PDA

View Full Version : कर्नाटक चुनाव के बाद डीजल की कीमत बढ़ी


dipu
10-05-2013, 07:52 PM
कर्नाटक का चुनाव खत्म होते ही सरकार अपने रंग में वापस लौटती हुई दिख रही है। चुनाव के नतीजे आने के बाद डीजल के दाम एकदम से बढ़ा दिए गए। डीजल की कीमतों में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें शुक्रवार रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।

गौरतलब है कि चुनाव से कुछ दिन पहले ही सरकार ने पेट्रोल के दाम तीन रुपये और एलपीजी सिलेंडर के दाम 54 रुपये कम किए थे। इसे पहले से ही एक चुनावी पैंतरा माना जा रहा था।

कर्नाटक चुनाव के बाद शुक्रवार को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए के सुद्धिरमैया के नाम की घोषणा की गई।