PDA

View Full Version : सपने को देखना


ABHAY
06-01-2011, 02:07 PM
सपने सभी देखते हैं और उन सपनों से जुड़ा होता है हमारा भविष्य। सपने संकेत करते हैं आने वाले कल पर। सामान्यत: अधिकांश पुरुषों को सपने में महिलाएं दिखाई देती हैं। वे सपने क्या इशारा करते हैं?
स्वप्न में जवान औरत को देखना
स्वप्न में जवान औरत दिखे तो प्रसन्नता और धन मिलने का योग होता है। अगर उससे बातें करते हुए दिखे तो समाज में सम्मान प्राप्त होता है। यदि औरत मुस्कराती हुई दिखे तो संपत्ति का लाभ होता है।
सफेद वस्त्र में बुढ़ी औरत को देखना
ऐसे में लक्ष्मी की प्राप्ति के योग रहते हैं। संपत्ति में लाभ की संभावना होती है। सामाजिक सम्मान प्राप्त होता है। बुढ़ी औरत यदि हंसते हुए दिखाई दे तो संसार का संपूर्ण सुख प्राप्त होता है।










ABHAY
06-01-2011, 02:09 PM
अखरोट देखना – भरपुर भोजन मिले तथा धन वृद्धि हो
अनाज देखना -चिंता मिले
अनार खाना (मीठा ) – धन मिले
अजनबी मिलना – अनिष्ट की पूर्व सूचना
अजवैन खाना – स्वस्थ्य लाभ
अध्यापक देखना – सफलता मिले
अँधेरा देखना – विपत्ति आये
अँधा देखना – कार्य में रूकावट आये
अप्सरा देखना – धन और मान सम्मान की प्राप्ति
अर्थी देखना – धन लाभ हो
अमरुद खाना – धन मिले
अनानास खाना – पहले परेशानी फिर राहत मिले
अदरक खाना – मान सम्मान बढे
अनार के पत्ते खाना – शादी शीघ्र हो
अमलतास के फूल – पीलिया या कोढ़ का रोग होना
अरहर देखना – शुभ
अरहर खाना – पेट में दर्द
अरबी देखना – सर दर्द या पेट दर्द
अलमारी बंद देखना – धन प्राप्ति हो
अलमारी खुली देखना – धन हानि हो
अंगूर खाना – स्वस्थ्य लाभ

ABHAY
06-01-2011, 02:10 PM
अंग रक्षक देखना – चोट लगने का खतरा
अपने को आकाश में उड़ते देखना – सफलता प्राप्त हो
अपने पर दूसरौ का हमला देखना – लम्बी उम्र
अंग कटे देखना – स्वास्थ्य लाभ
अंग दान करना – उज्जवल भविष्य , पुरस्कार
अंगुली काटना – परिवार में कलेश
अंगूठा चूसना – पारवारिक सम्पति में विवाद
अन्तेस्ति देखना – परिवार में मांगलिक कार्य
अस्थि देखना – संकट टलना
अंजन देखना – नेत्र रोग
अपने आप को अकेला देखना – लम्बी यात्रा
अख़बार पढ़ना, खरीदना – वाद विवाद
अचार खाना , बनाना – सिर दर्द, पेट दर्द
अट्हास करना – दुखद समाचार मिले
अध्यक्ष बनना – मान हानि
अध्यन करना -असफलता मिले
अपहरण देखना – लम्बी उम्र
अभिमान करना – अपमानित होना
अध्र्चन्द्र देखना – औरत से सहयोग मिले
अमावस्या होना – दुःख संकट से छुटकारा
अगरबत्ती देखना – धार्मिक अनुष्ठान हो
अगरबत्ती जलती देखना – दुर्घटना हो
अगरबत्ती अर्पित करना – शुभ
अपठनीय अक्षर पढना – दुखद समाचार मिले
अंगीठी जलती देखना – अशुभ
अंगीठी बुझी देखना – शुभ
अजीब वस्तु देखना – प्रियजन के आने की सूचना
अजगर देखना – शुभ
अस्त्र देखना – संकट से रक्षा
अंगारों पर चलना – शारीरिक कष्ट
अंक देखना सम – अशुभ
अंक देखना विषम – शुभ
अस्त्र से स्वयं को कटा देखना – शीघ्र कष्ट मिले
अपने दांत गिरते देखना – बंधू बांधव को कष्ट हो
आंसू देखना – परिवार में मंगल कार्य हो
आवाज सुनना – अछा समय आने वाला है
आंधी देखना – संकट से छुटकारा
आंधी में गिरना – सफलता मिलेगी

