PDA

View Full Version : एलियंस


sagar -
26-04-2011, 04:04 PM
एक सवाल जो सदियों से इंसान को उलझाए हुए है कि क्या वाकई पृथ्वी के अलावा भी कहीं जीवन है और क्या दूसरे ग्रह पर प्राणी (एलियंस) का अस्तित्व होता है। अब दुनिया के शीर्ष भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने इन सवालों के जवाब दिए हैं। हॉकिंग ने कहा है कि पृथ्वी के अलावा भी जीवन है और एलियंस भी होते हैं। यहां तक की वे पृथ्वी पर हमला भी कर सकते हैं।

sagar -
26-04-2011, 04:09 PM
क्या एलियंस भी मानव से संपर्क करना चाहते हे

एलियंस भी मानव से संपर्क करना चाहते है लेकिन उनका प्रयास असफल हो रहा है ,वैज्ञानिकों ने कहा है कि हो सकता है कि एलियंस धरती पर मानव से संपर्क स्थापित करने के लिए दशकों से ’कॉस्मिक ट्वीट्स’ का असफल इस्तेमाल करते रहे हों। डेली मेल की एक खबर के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के वैज्ञानिकों ने एलियंस के बारे में इस तरह का मत व्यक्त किया है।
आपको बताना चाहूँगा की 15 अगस्त 1977 को ओहियो स्थित एक दूरबीन ने 72 सेकंड का एक महत्वपूर्ण संकेत पकड़ा था जिसे ’वो’ सिग्नल कहा गया। यह संकेत अंतरिक्ष के एक खाली हिस्से से ठीक उसी फ्रीक्वेंसी पर आया था। जिस पर वैज्ञानिक एलियंस से संदेश मिलने की उम्मीद कर रहे थे।

sagar -
26-04-2011, 04:17 PM
कौन हैं एलियंस

एलियन शब्द का अर्थ होता है बाहर का, विदेशी यानी जो हमारे आस-पास का न हो। आम तौर पर इस शब्द को दूसरे ग्रहों के प्राणियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है । मजेदार बात यह है कि आज तक किसी ने एलियन को पुख्ता तौर पर नहीं देखा है । बावजूद इस के , इस पर कई कहानियां लिखी जा चुकी हैं और फिल्में भी बन चुकी हैं । एलियंस के लिए ईटी यानी एक्स्ट्रा टेरेस टेरियल लाइफ टर्म का इस्तेमाल भी होता है।

sagar -
26-04-2011, 04:27 PM
यूएफओ

यूएफओ का मतलब है अन आइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट । इन्हें उड़नतश्तरियां भी कहते हैं । वैसे , इन्हें एलियंस की सवारी भी कहा जाता है । इन्हें दुनिया के तमाम कोनों में लोगों ने उड़ते देखा है , जिसके आधार पर कहा जाता है कि एलियंस अक्सर धरती पर आते रहते हैं और कुछ देर रुककर यहां से चले जाते हैं । पहला यूएफओ 1676 में एडवर्ड हैली नाम के एस्ट्रोलॉजर ने देखा था ।

sagar -
26-04-2011, 04:28 PM
http://1.bp.blogspot.com/_EZmNE50wYtQ/TMAkbmQ7t8I/AAAAAAAAAC0/YYX9bWlDHPA/s1600/ALIENS.jpg

sagar -
26-04-2011, 04:31 PM
http://www.hindikhabar.com/newsImages/news1109.jpg

sagar -
26-04-2011, 04:35 PM
http://images.bhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2010/11/26/images/ufo2_f.jpg

sagar -
26-04-2011, 04:37 PM
http://www.westernexpress.in/wp-content/uploads/2011/03/UFO11_f.jpg

MissK
26-04-2011, 07:35 PM
बहुत रोचक सूत्र का निर्माण किया है सागर जी..कृपया इन दूसरे गृह के वासियों के विषय में और जानकारियां दें :)

sagar -
26-04-2011, 08:53 PM
बहुत रोचक सूत्र का निर्माण किया है सागर जी..कृपया इन दूसरे गृह के वासियों के विषय में और जानकारियां दें :)
जी काम्या जी आपको आगे भी जानकारी मिलती रहेगी !

