PDA

View Full Version : वो लड़की कौन है .......?

Sikandar_Khan
06-10-2011, 07:58 PM
मेरे प्यारे प्यारे दोस्तोँ काफी दिनोँ से सोच रहा था आपके लिए कुछ नया पेश किया जाए ....... तो पेशे खिदमत है एक मशहूर शायर की नज्म "वो लड़की कौन है ?
ये एक सस्पेँस नज्म है |अगर आप मे से किसी को भी पता हो कि वो लड़की कौन है तो आप किसी को न बताएं कि वो लड़की कौन है |

sagar -
07-10-2011, 07:03 AM
लिखो सिकन्दर भाई

Sikandar_Khan
07-10-2011, 07:43 AM
लिखो सिकन्दर भाई

चलिए अब इसे आगे बढ़ाते हैँ |

Sikandar_Khan
07-10-2011, 07:46 AM
न हूरोँ की तमन्ना है न मै परियोँ पे मरता हू |
वो एक भोली सी लड़की है जिसे मै प्यार करता हूँ | वो लड़की कौन है ?
|

Sikandar_Khan
07-10-2011, 07:52 AM
कहूं क्योँ चांद उसको चांद मुझसे दूर रहता है |
कहूं क्योँ फूल उसको मुरझाने पे जो मजबूर रहता है |
परी मै क्योँ कहूं जिसका परिस्तां मे बसेरा है |
कहूं क्योँ हूर जिसका दूसरी दूनियां मे डेरा है वो लड़की कौन है ?

Sikandar_Khan
07-10-2011, 07:59 AM
शराब उसको कहूं क्योँ जो होश सबके उडाती है |
बहार उसको कहूं क्योँ जो फिजा भी साथ लाती है |
मै कोई और नाम उसको दूं इसकी क्या जरूरत है |
वो एक लड़की है जो शर्मोँ हया की एक मूरत है |
उसी की याद से मै जिन्दगी मे रंग भरता हूं |
वो भोली सी लड़की है जिसे मै प्यार करता हूं | वो लड़की कौन है ?

khalid
07-10-2011, 08:15 AM
न हूरोँ की तमन्ना है न मै परियोँ पे मरता हू |
वो एक भोली सी लड़की है जिसे मै प्यार करता हूँ | वो लड़की कौन है ?
|

हमेँ क्या पता आप को पता होगा

Sikandar_Khan
07-10-2011, 09:02 AM
हमेँ क्या पता आप को पता होगा

दिमाग पर जोर दो शायद पता हो |

Sikandar_Khan
07-10-2011, 10:16 AM
न आराइस पसन्द उसको न फैशन की है दिलदारा
मिजाज उसका हया परवर लिबास उसका बहुत सादा
वो अपनी सादगी को हुश्न की मेराज करती है
पयाम अपनी हया की अपने सर का ताज कहती है |
वो एक भोली सी लड़की है जिसे मै प्यार करता हूं | वो लड़की कौन है ?

Sikandar_Khan
07-10-2011, 03:42 PM
मै कोई और नाम उसको दूँ इसकी क्या जरुरत है
वो एक लड़की है जो शर्मो हया की एक मूरत है
अदा उसकी अनोखी है ना चाल उसकी निराली है
वो है एक सांवली लड़की ना गोरी है ना काली
उसी की याद से मै जिंदगी में रंग भरता हूं
वो एक भोली सी लड़की है जिसे मै प्यार करता हूं |

arvind
07-10-2011, 03:46 PM

ऑप्शन दीजिये, हिंट्स दीजिये। फिर जवाब दे सकता हूं।

bhavna singh
07-10-2011, 03:54 PM
कहूं क्योँ चांद उसको चांद मुझसे दूर रहता है |
कहूं क्योँ फूल उसको मुरझाने पे जो मजबूर रहता है |
परी मै क्योँ कहूं जिसका परिस्तां मे बसेरा है |
कहूं क्योँ हूर जिसका दूसरी दूनियां मे डेरा है वो लड़की कौन है ?
:fantastic::bravo::bravo:

वाह वाह वाह............. खान साहब
लोग तो प्रशंशा करते है आपने तो हर एक चीज को किनारे कर दिया मान गए आपको .....
मुझे तो बता ही दीजिए की वो लड़की कौन है ?
हो सके तो व्यक्तिगत सन्देश में बता दीजिए .........

Sikandar_Khan
07-10-2011, 04:10 PM
ऑप्शन दीजिये, हिंट्स दीजिये। फिर जवाब दे सकता हूं।
वो मेरे बहुत ही करीब है अरविंद भाई

:fantastic::bravo::bravo:

वाह वाह वाह............. खान साहब
लोग तो प्रशंशा करते है आपने तो हर एक चीज को किनारे कर दिया मान गए आपको .....
मुझे तो बता ही दीजिए की वो लड़की कौन है ?
हो सके तो व्यक्तिगत सन्देश में बता दीजिए .........
भावना जी तहेदिल से शुक्रिया लेकिन मै आपको अभी बता नहीं सकता हूं
क्योंकि नज्म का सस्पेंस खत्म हो जायेगा |

arvind
07-10-2011, 04:19 PM
वो मेरे बहुत ही करीब है अरविंद भाई

भावना जी तहेदिल से शुक्रिया लेकिन मै आपको अभी बता नहीं सकता हूं
क्योंकि नज्म का सस्पेंस खत्म हो जायेगा |
चार ऑप्शन दे दीजिये, फिर कोशिश करता हूं।

MANISH KUMAR
07-10-2011, 06:12 PM
अगर आप मे से किसी को भी पता हो कि वो लड़की कौन है तो आप किसी को न बताएं कि वो लड़की कौन है |

ठीक है... मैं नहीं बताऊंगा की वो लड़की कौन है. :tomato::giggle:

bhavna singh
07-10-2011, 06:45 PM
ठीक है... मैं नहीं बताऊंगा की वो लड़की कौन है. :tomato::giggle:

अरे कोई तो बताओ की वो लड़की कौन है ?:help::help:

Sikandar_Khan
07-10-2011, 07:39 PM
चार ऑप्शन दे दीजिये, फिर कोशिश करता हूं।
वही तो नहीं दे सकता हूं थोडा इंतज़ार करें खुद पता चल जायेगा |

ठीक है... मैं नहीं बताऊंगा की वो लड़की कौन है. :tomato::giggle:
राज को राज रहने दो भाई अभी मत बताओ |

अरे कोई तो बताओ की वो लड़की कौन है ?:help::help:
बस थोडा सा और इन्तेज़ार है |

abhisays
07-10-2011, 07:41 PM
यह तो सुरेश मोहन पाठक के उपन्याशो टाइप का सुस्पेंस हो गया है..

आखिर कार यह लड़की है कौन

Sikandar_Khan
07-10-2011, 07:51 PM
यह तो सुरेश मोहन पाठक के उपन्याशो टाइप का सुस्पेंस हो गया है..

आखिर कार यह लड़की है कौन
बिलकुल चलिए अब थोडा और आगे बढते हैं |

ndhebar
07-10-2011, 08:03 PM
बिलकुल चलिए अब थोडा और आगे बढते हैं |
बढ़ो भाई
सस्पेंस बहुत हद तक आगे बढ़ गया है

Sikandar_Khan
07-10-2011, 08:23 PM
एक बार मुझे किसी काम के सिलसिले में दो महीनों के लिए इंडिया से बाहर जाना पड़ गया
वहाँ जाने पर थोडा टाइम बढ़ गया तो उसका खत आया ....खत में क्या लिखती है वो लड़की |
अभी तो आठ दस दिन ही हुवे हैं आपको जाकर महीने और कितने दिन पड़ेंगे बीच में आकार
ना अब कॉलेज में दिल लगता है ना जीने खुदा के वास्ते आ जाइयेगा दो महीनों में.....
अगर जल्दी ना आना हो तो मेरा वीजा बनवा लो यहाँ पर कुछ नहीं भाता तुम अपने पास बुलवा लो

bhavna singh
07-10-2011, 08:56 PM

फिर क्या हुआ आगे भी तो बताइए ?

abhisays
07-10-2011, 08:57 PM
अब और इंतज़ार नहीं होता... गुरु...

bhavna singh
07-10-2011, 09:12 PM
अब और इंतज़ार नहीं होता... गुरु...

ये खान साहब किस्तों ने मरहम दे रहे हैं .......!

Sikandar_Khan
07-10-2011, 10:14 PM
अब और इंतज़ार नहीं होता... गुरु...
लिखने में बहुत टाइम लगता है भाई कॉपी पेस्ट हो तो उठा कर चिपका दो |

ये खान साहब किस्तों ने मरहम दे रहे हैं .......!
मोहतरमा आपने तो हमारी नज्म को मरहम बना दिया ये गलत बात है |

Sikandar_Khan
07-10-2011, 10:24 PM
वो एक भोली सी लड़की है जिसे मै प्यार करता हूं
ना वो दुनिया से डरती है ना मै दुनिया से डरता हूं
मै सब के सामने उसको कलेजे से लगता हूं
है उसका नाम "निकहत" प्यार से कहता हूं मै निक्की

bhavna singh
07-10-2011, 11:36 PM
वो एक भोली सी लड़की है जिसे मै प्यार करता हूं
ना वो दुनिया से डरती है ना मै दुनिया से डरता हूं
मै सब के सामने उसको कलेजे से लगता हूं
है उसका नाम "निकहत" प्यार से कहता हूं मै निक्की

क्या सच में यही है ? नाम तो पता चल गया अब बाकी का राज कल खुलेगा ........!

Sikandar_Khan
08-10-2011, 10:59 AM
क्या सच में यही है ? नाम तो पता चल गया अब बाकी का राज कल खुलेगा ........!
चलिए अब इस राज पर से पर्दा उठा ही देते हैं काफी टाइम बर्बाद हो गया आप लोगों का |

Sikandar_Khan
08-10-2011, 11:20 AM
मै जिससे प्यार करता हूँ सुनो वो कौन है लड़की .........
मै जिससे प्यार करता हूँ वो है मेरी "बेटी" ना वो दुनिया से डरती है ना मै डरता हूँ
और मै सब के सामने उनको कलेजे से लगता हूँ |

bhavna singh
08-10-2011, 12:36 PM
मै जिससे प्यार करता हूँ सुनो वो कौन है लड़की .........
मै जिससे प्यार करता हूँ वो है मेरी "बेटी" ना वो दुनिया से डरती है ना मै डरता हूँ
और मै सब के सामने उनको कलेजे से लगता हूँ |

oh my god:omg::omg::omg: ये आपने कहाँ लाकर पटक दिया ........?

MANISH KUMAR
09-10-2011, 03:21 PM
मै जिससे प्यार करता हूँ सुनो वो कौन है लड़की .........
मै जिससे प्यार करता हूँ वो है मेरी "बेटी" ना वो दुनिया से डरती है ना मै डरता हूँ
और मै सब के सामने उनको कलेजे से लगता हूँ |

:bravo::bravo: to good :cheers:
किसी ने मुझसे ये तो पूछा नहीं की मैं क्यों नही बताऊंगा?:bang-head:

abhisays
09-10-2011, 03:35 PM
बहुत बढ़िया सिकंदर जी.. :fantastic::fantastic:

Sikandar_Khan
25-10-2011, 11:29 AM
बहुत बढ़िया सिकंदर जी.. :fantastic::fantastic:
:thanks::thanks:
बहुत बहुत शुक्रिया अभिषेक जी |