वक्त नहीं रह जाता।

arvind
09-12-2010, 02:07 PM
जो कर नहीं सकते, वे सिखाने लगते हैं।

arvind
09-12-2010, 02:08 PM
साहित्य और पत्रकारिता में फर्क यह है कि पत्रकारिता पढ़ने लायक नहीं होती और साहित्य पढ़ा नहीं जाता ।

arvind
09-12-2010, 02:10 PM
लोग धर्म के लिए आपा-धापी करेंगे, उसके लिए लिखेंगे, उसके लिए लड़ेंगे, उसके लिए मरेंगे, सब करेंगे पर उसके लिए जिएंगे नहीं।

arvind
09-12-2010, 02:11 PM
बहादुर आदमी साधारण आदमी से ज्यादा बहादुर नहीं होता, बस वह पांच मिनट ज्यादा बहादुर रहता है।

arvind
09-12-2010, 02:12 PM
जीवन, जीने की तैयारियों में ही बीत जाता है।

arvind
09-12-2010, 02:12 PM
अगर आदमी की आधी इच्छाएं भी पूरी हो जाएं तो उसकी मुश्किलें दुगुनी हो जाएं।

arvind
09-12-2010, 02:13 PM
लम्बी जिंदगी सब चाहते हैं, बूढ़ा होना कोई नहीं चाहता।

arvind
09-12-2010, 02:14 PM
बच निकलने का सबसे अच्छा रास्ता हमेशा बीच में से होकर जाता है।

arvind
09-12-2010, 02:19 PM
तीन आदमी किसी भेद को छुपाकर रख सकते हैं, अगर उनमें से दो मर जाएं।

arvind
09-12-2010, 02:19 PM
जितने पैसे से एक व्यसन का निर्वाह होता है, उससे दो बच्चों की परवरिश हो सकती है।

arvind
09-12-2010, 02:20 PM
आप समस्या से जितने दूर होंगे, उतने ही आदर्शवादी होंगे।

arvind
09-12-2010, 02:21 PM
इतिहास से हम यह सीखते हैं कि - हमने इतिहास से कुछ नहीं सीखा।

arvind
09-12-2010, 02:23 PM
शादी जवानी की एक भूल है - जो कि हम सबको करनी चाहिए।

arvind
09-12-2010, 02:23 PM
बहुत से लोगों के पास चरित्र होता है, और कुछ नहीं होता।

arvind
09-12-2010, 02:24 PM
मौत की तरह शादी की भी कोई चिन्ता मत करो।

arvind
09-12-2010, 02:25 PM
खुशी मुसीबत से भी बड़ी मुसीबत है।

arvind
09-12-2010, 02:26 PM
कुछ लोगों के पास सिवाय अनुभव के कुछ नहीं होता।

arvind
09-12-2010, 02:26 PM
हर बच्चे का शिक्षण उसके पैदा होने के सौ बरस पहले शुरू हो जाना चाहिए।

arvind
09-12-2010, 02:27 PM
दो प्रकार के पुरुष स्त्रियों को नही समझते - विवाहित और कुंवारे ।

arvind
09-12-2010, 02:28 PM
जो सरकारी नहीं होता वही असरकारी होता है।

arvind
09-12-2010, 02:29 PM
एक आशावादी सोचता है कि गिलास आधा भरा है, निराशावादी का विचार होता है कि गिलास आधा खाली है, पर एक यथार्थवादी जानता है कि वह आसपास बना रहा तो अंतत: गिलास उसे ही धोना पड़ेगा।

arvind
09-12-2010, 02:30 PM
प्रत्येक दिन को अपना अंतिम दिन मानकर चलो ..... एक दिन तुम सही साबित हो जाओगे ।

arvind
09-12-2010, 02:31 PM
पैसा सारी बुराइयों की जड़ है...... और इंसान को जड़ों की जरूरत हमेशा बनी रहती है।

arvind
09-12-2010, 02:31 PM
शादी विवेक पर कल्पना की विजय है।

arvind
09-12-2010, 02:32 PM
नौकरी दो चीजों के लिए की जाती है - तनख्वाह और छुट्टियां ।

arvind
09-12-2010, 02:33 PM
मृत्यु आनुवांशिक बीमारी है।

arvind
09-12-2010, 02:33 PM
मित्र से उधार लेने के पहले सोचिये कि आपको किसकी जरूरत ज्यादा है - मित्र की या धन की ?

