PDA

View Full Version : विराट कोहली


bindujain
12-04-2013, 08:18 AM
वनडे का सबसे अनोखा रिकॉर्ड, अब अपने कोहली के नाम

http://i8.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2012/07/23/images/11211.jpg

खेल डेस्क.टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज विराट कोहली हर मैच में नया इतिहास रच रहे हैं। लगातार पांच मैचों में फिफ्टी प्लस पारियां खेल कर सचिन तेंडुलकर की बराबरी करने वाले कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में एक और खास उपलब्धि हासिल की

bindujain
12-04-2013, 08:20 AM
http://i5.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2012/07/23/46.jpg


सचिन तेंडुलकर ने जब अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया था, तब वे भी कुछ इसी प्रकार अनोखे रिकॉर्ड बनाते थे। मास्टर ब्लास्टर की उपाधि पाने वाले सचिन अपनी शुरुआती 83 पारियों में कुल दो सेंचुरी लगा सके थे, लेकिन इतने ही समय में कोहली ने 12 सैकड़े लगा दिए हैं।

bindujain
12-04-2013, 08:22 AM
http://i2.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2012/07/23/215.jpg
कोहली ने महज 83 पारियों में 12 शतक लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से इंगलैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक और श्रीलंका के उपुल थरंगा के नाम था। इन दोनों बल्लेबाजों ने 119-119 पारियों में 12 शतक लगाए

bindujain
12-04-2013, 08:23 AM
http://i6.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2012/07/23/316.jpg
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहे सईद अनवर, साउथ अफ्रीका के हर्शेल गिब्स और एबी डिविलियर्स ने इतने शतक लगाने में 120 पारियां खेली थीं। वहीं वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा को इस मुकाम तक पहुंचने में 124 और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को 130 पारियों का समय लगा

bindujain
12-04-2013, 08:24 AM
http://i3.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2012/07/23/617.jpg

100 से कम पारियों में 12 सेंचुरी लगाने वाले कोहली दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 86 मैचों की 83 पारियों में 51.33 की एकवरेज से 3696 रन बनाए हैं। इसमें से 11 बार वे नॉटआउट रहे हैं। 12 शतकों के अलावा उनके नाम 21 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

bindujain
12-04-2013, 08:25 AM
RECORD: दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बने विराट कोहली

http://i2.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2012/08/01/images/5311.jpg


विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ टीम इंडिया को श्रीलंका पर सीरीज जीत दिलाई, बल्कि साथ में एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

कोहली एक कैलेंडर इयर में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 15 मैच खेल कर इस उपलब्धि को हासिल किया। वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला ही उनसे आगे हैं।

विराट ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के चौथे एकदिवसीय में नाबाद 128 रन की पारी खेली। इस इनिंग में उन्होंने कई कीर्तिमान भी बना दिए।

आइए, एक नजर डालते हैं विराट की इस रिकॉर्डतोड़ पारी और उनके खास रिकॉर्ड्स पर...

bindujain
12-04-2013, 08:26 AM
http://i2.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2012/08/01/49.jpg

कोहली ने इस शतक के साथ 2012 में 1000 वनडे रन भी पूरे कर लिया। महज 15 मैचों में उन्होंने 77.15 की औसत से 1003 रन बनाए हैं। एक कैलेंडर इयर में उनसे तेज 1000 वनडे रन केवल दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने किए हैं। अमला ने 2010 में महज 15 मैचों में 5 शतक और 4 अर्धशतक लगा कर 1058 रन बनाए थे

bindujain
12-04-2013, 08:29 AM
http://i8.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2012/08/01/16.jpg

विराट कोहली के शतक ने टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया। उन्होंने 119 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके व 1 छक्के की मदद से नाबाद 128 रन बनाए।

bindujain
12-04-2013, 08:30 AM
http://i5.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2012/08/01/27.jpg

पिछले 8 वनडे मैचों में यह कोहली का पांचवां शतक है। दिल्ली के इस बल्लेबाज ने महज 10 वनडे मैचों में 73.62 की बेहतरीन औसत से 589 रन बनाए हैं। महज 10 मैचों में इतने रन वनडे क्रिकेट इतिहास में आज तक किसी बल्लेबाज ने नहीं बनाए

bindujain
12-04-2013, 08:31 AM
http://i1.imagesbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2012/08/01/38.jpg

कोहली 86 पारियों में 13 वनडे सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। 100 से कम पारियों में इतने शतक आज तक किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाए।

bindujain
12-04-2013, 04:14 PM
http://ic.maxabout.us//sports/cricket/virat-kohli/virat_kohli_211212_8.jpg

bindujain
12-04-2013, 04:15 PM
http://cache.daylife.com/imageserve/05Sc0y2dtcbev/545x.jpg?center=0.5,0

bindujain
12-04-2013, 04:16 PM
http://ic.maxabout.us//sports/cricket/virat-kohli/virat_kohli_211212_7.jpg