PDA

View Full Version : 7 साल की बच्ची को रेप के बाद ..............


dipu
10-01-2013, 04:52 PM
देश में पाकिस्तान की बर्बरता पर गुस्सा है, नक्सलियों ने सरकार को बड़ी चुनौती दी है, दिल्ली गैंगरेप की घटना पर बवाल मच चुका है, लेकिन बलात्कारियों को इन सबसे कोई फर्क पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। वे सरकार को लगातार चुनौती देते हुए वारदात कर रहे हैं। सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा वारदात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई है। यहां सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या से शहर भर में हिंसा भड़क गई है। आक्रोशित लोगों ने कई जगह आगजनी की है जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी है। पुलिस ने लोगों पर आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया है।

गुरुवार को शहर के सुभाष नगर इलाके में एक 7 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया था। शव की हालत देखकर लोगों को अंदेशा हुआ कि उसकी रेप के बाद बेरहमी से हत्या की गई है। बच्ची का शव मिलने का बाद लोगों ने नेशनल हाइवे 58 जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

रिपोर्टों के मुताबिक बच्ची को तेजाब डालकर जला दिया गया था। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी गाजियाबाद के दौरे पर थे। यह मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका पहला गाजियाबाद दौरा था।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लोगों के घरों में घुसकर मारपीट का भी आरोप लगाया है। हिंसा की घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। गाजियाबाद के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।