PDA

View Full Version : नवरात्रि : वो उपाय जो पूरी करेंगे आपकी हर इच&a


bindujain
12-04-2013, 07:39 AM
http://i2.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5758_a.jpg

आज (11 अप्रैल, गुरुवार) से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है जो 19 अप्रैल, शुक्रवार को समाप्त होगी। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना करने व जवारे (एक प्रकार का धान) बोने का विधान है। इन नौ दिनों में माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए विभिन्न साधनाएं भी की जाती हैं।
नवरात्रि में मनचाही सफलता के लिए विशेष टोटके भी किए जाते हैं। तंत्र शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में किए गए टोटके जल्दी ही शुभ फल प्रदान करते हैं। धन, नौकरी, स्वास्थ्य, संतान, विवाह, प्रमोशन, सुख आदि कई मनोकामनाएं इन दिनों में किए गए टोटकों से पूरी होती है

bindujain
12-04-2013, 07:40 AM
http://i10.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5759_b.jpg

धन लाभ के लिए टोटके
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से लगातार 9 दिनों तक नीचे लिखे उपाय में से कोई भी एक उपाय करें। धन लाभ होने लगेगा-
1- पीपल के पत्ते पर राम लिखकर तथा कुछ मीठा रखकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। इससे धन लाभ होने लगेगा।
2- भगवान शंकर को प्रतिदिन सुबह चावल तथा बिल्व पत्र चढ़ाएं। शीघ्र ही आपकी धन की इच्छा पूरी होगी।

bindujain
12-04-2013, 07:41 AM
http://i4.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5761_c.jpg

दांपत्य सुख के लिए टोटका
-यदि जीवनसाथी से अनबन होती रहती है तो नवरात्रि में नीचे लिखे मंत्र को पढ़ते हुए 108 बार अग्नि में घी से आहुतियां दें। इससे यह मंत्र सिद्ध हो जाएगा। अब नित्य सुबह उठकर पूजा के समय इस मंत्र को 21 बार पढ़ें। यदि संभव हो तो अपने जीवनसाथी से भी इस मंत्र का जप करने के लिए कहें-
सब नर करहिं परस्पर प्रीति।
चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति।।

bindujain
12-04-2013, 07:42 AM
http://i7.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5770_d.jpg

मनपसंद वर के लिए टोटका
- नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन अपने आस-पास स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां भगवान शिव एवं मां पार्वती पर जल एवं दूध चढ़ाएं और पंचोपचार (चंदन, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य) से उनका पूजन करें। अब मौली से उन दोनों के मध्य गठबंधन करें। अब वहां बैठकर लाल चंदन की माला से निम्नलिखित मंत्र का जाप 108 बार करें-
हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।
इसके बाद तीन माह तक नित्य इसी मंत्र का जप शिव मंदिर में अथवा अपने घर के पूजाकक्ष में मां पार्वती के सामने 108 बार जाप करें। घर पर भी आपको पंचोपचार पूजा करनी है। शीघ्र ही पार्वतीजी की कृपा से आपको सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी।

bindujain
12-04-2013, 07:43 AM
http://i5.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5771_e.jpg


अचानक धन लाभ के लिए टोटका
- नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन सभी कार्यों से निवृत्त होकर उत्तर दिशा की ओर मुख करके पीले आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने तेल के 9 दीपक जला लें। ये दीपक साधनाकाल तक जलते रहने चाहिए। दीपक के सामने लाल चावल की एक ढेरी बनाएं फिर उस पर एक श्रीयंत्र रखकर उसका कुंकुम, फूल, धूप, तथा दीप से पूजन करें। उसके बाद एक प्लेट पर स्वस्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखकर उसका पूजन करें। श्रीयंत्र को अपने पूजा स्थल पर स्थापित कर लें और शेष सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से आपको अचानक धन लाभ होगा।

bindujain
12-04-2013, 07:43 AM
http://i9.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5773_f.jpg


शीघ्र विवाह के लिए उपाय
- नवरात्रि में शिव-पार्वती का एक चित्र अपने पूजास्थल में रखें और उनकी पूजा-अर्चना करने के पश्चात नीचे लिखे मंत्र का 3, 5 अथवा 10 माला जप करें। जप के पश्चात भगवान शिव से विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें-

मंत्र
ऊँ शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय,
पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।

bindujain
12-04-2013, 07:45 AM
http://i7.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5777_g.jpg