ABHAY
06-01-2011, 02:12 PM


आइना देखना – इच्छा पूरण हो , अछा दोस्त मिले
आइना में अपना मुहं देखना – नौकरी में परेशानी , पत्नी में परेशानी
आसमान देखना – ऊचा पद प्राप्त हो
आसमान में स्वयं को देखना – अच्छी यात्रा का संकेत
आसमान में स्वयं को गिरते देखना – व्यापार में हानि
आग देखना – गलत तरीके से धन की प्राप्ति हो
आग जला कर भोजन बनाना – धन लाभ , नौकरी में तरक्की
आग से कपडा जलना – अनेक दुख मिले , आँखों का रोग
आजाद होते देखना – अनेक चिन्ताओ से मुक्ति
आलू देखना – भरपूर भोजन मिले
आंवला देखना – मनोकामना पूर्ण न होना
आंवला खाते देखना – मनोकामना पूर्ण होना
आरू देखना – प्रसनता की प्राप्ति
आक देखना – शारारिक कष्ट
आम खाते देखना – धन और संतान का सुख
आलिंगन देखना पुरुष का औरत से – काम सुख की प्राप्ति
आलिंगन देखना औरत का पुरुष से – पति से बेवफाई की सूचना
आलिंगन देखना पुरुष का पुरुष से- शत्रुता बढ़ना
आलिंगन देखना औरत का औरत से – धन प्राप्ति का संकेत
आत्महत्या करना या देखना – लम्बी आयु
आवारागर्दी करना – धन लाभ हो नौकरी मिले
आँचल देखना – प्रतियोगिता में विजय
आँचल से आंसू पोछना – अछा समय आने वाला है
आँचल में मुँह छिपाना – मान समान की प्राप्ति
आरा चलता हुआ देखना – संकट शीघ्र समाप्त होगे
आरा रूका हुआ देखना- नए संकट आने का संकेत
आवेदन करना या लिखना – लम्बी यात्रा हो
आश्रम देखना – व्यापार में घाटा
आट्टा देखना – कार्य पूरा हो
आइसक्रीम खाना – सुख शांति मिले

ABHAY
06-01-2011, 02:13 PM


इमली खाते देखना – औरत के लिए शुभ ,पुरुष के लिए अशुभ
इडली साम्भर खाते देखना – सभी से सहयोग मिले
इष्ट देव की मूर्ति चोरी होना – मृत्युतुल्य कष्ट आये
इश्तहार पढना – धोखा मिले, चोरी हो
इत्र लगाना – अछे फल की प्राप्ति, मान सम्मान बढेगा
इमारत देखना – मान सम्मान बढे, धन लाभ हो
ईंट देखना – कष्ट मिलेगा
इंजन चलता देखना – यात्रा हो , शत्रु से सावधान
इन्द्रधनुष देखना – संकट बढे , धन हानि हो
इक्का देखना हुकम का – दुःख व् निराशा मिले
इक्का देखना ईंट का -कष्टकारक स्तिथि
इक्का देखना पान का -पारवारिक क्लेश
इक्का देखना चिड़ी का – गृह क्लेश ,अतिथि आने की सूचना

ABHAY
06-01-2011, 02:14 PM



उजाड़ देखना – दूर स्थान की यात्रा हो
उस्तरा प्रयोग करना – यात्रा में धन लाभ हो
उपवन देखना – बीमारी की पूर्व सूचना
उदघाटन देखना – अशुभ संकेत
उदास देखना – शुभ समाचार मिले
उधार लेना या देना – धन लाभ का संकेत
स्वयं को उड़ते देखना – गंभीर दुर्घटना की पूर्व सूचना
उछलते देखना -दुखद समाचार मिलने का संकेत
उल्लू देखना -दुखों का संकेत
उबासी लेना – दुःख मिले
उल्टे कपडे पहनना – अपमान हो
उजाला देखना – भविष्य में सफलता का संकेत
उजले कपडे देखना -इज्जत बढे , विवाह हो
उठना और गिरना – संघर्ष बढेगा
उलझे बाल या धागे देखना – परेशानिया बढेगी
उस्तरा देखना – धन हानि , चोरी का भय

ABHAY
06-01-2011, 02:16 PM


ऊंघना – धन हानि , चोरी का भय
ऊंचाई पर अपने को देखना – अपमानित होना
ऊन देखना – धन लाभ हो
ऊंचे पहाड़ देखना – काफी मेहनत के बाद कार्य सिद्ध होना
ऊंचे वृक्ष देखना – मनोकामना पूरी होने में समय लगना


औषधी देखना – गलत संगति देखना


ऐनक लगते देखना – विद्या मिले, ख़ुशी इज्जत मिले

ABHAY
06-01-2011, 02:16 PM


कब्र खोदना – धन पाए , मकान बनाये
कत्ल करना स्वयं का – अच्छा सपना है , बुरे काम से बचे
कद अपना छोटा देखना – अपमान सहना , परेशानी उठाना
कद अपना बड़ा देखना – भारी संकट आना
कसम खाते देखना – संतान का दुःख भोगना
कलम देखना – विद्या धन की प्राप्ति
कर्जा देना – खुशहाली आये
कर्जा लेना – व्यापार में हानि
कला कृतिया देखना – मान समान बढे
कपूर देखना – व्यापार में लाभ
कबाडी देखना – अच्छे दिनों की शुरूआत
कबूतर देखना – प्रेमिका से मिलना
कबूतरों का झुंड – शुभ समाचार मिले
कमल का फूल – ज्ञान की प्राप्ति
कपास देखना – सुख समृधि हो
कंगन देखना – अपमान हो
कदू देखना – पेट दर्द
कन्या देखना – धन वृद्धि हो
कफन देखना – लम्बी उम्र
कली देखना – स्वास्थ्य खराब हो
कछुआ देखना – शुभ समाचार मिले
कलश देखना – सफलता
कम्बल देखना – बीमारी आये
कपडा धोना – पहले रूकावट , फिर लाभ
कटा सिर देखना – शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी
कब्रिस्तान देखना – निराशा हो
कंघी देखना – चोट लगना , दांत या कान में दर्द
कसरत – बीमारी आने की सूचना

ABHAY
06-01-2011, 02:17 PM
काली आँखे देखना – व्यापार में लाभ
काला रंग देखना – शुभ फल
काजू खाना – नया व्यापार शुरू हो
कान देखना – शुभ समाचार
कान साफ करना – अच्छी बातो का ज्ञान
काउंटर देखना – लेने देने में लाभ हो
कारखाना देखना – दुर्घटना में फसने की सूचना
काली बिल्ली देखना – लाभ हो
कुंडल पहने देखना – संकट हो
कुबडा देखना – कार्य में विघ्न
कुमकुम देखना – कार्य में सफलता
कुल्हाडी देखना – परिश्रम अधिक, लाभ कम
कुत्ता भोंकना – लोगो द्वारा मजाक उड़ना
कुत्ता झपटे – शत्रु की हार
कुर्सी खाली देखना – नौकरी मिले
कूड़े का ढेर देखना – कठिनाई के बाद धन मिले
किला देखना – ख़ुशी प्राप्त हो
कील देखना / ठोकना – परिवार में बटवारा हो
केश संवारना – तीर्थ यात्रा
केला खाना / देखना – ख़ुशी हो
केक देखना – अच्छी वस्तु मिले
कैमरा देखना – अपने भेद छिपा कर रखे
कोढ़ी देखना – धन का लाभ
कोहरा – संकट समाप्त हो
कोठी देखना – दुःख मिले
कोयल देखना / सुनना – शुभ समाचार
कोया देखना – शुभ संकेत
किसी ऊंचे स्थान से कूदना – असफलता
नर कंकाल देखना – उम्र बढने का संकेत
जप करना – विजय
कद लम्बा देखना – मृत्युतुल्य कष्ट हो
कद घटना – अपमान हो
कटोरा देखना – बनते काम बिगढ़ना
कनस्तर खाली देखना – शुभ
कनस्तर भरा देखना – अशुभ
कमंडल देखना – परिवार के किसी सदस्य से वियोग
करवा चौथ – औरत देखे तो आजीवन सधवा, पुरुष देखे तो धन धान्य संपूरण

ABHAY
06-01-2011, 02:19 PM
कागज कोरा – शुभ
कागज लिखा देखना – अशुभ
सफेद कुरता देखना – शुभ
अन्य रंग का कुरता देखना – अशुभ
कुर्सी पर स्वयं को बैठे देखना – नया पद, पदोनती
कुर्सी पर अन्य को बैठे देखना – अपमान
कब्र खोदना – मकान का निर्माण करना
कपूर देखना – व्यापार नौकरी में लाभ
कबूतर देखना – प्रेमिका से मिलन
कपडा बेचते देखना – व्यापार में लाभ
कपडे पर खून के दाग – व्यर्थ बदनामी
कछुआ देखना – धन आशा से अधिक मिलना
कमल ककडी देखना – सात्विक भोजन में आनंद, ख़ुशी मिले
कपास देखना – सुख, समृधि घर आये
करी खाना – विधवा से विवाह, विधुर से विवाह
कृपाण – धरम कार्य पूर्ण होने की सूचना
कान देखना – शुभ समाचार
कान कट जाना – अपनों से वियोग
काला कुत्ता देखना – कार्य मे सफलता
काउंटर देखना – लेन देन में लाभ
काली बिल्ली देखना – शुभ समाचार
पीली बिल्ली देखना – अशुभ समाचार
काना व्यक्ति देखना – अनकूल समय नहीं
कीडा देखना – शक्ति का प्रतीक
कुम्हार देखना – शुभ समाचार
केतली देखना – दांपत्य जीवन में शांति हो
केला देखना या खाना – शुभ समाचार
कैंची – अकारण किसी से वाद- विवाद होना
कोठी देखना – दुःख मिले
कोयला देखना – प्रेम के जाल में फँस कर दुःख पाए

कुरान- सुख शांति की भावना बढे

ABHAY
06-01-2011, 02:20 PM


खरोंच लगना -शरीर स्वस्थ हो
खटमल देखना – जीवन में संघर्ष
खटमल मारना – कठिनाई से छुटकारा
खरबूजा देखना -सफलता मिले
ख़त पढ़ना – शुभ समाचार
खरगोश देखना – औरत से बेवफाई
खलिहान देखना – सम्मान बडे
खटाई खाना – धन हानि हो
खाली खाट देखना -बीमार पड़ने की सूचना
खाली बर्तन देखना – काम में हानि
खिलखिलाना – दुखद समाचार मिलने का संकेत
खिल्ली उडाना -लोगो से निराशा मिले
खिलौना देखना – आँखों को सुख मिले
खुजली होना – रोग से छुटकारा पाने का संकेत
ख़ुशी देखना – परेशानी बढे
खुशबू लगाना – सम्मान बढे
खून खराबा -सौभाग्य वृद्धि
खून देखना – धन मिले
खून की वर्षा देखना – देश में अकाल पड़े
खून में लोटना – धन-सम्पति प्राप्त होने का संकेत
खेल कूद में भाग लेना – भाग्यौनात्ति होना
खेत देखना -यात्रा हो , विद्या व् धन की वृद्धि
खेत काटते देखना – पत्नी से मन मुटाव होना
खोपडी देखना – बौधिक कार्यो में सफलता

