PDA

View Full Version : भूतों से जुड़ी 13 सच्ची कहानियां


aspundir
10-03-2013, 03:45 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5953_ghost1.jpg


रेहम हॉल की ब्राउन लेडी


नोरफॉक इंग्लैंड के रेहम हॉल में 1936 में कैमरे में कैद हुए इस साये को ब्राउन लेडी कहा जाता था। इसमें भूरे रंग के बूटेदार कपड़े पहनी हुई महिला को देखा गया था। इसका नाम लेडी डोरोथी था, जो चार्ल्स टाउनशेंड नामक व्यक्ति की दूसरी पत्नी थी। महिला को विश्वासघात करने पर सजा के रूप में घर में बंद कर दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। कई लोगों के साथ जॉर्ज पंचम ने भी कहा था कि उन्होंने एक भूरी महिला को देखा है। अंत में एक दिन उसकी तस्वीर देख कर उनके होश उड़ गए। बाद में यह तस्वीर लाइफ मैगजीन में भी प्रकाशित हुई।

aspundir
10-03-2013, 03:46 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5954_ghost2.jpg

बैचलर ग्रोव कब्रिस्तान का भूत

शिकागो का यह कब्रिस्तान अपनी कुछ अजीबोगरीब हालात के कारण बंद कर दिया गया। 1999 में घोस्ट रिसर्च सोसायटी के सदस्यों ने इस कब्रिस्तान की जांच के दौरान अपने हाइस्पीड इन्फ्रारेड कैमरे से कई तस्वीरें ली थी। जब यह फिल्म डेवलप होकर आईं तो कई लोगों के होश उड़ गए। एक तस्वीर में एक अदृश्य महिला बहुत पुराने जमाने के कपड़े पहने हुए दिखाई दी।

aspundir
10-03-2013, 03:46 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5954_ghost3.jpg

मुझे भूल गए क्या भाई ?

1968 में लॉस एंजिलिस में अध्यात्मवादी सम्मेलन में लेखक रॉबर्ट ए. फर्ग्यूसन भाषण दे रहे थे। कई फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें ले रहे थे। लेकिन एक फोटोग्राफर की तस्वीर में उनके पीछे एक व्यक्ति का साया देखा गया। यह इतिहास की सबसे बड़ी घटना भी मानी जाती है। बाद में फर्ग्यूसन ने जांच करयह स्वीकार किया कि यह उनका भाई वॉल्टर था, जिसकी मृत्यु द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हो गई थी।

aspundir
10-03-2013, 03:47 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5955_ghost4.jpg

कब्र पर छोटे बच्चे का साया

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक मां अपनी बेटी की कब्र पर हर बार शोक करने आती थी। श्रीमती एंड्रयू ने बेटी की कब्र की एक तस्वीर ली थी। जब उसे फिल्म रोल को डेवलप करवाया तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। तस्वीर में कब्र पर एक छोटे बच्चे का साया दिखाई दे रहा था। वह श्रीमती एंड्रयू को घूर-घूर कर देख रहा था। बाद में जांच में पाया गया कि उनकी बेटी की कब्र के पास ही दो छोटी बच्चियों की भी कब्र थी, जो तस्वीर में थी।

aspundir
10-03-2013, 03:47 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5957_ghost5.jpg

सेफ्टन चर्च का भूत

ग्रेट ब्रिटेन अपने भूतों से जुड़े किस्सों के लिए मशहूर है। सेफ्टन चर्च भी इससे अछूता नहीं है। एक बार चर्च में प्रार्थना के दौरान आने वाले भक्त ने दूर खड़े काले साये को को कैमरे में कैद किया।

aspundir
10-03-2013, 03:48 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5957_ghost6.jpg

वर्स्टटीड चर्च में व्हाइट लेडी भूत

1975 की बात है। बर्थलॉट परिवार रोजाना चर्च में प्रार्थना करने जाता था। उस दौरान श्रीमती बर्थलॉट एंटीबायोटिक्स पर जी रही थीं। वे बेंच पर बैठ कर प्रार्थना कर रही थीं और दूर बैठे उनके पति तस्वीर ले रहे थे। जब तस्वीरें बन कर आईं तो श्रीमती के पीछे सफेद औरत का भूत बैठा हुआ था। इस तरह की कहानी वहां प्रचलित हो गई थी कि अगर कोई भी व्यक्ति प्रार्थना के दौरान झुकता है तो वह साया उसके पास आ जाता है।

aspundir
10-03-2013, 03:48 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5959_ghost7.jpg

डिसेबल होटल का भूत

डिसेबल होटल रोमानिया देश का सबसे पुराना होटल है। लोगों का मानना है कि यह होटल एक बड़े प्राचीन जमीन में दफन खजाने के ऊपर बना है और एक काला साया उसकी रक्षा करता है। 2008 में यह बात उस समय पुख्ता हो गई, जब 33 साल की विक्टोरिया इवोन ने एक काले साये वाली महिला की तस्वीर खींची।

aspundir
10-03-2013, 03:48 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5959_ghost8.jpg

