PDA

View Full Version : खरबूजे से फायदे


aspundir
15-06-2013, 04:00 PM
खरबूजे में 95 फीसदी पानी के साथ विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। यही वजह है कि इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। अगर इसमें मौजूद पानी से होने वाले फायदे की बात करें तो इससे शरीर को ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही हृदय में जलन की परेशानी भी दूर होती है। वहीं यह किडनी की सफाई भी करता है। वजन कम करने में भी खरबूजा काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती है। साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन ‘सी' का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। यह दिल की बीमारी और कैंसर से भी बचाता है। इतना ही नहीं, खरबूजे से त्वचा को भी फायदा पहुंचता है। इसमें विटामिन ‘ए' पाया जाता है, जो त्वाचा को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।

aspundir
15-06-2013, 04:00 PM
खरबूजे से शरीर को होने वाले 10 फायदे :-
1. कैंसर से करे बचाव खरबूजे में बड़ी मात्रा में आर्गेनिक पिगमेंट केरोटेन्वाइड पाया जाता है, जो कैंसर से बचाने के साथ ही लंग कैंसर की संभावना को भी कम करता है। यह शरीर में पनप रहे कैंसर के मूल को नष्ट कर देता है।
2. दौरा और दिल की बीमारियों से रोकथाम खरबूजे में एडेनोसीन नामक एंटीकोएगुलेंट पाया जाता है, जो रक्त कोशिओं को जमने से रोकता है। रक्त कोशिकाओं के जमने से ही दौरा और दिल की बीमारी होती है। खरबूजा शरीर में रक्त के बहाव को बनाए रखने में सहायक होता है, जिससे दौरा और दिल की बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।
3. पाचन के लिए अच्छा खरबूजे से शौच की समस्या भी दूर होती है। अगर आप पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो खरबूजा खाइए। इससे शौच की समस्या दूर हो जाएगी। खरबूजे में मौजूद पानी की मात्रा पाचन में सहायक होती है। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स पेट की एसीडीटी को खत्म करते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया दुरुस्त रहती है।
4. त्वचा में आता है निखार हमारी त्वचा में कनेक्टिव टिशू पाए जाते हैं। खरबूजे में पाए जाने वाले कोलाजन प्रोटीन इन कनेक्टिव टिशू में कोशिका की संरचना को बनाए रखता है। कोलाजन से जख्म भी जल्दी ठीक होते हैं और त्वचा को मजबूती मिलती है। अगर आप लगातार खरबूजा खाएंगे तो त्वचे में रुखापन नहीं आएगा।
5. किडनी की बीमारी और एकजिमा से रखे दूर खूरबूजे में डाइयुरेटिक (मूत्रवर्धक) क्षमता काफी अच्छी होती है। इस कारण इससे किडनी की बीमारियां ठीक होती हैं और यह एकजिमा को कम करता है। अगर खरबूजे में नींबू मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो इससे गठिया की बीमारी भी ठीक हो सकती है।
6. ऊर्जा को बढ़ाता है अधिकतर खरबूज में विटामिन ‘बी' पाया जाता है। विटामिन 'बी' शरीर में ऊर्जा के निर्माण में सहायक होता है। सूगर और कार्बोहाइड्रेट को संसाधित करने में यह ऊर्जा शरीर के लिए आवश्यक होती है।
7. वजन कम करने मददगार अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो खरबूजा इसके लिए आदर्श जरिया हो सकता है। इसमें काफी कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है। साथ ही यह फैट और कोलेस्ट्रोल से भी मुक्त होता है। वहीं इससे काफी कम कैलोरी मिलती है। एक कप खरबूजे में सिर्फ 48 कैलोरी ऊर्जा होती है। खरबूजे में पाए जाने वाले प्रकृतिक मीठेपन से आप उच्च कैलोरी वाली मिठाईयों से भी दूर रहेंगे।
8. आंखें भी रहती हैं सुरक्षित आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ‘ए' की आवश्यकता होती है। खरबूजा यह विटामिन बीटा-कारोटीन के रूप में उपलब्ध कराता है। डब्ल्यूएचएफ के अनुसार रोज तीन बार उच्च बीटा-कारोटीन फल खाने से मैकुलर डीजेनेरेशन का खतरा 1.5 बार खाने वालों की तुलना में 36 प्रतिशत कम हो जाता है। मैकुलर डीजेनेरेशन ढलती उम्र के साथ होने वाली समस्या है, जिससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
9. तनाव से मुक्ति जब आप तनावग्रस्त होते हैं तो खरबूजे में मौजूद पोटेशियम इससे उबरने में सहायक होता है। पोटेशियम दिल को सामान्य रूप से धड़कने में मदद करता है, जिससे मस्तिष्क में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है और यह सुचारू रूप से कार्य करता है।
10. मधुमेह मधुमेह के रोगी को अक्सर भूख लगती रहती है, क्योंकि उनके आहार में शुगर और ऊर्जा की मात्रा कम होती है। ऐसे रोगी के लिए खरबूजे का जूस अच्छा आहार हो सकता है। विशेषज्ञ हमेशा मधुमेह के रोगी को खरबूजे का जूस लेने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह रक्त में सूगर के स्तर को कम करता है।

aspundir
15-06-2013, 04:00 PM
खरबूजा(Facts about melon)

