PDA

View Full Version : अजब गजब ख़बरें


sagar -
23-04-2011, 04:12 PM
भेड़ ने कुत्ते को दिया जन्म!


http://www.patrika.com/articlephoto.aspx?id=24716
शांगजी। चीन के इसी प्रांत के किसान लियू नेइंग खुद को आजकल बेहद सौभाग्यशाली मानने लगे हैं और इसका कारण है वह भेड़ जिसने कथित तौर पर एक कुत्ते को जन्म दिया है।

नेइंग के मुताबिक इस माह के आरंभ में जब वह भेड़ें चरा रहे थे, तभी उनका ध्यान एक भेड़ की ओर गया जो अपने नवजात शिशु को दुलार रही थी। उन्होंने पास जाकर देखा तो दंग रह गए क्योंकि भेड़ का बच्चा बिल्कुल कुत्ते जैसा था। उसके शरीर पर ऊन तो थी, लेकिन मुंह, नाक, आंखें, पंजे और पूंछ बिल्कुल कुत्तों जैसे थे। नेइंग इसे चमत्कार मान रहे हैं और खुद को इस कुत्ते को जन्म देने वाली चमत्कारी भेड़ का मालिक होने के कारण भाग्यशाली।

sagar -
23-04-2011, 04:16 PM
60 की उम्र में भी अंडे दे रही चिडिया

http://www.patrika.com/articlephoto.aspx?id=24345
वाशिंगटन। हवाई की अल्बाट्रोस प्रजाति की एक चिडिया इन दिनों खासी सुर्खियों में है। यह चिडिया लगभग 60 साल की है, पर अभी भी अंडे दे रही है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस चिडिया के पंखों पर उन्हें वृद्घावस्था का कोई निशान नहीं दिखाई देता और न ही उसकी आंखों में किसी तरह की थकान दिखाई देती है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे पेटुक्सेंट वाइल्डलाइफ रिसर्च सेंटर के ब्रूस पीटरजॉन ने बताया, इतने साल बाद भी, वह बिल्कुल पहले जैसी दिखाई देती है। हवाई के द्वीपों पर पाई जाने वाली इन चिडियों की उम्र आम तौर पर 30 से 40 साल मानी जाती है।

sagar -
23-04-2011, 04:20 PM
गजब तकनीक: एटीएम से दूध भी मिलेगा
http://www.patrika.com/articlephoto.aspx?id=24536

पुणे। लोगों की बिजी लाइफ को ध्यान रखते हुए अब एक डेयरी ने एटीम से दूध देने का प्लान बनाया है। पुणे की कटराज डेयरी शहर में 24 घंटे दूध उपलब्ध कराने के इस प्रॉजेक्ट का शुभारंभ अप्रैल से करेगी। इतना ही नहीं, इन उत्पादों के दाम सामान्य से कम ही होंगे। पुणे में इस तरह के पहले एटीएम का शुभारंभ राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार करेंगे।

आने वाले समय शहर में इस तरह के 10 एटीएम और लगाने की योजना भी है। डेयरी मालिक तुले ने बताया कि वह पिछले तीन साल से इस प्रॉजेक्ट को यथार्थ में बदलने की कोशिश में लगे थे। अभी सिर्फ इस मशीन के माध्यम से गाय का दूध मिलेगा। मशीन की कीमत करीब तीन लाख रूपए हैं।

sagar -
23-04-2011, 04:29 PM
अजब प्रथा: यहां दामादों को बैठाते हैं गधे पर

http://www.patrika.com/articlephoto.aspx?id=24534

भारत में दामादों को वैसे काफी सम्मान दिया जाता है, लेकिन होली के मौके पर महाराष्ट्र के बीड़ जिले के वीड़ा गांव में होली का त्यौहार दामादों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। लड़की के परिवार वालों के लिए दामाद से बदला लेने का यह एक शानदार मौका होता है।

होली के दिन यहां दामाद को रिवाज के अनुसार अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा जाता और चूंकि परंपरा ऎसी है इसलिए दामाद भी इसे बुरा नहीं मानते। दामाद को गधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया जाता है। गांव के बुजर्गो ने बताया कि यह पंरपरा कोई 75 साल पहले शुरू हुई।

प्रत्येक साल इस सम्मान ( गधे की सवारी ) के लिए गांव के नए दामाद का चयन किया जाता है। लोगों का कहना है कि यह परंपरा निजाम काल से जुड़ी है।

sagar -
23-04-2011, 04:32 PM
शराबी को मंदिर में सेवा करने की सजा

http://www.patrika.com/articlephoto.aspx?id=24535
नई दिल्ली। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सत्र न्यायालय ने एक युवक को अभूतपूर्व सजा सुनाई है। अदालत ने उसे दिल्ली के छतरपुर मंदिर में दो माह के लिए अपनी सेवाएं देने को कहा है। युवक को सात दिन के कारावास की सजा सुनाई गई थी। 25 साल के अभियुक्त संदीप कुमार को शराब पीकर हाल ही में गाड़ी चलाते पकड़ा गया था। मजिस्ट्रेड ने संदीप को 1100 रूपए के जुर्माने की सजा भी सुनाई थी।

Nitikesh
24-04-2011, 05:55 AM
वाकई में अभूत ही रोचक जानकारी है/
हमारे साथ बांटने के लिए धन्यवाद

ndhebar
24-04-2011, 10:37 AM
शराबी को मंदिर में सेवा करने की सजा

http://www.patrika.com/articlephoto.aspx?id=24535
नई दिल्ली। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सत्र न्यायालय ने एक युवक को अभूतपूर्व सजा सुनाई है। अदालत ने उसे दिल्ली के छतरपुर मंदिर में दो माह के लिए अपनी सेवाएं देने को कहा है। युवक को सात दिन के कारावास की सजा सुनाई गई थी। 25 साल के अभियुक्त संदीप कुमार को शराब पीकर हाल ही में गाड़ी चलाते पकड़ा गया था। मजिस्ट्रेड ने संदीप को 1100 रूपए के जुर्माने की सजा भी सुनाई थी।
ये बढ़िया है
जज साहब जरूर धार्मिक प्रविर्ती के होंगे

Kumar Anil
24-04-2011, 02:13 PM
वाकई सजा अनोखी और सुधारात्मक है । परन्तु एक प्रश्न ज़ेहन मेँ बरबस ही कौँध गया कि क्या मजिस्ट्रेट साहब का यह निर्णय भारतीय दण्ड संहिता के अनुरूप है ? क्या उसमेँ ऐसी सजा का प्रावधान है ? यदि नहीँ तो क्या यह अधिकारोँ का अतिक्रमण नहीँ । क्या वो अपनी बनायी सजा को थोप सकते हैँ ? क्या वो नियमोँ से परे , उनसे ऊपर हैँ ? क्या वो उन नियमोँ से आच्छादित नहीँ हैँ ? क्या उनका यह कृत्य स्वेच्छाचारिता की श्रेणी मेँ नहीँ आता ?

sagar -
26-04-2011, 07:39 AM
http://images.bhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2011/02/11/images/car211_f.jpg

एयरो इंडिया शो में आधुनिक विमानों के बीच एक मारुति-800 कार भी खड़ी है। लेकिन यह सामान्य कार नहीं है। सड़क पर चलने के अलावा यह उड़ भी सकती है।

भारत की यह ‘फ्लाइंग कार’ अमेरिका द्वारा बनाए गए ट्रांजिशन रोडेबल एयरक्राफ्ट का जवाब हो सकती है। इसे पहली बार इस शो में प्रदर्शन के लिए रखा गया है। इस फ्लाइंग कार को 62 वर्षीय एके विश्वनाथ ने बनाया है। कैडेंस डिजाइन सिस्टम से जुड़े विश्वनाथ का कहना है कि उन्होंने इसे विकसित करने में 15 साल लगाए हैं। यह कार सीधी ऊपर उठ सकती है और पेट्रोल से चलती है। विश्वनाथ को उम्मीद है कि वे लगभग दो महीनों के भीतर इसमें पहली उड़ान भरेंगे।

sagar -
26-04-2011, 07:43 AM
चमचमाती लग्जरी कारों का जलवा तो हर तरफ देखने को मिलता है,http://news.nyaay.com/wp-content/uploads/2011/03/wowcar_2581_g.gif (http://news.nyaay.com/wp-content/uploads/2011/03/wowcar_2581_g.gif) लेकिन कार का डिजाइन अगर कुछ हट के हो तो उसे भी लोग देखे बिना रह नहीं पाते। शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए जापान की दिग्गज कार निर्माता कंपनी होंडा ने अपने नए बिजली-चालित वाहन को शो केस किया। ‘होंडा 3-आरसी कॉंसेप्ट’ नाम की इस कार के डिजाइन को देखकर आप भी यही कहेंगे कि वाकई ये दुनिया की सबसे अनोखी कार है। खास बात यह है कि इस कार में केवल तीन पहिए हैं। फिर भी कंपनी की तरफ से यह दावा किया गया है कि सड़कों पर इस कार का प्रदर्शन काफी बेहतर है।
साथ ही कंपनी की तरफ से इसे शो-केस करते हुए यह भी कहा गया है कि अपने छोटे आकार के चलते यह कार भीड़ भाड़ वाले शहरों के लिए उपयुक्त है। ना तो इसे सड़क पर चलाने में किसी तरह की दिक्कत आएगी और ना ही पार्किंग को लेकर कोई समस्या होगी। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इस कार को अपने कॉंस्पेट व्हीकल के तौर पर ही पेश किया है लेकिन देखना होगा कि कंपनी इसका कमर्शियल प्रोडक्शन करके सड़कों पर उतारती है या नहीं।

pankaj bedrdi
26-04-2011, 07:49 AM
अच्छा खबर है भाइ