PDA

View Full Version : आज का इतिहास


Dark Saint Alaick
01-03-2012, 02:15 PM
दोस्तो ! मेरा यह नया सूत्र आपको प्रतिदिन 'आज का इतिहास' बताएगा अर्थात यह जानकारी देगा कि उस दिन अतीत में संसार भर में क्या कुछ ऐसा घटित हुआ, जो आपको जानना चाहिए ! मुझे उम्मीद है कि मेरा यह सूत्र इतिहास के विद्यार्थियों के अलावा उन लोगों के लिए भी रुचिकर रहेगा, जो किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अपना ज्ञान-कोष बढ़ाना चाहते हैं ! आइए, शुरू करते हैं यह इतिहास-यात्रा !

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=15362&stc=1&d=1330596905

Dark Saint Alaick
01-03-2012, 02:17 PM
1 मार्च

1640 - अंग्रेजों को मद्रास में व्यापारिक केन्द्र खोलने की अनुमति मिली।
1775 - मराठा नेता नाना फड्नवीस और अंग्रेजों के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1908 - टाटा लौह एवं इस्पात कंपनी की स्थापना।
1919 - महात्मा गांधी ने रौलेट कानून के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=15363&stc=1&d=1330597012

1941 - जर्मन सैनिको ने बुल्गारिया पर हमला किया।
1955 - इजरायल ने गाजा पर हमला किया 48 की मौत।
1963 - फ्रांस में दो लाख खननकर्मी हडताल पर गये।
1969 - पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नयी दिल्ली और कलकत्ता के बीच संचालित।
1985 - एस्टेट डयूटी को वापस लिया गया।
1998 - नौंवी पंचवर्षीय योजना का प्रारूप जारी।

Sikandar_Khan
01-03-2012, 08:41 PM
बहुत ही रोचक ,ज्ञानवर्धक सूत्र के लिए आलैक जी को बधाईयाँ |

abhisays
02-03-2012, 06:57 AM
इस सूत्र से काफी नयी नयी जानकारियाँ मिलेगी. :fantastic:

Dark Saint Alaick
02-03-2012, 06:57 PM
2 मार्च

1498 - वास्को डि गामा का जहाजी बेड़ा मोजाम्बिक पहुंचा।
1855 - अलेक्सांद्र रोमानोव रूस के जार बने।
1700 - मराठा शासक राजा राम का सिंघगढ में निधन।
1923 - लोकप्रिय पत्रिका 'टाइम' का प्रकाशन शुरू।
1937 - मेक्सिको में तेल का राष्ट्रीयकरण।
1940 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सोवियत सेनाओं ने फिनलैंड के तुपुरा द्वीप पर कब्जा किया।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=15388&stc=1&d=1330700238

1946 - हो चि मिन्ह उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1949 - भारत-कोकिला सरोजनी नायडू का निधन।
1952 - सिंदरी में खाद कारखाने की शुरूआत।
1956 - मोरक्को ने फ्रांस की दासता से मुक्ति की घोषणा की।
1958 - यमन की संयुक्त अरब अमीरात में शामिल होने की घोषणा।
1977 - लीबिया में संविधान में संशोधन।
1982 - पटना में गंगा नदी पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुलों में से एक 'महात्मा गांधी सेतु' का उद्घाटन।
1992 - पूर्व सोवियत गणराज्य मोल्दोवा ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
2002 - अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना का 'आपरेशन अनाकोंडा' शुरू।
2004 - इराक में आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की।

Dark Saint Alaick
03-03-2012, 11:17 AM
3 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=15389&stc=1&d=1330759049

1839 - टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन. टाटा का जन्म।
1900 - अमेरिकी इस्पात निगम का गठन।
1919 - जाने माने मराठी लेखक हरिनारायण आप्टे का निधन।
1919 - जर्मनी में कम्युनिस्ट पार्टी ने आम हड़ताल की घोषणा की।
1924 - जर्मनी और तुर्की ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1956 - मोरक्को को फ्रांस से आजादी मिली।
1963 - सेनेगल ने संविधान अपनाया।
1965 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1974 - तुर्की विमान डीसी-10 के फ्रांस की राजधानी पेरिस में दुर्घटनाग्रस्त होने से 346 लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick
03-03-2012, 11:04 PM
4 मार्च

1665 - इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय की हालैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
1699 - जर्मनी के लुबेक से यहूदियों को निकाला गया।
1788 - कलकत्ता गजट का पहली बार प्रकाशन।
1858 - प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के 200 बागियों को अंडमान भेजा गया।
1879 - देश के पहले महिला कालेज की स्थापना।
1945 - फिनलैंड ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=15390&stc=1&d=1330801441

1951 - पहले एशियाई खेल नई दिल्ली में शुरू।
1961 - देश के पहले विमानवाही पोत आईएनएस विक्रांत का जलावतरण।
1972 - लीबिया और सोवियत संघ के बीच सहयोग संधि।
1977 - रोमानिया में भूकंप में 1541 लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick
06-03-2012, 01:32 AM
5 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=15397&stc=1&d=1330983137

1699 - महाराजा जय सिंह द्वितीय आमेर (जयपुर रियासत का पुराना नाम) की राजगद्दी पर बैठे।
1795 - बेसल की संधि से प्रशिया और फ्रांस के साथ युद्ध समाप्त।
1851 - भारतीय भू सर्वेक्षण विभाग की स्थापना।
1927 - अमेरिकी संपत्ति को बचाने के लिए 1000 अमेरिकी सैनिक चीन पहुंचे।
1931 - गांधी और इरविन के बीच समझौता।
1943 - ब्रिटेन की शाही वायुसेना ने जर्मनी के एसन पर बमबारी की।
1959 - ईरान और अमेरिका के बीच आर्थिक और सैन्य समझौता।

Dark Saint Alaick
06-03-2012, 01:40 AM
6 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=15398&stc=1&d=1330983625

1508 - मुगल शासक हुमायूं का काबुल में जन्म।
1775 - रघुनाथ राव और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर।
1915 - महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर की शांतिनिकेतन में पहली बार मुलाकात हुई।
1961 - 'द टाइम्स आफ इंडिया' समूह ने पहले आर्थिक दैनिक समाचार पत्र 'द इकोनामिक टाइम्स' का मुंबई से प्रकाशन शुरू किया।
1991 - तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह ने इस्तीफा दिया।

Dark Saint Alaick
07-03-2012, 01:19 PM
7 मार्च

1835 - अंग्रेज़ी साहित्य और विज्ञान का भारत में प्रसार का निर्णय।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=15403&stc=1&d=1331111951

1876 - अलेक्जेंडर ग्राहम बैल ने टेलीफोन का पेटेंट कराया।
1911 - हिन्दी साहित्य की बहुआयामी प्रतिभा सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का जन्म।
1941 - ब्रिटिश सेनाएं यूनान पहुंची।
1941 - ब्रिटिश सेनाओं ने इथियोपिया पर हमला किया।
1961 - प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी तथा भारत के पहले गृहमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का निधन।
1971 - मिस्र ने स्वेज नहर के संघर्षविराम का नवीनीकरण करने से इंकार किया।
1973 - बांग्लादेश में शेख मुजीब उर रहमान की पार्टी अवामी लीग ने चुनावों में जीत हासिल की।
1987 - महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर में टेस्ट मैचों में सर्वप्रथम दस हजार रन बनाने का दुर्लभ सम्मान हासिल किया।
1994 - लाइबेरिया के राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर का इस्तीफा।

Dark Saint Alaick
12-03-2012, 09:35 AM
8 मार्च

1534 - गुजरात के शासक बहादुर शाह ने चित्तौडगढ़ पर हमला किया।
1722 - अफगान शासक मीर मुहम्मद ने ईरान पर कब्जा किया।
1864 - मराठी लेखक हरि नारायण आप्टे का जन्म।
1911 - पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=15429&stc=1&d=1331526924

1917 - रूसी क्रान्ति की शुरूआत।
1930 - सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरूआत।
1942 - रंगून (अब यांगून-मयांमा) पर जापान का कब्जा।
1948 - एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।

rajnish manga
12-03-2013, 01:48 PM
मित्रो, यह खोया हुआ सूत्र मेरे हाथ में अकस्मात् आ गया. फोरम के नए सदस्य गायत्री जी का प्रोफाइल देख रहा था कि छपा संकेत मिला कि वो उस समय यही सूत्र यानि 'आज का इतिहास' देख रहे थे. सो आज ही इस सूत्र का मुझे ज्ञान हुआ और विज़िट कर पाया हूँ. अलैक जी की खोजी दृष्टि ऐसे ही नायाब और सार्वकालिक विषयों पर पहुँचती है जिसके लिए मुझ जैसे सदस्य उनके कृतज्ञ रहेंगे. आश्चर्य इस बात का है कि इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक सूत्र में आठ दिनों का विवरण आ पाया है. मेरा अलैक जी से अनुरोध है कि इस सूत्र का उद्धार करें और साल के सभी दिनों की ज्ञानवर्धक जानकारी प्रस्तुत करें. धन्यवाद

aspundir
12-03-2013, 10:55 PM
9 मार्च वर्ष 1564 को इटली के प्रसिद्ध शायर, मूर्तिकार और वास्तुविद माईकल एंग्लो का 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ। यह प्रसिद्ध इतालवी शायर वर्ष 1475 में जन्मे थे। माइकल एंग्लो ने अपने पिता के विरोध के बावजूद चित्रकारी, मूर्तिकारी में रूचि लेना आरंभ कर दिया और इन दोनों कलाओं में बहुत जल्दी ही ख्याति प्राप्त कर ली। यह इतालवी कलाकार वास्तुकला में भी निपुण हो गया। हज़रत मूसा और हज़रत ईसा अलैहमस्सलाम की मूर्ति, सेंट पीटर के चर्च के शिलालेख और प्रलय के दिन नामक पेंटिंग माइकल एंग्लो के प्रसिद्ध कलाओं के भाग हैं।
***
9 मार्च वर्ष 1915 को जीव विज्ञान के विशेषज्ञ जान हेनीफ़ेबर का निधन हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करके शोध आरंभ किया। जान फ़ेबर ही वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने यह दृष्टिकोण पेश किया कि ज़मीन के कीड़े मकोड़े और जानवर अपनी रक्षा के लिए अपनी प्रवृत्ति में पायी जाने वाली व्यवस्था से लाभ उठाते हैं।
***
9 मार्च सन १४५४ ईसवी को इतालवी नाविक और खोजकर्ता अमेरिगो वेसपसी का जन्म हुआ। युवाकाल से समुद्री यात्राओं में गहरी रूचि के कारण उन्होंने समुद्री जहाज़ पर काम करना आरंभ कर दिया और उन्नति करते करते वे कप्तान बन गए। वेसपसी ने चार बार एक अज्ञात धरती की यात्रा की जिसका उस समय तक कोई नाम नहीं था और बाद में उन्हीं के नाम पर इस धरती का नाम अमेरिका रखा गया। यही कारण है कि कुछ विशेषज्ञ अमेरिको वेसपसी को अमरीका का खोजकर्ता मानते हैं। वर्ष १५१२ में उनका निधन हो गया। वर्ष १५०७ ईसवी में जर्मन भूशास्त्री मूलर ने अमेरिगो वेसपस के यात्रा वृतांत प्रकाशित किए। उन्होंने अपनी पुस्तक में यह प्रस्ताव रखा कि नए खोजे गए क्षेत्र का नाम अमेरिको वेसपसी के नाम पर अमेरिका रखा जाए।
***
9 मार्च सन १९९२ ईसवी को इस्राईल और लिकूड पार्टी के संस्थापकों में से एक मनाख़िम बेगीन की मृत्यु हुई। बेगीन का जन्म वर्ष १९१३ में बेलारूस में हुआ। उसका पिता एक चरमपंथी ज़ायोनी था जिसका बेगीन के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ा। बेगीन ने १२ वर्ष की आयु में ज़ायोनी युवा गारद का गठन किया और फ़िलिस्तीन पलायन करने के दो वर्ष बाद वर्ष १९४२ में चरमपंथी आतंकवादी संगठन एयरगन का मुखिया बन गया। यह भयानक कट्टरपंथी ज़ायोनी संगठन था जिसने फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार और बलपूर्वक निर्वासन में क्रूर भूमिका निभाई। आतंकवादी कार्यवाहियों का संचालना बेगीन इतनी क्रूरता से करता था कि ज़ायोनी शासन के संस्थापकों में गिने जाने वाले डेविड बिन गोरियन ने बेगीन को हिटलर की उपाधि दी। इस्राईली मंत्रीमंडल में उसे बारी बारी कई पद मिले और वर्ष १९७७ में उसे लिकूड पार्टी का पहला ज़ायोनी प्रधानमंत्री चुना गया। वर्ष १९८२ में बेगीन के आदेश पर लेबनान स्थित शबरा व शतीला शरणार्थी शिविरों में फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों का बड़ी निर्दयता से जनसंहार किया गया जिसके बाद बेगीन को विवश होकर प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद बेगीन की मेलिकोलिया रोग से ग्रस्त होकर १९९२ में मौत हो गई।