ABHAY
06-01-2011, 02:21 PM


गधा देखना -प्यार मिले
गधा लदा हुआ देखना – व्यापार में लाभ हो
गधे की चीख सुनना – दुख हो
गधे की सवारी करना – शुभ समाचार मिले
गाय देखना – धन लाभ हो
गाय या बैल पीले रंग की देखना – महामारी आने के लक्षण
गरम पानी देखना – बुखार या अन्य बीमारी आये
गंजा सिर देखना – परीक्षा में पास हो, सम्मान बड़े
गली देखना – सुनसान गली देखने से लाभ , भीड़ वाली गली देखने से मृत्यु का समाचार
गवाही देना -अपराध में फंसना
गमला देखना – खाली देखने पर झंझट , फूल खिले देखने पर शुभ
गलीचा देखना या उस पर बैठना – शोक में शामिल होना
ग्वाला /ग्वालिन देखना – शुभ फल
गाजर देखना – फसल अच्छी हो
गाड़ी देखना – यात्रा सार्थक हो
गलिया देते देखना – बदनामी हो
गायत्री पाठ करना – दुर्लभ स्वप्न मान सम्मान बड़े
गिलास देखना – घरेलू खर्चो में कमी होगी
गिनती करना – काम में हानि
गिरगिट देखना – झगडे में फसने का संकेत
गिलहरी देखना – बहुत शुभ
गीदढ़ देखना – शत्रु से भय मिले
गीली वस्तु देखना – लम्बी बीमारी आने के संकेत
गीता देखना – दुर्लभ समय
गुलाब देखना – सम्मान में वृद्धि
गुढ खाना – सफलता मिले
गुडिया देखना – जल्दी विवाह का संकेत
गुठली खाना या फेंकना – काफी धन आने की सूचना
गेंहू देखना – काफी मेहनत कर के कमाई होना
गेंद देखना – परेशानी होना
गेंदे का फूल देखना – मानसिक अशांति
गेरुआ वस्त्र देखना – समय शुभ है

गीता – कष्ट दूर हो
ग्रन्थ साहिब – धार्मिक कार्यो में रूचि हो

अपने को आकाश में उड़ते देखना – सफलता प्राप्त हो
स्वयं को उड़ते देखना – गंभीर दुर्घटना की पूर्व सूचना

ABHAY
06-01-2011, 02:22 PM

घडी देखना – यात्रा पर जाना
घडी गुम हो जाना – यात्रा का कार्यकर्म स्थगित होना
घर देखना (सजा हुआ ) – संपत्ति में हानि
घर देखना (खंडहर ) – संपत्ति में लाभ
घर में किसी और का प्रवेश देखना – शत्रु पर विजय
घर में आग देखना – सरकार से लाभ हो
घर सोने का देखना – घर में आग लगने का संकेत
घर लोहे का देखना – मान सम्मान बढेगा
घडा भरा देखना – धन लाभ हो
घंटे की आवाज़ सुनना – चोरी होने का संकेत
घंटाघर देखना – अशुभ समाचार
घाट देखना – तीर्थ यात्रा पर जाने का संकेत
घायल देखना – संकट से छुटकारा
घास देखना – लाभ होगा
घी देखना – धन दौलत बढे
घुटने टेकना – वाद विवाद में सफलता मिले
घुंघरू की आवाज सुनना – मान सम्मान बढेगा
घूंघट देखना – नया व्यापार शुरू हो
घोड़ा सजा हुआ देखना – कार्य में हानि
घोड़ा काला देखना -मान सम्मान बढेगा
घोड़ा या हाथी पर चड़ना – उन्नत्ति हो

ABHAY
06-01-2011, 02:23 PM


चलता पहिया देखना – कारोबार में उन्नत्ति हो
चप्पल पहनना – यात्रा पर जाना
चक्की देखना – मान सम्मान बढेगा
चमडा देखना – दुःख हो
चबूतरा देखना -मान सम्मान बढेगा
चट्टान देखना (काली ) – शुभ
चट्टान देखना (सफेद ) – अशुभ
चपत मारना – धन हानि हो
चपत खाना – शुभ फल की प्राप्ति
चरबी देखना – आग लगने का संकेत
चलना जमीन पर -नया रोजगार मिले
चलना पानी पर – कारोबार में हानि
चलना आसमान पर – बीमारी आने का संकेत
चन्द्र ग्रहण देखना – सभी कार्य बिगडे
चमगादर उड़ता देखना – लम्बी यात्रा हो
चमगादर लटका देखना – अशुभ संकेत
चम्मच देखना – नजदीकी व्यक्ति धोखा दे
चप्पल देखना – यात्रा पर जाना
चटनी खाना – दुखो में वृद्धि
चरखा चलाना – मशीनरी खराब हो
चश्मा खोना – चोरी के संकेत
चांदी के बर्तन में दूध पीना – संम्पत्ति में वृद्धि हो
चारपाई देखना – हानि हो
चादर शरीर पर लपेटना -गृह क्लेश बढे
चादर मैली देखना – धन लाभ हो
चादर समेट कर रखना – चोरी होने का संकेत