खरबूजे की सभी प्रजातियां सारी दुनिया में गर्मियों में ही होती हैं, चूंकि यह गर्मियों का फल है। अतः गर्मियों का मौसम जब तापमान 38 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच हो तब खाना लाभप्रद है।


100 ग्राम खरबूजे की मात्रा के आधार पर पाये जाने वाले तत्व :–





प्रोर्टिन-0.3 ग्राम,
कैल्शियम-32 मिग्रा.,
मैग्नेशियम-31 मिग्रा.,
पोटेशियम-341 मिग्रा.,
क्लोंरीन-14 मिग्रा.,
सोडियम-104.6 मिग्रा.,
सल्फर-32 मिग्रा.


खरबूजे का शरीर में क्षारीय प्रभाव होता है। अतः यह खून के PH व अन्य अंगों के द्रवों के च्भ् को बनाये रखता है। खरबूजे के साथ धारणा रही है कि यदि खरबूजा दोपहर में खाया जाए या इसके साथ पानी पीया जाए तो हैजा हो जाता है, ऐसा कदापि नहीं हैं। खरबूजा प्रोर्टिन व विटामिन्स वाला पदार्थ है। इसे दिन में कभी भी व कैसे भी खाया जा सकता है।

aspundir
15-06-2013, 04:01 PM
रोग नाशक :–
खरबूजा अधिक क्षारिय प्रभाव पैदा करने वाला फल है। अतः इस कारण यह कई रोगों का नाशक है। खरबूजे में पाये जाने वाला कैल्शियम पोटेशियम व सोडियम दूध पिलाने वाली मात्राओं में दूध की बढ़ोतरी करता है। खरबूजे का सल्फर व कैरोटिन रक्त कोशिकाओं को फैलाता है, फलस्वरूप रक्तचाप कम होता है। यदि उच्च रक्तचाप वाला व्यक्ति एक किग्रा से डेढ़ किग्रा तक खरबूजे का प्रतिदिन सेवन करता है तो कोशिकाओं का फैलाव व लचीलापन तेजी से बढ़ता है और रक्तचाप को सामान्य लाने में मदद करता है। खरबूजे में पानी की मात्रा 93 प्रतिशत होती है जो कि एक्लालाइन है। अतः इस कारण यह गुर्दे की पथरी, जिगर की बीमारी को ठीक करता है। खरबूजा मूत्रवर्धक होने के कारण यह पेशाब के माध्यम से शरीर से उन अनावश्यक तत्वों को बाहर कर देता है, जिनको कि शरीर को जरूरत नहीं है। यह शरीर के आन्तरिक अंगों की सफाई का सशक्त माध्यम है।


विशेष :–
प्रकृति ने प्रत्येक फल को उसके हिसाब से पूर्ण बनाकर भेजा है। खरबूजे को भी अपने तरीके से पूर्ण बनाया है। इसमें पाया जाने वाला ग्लूकोज उच्च क्लालिटी का होने के कारण शीघ्र ही पचता है। जब खरबूजे को किसी फल, शक्कर या दूध के साथ मिलाकर खाया जाता है जो खरबूजे की क्रियाशीलता को कम करता है। साफ–स्वच्छ, ठण्डा व पका हुआ फल उर्जा से भरपूर होता है। गर्मियों के मौसम में इसका भरपूर प्रयोग शीतलता व ताजगी देता है।

aspundir
15-06-2013, 04:02 PM
खरबूजा एंटी ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। इसलिए खरबूजा खाने वालों को दिल की बीमारियां और कैंसर होने की आशंका कम रहती है।


सरल शब्दों में कह दिया जाता है कि खरबूजे में तो पानी ही होता है, लेकिन 95 फीसद पानी समेटे हुए खरबूजे में वे विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, जिनके चलते खरबूजे से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं।


इसमें मौजूद द्रव्य से शरीर को ठंडक तो मिलती ही है, हृदय में जलन जैसी शिकायत भी दूर हो जाती हैं। नियमित रूप से खरबूजे का सेवन करने वालों की किडनी स्वस्थ बनी रहती है। साथ ही, यह शरीर का वजन कम करने में भी मददगार है।


खरबूजे में शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं पायी जाती। यह एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में विटामिन का अच्छा स्रोत है। इसलिए खरबूजा खाने वालों को दिल की बीमारियां और कैंसर होने की आशंका कम रहती है।


इसमें विटामिन ए मौजूद रहने के चलते यह हमारी त्वचा को सेहतमंद रखने में भी सहायक है। इसलिए इस मौसम में खरबूजे का खूब इस्तेमाल कर गर्मी दूर भगाइए और सेहतमंद बन जाइए।

aspundir
15-06-2013, 04:02 PM
दस लाभ


खरबूजा लंग कैंसर से हमारे शरीर की रक्षा करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन सी और बिटा-कैरोटेन मिलकर कैंसर रोकने में सहायक हो सकते हैं।


इसे गर्मी के मौसम का परफेक्ट फ्रूट माना गया है। इसमें मौजूद पानी की ज्यादा मात्रा शरीर में पानी की कमी की भरपाई करता है। इसी वजह से हमारा शरीर गर्मियों में पसीने के रूप में शरीर से निकले पानी के भरपाई तुरंत कर लेता है।


इस मौसम में खरबूजा शरीर की गर्मी और उससे जुड़े बीमारियों को रोक देता है। अगर आप नियमित रूप से अपने शरीर में मौजूद कैलोरी को जानने के आदी हैं तो रोज खरबूजे खाइए।

aspundir
15-06-2013, 04:02 PM
वजन कम करता है खरबूजा


वजन कम करने की इच्छा वालों के लिए खरबूजा बहुत अनुकूल फल है, क्योंकि इसमें काफी मात्रा कैलोरी या शुगर मौजूद होती है। इसलिए खरबूजे को काफी उम्दा फल समझना चाहिए।


इसके गूदे में मौजूद नारंगी रंग के रेशे या फाइबर काफी मुलायम होते हैं, जिन्हें कब्जियत की शिकायत रहती है, वे खरबूजा खाएं, तो इससे फायदा होता है।

aspundir
15-06-2013, 04:02 PM
खरबूजे में कई विटामिन


खरबूजे में उच्च स्तर का बेटाकैरोटेन, फोलिक एसिड, पोटैशियम, विटामिन सी और ए मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप सेहतमंद और जवां दिखना चाहते हैं तो अपने दैनिक आहार में खरबूजे को शामिल करना मत भूलिएगा।


खरबूजे में मौजूद पोटैशियम शरीर से सोडियम को निकालने का काम करता है, जिससे हाई ब्लडप्रेशर को लो करने में मदद मिलती है।


पीरियड के दौरान महिलाओं को खरबूजा खाते रहना चाहिए, क्योंकि यह हेवी फ्लो और क्लॉट्स को कम कर देता है। थकान में भी यह राहत देता है। साथ ही, यह नींद ना आने की बीमारी को भी भगाता है।

aspundir
15-06-2013, 04:04 PM
खरबूजा शेक (Musk Melon Milk Shake)

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Muskmelon Milk Shake
खरबूजा - 1 मीडियम आकार का (600 ग्राम लगभग)
दूध - 300 ग्राम
चीनी - 4 बड़े चम्मच
नींबू - एक
इलाइची - 2 (यदि आप चाहें)
बर्फ के क्यूब्स
विधि - How to make Muskmelon Milk Shake


खरबूजा धोइये, छिलका उतारिये और बड़े बड़े टुकड़े में काट लीजिये.


खरबूजे के टुकड़े, चीनी इलाइची छील कर मिला कर मिक्सर से बारीक पीस लीजिये (यदि आप चाहें तो चीनी के स्थान पर शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं). ठंडा दूध डालिये और फिर से मिश्रण को फैट लीजिये.


इसमें एक नींबू निचोडिये और बर्फ के क्य़ूब्स मिलाइये और बर्फ के क्यूबस क्र्स होने तक मिक्सर को चलाइये.


लीजिये ठंडा ठंडा खरबूजा शेक (Musk Melon Milk Shake) तैयार है. ठंडा ठंडा खरबूजा शेक (Muskmelon Milk ShakJuice) को गिलास में डालिये और परोसिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 25 मिनिट
टिप्स : खरबूजा शेक (Musk Melon Milk Shake) थोड़ा बच जाय तो आप इसमें दूध से मलाई उतार कर डाल कर और दो तीन कतरे हुये काजू इसे कुल्फी के रूप में जमा सकते हैं. आपके बच्चों को खरबूजे की कुल्फी (Musk Melon Kulfi) बहुत पसंद आयेगी.

dipu
15-06-2013, 05:08 PM
बढिया है .................

Dr.Shree Vijay
02-08-2013, 08:57 PM
बेहतरीन........................................... ..