PDA

View Full Version : विचित्र परंपराएं


aspundir
11-05-2013, 07:29 PM
परंपराएं हर देश की पहचान होती हैं, जिन्हें जान और समझकर हम वहां के बारे में भी काफी कुछ अंदाज लगा सकते हैं। जैसे हमारे यहां अभिभावदन का तरीका नमस्कार करना है और हाथ जोडऩा है, फिर चाहे वह दुनिया के किसी भी देश का अतिथि हो। हमारी यह चीज हमारी विनम्रता के भाव को प्रदर्शित करती है। इसी तरह ही कई तरह के रीति-रिवाज हैं, जो हमारी संस्कृति का आईना हैं। जैसे हमारे रिवाज वैसे ही दुनिया के अन्य देशों के रिवाज, लेकिन ये रिवाज अपने आप में इतने अनूठे हैं, जिन्हें जानकर आपको लगेगा कुछ हटकर..

aspundir
11-05-2013, 07:29 PM
फिनलैंड में सॉना सोशलाइज करने का जरिया
फिनलैंड में सॉना को रिलैक्स करने के साथ-साथ परिवार और दोस्तों केसाथ सोशलाइज करने का जरिया भी माना जाता है। इसलिए वहां पर यदि कोई आपसे सॉना चलने की बात करे तो हिचकने की जगह तुरंत हां कह दें। बिजनेस मीटिंग के बाद यदि यह प्रस्ताव मिला हो, तो मान लें कि आपकी मीटिंग सफल रही है।

aspundir
11-05-2013, 07:30 PM
नीदरलैंड्स में धार है बेकार
तोहफे देना यूं तो हमेशा ही अच्छा लगता है, लेकिन नीदरलैंड्स में तोहफा चुनते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि वह कोई धारदार चीज न हो। दरअसल वहां पर किचन नाइफ या कैंची जैसी धारदार चीजों को तोहफे में देना बुरा माना जाता है। इसे वहां के लोग अनलकी भी मानते हैं।

aspundir
11-05-2013, 07:30 PM
टर्की में बिल देना मना है
यदि आप टर्की में किसी के मेहमान बनकर जा रहे हैं, तो वहां होटल का बिल देने की जिद न करें। इसे बेअदबी माना
जाता है। यदि आप बिल का भुगतान करना ही चाहते हैं, तो मेजबान को खुद लंच या डिनर पर निमंत्रित कर लीजिए।
वे आपके मेहमान बनकर आएंगे, तो उन्हें आपके द्वारा बिल देने से गुरेज नहीं होगा।

aspundir
11-05-2013, 07:31 PM
इजिप्ट में नमक से रहें दूर
इजिप्ट (मिस्र) में खाने में ऊपर से नमक डालना मेजबान की अवहेलना समझी जाती है। वहां माना जाता है कि यदि
आप अपने खाने में किसी तरह का मसाला डाल रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपको खाने का स्वाद अच्छा नहीं लगा है।

aspundir
11-05-2013, 07:31 PM
कोरिया में रेड का मतलब डेड
क्या आपको कार्डस और नोट्स लिखकर लोगों को देने का शौक है? यदि हां, तो साउथ कोरिया में ऐसा करने से पहले
अपने पेन की इंक का कलर जरूर चेक करें। वहां किसी भी व्यक्ति का नाम लाल इंक से लिखना बुरा समझा जाता है, क्योंकि परंपरा के अनुसार वहां लाल इंक से किसी का नाम लिखा हो, तो उस व्यक्ति को मृत समझा जाता है। इसीतरह जापान में भी रेड क्रिसमस कार्ड भेजना अच्छा नहीं माना जाता। वहां शोक संदेश हमेशा लाल रंग के कार्ड पर भेजा
जाता है।

aspundir
11-05-2013, 07:31 PM
जापान में चॉपस्टिक्स का ध्यान
जापान में एटीकेट्स को बहुत तवज्जो दी जाती है। जापानी रिवाज के अनुसार खाना खाते वक्त चॉपस्टिक्स को किसी की तरफ घुमाना या उनसे खेलना बुरा माना जाता है। यदि खाना खा रहे हैं और आपको कुछ चाहिए, तो चॉपस्टिक्स के दूसरे सिरे से खाने की चीज उठाएं। जिस ओर से आप खा रहे हैं, उसी छोर से दूसरे प्लेट से खाने की चीज छूना बेहद अपमानजनक समझा जाता है।

aspundir
11-05-2013, 07:32 PM
एक माह पहले ही शुरू रोना
चीन में तुजिया संप्रदाय के परिवारों में शादी के समय एक अलग ही रिवाज है। लड़की के विवाह से एक महीने पहले ही रोना-गाना शुरू हो जाता है। परिवार की महिलाएं रोजाना एक घंटा नियम से रोती है। दस दिन के बाद लड़की की मां रोती है और बीस दिन के बाद लड़की की दादी। माह पूरा होते-होते परिवार की सभी महिलाएं कई बार रो चुकी होती हैं।

aspundir
11-05-2013, 07:33 PM
रूस में फूल देने से बचें
जिस तरह हमारे यहां हर रंग के फूल के कुछ मायने हैं, उसी तरह रूस में भी हर रंग के फूल के अलग ही मायने होते
हैं। रूस में पीले रंग का फूल छल-कपट की निशानी है। रिश्ता खत्म करने पर भी पीले रंग का फूल ही दिया जाता है।
वहीं लाल रंग के कार्नेशन देने से भी बचना चाहिए। रूस में लाल रंग के कार्नेशन्स को कब्र पर रखा जाता है।

aspundir
11-05-2013, 07:33 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/10/4831_uu.jpg


इंडोनेशिया
यहां किसी की ओर अंगूठा दिखाने को व्यक्ति अपना अपमान समझता है।

aspundir
11-05-2013, 07:33 PM
ईरान
यहां किसी के घर में प्रवेश करने से पहले मेहमान जूते या चप्पल बाहर ही उतारता है।

aspundir
11-05-2013, 07:34 PM
जर्मनी
कुछ हिस्सों में शादी के बाद कांच की तश्तरियां तोहफे में दी जाती हैं, जिन्हें जमीन पर पटककर तोड़ दिया जाता है,ताकि बुरी आत्माएं भाग जाएं।

aspundir
11-05-2013, 07:34 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/10/5194_st-pat.jpg


स्वीडन
यहां शादी के अवसर पर दूल्हे के जूते में सोने या चांदी का सिक्का रखा जाता है। थाईलैंड यहां पैरों पर पैर रखकर बैठने को बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता।