PDA

View Full Version : इतिहास की 10 सबसे दुखद तस्वीरें


aspundir
13-06-2013, 10:44 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/12/2811_photo1.jpg

बौद्ध भिक्षु का आत्मदाह (1963)
इस तस्वीर ने उस दौरान पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। यह बौद्ध भिक्षु दक्षिणी वियतनाम में अमेरिकी युद्ध का विरोध कर रहा था। भिक्षु ने खुद को आग लगा ली, लेकिन तकलीफ के इन क्षणों में वह न चिल्लाया और न जरा भी हिला। उसकी चुपचाप मौत हो गई।

aspundir
13-06-2013, 10:44 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/12/2813_photo2.jpg


इराक युद्ध (2003)

एक इराकी कैदी अपने चार साल के बेटे को दुलारता हुआ। उसका बेटा पिता के ढके हुए चेहरे और हाथों में लगी हथकड़ियों को देख डर जाता है। कैदी सैनिकों से अपील करता है कि उसकी हथकड़ी खोल दी जाए ताकि वह बच्चे को प्यार कर सके। अंतत: सैनिक कैदी के आग्रह को मान लेते हैं।

aspundir
13-06-2013, 10:44 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/12/2815_photo3.jpg


भोपाल गैस कांड (1984)

भोपाल गैस कांड दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिक आपदाओं में से एक है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई इस त्रासदी में 25 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। यह तस्वीर उस वक्त की है, जब एक बच्चे को दफनाया जा रहा था। गैस के कारण बच्चे की आंखें भी बाहर निकल आई थीं।

aspundir
13-06-2013, 10:45 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/12/2817_photo4.jpg


नॉर्थ कैरोलिना के हैरी हार्डिंग हाई स्कूल में डोरोथी काउंट सबसे पहली ब्लैक स्टूडेंट थी। स्कूल के पहले ही दिन उसके साथ अभद्र व्यवहार हुआ। मां-बाप ने उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले ही दिन से उसे स्कूल ने निकाल लिया। यह 1957 की घटना है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे उसके साथी स्टूडेंट उसका मजाक उड़ा रहे हैं।

aspundir
13-06-2013, 10:45 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/12/2817_photo5.jpg


1983 में तुर्की में आए जबरदस्त भूकंप में एक मां ने अपने पांच बच्चों को खो दिया। यह तस्वीर उसी दर्द को बयां कर रही है।

aspundir
13-06-2013, 10:46 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/12/2819_photo6.jpg


जंग के कई पहलू भी होते हैं। कई बार बेशुमार गलतियां हो जाती हैं, जिसका खामियाजा आने वाली कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ता है। दक्षिण वियतनाम में छिड़े युद्ध के दौरान वियतनामी प्लेन ने गलती से नेपाम बम अपने सैनिकों और नागरिकों पर ही गिरा दिया। इलाके में भगदड़ मची गई। नेपाम बम का इस्तेमाल वियतनाम-अमेरिकी युद्ध के दौरान किया जाता था।

aspundir
13-06-2013, 10:46 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/12/2820_photo7.jpg


कोलंबिया के आर्मिरो में 1985 में फूटे ज्वालामुखी 25 हजार लोगों की मौत हो गई थी। ज्वालामुखी से निकलने वाला मलबा और कीचड़ शहर के निचले इलाकों और आसपास के करीब दस भागों में भर गया था। ऑमयरा सांजेच सिर्फ 13 साल की थी, जब वह इसी तरह की कीचड़ में फंस गई थी। अपना घर बर्बाद होने के बाद वह तीन दिनों तक कीचड़-पानी में फंसी रही। उस दौरान फ्रेंक फॉर्नियर ने उसे कैमरे में कैद किया। इस तस्वीर ने 1985 में वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था। कुछ दिनों बाद ही ऑमयारा की मौत हो गई।

aspundir
13-06-2013, 10:47 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/12/2820_photo8.jpg


यह तस्वीर 1999 की है, जब डॉक्टर्स ने स्पाइना बिफिडा का सफल ऑपरेशन किया था। यह एक तरह का डिसऑर्डर होता है, जिसमें बच्चे का स्पाइनल कॉर्ड पूरी तरह से नहीं बना होता है या फिर वह किसी का काम का नहीं होता। बच्चे ने पैदा होते ही डॉक्टर्स की अंगुलियों को थाम लिया।

aspundir
13-06-2013, 10:47 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/12/2822_photo9.jpg


1975 में यह दर्दनाक तस्वीर कैमरे में कैद की गई थी। इमारत में आग लगने के बाद मां-बेटे ने खिड़की से छलांग लगा दी। नीचे जाने वाली सीढ़ियां भी टूट चुकी थीं। हालांकि, मां की मौत हो गई, लेकिन बच्चा मरी हुई मां के शरीर पर गिर कर बच गया।

aspundir
13-06-2013, 10:48 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/12/2823_photo10.jpg


इस तस्वीर को अवॉर्ड मिलने के बाद भी इसके फोटोग्राफर ने आत्महत्या कर ली। अफ्रीका में कुपोषण के शिकार बच्चे के मरने का इंतजार करता एक गिद्ध। इस तस्वीर ने पश्चिमी देशों के कान खड़े कर दिए थे। वहीं, यह बहस का मुद्दा भी बन गई थी।

khalid
13-06-2013, 11:49 PM
बहुत अफसोस जनक हैँ सभी हादसे

rajnish manga
14-06-2013, 10:42 AM
इसमें कोई शक नहीं कि ये सभी तस्वीरें दिल हिला देने वाली हैं. यह बहुत दुखद है कि विकट परिस्थियों का सामना करते हए फोटो दस्तावेज तैयार करने के एवज में एक फोटोग्राफर को इतनी मानसिक प्रताड़ना दी गयी कि वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया.