PDA

View Full Version : ये है भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार


dipu
15-01-2013, 04:01 PM
साल 2012 कार निर्माता कंपनियों के लिए बिक्री के लिहाज से सुस्ती भरा साल रहा है। 2012 के दौरान अधिकांश कार मॉडल्स की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट सबसे ज्यादा पेट्रोल कारों में देखने को मिली। हालांकि, इस दौरान कुछ नए मॉडल्स ने बिक्री के मोर्चे पर काफी मजबूत कदम बढ़ाए हैं। वहीं, उन मॉडल्स और कंपनियों के लिए यह साल बेहतर रहा है जिनमें पेट्रोल के साथ डीजल का भी विकल्प मौजूद था।

2012 में पेट्रोल की कीमतों में बेइंतहा बढ़ोतरी के चलते ग्राहकों ने तेजी के साथ डीजल कारों का रुख किया है। लिहाजा, बाजार में बिक्री की पटरी पर उन मॉडल्स की धूम रही जिनमें पेट्रोल के साथ-साथ डीजल का विकल्प भी मुहैया था। 2012 में कई ऐसे मॉडल भी रहे जो 2011 में टॉप 10 में शामिल थे लेकिन 2012 में इस फेहरिस्त से बाहर हो गए। वहीं, 2012 के टॉप 10 बिकने वाले मॉडल्स में कई मॉडल की रेंकिंग में सुधार हुआ तो कई मॉडल की रेंकिंग नीचे खिसक गई।

dipu
15-01-2013, 04:02 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7781_new_alto_800.jpg


ऑल्टो का जलवा बरकरार-

2000 में लांच हुई मारुति की छोटी कार ऑल्टो का जलवा लगातार बरकरार है। 2005 में पहली बार ऑल्टो को देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब हासिल हुआ। तब से लेकर 2012 तक यह तमगा ऑल्टो के पास ही है। यही नहीं, मारुति सुजूकी की ऑल्टो एकमात्र ऐसी कार है जो 2006 से लगातार हर साल 2 लाख कारों की बिक्री का आंकड़ा पार कर रही है। इसके अलावा लांच से लेकर दिसंबर 2012 तक 21 लाख 62 हजार ऑल्टो बिक चुकी हैं।

dipu
15-01-2013, 04:04 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7781_maruti-india-logo.jpg

मारुति के चार मॉडल टॉप पर-

2012 यूं तो देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी के लिए कोई बेहतर साल नहीं रहा है। एक ओर कंपनी के मानेसर ह्रश्वलांट में हिंसक घटना हुई तो दूसरी ओर कंपनी को कई मर्तबा हड़ताल का सामना करना पड़ा। लेकिन, इन सब घटनाओं के बीच मारुति के लिए अच्छी खबर यह रही कि 2012 के अंत में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में चार मॉडल टॉप पर रहे। इसमें ऑल्टो पहले पायदान पर तो स्विफ्ट दूसरे पर रही। डिजायर को तीसरा पायदान मिला तो वैगन आर चौथे नंबर पर रही।

dipu
15-01-2013, 04:05 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7781_tata-nano.jpg

नैनो पहली बार टॉप 10 में शामिल-

टाटा मोटर्स की छोटी कार नैनो पहली बार 2012 में टॉप 10 के क्लब में शामिल हुई है। यह खबर काफी हद तक टाटा समूह के हाल ही में रिटायर हुए चेयरमैन रतन टाटा के लिए सुखद अनुभव होगा। दरअसल, टाटा नैनो रतन टाटा के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल थी। लिहाजा, दिसंबर में रिटायर हुए रतन टाटा के लिए यह फेयरवेल गिफ्ट सरीखा है। 2012 में टाटा मोटर्स ने कुल 76,747 नैनो बेची हैं।

dipu
15-01-2013, 04:05 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7591_1.jpg


मारुति, ऑल्टो
2,86,833

dipu
15-01-2013, 04:06 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7591_21.jpg

मारुति, स्विफ्ट
1,86,797

dipu
15-01-2013, 04:07 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7425_3.jpg

मारुति, डिजायर
1,54,273

dipu
15-01-2013, 04:08 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7592_4.jpg

मारुति, वैगन आर
1,34,823

dipu
15-01-2013, 04:09 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7425_5.jpg

ह्युंडई, आई10
98,702

dipu
15-01-2013, 04:10 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7593_6.jpg

टाटा, इंडिका
94,717

dipu
15-01-2013, 04:11 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7426_7.jpg

ह्युंडई, ईऑन
93,578

dipu
15-01-2013, 04:12 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7594_8.jpg

ह्युंडई, आई20
85299

dipu
15-01-2013, 04:13 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7594_9.jpg

टाटा, नैनो
76,747

dipu
15-01-2013, 04:14 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/12/7427_101.jpg

no data but no 10