PDA

View Full Version : आम खाने के लाजवाब फायदे


bindujain
01-05-2013, 09:47 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209603-10-ways-to-control-high-blood-pressure-13655058130.jpg
1. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है आम में प्रचूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के लिए आम एक प्राकृति उपचार है, क्योंकि इसमें पोटेशियम (156 मिलीग्राम में 4 प्रतिशत) और मैग्निशियम (9 मिलीग्राम में 2 प्रतिशत) भारी मात्रा में पाए जाते हैं

bindujain
01-05-2013, 09:48 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209645-cholostrol.jpg
2. कैंसर के खतरे को कम करता है और कोलेस्ट्रोल की मात्रा घटाता है आम में एक घुलनशील आहार संबंधी फाइबर पेक्टिन पाया जाता है। पेक्टिन ब्लड कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में प्रभावी रूप से कार्य करता है। यह हमें ग्रंथि में होने वाले कैंसर से भी बचाता है।

bindujain
01-05-2013, 09:49 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209661-weight.jpg
3. वजन बढ़ाने में मददगार आम का सेवन करना वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है। 150 ग्राम आम में करीब 86 कैलोरी ऊर्जा होती है, जो हमारे शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित कर ली जाती है। इतना ही नहीं, आम में स्टार्च पाया जाता है, जो सूगर में परिवर्तित होकर अंतत: वजन को बढ़ाता है

bindujain
01-05-2013, 09:49 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209678-26-1366955625-digestion.jpg
4. पाचन प्रक्रिया में सहायक आम अपच और एसीडीटी जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। आम में पाए जाने वाले एंजाइम्स भोजन को पचाने में मदद करते है

bindujain
01-05-2013, 09:50 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209700-anemia.jpg
5. एनीमिया का उपचार जो लोग एनियामा से ग्रसित हैं, उनके लिए आम काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रचूर मात्रा में आइरन पाया जाता है। नियमित और पर्याप्त रूप से आम का सेवन शरीर में खून की मात्रा बढ़ा देता है, जिससे एनीमिया जैसी बीमारी दूर रहती है

bindujain
01-05-2013, 09:51 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209722-22-weight-220812.jpg
6. गर्मवती महिला के लिए लाभदायक गर्मवती महिला को आयरन की विशेष जरूरत होती है। इसलिए उनके लिए आम काफी लाभदायक होता है। यूं तो डॉक्टर आयरन की गोली लेने की सलाह देते हैं, पर अगर आप चाहें तो आयरन से भरपूर आम के जूस का सेवन भी कर सकते हैं

bindujain
01-05-2013, 09:52 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209738-02-25-acne.jpg
7. मुंहासे को रखे दूर आम त्वचा पर होने वाले मंहासे पर भी प्रभावी रूप से असर करता है। यह मुंहासे के बंद पड़े छिद्रों को खोल देता है। एक बार जब यह छिद्र खुल जाते हैं, तो मुंहासों का निर्माण अपने-आप बंद हो जाता है। देखा जाए तो त्वचा के बंद पड़े छिद्रों को खोलना ही मुंहासों से छुटकारा पाने से सबसे अच्छा तरीका है। पर इसके लिए आपको नियमित आम खाने की जरूरत नहीं है। आप आम के गूदे को त्वचा पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें

bindujain
01-05-2013, 09:54 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209760-31-loose-skin-310812.jpg
8. समय से पहले बुढ़ापे को रोकता है आम में बड़ी मात्रा में विटामिन A और विटामिन C पाए जाते हैं, जो कि शरीर के अंदर कोलाजेन प्रोटीन के निर्माण में सहायक होते हैं। कोलाजेन ब्लड वेसल और शरीर के कनेक्टिव टिशू को सुरक्षित रखता है, जिससे त्वचा की उम्र ढलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है

bindujain
01-05-2013, 09:54 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209781-16-1363424046-brain.jpg
9. मस्तिष्क को बनाए स्वस्थ्य आम में विटामिन B-6 प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है

bindujain
01-05-2013, 09:56 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209799-27-1361950499-immunity.jpg

10. शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाता है गाजर की तरह आम में भी बीटा-केरोटीन और कार्टेन्वाइड उच्च मात्रा में पाया जाता है। आम में पाए जाने वाले यह तत्व शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को बेहतर और मजबूत बनाते हैं

bindujain
01-05-2013, 09:57 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209819-18-1366256401-diabetics.jpg

11. मधुमेह से लड़ता है कुछ अध्ययन से पाया गया कि आम मधुमेह के लिए एक बढ़िया प्राकृतिक उपचार है। हालांकि इस पर अभी शोध जारी है। पहले लोगों में यह मिथक था कि मीठा होने के कारण मधुमेह के रोगी को आम नहीं खाना चाहिए। पर अब यह सिद्ध हो चुका है कि न सिर्फ आम बल्कि इसकी पत्तियां भी मधुमेह से निजात दिला सकती है।

bindujain
01-05-2013, 09:58 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209843-24-eye-health-240812.jpg

