PDA

View Full Version : अंदर की बात --- क्रिकेट मैच फिक्सिंग!


Bond007
27-02-2011, 11:24 AM
भारत क्रिकेट की विश्वव्यापी अर्थव्यवस्था का नया केंद्र है| यह क्रिकेट की बहुत बड़ी काली अर्थव्यवस्था का भी बड़ा केंद्र है| मुंबई के सट्टेबाजों का कहना है कि जारी विश्वकप के मैचों पर विश्व-कप शुरू होने से पहले ही ६०,००० करोड़ रु. का सट्टा लग चुका है| भारत में जुए के क़ानून के तहत घुड़दौड़ को छोड़ बाकी सारे खेलकूदों में सट्टेबाजी अवैध है| इसलिए सट्टे का पूरा धंधा भूमिगत हो गया है| इस खेल के प्रमुख प्रशासक, देश के भूमिगत सट्टा सिंडीकेटों और मैच फिक्सिंग में उनकी भूमिका से वाकिफ हैं| वैसे भ्रस्ताचार का यह इकलौता केंद्र नहीं है| पिछले दिनों, आईसीसी पंचाट ने तीन पाकिस्तानी क्रिकेटरों को अगस्त २०१० के दौरान इंग्लैण्ड में मैच फिक्सिंग करने का दोषी ठहराया|

Bond007
27-02-2011, 11:25 AM
आईसीसी के चीफ एक्जीक्यूटिव हारून लोर्गाट का मानना है कि सट्टेबाजी को वैध बना देने से परिस्थितियां पारदर्शी हो जाएंगी और सट्टेबाजों के लिए मुश्किल हो जाएगी| उन्होंने ७ फ़रवरी को मीडिया से कहा, "मैं इस राय से सहमत हूं कि अगर इसे नियमित कर दिया जाये तो यह नियमित न होने से बेहतर होगा|" इस तरह का सुझाव देने वाले वे पहले आला क्रिकेट प्रशासक नहीं हैं| २००३ से २००६ के दौरान आईसीसी के अध्यक्ष रहे एहसान मनी ने पिछले साल पत्रिका 'द विजडन क्रिकेटर' को दिए इंटरव्यू में कहा, "काले बाजारों में (खासकर भारत के, जहां सट्टा पूरी तरह अनियमित है) भ्रस्टाचार निरोधक विशेष इकाइयों की ख़ुफ़िया जानकारी छिछली ही हो सकती है| लिहाजा, आईसीसी के लिए भारत सरकार को यह कहने का मौका आ गया है कि इसे नियमित कर ले| मुझे मालूम नहीं कि इसे नियमित क्यों नहीं किया गया है क्योंकि सरकार इससे काफी पैसा कमा सकती है|"

Bond007
27-02-2011, 11:26 AM
आंकड़ों में वर्तमान क्रिकेट :

१३ लाख फर्जी खाते सटोरियों ने पूरे देश में खोल रखे हैं सट्टेबाजी के पैसे हासिल करने के लिए| जिनमें करीब ५ लाख अकेले महारष्ट्र में हैं|

Bond007
27-02-2011, 11:27 AM
मुंबई में सटोरियों ने करीब २,००० एजेंट नियुक्त कर रखे हैं, जो उन्हें क्रिकेट में सट्टे के प्रति दिलचस्पी रखने वालों की जानकारी देते हैं| इस तरह के एजेंटों को 'पोपट' कहा जाता है क्योंकि वे सटोरियों का प्रचार करते हैं|

सट्टेबाजों के अनुसार विश्व कप-२०११ के मैचों पर आयोजन आरम्भ होने से पहले ६०,००० करोड़ रु. लग चुके हैं| प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के अनुमान के अनुसार यह रकम कम से कम १५,००० करोड़ रु. है| आरपीजी समूह की कम्पनियों के अध्यक्ष हर्ष गोयनका का आकलन है कि २०,००० करोड़ रु. से अधिक का सट्टा लग चुका है|

