PDA

View Full Version : बॉडी मॉडीफिकेशन की अजीबोगरीब संस्कृति


aspundir
13-03-2013, 08:27 PM
दुनिया में कई तरह की अजीबोगरीब संस्कृति देखने को मिलती है। यह संस्कृतियां खाने-पीने से लेकर कपड़ों और रस्मोरिवाज तक सब कुछ अलग हो सकता है।
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/08/8812_culture.jpg

aspundir
13-03-2013, 08:27 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/08/0860_culture2.jpg

भारत के पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में अपेंथी आदिवासी समाज अपनी संस्कृति के लिए सबसे खूबसूरत माना जाता है। यहां दूसरे लोगों के हमले से अपने समाज को बचाने के लिए अपने को बदसूरत बनाते हैं। इस समाज की महिलाएं अपनी नाक को लकड़ी के प्लग से बंद कर लेती है। हालांकि अब समाज के युवा लोग इस परंपरा को निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं, लेकिन फिर भी २६ हजार लोग आज भी इसी परंपरा पर टिके हुए हैं।

aspundir
13-03-2013, 08:29 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/08/0859_culture1.jpg

कानों की खींच कर बड़ा कर देना
हालांकि यह कहना बहुत मुश्किल है कि इस परंपरा ने कहां से जन्म लिया और ऐसा क्यों किया जाता है। आज कई समाजों में कानों को खींचने की परंपरा जारी है। इसका धर्म, सेक्शुलिटी, उम्र आदि बढ़ाने के लिए हो सकता है। केन्या के मसाई आदिवासी से लेकर, अमेजन बेसिन के हाओरानी आदिवासी समुदाय में यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

aspundir
13-03-2013, 08:30 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/08/0861_culture3.jpg

ज्यादातर डिंका समुदाय के लड़के-लड़कियों को उस दौरान रोने की इजाजत नहीं होती, जब समाज का जादुगर एक गर्म चाकू से उसका चेहरा बिगाड़ रहा हो। यदि आप दर्द से चिल्लाए और रोए तो आप जिंदगी भी गंवा सकते हैं। लिहाजा, सबसे अच्छा है कि आप शांत रहें। यह समुदाय दक्षिण सूडान में रहता है। इनके चेहरों पर तीन तरह की लाइन बनाई जाती हैं। लड़कों में इसे मर्द बनने की प्रक्रिया से भी जोड़ा जाता है।

aspundir
13-03-2013, 08:30 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/08/0863_culture4.jpg

थाईलैंड में वेजेटेरियन फेस्टीवल के दौरान हजारों चीनी भक्त अपने शरीर कई तरह के औजारों के माध्यम से पियर्सिग की जाती है। यह फेस्टीवल दक्षिणी थाईलैंड में अक्टूबर में चीनी देवता की याद में मनाया जाता था।

aspundir
13-03-2013, 08:31 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/08/0864_culture5.jpg

इंडोनेशिया के बाली में दांतों को नुकीला करने की संस्कृति है। यह छेनी के साथ दांतों को शार्प किया जाता है। यहां के समुदाय का मानना है कि दांत गुस्से, जलन और नकारात्मकता का प्रतीक है।

aspundir
13-03-2013, 08:31 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/08/0865_culture6.jpg

कुर्बानी देने की परंपरा पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। लेकिन पपुआ की सेपिक रिवर समुदाय सबसे अलग है। न्यू गिनी का हिस्सा यह इलाके में पुरुष के दीक्षा समारोह होता है। इसमें समुदाय का बड़े लोग रेजर ब्लैड से जवान लड़के के शरीर को जगह-जगह से काटते हैं। इस तरह करने से व्यक्ति के शरीर पर मगरमच्छ जैसी आकृति बन जती है।

aspundir
13-03-2013, 08:32 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/08/0867_culture7.jpg

दक्षिणी इथोपिया की मुर्सी महिला.

मुर्सी महिला को पहचानना बहुत ही आसान है। उनके मुंह में गोल प्लेट फंसी होती है, जो उनके मुंह को चौड़ा बनाती है। शुरुआत में उन्हें दिक्कत होती है लेकिन बाद में उनके मुंह का आकार बड़ा हो जाता है।

aspundir
13-03-2013, 08:32 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/08/0867_culture8.jpg

थाईलैंड की कयान आदिवासी महिला.

थाईलैंड की कयान आदिवासी महिला के गले में रिंग (छल्ले) डाले जाते हैं। यह उनके देश में सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। कई बार इन छल्लों की संख्या से भी पता लगाया जाता है कि कौन सी महिला सबसे ज्यादा सुंदर होगी।

इसकी शुरुआत बचपन से ही हो जाती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ गले में छल्लों की संख्या भी बढ़ती जाती है। इस कारण इस समाज की महिलाओं की गर्दन काफी ऊंची होती है।