PDA

View Full Version : शनि दोष दूर करें


bindujain
07-06-2013, 09:22 PM
21 रामबाण उपाय: ये दूर करेंगे शनि दोष और आपको बना देंगे किस्मत वाला

http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7323_a.jpg
आज (8 जून, शनिवार) शनि जयंती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए किए गए विशेष उपायों का फल शीघ्र ही प्राप्त होता है। आज के खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं तो ऐसे 21 रामबाण उपाय, जिन्हें करने से शनिदेव आप पर न सिर्फ प्रसन्न होंगे बल्कि आपकी किस्मत भी चमका देंगे।

bindujain
07-06-2013, 09:23 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7323_b.jpg

1- काली गाय की सेवा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उसके शीश पर रोली लगाकर सींगों में कलावा बांधकर धूप-आरती करनी चाहिए। फिर परिक्रमा करके गाय को बूंदी के चार लड्डू खिला दें।

bindujain
07-06-2013, 09:25 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7323_c.jpg

2- हर शनिवार उपवास रखें। सूर्यास्त के बाद हनुमानजी का पूजन करें। पूजन में सिंदूर, काली तिल्ली का तेल, इस तेल का दीपक एवं नीले रंग के फूल का प्रयोग करें।

bindujain
07-06-2013, 09:26 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7324_d.jpg

3- शनिवार के दिन बंदरों और काले कुत्तों को लड्डू खिलाने से भी शनि का कुप्रभाव कम हो जाता है अथवा काले घोड़े की नाल या नाव में लगी कील से बना छल्ला धारण करें।

bindujain
07-06-2013, 09:27 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7324_e.jpg

4- शुक्रवार की रात काले चने पानी में भिगो दे। शनिवार को ये चने, कच्चा कोयला, हल्की लोहे की पत्ती एक काले कपड़े में बांधकर मछलियों के तालाब में डाल दें। यह टोटका पूरा एक साल करें। इस दौरान भूल से भी मछली का सेवन न करें।

bindujain
07-06-2013, 09:28 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7325_f.jpg

5- शनिवार के दिन अपने दाहिने हाथ के नाप का उन्नीस हाथ लंबा काला धागा लेकर उसको बंटकर माला की भांति गले में पहनें। इस प्रयोग से भी शनि का प्रकोप कम होता है

bindujain
07-06-2013, 09:29 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7325_g.jpg


6- चोकरयुक्त आटे की 2 रोटी लेकर एक तेल और दूसरी घी से चुपड़ दें। तेल वाली रोटी पर थोड़ा मिष्ठान रखकर काली गाय को खिला दें इसके बाद दूसरी रोटी भी खिला दें और शनिदेव का स्मरण करें।

bindujain
07-06-2013, 09:30 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7328_h.jpg

7- शनिवार के दिन एक कांसे की कटोरी में तिल का तेल भर कर उसमें अपना मुख देख कर और काले कपड़े में काले उड़द, सवा किलो अनाज, दो लड्डू, फल, काला कोयला और लोहे की कील रख कर डाकोत(शनि का दान लेने वाला) को दान कर दें

bindujain
07-06-2013, 09:30 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7328_i.jpg

8- शनिवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनि दोष की शांति के लिए हनुमानजी से प्रार्थना करें। बूंदी के लड्डू का भोग भी लगाएं

bindujain
07-06-2013, 09:31 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7329_j.jpg

9- शनिवार के दिन ग्यारह साबूत नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें और शनिदेव से जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्रार्थना करें

bindujain
07-06-2013, 09:32 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7329_k.jpg

10- प्रत्येक शनिवार को शाम के समय बड़(बरगद) और पीपल के पेड़ के नीचे सूर्योदय से पहले स्नान आदि करने के बाद कड़वे तेल का दीपक लगाएं और दूध एवं धूप आदि अर्पित करें

bindujain
07-06-2013, 09:33 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7330_l.jpg

11- यदि शनि की साढ़े साती, ढैय्या या महादशा चल रही हो तो इस दौरान मांस, मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें। इससे भी शनिदेव अति प्रसन्न हो जाते हैं

bindujain
07-06-2013, 09:34 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7330_m.jpg

