PDA

View Full Version : सबसे महंगे स्कूल


bindujain
25-04-2013, 08:46 AM
ये हैं दुनिया के सबसे महंगे स्कूल, जिनमें सचिन-शाहरुख-अंबानी के बच्चों ने की पढ़ाई

http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/04/20/5954_schl.jpg

bindujain
25-04-2013, 08:47 AM
ये हैं दुनिया के सबसे महंगे स्कूल, जिनमें सचिन-शाहरुख-अंबानी के बच्चों ने की पढ़ाई

बढ़ते कॉम्पटीशन के युग में हर कोई अच्छे करियर की तलाश में अच्छे से अच्छे कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन चाहता है, ताकि अपने भविष्य को बेहतर बना सके। दुनिया भर में पढ़ाई के लिए एक से बढ़कर एक कॉलेज और यूनिवर्सिटीज हैं। कुछ अपनी पढ़ाई के लिए मशहूर हैं तो कुछ अपनी महंगी फीस के लिए।

महंगे होने के साथ-साथ इनमें से कई कॉलेज-स्कूल इतने लग्जरी हैं कि यहां शाहरुख से लेकर अंबानी, सैफअली खान तक के बच्चे पढ़ने आते हैं। आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें किंग खान से लेकर मुकेश अंबानी तक सभी के बच्चे इनमें से किस स्कूल में पढ़ने जाते हैं। साथ ही जानें कि दुनिया के टॉप सबसे महंगे स्कूल कौन से हैं, जहां लाखों में है फीस।

bindujain
25-04-2013, 08:47 AM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/04/20/8474_2.jpg

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल-

मुंबई में बांद्रा स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल भी महंगे और अच्छे स्कूलों में से एक है। 2003 में खुले इस स्कूल को नीता अंबानी ने खोला था। वर्तमान में यहां अलग-अलग सब्जेक्ट के हजारों स्टूडेंट पढ़ते हैं। इनमें सेलिब्रिटी के बच्चों की संख्या भी काफी है। खुद नीता-मुकेश अंबानी के बच्चे ईशा, अनंत और आकाश अंबानी ने भी यहीं से पढ़ाई की है। वहीं, शाहरुख खान के बेटे आर्यन और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और सचिन तेंडुलकर के बेटे अजरुन भी यहीं के स्टूडेंट हैं। यहां अलग-अलग क्लास के लिए मंथली फीस 15000 रुपये से लेकर 50000 रुपये तक देनी होती है।

bindujain
25-04-2013, 08:49 AM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/04/20/8475_3.jpg


टेनेसी का सबसे पुराना वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी नैशविले में स्थित है। इस यूनिवर्सिटी हाई क्वालिटी एजुकेशन के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां सालभर की पढ़ाई का खर्च 58,000 से 59,000 डॉलर के बीच है जो दुनिया में सबसे ज़्यादा है।

bindujain
25-04-2013, 07:18 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/04/20/8476_4.jpg
हार्वेमड कॉलेज कैलीफोर्निया में स्थित है। साइंस, इंजीनियरिंग और दूसरे सबजेक्ट्स की डिग्री कोर्स की पढ़ाई यहां होती है। दुनिया के 2 सबसे महंगे कॉलेजों में से एक हार्वेमड में पढ़ने, रहने और खाने का सालभर का चार्ज 58,000 डॉलर है। इस कॉलेज के द्वारा प्रतिभावान स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप भी दी जाती है

bindujain
25-04-2013, 07:19 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/04/20/8477_5.jpg
सारा लॉरेंस कॉलेज न्यूयॉर्क का सबसे बेहतर कॉलेज है। इसकी स्थापना सारा लॉरेंस के पति विलियम वान ने की थी। मैनहट्टन में बने इस कॉलेज में स्तरीय शिक्षा के साथ पढ़ने के लिए अच्छा माहौल मौज़ूद है। दुनिया के 3 सबसे महंगे कॉलेजो में से एक सारा लॉरेंस में पढ़ाई और रहने के लिए सालभर का खर्च 57,800 डॉलर है