Bond007
27-02-2011, 11:41 AM
विश्व कप के टिकटों की बिक्री से १५० करोड़ रु. और टीवी विज्ञापन से ७०० करोड़ रु. मिलेंगे|

करीब ७ करोड़ भारतीय घरों मे आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-२०११ के मैच देखे जायेंगे|

इस साल के विश्वकप के पुरुस्कार में लगभग ४० लाख डॉलर मिलेंगे| २००७ में यह रकम २२.४ लाख डॉलर थी|

Bond007
27-02-2011, 11:43 AM
बादशाहत के लिए एलान-ए-जंग
४३ दिनों में १४ टीमें १३ स्थानों पर ४९ मैच खेलेंगी| शीर्ष आठ टीमों के लिए भी विश्व कप जीतना आसान नहीं होगा| एक नजर...

Bond007
27-02-2011, 11:59 AM
भारत

जीत का लाइसेंस

क्योंकि यह पहली भारतीय टीम है जिसे अपनी छमता के कारन पसंदीदा दावेदार का तमगा हासिल हुआ है| नीली वर्दी वालों ने टेफलॉन जैसी सख्ती वाली जबरदस्त मानसिक दृढ़ता विकसित कर ली है| आंतरिक लचीलापन भारत का सबसे मजबूत हथियार हो सकता है|

दमदार हथियार

एम.एस. धोनी| मध्यक्रम में उनकी बल्लेबाजी रीढ़ की तरह होगी| बतौर कप्तान, विपरीत परिस्थितियों में वे टीम के खिलाडियों को प्रेरित करने में सक्षम हैं|

ड्रेसिंग रूम में अधिकतर ये ही सुनने को मिल सकता है

प्लीज़, झंडू बाम पकड़ना|

युद्धघोष

हम विश्व कप के बिना मैदान नहीं छोड़ेंगे|

सबसे बड़ी कमजोरी

बेहतरीन हरफनमौला खिलाडियों की कमी पार्टटाइम गेंदबाजों पर दबाव में इजाफा करेगी|

जुगत

धोनी के पास टॉस हारने लेकिन मैच को जीतने का विलक्षण कौशल मौजूद है|

Bond007
27-02-2011, 12:05 PM
ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई जादूगर

क्योंकि बड़े मंचों पर वे अपने ख़ास तेवर हासिल कर लेते हैं| वे फ़ौरन एकजुट हो जाते हैं| मुस्तैदी से हालत के मुताबिक ढल जाते हैं| और पूरे जोश के साथ हमला करते हैं| लगातार पिछले विश्वकप समेत तीन बार के विश्व कप विजेता|

दमदार हथियार

शेन वाटशन| अब वे राजस्थानी थाली से भली-भांति रु-ब-रु हो चुके हैं| वे एकदम बदले हुए खिलाड़ी हैं जो अब कारगर हरफनमौला में तब्दील हो चुके हैं|

ड्रेसिंग रूम में अधिकतर यही सुनने को मिल सकता है

मेरी पसंदीदा ड्रिंक? अगला|

युद्धघोष

उठ खड़े होंगे राख से भी|

सबसे बड़ी कमजोरी

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को बड़े स्कोर की रक्षा करते हुए पस्त पड़ने के लिए जाना जाता है| एक अच्छे फिरकी गेंदबाज की कमी उन्हें भारत की बेजान पिचों पर खलेगी|

जुगत

मैच से पहले अमेरिकी बैंड क्रीड को सुनना माइकल क्लार्क के लिए मददगार साबित हो सकता है|

khalid
27-02-2011, 12:16 PM
जवाब नहीँ बंधु एक दम बाँण्ड स्टाईल थ्रेड हैँ
:cheers:

pankaj bedrdi
27-02-2011, 12:42 PM
इसे हमरा भारत राजा हो जायेगा

Bond007
27-02-2011, 07:57 PM
दक्षिण अफ्रीका

जांबाज लड़ाके

क्योंकि वे संगठित है और एकदिवसीय मैचों में पहला स्थान हासिल करने के बाद से आक्रामक रुख अपनाये हुए हैं| भारत को हराना अवश्य ही मजेदार रहा होगा|

