PDA

View Full Version : टीम इंडिया के लिए रांची से मिले पांच जीत के &#


dipu
20-01-2013, 05:41 PM
रांची में राजकुमार धोनी का राज हुआ। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने वनडे रैंकिंग में अव्वल स्थान हासिल कर लिया। आईसीसी की ताजा जारी वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय टीम 119 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर है। इंग्लैंड एक स्थान सरक कर दूसरे पायदान पर आ गया है। जबकि साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने कप्तान का रुतबा कायम रखते हुए इंग्लैंड को एकजुट हो कर सात विकेट से हराया। गेंदबाजों ने जहां मिल कर मेहमान टीम को 155 रन पर समेटा, वहीं विराट कोहली ने आखिरी पंच लगाते हुए 77 रन की नाबाद पारी खेली।

पाकिस्तान से 1-2 की पराजय के बाद राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 9 रन की हार ने मेजबान टीम को बैकफुट पर कर दिया था। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, हिम्मत ए मर्दा, मदद ए खुदा। ठीक इसी तर्ज पर टीम के नए पैंतरे एकाएक क्लिक होने लगे और टीम फिर से जीत के ट्रैक पर लौट आई।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची में यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला था। इस मैदान पर मिली जीत ने टीम इंडिया को आने वाले कठिन सीजन के लिए जीत के कुछ सूत्र दे दिए। धोनी एंड कंपनी को यहां कुछ ऐसे पाठ सीखने को मिले जिसे यदि वे निखार लें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उनकी विजय तय हो जाएगी।

dipu
20-01-2013, 05:42 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/01/20/1590_51.jpg

dipu
20-01-2013, 05:43 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/01/20/1741_6.jpg


फास्ट बॉलर्स की जोड़ी

टीम इंडिया अभी तक गेंदबाजी विभाग में लगातार मात खा रही थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में, जहां पिचें तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहती हैं, वहां भी भारतीय गेंदबाज फेल हो रहे थे। लेकिन युवा गेंदबाज शमी अहमद और भुवनेश्वर कुमार के रूप में टीम को एक बेहतरीन बॉलिंग पेयर मिल गया है। अब जरूरत है इसे निखारने की।

भुवनेश्वर जहां स्विंग से बल्लेबाज को परेशान करते हैं, वहीं शमी टाइट लाइन और लेंथ से रन बनाने के मौके नहीं देते। इसी दबाव के चलते विपक्षी टीम अपने विकेट गंवा देती है। कप्तान धोनी को अपने इन दो खिलाड़ियों को निखारने की जरूरत है।

dipu
20-01-2013, 05:44 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/01/20/1599_12.jpg


चमक रहा है मिडल ऑर्डर

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुद टीम की रीढ़ बन गए हैं। इससे पहले टीम की हालत कुछ ऐसी थी कि शुरुआती दो या तीन विकेट गिरते ही लगता था कि टीम बिखर जाएगी, लेकिन कप्तान धोनी खुद इसका सोल्यूशन बन कर उभरे हैं। धोनी के अलावा आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार भी निचलेक्रम पर आ कर बल्लेबाजी संभालने में सक्षम हैं। ऐसे दमदार खिलाड़ियों से टीम बल्लेबाजी को मजबूती और गहराई मिल गई है।

dipu
20-01-2013, 05:44 PM
कोहली भी आए फॉर्म में

नए साल की शुरुआत दिल्ली के स्टार विराट कोहली के लिए बेहद निराशाजनक रही थी। लगातार फ्लॉप होने के बाद लग रहा था कि कोहली सिर्फ एक सीजन के स्टार बन कर रह जाएंगे। लेकिन रांची में उन्होंने मैन ऑफ द मैच अवार्ड विनिंग 77 रन की पारी खेल कर यह साबित कर दिया कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं जो कि अब लय पकड़ चुका है।

dipu
20-01-2013, 05:45 PM
बस तिवारी को भी कर लो शामिल

टीम इंडिया के लिए एक विनिंग कॉम्बिनेशन तैयार हो गया है, लेकिन ऐसे में कप्तान धोनी को नए विकल्प आजमाने में हिचकना नहीं चाहिए। मनोज तिवारी जैसे ऑलराउंडर्स को टीम में शामिल करने का यह सुनहरा मौका है। रवींद्र जडेजा बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यदि रोटेशन पॉलिसी के तहत मनोज तिवारी के साथ खेलाया जाएगा तो इससे ओवरऑल टीम को फायदा होगा। इरफान पठान भी इस स्लॉट में फिट हो सकते हैं।