bindujain
25-04-2013, 07:20 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/04/20/8477_6.jpg
बेट्स कॉलेज लेविस्टन दुनिया के 4 सबसे महंगे कालेजों में से एक है। अच्छी शिक्षा के साथ यहां रहने की सुविधा सबसे अच्छी है। विभिन्न कोर्सेस संचालित करने वाले इस कॉलेज में पढ़ाई का सालाना खर्च 55,300 से 55450 डॉलर के बीच है

bindujain
25-04-2013, 07:22 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/04/20/8479_7.jpg
जॉर्ज टाउन कॉलेज अमेरिका का सबसे पुराना कॉलेज है। अलग-अलग विषयों की पढ़ाई के साथ रिसर्च का इस कॉलेज में बहुत महत्त्व है। यह कॉलेज दुनिया के 5 सबसे महंगे कॉलेजो में से एक है। इस कॉलेज का सालभर का खर्च 55,000 डॉलर है

bindujain
25-04-2013, 07:23 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/04/20/8480_8.jpg
न्यूयॉर्क स्थित बार्ड कॉलेज की स्थापना 1860 में हुई थी। यह कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेहतर एजुकेशन के साथ सामाजिक और नैतिक मूल्यों पर भी ध्यान देता है। महज़ कुछ ही सालों में विकास करते हुए इस कॉलेज ने नई ऊंचाईयों को छू लिया था। यह कॉलेज दुनिया के 6 सबसे महंगे कॉलेजों में से एक है। इसकी सालाना फीस 54490 डॉलर है

bindujain
25-04-2013, 07:24 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/04/20/8481_9.jpg
कोलंबिया यूनिवर्सिटी दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज में से एक है। इसकी स्थापना 1754 में हुई थी। बेहतर सिलेबस के साथ यहां यूजी और पीजी डिग्री के साथ पीएचडी कोर्स संचालित हैं। यहां सालभर की पढाई का खर्च 54000 डॉलर से 54,300 डॉलर के बीच है।

bindujain
25-04-2013, 07:26 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/04/20/8481_10.jpg
वेस्लेयन यूनिवर्सिटी का इतिहास भी पुराना है। 1831 में जॉन वेस्ले ने इसे स्थापित किया था। यह मिडिल टाउन स्टेट की फेमस यूनिवर्सिटी है। अलग-अलग सबजेक्ट्स में यहां अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई होती है। एजुकेशन फीस समेत यहां रहने और खाने का सालाना खर्च 53,980 डॉलर है। योग्य और मेरिट वाले स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए यह यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप भी देती है

bindujain
25-04-2013, 07:26 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/04/20/8482_11.jpg
शिकागो यूनिवर्सिटी दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज में एक है। रिसर्च ओरिएंटेड स्टडी इस यूनिवर्सिटी की विशेषता है। इससे जुड़े कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई होती है। यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों से इसकी वार्षिक आय लगभग 53,600 डॉलर है।

bindujain
25-04-2013, 07:30 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/04/20/8484_12.jpg
दुनिया के सबसे पुराने कॉलेजो में से एक‘ट्रिनिटी कॉलेज’ 200 साल पुराना है। 1823 में स्थापित हुआ यह कॉलेज स्टूडेंस्ट्स के लिए बेहतरीन क्वालिटी की पढ़ाई के साथ ही स्कॉलरशिप की सुविधा भी देता है। वेल अपटूडेट कैंपस, दुनिया की टॉपमोस्ट फैकलटी और एक से बढ़कर एक सुविधाएं। यहां के स्टूडेंट्स को दुनियाभर की नामी कंपनियों में प्लेसमेंट मिलता है। यहां के स्टूडेंट्स कई क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। ट्रिनिटी कॉलेज की सालाना फीस 53,380 डॉलर है

abhisays
26-04-2013, 01:09 AM
क्या शानदार स्कूल हैं यह सभी। इस रोचक जानकारी के लिए धन्यवाद, बिंदुजी।

Awara
26-04-2013, 01:44 AM
रोचक जानकारी है, धन्यवाद।

aspundir
26-04-2013, 09:56 PM
रोचक जानकारी है