दमदार हथियार

यहां लड़ाकों की एक लम्बी फेहरिस्त है लेकिन जैक कैलिस एक संहारक जैसे बने हुए हैं|

ड्रेसिंग रूम में अधिकतर ये ही सुनने को मिल सकता है

हमारा 'वुवुजेला' क्षण यही है|

युद्धघोष

अपराजित, अपराजित|

सबसे बड़ी कमजोरी

दिल की धडकनें रोक देने वाले क्षणों में "दम घुटने" का एहसास उन्हें मुश्किल में दाल देता है|

जुगत

विडंबना यह है कि वे केप ऑफ़ गुड होप से हैं|

Bond007
27-02-2011, 08:08 PM
पकिस्तान

जटिलताओं से सराबोर

क्योंकि पकिस्तान सकारात्मक बूमरैंग प्रभाव से लाभान्वित हो सकता है| स्वाभाविक रूप से होनहार खिलाडियों से लैस यह अप्रत्याशित, अतार्किक, अस्थिर टीम मुश्किल घड़ियों में जबरदस्त प्रहार कर सकती है|

दमदार हथियार

शहीद अफरीदी; देर से बनाये गए कप्तान में सहज धार है और अपना बल्ला चलने पर वे विरोधी टीम को बड़ी ही न्रिशंसता के साथ रौंदने वाले संहारक भी बन सकते हैं| विनम्र लेग स्पिनर विरोधी टीम को जबरदस्त नुक्सान पहुंचा सकते हैं|

ड्रेसिंग रूम में अधिकतर यही सुनने को मिल सकता है

जब हम लक्ष्य हासिल करने वाले होंगे तो बिखर जाएंगे (सौजन्य, उनके टूर्नामेंट के बीच में होने वाले आत्मघाती विवाद)|

युद्धघोष

जोर का झटका

सबसे बड़ी कमजोरी

टीम में विवादों को जन्म देने वाली अनोखी क्षमता मौजूद है|

जुगत

जाहिर है धार्मिक वजह से, जुम्मे को होने वाले मैचों के नतीजे पक्ष में जा सकते हैं|

Bond007
06-03-2011, 08:14 PM
इंग्लैण्ड

जबरदस्त दावेदार

क्योंकि गुमनामी के कई साल गुजारने के बाद इंग्लैण्ड इस तरह से उभरी कि इसके कटु आलोचकों ने भी इसकी सराहना कर डाली| हालांकि ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6-1 से धुलाई ने कुछ आलोचनाओं को जरूर जन्म दिया है, लेकिन टी-20 चैम्पियन आत्मविश्वास के मामले में काफी उंचे स्तर पर है|

दमदार हथियार

केविन पीटरसन| वे बल्ले के साथ अपने बेहतरीन ताल-मेल के चलते पूरी टीम पर भारी हैं| मैच जिताऊ पीटरसन का आक्रामक रवैया भावहीन रहने वाली ब्रिटिश टीम में जोश का संचार कर देता है|

ड्रेसिंग रूम में अधिकतर यही सुनने को मिल सकता है

नो करी, नो वारी|

युद्धघोष

बादशाहत के लिए लड़ें जी जान से|

सबसे बड़ी कमजोरी

थकान| सफ़र| बेकार की चोटें| 6-1 से हार| एशेज जीत पर नशे में धुत होना| करी|

जुगत

रंगीन शुभंकर के तौर पर जेली बीन्स साथ रखना या चांदी के सिक्के|

Bond007
06-03-2011, 08:16 PM
श्रीलंका

दक्षिणी उम्मीदें

क्योंकि उन्हें स्थानीय परिस्थितियों का फायदा है| टूर्नामेंट की सर्वाधिक संतुलित टीम| मैच को लेकर अच्छी मनोदशा और निरंतरता इस द्वीपीय देश को बड़ा खतरा बना देते हैं|

दमदार हथियार

तिलकरत्ने दिलशान| विनाशकारी सलामी बल्लेबाज जो सहवाग की तरह बल्ला चला सकते हैं और विपक्षी टीम के हौसले पस्त कर सकते हैं| टीम के पास बेहतरीन हरफनमौला खिलाडी भी हैं|