ABHAY
06-01-2011, 02:23 PM
चंचल आँखे देखना – बीमारी आने की सूचना
चांदी का सामान देखना – गृह क्लेश बढे
चोकलेट खाना -अच्छा समय आने वाला है
चाय देखना – धन वृद्धि हो
चावल देखना – कठिनाई से धन मिले
चाकू देखना – अंत में विजय
चित्र देखना – पुराने मित्र से मिलन हो
चिडिया देखना – मेहमान आने का संकेत
चींटी देखना – धन लाभ हो
चींटिया बहुत अधिक देखना – परेशानी आये
चील देखना – बदनामी हो
चींटी मारना – तुंरत सफलता मिले
चुम्बन लेना – आर्थिक समृधि हो
चुम्बन देना – मित्रता बढे
चुटकी काटना – परिवार में कलेश
चुंगी देना – चलते काम में रूकावट
चुंगी लेना – आर्थिक लाभ
चुडैल देखना -धन हानि हो
चूहा देखना -औरत से धोखा
चूहा फंसा देखना – शरीर को कष्ट
चूहा चूहे दानी से निकलते देखना – कष्ट से मुक्ति
चूहा मरा देखना – धन लाभ
चूहा मारना – धन हानि
चूडिया तोड़ना – पति दीर्घायु हो (औरत के लिए )

ABHAY
06-01-2011, 02:24 PM



सफेद चूडिया देखना – धन लाभ हो




चूल्हा देखना – उत्तम भोजन प्राप्त हो
चूरन खाना – बीमारी में लाभ
चेचक निकलना – धन की प्राप्ति
चोर पकड़ना – धन आने की सूचना
चोटी पर स्वयं को देखना – हानि हो
चोराहा देखना – यात्रा में सफलता
चौकीदार देखना – अचानक धन आये
चौथ का चाँद देखना – बहुत अशुभ

ABHAY
06-01-2011, 02:25 PM


छत देखना -मकान बने
छड़ी देखना – संतान से लाभ हो
छतरी लगाकर चलना – मुसीबतों से छुटकारा मिलना
छत्र देखना – राज दरबार में सम्मान मिले
छलनी देखना – व्यापार में हानि
छल्ला पहनना – शिक्षा में वृद्धि
छलांग लगाना – असफलता हाथ लगे
छम छम की आवाज़ आये – मेहमान आये
छाज देखना – सम्मान बढे
छाछ पीना -धन लाभ हो
छापाखाना देखना – धन लाभ
छात्रो का समूह देखना – शिक्षा में लाभ
छिपकली देखना – दुश्मन से कष्ट
छींक आना – अशुभ लक्षण
छुआरा खाना – धन लाभ हो
छुरा देखना – दुश्मन से भय हो
छोटे बच्चे देखना – इच्छा पूरण हो

ABHAY
06-01-2011, 02:25 PM


जमघट देखना – कार्य की प्रशंषा मिलेगी
जयकार सुनना- संकट में पड़ना
जलना – मान सम्मान की प्राप्ति
ज्योतिष देखना – संतान को कष्ट
जटाधारी साधु देखना – शुभ लक्षण
जहाज देखना – दुर्घटना में फंसने का सूचक
खाली जंजीर देखना – इल्जाम लगेगा
स्वयं को जंजीर में जकडे देखना – समस्याओ से छुटकारा
जल देखना – संकट आएगा
जड़े देखना -शुभ स्वप्न
ज्वालामुखी देखना – स्थान परिवर्तन की पूर्व सूचना
जमीन खोदना – कठिनाई से लाभ हो
जंगल देखना – कष्ट दूर हो
जलेबी खाना – सुख सुविधाय बढे
जलता घर देखना -बीमारी परेशानी बढे
जलता मुर्दा देखना – शुभ समाचार
जादू देखना या करना -धन हानि
जाल देखना (मकडी का ) – शुभ लक्षण
जाल देखना ( मचली का ) -संकट का संकेत
जामुन खाना या देखना – यात्रा पर जाना पड़े
जलूस देखना -नौकरी में उनत्ति हो
जूए देखना या मारना – मानसिक चिंता
जूते से पीटना – मान सम्मान बढे
जूते से स्वयं पीटना – मान सम्मान मिलेगा
जेब खाली देखना -अशुभ है
जेब भरी देखना -खर्च अधिक होने का सूचक
जेल देखना – जग हँसी हो
जेल से छूटना – कार्य में सफलता
जोकर देखना – समय बर्बाद हो

