PDA

View Full Version : गायिका यl अभिनेत्री


bindujain
21-05-2013, 10:07 PM
बेहतरीन फिगर और मॉडर्न अंदाज, इनकी आवाज से ज्यादा इनके हुस्न में है जादू

http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/21/5237_1.jpg

अपनी आवाज का जादू बिखरने के अलावा अपनी अदाओं से देश के युवाओं को दीवाना बनाने वाली एक ऐसी गायिका जिसके पीछे तमाम विवाद भी जुड़े रहे, लेकिन उसने अपने मुकाम को हासिल कर सबको गलत साबित किया। देश की आवाज बन चुकी इस गायिका की जिंदगी के कुछ अनछुए पलों को जानिए हमारे साथ।

गानों को जिस मदमस्त आवाज ने सजाया है, उसे देखकर लगता नहीं कि वह कोई पार्श्वगायिका है। सुंदरता के लिहाज से वह एक अभिनेत्री ही लगती हैं और उनका असली जादू दिखता है स्टेज पर। यह गायिका कोई और नहीं हिंदी सिनेमा की इस समय की सफलतम गायिका सुनिधि चौहान हैं

bindujain
21-05-2013, 10:07 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/21/5245_12.jpg

बेहतरीन फिगर और मॉडर्न अंदाज

बेहतरीन फिगर, मॉडर्न अंदाज और कमाल की आवाज, यही है पहचान सुनिधि चौहान की। सिर्फ चार साल की उम्र से ही गाना गाने वाली सुनिधि चौहान आज हिंदी सिनेमा की टॉप गायिका हैं। लता मंगेशकर जी की फैन सुनिधि की आवाज की खुद लता जी की बहन आशा भोंसले फैन हैं। उनके बारे में आशा जी कहती हैं, “सही मायने में गायिका के रूप में सुनिधि मेरी उत्तराधिकारी हैं, क्योंकि वे भी मेरी तरह अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क रहती हैं। यही वजह है कि वे अभिनेत्री जैसी दिखती हैं।”

bindujain
21-05-2013, 10:08 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/21/5238_2.jpg

स्टेज परफॉर्मेंस पर देखने लायक होती है उनकी अदा

स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान सुनिधि की अदाओं ने बहुत पहले ही युवाओं के मन के तार को छेड़ा है। स्टेज पर उनकी अदा देखने लायक होती है। आशा जी का कथन गलत भी नहीं है। सुनिधि चौहान जब स्टेज पर परफॉर्म करती हैं तो किसी अभिनेत्री से कम नहीं लगतीं

bindujain
21-05-2013, 10:09 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/21/5239_3.jpg

फास्ट ट्रैक की गायिका

टीवी के एक हंट शो की खोज सुनिधि चौहान हर तरह के गीत गाने में जरूर सक्षम हैं, लेकिन वे आज भी फास्ट ट्रैक की गायिका मानी जाती हैं

bindujain
21-05-2013, 10:10 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/21/5239_4.jpg

मंदिरों और जागरण में गाती थी सुनिधि

14 अगस्त, 1983 को दिल्ली में निधि चौहान के नाम से जन्मी सुनिधि ने बचपन से ही गाना शुरू कर दिया था। मंदिरों और जागरण में गाने के बाद उन्होंने 1996 में दूरदर्शन के शो “मेरी आवाज सुनो” में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। 13 साल की उम्र में ही यह सफलता हासिल कर उन्होंने माया नगरी का रुख किया

bindujain
21-05-2013, 10:11 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/21/5240_5.jpg

रुकी-रुकी सी जिंदगी से मिली सफलता

साल 1999 में राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म 'मस्त' से उन्हें असली पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने “रुकी रुकी सी ज़िंदगी” गीत गाया जो एक हिट गीत साबित हुआ। इसके बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर देखा ही नहीं

bindujain
21-05-2013, 10:12 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/21/5240_6.jpg

bindujain
21-05-2013, 10:13 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/21/5241_8.jpg

र गाने में फिट है उनकी आवाज

उनके गाने की सबसे बड़ी विशेषता है उनकी विविधता। चाहे दर्द भरे नगमें हों या 'शीला की जवानी' जैसे आइटम नंबर, उनकी आवाज हर गाने में बेहतरीन फिट होती है

bindujain
21-05-2013, 10:15 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/21/5242_9.jpg

झेलनी पड़ी शर्मिंदगी, गहने जब्त

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान को तब शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, जब दक्षिण अफ्रीका में दो दिन के प्रवास के दौरान उनके परिधानों से मेल खाते आभूषण डरबन हाई कोर्ट ने जब्त कर लिए। यह वाकया दो दिन पहले डरबन में हुआ, जब सुनिधि शहर में अपने पहले शो की तैयारी कर रही थीं।

एक स्थानीय कारोबारी सुनील सिंह ने डरबन हाई कोर्ट से गायिका से 5,300 अमेरिकी डॉलर की वसूली में मदद करने की मांग की थी। सुनिधि ने आठ वर्ष पहले देश में एक कार्यक्रम की पेशकश देने के लिये यह राशि कथित तौर पर ली थी। सिंह का दावा है कि उन्होंने सुनिधि को जून 2001 में यह भुगतान किया, लेकिन अमेरिका में उसी वर्ष सितंबर में आतंकवादी हमले के बाद गायिका ने नवंबर तक के लिये अपना कार्यक्रम टाल दिया।

bindujain
21-05-2013, 10:16 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/21/5244_10.jpg

तीन फिल्म फेयर अवार्ड जीते

सुनिधि चौहान को अब तक तीन फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुके हैं।

bindujain
21-05-2013, 10:18 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/21/5244_11.jpg


18 की उम्र में की थी शादी

सुनिधि चौहान का पहला विवाह साल 2002 में 18 साल की उम्र में निर्देशक बॉबी खान से हुआ था, लेकिन यह रिश्ता हाल ही में टूट गया। इसी साल सुनिधि चौहान ने संगीतकार हितेश सौनिक के साथ दूसरी शादी की।

bindujain
21-05-2013, 10:22 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/21/5241_7.jpg