PDA

View Full Version : इंदौर में मनचले ने कहा, साथ चल नहीं तो..


rahul1787
21-06-2018, 05:47 PM
देश में छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कई कानून बनाए गए हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं| अब मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भी एक मनचले ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की| इतना ही नहीं छात्रा द्वारा मना करने पर युवक ने छात्रा को धमकी भी दे डाली|

शहर के बक्षीबाग़ में रहने वाले रितेश पिता ओमप्रकाश गौड़ के खिलाफ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज करवाया है| व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी स्कूल में पढ़ती है और रितेश उसे परेशान करता है|


जब छात्रा स्कूल से लौट रही थी, तब रितेश ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और मोबाइल नंबर मांगा| वह छात्रा को अपने साथ चलने के लिए बोलने लगा| छात्रा द्वारा विरोध करने के बाद उसने छात्रा पर तेज़ाब डालकर हत्या करने की धमकी दी| छात्रा ने घर जाकर अपने पिता को सारी जानकारी दी| इसके बाद पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया|