PDA

View Full Version : सफलता के मंत्र


great_brother
16-05-2011, 09:00 PM
प्रस्तुत है एक और नया और उपयोगी सूत्र " सफलता के मन्त्र "

दोस्तों इस सूत्र पर आप अपने आजमाए हुए सफलता के मन्त्र दे सकते है .........

शुरुआत मैं अपने आप अपनाए हुए कुछ गुप्त मंत्रो को आपको बता रहा हूँ ..................

great_brother
16-05-2011, 09:01 PM
शुरुआत मैं अपने आप अपनाए हुए कुछ गुप्त मंत्रो को आपको बता रहा हूँ ..................


1. खुद की तलाश जारी रखिए। जरूरी नहीं कि आप खुद को जितना जानते हैं या दूसरे आपको जितना समझते हैं, आपकी शख्सीयत उतनी ही है। उससे परे भी आपकी कुछ खासियतें और कुछ कमियां हो सकती हैं। इन खासियतों और कमियों को तलाशते रहिए। हो सकता है इस तलाश में आपको कोई नया सपना मिल जाए, अपने किसी अनजान हुनर से आप वाकिफ हो जाएं। इसलिए अपनी तलाश जारी रखिए.........

दोस्तों इस सूत्र पर आप अपने आजमाए हुए सफलता के मन्त्र दे सकते है .........

great_brother
16-05-2011, 09:02 PM
शुरुआत मैं अपने आप अपनाए हुए कुछ गुप्त मंत्रो को आपको बता रहा हूँ ..................


2. मित्रों याद रखिये कि सफलता उनको मिलती है, जिनमें काम करने का एटिटय़ूड होता है। मैं टैलेंट की बात नहीं कर रहा। याद रखिए टैलेंट बाद में काम आता है। पहले एटिटय़ूड काम आता है। एटिटय़ूड यानी काम करने की लगन, ईमानदारी और समर्पण, अपने संस्थान और पेशे के लिए सच्चाई। आप में ये खूबियां हैं और टैलेंट थोड़ा कम भी है तो काम चल सकता है। मगर काम से मोहब्बत ही नहीं है तो टैलेंट भी बेकार हो जाएगा........

दोस्तों इस सूत्र पर आप अपने आजमाए हुए सफलता के मन्त्र दे सकते है .........

great_brother
16-05-2011, 09:04 PM
शुरुआत मैं अपने आप अपनाए हुए कुछ गुप्त मंत्रो को आपको बता रहा हूँ ..................


3. मित्रों मेरी माने तो जानकारियां इकट्ठा मत कीजिए। ज्ञान हासिल कीजिए। आज की पीढ़ी की सबसे बड़ी दिक्कत है कि उसके पास सर्च इंजन हैं। उसे हर चीज की जानकारी गूगल से मिल रही है। चीजें जानने के लिए उसे खुद कोई मेहनत नहीं कर पड़ रही, इसलिए उसका दिमाग नॉलेज बैंक में तबदील हो रहा है, मगर लर्निंग स्किल उसमें नहीं पनप रही। आप चीजों के बारे में जानने से ज्यादा चीजों के बारे में खोजने में यकीन कीजिए। इस प्रक्रिया में आप नया सीखेंगे......

दोस्तों इस सूत्र पर आप अपने आजमाए हुए सफलता के मन्त्र दे सकते है .........

great_brother
16-05-2011, 09:04 PM
शुरुआत मैं अपने आप अपनाए हुए कुछ गुप्त मंत्रो को आपको बता रहा हूँ ..................


4. लोगों से संवाद कीजिए। कोई चिंता है, परेशानी है, सुख है या दुख है, निराशा, हताशा या कुंठा है तो उसे अपने करीबियों से बांटिए। इससे आपका दुख कम होगा। हो सकता है उलझन से बाहर आने का कोई मंत्र भी मिल जाए। अगर ये सारी नकारात्मक चीजें आप अंदर रखेंगे तो ये आपको अंदर से बीमार बना देंगी। मनोवैज्ञानिक रूप से बीमार। मनोवैज्ञानिक रूप से बीमार व्यक्ति कभी कामयाब नहीं हो सकता........

दोस्तों इस सूत्र पर आप अपने आजमाए हुए सफलता के मन्त्र दे सकते है .........

great_brother
16-05-2011, 09:07 PM
शुरुआत मैं अपने आप अपनाए हुए कुछ गुप्त मंत्रो को आपको बता रहा हूँ ..................


5. उदासी नशे की तरह है, जो आपको अंदर से खोखला करती है, इसलिए उदास मत रहिए। ये आपके सामाजिक दायरे को छोटा करती है। उदास इनसान के साथ कोई नहीं रहना चाहता। इस प्रवृत्ति को छोड़ने का एक नुस्खा है। आप अभी से बस यह स्वीकार कर लीजिए कि आप खुश हैं। दिन में दस बार खुद से कहिए कि आप खुश हैं। कुछेक महीनों में आप वाकई खुश रहने लगेंगे.......

दोस्तों इस सूत्र पर आप अपने आजमाए हुए सफलता के मन्त्र दे सकते है .........

Bholu
17-05-2011, 07:02 AM
क्या बात है कृपा सूत्र मेँ गति बनाये रखे

YUVRAJ
17-05-2011, 02:56 PM
वाह क्या बात है ...:bravo:
ग्रेट ब्रदर awesome ...:clap::clap::clap:

pankaj bedrdi
19-05-2011, 07:06 PM
अच्छा है लगे रहो