ड्रेसिंग रूम में अधिकतर ये ही सुनने को मिल सकता है

याद रहे यह विश्वकप है, आईपीएल नहीं| इसलिए युवराज सिंह पर खीसें निपोरना बंद करो|

युद्धघोष

श्री श्री लंका|

सबसे बड़ी कमजोरी

कवच में बहुत कम दरारें हैं| लेकिन मुरली की महारत पर अत्यधिक निर्भरता हो सकती है|

जुगत

उनके कुछ खिलाडी बल्लेबाजी करते समय बल्ले को चूमते हैं, ऐसे में इमरान हाशमी उनकी मदद कर सकते हैं|

Bond007
06-03-2011, 08:18 PM
वेस्ट इंडीज़

तूफानी खिलाडी

क्योंकि बेशक वे अपनी चमक काफी समय से खो चुके हैं, लेकिन उनमें कभी भी वापसी करने की छमता हमेशा मौजूद है| वे कई सुगठित टीमों के सपनों को ध्वस्त कर सकते हैं|

दमदार हथियार

केरान पोलार्ड| उनकी क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त मौजूदगी स्पस्ट नजर आती है| पोलार्ड क्रिकेट की गेंद को फुटबाल की तरह देखने की क्षमता रखते हैं|

ड्रेसिंग रूम में अधिकतर ये ही सुनने को मिल सकता है

आओ कोशिश करते हैं और साल के तीन महीनों-फ़रवरी, मार्च और अप्रैल-में जीत दर्ज करते हैं|

युद्धघोष

बहुत हुआ, आओ क्लीव लायड को खेल से बाहर करते हैं|

सबसे बड़ी कमजोरी

विंडीज के लिए, असफलता विकल्प नहीं है, यह उनके जींस का हिस्सा बन चुकी है| उन्हें आत्म-संदेह की समस्या से उबरना होगा|

जुगत

संगीत ही एकमात्र प्रेरक है|

Bond007
06-03-2011, 08:20 PM
न्यूजीलैंड

छुपे रुस्तम

क्योंकि वे शारीरिक रूप से मजबूत हैं और एथलेटिक हैं, एक बार उन्होंने सफलता का स्वाद चख लिया, इससे उन्हें बल मिल सकता है|

दमदार हथियार

ब्रैंडन मैक्कुलम| वे बल्ले के साथ बहुत ही लड़ाकू और नृशंश हैं|

ड्रेसिंग रूम में अधिकतर यही सुनने को मिल सकता है

बेशक हम निष्प्रभावी हो सकते है लेकिन हम शांत बैठे रहने वाले नहीं|

युद्धघोष

आओ कम से कम आईपीएल के लिए तो तैयार हो जाएं|

सबसे बड़ी कमजोरी

कई खिलाडियों को अंतररास्ट्रीय स्तर का अनुभव न होने से वे भारत की गर्मी के दबाव का
शिकार हो सकते हैं| अस्थिर मध्यक्रम परेशानियां और बढ़ा सकता है|

जुगत

बंजी जम्पिंग| लेकिन यह भारत में काफी मुश्किल होगी|

Bond007
06-03-2011, 08:23 PM
मैच...... जिन पर होंगी निगाहें

25 फ़रवरी
ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड - नागपुर
यहां एक बड़ी जीत मारक ऑस्ट्रेलिया की संभावनाओं में और इजाफा करेगी|

26 फ़रवरी
श्रीलंका vs पाकिस्तान - कोलम्बो
अगर पाक जीता तो अफरीदी के जियाले कई और जौहर दिखाएंगे|

27 फ़रवरी
भारत vs इंग्लैण्ड - बैंगलुरू
दो प्रमुख दावेदार टीमों की पहली बड़ी कसौटी|

5 मार्च
श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया - कोलम्बो
यह मैच फैसला करेगा कि ग्रुप 'ए' में शीर्ष पर कौन रहता है|

12 मार्च
भारत vs दक्षिण अफ्रीका - नागपुर
भारत एकदिवसीय श्रंखला की हार का बदला लेना चाहेगा|

19 मार्च
ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान - कोलम्बो
अप्रत्याशित पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को झटका दे सकता है|

21 मार्च
इंग्लैण्ड vs दक्षिण अफ्रीका - चेन्नई
केविन पीटरसन के साथ एक बड़ा ही जबरदस्त मुकाबला|

Bond007
06-03-2011, 08:24 PM
माना जाए कि भारत ग्रुप 'बी' में दुसरे स्थान पर रहता है और पाकिस्तान ग्रुप 'ए' में तीसरे स्थान पर|

25 मार्च - तीसरा क्वार्टर फाइनल
भारत vs पाकिस्तान.......? - मीरपुर
भारत 1996 के बैंगलुरू मैच को ही दोहराना चाहेगा|

29 मार्च - पहला सेमी फाइनल
भारत vs ऑस्ट्रेलिया.......? - कोलम्बो
यह भारत का 2003 की ख़राब स्मृतियों को मिटा देने का मौका है|

30 मार्च - दूसरा सेमी फाइनल
दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैण्ड.......? - कोलम्बो
चौकर दक्षिण अफ्रीका इंग्लैण्ड की आगे जाने में मदद कर सकती है|

2 अप्रैल - फाइनल
भारत vs इंग्लैण्ड..........? - मुंबई
माही के योद्धा 1983 की सफलता को दोहरा पाते हैं???

Bond007
06-03-2011, 08:34 PM
कहीं मुठभेड़ न हो जाए...

ESPN Star Sports के लिए 30 कमेंटेटर काम कर रहे हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल और इंग्लैण्ड के पूर्व हरफनमौला खिलाडी इयान बोथम एक ही कमेंट्री बॉक्स में नजर नहीं आयेंगे| पिछले साल दिसंबर में, दोनों के बीच उस समय हाथा-पाई की नौबत आ गई थी जब सेकेंड एशेज टेस्ट के चौथे दिन दोनों एडिलेड ओवल में कार पार्किंग में आमने-सामने हुए थे| दोनों के बीच तनाव 1977 में उस समय शुरू हुआ था जा 21 वर्षीय बोथम और 33 वर्षीय चैपल में मेलबोर्न के एक बार में झगडा हुआ था| कोई भी इस दुर्घटना को दोबारा होते नहीं देखना चाहता है इसलिए बहुत सोच समझकर कार्यक्रम तय किया गया है|

Bond007
06-03-2011, 08:43 PM
ढाका में उद्घाटन समारोह के दौरान, espn की रिपोर्टर क्रिस्टी सिम्पसन आतिशबाजी से पहले क्रिकेटरों का इंटरव्यू ले रहीं थीं, तभी कोई उन्हें धकेलते हुए उनपर आ गिरा| सिम्पसन गुस्से में थीं लेकिन पांच सेकेंड बाद उस समय उनका गुस्सा फुर्र हो गया जब उन्होंने देखा कि जहां वो कड़ी थीं वहां से एक रॉकेट छूता था|

ndhebar
07-03-2011, 09:50 AM
पकिस्तान

जटिलताओं से सराबोर

क्योंकि पकिस्तान सकारात्मक बूमरैंग प्रभाव से लाभान्वित हो सकता है| स्वाभाविक रूप से होनहार खिलाडियों से लैस यह अप्रत्याशित, अतार्किक, अस्थिर टीम मुश्किल घड़ियों में जबरदस्त प्रहार कर सकती है|

दमदार हथियार

शहीद अफरीदी; देर से बनाये गए कप्तान में सहज धार है और अपना बल्ला चलने पर वे विरोधी टीम को बड़ी ही न्रिशंसता के साथ रौंदने वाले संहारक भी बन सकते हैं| विनम्र लेग स्पिनर विरोधी टीम को जबरदस्त नुक्सान पहुंचा सकते हैं|