ABHAY
06-01-2011, 02:26 PM


झगडा देखना -शुभ समाचार
झरना देखना (ठंडे पानी का ) – शुभ है
झरना देखना (गर्म पानी का ) – बीमारी आये
झंडा देखना सफेद या मंदिर का -शुभ समाचार
झंडा देखना हरा – यात्रा में कष्ट
झंडा देखना पीला – बीमारी आये
झाडू लगाना – घर में चोरी हो
झुनझुना देखना – परिवार में ख़ुशी हो

ABHAY
06-01-2011, 02:28 PM


टंकी खाली देखना – शुभ लक्षण
टंकी भरी देखना – अशुभ घटना का संकेत
टाई सफेद देखना – अशुभ
टाई रंगीन देखना – शुभ
टेलेफोन करना – मित्रो की संख्या में वृद्धि
टोकरी खाली देखना – शुभ लक्षण
टोकरी भरी देखना – अशुभ घटना का संकेत
टोपी उतारना – मान सम्मान बढे
टोपी सिर पर रखना – अपमान हो

ABHAY
06-01-2011, 02:29 PM


डंडा देखना – दुश्मन से सावधान रहे
डफली बजाना – घर में उत्सव की सूचना
डाक खाना देखना – बुरा समाचार मिले
डाकिया देखना – शुभ सूचना मिले
डॉक्टर देखना – निराशा मिले
डाकू देखना – धन वृद्धि हो

ABHAY
06-01-2011, 02:30 PM


तरबूज देखना – धन लाभ
तराजू देखना – कार्य निष्पक्ष पूर्ण हो
तबला बजाना – जीवन सुखपूर्वक गुजरे
तकिया देखना – मान सम्मान बढे
तलवार देखना – शत्रु पर विजय
तपस्वी देखना -मन शांत हो
तला पकवान खाना – शुभ समाचार मिले
तलाक देना – धन वृद्धि हो
तमाचा मारना -शत्रु पर विजय
तराजू में तुलना – भयंकर बीमारी हो
तवा खाली देखना – अशुभ लक्षण
तवे पर रोटी सेकना – संपत्ति बढे
तहखाना देखना या उसमे प्रवेश करना – तीर्थ यात्रा पर जाने का संकेत
ताम्बा देखना – सरकार से लाभ मिले
तालाब में तैरना – स्वस्थ्य लाभ
ताला देखना -चलते काम में रूकावट
ताली देखना – बिगडे काम बनेगे
तांगा देखना – सुख मिले, सवारी का लाभ हो
ताबीज बांधना – काम में हानि हो
ताबीज़ देखना – शुभ समय का आगमन
ताश देखना – मित्र अथवा पडोसी से लडाई हो
तारा देखना – अशुभ
तितली देखना – विवाह हो या प्रेमिका मिले
तितली उड़ कर दूर जाना – दांपत्य जीवन में क्लेश हो
तिल देखना – कारोबार में लाभ
तिराहा देखना – लडाई झगडा हो
त्रिशूल देखना – अच्छा मार्ग दर्शन मिले
त्रिमूर्ति देखना – सरकारी नौकरी मिले
तितली पकड़ना – नई संतान हो
तिजोरी बंद करना – धन वृद्धि हो
तिजोरी टूटती देखना – कारोबार में बढोतरी
तिलक करना – व्यापार बढे
तूफान देखना या उसमे फँसना – संकट से छुटकारा मिले
तेल या तेली देखना – समस्या बढे
तोलना – महंगाई बढे
तोप देखना -शत्रु पर विजय
तोता देखना – ख़ुशी मिले
तोंद बढ़ी देखना – पेट में परेशानी हो
तोलिया देखना – स्वस्थ्य लाभ हो

ABHAY
06-01-2011, 02:31 PM


थप्पर खाना – कार्य में सफलता
थप्पर मारना – झगडे में फँसना
थक जाना – कार्य में सफलता मिले
थर थर कंपना -मान सम्मान बढे
थाली भरी देखना – अशुभ
थाली खाली देखना – सफलता मिले
थूकना – मान सम्मान बढे
थैली भरी देखना – जमीन जायदाद में वृद्धि
थैली खाली देखना – जमीन जायदाद में झगडा हो

ABHAY
07-01-2011, 07:35 AM
मै अपने बनाये जाल में आज खुद फस गया हू क्या कोई बता सकता है की सपने में जादू करना और किसी भी सामान को उसी जगह पे गायब कर देना और फिल ले आना ! ऐसा देखना क्या दर्शाता है ! हेल्प मी

YUVRAJ
07-01-2011, 09:57 AM
क्या आपने यह सपना खुली आँखों से देखा है ?
मै अपने बनाये जाल में आज खुद फस गया हू क्या कोई बता सकता है की सपने में जादू करना और किसी भी सामान को उसी जगह पे गायब कर देना और फिल ले आना ! ऐसा देखना क्या दर्शाता है ! हेल्प मी

ABHAY
07-01-2011, 10:07 AM
क्या आपने यह सपना खुली आँखों से देखा है ?

