PDA

View Full Version : इंदौर नगर निगम स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड


rahul1787
19-06-2018, 04:44 PM
मध्यप्रदेश का इंदौर नगर निगम जल्द ही स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड होने जा रहा है| आर्थिक संकट से जूझ रहे शहर को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज ने बॉन्ड जारी करने की अनुमति दे दी है| अब इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अगस्त के पहले सप्ताह में मुंबई में घंटी बजाकर करेंगे|

दरअसल, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल और कमिश्नर आशीषसिंह मुंबई पहुंचे थे| वहां उन्होंने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अफ़सरों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया कि इंदौर नगर निगम का बॉन्ड 25 जुलाई से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की लिस्ट में आ जाएगा|देश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब कोई नगर निगम स्टॉक एक्सचेंज के सारे मापदंड पूरे करके नए सिस्टम लागू कर रहा है|