इंग्लैंड के हर्टफोर्डशर में बार्न भूत

2008 में शादी की तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफर नील सेंडबैक ने हर्टफोर्डशर में एक फार्म की कुछ तस्वीरें उतारीं। यह शादी होने से पहले की लोकेशन थी। नील ने जब कम्प्यूटर में इन तस्वीरों को देखा तो अवाक रह गए। एक तस्वीर में उन्हें बच्चे का चमकता हुआ भूत दिखा, जबकि फोटो लेने के दौरान उस समय कोई नहीं था। लोगों से कुछ घटनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यहां पुलिस मुठभेड़ में कई लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें एक वह भूत वाला लड़का भी था।

aspundir
10-03-2013, 03:49 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5960_ghost10.jpg

टेक्सास के सेन एंटोनियो में रेलरोड भूत

सेन एंटोनियो में रेलरोड क्रॉसिंग में अदृश्य महिला का भूत फोटोग्राफ में देखा गया। भूतों की ली गई तस्वीरों में इस तस्वीर पर सबसे ज्यादा बात की गई है। यहां कुछ साल पहले स्कूल के बच्चे कट कर मर गए थे। इसमें मिडल एज महिला को नाइट ड्रेस में दिखाया गया। साथ में उसके साथ एक टेडी बीयर या फिर कुत्ता भी दिखा।

aspundir
10-03-2013, 03:49 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5961_ghost11.jpg

यूबाय चर्च का 9 फुट लंबा भूत

इंग्लैंड के उत्तरी यॉर्कशर के न्यूबाय चर्च में 9 फुट लंबा भूत देखने को मिला। यह तस्वीर 1963 में केएफ लॉर्ड ने ली थी। लॉर्ड ने दावा किया कि उस दौरान वहां सामने कोई भी नहीं था। हालांकि इससे चर्च में कोई भी सुपरनेचुरल एक्टीविटी (अलौकिक गतिवधियां) नहीं देखी गईं। चर्च ने भी अतीत में किसी नौ फुट लंबे पादरी और पुजारी के चर्च में सेवाएं देने से इनकार किया था।

aspundir
10-03-2013, 03:49 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5963_ghost12.jpg

सच्चा प्यार कभी नहीं मरता

अक्सर लोग दावा करते हैं कि प्यार सच्चा हो तो लोग कभी जुदा नहीं हो सकते। डेनिस रसेल अपनी नाती-पोतों के साथ पिकनिक का मजा ले रही थीं। उनकी एक तस्वीर में उनके पति का भूत दिखा। कुछ साल बाद दादी डेनिस भी चल बसीं। उनके बच्चों द्वारा 2000 में क्रिसमिस पार्टी की एक फैमिली एलबम देखने के दौरान एक तस्वीर में उनकी स्वर्गीय दादी के साथ बुजुर्ग आदमी के साये को फिर देखा गया। यह उनके डेनिस के पति का भूत था।

aspundir
10-03-2013, 03:50 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5965_ghost13.jpg

लॉर्ड कॉम्बरमेर और उनकी पसंदीदा कुर्सी

लॉर्ड कॉम्बरमेर बारबडोस के गर्वनर थे। 1891 में उनकी घोड़ागाड़ी के साथ हुए हादसे में मौत हो गई। उनके करियर के दौरान उन्हें ऑफिस की लाइब्रेरी में रखी कुर्सी से बड़ा प्यार था। उनके अंतिम संस्कार के दौरान सिबेल कॉर्बेट ने लाइब्रेरी में एक कैमरा लगा दिया। जब कैमरे द्वारा खींचे हुई तस्वीरों को बनवाया तो कॉम्बरमेर अपनी प्यारी कुर्सी पर बैठे दिखाई दिए।

aspundir
10-03-2013, 03:50 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/09/5965_ghost14.jpg

ग्रुप फोटो में साथियों के साथ

1919 में मेकैनिक फ्रेडी जैकसन की एक हादसे में मौत हो गई। अगले दिन उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ठीक दो दिन बाद स्क्वॉर्डन रॉयल नेवी वेसेल ने ग्रुप फोटो खिंचवाया। जैकसन भी इसी टीम को हिस्सा था। इन तस्वीरों को डेवलप करवाने के बाद लोगों को विश्वास नहीं हुआ। मृत जैकसन भी इस तस्वीर का हिस्सा था।यह तस्वीर रिटायर्ड आरएएफ ऑफिसर सर विक्टर गॉडर्ड द्वारा ली गई थी।

pankaj bedrdi
10-03-2013, 07:00 PM
बहुत अच्छा कहानी है

pankaj bedrdi
10-03-2013, 07:02 PM
आगे और सुनाऔ भाई

rajnish manga
10-03-2013, 11:24 PM
बहुत अच्छा कहानी है

आगे और सुनाऔ भाई

:hello:

नमस्कार, पंकज जी. आपने शायद गौर नहीं किया, उक्त तस्वीरें कैमरा फोटो थीं जिनमे रहस्यमय रूप से किसी मृत व्यक्ति का चेहरा या साया भी दिखाई दे रहा है जिसका सम्बन्ध किसी न किसी प्रकार फोटो खिंचवाने वाले व्यक्ति या स्थान से था. अतः यहाँ रहस्य, रोमांच तो है लेकिन कहानी नहीं है.