PDA

View Full Version : दीवाली आई खुशिया लाई


sagar -
20-10-2011, 06:40 PM
http://2.bp.blogspot.com/_SsQ1GXqwo0g/TNQ5H5LUvsI/AAAAAAAAAgQ/6iLz18fwYgA/s1600/D8.jpg

आप सभी फोरम वासियो को दीवाली की शुभ कामनाएँ

sagar -
20-10-2011, 06:41 PM
दीवाली या दीपावली का शाब्दिक अर्थ है दीपों की श्रृंखला। इस त्योहार को प्रकाश के उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। दीपावली का त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है और यह भारतीय सभ्यता का एक अभिन्न भाग है। उत्तर भारत में यह उत्सव धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। दीपावली लक्ष्मी देवी जो कि धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की दात्री हैं, के स्वागत का त्योहार है।

sagar -
20-10-2011, 06:44 PM
माना जाता है कि दिवाली के दिन अयोध्या के राजा श्री रामचंद्र अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का ह्रदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से उल्लासपूर्ण था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीए जलाए। कार्तिक मास की घनघोर काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। अधिकतर यह पर्व ग्रिगेरियन कैलन्डर के अनुसार अक्तूबर या नवंबर महीने में पड़ती है। दिवाली दीपों का त्योहार है| इसे दीवाली या दीपावली भी कहते हैं ।

sagar -
20-10-2011, 06:46 PM
अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व समाज में उल्लास, भाई-चारे व प्रेम का संदेश फैलाता है। यह पर्व सामूहिक व व्यक्तिगत दोनों तरह से मनाए जाने वाला ऐसा विशिष्ट पर्व है जो धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विशिष्टता रखता है। हर प्रांत या क्षेत्र में दीवाली मनाने के कारण एवं तरीके अलग हैं पर सभी जगह कई पीढ़ियों से यह त्योहार चला आ रहा है। लोगों में दीवाली की बहुत उमंग होती है। लोग अपने घरों का कोना-कोना साफ़ करते हैं, नये कपड़े पहनते हैं। मिठाइयों के उपहार एक दूसरे को बाँटते हैं, एक दूसरे से मिलते हैं। घर-घर में सुन्दर रंगोली बनायी जाती है, दिये जलाए जाते हैं और आतिशबाजी की जाती है। बड़े छोटे सभी इस त्योहार में भाग लेते हैं। अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व समाज में उल्लास, भाई-चारे व प्रेम का संदेश फैलाता है। हर प्रांत या क्षेत्र में दीवाली मनाने के कारण एवं तरीके अलग हैं पर सभी जगह कई पीढ़ियों से यह त्योहार चला आ रहा है। लोगों में दीवाली की बहुत उमंग होती है।

sagar -
20-10-2011, 06:50 PM
दीवाली के बाद कहा जाता है नया साल शुरू हो जाता है. दीवाली के मौके पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है
इस दिन घरों में सुबह से ही तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। बाज़ारों में खील-बताशे , मिठाइयाँ ,खांड़ के खिलौने, लक्ष्मी-गणेश आदि की मूर्तियाँ बिकने लगती हैं । स्थान-स्थान पर आतिशबाजी और पटाखों की दूकानें सजी होती हैं। सुबह से ही लोग रिश्तेदारों, मित्रों, सगे-संबंधियों के घर मिठाइयाँ व उपहार बाँटने लगते हैं। दीपावली की शाम लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। पूजा के बाद लोग अपने-अपने घरों के बाहर दीपक व मोमबत्तियाँ जलाकर रखते हैं। चारों ओर चमकते दीपक अत्यंत सुंदर दिखाई देते हैं। रंग-बिरंगे बिजली के बल्बों से बाज़ार व गलियाँ जगमगा उठते हैं। बच्चे तरह-तरह के पटाखों व आतिशबाज़ियों का आनंद लेते हैं। रंग-बिरंगी फुलझड़ियाँ, आतिशबाज़ियाँ व अनारों के जलने का आनंद प्रत्येक आयु के लोग लेते हैं। देर रात तक कार्तिक की अँधेरी रात पूर्णिमा से भी से भी अधिक प्रकाशयुक्त दिखाई पड़ती है

khalid
20-10-2011, 07:09 PM
सच मेँ दीपावली ऐसा त्योहार हैँ जो हर तबके के लोगोँ के चेहरे पर मुस्कान लेकर आती हैँ
सभी को हैप्पी दीपावली