aspundir
12-03-2013, 10:57 PM
१०मार्च सन १८७६ ईसवी को अमरीकी अविष्कारक एलेग्ज़न्डर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का अविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बिल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफ़ोन वार्ता हुई। इस प्रकार संपर्क साधन के क्षेत्र में एक महान उप्लब्धि सामने आयी। बिल ने टेलीफ़ोनी बनाने में अपने से पहले के समस्त वैज्ञानिकों के शोधकार्यों और अध्ययन से लाभ उठाया था।उनके द्वारा बनाया गया टेलीफ़ोन इस समय के टेलीफ़ोन के रुप का नहीं था टेलीफ़ोन का वर्तमान रुप बाद के वैज्ञानिकों के परिश्रम का प्रतिफल है।
***

१० मार्च सन १८६१ ईसवी को कैनेडा की महिला कवि श्रीमती पोलिन जॉन्सन का जन्म हुआ। वे रेंड इंडियन जाति के उस गुट में जन्मी जिसे विवशत: अमरीका से कैनेडा पलायन करना पड़ा। सन १९३१ में पोलिन जॉलिन जॉनसन का निधन हुआ।***
१० मार्च सन १८९६ ईसवी को इटली के श्याम वर्ण के लोग जिन्होंने इथोपिया पर अधिकार ज़माने के लिए आक्रमण किया था आडवा नामक स्थान पर पराजित हुए। इटली चाह रहा था कि इथोपिया पर अधिकार करके वो पूर्वोत्तरी अफ़्रीक़ा के अपने दो उपनिवेशों एरिट्रिया और सोमालिया के बीच संपर्क स्थापित करे। इटली की सेना के आधुनिक अस्त्रों से लैस होने के बावजूद इथोपिया की सेना ने उसे हार का सामना कराया । और इटली की सेना भारी आर्थिक और जानी क्षति उठाने के बाद पीछे हटने पर विवश हो गयी।
***
१०मार्च सन १९४५ ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकिया पर भीषण बम्बारी की। इस आक्रमण में अमरीकी युद्धक विमानों ने कई बार में टोकिया पर सैकड़ों बम गिराए। जिसके कारण टोकिया के लगभग १ लाख आम नागरिक मारे गये। जापान को हथियार डालने पर विवश करने के लिए अमरीका इस देश के आवासीय क्षेत्रों पर बम्बारी कर रहा था और टोकियो पर आक्रमण भी इसी क्रम में शामिल था। इसके बावजूद जापान अगस्त सन १९४५ में हीरोशीमा और नागासाकी नगरों पर अमरीका के परमाणु आक्रमण तक हथियार डालने पर तैयार नहीं हुआ।
***

aspundir
12-03-2013, 10:58 PM
११ मार्च सन ९०४ ईसवी को माल्टा द्वीप इस्लामी क्षेत्रों में शामिल हो गया। सन १०९१ ईसवी तक इस द्वीप पर मुसलमानों का राज रहा माल्टा क्षेत्र कई छोटे द्वीपों पर आधारित है। इसका क्षेत्रफल ३१६ वर्ग किलोमीटर है। माल्टा द्वीप योरोपीय महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है यह ट्यूनीशिया और इटली के निकट है।११ मार्च सन १५४४ ईसवी को इटली के विख्यात शायर टोरेकवाटो टेसो का जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही शायरी से लगाव था और बाल्यकाल से ही उन्होंने कविता लिखनी आरंभ कर दी थी। टैसो का पहला पद्य संकलन जब प्रकाशित हुआ तो उस समय उनकी आयु २२ वर्ष की थी। देहात की लड़कियां आदि उनकी विख्यात रचनाए हैं १५९४ ईसवी में टैसो का निधन हुआ।
*****११ मार्च सन १९८५ ईसवी को पूर्व सोवियत संघ में चेरनेन्कोव के निधन की घोषणा के बाद नेतृत्त संकट समाप्त हुआ और कम्यूनिस्ट पार्टी के राजनैतिक कार्यालय के सबसे कम आयु वाले गोरबाचोफ़ को चेरनेन्कोव का उत्तराधिकारी बनाया गया। मिख़ाइल गोरबाचोफ़ के कम्यूनिस्ट पार्टी का नेता चुने जाने के बाद बड़े व्यापक परिवर्तन हुए और छ: वर्ष के बाद सोवियत संघ विघटित हो गया।शक्ति मिल जाने के बाद गोरबाचोफ़ ने पुनर्निर्माण के सिद्धांन्त के अंतर्गत आर्थिक परिवर्तन किया और खुला राजनैतिक वातावरण के नाम पर अपने दृष्टिगत आंतरिक नीतियां पेश कीं। इन नीतियों को लागू करने में बहुत सी रुकावटों का सामना हुआ। वे न केवल यह कि पतन की ओर बढ़े तथा सोवियत संघ के भीतरी मतभेदों और टकराव को समाप्त करने में सफल नहीं हुए बल्कि इससे अमरीका के हस्तक्षेप की भूमि और भी प्रशस्त हो गई इस प्रकार से कि सन १९९१ में होने वाले विद्रोह को कुचलने में सफल हो जाने के बावजूद गोरबाचोफ़ इसी वर्ष के दिसम्बर महीने में सत्ता से हटने पर विवश हुए।
*****

aspundir
12-03-2013, 10:58 PM
12 मार्च वर्ष 1949 ईसवी को पाकिस्तान की संसद ने देश की व्यवस्था के संचालन के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जिसे लक्ष्य प्रस्ताव का नाम दिया गया। इस प्रस्ताव का मसौदा अल्लामा शब्बीर अहमद उस्मानी ने तैयार किया था जिसमें पाकिस्तान के संविधान का आधार और पाकिस्तान सरकार के उद्देश्य बयान किए गए थे। इस प्रस्ताव को संसद ने कुछ बदलाव के बाद पारित कर दिया और वर्ष 1985 में इस प्रस्ताव को पाकिस्तान के संविधान का भाग बना दिया गया।
*****12 मार्च वर्ष 1635 ईसवी को मुग़ल बादशाह शाहजहां पहली बार तख़्ते ताऊस पर बैठा। तख़्ते ताऊस वह प्रसिद्ध शाही सिंहासन था जिसे शाहजहां ने विशेष रूप से अपने लिये बनवाया था। यह सिंहासन 3 ग़ज लंबा, ढाई गज़ चौड़ा और पांच गज़ ऊंचा था। इस के छह पाये थे जो शुद्ध सोने के थे। सिंहासन की छत को ज़मुर्रद के बारह स्तंभ थामे हुए थे। छत के ऊपर दो मोर आमने सामने खड़े थे। इन मोरों की गर्दनों में संसार के दुर्लभ और बेहतरीन मोतियों की मालाएं लटकी हुई थीं। इन्हीं मोरों के कारण इसको तख़्ते ताऊस कहा जाता है क्योंकि फ़ारसी भाषा में मोर को ताऊस कहा जाता है।
*****12 मार्च वर्ष 1854 ईसवी को फ़्रांस, ब्रिटेन और उसमानी शासन के मध्य एतिहासिक क़ुस्तुनतुनिया समझौता हुआ। इस समझौते के आधार पर तीनों उक्त देशों को ज़ार रूस के मुक़ाबले में बहुत सी सफलताएं मिलीं। इन देशों को करीमा युद्ध में मिलने वाली सफलता भी इसी समझौते के बाद मिली।12 मार्च वर्ष 1930 ईसवी को भारत में महात्मा गांधी के आदेश पर नागरिक अवज्ञा आंदोलन आरंभ हुआ। इस आंदोलन में भारत के समस्त देश प्रेमियों और स्वतंत्रता प्रेमियों ने भाग लिया। अंग्रेज़ों की साम्राजी सरकार की ओर से नमक पर कर में वृद्धि के निर्णय के बाद यह आंदोलन आरंभ हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन के नेता महात्मा गांधी ने 78 हज़ार लोगों के साथ इस आंदोलन में भाग लेकर नमक एकत्रित करना आरंभ किया। अंग्रेज़ों ने हज़ारों लोगों को गिरफ़्तार करके जेल में डाल दिया और इसी कारण सरकारी कार्यालयों में बहुत काम प्रभावित हुआ।

Dark Saint Alaick
12-03-2013, 11:39 PM
धन्यवाद, रजनीशजी। मैंने जब यह सूत्र स्थापित किया, तब कुछ दिन बाद मुझे लगा था कि मैं व्यर्थ मेहनत कर रहा हूं, इसे कोई नहीं देख रहा, इसलिए यह समय के गर्त में चला गया। अब मैं इसे नियमित करने का वादा करता हूं। योगदान के लिए आपका भी धन्यवाद मित्र पुंढीरजी।

Dark Saint Alaick
18-03-2013, 01:39 AM
13 मार्च

1884-अमेरिका ने स्टैन्डर्ड टाइम (मानक समय) अपनाया।
1921-मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
1940-फिनलैड और रूस के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1961-तत्कालीन सोवियत संघ (यूएसएसआर) में भूस्खलन से 145 लोगों की मौत।
1963-इंडोनेशिया और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25870&stc=1&d=1363552759

1963-विभिन्न खेलों से जुड़ी हस्तियों का मनोबल बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कारों की घोषणा की।
1969-अंतरिक्षयान 'अपोलो 9' धरती पर वापस लौटा।
1971-देश मे पांचवे आम चुनाव संपन्न हुए।
1973-सीरिया ने संविधान अपनाया।
1992-तुर्की में विनाशकारी भूकंप से 570 लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick
18-03-2013, 01:47 AM
14 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25871&stc=1&d=1363553215

1883-जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री, लेखक और वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता कार्ल मार्क्स का लंदन में निधन हुआ।
1914-सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1931-भारत की पहली सवाक् फिल्म 'आलम आरा' बम्बई (अब मुम्बई) में रिलीज हुई।
1958-अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1965-इजरायली कैबिनेट ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंधों को मंजूरी दी।
1995-पहली बार अंतरिक्ष में एक साथ 13 लोग पहुंचे।
1997-कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरेन्द्र पाटिल का निधन।
1997-ईरानी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 80 लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick
18-03-2013, 01:54 AM
15 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25872&stc=1&d=1363553676

1564-अकबर ने हिन्दुओं पर लगा जजिया कर हटाया।
1919-हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन।
1934-अमेरिकी सूचना सेवा की शुरूआत।
1961-दक्षिण अफ्रीका ब्रिटिश कामनवेल्थ से हटा।
1964-तत्कालीन सोवियत संघ (यूएसएसआर-अब रूस) ने परमाणु परीक्षण किया।
1968-ब्रिटिश विदेश मंत्री जार्ज ब्राउन ने इस्तीफा दिया।
1968-दक्षिण यमन में विद्रोह।
1969-चीनी-रूसी सीमा विवाद हिंसक होने से सैकडों लोगों की मौत।
1984-तंजानिया ने संविधान अपनाया।
1988-आठ राजनीतिक दलों ने आजादी के बाद पहले 'भारत बंद' का आह्वान किया।

Dark Saint Alaick
18-03-2013, 02:02 AM
16 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25873&stc=1&d=1363554115

1827-अश्वेत अमेरिकन्स के पहले अखबार फ्रीडम जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
1830-लंदन पुलिस 'स्काटलैड यार्ड' का गठन हुआ।
1846-अमृतसर समझौते के मुताबिक जम्मू के हिन्दू शासक राजा गुलाब सिंह को कश्मीर का अधिपत्य सौपा गया गया।
1860-प्लेग वैक्सीन की खोज करने वाले डॉक्टर डब्ल्यू एम हाफकिन का जन्म।
1939-जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।
1959-तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) और इराक ने आर्थिक और तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किए ।
1968-वियतनाम युद्ध के दौरान माई लेई नरसंहार में करीब 450 लोग मारे गए ।
1970-नई अंग्रेजी बाइबिल का प्रकाशन हुआ।
1978-अंतरिक्ष यान सोयूज-26 पृथ्वी पर लौटा।
1978-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
2012-अफगानिस्तान के काबुल में एक मकान पर नाटो हेलिकाप्टर ध्वस्त, 10 मरे।
2012-मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

Dark Saint Alaick
18-03-2013, 02:11 AM
17 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25874&stc=1&d=1363554645

1527-आगरा के समीप खानवा में मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह और बाबर के बीच युद्ध हुआ, जिसमें राणा की हार हुई। राणा ने जीत हासिल किए बिना चित्तौड़गढ़ नहीं लौटने का प्रण किया।
1672-इंग्लैड ने नीदरलैंड पर हमले की घोषणा की।
1782-मराठा प्रमुखों की ओर से सिंधिया और ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से एंडरसन ने साल्बी समझौते पर हस्ताक्षर किए ।
1800-इंग्लैड के क्वीन शेरलोट जहाज में आग लगने से करीब 700 लोगों की मौत हुई।
1932-जर्मनी में पुलिस ने हिटलर के मुख्यालय पर छापा मारा।
1955-भारतीय मानक अधिनियम अस्तित्व में आया।
1955-गुजरात में वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम बंद हुआ।
1959-दलाई लामा तिब्बत छोड़ने के बाद भारत पहुंचे।
1959-तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) और आस्ट्रेलिया के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1976-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1987-भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैरियर से संन्यास लिया।
1993-कलकत्ता (अब कोलकाता) में बम विस्फोट में 86 लोगों की मौत हुई।
1996-श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर किक्रेट विश्वकप जीता।

Dark Saint Alaick
18-03-2013, 02:21 AM
18 मार्च

1801-भारत में पहला आयुध कारखाना स्थापित हुआ।
1915-फ्रांस के युद्धपोत 'बुवे' में विस्फोट से 640 लोगों की मौत हुई।
1919-भारतीय रक्षा अधिनियम 1915 के स्थान पर नया रॉलेट अधिनियम पारित हुआ तथा भारत के नागरिक और राजनीतिक स्वतंत्रता आन्दोलन के दमन की शुरूआत हुई।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25875&stc=1&d=1363555256

1922-अंग्रेज मजिस्ट्रेट ने महात्मा गांधी को अवज्ञा के लिए छह वर्ष की सजा सुनाई।
1937-न्यू लंदन के टैक्सास स्थित एक स्कूल में गैस विस्फोट से 294 लोग मरे।
1944-नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की।
1945-अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने बर्लिन पर हमला किया।
1949-उत्तर अटलांटिक संधि संगठन को मंजूरी मिली।
1953-पश्चिमी तुर्की में भूकंप से 250 लोग मरे।
1972-नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का उदघाटन हुआ।
1978-पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा सुनाई गई।
1994-अंतरिक्ष यान एसटीएस-62 कोलंबिया पृथ्वी पर लौटा।
1996-फिलिपींस के क्यूजोन शहर स्थित एक नाइट क्लब में आग से जलकर 162 लोगों की मौत हुई।
1997-रूस का एएन-24 विमान तुर्की में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से करीब 50 लोग मरे।

Dark Saint Alaick
18-03-2013, 11:30 PM
19 मार्च


1571-स्पेन के सैनिकों ने मनीला पर कब्जा किया।
1775-इटली में हिमस्खलन के बाद बर्फ के नीचे दबे चार लोगों को 37 दिन बाद बाहर निकाला गया, जिनमें से तीन जिंदा बचे।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25890&stc=1&d=1363631405

1944-आजाद हिन्द फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1965-इंडोनेशिया ने तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1972-भारत और बंगलादेश ने 25 साल के लिए शांति एवं मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1977-फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1990-कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हाकी प्रतियोगिता आायोजित हुई।
1994-जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
1996-अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला और उनकी पत्नी विनी मंडेला मे विवाह के 38 वर्ष के बाद तलाक हुआ।
1998-अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1998-भारत के पहले कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री एवं माकपा नेता एम. एस. नम्बूदरीपाद का निधन।

rajnish manga
19-03-2013, 12:00 AM
अलैक जी, मैं तहे दिल से आपका आभार प्रकट करता हूँ कि आपने इस नाचीज़ की गुज़ारिश पर गौर किया और इस बेमिसाल सूत्र को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. इस सूत्र का कोई सानी नहीं हो सकता. पुनः धन्यवाद.

Dark Saint Alaick
20-03-2013, 08:28 PM
20 मार्च

1351-मोहम्मद तुगलक शाह द्वितीय का सिंध में निधन।
1602-हॉलैंड की यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
1886-अमेरिका में पहले वातानूकुलित पावर प्लांट का संचालन शुरू।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25894&stc=1&d=1363793259

1904-भारत की आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले तथा महात्मा गांधी के मित्र ब्रिटिश पादरी सी एफ. एंड्रयूज का भारत आगमन।
1920-लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली हवाई उड़ान।
1954-अमेरिका के कोलंबिया में पहली बार अखबार की बिक्री के लिए मशीन का इस्तेमाल हुआ।
1956-सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1963-पहली पॉप कला प्रदर्शनी का आयोजन।
1982-फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

abhisays
20-03-2013, 10:40 PM
जानकारियों का पूरा खजाना भरा है इस सूत्र में, अलैक जी, इस शानदार सूत्र के लिए बधाई स्वीकार करे :bravo::bravo::bravo:

Dark Saint Alaick
21-03-2013, 02:08 AM
21 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25932&stc=1&d=1363813717

1413-हेनरी पंचम इंग्लैड के किंग बने ।
1791-ब्रिटिश सेना ने टीपू सुल्तान से छीनकर बेंगलूर पर कब्जा किया।
1836-जे. एच. स्टोक्यूलर ने कलकत्ता में देश की पहली पब्लिक लाइब्रेरी खोली।
1858-प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बागी सिपाहियों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
1887-बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना।
1919-बेला कुन द्वारा हंगेरियन सोवियत रिपब्लिक की स्थापना।
1916-शहनाईवादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म।
1977-देश में 25 जून 1975 से लागू आपातकाल को वापस लिया गया।
1978-वालीबुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म।

Dark Saint Alaick
22-03-2013, 01:27 AM
22 मार्च


1739-आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली मे जनसंहार की इजाजत दी। यह कत्लेआम 58 दिनों तक चला।
1890-रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
1893-चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
1923-पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण।
1947-आखिरी वायसराय लार्ड माउंटबेटन भारत पहुंचे।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25936&stc=1&d=1363897660

1957-शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर अंगीकार किया गया।
1964-पुरानी कारों की पहली रैली कोलकाता में आयोजित।
1969=इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
1982-नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन पर लिए रवाना किया।
2000-फ्रेंच गुआना के कोरु से इनसेट 3 बी का प्रक्षेपण।

Dark Saint Alaick
23-03-2013, 12:21 PM
23 मार्च


1351 - मोहम्मद तुगलक के निधन के बाद उसका भतीजा फिरोजशाह तुगलक तृतीय गद्दी पर बैठा।
1889 - मिर्जा गुलाम अहमद ने मुस्लिम समुदाय 'अहमदिया' की स्थापना की।
1910 - प्रख्यात चिंतक एवं नेता राममनोहर लोहिया का जन्म।
1919 - इटली के मिलान से मुसोलीनी ने फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25939&stc=1&d=1364023266

1931 - स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई।
1940 - मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को अंगीकृत किया।
1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापनी फौज ने अंडमान द्वीप समूह पर कब्जा किया।
1956 - पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।
1965 - नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यकितयों को अंतरिक्ष में भेजा।
1986 - केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।

Dark Saint Alaick
24-03-2013, 10:46 AM
24 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25942&stc=1&d=1364103938

1307 - अजेय माना जाने वाले दौलताबाद के किले पर पहली बार अलाउद्दीन खिलजी के शासन के दौरान मलिक कापूंर ने कब्जा किया।
1765 - ब्रिटेन ने क्वार्टर कानून लागू किया, जिसके तहत उसके उपनिवेश देशों को ब्रिटिश सैनिकों के लिए अस्थायी क्वार्टर देने की व्यवस्था की गई ।
1801 - अलेक्जांद्र पी रोमानोव रूस के सम्राट बने।
1855 - ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।
1878 - ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत।
1855 - पहली बार लंबी दूरी का टेलीग्राफ संदेश कलकत्ता से आगरा भेजा गया।
1883 - न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।
1923 - यूनान गणराज्य बना ।

Dark Saint Alaick
26-03-2013, 10:18 AM
25 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25995&stc=1&d=1364275098

1668 - अमेरिका में पहली बार घुड़दौड का आयोजन।
1669 - सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की जान गई ।
1788 - समाचारपत्र 'कलकत्ता गैजेट' में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित।
1807 - इंग्लैड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू।
1883 - विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत 'सागर केन्या' का जलावतरण।
1896 - यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1898 - स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को दी ब्रह्मचर्य की दीक्षा।
1901 - अमेरिका के मार्शल टाउन के पास राक आइलैंड ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 55 लोगों की मौत।
1988 - नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।
1995 - विख्यात मुक्केबाज माइक टाइसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
2001 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick
26-03-2013, 10:47 AM
26 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=25996&stc=1&d=1364276834

1552 - गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
1668 - इंग्लैंड ने बाम्बे इंडिया पर नियंत्रण किया।
1799 - नेपोलियन बोनापार्ट ने जापां फिलिस्तीन पर कब्जा किया।
1812 - वेनेजुएला के काराकास में भीषण भूकंप, 20 हजार की मौत।
1971 - बांग्लादेश आजाद हुआ।
1972 - भारत के राष्ट्रपति वी वी गिरि ने पहले अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।

Dark Saint Alaick
29-03-2013, 11:47 PM
27 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26156&stc=1&d=1364582824

1552 - सिखों के गुरु अंगद देव का निधन।
1794 - अमेरिका मे स्थायी नौसेना का गठन।
1841 - अमेरिका में पहली बार भाप के इंजन का परीक्षण किया गया।
1884 - पहली बार बोस्टन सिटी से न्यूयार्क के बीच लम्बी दूरी तक टेलीफोन से बातचीत हुई।
1924 - सोवियत संघ ने कनाडा को मान्यता दी।
1930 - अमेरिका में पहली बार समुद्री जहाज से रेडियो का प्रसारण हुआ।
1956 - अमेरिका सरकार ने 'डेली वर्कर' अखबार को जब्त किया।
1964 - अमेरिका के अलास्का में 8.4 तीव्रता वाले भूंकप से 118 लोगों की मौत हुई।
1970 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1977- भारत में 3 दिसंबर 1971 से जारी आपातकाल हटाया गया।
1989 - दिल्ली की टीम ने पश्चिम बंगाल को एक पारी और 210 रन से हराकर रणजी ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट जीता।

Dark Saint Alaick
29-03-2013, 11:57 PM
28 मार्च


1845 - मेक्सिको ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध तोडे।
1854 - क्रीमिया की लडाई के दौरान ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26157&stc=1&d=1364583432

1914 - एस एस कोमागाटा मारू ने 372 भारतीय युवाओं को लेकर हांगकांग से वेंकूवर की यात्रा शुरू की।
1939 - हॉलैंड के हंटर विमान ने अमेरिकी बमवर्षकों को मार गिराया।
1941 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से अंग्रेजों से छिपकर निकलने के बाद बर्लिन पहुंचे।
1994 - दक्षिण अफ्रीका के जोहान्नेसबर्ग में जुलु कबीले के सशस्त्र प्रदर्शन के दौरान 53 लोगों की मौत।
2006 - फ्रांस में प्रस्तावित रोजगार अनुबंध कानून के खिलाफ दस लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

Dark Saint Alaick
30-03-2013, 12:05 AM
29 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26158&stc=1&d=1364583915

1849 - महाराज रणजीत सिंह के निधन के बाद उनके पुत्र महाराजा दलीप सिंह से सत्ता छीन कर ईस्ट इंडिया कंपनी ने पंजाब की गद्दी पर अधिकार कर लिया।
1857 - ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं रेजीमेट के मंगल पांडेय ने कलकत्ता के निकट ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विद्रोह किया।
1859 - ब्रिटिश सरकार ने बहादुर शाह द्वितीय को देश में हुए विद्रोह का दोषी करार देते हुए देशनिकाला देकर रंगून भेजा।
1924 - फ़्रांस में रेमंड प्वाइनकोर के तीसरे मंत्रालय ने कार्य आरंभ किया।
1947 - फ़्रांसीसी आधिपत्य के खिलाफ मेडागास्कर में विद्रोह हुआ।
1929 - मशहूर अभिनेता उत्पल दत्त का जन्म।
2004 - कार्यस्थलों पर ध्रूमपान निषेध करने वाला आयरलैड पहला देश बना।
2008 - पचपन देशों और 370 शहरों ने ऊर्जा बचत करने के लिए पहली बार अर्थ आवर की शुरुआत की।
2010 - अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 एग्रीमेंट में दिए गए परमाणु र्इंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।

Dark Saint Alaick
30-03-2013, 12:32 AM
30 मार्च


1432 - आटोमन साम्राज्य के सुल्तान मोहम्मद द्वितीय का जन्म।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26160&stc=1&d=1364585554

1822 - फ्लोरिडा अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।
1842 - अमेरिका में पहली बार आपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया (ईथर) का इस्तेमाल किया।
1941 - पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति वसीम सज्जाद का जन्म।
1949 - राजस्थान राज्य की स्थापना हुई तथा जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
1982 - नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
1992 - सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2002 - प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन।
2005 - मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन।
2006 - ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।

Dark Saint Alaick
31-03-2013, 01:49 AM
31 मार्च

1774 - भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला।
1504 - सिखों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव का जन्म।
1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1889 - फ्रांस में एफिल टावर को आधिकारिक रुप से खोला गया।
1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने झंडे को अंगीकार किया।
1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26204&stc=1&d=1364676569

1972 - भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।
1980 - आखिरी आईसीएस अधिकारी निर्मल मुखर्जी सेवानिवृत हुए।
1983 - कोलंबियाई शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 500 लोगों की मौत हुई।
1986 - मेक्सिको विमान दुर्घटना में सवार सभी 167 यात्रियों की मौत।

Dark Saint Alaick
31-03-2013, 11:12 PM
एक अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26268&stc=1&d=1364753539

1839 - कोलकाता मेडिकल कालेज अस्पताल की शुरुआत।
1869 - नए कानून के तहत जनता पर आयकर लागू हुआ।
1878 - वर्तमान भवन में कोलकाता संग्रहालय जनता के लिए खोला गया।
1882 - डाक बचत बैक व्यवस्था की शुरुआत।
1889 - मद्रास का साप्ताहिक अखबार हिन्दू दैनिक अखबार बना।
1912 - ब्रिटिश सरकार ने भारत की राजधानी कोलकाता से हटाकर दिल्ली की।
1930 - देश में कानूनन शादी के लिए लड़की की उम्र 14 वर्ष तथा लड़के की 18 वर्ष निर्धारित की गई।
1933 - भारतीय वायुसेना का गठन हुआ।
1935 - भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।
1936 - बिहार से पृथक उड़ीसा को नए राज्य का दर्जा मिला।
1954 - सुब्रतो मुखर्जी वायुसेना के पहले भारतीय अध्यक्ष बने।
1956 - कंपनी कानून लागू हुआ।

Dark Saint Alaick
02-04-2013, 02:28 AM
2 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26287&stc=1&d=1364851664

1679 - मुगल बादशाह औरंगजेब ने हिंदुओं पर दोबारा जजिया कर लगाया। इससे पहले बादशाह अकबर ने इसे हटाया था।
1720 - पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन।
1870 - पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना।
1933 - क्रिकेट की दुनिया में नाम कमानेवाले प्रिंस रणजीत सिंह का निधन।
1889 - मद्रास का साप्ताहिक अखबार हिन्दू दैनिक अखबार बना।
1942 - कांग्रेस ने क्रिप्स प्रस्ताव का बहिष्कार किया।
1970 - असम से पृथक मेघालय राज्य की स्थापना।
1997 - सुमिता सिंहा ने अपने ऊपर से 3200 किलोग्राम वजन के ट्रक को गुजार कर रिकार्ड बनाया।
2011 - भारत ने श्रीलंका को हराकर क्रिकेट विश्वकप जीता।

Dark Saint Alaick
04-04-2013, 10:46 AM
3 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26324&stc=1&d=1365054350

1680 - पश्चिम भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी की रायगढ में मृत्यु।
1903 - समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी चट्टोपाध्याय का जन्म।
1914 - भारत के पहले फील्ड मार्शल एसएचएफजे मानेकशा का जन्म।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सैनिकों ने अमेरिका पर हमला किया।
1984 - स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बने।
1987 - हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एस.एच.वात्स्यायन का निधन।
1996 - अमेरिकी वाणिज्य मंत्री रोनाल्ड ब्राउन की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
1999 - भारत ने अपने पहले दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का परीक्षण किया।

Dark Saint Alaick
06-04-2013, 03:58 PM
4 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26372&stc=1&d=1365245866

1460 - स्विट्जरर्लैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की स्थापना।
1558 - ज़ार इवान फिफ्थ ने उत्तरी रूस का एक हिस्सा फ़र व्यापारियों के सुपुर्द किया।
1716 - रसियन और प्रसियन सेना ने विस्मार पर कब्ज़ा किया।
1818 - अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज में '13 लाल और सफ़ेद स्ट्रिप्स तथा 20 सितारे' शामिल करने को मंजूरी दी।
1862 - बैटल ऑफ़ यॉर्क टाउन (अमेरिकन सिविल वार) शुरू।
1905 - भारत के कांगड़ा में भूकंप से 20,000 लोगों की मौत।
1916 - अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी।
1918 - एम्सटर्डम में भोज्य पदार्थों के लिए दंगे (Food riot) भड़के।
1920 - अरब लोगों ने जेरुसलम में यहूदियों पर हमले किए।
1979 - पकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी दी गई।

Dark Saint Alaick
06-04-2013, 04:12 PM
5 अप्रैल


1659 - मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे शाहजादे शुज़ा की मकसूदाबाद की लड़ाई में हार।
1930 - गांधीजी अपने समर्थकों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए डांडी पहुंचे।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26373&stc=1&d=1365246726

1940 - सी एफ एंड्रयूज का निधन।
1949 - भारत स्काउट एंड गाइड की स्थापना।
1957 - देश में पहली बार केरल में कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
1979 - देश का पहला नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुम्बई) में खुला।

Dark Saint Alaick
06-04-2013, 04:20 PM
6 अप्रैल


1672 - फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1917 - अमेरिका ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1919 - रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गांधीजी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26375&stc=1&d=1365247232

1939 - ग्रेट ब्रिटेन और पोलैंड ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
1942 - जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर बम गिराए।
1964 - मिस्र और बेल्जियम ने राजनयिक संबंध बहाल किए।
1972 - मिस्र ने जार्डन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1985 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

Dark Saint Alaick
07-04-2013, 12:56 AM
7 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26379&stc=1&d=1365278160

1770 - प्रकृति पर कविताएं लिखने वाले ब्रिटिश कवि विलियम वर्ड्सवर्थ का जन्म।
1827 - ब्रिटिश रसायनशास्त्री जॉन वाकर ने माचिस की बिक्री शुरु की।
1939 - इटली ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
1940 - बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
1948 - संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयू एच ओ) की स्थापना हुई।
1955 - विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1967 - प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक रोजर एबर्ट की पहली समीक्षा प्रकाशित हुई।
1969 - अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म।
1971 - अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वियतनाम से अधिक संख्या में सैनिकों की स्वदेश वापसी का ऐलान किया।
1978 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रान बम के विकास की परियोजना स्थगित की।
1992- सर्बस्का गणराज्य ने यूगोस्लावियाई संघ से अलग होने की घोषणा की।
2003- अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा किया।
2009 - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्तो फुंजीमोरी को 25 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई।

Dark Saint Alaick
08-04-2013, 03:29 AM
8 अप्रैल


1857 - भारत में 1857 की क्रांति का बिगुल फूंकने वाले सिपाही मंगल पांडे को फांसी चढ़ाया गया।
1906 - आगस्ट डेटर अल्झाइमर रोग से जान गंवाने वाले पहले मरीज बने।
1929 - भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली सेन्ट्रल असेम्बली में बम एवं परचे फेंक कर गिरफतारी दी।
1946 - संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ़ नेशन्स की आखिरी बैठक।
1950 - भारत और पाकिस्तान ने लियाकत-नेहरू समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1959 - कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा 'कोबोल' तैयार करने के लिए बैठक की।
1973 - प्रसिद्ध स्पेनी चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन।
2005 - पोप जॉन पाल द्वितीय की अंतिम यात्रा में चालीस लाख लोग शामिल हुए।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26398&stc=1&d=1365373758

Dark Saint Alaick
10-04-2013, 12:36 PM
9 अप्रैल

1454 - इतालवी रियासतों ने लोदी की संधि पर हस्ताक्षर कर आपस में सामंजस्य कायम किया।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26449&stc=1&d=1365579232

1893 - दर्शन दिग्दर्शन, साम्यवाद ही क्यों और वोल्गा से गंगा जैसे ग्रंथ लिखने वाले महापंडित राहुल सांकृत्यायन का जन्म।
1945 - संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना।
1967 - बोइंग 737 अपनी पहली उड़ान पर रवाना हुआ।
1981 - अमेरिकी परमाणु चालित पनडुब्बी यूएसएस जार्ज वाशिंगटन दुर्घटनावश जापानी जहाज निशो मारू से टकराने के बाद डूबी।
1989 - सोवियत सेना ने जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी में जारी स्वतंत्रता समर्थक जनप्रदर्शनों को कुचला, जिसमें बीस लोगों की मौत हुई और सैकडों घायल।
2003 - इराक पर अमेरिकी सेना के कब्जे के साथ ही सद्दाम हुसैन सरकार का पतन।
2005 - प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पार्कर परिणय सूत्र में बंधे।

bindujain
10-04-2013, 01:50 PM
good thread

Dark Saint Alaick
11-04-2013, 02:58 PM
10 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26466&stc=1&d=1365674263

1847 - पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।
1894 - भारतीय उद्योगपति घनश्याम दास बिडला का जन्म।
1912 - टाईटैनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
1919 - मैक्सिको की क्रांति के नेता एमिलियानो जपाता सेना के हमले में मारे गए।
1940 - सोवियत संघ ने 40 हजार पोलिश अधिकारियों को मारे जाने के आदेश को मंजूरी दी, जिसे कात्यान नरसंहार के नाम से जाना गया।
1954 - सिनेमा तकनीक के दिग्गज फ्रांसीसी फिल्मकार आगस्ट लुमियर का निधन।
1972 - विश्व के 72 देशों ने जैव हथियार निरोधक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1995 - पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
2010 - पोलैंड का सैन्य विमान रूस में दुर्घटनाग्रस्त होने से राष्ट्रपति लेच काचजिंस्की समेत 96 राजनेताओं और सैन्य अधिकारियों की मौत।

Dark Saint Alaick
11-04-2013, 03:08 PM
11 अप्रैल


1564 - इंग्लैड और फ्रांस के बीच ट्रोयेस की संधि।
1900 - अमेरिकी नौसेना की पहली पनडुब्बी का जलावतरण।
1906 - अल्बर्ट आइंसटीन ने थ्योरी ऑफ़ रिलेटिविटी का सिद्धांत दिया।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26467&stc=1&d=1365674914

1930 - पंडित मोतीलाल नेहरु ने आनंद भवन का नाम बदलकर 'स्वराज भवन' किया और इसे लोगों को समर्पित किया।
1939 - हंगरी ने लीग आफ नेशंस छोड़ा।
1944 - ब्रिटेन की शाही वायुसेना ने हेग में सेन्सस ब्यूरो को निशाना बनाया।
1950 - लात्विया में अमेरिकी बमवर्षक बी-29 को मार गिराया गया।
1979 - युगांडा के तानाशाह इदी अमीन का तख्तापलट।
1991 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक युद्ध की समाप्ति की औपचारिक घोषणा की।
2002 - ट्यूनीशिया में एक यहूदी उपासनागृह में हुए बम धमाके में 21 लोगों की मौत।
2007 - अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में दो बम धमाकों में 33 लोगों की मौत और 222 घायल।

Dark Saint Alaick
12-04-2013, 11:54 PM
12 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26527&stc=1&d=1365792860

0599 - ई.पूर्व - 24वें जैन तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म।
1801 - रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।
1861 - अमेरिकी गृह युद्ध की शुरूआत।
1885 - मोहनजोदडो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखालदास बनर्जी का जन्म।
1955 - डॉ. जोनाल साक द्वारा बनाया गया पोलियो का टीका सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
1961 - 27 वर्षीय रूसी नागरिक यूरी गागरिन अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के पहले आदमी बने।
1975 - अमेरिका ने कंबोडिया से अपने दूतावास के शेष कर्मचारियों को वापस बुलाया।
1981 - अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया।

Dark Saint Alaick
13-04-2013, 11:50 AM
13 अप्रैल


1743 - अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति थामस जैफ़रसन का जन्म।
1890 - भारत की पहली फिंल्म 'श्रीपुंडलीक' का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म।
1796 - अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।
1849 - हंगरी को गणराज्य बनाया गया।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26533&stc=1&d=1365835820

1919 - पंजाब के जलियांवाला बाग में अंग्रेज जनरल ई.एच. डायर ने आम सभा पर गोलीबारी के आदेश दिए, जिसमें एक हज़ार लोग मारे गए और 1200 घायल हुए।
1941 - सोवियत संघ और जापान के बीच शांति संधि हुई।
1943 - कात्यान के जंगलों में पोलिश सैन्य अधिकारियों की कब्रें मिलने की बात सार्वजनिक की गई।
1953 - सीआईए ने ब्रेनवाशिंग का कार्यक्रम 'माइंड कंट्रोल' शुरु किया।
1960 - अमेरिका ने विश्व के पहले परिवहन उपग्रह 'ट्रांजिट 1 बी' का प्रक्षेपण किया।
1970 - चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के र्इंधन टैंक में विस्फोट हुआ।
1975 - लेबनान में फ़लांगिस्ट मिलीशिया ने फलस्तीन के 26 विद्रोहियों को मार गिराया, जिससे वहां 15 वर्षों तक चलने वाले खूनी गृहयुद्ध की शुरुआत हुई।

Dark Saint Alaick
15-04-2013, 09:03 AM
14 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26550&stc=1&d=1365998581

43 ई.पू.- मार्क एंटनी ने जूलियस सीजर के हत्यारे डेसिमस जूलियस ब्रूटस एलबिनस को हराया।
1434 - फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।
1809 - नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में आस्ट्रिया को शिकस्त दी।
1814 - नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।
1865 - अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को फोर्ड्स थियेटर में जॉन विलकिस बूथ ने गोली मारी।
1912 - टाइटेनिक जहाज उत्तरी अटलांटिक में विशाल हिमशिला से टकराया।
1944 - बंबई बंदरगाह पर हुए भयंकर विस्फोट में 300 लोग मारे गए और दो करोड़ पाउंड की क्षति हुई।
2010 - चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। इस आपदा में लगभग 2700 लोग मारे गए।

Dark Saint Alaick
15-04-2013, 09:12 AM
15 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26551&stc=1&d=1365999132

1469 - सिखों के प्रथम गुरू नानक देव का जन्म।
1654 - इंग्लैंड और नीदरलैंड ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1895 - बाल गंगाधर तिलक ने रायगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया।
1939 - एल्बर्ट लेब्रून फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1955 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1966 - चित्रकार नंदलाल बोस का निधन।
1994 - भारत और ।24 अन्य देशों ने व्यापार एवं शुल्क के लिए आम समझौते 'गैट' पर हस्ताक्षर किए।
2002 - दक्षिण कोरिया के बुसान के निकट एक पहाड़ी इलाके में भारी बारिश और कोहरे के बीच एयर चाइना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से ।28 लोगों की मौत।
2012 - पाकिस्तान की एक जेल पर हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार।

Dark Saint Alaick
16-04-2013, 07:22 AM
16 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26583&stc=1&d=1366078944

1853 - भारतीय रेलवे की पहली ट्रेन बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनस से ठाणे के लिए रवाना हुई।
1910 - मलयाला मनोरमा ने बच्चों के पृष्ठ की शुरुआत की।
1945 - रेड आर्मी ने बर्लिन की लड़ाई शुरूकी।
1948 - पेरिस में यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन (ईईसी) की स्थापना।
1957 - तत्कालीन सोवियत संघ (यूएसएसआर) ने परमाणु परीक्षण किया।
1981 - कोलंबिया अंतरिक्ष यान धरती पर वापस लौटा।
1992 - अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने इस्तीफा दिया।
2012 - सीरिया में विद्रोहियों और सेना के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 55 लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick
17-04-2013, 12:22 AM
17 अप्रैल

1899 - कलकत्ता को ताप विद्युत मिली।
1941- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1946 - सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।
1971 - मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
1975 - भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26603&stc=1&d=1366140134

1977 - स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ।
1982 - कनाडा ने संविधान अपनाया।
1982 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1993 - अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।

Dark Saint Alaick
18-04-2013, 11:34 AM
18 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26641&stc=1&d=1366266866

1506 - रोम के सेंट पीटर्स चर्च की नींव रखी गई । इसी चर्च की बालकनी से पोप श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं।
1859 - प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तांत्या टोपे को अंग्रेजों ने फांसी दी।
1897 - यूनान और औटोमन साम्राज्य के बीच युद्ध शुरू।
1924 - अमेरिकी प्रकाशक साइमन एंड शुष्टर ने विश्व की पहली क्रासवर्ड पजल बुक का प्रकाशन किया।
1930 - बीबीसी रेडियो ने घोषणा कि उसके पास आज के दिन प्रसारण के लिए कोई समाचार उपलब्ध नहीं है।
1946 - अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने अपने पहले सत्र की शुरुआत की।
1954 - कर्नल गमाल अब्देल नासेर ने मिस्र में सैन्य तख्तापलट कर राजशाही का खात्मा किया।
1955 - प्रख्यात भौतिकविद तथा सापेक्षता का सिद्धांत देने वाले अल्बर्ट आइन्स्टीन ने दुनिया को अलविदा कहा।
1955 - इंडोनेशिया के बांडुग में एशियाई एवं अफ्रीकी देशों का पहला सम्मेलन शुरु।
1961 - राजनयिक संबंधों पर वियेना समझौते को स्वीकार किया गया।
1983 - लेबनान के बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला, 83 मरे।
1992 - जनरल अब्दुल राशिद दोस्तम ने अफंगान राष्ट्रपति मोहम्मद नजीबुल्ला के खिलाफं बगावत की।

sunita_awasthi
18-04-2013, 05:47 PM
very much informative.

Dark Saint Alaick
19-04-2013, 12:40 AM
19 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26657&stc=1&d=1366314036

1770 - कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने।
1782 - अमेरिका का पहला दूतावास नीदरलैंड के हेग में स्थापित हुआ।
1882 - प्रख्यात ब्रिटिश प्राणिविद चार्ल्स डारविन का निधन।
1906 - मैरी क्यूरी के पति और फ़्रांसीसी भौतिकविद पियरे क्यूरी का निधन हुआ।
1948 - बर्मा संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1954 - पाकिस्तान की संविधान सभा ने उर्दू और बांग्ला को राष्ट्रीय भाषाओं के रूप में स्वीकार किया।
1955 - प्रसिद्ध शिकारी जिम कार्बेट का निधन।
1960 - दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति सिंग्मैन री के खिलाफ छात्रों का व्यापक प्रदर्शन शुरु हुआ।
1971 - सोवियत संघ ने विश्व के पहले अंतरिक्ष स्टेशन सोयुज-01 का प्रक्षेपण किया।
1975 - भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किया गया।
1999 - जर्मनी की संसद बूंडश्टाग की 54 साल बाद बर्लिन शहर में पुनर्स्थापना हुई।
2005 - जर्मनी के कार्डिनल जोसेफ रेटजिंगर को पोप चुना गया। उन्होंने पोप बेनेडिक्ट 16वें का लातिन नाम अपनाया।
2011 - फिदेल कास्त्रो ने 45 साल बाद क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय समिति से इस्तीफा दिया।

Dark Saint Alaick
22-04-2013, 06:19 AM
20 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26672&stc=1&d=1366593553

1526 - बाबर ने पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी को परास्त कर दिल्ली से लोदी सल्तनत का खात्मा किया।
1534 - कनाडा तथा लैब्राडोर की खोज करने वाले प्रसिद्ध अन्वेषक जैक कार्टियर अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुए।
1912 - काउंट ड्रेकुला जैसे कालजयी किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन।
1939 - जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के पचासवें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
1946 - संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ़ नेशन्स भंग की गई ।
1972 - कमांडर जॉन यंग की अगुवाई में अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो ।6 चन्द्रमा पर उतरा।
1978 - सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिरा दिया।
1997 - इंद्र कुमार गुजराल देश के ।2वें प्रधानमंत्री बने।

Dark Saint Alaick
22-04-2013, 06:30 AM
21 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26673&stc=1&d=1366594238

753 ईसा पूर्व - रोमन मिथकों के अनुसार जुड़वां भाइयों रोमुलस और रीमस ने रोम शहर की स्थापना की।
1509 - हेनरी सप्तम के निधन के बाद उनके पुत्र हेनरी अष्ठम का राज्याभिषेक हुआ।
1782 - बैंकाक शहर की स्थापना।
1863 - बहाई मत के संस्थापक बहाउल्लाह ने अपने उद्देश्य की घोषणा की।
1910 - टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन।
1967 - यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।
1989 - चीन के थेन यन मान चौक पर एक लाख छात्र प्रदर्शनकारी जमा हुए।

Dark Saint Alaick
22-04-2013, 06:45 AM
22 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26674&stc=1&d=1366595102

1796 - नेपोलियन ने मोंडोवी के युद्ध में पियेमांतिस को पराजित किया।
1906 - यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1921 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया।
1931 - मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1946 - सेना की खाकी वर्दी में बदलाव कर इसे जैतूनी हरा रंग दिया गया।
1954 - तत्कालीन सोवियत संघ यूनेस्को का सदस्य बना।
1958 - एडमिरल आर डी कटारी नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख बने।
1983 - अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1986 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1987 - श्रीलंका की वायुसेना ने तमिलों पर बम बरसाए, जिसमें करीब 100 लोग मारे गए।
1992 - मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
2004 - उत्तरी कोरिया के रिंगचोन में पेट्रोलियम से लदी ट्रेनों की टक्कर हो जाने से 150 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2012 - लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।

Dark Saint Alaick
24-04-2013, 02:26 AM
23 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26716&stc=1&d=1366752365

1661 - ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक।
1775 - जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1851 - कनाडा में पहला डाक टिकट जारी हुआ।
1910 - ब्रुसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी की शुरूआत हुई।
1949 - चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की।
1978 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1984 - एड्स वायरस की पहचान हुई।
1992 - प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक सत्यजीत रे का निधन।
2012 - नीदरलैंड के राष्ट्रपति मार्क रयूट ने त्यागपत्र दिया।

Dark Saint Alaick
28-04-2013, 11:07 AM
24 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=26805&stc=1&d=1367129228

1184 ईपू - ट्रोजन हॉर्स का इस्तेमाल कर ग्रीक सेना ट्रॉय में घुसने में सफल हुई।
858 - निकोलस प्रथम 'बेनेडिक्ट थर्ड' के नाम से पोप बने।
1311 - दक्षिण भारत में युद्ध के बाद मलिक काफूर दिल्ली लौटा।
1570 - स्पेन की सेना और सुल्तान सुलेमान के अनुयायियों में युद्ध शुरू हुआ।
1884 - अटलांटा में नेशनल मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ ब्लैक फिजीशियंस का गठन।
1888 - ईस्टमेन कोडक की शुरुआत हुई।
1891 - शेरलक होम्स के एडवेंचर 'फाइनल प्रॉब्लम' का प्रदर्शन शुरू हुआ।
1908 - मिसेज और मि. जैकब मर्डोक कार से सम्पूर्ण अमेरिका का दौरा करने वाले 'पहला जोड़ा' बने। वे लॉस एंजिलिस से पैकार्ड में रवाना हुए और 32 दिन, 5 घंटे, 25 मिनट की में यात्रा पूरी कर न्यू यॉर्क पहुंचे।
1913 - न्यू यॉर्क में स्काई स्क्रेपर 'वूल्सवर्थ बिल्डिंग' लोगों के लिए खुली।
1929 - पहला 'नॉन स्टॉप इंग्लॅण्ड से इंडिया' विमान भारत पहुंचा।
1954 - आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक सम्बन्ध विच्छेद किए।
1968 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1968 - मॉरीशस संयुक्त राष्ट्र का सदस्य देश बना।
1971 - सोयुज़ 10 पृथ्वी पर लौटा।

Dark Saint Alaick
01-05-2013, 10:20 PM
प्रिय रजनीशजी, मुझे यह लिखने के लिए क्षमा करें कि मुझे लगता है कि अन्य अनेक सूत्रों की तरह यह सूत्र भी मैं 'सिर्फ आपके लिए' संचालित कर रहा हूं। क्या ऐसा नहीं है? :think:

abhisays
01-05-2013, 11:05 PM
प्रिय रजनीशजी, मुझे यह लिखने के लिए क्षमा करें कि मुझे लगता है कि अन्य अनेक सूत्रों की तरह यह सूत्र भी मैं 'सिर्फ आपके लिए' संचालित कर रहा हूं। क्या ऐसा नहीं है? :think:


मैं भी हूँ। हर दिन कोई सूत्र देखू ना देखू। यह तो देखता ही हूँ।

abhisays
01-05-2013, 11:06 PM
प्रिय रजनीशजी, मुझे यह लिखने के लिए क्षमा करें कि मुझे लगता है कि अन्य अनेक सूत्रों की तरह यह सूत्र भी मैं 'सिर्फ आपके लिए' संचालित कर रहा हूं। क्या ऐसा नहीं है? :think:

ऐसा नहीं है। 1515 व्यूज का मतलब है काफी लोग देखते है।

Dark Saint Alaick
02-05-2013, 10:07 AM
तब ठीक है, दो नियमित पाठकों से मैं संतुष्ट हूं, धन्यवाद।

25 अप्रैल

1747 - प्रिंस विलियम (पंचम) न्यूजीलैंड के वायसराय नियुक्त हुए।
1861 - अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान यूनियन आर्मी वाशिंगटन पहुंची।
1867 - टोक्यो विदेश व्यापार के लिए खुला।
1881 - फ़्रांसीसी सेना ने अल्जीरिया और ट्यूनीशिया पर कब्जा किया।
1886 - आधुनिक मनोविज्ञान के प्रणेता सिग्मंड फ्रायड ने विएना में प्रैक्टिस शुरू की।
1945 - रेड आर्मी ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन को पूरी तरह से घेर लिया।
1953 - वैज्ञानिकों ने डीएनए की पहचान की।
1957 - पहले प्रयोगधर्मी सोडियम परमाणु रिएक्टर का संचालन शुरू हुआ।
1962 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1971 - वियतनाम युद्ध विरोधी करीब दो लाख प्रदर्शनकारियों ने वाशिंगटन में रैली निकाली।
1973 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1976 - पुर्तगाल ने संविधान अपनाया।
1982 - दिल्ली में पहला नियमित रंगीन प्रसारण शुरू हुआ।
2005 - जापान के आमागास्की में रेल दुर्घटना में 107 लोगों की मौत हुई।
2011 - अमेरिका के दक्ष्णिी इलाकों में आए भयानक तूफान से कम से कम 300 लोगों की मौत हुई।

Dark Saint Alaick
02-05-2013, 03:10 PM
26 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27006&stc=1&d=1367489406

1654 - यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
1721 - चेचक के टीके का पहली बार इस्तेमाल।
1828 - यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
1903 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की।
1915 - इटली ने गुपचुप तरीके से ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के साथ समझौता किया।
1920 - महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
1926 - जर्मनी और रूस ने तटस्थता संधि पर हस्ताक्षर किए।
1942 - मंचूरिया में कोयले की खदान में विस्फोट, 1549 खनिकों की मौत।
1959 - क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1974 - माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।
1975 - सिक्किम को भारत का राज्य बनाने के लिए संसद मे विधेयक पारित।
1978 - फ्रांस ने अपने सैनिकों को चाड भेजा।
1990 - वी आर पी मेनन ने लगातार 463 घंटे तक डिस्को करने का विश्व रिकार्ड बनाया।
1990 - नौका से दागी जाने वाली पहली स्वदेशी मिसाइल विभूति का परीक्षण।
1994 - ताइवान के एक विमान के जापान में दुर्घटनाग्रस्त होने से 262 यात्रियों की मौत।

Dark Saint Alaick
02-05-2013, 03:16 PM
27 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27007&stc=1&d=1367489799

1526 - बाबर को दिल्ली का बादशाह घोषित किया गया।
1748 - मुगल सम्राट मोहम्मद शाह का निधन।
1805 - अमेरिकी नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।
1912 - महान अभिनेत्री जोहरा सहगल का जन्म।
1941 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस में प्रवेश किया।
1967 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1972 - अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा।
1989 बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत।
1993 - अफगानिस्तानी विमान 'एएनएस 32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick
02-05-2013, 03:25 PM
28 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27008&stc=1&d=1367490339

1701 - ब्रिटेन के जॉन नौरिस मुगल बादशाह औरंगजेब से मिले।
1740 - पेशवा बाजीराव प्रथम का नर्मदा के तट पर निधन।
1786 - वारेन हेस्टिंग्स के खिलाफ अतिरिक्त आरोप लगाए गए।
1920 - अजरबैजान सोवियत संघ में शामिल।
1935 - रूस की राजधानी मास्को में अंडरग्राउंड ट्रेन 'मेट्रो' की शुरुआत।
1943 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस जर्मनी से जापान की यात्रा के दौरान मेडागास्कर के समीप जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए।
1956 - अंतिम फ्रांसीसी फौजी दस्ते ने वियतनाम छोड़ा।
1964 - जापान ओईसीओ में शामिल हुआ।
1993 - जाम्बिया के एक विमान के गेबोन के लिबरविले में दुर्घटनाग्रस्त होने से 30 फुटबाल खिलाड़ियों की मौत।
1995 - दक्षिण कोरिया में मेट्रो में हुए गैस विस्फोट में 103 की मौत।
1995 - श्रीलंका के पलाली में विमान दुर्घटना में 52 यात्रियों की मौत।

Dark Saint Alaick
02-05-2013, 03:35 PM
29 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27009&stc=1&d=1367490906

1236 - इल्तुतमिश का दिल्ली में निधन।
1639 - दिल्ली में लालकिले की नींव रखी गई।
1661 - चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
1848 - सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
1939 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1945 - जापान की सेना ने रंगून छोड़ा।
1954 - भारत ने तिब्बत को चीन का क्षेत्र स्वीकार किया।
1970 - अमेरिका और दक्षिण वियतनाम की संयुक्त सेना ने कंबोडिया पर हमला किया।
1979 - क्रांतिकारी राजा महेन्द्र प्रताप का निधन।
1986 - अमेरिका में लॉस एंजिलिस के केन्द्रीय पुस्तकालय में आग लगने से आठ लाख क़िताबें जलकर खाक।
1991 - क्रोएशिया ने आजादी की घोषणा की।
1994 - इजरायल और फलस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) ने आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2005 - सीरिया की अंतिम फौजी टुकड़ी लेबनान से रवाना हुई।

Dark Saint Alaick
02-05-2013, 03:46 PM
30 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27010&stc=1&d=1367491555

1030 - भारत को कई बार लूटने वाले महमूद गजनवी की मौत।
1492 - स्पेन ने यहूदियों को देश से निकालने की घोषणा की।
1563 - चार्ल्स षष्टम के आदेश के बाद फ्रांस से यहूदियों को निकाला गया।
1863 - ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसैना की कमान ब्रिटिश एडमिरल को सौपी गई।
1870 - प्रख्यात सिने हस्ती दादा साहब फाल्के का जन्म।
1888 - तत्कालीन दिल्ली के मुरादाबाद जिले में भीषण ओलावृष्टि से 250 लोगों की मौत।
1908 - क्रांतिकारी खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफफरपुर के मजिस्ट्रेट किंग्सफोर्ड को मारने के इरादे से उसकी बग्गी पर बम फेंके। हालांकि वह बच गया, लेकिन इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई थी।
1970 - अमेरिका ने कोलंबिया पर हमला किया।
1991 - बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।
1991 - अंडमान क्षेत्र के बैरन द्वीप में पहली बार ज्वालामुखी उदभेदन हुआ।

Dark Saint Alaick
02-05-2013, 03:55 PM
1 मई

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27011&stc=1&d=1367492122

1544 - तुर्की के सैनिकों ने हंगरी पर कब्जा किया।
1715 - प्रशिया की स्वीडन के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
1725 - स्पेन और आस्ट्रिया ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किए।
1853 - अर्जेंटीना ने अपना संविधान अपनाया।
1913 - प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता बलराज साहनी का जन्म।
1934 - आस्ट्रिया ने वेटिकन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1951 - जर्मनी में शांति और स्वतंत्रता के लिए लगभग छह लाख लोगों ने मार्च किया।
1960 - बम्बई राज्य गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों रूप में विभाजित हुआ।
1961 - क्यूबा में पहली बार अमेरिकी विमान का अपहरण।
1966 - मराठी महाराष्ट्र की आधिकारिक भाषा बनी।
1977 - जनता पार्टी की स्थापना।
1984 - ग्रेट ब्रिटेन ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1991 - अंगोला में गृहयुद्ध की समाप्ति।
1997 - टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
2009 - स्वीडन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिली।
2012 - चीन और रूस ने 15 अरब डालर के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Dark Saint Alaick
02-05-2013, 04:01 PM
2 मई


1776 - फ्रांस और स्पेन अमेरिकी विद्रोहियों को हथियार देने पर सहमत हुए।
1921 - महान फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे का जन्म हुआ।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27012&stc=1&d=1367492471

1924 - नीदरलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ (यूएसएसआर) को मान्यता देने से इनकार किया।
1933 - जर्मनी में एडोल्फ हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर प्रतिबंध लगाया।
1945 - इटली में जर्मनी सेना ने आत्मसमर्पण किया।
1985 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परीक्षण किया।
2011 - अमेरिका में 11 सितम्बर 2001 को हुए हमले का षड्यंत्रकर्ता अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सेना के एक विशेष अभियान में मारा गया।

Dark Saint Alaick
09-05-2013, 04:35 AM
3 मई

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27191&stc=1&d=1368056089

1837 - एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना।
1845 - चीन में एक सिनेमाघर में आग लगने से ।600 लोगों की मौत।
1919 - अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।
1938 - वेटिकन ने फ्रैंको-स्पेन को मान्यता दी।
1939 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की।
1965 - कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1969 - पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।
1989 - हरियाणा में 50 किलोवाट के पहले सौर ऊर्जा संयंत्र की शुरूआत हुई।

Dark Saint Alaick
09-05-2013, 04:42 AM
4मई

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27192&stc=1&d=1368056519

1709 - श्रीरंगापट्टनम की लड़ाई में टीपू सुल्तान की मौत हुई।
1843 - ग्रेट ब्रिटेन ने नेटाल पर कब्जा किया।
1854 - भारत में पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।
1896 - लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1897 - फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1924 - पेरिस में आठवें ओलिम्पिक खेलों की शुरूआत हुई।
1945 - जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।
1980 - कोल माइंस डे की घोषणा हुई।
1983 - चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
1989 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
2012 - मेक्सिको में नुइवो लेरेडो स्थित एक पुल पर 23 शव लटके पाए गए। इनमें ।4 लोगों के सिर काट दिए गए थे।

Dark Saint Alaick
09-05-2013, 06:11 PM
5 मई

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27216&stc=1&d=1368105039

1479 - तीसरे सिख गुरू अमरदासजी का जन्म।
1883 - सुरेन्द्रनाथ बनर्जी पत्रकार के रूप में जेल जाने वाले पहले व्यक्ति बने।
1916 - पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म।
1920 - अमेरिकी राष्ट्रपति विल्सन ने कम्युनिस्ट लेबर पार्टी को गैरकानूनी घोषित किया।
1932 - जापान और चीन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1936 - इटली के सैनिकों ने अदीस अबाबा पर कब्जा किया।
1958 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1994 - ब्रिटेन में स्थानीय चुनाव में लेबर पार्टी ने कंजरवेटिव पार्टी को हराया।
2005 - ब्रिटेन में आम चुनाव में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी ने तीसरी बार जीत दर्ज की।
2012 - नेपाल में बाढ़ से 17 लोग मारे गए तथा 47 लापता हुए।

Dark Saint Alaick
09-05-2013, 06:24 PM
6 मई


1529 - मुगल बादशाह बाबर ने गोगरा नदी के तट पर हुई लड़ाई में बंगाल के अफगान शासक नुसरत खान को हराया।
1589 - महान गायक मियां तानसेन का निधन।

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27217&stc=1&d=1368105854

1856 - आस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म।
1861 - पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू का जन्म।
1889 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्वप्रसिद्ध एफिल टावर आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया।
1910 - ब्रिटिश शासक एडवर्ड सप्तम के निधन के बाद उनका बेटा जार्ज पंचम गद्दी पर बैठा।
1944 - पुणे के आगा खान पैलेस से गांधीजी रिहा हुए।
1953 - पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म।
1976 - इटली में आए विनाशकारी भूकंप से 989 लोगों की मौत हुई।

Dark Saint Alaick
09-05-2013, 06:32 PM
7 मई

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27218&stc=1&d=1368106319

1664 - फ्रांस के राजा लुई 14वें ने पैलेस ऑफ़ वर्साइलीश का उद्घाटन किया।
1832 - यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना।
1840 - अमेरिका में आए भयंकर तूफान में 317 लोग मारे गए।
186। - प्रख्यात कवि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म।
1873 - अमेरिकी नौसेना ने पनामा पर हमला किया।
1875 - सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।
1907 - बम्बई में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन हुआ।
1920 - तत्कालीन सोवियत संघ ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन ऑफ़ जार्जिया को स्वतंत्र राष्टÑ के रूप में मान्यता दी। 1973 - अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई।

Dark Saint Alaick
09-05-2013, 06:37 PM
8 मई

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27219&stc=1&d=1368106618

1660 - ब्रिटिश संसद ने चार्ल्स स्टुअर्ट को किंग चार्ल्स द्वितीय के नाम से राजा बनाने की घोषणा की।
1821 - यूनान ने ग्राविया इन की लड़ाई में तुर्की को परास्त किया।
1842 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ट्रेन में लगी आग में लगभग 200 लोग झुलसे।
1912 - फिल्म प्रोडक्शन हाउस पैरामाउंट पिक्चर्स की स्थापना।
1954 - भारत सरकार ने चंदरनगर को पश्चिम बंगाल में विलय करने का फैसला किया।
1991 - अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक विलियम एच. वेब्सटर ने त्यागपत्र दिया।
1998 - बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को वर्ष ।998 के लिए गांधी पुरस्कार मिला।

Dark Saint Alaick
09-05-2013, 06:45 PM
9 मई

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27220&stc=1&d=1368107097

1386 - पुर्तगाल और इंग्लैंड ने विंडसर समझौते पर दस्तखत किए।
1540 - मेवाड़ के प्रसिद्ध शासक राणा प्रताप सिंह का जन्म।
1753 - महाराजा सूरजमल ने दिल्ली में लूटपाट शुरू की।
1788 - व्रिटिश संसद ने गुलामों की खरीद-फरोख्त खत्म करने पर अपनी मुहर लगाई।
1866 - प्रसिद्ध स्वतंत्रतासेनानी गोपालकृष्ण गोखले का जन्म।
1874 - तत्कालीन बॉम्बे में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार चली।
1975 - पहला इलेक्ट्रिक टाइपराइटर निर्मित हुआ।
1986 - विश्वप्रसिद्ध पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन।
1987 - पोलैंड का विमान पारसा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, ।89 लोग मारे गए।
1993 - पराग्वे में 50 साल बाद पहली बार राष्ट्रपति और आम चुनाव का आयोजन हुआ।

rajnish manga
10-05-2013, 12:44 PM
प्रिय रजनीशजी, मुझे यह लिखने के लिए क्षमा करें कि मुझे लगता है कि अन्य अनेक सूत्रों की तरह यह सूत्र भी मैं 'सिर्फ आपके लिए' संचालित कर रहा हूं। क्या ऐसा नहीं है? :think:

ऐसा नहीं है। 1515 व्यूज का मतलब है काफी लोग देखते है।

:hello:
अलैक जी, मुझे आपको यह बताने में कोई संशय नहीं है कि आपका यह सूत्र हर उम्र के पाठकों के लिए न सिर्फ उपयोगी है बल्कि उनमें काफी लोकप्रिय भी है जैसा कि सूत्र विज़िट से ज्ञात होता है. तिस पर आपका प्रेजेंटेशन इतना आकर्षक है कि अंग्रेजी में भी इसका सानी नहीं मिलता. प्रतिदिन (अधिकतर) उपयुक्त विषय का एक नायाब चित्र इस सूत्र की विशेषता है (कुछ चित्र तो आपकी दूरदर्शिता के कारण ही सामने आ पाये हैं जैसे अश्वेत अमेरिकन्स का पहला अखबार- 16 मार्च 1827, एस.एस. कोमागाटा मारू जहाज की ऐतिहासिक यात्रा- 28 मार्च 1914, बंबई में ट्राम की अंतिम यात्रा -31 मार्च 1961, मार्क एंटनी के हाथों जुलियस सीज़र के हत्यारे ब्रूटस की हार-14 अप्रेल बी.सी. 43, रोम शहर की स्थापना से जुड़ा रोमुलस व रीमस का मिथक -21 अप्रेल बी.सी. 753, ट्रोजन हॉर्स की मदद से ट्रॉय नगर पर विजय -24 अप्रेल, बी सी. 1184 आदि आदि). मैं अभिषेक जी के कथन से भी सहमत हूँ. कृपया इसकी उपादेयता को ध्यान में रखते हुये सूत्र को यथावत बनाए रखें क्योंकि न सिर्फ मेरे लिये बल्कि अनगिनत पाठकों के लिए भी यह ऐतिहासिक महत्व का खजाना है. धन्यवाद. :cheers:

Dark Saint Alaick
10-05-2013, 01:05 PM
10 मई

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27259&stc=1&d=1368173128

1526 - पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
1774 - लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
1824 - लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया।
1857 - मेरठ छावनी में सिपाही विद्रोह शुरू हुआ। इस घटना को भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की चिनगारी माना जाता है।
1940 - विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1940 - जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया।
1940 - ब्रिटेन ने आइसलैंड पर आक्रमण किया।
1981 - पहला रात्रि मैच बम्बई (अब मुम्बई) में खेला गया।
1993 - संतोष यादव एवरेस्ट पर दो बार चढ़ाई करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं।
1993 - थाइलैंड की एक खिलौना फैक्ट्री में लगी आग में 156 कर्मचारी झुलसे।
1994 - नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।

Dark Saint Alaick
11-05-2013, 11:46 PM
11 मई

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27299&stc=1&d=1368297988

1502 - कोलंबस ने विंडीज की चौथी और अंतिम यात्रा शुरू की।
1784 - अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि।
1814 - प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
1857 - सिपाही विद्रोह की आग दिल्ली पहुंची।
1947 - लाओस ने संसदीय लोकतंत्र के लिए संविधान अंगीकार किया।
1949 - सियाम ने अपना नाम बदलकर थाईलैंड किया।
1951 - राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
1955 - इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
1965 - बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17000 लोगों की मौत।
1995 - कश्मीर में आतंकवादियों ने नूरूद्दीन नूरानी की मजार चरार ए शरीफ को आग लगाई।
1998 - भारत ने पोखरण में हाइड्रोजन बम सहित तीन परमाणु परीक्षण किए।
2000 - जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।

Dark Saint Alaick
11-05-2013, 11:56 PM
12 मई

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27300&stc=1&d=1368298563

1459 - राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
1640 - स्पेन के राजा फिलिप चतुर्थ के खिलाफ विद्रोह।
1660 - शुजा ने बंगाल से अराकान की तरफ कूच किया।
1666 - पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1689 - इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया।
1915 - क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
1925 - उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने।
1942 - आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया।
1943 - उत्तर अफ्रीका में धुरी शक्तियों ने हथियार डाले।
1965 - इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।
2003 - सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत।
2007 - पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल।
2008 - चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick
13-05-2013, 02:07 AM
13 मई

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=27367&stc=1&d=1368392825

1643 - चिली में आए विनाशकारी भूकंप में सेंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म।
1648 - दिल्ली में लाल किले का निर्माण पूरा।
1830 - इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
1905 - राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म।
1914 - दक्षिण एशियाई कामगारों को लेकर एस. एस. कोमागाटा मारू वेंकूवर पहुंचा।
1952 - स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू।
1958 - जार्डन और इराक ने अरब फैडरेशन की स्थापना की।
1962 - सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1978 - देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त।
1989 - चीन में लगभग 2000 छात्रों ने थियान अन मन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की।
1998 - भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए।
2000 - भारत की लारा दत्ता मिस यूनीवर्स चुनी गई।

rajnish manga
20-10-2013, 09:07 PM
20 अक्तूबर
1962 युद्ध: भारत-चीन युद्ध की पूरी कहानी

20 अक्टूबर को 1962 में चीन से हुए इस युद्धको 51 वर्ष हो रहे हैं। चीन और भारत के बीच 1962 में हुआ एक युद्ध था। विवादितहिमालय सीमा युद्ध के लिए एक मुख्य बहाना था, लेकिन अन्य मुद्दों ने भी भूमिका निभाई। चीन में 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी तो भारत चीन सीमा पर हिंसक घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू हो गयी। भारत ने फॉरवर्ड नीति के तहत मैकमोहन रेखा से लगी सीमा पर अपनी सैनिक चौकियों रखी जो 1959 में चीनीप्रीमियर झोउ एनलाई के द्वारा घोषित वास्तविक नियंत्रण रेखा के पूर्वी भाग के उत्तरमें थी। चीनी सेना ने 20 अक्टूबर 1962 को लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार एक साथहमले शुरू किये। चीनी सेना दोनों मोर्चे में भारतीय बलों पर उन्नत साबित हुई औरपश्चिमी क्षेत्र में चुशूल में रेजांग-ला एवं पूर्व में तवांग पर कब्ज़ा कर लिया।जब चीनी ने 20 नवम्बर 1962 को युद्ध विराम और साथ ही विवादित क्षेत्र से अपनी वापसीकी घोषणा की तब युद्ध खत्म हो गया।

rajnish manga
20-10-2013, 09:11 PM
http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=31050&d=1382285209 (http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=31050&d=1382285209)

rajnish manga
20-10-2013, 09:12 PM
http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=31051&d=1382285209 (http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=31051&d=1382285209)

लद्दाख में 25 पाउंड की फील्ड होवित्जर को गोलाबारी के लिए तैयारी करता एक सिख सैनिक. (तस्वीर: भारतरक्षक डॉट कॉम से साभार)

rajnish manga
20-10-2013, 09:19 PM
1962 में देश का राजनीतिक नेतृत्व यह पूरी तरह समझ नहीं पाया कि सेना का इस्तेमाल कहां और कैसे किया जाए। उस समय सेना को पुलिस की तरह इस्तेमाल किया गया। सेना को आदेश दिया गया कि वह सीमा पर जाए और हर सौ गज पर या एक वर्ग किलोमीटर पर नाकाबंदी कर दे। अचानक मिले आदेश का पालन करते हुए हमारे जवान जब वहां पहुंचे तो न वहां सड़कें थीं, न उस क्षेत्र के नक्शे उनके पास थे, न ही वे जरूरी हथियारों से लैस थे, न उस बर्फीले क्षेत्र में लड़ने और रहने के लिए उनके पास कपड़े थे। वे ठिठुरते हुए वहां पहुंचे। ऊंचाई और ठंड की स्थिति से सैन्य और अन्य लॉजिस्टिक कार्यों में हमारे सैनिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और कई सैनिक जमा देने वाली ठण्ड से मर गए। इस युद्ध में हमारे 1383 सैनिक मारे गए थे जबकि 1047 घायल हुए थे। इतना ही नहीं करीब 1700 सैनिक लापता ही हो गए थे और 3968 सैनिकों को चीन ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि चीन के कुल 722 सैनिक मारे गए, 1697 घायल हुए थे। भारत की तरफ से बारह हजार सैनिक चीन के 80 हजार सैनिकों का मुकाबला कर रहे थे।

हमारे सैनिकों ने वीरतापूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व की अक्षमता के कारण हमारे सैनिकों की बहादुरी भी काम नहीं आयी। उस समय भारतीय वायुसेना चीनी वायुसेना के मुकाबले बहुत आगे थी, लेकिन हमारे सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व ने वायुसेना को कोई काम नहीं दिया, उसे लड़ाई में आगे नहीं लाया। अगर हम अपनी हवाई शक्ति का प्रयोग करते तो जो चीनी सेना बहुत नपे-तुले आकलन के साथ अपनी शक्ति का सही उपयोग करते हुए आगे बढ़ रही थी, अपने इरादों में नाकाम हो जाती। इसलिए जब सैन्य शक्ति का दूरदर्शितापूर्ण इस्तेमाल न किया जाए तो उसका नतीजा वही होता है, जैसा 1962 में भारत की हार के रूप में सामने आया।

rajnish manga
20-10-2013, 09:27 PM
http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=31052&stc=1&d=1382286295 http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=31053&stc=1&d=1382286295

चीन के साथ युद्ध में चौथी कोर के कमांडर बीजी कौल, तत्कालीन रक्षा मंत्री कृष्णमेनन और जवाहरलाल नेहरू

rajnish manga
20-10-2013, 09:47 PM
युद्ध के बाद भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल जेएन चौधरी और एयर वाइस मार्शल मीनू इंजीनियर सीमा के नज़दीक स्थित तेज़पुर के दौरे पर

http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=31054&stc=1&d=1382287368

rajnish manga
20-10-2013, 09:50 PM
भारत-चीन युद्ध मुख्यतः दो कारणों से लड़ा गया। पहला बड़ा मसला तिब्बत का था, जो मध्य एशिया का मशहूर पठार है और दोनों देशों के बीच विवादित विषय भी रहा है। 1950 में चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया। शुरू-शुरू में भारत सरकार इसके खिलाफ खुलकर नहीं बोल पाई, पर जैसे-जैसे वहां से दमन की खबरें आने लगीं, भारत ने इसका विरोध करना शुरू किया। आग में घी डालने का काम 1959 में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को भारत में शरण देना रहा। चीन ने भारत पर चीन विरोधी गतिविधि चलाने का आरोप लगाया। दूसरा कारण, हिमालय क्षेत्र का सीमा विवाद था। भारत मानता था कि सीमा का निर्धारण ब्रिटिश सरकार के समय सुलझाया जा चुका है, पर चीन इससे इनकार करता रहा है। चीन ने भारतीय सीमा के महत्वपूर्ण क्षेत्र- जम्मू-कश्मीर के लद्दाख वाले हिस्से के अक्साई-चिन और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों पर अपना दावा जताया। नेहरू और माओत्से तुंग के बीच कई वार्ताओं के बाद भी मसला नहीं सुलझा, जिसका परिणाम युद्ध की शक्ल में सामने आया।

1962 में गलत रणनीति के चलते देश की इज्जत पर बट्टा लगा। चीन की एक नीति रही है कि वह एक सीमित युद्ध करके सामने वाले को दिखा देता है कि वह उसके छक्के छुड़ा सकता है और उसके बाद वह वहां से वापस चला जाता है। हालांकि हर जगह उसकी यह नीति सफल नहीं हुई। 1962 में भारत पर चीन का आक्रमण बस एक तरह से धमकाना ही था, या कहें कि उसकी बात न मानने के लिए सजा देना था। भारत को नुकसान भौगोलिक रूप में उतना ज्यादा नहीं हुआ, चीन खुद ही वापस चला गया, लेकिन उसका एक बड़ा भारी नुकसान यह हुआ कि उस समय की पीढ़ी के मन में एक दहशत सी बैठ गयी। चाहे जनरल हों, सैनिक हों, राजनयिक हों, राजनेता हों, सबके मन में चीन का डर बैठ गया और यह डर आज भी है। इसलिए हमारे लिए जरूरी है कि हम अपने दिलों से चीन का वह भय निकाल बाहर फेंके। चीन की तुलना में अपनी शक्ति बढ़ाएं।

Teach Guru
24-10-2013, 10:47 AM
24 अक्टूबर
---------------->


1605 - मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी.
1946 - रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया.
2000 - दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा.
2004 - ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया.
2005 - न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत.

जन्मदिन


1914 - लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी
1940 - कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन - प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक.
1972 - मल्लिका शेरावत, हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री

पुण्यतिथि


1991 - इस्मत चुग़ताई - उर्दू साहित्यकार
1954 - रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी


24 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


संयुक्त राष्ट्र दिवस
विश्व विकास सूचना दिवस
विश्व पोलियो दिवस

rajnish manga
24-10-2013, 12:03 PM
:bravo:
टीच गुरु, जिस प्रकार आपने सूत्र पर पदार्पण किया है, वह निश्चय ही प्रशंसा के काबिल है. मुझे विश्वास है कि आप सूत्र को गतिमान बनाये रखेंगे. events या शख्सियतों से जुड़े चित्र देने से सूत्र और आकर्षक हो सकता है. धन्यवाद.

Teach Guru
24-10-2013, 04:10 PM
:bravo:
टीच गुरु, जिस प्रकार आपने सूत्र पर पदार्पण किया है, वह निश्चय ही प्रशंसा के काबिल है. मुझे विश्वास है कि आप सूत्र को गतिमान बनाये रखेंगे. Events या शख्सियतों से जुड़े चित्र देने से सूत्र और आकर्षक हो सकता है. धन्यवाद.

जी सूत्र तो गतिमान बनाए ही रखूँगा और निश्चय ही शख्सियतों से जुड़े चित्र देने की कोशिश करूँगा ..

Teach Guru
25-10-2013, 07:14 AM
25 अक्टूबर
http://amazingyatra.com/files/resized/288591/100;158;ec062b8c95b08440ae7c09f81d1a44b6067793bb.p ng
प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी को Forum की ओर से श्रद्धांजलि , निधन (25 अक्टूबर 2012)

Teach Guru
25-10-2013, 07:16 AM
25 अक्टूबर
---------------->


1924 - ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया.
2000 - अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद वापस लौटा.
2005 - ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली.
2007 - तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में बमबारी की.
2008 - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई.

पुण्यतिथि


2005 - निर्मल वर्मा- साहित्यकार
1980 - साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि

Teach Guru
27-10-2013, 09:15 PM
27 अक्टूबर
http://amazingyatra.com/files/resized/289561/100;127;c6e5c09e0aa7a0dabc76da035293d166e35d1160.p ng
जन्मदिन - के. आर. नारायणन (1920) - भारत के पूर्व राष्ट्रपति



1995 - यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया.
1997 - एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न.
2003 - चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित, बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु.
2004 - चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया. फ़्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे.
2008 - केन्द्र सरकार ने अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की.

जन्मदिन


1920 - के. आर. नारायणन - भारत के पूर्व राष्ट्रपति
1904 - जतीन्द्रनाथ दास - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक.

पुण्यतिथि


1605 - अकबर - मुग़ल शासक
1999 - डॉ. नगेन्द्र - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार.
2001 - प्रदीप कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता

rajnish manga
27-10-2013, 10:45 PM
एक बार फिर से आपको पोस्टों की गुणवत्ता के आधार पर धन्यवाद देना चाहता हूँ, मित्र.