PDA

View Full Version : दुल्हिन ने बारात वापिस भेजी


rajnish manga
24-10-2017, 10:58 PM
शाबाश दुल्हिन
गुटखा खाने वाले की बारात वापिस की

हमारे समाज में निश्चित रूप से महिलाएं और लड़कियां अब सशक्त हुई हैं। शौचालय नहीं होने पर कभी कोई लड़की शादी करने से मना कर देती है तो शुद्ध हिंदी नहीं लिख पाने पर कोई दुल्हन दूल्हे को अस्वीकार कर देती है।

कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है। लड़की ने जो कहा उसे सुनकर लड़के वालों के नीचे से ज़मीन खिसक गयी हो । ये मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में दूल्हे को शादी के मंडप पर गुटखा चबाना महंगा पड़ गया।

बता दे कि लनछपरा गांव से राजन की बारात शनिवार को दामोदरपुर गांव आई थी। द्वारपूजा व अन्य कार्यक्रम के बाद जब दूल्हा शादी के लिए मंडप पर पहुंचा तो गुटखा खाना शुरू कर दिया। दुल्हन की बहनें दूल्हे की आरती उतारने के लिए उसके पास गईं तो उसके मुंह से गुटखे की बदबू आ रही थी। इससे वे नाराज हो गई। लड़कियों ने पूरी बात दुल्हन को बता दी।

rajnish manga
24-10-2017, 10:59 PM
गुटखा खाने वाले की बारात वापिस की

इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने साफ इनकार कर दिया। हालांकि पहले दुल्हन के परिवार वालों ने उसे समझाने का प्रयास किया मगर वह जिद पर अड़ गई।
दुल्हन संगीता ने कहा कि ये लड़का मेरी जिंदगी नर्क बना देगा, जो सरेआम ऐसी हरकत कर सकता है तो कल दारू पीकर मेरी जिंदगी नर्क भी बना सकता है। मैं ऐसे गुटखेबाज इन्सान से शादी नहीं करूंगी। दुल्हन ने कहा कि जब सबकुछ सामने देख रही हूं तो जिंदगी बर्बाद नहीं कर सकती।
ही जब ये मामला थाने पहुंचा । जहां दोनों पक्षों की बातचीत सुनकर थानाध्यक्ष विजय सिंह व चौकी इंचार्ज जगदीश विश्वकर्मा ने स्थानीय लोगों की पंचायत बुलाई। पंचों ने निर्णय सुनाया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के सामान लौटा दें। दोनों पक्ष इस पर राजी हो गए। इसके बाद बरात रविवार देर रात बैरंग लौट गई।

rajnish manga
24-10-2017, 11:04 PM
गुटखा खाने वाले की बारात वापिस की
mv0hnWDHf2k