12- लाल चंदन की माला को अभिमंत्रित कर शनिवार या शनि जयंती के दिन पहनने से शनि के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं।

bindujain
07-06-2013, 09:35 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7330_n.jpg


13- शमी वृक्ष की जड़ को विधि-विधान पूर्वक घर लेकर आएं। शनिवार के दिन श्रवण नक्षत्र में या शनि जयंती के दिन किसी योग्य विद्वान से अभिमंत्रित करवा कर काले धागे में बांधकर गले या बाजू में धारण करें। शनिदेव प्रसन्न होंगे तथा शनि के कारण जितनी भी समस्याएं हैं, उनका निदान होगा।

bindujain
07-06-2013, 09:37 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7331_o.jpg

14- काले धागे में बिच्छू घास की जड़ को अभिमंत्रित करवा कर शनिवार के दिन श्रवण नक्षत्र में या शनि जयंती के शुभ मुहूर्त में धारण करने से भी शनि संबंधी सभी कार्यों में सफलता मिलती है

bindujain
07-06-2013, 09:41 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7331_p.jpg

15- शनिवार के दिन इन10 नामों से शनिदेव का पूजन करें-
कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।
सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।
अर्थात: 1- कोणस्थ, 2- पिंगल, 3- बभ्रु, 4- कृष्ण, 5- रौद्रान्तक, 6- यम, 7, सौरि, 8- शनैश्चर, 9- मंद व 10- पिप्पलाद। इन दस नामों से शनिदेव का स्मरण करने से सभी शनि दोष दूर हो जाते हैं।

bindujain
07-06-2013, 09:46 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7332_q.jpg

16- शनिवार या शनि जयंती के दिन शनि यंत्र की स्थापना व पूजन करें। इसके बाद प्रतिदिन इस यंत्र की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। प्रतिदिन यंत्र के सामने सरसों के तेल का दीप जलाएं। नीला या काला पुष्प चढ़ाएं ऐसा करने से लाभ होगा।

bindujain
07-06-2013, 09:47 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7332_r.jpg


17- शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठ जाएं। सामने शनिदेव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें व उसकी पंचोपचार से विधिवत पूजन करें। इसके बाद रूद्राक्ष की माला से नीचे लिखे किसी एक मंत्र की कम से कम पांच माला जप करें तथा शनिदेव से सुख-संपत्ति के लिए प्रार्थना करें। यदि प्रत्येक शनिवार को इस मंत्र का इसी विधि से जप करेंगे तो शीघ्र लाभ होगा।

वैदिक मंत्र
ऊँ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:।

लघु मंत्र
ऊँ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।

bindujain
07-06-2013, 09:49 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7332_s.jpg


18- शनि जयंती के दिन सवा-सवा किलो काले चने अलग-अलग तीन बर्तनों में भिगो दें। इसके बाद नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर शनिदेव का पूजन करें और चनों को सरसौं के तेल में छौंककर इनका भोग शनिदेव को लगाएं और अपनी समस्याओं के निवारण के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद पहला सवा किलो चना भैंसे को खिला दें। दूसरा सवा किलो चना कुष्ट रोगियों में बांट दें और तीसरा सवा किलो चना अपने ऊपर से ऊतारकर किसी सुनसान स्थान पर रख आएं। इस टोटके को करने से शनिदेव के प्रकोप में अवश्य कमी होगी।

bindujain
07-06-2013, 09:50 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7333_t.jpg

19- सवा किलो काला कोयला, एक लोहे की कील एक काले कपड़े में बांधकर अपने सिर पर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें

bindujain
07-06-2013, 09:50 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7333_u.jpg

20- शनिवार के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। चोले में सरसौं या चमेली के तेल का उपायोग करें और इन तेलों से ही दीपक भी जलाएं

bindujain
07-06-2013, 09:51 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/06/07/7322_v.jpg

21- शनिवार के दिन भैरवजी की उपासना करें और शाम के समय कड़वे तेल का दीपक लगाकर शनि दोष से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें