PDA

View Full Version : पेश हुई पानी से चलने वाली कार!


dipu
01-02-2013, 03:59 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/21/4063_untitled-10.jpg

dipu
01-02-2013, 03:59 PM
पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा कर रही हैं। हाल में ही कंपनियों ने डीजल के दाम बढ़ाए हैं। वहीं, पेट्रोल के मामले में भी दाम बढ़ाकर उसे थोड़ा घटा दिया। इन सबके बीच पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियां आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा रही हैं। लेकिन अब यह बोझ जल्द कम हो सकता है।

अब आपकी कार पानी से भी चल सकेगी। वो भी पानी से चलाकर आप अपनी कार से पेट्रोल से ज्यादा एवरेज पा सकेंगे। इस चौकाने वाली बात को पढ़कर अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे संभव है, लेकिन जनाब पानी से चलने वाली कार की खोज हो चुकी है। पानी की बूंदों से फर्राटा भरने का ये काम एक इंजीनियर की खोज का नतीजा है।

पाकिस्तान के एक इंजीनियर द्वारा की गई इस खोज को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। पेश है इस खोज पर एक फोटो फीचर-

dipu
01-02-2013, 04:01 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/21/3876_22.jpg

पाकिस्तान के एक इंजीनियर वकार अहमद ने एक ऐसी कार बनाई है जो पेट्रोल की जगह पानी से चलती है। इसने प्रत्यक्षदर्शियों को आश्चर्य में डाल दिया है।

dipu
01-02-2013, 04:03 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/21/3877_3.jpg

समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक पाकिस्तान के एक इंजीनियर वकार अहमद ने राजधानी इस्लामाबाद में सांसदों, वैज्ञानिकों और छात्र-छात्राओं के सामने अपनी पानी से चलने वाली कार का प्रदर्शन किया।

dipu
01-02-2013, 04:03 PM
वकार ने ईंधन के रूप में पानी का इस्तेमाल कर अपनी कार चलाई। वकार का कहना था कि कारों को ईंधन के रूप में पेट्रोल और सीएनजी की जगह पानी का इस्तेमाल कर चलाया जा सकता है।

dipu
01-02-2013, 04:04 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/21/3879_51.jpg

पानी से चलने वाली इस कार को देखकर प्रत्यक्षदर्शी जहां अचम्भित थे वहीं मंत्रीमंडल की उप समिति ने इस 'वाटर फ्यूल किट प्रोजेक्ट' की प्रशंसा की।

dipu
01-02-2013, 04:04 PM
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पानी को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने वाली यह प्रणाली एक ऐसी तकनीक है जिसमें 'हाइड्रोजन बांडिंग' और आसुत जल से निर्मित हाइड्रोजन गैस से कार चलाई जाती है।

dipu
01-02-2013, 04:05 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/01/21/3882_7.jpg

अहमद ने पहले शाह को अपनी अनोखी खोज के बारे में बताया था और फिर इसे केंद्रीय मंत्रीमंडल के पास ले जाया गया जहां उप-समिति द्वारा इस पर विचार किए जाने के लिए कहा गया है। प्रदर्शन के दौरान शाह ने भी इस कार को चलाया।

rajnish manga
02-02-2013, 07:25 PM
अहमद ने पहले शाह को अपनी अनोखी खोज के बारे में बताया था और फिर इसे केंद्रीय मंत्रीमंडल के पास ले जाया गया जहां उप-समिति द्वारा इस पर विचार किए जाने के लिए कहा गया है। प्रदर्शन के दौरान शाह ने भी इस कार को चलाया।

:bravo:

यदि यह सही है तो इंजीनियर वकार अहमद को मुबारकबाद दी जानी चाहिए. लेकिन इस प्रकार के प्रयोग पहले भी हुए हैं जो बाद में ज़मींदोज़ हो गए. अपने देश में भी ऐसे कई प्रयोग किये गए और खूब शोर शराबा भी हुआ (इनमे बनस्पतियों से निकाले गए तेल से मोटर कार चलाने के दावे भी शामिल हैं). इस प्रयोग का क्या अंजाम होता है, यह तो समय ही बताएगा.

aksh
05-02-2013, 11:02 AM
अगर ऐसा हो गया तो पानी भी जल्द ही बीस तीस रुपये लीटर बिकने लगेगा...??

abhisays
05-02-2013, 11:06 AM
यह दावा चूँकि पाकिस्तान से हुआ है, इसलिए यकीन करना थोडा मुश्किल है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं पानी एनर्जी का भण्डार है और भविष्य का इधन भी है। दीपू जी को इस रोचक जानकारी के लिए आभार।