arvind
09-12-2010, 02:34 PM
इंसान को दिमाग खुला रखना चाहिये, पर इतना भी नहीं कि भेजा निकल कर बाहर ही गिर पड़े।

arvind
09-12-2010, 02:35 PM
यदि प्रत्येक चीज आपके रास्ते में आ रही हो तो समझ लीजिए कि आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं।

arvind
09-12-2010, 02:36 PM
अपने शत्रुओं की गलतियों को क्षमा करके देखो ........ यह बात उन्हें ज्यादा तकलीफ पहुंचाएगी।

arvind
09-12-2010, 02:37 PM
पुरुषों के लिए जो बात निश्चित नहीं होती, महिलाएं उस पर तटस्थ रहती हैं।

ABHAY
09-12-2010, 02:37 PM
शुक्रिया अरविन्द भाई :party::party:

arvind
09-12-2010, 02:40 PM
जिसे मृत्यु कहते हैं, वह चीज है जिस पर लोग रोते हैं, फिर भी एक तिहाई जीवन सोने में गुजार दिया जाता है।

arvind
09-12-2010, 02:41 PM
महिलाओं के दिल में एक खास कोना होता है, जिसे वे कभी किसी के साथ नहीं बांटतीं।

arvind
09-12-2010, 02:42 PM
अगर संगत से ही तमाम खूबियां आ जातीं तो गन्ने में उगने वाले पौधों में रस क्यों नहीं होता ?

arvind
09-12-2010, 02:42 PM
महिलाएं हमेशा पुरुषों के भूलने की आदत से परेशान रहती हैं, जबकि पुरुष महिलाओं की याद रखने की आदत से पीड़ित ।

arvind
09-12-2010, 02:43 PM
प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत होती है और कोई व्यक्ति अनिवार्य नहीं होता।

arvind
09-12-2010, 02:44 PM
चूंकि प्रकाश की गति ध्वनि से तेज होती है इसलिए लोग तब तक अधिक सुन्दर प्रतीत होते हैं जब तक कि आप उन्हें बोलता हुआ न सुन लें।

arvind
09-12-2010, 02:44 PM
यदि आप किसी को समझा नहीं पा रहे हैं, तो उसे उलझा दें।

arvind
09-12-2010, 02:45 PM
यदि आप पहली बार में सफल न हों, तो अपनी असफलता के सारे चिन्ह मिटा दें।

arvind
09-12-2010, 02:46 PM
जिंदगी 40 के पार शुरू होती है - गठिया वात, नजर की कमजोरी, याददाश्त कम होना आदि भी 40 के पार ही शुरू होते हैं।

arvind
09-12-2010, 02:47 PM
महिलाओं के लिए राय : पुरुष के साथ खुश रहने के लिए उसे प्यार चाहे कम करें, समझने की कोशिश ज्यादा करें।
पुरुषों के लिए राय : महिला के साथ खुश रहने के लिए उसे बेशुमार प्यार करें और समझने की कोशिश कतई न करें।

arvind
09-12-2010, 02:48 PM
सयानी स्त्री, पुरुष से जो भी कुछ कहती है उसमें एक डली शकर मिला देती है और पुरुष जो कुछ कहता है उसे एक डली नमक के साथ ग्रहण करती है।

arvind
09-12-2010, 02:49 PM
काम दुनिया में सबसे बड़ी चीज है, इसलिये हमें चाहिये कि हमेशा कल के लिये भी रहने दिया करें।

arvind
09-12-2010, 02:50 PM
मां को अपने बेटे को आदमी बनाने में बीस बरस लगते हैं और एक अन्य महिला उसे बीस मिनिट में बेवकूफ बना देती है।

arvind
09-12-2010, 02:50 PM
अगर आप किसी बार बार आने वाले दुष्ट से पिण्ड छुड़ाना चाहते हैं तो उसे कुछ पैसा उधार दे दीजिये।

arvind
09-12-2010, 02:53 PM
आदमी जवानी में सोचता है कि पैसा सबसे अहम चीज है और बुढ़ापे में यह हकीकत उस पर खुल जाती है।

arvind
09-12-2010, 02:58 PM
पत्ते अच्छे हों तो आदमी ईमानदारी से खेलना पसंद करता है।

arvind
09-12-2010, 02:58 PM
दुनिया में दो ही ट्रेजडी हैं : एक आप इच्छित वस्तु को पा न सकें; दूसरी उसे पा जायें।

arvind
09-12-2010, 03:02 PM
किसी ऐसे काम को कभी कल पर नहीं टालना चाहिये, जिसे आप परसों कर सकें।

arvind
09-12-2010, 03:03 PM
कायर के एक लिये एक साहसिक कार्य खुला हुआ है और वह है - शादी।

arvind
09-12-2010, 03:04 PM
अगर ईश्वर न भी हो तो उसका आविष्कार कर लेना जरूरी है।

arvind
09-12-2010, 03:05 PM
अपनी आमदनी के अन्दर खर्च करो चाहे इसके लिये तुम्हें कर्ज ही क्यों न लेना पड़े।

