PDA

View Full Version : खाने का जायका


aspundir
23-03-2013, 08:58 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/22/7597_dish1.jpg

दुनिया में खाने के कल्चर की बात करें तो अलग-अलग धर्मो और भाषाओं और संस्कृतियों में खाने का जायका भी सबसे अलग है।

भारत में एक मांसाहारी व्यक्ति की खाने को लेकर अपनी सीमाएं होती हैं। चीन में सांपों को खाया जाता है, लेकिन इस तरह के वाकया हमारे यहां सुनने ज्यादा नहीं आते। दुनियाभर में पारंपरिक खाने से एकदम अलग क्या खाया जा रहा है अगर पता जाए तो हो सकता है आप असहज महसूस करें।

aspundir
23-03-2013, 09:01 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/22/7599_dish2.jpg

वियतनाम में सांपों के बारे में राय है कि उनमें औषधियां विशेषताएं होती हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल पेय पदार्थो के रूप में करते हैं, इसे स्नैक वाइन कहा जाता है। सभी जहरीले सांपों को शराब के साथ बोतल में बंद कर दिया जाता है। उसके बाद जहर की तीव्रता को कम करने के लिए एथेनॉल डाला जाता है। बाद में यह पीने के लिए सुरक्षित होता है।

aspundir
23-03-2013, 09:02 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/22/7600_dish3.jpg

टूना बहुत लोकप्रिय मछली है। अमेरिका में इसे खाने से पहले इसकी आंखों को निकाल दिया जाता है। वहीं, जापान में इसकी आंख बड़े चटखारे लेकर खाई जाती है। कई बार तो जापानी सिर्फ आंख ही खरीदते हैं।

aspundir
23-03-2013, 09:02 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/22/7602_dish4.jpg

- झींगा भी लगभग सभी जगह खाने का चलन है। झींगा को पकाया नहीं जाता है। इसे शराब में रखा जाता है और जिंदा खाया जाता है।

- सनकाजी पूर्वी देशों में सबसे ज्यादा पसंदीदा पकवान है। इसमें जिंदा ऑक्टोपस के छोटे छोटे टुकड़े किए जाते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है, जब खाने के समय ऑक्टोपस की टांगे प्लेट में चलती रहती हैं।

aspundir
23-03-2013, 09:03 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/22/7608_dish5.jpg

कीड़े और सरीसृप (रैप्टाइल) प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। पश्चिम में इसके प्रति दिवानगी देखी जा रही है। वहीं, पकी हुई मकड़ियों के साथ स्नैक कबाब खूब प्रचलित है। कंबोडिया में बिच्छू को सीकों द्वारा पकाया जाता है और सड़कों पर बेचा जाता है.

aspundir
23-03-2013, 09:03 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/22/7611_dish6.jpg

पश्चिमी देशों में अनफर्टीलाइज अंडे पकाने का चलन है. चमगादड़ और छिपकलियों का सूप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रहा है। वहीं एस्कामोल्स के रूप में जाने जानी वाली डिश में बड़ी चींटी के लार्वा से बनाई जाती हैं।

aspundir
23-03-2013, 09:04 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/22/7614_dish7.jpg

चूहों के बच्चों को वाइन के रूप में पिया जाता है। सुदूर पूर्वी देशों में नए पैदा हुए चूहों के बच्चों को वाइन में डाल कर रखा जाता है। पीने के लिहाज से इसे हेल्दी ड्रिंक माना जाता है।

aspundir
23-03-2013, 09:04 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/22/7615_dish8.jpg

पनीर जैसा दिखने वाले डिश पनीर ही है, लेकिन उस रूप में नहीं जिसे हम खाना पसंद करते हैं। इटली में इस तरह का चीज पर पाबंदी है। इसे बनाने के लिए एक मैगोटों को पनीर खिलाया जाता है। मल के रूप में निकलने वाले पनीर को संरक्षित करके रखा जाता है। इसे मैगोट पनीर भी कहा जाता है। दूसरे चित्र में कॉफी बीन्स की तरह दिखने वाली डिश कोपी लूवाक कही जाती है। सिवेट द्वारा खाई जाने के बाद निकलने वाला मल होता है, जिसमें कीड़े लग जाते हैं।

aspundir
23-03-2013, 09:05 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/22/7617_dish9.jpg

तला हुआ बछड़े का दिमाग खाना कोई नई बात नहीं है। अमेरिका में सैंडविच में इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है।

aspundir
23-03-2013, 09:05 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/22/7832_dish12.jpg

हेड चीज यूरोपियन देशों में खाया जाता है। इसमें भेड़ के सिर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और जिलेटिन में सैंडविच के साथ मिलाया जाता है। इराक में इसे पाचा कहा जाता है। सिर को उबाला जाता है।

aspundir
23-03-2013, 09:05 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/03/22/7798_dish11.jpg

अगर आपको भेड़ का सिर पसंद नहीं आए तो चीन में खरगोशों के सिर आपको बहुत पसंद आएगा।

august
11-04-2013, 09:18 AM
हेड चीज यूरोपियन देशों में खाया जाता है। इसमें भेड़ के सिर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और जिलेटिन में सैंडविच के साथ मिलाया जाता है। इराक में इसे पाचा कहा जाता है। सिर को उबाला जाता है।