12. आंखों का भी रखे ख्याल एक कप आम का जूस पीने से हमें एक दिन के लिए जरूरी विटामिन A का 25 प्रतिशत हिस्सा मिल जाता है। यह आंख की रोशनी को बेहतर बनाता है और रतौंधी व आंख के सूखेपन को भी दूर रखता है

bindujain
01-05-2013, 09:59 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209862-24-1366779913-sex-jpg-pagespeed-ce-hk17e5ov8g.jpg

13. सेक्स को बढ़ाता है आम विटामिन E का बेहतरीन स्रोत होता है। सेक्स और विटामिन E के संबंध को सबसे पहले चूहे पर किए गए अध्ययन के द्वारा जाना गया था। बाद में कुछ अन्य शोध से पता चला कि संतुलित और पर्याप्त मात्रा में आम का सेवन सेक्स को बढ़ाता है

bindujain
01-05-2013, 10:00 PM
http://hindi.boldsky.com/img/2013/04/29-1367209885-heat.jpg

14. लू का करता है उपचार कच्चे आम के जूस को पानी के साथ मिला कर पीने से शरीर में ठंडक रहती है। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो भूमध्यवर्ती क्षेत्र में सूर्य की तेज रोशनी के कारण शरीर से भारी मात्रा में पसीना निकलता है। इससे लोग जल्दी थक जाते हैं। ऐसे में इस प्रक्रिया से किडनी टॉक्सिन्स से भर जाता है

jai_bhardwaj
02-05-2013, 09:06 PM
दिलचस्प और ज्ञानवर्धक प्रविष्टियाँ ............आभार बन्धु

aspundir
05-05-2013, 07:26 PM
आम सबसे टेस्टी फल होने के साथ ही अनेक गुणों से भरपूर है। इसीलिए आम को फलों का राजा कहते हैं। लेकिन इसे राजा की पदवी यूं ही नहीं मिली है। खाने में तो यह लाजवाब है ही गुणों में भी बेमिसाल है। कालिदास ने इसका गुणगान किया है और शतपथ ब्राह्मण में इसका उल्लेख मिलता है। वेदों में आम को विलास का प्रतीक कहा गया है। आम ही नहीं इसके छिलके, गुठली व रस भी बहुत उपयोगी है -
- आम की गुठली के भीतरी की गिरी और हरड़ के बराबर मात्रा में दूध के साथ पीसकर मस्तक पर लेप करने से सिरदर्द नष्ट होता है।
- आम के 60 ग्राम रस में 20 ग्राम दही और 5 ग्राम अदरक का रस मिलाकर दिन में दो-तीन बार सेवन करने से अतिसार की विकृति नष्ट होती है।
- आम की गुठली के भीतरी गिरी को सुखाकर बारीक चूर्ण बनाकर जल के साथ सेवन करने से स्त्रियों का प्रदर रोग दूर होता है।
- आम वृक्ष पर लगे बौर को एरण्ड के तेल में देर तक पकाएं, जब बौर जल जाएं तो तेल को छानकर बूंद-बूंद कान में डालने से कान का दर्द ठीक होता है।
- आम के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से प्लीहा वृद्धि की विकृति मिटती होती है।
- आम का रस 200 ग्राम, अदरक का रस 10 ग्राम और दूध 250 ग्राम मिलाकर पीने से शारीरिक व मानसिक निर्बलता नष्ट होती है। स्मरण शक्ति तीव्र होती है।

aspundir
05-05-2013, 07:33 PM
- पका आम खाने से शरीर में सातों धातुओं- रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और वीर्य की वृद्धि होती है।

- पका आम दुबले पतले बच्चों, वृद्धों व कमजोर लोगों को पुष्ट बनाने हेतु सर्वोत्तम औषधी का काम करता है।

- पका आम चंूसकर खाना आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है।

- यह उत्तम प्रकार का हृदयपोषक है तथा शरीर में छुपे हुए विष को बाहर निकालता है।

- यह वीर्य की शुद्धि एवं वृद्धि करता है।

- शुक्रप्रमेह आदि विकारों और वातादि दोषों के कारण जिनको संतानोत्पत्ति न होती हो उनके लिए पका आम लाभकारक है।
- इसके सेवन से शुक्राल्पताजन्य नपुंसकता, दिमागी कमजोरी आदि रोग दूर होते हैं।

विशेष-जिस आम का छिलका पतला एवं गुठली छोटी हो, जो रेशारहित हो तथा जिसमें गूदा अधिक हो, ऐसा आम मांस धातु के लिए बेहद उपयोगी है।

sombirnaamdev
05-05-2013, 11:38 PM
यानि आम आम नही बहुत खास हैं


अत्यंत ज्ञान वर्धक सूत्र जारी रखें