PDA

View Full Version : रूस में मिला एक और मैमथ


dipu
01-06-2013, 03:36 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/05/30/3485_memath1.jpg

मॉस्को. रूसी वैज्ञानिकों ने साइबेरिया की बर्फ से एक मादा मैमथ का पूरा शरीर खोज निकाला है। उनका दावा है कि इसके ऊतक पूरी तरह संरक्षित है। इस खोज के साथ ही इस बात के कयास फिर से लगने शुरू हो गए है कि क्या डीएनए मिलने पर क्लोनिंग से मैमथ को फिर से तैयार किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने मैमथ के पेट नीचे स्थित कैविटीज से खून के नमूने लेने में सफलता मिली है। फिलहाल खून की विस्तृत जांच की जा रही है। अगर खून से डीएनए मिला तो यह एक क्रांतिकारी खोज साबित होगी।


कहां मिला

म्यूजियम ऑफ मैमथ ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड इकोलॉजी ऑफ द नॉर्थ (नॉर्थ-ईस्टर्न फेडेरल यूनिवर्सिटी) के वैज्ञानिकों ने इसे उत्तर-पूर्वी साइबेरिया स्थित एक द्वीप से खोज निकाला है।