PDA

View Full Version : ऐ दिल ऐ नादाँ बता तेरी रजा क्या है


sombirnaamdev
15-03-2012, 11:57 PM
ऐ दिल ऐ नादाँ बता तेरी रजा क्या है
दिल तोड़ ने वालों की सजा क्या है ,
जो जिन्दगी भर तडपता छोड़ गए .
एक पल में वादा ऐ वफ़ा तोड़ गए ..
खुद से जो निभा न पाए
उन की तेरे साथ वफ़ा क्या है
ऐ दिल ऐ नादाँ बता तेरी रजा क्या है
दिल तोड़ ने वालों की सजा क्या है ,
जिन्दगी भर साथ चलने का वादा कर गए .
जरा सा तूफ़ान देख के डर गए ..
ऐसे बेवफा संगदिल महबूब में
बता रखा क्या है
ऐ दिल ऐ नादाँ बता तेरी रजा क्या है
दिल तोड़ ने वालों की सजा क्या है ,
सोचा क्या था क्या हो गया
वो जालिम जाने किसके सपनों में खो गया
भूल जा उस रिश्ते को
उस रिसते में बाकी बचा क्या है