भाई एहसास तो वही था

khalid
07-01-2011, 11:32 AM
अभय क्या सभी बातेँ
100 % सही होता हैँ

ABHAY
07-01-2011, 11:48 AM
अभय क्या सभी बातेँ
100 % सही होता हैँ

जी नही १०० % सही नही होता है हा ३० % की ग्रेंटी लेता हू !

khalid
07-01-2011, 01:00 PM
जी नही १०० % सही नही होता है हा ३० % की ग्रेंटी लेता हू !

हमलोग तो इन चीजोँ मेँ विस्वास नहीँ करतेँ हैँ

ABHAY
07-01-2011, 01:05 PM
हमलोग तो इन चीजोँ मेँ विस्वास नहीँ करतेँ हैँ

सपने में देखा माजरा जब कभी सामने आ जाये तब पता चलता है की क्या हकीकत है मेरे साथ कितनी बार हो चूका है !

arvind
07-01-2011, 01:12 PM
अवचेतन मन मे होने वाली प्रतिक्रिया का ही मस्तिष्क निंद्रा की अवस्था मे एक आभासी कल्पना करता है, जिसे हम सपना देखना कहते है। आप सपने मे जो कुछ देखते है वो इसी का परिणाम है और किसी भी सपने का आपके जिंदगी या दिनचर्या पर किसी तरह का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है।

YUVRAJ
07-01-2011, 01:37 PM
ahaa haa haa haa ...:lol:
मस्त गारेन्टी है भाई अभय जी ...:cheers:जी नही १०० % सही नही होता है हा ३० % की ग्रेंटी लेता हू !
:iagree:
हमलोग तो इन चीजोँ मेँ विस्वास नहीँ करतेँ हैँ
:iagree:...
सच और सही बात की आपने ...:clap:...:clap:...:clap:...:bravo:
अवचेतन मन मे होने वाली प्रतिक्रिया का ही मस्तिष्क निंद्रा की अवस्था मे एक आभासी कल्पना करता है, जिसे हम सपना देखना कहते है। आप सपने मे जो कुछ देखते है वो इसी का परिणाम है और किसी भी सपने का आपके जिंदगी या दिनचर्या पर किसी तरह का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है।

khalid
07-01-2011, 04:07 PM
सपने में देखा माजरा जब कभी सामने आ जाये तब पता चलता है की क्या हकीकत है मेरे साथ कितनी बार हो चूका है !

सब बातेँ आपके मानने या ना मानने के उपर हैँ
कहतेँ हैँ
मानो तो भगवान हैँ
ना मानो तो पथ्थर

Hamsafar+
07-01-2011, 04:15 PM
100/100
:bravo::bravo::bravo::bravo:

ABHAY
07-01-2011, 04:15 PM
सब बातेँ आपके मानने या ना मानने के उपर हैँ
कहतेँ हैँ
मानो तो भगवान हैँ
ना मानो तो पथ्थर

बात तो बिलकुल सही है भाई :iagree:

arvind
07-01-2011, 04:25 PM
सपने हमारे संगी हैं। रात हो या दिन, ये कभी-भी हमारा साथ नहीं छोडते।
नींद के दौरान भावनाओं, विचारों और इंद्रिय-ज्ञान का चित्र अचेतावस्था में हमारे मन-मस्तिष्क में बनता रहता है, जिसे हम स्वप्न कहते हैं। हालांकि आज भी वैज्ञानिक इसके बारे में ठीक-ठीक नहीं बता पाते हैं कि ये कैसे और क्यों बनते हैं? लेकिन भारतीय ग्रंथ, देशी-विदेशी चिंतक सपनों के बारे में बहुत कुछ कहते हैं।

निद्रा और स्वप्न का चोली-दामन का संबंध है। नींद के बिना सपने नहीं आते हैं। यह धारणा गलत है कि गहरी नींद में सपने नहीं आते हैं। गहरी नींद में भी सपने आते हैं, अलबत्ता कुछ लोगों को ऐसे सपने याद नहीं रहते। सपना सभी देखते हैं कुछ वर्ष पहले यह बात समाचार-पत्रों में आई कि पाश्चात्य शोध ने सिद्ध कर दिया है कि मनुष्य ही नहीं, पशु भी सपने देखते हैं। यह तथ्य हमारे चिंतकों ने सदियों पहले बताया था।

arvind
07-01-2011, 04:27 PM
प्रश्नोपनिषद के पांचवें श्लोक में यह स्पष्ट है कि सभी प्राणी स्वप्न देखते हैं।

सर्वपश्यतिसर्व: पश्यति।

मान्यता है कि उपनिषदों का समय लगभग 6हजार वर्ष पहले का है।

दरअसल, मनुष्य या किसी भी प्राणी में शरीर, मन और आत्मा की प्रधानता होती है। मुख्य रूप से स्वप्न मन के विषय हैं। यही कारण है कि मनोविज्ञान विषय के अन्तर्गत उसका अध्ययन किया जाता है। उपनिषद कहते हैं