मनचाही दुल्हन के लिए उपाय
- नवरात्रि के दौरान जो भी सोमवार आए। उस दिन सुबह किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चढ़ाते हुए उसे अच्छी तरह से साफ करें। फिर शुद्ध जल चढ़ाएं और पूरे मंदिर में झाड़ू लगाकर उसे साफ करें। अब भगवान शिव की चंदन, पुष्प एवं धूप, दीप आदि से पूजा-अर्चना करें।
रात 10 बजे बाद अग्नि प्रज्वलित कर ऊँ नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए घी से 108 आहुति दें। अब 40 दिनों तक नित्य इसी मंत्र का पांच माला जप भगवान शिव के सम्मुख करें। इससे शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और मनचाही दुल्हन मिलेगी।

bindujain
12-04-2013, 07:46 AM
http://i4.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5779_h.jpg


इंटरव्यू में सफलता का उपाय
- नवरात्रि में किसी भी दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग का सूती आसन बिछाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस पर बैठ जाएं। अब अपने सामने पीला कपड़ा बिछाकर उस पर 108 दानों वाली स्फटिक की माला रख दें और इस पर केसर व इत्र छिड़क कर इसका पूजन करें।
इसके बाद धूप, दीप और अगरबत्ती दिखाकर नीचे लिखे मंत्र का 31 बार उच्चारण करें। इस प्रकार ग्यारह दिन तक करने से वह माला सिद्ध हो जाएगी। जब भी किसी इंटरव्यू में जाएं तो इस माला को पहन कर जाएं। ऐसे करने से शीघ्र ही इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
मंत्र
ऊँ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा।

bindujain
12-04-2013, 07:46 AM
http://i10.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5780_i.jpg

घर में पैसा टिकने का उपाय
- नवरात्रि में किसी भी दिन सुबह स्नान कर साफ कपड़े में अपने सामने मोती शंख को रखें और उस पर केसर से स्वस्तिक का चिह्न बना दें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का जप करें-
श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:
- मंत्र का जप स्फटिक माला से ही करें।
- मंत्रोच्चार के साथ एक-एक चावल इस शंख में डालें।
- इस बात का ध्यान रखें की चावल टूटे हुए ना हो। इस प्रयोग लगातार नौ दिनों तक करें।
- इस प्रकार रोज एक माला का जप करें। उन चावलों को एक सफेद रंग के कपड़े की थैली में रखें और ग्यारह दिनों के बाद चावल के साथ शंख को भी उस थैली में रखकर तिजोरी में रखें।
आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपके धन-वैभव में वृद्धि होने लगेगी। पैसा आएगा भी और टिकेगा भी।

bindujain
12-04-2013, 07:47 AM
http://i9.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5781_j.jpg

हिंदू परिवारों में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है, जिसमें ज्वारे(एक प्रकार का धान) बोया जाता है। इसकी शास्त्र सम्मत विधि इस प्रकार है-
घट स्थापना के लिए सम्मुखी चैत्र प्रतिपदा श्रेष्ठ होती है। अमावस्या युक्त प्रतिपदा में पूजन नहीं करें। घट स्थापना सुबह ही करें परंतु चित्रा या वैधृतियोग हो तो उस समय घट स्थापना न कर दोपहर में अभिजित मुहूर्त या अन्य शुभ मुहूर्त में घट स्थापना करें।
सर्वप्रथम स्नान कर गाय के गोबर से पूजा स्थल का लेपन करें। घट स्थापना के लिए पवित्र मिट्टी से वेदी का निर्माण करें फिर उसमें जौ और गेहूं बोएं तथा उस पर अपनी इच्छा के अनुसार मिट्टी, तांबे, चांदी या सोने का कलश स्थापित करें। यदि पूर्ण विधिपूर्वक घट स्थापना करना हो तो पंचांग पूजन(गणेश-अंबिका, वरुण, षोडशमातृका, सप्तघृतमातृका, नवग्रह आदि देवों का पूजन) तथा पुण्याहवाचन (मंत्रोंच्चार) ब्राह्मण द्वारा कराएं अथवा स्वयं करें।
इसके बाद कलश पर देवी की मूर्ति स्थापित करें तथा उसका षोडशोपचारपूर्वक पूजन करें। इसके बाद श्रीदुर्गासप्तशती का संपुट अथवा साधारण पाठ करें। पाठ की पूर्णाहुति के दिन दशांश हवन अथवा दशांश पाठ करना चाहिए।
दीपक स्थापन
घट स्थापना के साथ दीपक की स्थापना भी की जाती है। पूजा के समय घी का दीपक जलाएं तथा उसका गंध, चावल, व फूल से पूजा करें। इस मंत्र का जप करें-
भो दीप ब्रह्मरूपस्त्वं ह्यन्धकारनिवारक।
इमां मया कृतां पूजां गृह्णंस्तेज: प्रवर्धय।।

bindujain
12-04-2013, 07:48 AM
http://i10.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5783_k.jpg

घट स्थापना के शुभ मुहूर्त

सुबह- 06:11 से 7:45 तक- शुभ
सुबह- 06:11 से 07:13 तक- गुरु की होरा
सुबह- 10:53 से 12:28 तक- चल
दोपहर- 12:02 से 12:53 तक- (अभिजित मुहूर्त)
दोपहर- 12:28 से 02:02 तक- लाभ
शाम- 06:45 से 8:10 तक- अमृत
रात- 08:39 से 9:36 तक- गुरु की होरा
रात- 9:06 से 10:18 तक- वृश्चिक लग्र

bindujain
12-04-2013, 07:49 AM
http://i6.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5784_l.jpg

मेष- इस राशि के लोगों को स्कंदमाता की विशेष उपासना करनी चाहिए। दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। स्कंदमाता करुणामयी हैं, जो वात्सल्यता का भाव रखती हैं

bindujain
12-04-2013, 07:50 AM
http://i3.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5786_m.jpg

वृषभ- वृषभ राशि के लोगों को महागौरी स्वरूप की उपासना से विशेष फल प्राप्त होते हैं। ललिता सहस्र नाम का पाठ करें। जन-कल्याणकारी है। अविवाहित कन्याओं को आराधना से उत्तम वर की प्राप्ति होती है

bindujain
12-04-2013, 07:51 AM
http://i8.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5787_n.jpg
मिथुन- इस राशि के लोगों को देवी यंत्र स्थापित कर ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए साथ ही तारा कवच का रोज पाठ करें। मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान प्रदाता व विद्या के अवरोध दूर करती हैं

bindujain
12-04-2013, 07:52 AM
http://i8.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5789_o.jpg

कर्क- कर्क राशि के लोगों को शैलपुत्री की पूजा-उपासना करनी चाहिए। लक्ष्मी सहस्रनाम का पाठ करें। भगवती की वरद मुद्रा अभय दान प्रदान करती हैं।

bindujain
12-04-2013, 07:53 AM
http://i7.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5790_p.jpg

सिंह- सिंह राशि के लिए मां कूष्मांडा की साधना विशेष फल करने वाली है। दुर्गा मंत्रों का जप करें। ऐसा माना जाता है कि देवी मां के हास्य मात्र से ही ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई। देवी बलि प्रिया हैं, अत: साधक नवरात्र की चतुर्थी को आसुरी प्रवृत्तियों यानी बुराइयों का बलिदान देवी के चरणों में निवेदित करते हैं

bindujain
12-04-2013, 07:54 AM
http://i7.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5791_q.jpg

कन्या- इस राशि के लोगों को मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करना चाहिए। लक्ष्मी मंत्रों का साविधि जप करें। ज्ञान प्रदान करती हुई विद्या मार्ग के अवरोधों को दूर करती हैं। विद्यार्थियों हेतु देवी की साधना फलदाई है

bindujain
12-04-2013, 07:55 AM
http://i3.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5793_r.jpg
तुला- तुला राशि के लोगों को महागौरी की पूजा-आराधना से विशेष फल प्राप्त होते हैं। काली चालीसा या सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करें। जन-कल्याणकारी हैं। अविवाहित कन्याओं को आराधना से उत्तम वर की प्राप्ति होती है।

bindujain
12-04-2013, 07:56 AM
http://i1.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5794_s.jpg

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों को स्कंदमाता की उपासना श्रेष्ठ फल प्रदान करती है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें

bindujain
12-04-2013, 07:57 AM
http://i9.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5795_t.jpg

धनु- इस राशि वाले मां चंद्रघंटा की उपासना करें। संबंधित मंत्रों का यथाविधि अनुष्ठान करें। घंटा प्रतीक है उस ब्रह्मनाद का, जो साधक के भय एवं विघ्नों को अपनी ध्वनि से समूल नष्ट कर देता है

bindujain
12-04-2013, 07:58 AM
http://i10.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5797_u.jpg

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए कालरात्रि की पूजा सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। नर्वाण मंत्र का जप करें। अंधकार में भक्तों का मार्गदर्शन और प्राकृतिक प्रकोप, अग्निकांड आदि का शमन करती हैं। शत्रु संहारक है

bindujain
12-04-2013, 07:59 AM
http://i3.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5798_v.jpg

कुंभ- कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए कालरात्रि की उपासना लाभदायक है। देवी कवच का पाठ करें। अंधकार में भक्तों का मार्गदर्शन और प्राकृतिक प्रकोपों का शमन करती हैं

bindujain
12-04-2013, 08:01 AM
http://i9.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5800_w.jpg

मीन- मीन राशि के लोगों को मां चंद्रघंटा की उपासना करनी चाहिए। हरिद्रा (हल्दी) की माला से यथासंभव बगलामुखी मंत्र का जप करें। घंटा उस ब्रह्मनाद का प्रतीक है, जो साधक के भय एवं विघ्नों को अपनी ध्वनि से समूल नष्ट कर देता है।

bindujain
12-04-2013, 08:02 AM
http://i1.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5801_x.jpg

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन (11 अप्रैल, गुरुवार) को मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार देवी का यह नाम हिमालय के यहां जन्म होने से पड़ा। हिमालय हमारी शक्ति, दृढ़ता, आधार व स्थिरता का प्रतीक है। मां शैलपुत्री को अखंड सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन योगीजन अपनी शक्ति मूलाधार में स्थित करते हैं व योग साधना करते हैं।
हमारे जीवन प्रबंधन में दृढ़ता, स्थिरता व आधार का महत्व सर्वप्रथम है। अत: इस दिन हमें अपने स्थायित्व व शक्तिमान होने के लिए माता शैलपुत्री से प्रार्थना करनी चाहिए। शैलपुत्री का आराधना करने से जीवन में स्थिरता आती है। हिमालय की पुत्री होने से यह देवी प्रकृति स्वरूपा भी है। स्त्रियों के लिए उनकी पूजा करना ही श्रेष्ठ और मंगलकारी है।

bindujain
12-04-2013, 08:03 AM
http://i2.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5802_y.jpg


चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन (12 अप्रैल, शुक्रवार) मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म शक्ति यानि तप की शक्ति का प्रतीक हैं। इनकी आराधना से भक्त की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही सभी मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं।
ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती हैं कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर के प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति हेतु इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योगशास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान में करने से यह शक्ति बलवान होती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है।

bindujain
12-04-2013, 08:04 AM
http://i10.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5753_z.jpg

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन(13 अप्रैल, शनिवार) माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश कर दिया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

bindujain
12-04-2013, 08:06 AM
http://i1.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5808_z-1.jpg

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन (14 अप्रैल, रविवार) की प्रमुख देवी मां कुष्मांडा हैं। देवी कुष्मांडा रोगों को तुरंत की नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है।
मां दुर्गा के इस चतुर्थ रूप कुष्मांडा ने अपने उदर से अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न किया। इसी वजह से दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कुष्मांडा पड़ा। नवरात्रि के चतुर्थ दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। मां कुष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्रजागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।

bindujain
12-04-2013, 08:07 AM
http://i1.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5810_z-2.jpg

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन (15 अप्रैल, सोमवार) स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कन्द की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जानते हैं। पांचवे दिन इस शक्ति की उपासना होती है।
स्कंद माता हमें सीखाती है कि जीवन स्वयं ही अच्छे-बुरे के बीच एक देवासुर संग्राम है व हम स्वयं अपने सेनापति हैं। हमें सैन्य संचालन की शक्ति मिलती रहे, इसलिए मां स्कन्दमाता की पूजा-आराधना करनी चाहिए। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती है।

bindujain
12-04-2013, 08:08 AM
http://i6.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5811_z-3.jpg

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन(16 अप्रैल, मंगलवार) आदिशक्ति श्री दुर्गा का छठे रूप कात्यायनी की पूजा-अर्चना का विधान है। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं।
नवरात्रि के षष्ठम दिन इनकी पूजा और आराधना होती है। माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती है। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।

bindujain
12-04-2013, 08:09 AM
http://i3.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5813_z-5.jpg

महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप है कालरात्रि। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन (17 अप्रैल, बुधवार) मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।
मां कालरात्रि की आराधना के समय भक्त को अपने मन को भानु चक्र जो ललाट अर्थात सिर के मध्य स्थित करना चाहिए। इस आराधना के फलस्वरूप भानुचक्र की शक्तियां जागृत होती हैं। मां कालरात्रि की भक्ति से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पलभर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती है।

bindujain
12-04-2013, 08:10 AM
http://i10.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5817_z-6.jpg

चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन (18 अप्रैल, गुरुवार) मां महागौरी कीपूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गौरा है इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है।
नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोमचक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र उध्र्व ललाट में स्थित होता है। आठवें दिन साधना करते हुए अपना ध्यान इसी चक्रपर लगाना चाहिए। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।

bindujain
12-04-2013, 08:11 AM
http://i1.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/04/10/5807_z7.jpg

चैत्र मास की नवरात्रि का समापन 19 अप्रैल, शुक्रवार को होगा। नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं।
अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त हो जाते हैं।

jai_bhardwaj
12-04-2013, 06:41 PM
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चै
ॐ ग्लौं ह्रीं क्लीं जूं सः
ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल
ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चै
ज्वल हं सं लं क्षं फट स्वाहा ॥


सभी प्रकार के मनोरथों की पूर्ति के लिए उपरोक्त मन्त्र का निष्ठापूर्वक एक माला प्रतिदिन जाप करना चाहिये. मातारानी सभी को प्रसन्नता प्रदान करें।

(यदि हम माता-पिता को कभी संताप ना दें तो विश्व की समस्त खुशियाँ स्वयमेव कदम चूमती हैं)