arvind
09-12-2010, 03:05 PM
सच्चा प्रेम भूत की तरह है - चर्चा उसकी सब करते हैं, देखा किसी ने नहीं।

arvind
09-12-2010, 03:06 PM
दुनिया में शायद ही कोई ऐसी सक्षम लड़की हो जो अपने को घर का काम करने में समर्थ समझती हो।

arvind
09-12-2010, 03:07 PM
कुछ लोगों को खुश करने का एक ही तरीका है - आप फिसल कर गिर पड़ें।

arvind
09-12-2010, 03:08 PM
अगर बुरे लोग न होते, तो अच्छे वकील न मिलते।

arvind
09-12-2010, 03:08 PM
मानवजाति का अन्त यह होगा कि आखिर एक रोज वह सभ्यता से घुट मरेगी।

arvind
09-12-2010, 03:18 PM
दुनिया में तीन चीजें हैं जिन्हें औरतें नहीं समझतीं - आजादी, बराबरी और भाईचारा।

arvind
09-12-2010, 03:18 PM
हर औरत को शादी करनी चाहिये- पर मर्द को हरगिज नहीं।

arvind
09-12-2010, 03:19 PM
बाबा आदम के जमाने से ही बेवकूफ बहुमत में रहते आये हैं।

arvind
09-12-2010, 03:20 PM
आदमी की आधी जिंदगी उसके माता-पिता बिगाड़ देते हैं, बाकी आधी उसके बच्चे।

arvind
09-12-2010, 03:21 PM
खूबसूरत औरत आंखों के लिये स्वर्ग है, आत्मा के लिये नरक है, और जेब के लिये दिवाला है।

arvind
09-12-2010, 03:22 PM
गरीबों को याद रखो, इसमें कुछ खर्चा नहीं होता।

arvind
09-12-2010, 03:23 PM
नाश्ते से पहले कुछ काम न करो; अगर नाश्ते से पहले कुछ करना ही पड़े, तो पहले नाश्ता करो।

arvind
09-12-2010, 03:24 PM
ऊपरवाला बेवकूफों को महफूज रखे, उन्हें खत्म न हो जाने दे; क्योंकि अगर वो न रहे तो समझदारों की रोजी मुश्किल हो जायेगी।

arvind
09-12-2010, 03:24 PM
आर्टस्कूल वह जगह है जहां लड़कियां हाईस्कूल और शादी के बीच का वक्त गुजारती हैं।

arvind
09-12-2010, 03:25 PM
गरीबी अमीरों लिये एक पहेली है; समझ में नहीं आता कि लोगों को खाना चाहिये तो वे घण्टी क्यों नहीं बजा देते।

arvind
09-12-2010, 03:26 PM
कुछ फिल्मी सुन्दरियां मन्दिर में भी धूप का चश्मा पहनकर जाती हैं; उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं भगवान उन्हें पहचान कर ऑटोग्राफ न मांग बैठें।

arvind
09-12-2010, 03:27 PM
तन्दुरुस्ती वह चीज है जिससे आपको यह मालूम होता है कि साल का यही बेहतरीन वक्त है।

ndhebar
09-12-2010, 03:42 PM
आम आदमी : जिसके बारे में सभी बात करते हैं पर जिससे कोई बात नहीं करता

ABHAY
09-12-2010, 08:26 PM
आम आदमी : जिसके बारे में सभी बात करते हैं पर जिससे कोई बात नहीं करता
शुक्रिया
हा जिस तरह मैं अपने रियल लाइफ में :party:

Bholu
05-05-2011, 10:57 PM
[quote=abhay;25894]अपने से योग्य व्यक्ति, बॉस और बुजुर्ग को कभी सलाह



नहीं देनी चाहिए। अगर वह कुछ गलत भी कर रहे हों तो आंखे मूंद कर निकल जाना चाहिये[quote]|


ये बात पूरी सही नही है कभी बॉस भी घाटे का फैसला कर सकता है और बुजूर्ग भी

rafik
29-04-2014, 09:42 AM
बहूत खूब

ABHAY
21-02-2017, 11:38 AM
इतना भी क्या सोच लिया गया की सब के सब गायब हो गय

rajnish manga
08-03-2017, 06:53 AM
इतना भी क्या सोच लिया गया की सब के सब गायब हो गय

बहुत बहुत धन्यवाद, मित्र. आपका स्वागत है. गायब कोई नहीं हुआ. कुछ रेस्ट कर रहे हैं, कुछ अपना बेस्ट देने की तैयारी में व्यस्त हैं. आप भी तो हमें टैस्ट करते रहे इतने दिन. वैसे भी हम सब गैस्ट हैं. उम्मीद है आप से मुलाकात होती रहेगी. थैंक्स, अभय जी.