अत्रैषदेव: स्वप्नेमहिमानमनुभवति।

स्वप्न अक्सर सही होते हैं, कभी-कभी ही यह सच नहीं होता। स्वप्न संबंधी किंवदंतियां लोगों के अनुभवों पर आधारित होती हैं। इसलिए उन्हें अंधविश्वास कह कर गलत नहीं ठहराया जा सकता है। क्या है अर्थ? स्वप्न देखने के बाद हम उसका कुछ न कुछ अर्थ लगाते हैं। इसके आधार पर स्वप्नों के कुछ प्रकार हैं-निरर्थक, सार्थक, भविष्यसूचक,शुभफलदायी,अशुभफलदायी,दैवी, आवश्यकता-पूर्ति-कारक, आनंद देने वाला, भय दर्शाने वाला इत्यादि। निरर्थक स्वप्न ऐसे होते हैं, जो मन के भटकावसे उत्पन्न होते हैं। जागने पर प्राय: हम उसे भूल जाते हैं। जो स्वप्न हमें याद रहते हैं, वे सार्थक कहलाते हैं। ये स्वप्न शुभ फलदायी,अशुभ फलदायी या भविष्य सूचक भी हो सकते हैं।

arvind
07-01-2011, 04:29 PM
दैवी स्वप्न अपवाद हैं। इनमें देवी-देवता हमारे स्वप्न में साक्षात प्रकट हो कर निर्देश देते हैं। छत्रपति शिवाजी की इष्ट देवी तुलजा भवानी थीं। स्थानीय लोग मानते हैं कि उन्होंने स्वप्न में प्रकट होकर शिवाजी से बीजापुरके सेनापति अफजल से युद्ध करने का आदेश दिया था। जनश्रुतियोंके अनुसार, स्वयं शिव और पार्वती तुलसीदास के स्वप्न में आए। उन दोनों ने उन्हें रामचरितमानस लोक भाषा में लिखने का आदेश दिया। गोस्वामी के शब्दों में -

सपनेहुंसाथिमोपर, जो हर गौरी पसाउ।
तेफुट होइजो कहहीं, सब भाषा मनितिप्रभाउ।

लोक-भाषा अवधि में लिखा गया रामचरितमानस और तुलसी दोनों अमर हो गए। भूख लगने पर आप सपने में रोटी खाते हैं। प्यास लगने पर पानी पीते हैं। ये आवश्यकता-पूर्ति-कारक स्वप्न हैं। ऐसे स्वप्न सामान्य कोटि के होते हैं। ये कम-से-कम आपकी निद्रा में बाधा नहीं डालते हैं। कुछ स्वप्नों में आप फूलों भरी वादियों में घूमते हैं या अन्य आकर्षक द्रव्य देखते हैं, तो इन्हें आनंददायक कोटि का स्वप्न कहा जा सकता है। कुछ स्वप्न में आप किसी भय से भागते रहते हैं, तो ये भयकारक हैं। अंग्रेजी में इन्हें नाइटमेयर्स कहते हैं।

arvind
07-01-2011, 04:31 PM
हमारे शास्त्रों के अनुसार, इनको देखना शुभ फलदायक है। आकाश में उडना, नदी या समुद्र में तैरना, तारों या चंद्रमा का दर्शन, महल या पर्वत की चोटी पर आसीन होना हमारी उन्नति को बताता है। सफेद फूल, दर्पण, देवता, आभूषण से सुसज्जित स्त्री को देखना सुखकारक होता है।

यदि आप स्वप्न में स्वयं को मल में लिपटा हुआ पाते हैं या सांप ने आपको काट लिया है, तो इसका मतलब है कि आपको धन की प्राप्ति होगी। सपने में आपके सिर पर सांप काट ले, तो आप राजा तक बन सकते हैं।

अशुभ स्वप्न :यदि स्पप्नमें आपके दांत टूट जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आप बीमार पडने वाले हैं। खाई में गिरना पद-हानि, अथवा पतन का प्रतीक माना जाता है। भैंस दिखने का अर्थ है कि आपकी मृत्यु आपके नजदीक है। सिर के केशों का गिरना-भयानक बीमारी, सोने के गहने का टूटना पुत्र-हानि का सूचक है।

arvind
07-01-2011, 04:32 PM
पाश्चात्य चिंतकों ने भी सपनों का विश्लेषण किया है। इनमें फ्रॉयडका नाम उल्लेखनीय है। उनका इंटरप्रिटेशन ऑफ ड्रीम्सबहुत लोकप्रिय हुआ। फ्रॉयडके अनुसार, हम अपनी नींद को तीन अवस्था में बांट सकते हैं-चेतन [कॉन्शस], अचेत [अनकॉन्शस], अ*र्द्धचेतन [सब कॉन्शस]।अ*र्द्धचेतन अवस्था में ही हम स्वप्न देखते हैं। उनके अनुसार, स्वप्न में हम सभी उन्हीं इच्छाओं को पूरी होते हुए देखते हैं, जिसे हम अपने मन में दबाए रखते हैं। यह इच्छा किसी लक्ष्य को पाने, यहां तक कि हमारी दमित काम भावना भी हो सकती है। फ्रॉयडका कहना था कि हमें उन स्वप्नों को सच मानने के बजाय उनका विश्लेषण करना चाहिए।

ABHAY
07-01-2011, 04:35 PM
अरबिंद जी आपने बहुत ही अच्छी जानकारी डी है शुक्रिया !:bravo::bravo::bravo: