PDA

View Full Version : मेरे प्यार को ठुकराया तो कर दूंगा 'दामिनी' ज&a


dipu
20-01-2013, 09:47 AM
पैरामेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई दिल्ली से बाहर करने की मांग की गई है। छह में से एक आरोपी ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। आरोपी मुकेश के वकील एमएल शर्मा ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, याचिका में कहा गया है कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस और न्यायिक अधिकारी लोगों के दबाव में आदेश जारी करने के दबाव में हैं। ऐसे में मामले की निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं है। इस मामले की सुनवाई २१ जनवरी से फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। मामले में छह आरोपियों पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप है। पीडि़ता की २९ दिसंबर की मौत हो गई थी।

dipu
20-01-2013, 09:48 AM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/01/20/9661_photo_1358585464287_1_0-18fko0s.jpg


मुंबई के स्कूल बस में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास नहीं बल्कि यौन शोषण हुआ था। महिला परिचारिका ने इसका विरोध भी किया था। पुलिस आयुक्त डॉ. सत्यपाल सिंह ने यह जानकारी दी है। इससे पहले मंगलवार को बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद बस कंडक्टर रमेश राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोप के मुताबिक, कंडक्टर ने बस से घर लौट रही केजी की छात्रा से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। कंडक्टर एक फरवरी तक की पुलिस हिरासत में है।

dipu
20-01-2013, 09:50 AM
मुंबई के स्कूल बस में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास नहीं बल्कि यौन शोषण हुआ था। महिला परिचारिका ने इसका विरोध भी किया था। पुलिस आयुक्त डॉ. सत्यपाल सिंह ने यह जानकारी दी है। इससे पहले मंगलवार को बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद बस कंडक्टर रमेश राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोप के मुताबिक, कंडक्टर ने बस से घर लौट रही केजी की छात्रा से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। कंडक्टर एक फरवरी तक की पुलिस हिरासत में है।

dipu
20-01-2013, 09:50 AM
नई दिल्ली . विकासपुरी थाना पुलिस ने सेंट्रल वाटर कमीशन के डायरेक्टर नवजीत सिंह ढिल्लो को नौकरानी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर पिछले एक साल से अपनी नौकरानी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता रचना (36, परिवर्तित नाम) मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली है। वह करीब एक साल पहले नवजीत ने घर काम पर लगी थी। आरोपी ने अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए उसे रखा था। शुरुआती कुछ दिनों तक वह उसके घर पर ही रही, लेकिन बाद में उसे विकासपुरी स्थित एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात को पीडि़ता ने विकासपुरी थाना पुलिस को संपर्क किया और नवजीत द्वारा एक साल से लगातार दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। उसने बताया कि नवजीत चुप रहने के लिए उसे जान से मारने की धमकी देता था, लिहाजा उसने किसी को कुछ नहीं बताया। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद नवजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

dipu
20-01-2013, 09:50 AM
इंदौर में तीन दिन से लापता 14 साल की लड़की का शव मिला है। पोस्टमॉर्टम में उससे दुष्कर्म का खुलासा हुआ है। हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने बताया कि लड़की का शव शनिवार सुबह ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास मिला है। शव खेत में पानी दे रहे मजदूर महेश ने देखा था। उसने पुलिस को सूचना दी। टीवी में घटना का प्रसारण होने पर लड़की के परिजन पुलिस तक पहुंचे। उनके मुताबिक वह 16 जनवरी से लापता थी। पुलिस को जींस की जेब में 20 रुपए और चांदी की पायल मिली। कड़ाके की ठंड के बावजूद शरीर पर जींस व कुर्ती के अलावा गर्म कपड़ा नहीं था।