sagar -
26-04-2011, 08:55 PM
अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई का कहना है एलियंस का वजूद है और उसके दस्तावेजी सबूत भी हैं. जी हां वो एफबीआई जिसके बारे में कहा जाता है कि वो गड़े मुर्दे भी उखाड़ लेती है.
एलियंस का नाम सुनकर ही दहशत होने लगती है, लेकिन इस बार एलियंस के सचमुच आने की ख़बर से ना सिर्फ अमेरिका को हिला दिया है, बल्कि एफबीआई के दस्तावेज़ों को देखकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों के कान खड़े हो गए हैं. इन दस्तावेजों में साफ साफ लिखा है कि दूसरी दुनिया के मेहमान धरती पर आए थे.
अमेरिकी खुफिया एजेंसी की वेवसाइट पर लिखा है कि 22 मार्च 1950 को एक एफबीआई एजेंट ने अपने डायरेक्टर को एलियंस की जानकारी देने के लिए ख़त भी लिखा था. दस्तावेज़ों में ये भी लिखा है कि एलियंस और उड़नतश्तरियों का सुराग़ इसलिए मिला, क्योंकि इस इलाके में सरकार ने बेहद ताकतवर रडार लगाया गया था.
माना ये भी जाता है कि एलियंस के आने से रडार का कंट्रोल सिस्टम भी फेल हो गया था. ये उड़नतश्तरी 2 जुलाई 1947 को गिरी थी जिसमें एलियंस के कई शव भी मिले.
कहा जाता है कि न्यू मैक्सिको के रोज़वेल में उस वक्त ये ख़बर तेज़ी से फैली थी लेकिन 24 घंटे बाद ही इसे छुपा लिया गया. अमेरिकी प्रशासन के दबाव के चलते उसे दबा दिया गया.
अब ओबामा सरकार के रहते, एफबीआई की वेबसाइट पर एलियंस के दस्तावेज़ मिलने फिर से हड़कंप मच गया है. अब 64 साल का सस्पेंस फिर से लोगों को डरा रहा है.

sagar -
26-04-2011, 08:57 PM
एफबीआई की वेबसाइट पर मिले दस्तावेज़ों में कुछ एलियंस को घायल भी दिखाया गया है और ये भी दिखाया गया है कि कैसे एलियंस के शव का निरीक्षण किया जा रहा है. दस्तावेजों में बताया गया है कि एलियंस की उड़नतश्तरी न्यू मैक्सिको के रोज़वेल मे गिरी थी और उसका मलबा वहां पाया गया, साथ ही एलियंस के शव भी मिले.
इस बार दावा ओबामा सरकार कर रही है. तो क्या तस्वीरों में जो दिखाई पड़ रहा है वो हक़ीक़त में हुआ था लेकिन सोचने वाली बात ये भी है कि आखिर क्या हो गया था कि एलियंस की उड़नतश्तरी में एलियंस के शव मिले और अमेरिका ने उस वक्त एलियंस की ख़बर को क्यो छुपा लिया.

sagar -
26-04-2011, 09:05 PM
रूसी राजनेता किरसान ने ये दावा किया है कि एलियंस ने उन्हें किडनैप किया था। यही नहीं, उसे उस स्पेश शटल में भी रखा गया था, जिसमें एलियंस थे। किरसान के बयान से राजनीतिक हलकों में हंगामा खड़ा हो गय़ा। मामला इस कदर बढ़ गया है कि जांच की मांग भी हो रही है।आपने एलियंस को कॉमिक्स में पढ़ा होगा। हॉलीवुड की फिल्मों में देखा होगा या फिर देखा होगा टीवी सीरियल में। लेकिन एक बार फिर एक शख्स ने किया है दावा। एलियन से आमने-सामने होने का। धरती से दूर आसमान में रहनेवाले एलियन से मिल चुका है वो। यही नहीं, एलियन के ही स्पेसक्रॉफ्ट में बैठकर बातें भी की है उसने।.....

sagar -
26-04-2011, 09:07 PM
किरसान ने एलियन के वजूद को फिर से दुनिया के सामने ला खड़ा किया। इस सनसनीखेज खुलासे से आम लोग ही नहीं वैज्ञानिक भी हैरत में हैं। यही नहीं रूस के राजनीति गलियारे में भी हलचल मच गई है।
चर्चा जोरों पर है कि किरसान ने राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई खिलवाड़ तो नहीं किया है। लिहाजा रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव से इस मामले दखल देते हुए जांच की मांग की जा रही है। रसियन मंत्री का कहना है कि अगर जांच में किरसान का दावा सच साबित होता है तो ये देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है। अगर बात झूठी निकलती है तो किरसान अपने पद पर बने रहने के लायक नहीं होंगे।
इन तमाम बातों के बीच कई सवालों का उठना लाजिमी है। क्या सच में दूसरी दुनिया का वजूद है? क़्या अंतरिक्ष में बैठकर कोई धरती पर रखता है निगाह? क्या धरती के सारे राज से वाकिफ है एलियंस ? कई वैज्ञानिकों का दावा है कि एलियन हमेशा हमारे चारों और रहते है और हर समय हमें देखते रहते हैं। ये हमारे लिए किसी तरह का खतरा नहीं है बल्कि हमसे मदद चाहते हैं और हमारी मदद करना भी चाहते हैं। अगर ऐसा है तो क्या वो हमारे दोस्त है? और आखिरी सवाल ये कि अगर वो हैं तो हमारे सामने आते क्यों नहीं?
किरसान का दावा है कि एलियंस ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया औऱ न ही उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी लीक की है। किरसान गहरी नींद में अपने कमरे में सो रहे थे। तभी अचानक खिड़की की आवाज से उनकी नींद खुल गई। कमरे में अचानक तेज रौशनी फैल गई।
क़िरसान ने देखा कि उनके कमरे की खिड़की के पास एक उड़न तश्तरी है। किरसान घबराए हुए थे। उड़न तश्तरी से एक एलियन उतरा। किरसान के मुताबिक उस एलियन के पास ट्यूब था। घबराए हुए किरसान ने किसी भी तरह का विरोध नहीं किया। जैस ही उस ट्यूब वाले रास्ते में वो अंदर गए उन्हें पीली लिबास में ढेरों एलियंस दिखे।
आखिर क्या चाहते थे एलियंस। क्यों किरसान को ही वो उठा कर ले गए। एलियंस से घिरे किरसान के मन में बार-बार यही सवाल उठ रहे थे। लेकिन उनके पास कोई चारा भी नहीं था। उन्होंने एलियंस से बात करने का फैसला किया। उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। लेकिन आप सुनकर हैरान रह जाएंगे कि एलियंस ने उन्हें छुआ और वो पूरी तरह से फिट हो गए।
सोचिए एलियंस के एक स्पर्श से किरसान की सारी मुश्किलें दूर हो गईं। उन्हें एलियंस की भाषा भी समझ में आ रही थी। एलियंस के दोस्ताना रवैये से किरसान में थोड़ी हिम्मत जुटी। उन्होंने एलियंस से बातचीत करनी चाही। उनसे कहा कि वो खुलकर सामने क्यों नही आते। सवाल सुनते ही एलियंस चौंक गए। उनके चेहरे पर अजीब से भाव आने लगे।
किरसान के मुताबिक एलियंस ने कहा कि वो किसी से मिलना नहीं चाहते। वो आपस में बात करने लगे फिर किरसान को लगा की वो वापस जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद क्या हुआ ये किरसान को भी याद नहीं।................

sagar -
26-04-2011, 09:11 PM
रातों रात रूस के एक बड़े राजनेता के गायब हो जाने से उनका ऑफिस परेशान था। लेकिन अचानक जब किरसान वापस अपने कमरे में आ गए तो सभी हैरान थे। उनका ड्राइवर औऱ एसिसटेंट पहले ही कमरे की पूरी तालाशी ले चुका था। लेकिन तब किरसान नहीं मिले थे।
यही नहीं अगर वैज्ञानिकों के दावे को मानें तो नासा का मानव रहित खोजी यान भी अब एलियंस के कब्जे में है। खोजी यान वायजर 2 धरती पर अजीबो-गरीब संदेश भेज रहा है। वैज्ञानिक उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने की कोशिश तो कर रहे हैं लेकिन परत दर-परत उलझता ही जा रहा है।
वैज्ञानिकों की मानें तो नासा के एक अंतरिक्ष यान का अपहरण कर लिया गया है और धरती पर संपर्क बनाने के लिए इस यान का इस्तेमाल कर रहे हैं एलियंस। मानव रहित खोजी यान वायजर 2 धरती पर अजीबों-गरीब संदेश भेज रहा है। 22 अप्रैल 2010 से भेजी जा रही सारी जानकारी अचानक बदल जाती हैं जबकि यान 1977 से अंतरिक्ष में हैं। जर्मन वैज्ञानिक हार्टविग हॉसडॉर्फ का कहना है कि अजीब संदेश इसलिए आ रहे हैं कि क्योंकि यान पर अंतरिक्ष में रहनेवाले प्राणियों ने कब्जा कर लिया है।
जर्मन वैज्ञानिकों का ये भी दावा है कि खोजी यान को रीप्रोग्राम कर दिया गया है यानी यान पर पूरी तरहे से एलियंस का कब्जा है। लेकिन नासा इस दावे को मामने से इनकार कर रहा है। वैज्ञानिकों ने पूरी सच्चाई जानने के लिए एक टाइम कैप्सूल भी भेजा है ताकि उनकी दास्तान हम सुन सके।
मालूम हो कि अमेरिका ने 1972 के बाद से आज तक चांद पर कोई भी नया मिशन नहीं भेजा। आखिर क्या वजह हो सकती है इसकी। तब से आज की स्थिति में बहुत बदलाव हो चुके हैं। तकनीक तब से काफी बेहतर हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद आखिर क्यों नहीं भेजा अमेरिका ने कोई नया मिशन। कुछ लोग इसकी एक वजह चांद पर एलियन की मौजूदगी को भी बताते हैं।
गौरतलब है कि पहली बार जब अपोलो ने कदम रखा चांद पर तो क्या वहां कोई उसे देख रहा था। जो पहले से था चांद पर मौजूद। क्या उसे इंसानों का चांद पर आना नागवार गुजरा। क्या नील आर्मस्ट्रांग, एडविन एल्ड्रिन और माइकल कोलिंस जब चांद पर उतरे तो कोई क्या वो वाकई अकेले थे या फिर पहाड़ों के पीछे से पथरीली निगाहें इंसान की इस हिमाकत को घूर रहीं थीं?
अपोलो-11 को मिली तस्वीर से पता चलता है कि एक उड़नतश्तरी हर वक्त पहली बार चंद्रमा की धरती पर कदम रखने वाले अंतरिक्षयात्रियों पर नजर रख रही थी। लेकिन रूसी अखबार प्रावदा में छपी खबर के मुताबिक अपोलो 11 के चांद पर उतरने से पहले ही चांद पर एलियन्स कब्जा कर चुके थे।
दरअसल इस बात को सबसे पहले उठाया रूस के सेंट्रल टेलीविजन चैनल आरटीआर ने। इस चैनल पर हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस डॉक्यूमेंट्री में चांद पर उतरने वाले अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों के हवाले से बताया गया कि वो जब चांद पर पहुंचे तो अकेले नहीं थे। डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक अपोलो अंतरिक्षयात्री जब चांद पर पहुंचे तो वहां कई यूएफओ और एलियन्स मौजूद थे।
प्रावदा ने अपनी खबर में लिखा कि चांद पर एलियन्स की बस्तियां थीं, जिसका इस्तेमाल वो पृथ्वी पर नजर रखने के लिए करते थे। लेकिन जब पृथ्वी के लोग चांद पर जा पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दूसरी दुनिया के लोगों को ये अच्छा नहीं लगा।
प्रावदा की खबर के मुताबिक चांद पर एलियन्स की मौजूदगी की खबर अंतरिक्षयात्रियों ने नासा कंट्रोल रूम को भी बताई और उनकी तस्वीरें भी भेजीं। लेकिन सरकार ने बेहद गोपनीयता बरतते हुए एलियन्स के सिलसिले में कंट्रोल रूम से अंतरिक्षयात्रियों की बातचीत और सभी फिल्में नष्ट करवा दीं।
यही नहीं, प्रावदा का दावा है कि नासा के आर्काइव में इंसान की पहली चांद यात्रा अपोलो 11 से संबंधित कंट्रोल रूम से बातचीत का ऑडियो और मिशन का वीडियो नहीं है। इस बारे में नासा अधिकारियों का कहना है कि ये सारी चीजें चोरी हो गई हैं। हैरानी की बात है। अमेरिका के सबसे बड़े मिशन के सारे सबूत खो गए।
प्रावदा ने लिखा कि चांद पर मौजूद एलियन्स ने अपोलो-11 और उसके बाद से सभी सातों मिशन्स का विरोध किया। अंतरिक्षयात्रियों ने चांद पर हुए एलियन अनुभवों को बताया लेकिन नासा ने उन्हें दबा दिया। प्रावदा के मुताबिक एलियन्स के दबाव में आकर ही अमेरिकी सरकार को अपोलो -17 के बाद के तीन और मिशन्स अपोलो-18,19 और 20 रद्द कर देने पड़े थे। तो क्या यही वजह है कि चांद पर फिर कोई मानव मिशन नहीं भेजा गया। इस सवाल का जवाब नासा कभी नहीं देना चाहता।

sagar -
26-04-2011, 09:17 PM
http://www.atomicpopcorn.net/wp-content/uploads/2009/11/alien3.gif

sagar -
26-04-2011, 09:20 PM
एरिया 51 एक रहस्य

एक ऐसा द्वीप जिसपर एक दो नहीं, बल्कि सैंकड़ों की संख्या में पत्थर को तराश कर बनाई गई मूर्तियां पाई गईं हैं। जिसे कब बनाया गया? कैसे बनाया गया? इसके बारे में पता लगाकर वैज्ञानिक और शोधकर्ता हार गए हैं। जिससे उस द्वीप पर मौजूद मूर्तियों का रहस्य आज भी बरकरार है। अमेरिका में एक ऐसा इलाका जो रहस्यमी है। जिसे 'एरिया 51' के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एरिया 51 से एलियंस का गहरा नाता है। उस रहस्यमी जगह को दुनिया का सबसे गुप्त स्थान माना जाता है, क्योंकि अमेरिका का एरिया 51 में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। इसलिए एरिया 51 के रहस्य से दुनिया अंजान है। हमारी पृथ्वी का ही एक हिस्सा है एरिया 51, लेकिन हमारे लिए वह एक रहस्य है।

sagar -
26-04-2011, 09:40 PM
क्या है एरिया-51अमेरिका के पश्चिमी क्षेत्र नेवादा में स्थित एरिया-51 वायुसेना का सैन्य बेस है। इस बेस को बनाने का उद्देश्य प्रायोगिक एयरक्राफ्ट और वेपन सिस्टम को विकसित करना और उनका परीक्षण करना है। इस क्षेत्र के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण अक्सर यहां षड्यंत्र की रणनीति बनने और यूएफओ की कहानियों के सवाल पैदा होते हैं।

कई लोगों का दावा है कि सामरिक महत्व के हथियारों और विमानों के निर्माण के अलावा यहां के रूसवेल में क्रैश हुए एलियन्स के अंतरिक्षयानों का परीक्षण किया जाता है। जीवित या मृत अवस्था में मिले एलियन्स का अध्ययन और उनके विमान किस तकनीक से बने हैं, इसके बारे में जानकारी हासिल की जाती है।

sagar -
26-04-2011, 09:48 PM
http://www.desertedhotel.com/system/files/images/uf001-50.jpg

sagar -
26-04-2011, 09:49 PM
http://www.lasvegastourism.com/gifs/alien2.gif

sagar -
26-04-2011, 09:51 PM
http://www.puregraffiti.com/graffiti-gallery/data/511/Area51-ALIEN.jpeg

sagar -
26-04-2011, 09:52 PM
http://alien-ufo-research.com/vidthumbs/area51alienautopsy.JPG

sagar -
26-04-2011, 09:54 PM
http://www.bloggernews.net/wp/wp-content/uploads/2008/08/area51thealieninterview_14.jpg

sagar -
26-04-2011, 09:56 PM
http://moreufo.com/wp-content/uploads/alien-ufo-extraterrestrial-body-recovered-nasa-area-51-roswell-corpse-03-military-operation-autopsy-photo-1.jpg

sagar -
26-04-2011, 09:58 PM
http://cdn.screenrant.com/wp-content/uploads/area-51-aliens.jpg

sagar -
26-04-2011, 09:59 PM
http://www.arealiensreal.info/images/autopsy2.jpg

Bond007
26-04-2011, 09:59 PM
:clap: :clap:

इस रुचिकर विषय पर बहुत अच्छा सूत्र प्रस्तुत किया है सागर जी! इस विषय पर दुनिया में अनेक भ्रांतियां, कहानियां और रोचक घटनाएं मौजूद हैं| जो आपके माध्यम से हमें यहां एक जगह पर देखने, पढ़ने को मिलेंगी| :cheers:

sagar -
26-04-2011, 10:01 PM
http://shots.ikbis.com/image/16695/large/area_51.jpg

sagar -
26-04-2011, 10:03 PM
:clap: :clap:

इस रुचिकर विषय पर बहुत अच्छा सूत्र प्रस्तुत किया है सागर जी! इस विषय पर दुनिया में अनेक भ्रांतियां, कहानियां और रोचक घटनाएं मौजूद हैं| जो आपके माध्यम से हमें यहां एक जगह पर देखने, पढ़ने को मिलेंगी| :cheers:

धन्येवाद बोंड जी

sagar -
26-04-2011, 10:06 PM
http://www.jimnicholsufo.com/wp-content/uploads/2007/09/area-51.jpg

abhisays
26-04-2011, 11:04 PM
बहुत ही जबदरस्त सूत्र है.. मज़ा आ गया.. काफी रोचक जानकारी है..

Nitikesh
27-04-2011, 06:03 AM
आपने बहुत ही सनसनीखेज सूत्र का निर्माण किया है/
धन्यवाद

sagar -
27-04-2011, 06:40 AM
एलियंस की मोजुदगी

एलियंस की मौजूदगी कहां कहां हो सकती है...ये जानकारी हासिल करने के लिए दुनिया के तमाम वैज्ञानिक जुटे रहे हैं ये कहानी तब से शुरू हुई जब पहला इंसानी कदम ने चांद को छुआ
दुनिया में पहली बार चांद पर कदम रखने वाले अमेरिकी नागरिक नील आर्मस्ट्रांग ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि चांद पर बाकायदा एलियन की कॉलोनी है ...उन्होंने यह भी कहा था कि एलियंस ने उन्हें इशारों में लौटने का संकेत भी किया था ...नील ने ये भी कहा कि मैं उनके बारे में ज्यादा बात कर दुनिया में दहशत नहीं फैलाना चाहता..लेकिन इतना जरुर था कि उनके शिप हमारे शिप से आकार में काफी बड़े थे। उनकी टेक्नोलॉजी हमसे ज्यादा विकसित लगी।

1969 से लेकर 1972 तक अमेरिका के छह अपोलो मिशन चांद पर गए। बताया जाता है कि अंतरिक्ष यात्री जब चांद पर पहुंचे....तो सबसे पहले उनका वास्ता..वहां पहले से बसे दूसरे ग्रह के जीवों से यानि एलियंस से पड़ा, जिन्होंने अमेरिकियों को चांद छोड़कर जाने की चेतावनी दी...। ये खबर रुसी अखबार प्रावदा ने रुस के एक टीवी न्यूज़ चैनल पर एक डोक्यूमैंट्री के हवाले से प्रसारित भी की। प्रावादा ने शक जताया कि जो भी चांद पर पहुंचा उन सभी का एलियंस से पाला पड़ा लेकिन नासा ने पुरी दुनिया से लगातार ये बात छुपाए रखी। जबकि नासा का कहना है कि अपोलो मिशन से जुड़े कई द्स्तावेज, तस्वीरें और फुटेज खो गई है जबकि सूत्र कहते हैं कि तस्वीरें खोने की बात महज सी आई ए का एक बहाना है। प्रावादा के मुताबिक अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों ने अपनी ओर से मैसेज सेंटर को जो मैसेज भेजे थे उनमें यू एफ ओ यानि अन आईडेंटिफाईड फ्लाईंग ऑब्जेक्ट्स देखे जाने और चांद पर कुछ उजड़ी हुई बस्तियां देखे जाने की बात है लेकिन इन कम्यूनिकेशन डॉक्यूमेंट्स को गायब कर दिया गया ..................

sagar -
27-04-2011, 06:43 AM
ध्यान देने की बात है कि 1972 के बाद कोई भी व्यक्ति चांद पर नहीं गया ...तो सवाल ये उठता है कि नित नए खोज करने वाले अमेरिकी वैज्ञानिकों सहित नासा ने आखिर चांद पर दूसरे लोगों को भेजना क्यों बंद कर दिया है ... 1972 से लेकर अभी तक ...नासा ने चांद पर किसी को क्यों नहीं भेजा ...तो क्या इस बात से जाहिर नहीं होता कि हो न हो ...अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चांद पर जो कुछ देखा उसे दुनिया से छुपाने की कोशिश कर रहे हों या फिर ऐसा तो नहीं कि एलियंस से निपटने के लिए नासा नई तैयारियों में जुटा है .. जाहिर सी बात ये भी है कि इस सच को छुपाने में अमेरिका कहीं न कहीं अपने हित की भी सोच रहा है ...पर अहम सवाल अब भी वहीं रह जाता है कि आखिर अमेरिका का इसमें कौन सा हित छिपा है ...

sagar -
27-04-2011, 07:29 AM
http://www.arcadiaclub.com/hi/img/alieni/riproduzione_alieno_roswell.jpg

pankaj bedrdi
27-04-2011, 06:23 PM
बहुत खुब जनाब

sagar -
27-04-2011, 06:39 PM
बहुत ही जबदरस्त सूत्र है.. मज़ा आ गया.. काफी रोचक जानकारी है..

आपने बहुत ही सनसनीखेज सूत्र का निर्माण किया है/
धन्यवाद

बहुत खुब जनाब
धन्येवाद आप सभी का

sagar -
27-04-2011, 08:13 PM
कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि एलियंस इंसानों के मुकाबले ज्यादा बुद्धिमान हैं और तकनीकी तौर पर बेहद ताकतवर भी हैं। स्पेन और अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों का दावा है कि एलियंस अपनी ताकतवर दूर बीनों से पृथ्वी पर नजर रख रहे हैं। उन्हें पृथ्वी के घूमने की गति, दिन की लंबाई, मौसम चक्र, महासागरों, महाद्वीपों और बादलों की जानकारी है। तमाम रिसर्च और अध्ययन के बाद भी दुनिया भर के वैज्ञानिक ये तक नहीं पता लगा पाए कि ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा कहीं और जीवन है या नहीं। एलियंस का वजूद साबित करने के लिए अब तक हजारों दावे किए जा चुके हैं,लेकिन असलियत क्या हे ये कह पाना बहुत मुश्किल हे !

ndhebar
27-04-2011, 09:05 PM
ध्यान देने की बात है कि 1972 के बाद कोई भी व्यक्ति चांद पर नहीं गया ...

Is this true............... ?????

abhisays
27-04-2011, 09:11 PM
is this true............... ?????

जी हां, मैंने भी सुना है.. ऐसा.. मगर इसके पीछे क्या कारन है?

sagar -
27-04-2011, 09:22 PM
जी हां, मैंने भी सुना है.. ऐसा.. मगर इसके पीछे क्या कारन है?
इसके पीछे ये कारण हे की अमरीका नही चाहता की कोई और एलियंस के बारे में जाने मेने सुना हे की एरिया ५१ में उन्होंने कुछ एलियंस को रखा हुआ हे और वो उनसे तकनीकी जानकारी हासिल करते हे और उन्होंने एक उडन तस्तरी भी बनाइ हे उनकी मदद से ! वो नही चाहते की दुनिया एलियंस के बारे में कुछ जाने !

ndhebar
27-04-2011, 09:50 PM
मुझे तो ये सब बस एक गल्प प्रतीत होता है

bhoomi ji
27-04-2011, 09:52 PM
इसके पीछे ये कारण हे की अमरीका नही चाहता की कोई और एलियंस के बारे में जाने मेने सुना हे की एरिया ५१ में उन्होंने कुछ एलियंस को रखा हुआ हे और वो उनसे तकनीकी जानकारी हासिल करते हे और उन्होंने एक उडन तस्तरी भी बनाइ हे उनकी मदद से ! वो नही चाहते की दुनिया एलियंस के बारे में कुछ जाने !
बहुत ही बेहतरीन सूत्र का निर्माण किया है सागर जी
जितनी तारीफ़ की जाय कम है



हाँ इस पर एक फिल्म भी बनी थी "independence day" "will smith" की फिल्म थी
उसमे भी दिखाया गया था कि किस तरह से अमेरिका ने अपने एक गुप्त सैनिक अड्डे पर एलियंस के शिप और उनकी डेड बॉडी रखी हुई थी....और उन पर शोध कार्य चल रहा था.....
जिसके बारे में कि खुद अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति को भी नहीं पता था...............
ये एक गुप्त मिशन था जिसके बारे सिर्फ गिने चुने लोगों को ही पता था

तो शायद हो ना हो ये एक सत्य हो कि एलियंस मौजूद हैं.......और अमेरिका इस तथ्य को छिपाने की कोशिश कर रह हो..............
खैर जो भी आपने जो जानकारी उपलब्ध करवाई है उसका बहुत बहुत धन्यवाद............
इससे जुडी नयी पुरानी जानकारी यहाँ प्रस्तुत करें,,,,,,,ये एक बहुत ही रोचक विषय है........

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=10650&stc=1&d=1303922940



http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=10649&stc=1&d=1303922940

pankaj bedrdi
28-04-2011, 11:24 AM
गजब का जनकारी सागर भाइ

naman.a
28-04-2011, 09:33 PM
बहुत ही रोचक सुत्र, ज्ञानवर्धक और अपने आप मे अनोखा सुत्र सागर जी को इसके लिये हार्दिक आभार ।

khalid
29-04-2011, 11:40 AM
मुझे तो ये सब बस एक गल्प प्रतीत होता है

ऐसा नहीँ हैँ निशांत भाई दुनिया मेँ पता नहीँ क्या क्या चीज हैँ जिन के उपर यकिन करना मुश्किल होता हैँ लेकिन हैँ कुदरत का करिश्मा कुदरत जाने

bharat
05-05-2011, 02:34 AM
सूत्र में अच्छी जानकारी दी गयी है! लेकिन काल्पनिक और फिल्मों से लिए गए चित्र भी दाल दिए गए हैं!
एरिया-51 के बारे में इस तरह की अफवाह इसलिए है क्यूंकि उस जगह पर जाने की किसी को इज़ाज़त नहीं है! फिर कुछ शरारती तत्त्वों द्वारा कुछ विडियो बनाकर यूट्यूब पर डालने से भी इन कांसिपय्रेसी थेओरिएस को बढ़ावा मिला! एरिया-51 विश्व की एकमात्र ऐसी जगह है जिसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है! यहाँ तक की नेवाडा में रहने वाले लोग भी उस जगह के बारे में कुछ नहीं जानते!

ये उस जगह की सैतेलईट से ली गयी तस्वीर है!http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/8/87/Wfm_area_51_landsat_geocover_2000.jpg
http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/98/Wfm_x51_area51_warningsign.jpg/800px-Wfm_x51_area51_warningsign.jpg

इस तस्वीर में एक बोर्ड दिखाया गया है जिस पर चेतावनी गयी है की कोई तस्वीर उतारने की अनुपाती नहीं है और न ही इस स्थान से आगे जा सकते हैं! जगह जगह पर एक पोल के सहारे cctv कैमरे लगे हुए दिखाई दे जाते हैं!

Bholu
05-05-2011, 10:11 AM
फोरम पर बहुत भरे है

Bond007
28-05-2011, 05:08 PM
फोरम पर बहुत भरे है

:lol:
बहुत नहीं, सभी हैं...........| ;)

deepkukna
28-05-2011, 10:44 PM
bahut hi badiya likha h aapne thanx