ड्रेसिंग रूम में अधिकतर यही सुनने को मिल सकता है

जब हम लक्ष्य हासिल करने वाले होंगे तो बिखर जाएंगे (सौजन्य, उनके टूर्नामेंट के बीच में होने वाले आत्मघाती विवाद)|

युद्धघोष

जोर का झटका

सबसे बड़ी कमजोरी

टीम में विवादों को जन्म देने वाली अनोखी क्षमता मौजूद है|

जुगत

जाहिर है धार्मिक वजह से, जुम्मे को होने वाले मैचों के नतीजे पक्ष में जा सकते हैं|

ना जाने क्यों मेरा दिल कह रहा है की ये टीम कुछ कर गुजरेगी

Bond007
07-03-2011, 03:54 PM
पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी को किसी ने सोचते हुए देख लिया|

किसी को याद नहीं था कि अफरीदी को आखिरी बार सोचते हुए कब देखा गया था| :p

Bond007
07-03-2011, 04:03 PM
दोस्ती....? ना बाबा ना!

वसीम अकरम हम्बनटोटा के होटल के कमरे में उबने के बजाए ग्रामीण इलाके में दौड़ने के लिए निकल पड़े| लेकिन उन्हें अपनी यह कसरत उस समय बीच में ही रोक देनी पड़ी जब एक खतरनाक जानवर से उनका सामना हो गया| वे तेजी से दौड़े जा रहे थे कि तभी एक जिज्ञासु नजर आने वाला मगरमच्छ उनके सामने आ गया|

जाहिर है अकरम इस बड़े जबड़े वाले जीव को अपना दोस्त नहीं बनाना चाहते थे, उन्होंने एक मील का अपने कैरियर का रिकॉर्ड खुद ही तोड़ते हुए वापस होटल की और रुख किया और सरपट दौड़े गए| :banalama:

Bond007
07-03-2011, 04:13 PM
ना जाने क्यों मेरा दिल कह रहा है की ये टीम कुछ कर गुजरेगी

देखते हैं| पिछले दो वर्ल्ड कप में तो पहले राउंड से ही बाहर हो गया था|:scratchchin:

Bond007
07-03-2011, 04:39 PM
अफरीदी को रास आ रहा यूडीआरएस

अंपायर निर्णय समीक्षा प्रणाली [यूडीआरएस] की जहां काफी खिलाड़ी आलोचना कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी का मानना है कि इससे क्रिकेट में होने वाले गलत फैसले कम हो रहे हैं।
यूडीआरएस का समर्थन करते हुए अफरीदी ने कहा है कि टीमों को यूडीआरएस इस्तेमाल के और मौके दिए जाने चाहिए। इस विश्व कप में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट चटका चुके अफरीदी का मानना है कि यूडीआरएस के इस्तेमाल से कई गलत फैसले होने से बच गए हैं, हालांकि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी शुरू से यूडीआरएस के खिलाफ हैं। धौनी के अलावा और भी कई खिलाड़ी हैं, जिन्हें यूडीआरएस रास नहीं आ रहा है|

Bond007
07-03-2011, 04:40 PM
युवी को समझ में नहीं आता यूडीआरएस

अपने हरफनमौला खेल से आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप में शानदार जीत दिलाने वाले भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह का मानना है कि मैदान पर किसी फैसले को तीसरे अंपायर के पास स्थानांतरित करने की व्यवस्था [यूडीआरएस] भ्रामक है।

मैच के बाद बाएं हाथ के इस धुरंधर बल्लेबाज ने कहा, यह असमंजस में डालने वाला है। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं जानता और मुझे यह पूरा समझ में भी नहीं आता। युवराज ने इस मैच में न सिर्फ पांच आयरिश बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, बल्कि 50रनों की नाबाद पारी भी खेली। उन्हें मैन आफ दमैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

khalid
07-03-2011, 05:05 PM
देखते हैं| पिछले दो वर्ल्ड कप में तो पहले राउंड से ही बाहर हो गया था|:scratchchin:


लेकिन इस बार तो लगभग क्वार्टर फाईनल तो खेलते दिखाई दे रहे हैँ
वैसे निशांत भाई की बात मेँ दम हैँ